रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब में एक विवाहिता महिला का शव फांसी पर लटकता पाया गया है।
रायपुर। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को सुबह 10 बजे मुखबिर की सूचना पर काली मंदिर के पास कालीनगर पण्डरी थाना सिविल लाईन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 किलो 7 सौ 25 ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपी पुलिस को देखकर छुप रहा था तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ गई व मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुछताछ में उसने बताया कि उसका नाम सुभाष सरकार आयु 43 वर्ष पिता स्व.कालीपद सरकार है व गांजा मलकानगिरी से ब्रिकी करने के लिये लेकर आया था,उसके पास रखे सफेद रंग की बैग में तीन अलग-अलग पैकेट से 11 किलो 775 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 20 बी के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

भानुप्रतापपुर, भानुप्रतापपुर नगर में आज रविवार को 07 कोरोना पाजेटीव मरीज मिले है। जिनमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर से 05 मरीज एवं बीएसएफ के जवान को 02 पाजेटीव पाये गये है। हॉस्पिटल परिसर को सील किया गया है, वही आस पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। इतने बड़ी तादात में कोरोना मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भानुप्रतापपुर में कोरोना मरीज बढऩे की संभावना है।
ALSO READ:- अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विदित हो कि कोरोना के मरीजों तेजी से बढ़ते जा रहे है। इसीक्रम में आज शासकीय अस्पताल के 04 स्टाफ़ नर्स व 01 काउंसलर सहित 02 बीएसएफ के जवान संक्रमित है। जिसकी पुष्टि बीएमओ भानुप्रतापपुर द्वारा की गई। बीएमओ डॉ ठाकुर ने बताया कि कल 25 जुलाई को 17 कर्मचारियों का एवं 26 जुलाई को 03 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिनमे 05 लोगो का रिजल्ट पाजेटीव आया, शेष 15 का रिपोर्ट निगेटिव रहा है। पाजेटीव सभी मरीज की उपचार हेतु कोविद हॉस्पिटल कांकेर रवाना किया गया। वही दो जवान भी कोरोना पाजेटीव मिलने से उन्हें भी उपचार हेतु कांकेर भेज गया है। वही पाजेटीव स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवार सदस्यों के भी जांच की जाएगी एवं सुरक्षा के दृष्टि से क्वारन्टीन किये जायेंगे। सीएमएचओ जे एल उइके ने की पुष्टि भानुप्रतापपुर अस्पताल को सील करने की तैयारी शुरू, मरीज़ों को कोरर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा शिफ्ट। सभी डॉक्टर एवं कर्मचारियों को लिया जाएगा सेम्पल। सम्पर्क में आये लोगो पता लगाया जाएगा।
कांकेर, जिले के थाना पखांजूर अंर्तगत 25 जुलाई 2020 को थाना पखांजूर की एक 20 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सचिन विश्वास पिता स्व. जतिन विश्वास उम्र 56 वर्ष निवासी पखांजूर द्वारा पीडि़ता का अश्लील वीडियो मोबाईल में बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर माह जुलाई-अगस्त 2019 से लगातार दुष्कर्म किया तथा पीडि़ता के मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बना रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 82/20 धारा 376,376(2)(ढ),506,509(ख) भादवि, 66(ई, 67(ए) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ALSO READ:- लापता युवक की सात दिन बाद ओवरब्रिज के नीचे डबरी में मिला लाश, जांच में जुटी पुलिस
विवेचना के दौरान आरोपी सचिन विश्वास पिता स्व.जतिन विश्वास उम्र 56 वर्ष निवासी पखांजूर को आज गिरफ्तार किया गया आरोपी के मोबाईल में पीडि़ता का अश्लील वीडियो पाए जाने से वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया।
महासमुंद | पिथौरा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ओवरब्रिज के नीचे एक डबरी में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृत युवक पिछले कई दिनों से लापता था। लाश पुरानी होने के कारण सड़ गया है, जिसकी वहज से चोट के निशान दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पिथौरा थाना प्रभारी एके स्वर्णकार ने बताया कि सुबह एनएच-53 ओवरब्रिज के आसपास रहने वालों ने सूचना दी कि मालती डबरी से बदबू आ रही है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो वहां एक युवक की लाश थी। उसे बाहर निकाला गया। गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिजनों को वहां बुलाया गया। तब उसकी शिनाख्ती दीपक कुमार डड़सेना पिता लक्ष्मीनारायण डड़सेना के रूप में परिजनों ने की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक 19 जुलाई सुबह खाना खाकर घर से घुमने जा रहा हूं कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो, उसके परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। गुम इंसान का मर्ग कायम कर उसका पतासाजी की जा रही थी, तभी मालती डबरी में लाश मिलने की खबर मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि लाश पुरानी और पानी में होने के कारण सड़ गई है। इसके कारण चोट के निशान का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मृतक के दोस्त व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
रायपुर । राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गोयल नर्सिंग होम के डॉक्टर का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव । इस बात की पुष्टि वार्ड पार्षद अमर बंसल ने की । वार्ड पार्षद ने यह भी बताया कि एहतियातन गोयल नर्सिंग होम के सभी स्टाफ व मरीजों का कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया की जा रही है । साथ ही हॉस्पिटल से स्टाफ व हॉस्पिटल से जुड़े लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है ।
कोरबा | गुलाबी साड़ी में मुस्कुराती फुलवारी बाई कंवर के नाक में दोनो तरफ सोने की बड़ी-बड़ी फुल्लियां और उन पर लगे हरे और लाल रंग के नग...। फुलवारी करतला विकासखण्ड के वनांचल स्थित केरवाद्वारी गांव पहुंचने वाले लोगो को अनायास ही अपनी तरफ आकर्षित करती है। पीपलरानी पहाड़ की तलहटी के नीचे वन भूमि पर पूर्वजो के जमाने से खेती करते रहने के कारण फुलवारी बाई को वन अधिकार मान्यता पत्र(पट्टा) मिलने से जमीन का मालिकाना हक मिल गया है। एक पट्टे ने फुलवारी और उसके परिवार की जिंदगी में ऐसा परिवर्तन ला दिया है कि वह लोगो के लिए प्रेरणा बन गई है। पट्टे की जमीन पर अपनी मेहनत से फाइन धान की खेती करके ही फुलवारी ने अपने मुखमण्डल को सुख समृद्धि और चिंता मुक्त मुस्कुराहट के साथ सोने की दो आकर्षक फुल्लियों से सजाया है। वन अधिकार मान्यता पत्र से मिली लगभग एक एकड़ जमीन को मिला कर फुलवारी बाई के पास लगभग पौने तीन एकड़ का खेत है। इस खेत पर चालू खरीफ में फुलवारी ने पतला धान एचएमटी रोपा पद्धति से लगाया है। पहले दूसरो के खेतो में काम करने जाने वाली फुलवारी ने अपने खेत मे रोपा लगाने के लिए गांव के ही दस लोगो को दैनिक मजदूरी पर काम पर लगाया है।
पढ़ें : इस राज्य के महिला बाल विकास गृह के 30 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप
सौम्य और मिलनसार व्यवहार के लिए गांव में मशहूर फुलवारी बाई बताती है कि उनके पूर्वज अमूमन सौ साल से केरवाद्वारी के इस वनांचल में जंगल साफ करके खेती किसानी करते आ रहे थे। ससुर श्री दयाराम से लेकर पति श्री मानसिंह कंवर तक बरसों से अपने पसीने से वे जिस माटी को सींचते आए है, उस माटी के छिन जाने का डर हमेशा फुलवारी एवं उसके परिवार के जहन में बना रहता था। फुलवारी बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वनभूमि का पट्टा देकर उसके और उसके जैसे कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है। पिछले दो सालो से फुलवारी अपने इस खेत में पतला धान लगा रही है। इस बार भी उन्होने खेत मे एचएमटी धान का रोपा लगवाया है। पहले दूसरो के खेत में रोपा लगाने जाने वाली फुलवारी अब गांव के दूसरे लोगो को दैनिक मजदूरी पर काम पर रख रहीं है। वन अधिकार पट्टा मिल जाने से फुलवारी एवं उसके परिवार को दूसरी सरकारी योजनाओ का भी लाभ मिलने लगा है। प्राथमिक सहकारी समिति में कृषि ऋण की लिमिट बढ़ गई है। जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से उगाई गई धान की समर्थन मूल्य में बिक्री भी आसान हो गई है। फुलवारी बाई के तीन बेटे हैं। कुछ समय पहले पति मानसिंह को पैरालिसिस अटैक आया था जिसका ईलाज चल रहा है। स्कूली शिक्षा पूरी करके तीनो बेटे खेती किसानी के काम में अपनी मां का हाथ बंटा रहे है।
भावुक होकर फुलवारी कहती है कि सौ सालो से जिस जमीन पर खेती कर रहे है, उसका मालिकाना हक नहीं मिलता तो साल के सत्तर-अस्सी हजार का नुकसान लगातार होता रहता। पट्टा मिलने से जमीन तो हमारी हो गई है अब हमारे पसीने की कमाई भी हमें समय पर मिल जाती है। इसी से पति का ईलाज और बच्चों की पढ़ाई सहित दूसरी जरूरते पूरी करने में अच्छी मदद हो जाती है। फुलवारी अपने पूरे खेत में सिंचाई साधन विकसित करने और फेंसिंग कराकर तीन फसलें लेने की भी योजना बना रही है। उन्हेें अपने खेत में धान के अलावा उड़द, मूंग, सूरजमुखी से लेकर साग-सब्जी तक की खेती के लिए शासकीय योजनाओ का लाभ लेने की सलाह कृषि विभाग द्वारा लगातार दी जाती है। फुलवारी अब अपने खेत में सिंचाई के लिए सौर सुजला योजना के तहत नलकूप भी बनवाने की सोंच रही है।
कोंडागांव | ‘यूं तो राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिला स्वसहायता समूहों ने विगत कई वर्षो से स्वरोजगार एवं आजीविका के नए क्षेत्रो मे पहुंचकर स्वयं को साबित किया है। इन महिलाओं ने आत्मनिर्भरता के ऐसे मार्गो को ढूंढा है जहां पहले उनकी उपस्थिति दर्ज होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इनमें पशुपालन, दोनापत्ती एवं पोषक आहार निर्माण, ईट व्यवसाय, केंटीन संचालन, फेंसिंग तार निर्माण जैसे बीसियों कार्य क्षेत्र हैं। इस क्रम में अब जिला प्रशासन द्वारा अब इन्हीं महिलाओं को मिष्ठान व्यवसाय के रूप में आजीविका का नया संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।‘
पढ़ें : इस राज्य में तीन हज़ार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए गायब, राज्य सरकार की उड़ी नींद
चूंकि जिले की जलवायु नारियल की खेती के अनुरूप है और यहां स्थानीय स्तर पर भी नारियल की बहुतायत उपलब्धता होती है। इसके अलावा कोपाबेड़ा स्थित नारियल विकास बोर्ड द्वारा स्थानीय कृषकों को नारियल की खेती के लिये निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इसके मद्देनजर कोण्डागांव में अब नारियल से बनी स्वास्थ्य वर्धक एवं स्वादिष्ट मिष्ठान बनाने का जिम्मा अब स्वसहायता समूह को दिया जाएगा।

वर्तमान में नारियल बोर्ड से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सुश्री संध्या देवांगन एवं रानी देवांगन द्वारा बिहान की महिला समूह को नारियल की बर्फी, लड्डू एवं केक बनाने का प्रशिक्षण ग्राम बड़ेकनेरा एवं बोलबोला की 30 महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके अलावा इन मिठाईयों के निर्माण के पश्चात् उनके विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है। महिलाओं का न सिर्फ मिठाई बनाने बल्कि उसके पेकेजिंग और मार्केटिंग के पहलुओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही सरल तरीके से नारियल की मिठाईयां बनाने का कार्य यहां सीखने को मिला है और वे सब इस नये कार्य को सीखकर बेहद उत्साहित हैं। और इसे व्यवसाय के रूप में भी अपनाने की इच्छा रखती हैं।
पढ़ें : इस साल नहीं होगी PET, PPhT, PPT और PMCA की परीक्षाएं, आदेश हुआ जारी, देखें आदेश
ज्ञात हो कि बिहान समूह की महिलाओं को न केवल मिष्ठान बल्कि अचार, चिप्स, चाॅकलेट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि नारियल स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होता है। और सबसे बड़ी खास बात यह है कि नारियल से बनी मिठाईयों में मिलावट की संभावना नहीं होती। जिससे मिलावटी मिठाईयों से बचकर स्वास्थ्य वर्धक मिठाईयों का विकल्प भी जिले के लोगो को मिलेगा। इसके अलावा इस व्यवसाय में जुड़ी महिलाओं के आय में तो वृद्धि होगी ही साथ ही कई लोगों को भी रोजगार प्राप्त होगा। इसके अलावा बिहान के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह का कहना था कि जिला प्रशासन जिले में नारियल की कृषि को बढ़ावा देने के लिये वृहत योजना पर कार्य कर रहा है। ऐसे में उत्पादित नारियल से बिहान समूह की महिलाओं को रोजगार के नये अवसर दिलाने के मद्देनजर इन्हें अभी से नारियल के विभिन्न उत्पाद बनाने के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन उत्पादित सामग्रियों को निर्माण के पश्चात् विक्रय के लिये बाजार उपलब्ध कराना भी इस योजना में शामिल है।
कुल मिलाकर मिठाई के जायके में भी रोजगार ढूंढने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। और स्वादिष्ट भोजन पकाना तो हर महिला का जन्मसिद्ध अधिकार होता है। और उम्मीद है मिष्ठान व्यवसाय में भी बिहान समूह की महिलाएं सफलता अर्जित करेंगी।
रायपुर | हाईवा चालक से 10 हजार रुपये की वसूली कर मोटरसाइकिल सवार फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। वार्ड नंबर 15 दिन दयाल चौक खरारेा निवासी सोनू विश्वकर्मा 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी हाइवा चालता है 24 जुलाई की रात्रि 8 बजे मुरा से गिट्टी भरकर महासमुन्द जाते समय नागटाल के पास खरोरा में मोटरसाइकिल सवार युवक गाड़ी का पीछा करते हुये रुकने का इशारा किया व गाड़ी के आगे आकर हाईवा रुकवा कर गाड़ी का पेपर मांगने लगे खलासी आरयन सतनामी द्वारा पेपर दिखाने पर पेपर की छाया प्रति फांडकर फेक दिया व गाली-गलोच कर 20 हजार रुपये मांगने लगे। इस पर प्रार्थी ने बीच-बचाव किया तब बाईक सवार के साथी जायलो वाहन में पहुंच गये।
पढ़ें : इस साल नहीं होगी PET, PPhT, PPT और PMCA की परीक्षाएं, आदेश हुआ जारी, देखें आदेश
परस्थिती को भांपते हुये हाईवा चालक अपने वाहन मालिक से पैसा दिलाने की बात कहकर कॉल करके बात कराया। जिस पर वाहन मालिक ने आरोपियों द्वारा दिये नंबर 77478-94900 पर पे फोन से 10 हजार रुपये भेजा जिसके बाद आरोपी चले गये। घटना के बाद चालक को खलासी ने बताया कि आरोपी मुरा खरोरा के रहने वाले है व जायलों वाहन चला रहे युवक का नाम सुजीत कोसले एवं मोटसाइकिल सवार छब्बू साहू व लकेश्वर कोसले है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 341,294,384,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | कोरोना वायरस कोविड-19 की विश्वस्तरीय महामारी के कारण इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाएं यथा PPT, PET, AIEEE, PMCA, PPhT की परीक्षाओं का आयोजन नहीं होगा। व्यापम के चेयरमैन डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य शासन ने इस वर्ष सत्र 2020-21 के लिए तकनीकी पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ फार्मेसी, डिप्लोमा इन फार्मेसी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, मास कम्यूनिकेशन, कम्प्यूटर एप्लीकेशन सहित अनेक परीक्षाएं अंकों के आधाार पर ली जाएंगी। ज्ञातव्य है कि उक्त परीक्षाओं के लिए लाखों परीक्षार्थी हर वर्ष परीक्षा में शामिल होकर अपने जीवन की नई डगर खोजते हैं, इसके साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों में भी अंकों के आधार पर शासन ने विद्यार्थियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है। राज्य शासन ने जारी आदेश में इस बार कोई परीक्षा का आयोजन नहीं होने की जानकारी देते हुए बताया है कि व्यापम द्वारा प्रतिवर्ष ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित न कर प्राप्तांक के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

बीजापुर | जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तर्रेम मार्ग पर सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली के बीच पुल के पास सड़क के बीचो-बीच 40 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जवानों ने आज डी-माईनिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गए 40 किलो का आईईडी बरामद बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।
कोरबा | कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बांकी क्षेत्र के हल्दीबाडी परिसर में स्थित बांस बाडी आरएफ.790 से पिछले दिनों 353 नग हरे-भरे बांस की कटाई के मामले में जांच को लेकर जहां तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, वहीं राजधानी तक यह चर्चा सरगर्म है कि विभाग के अधिकारी इस अवैध कटाई को रेंजर मृत्युंजय शर्मा की मामूली चूक बताकर एवं बीट गार्ड शेखर सिंह रात्रे द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में हुए इस अवैध कटाई पर रेंजर के अलावा डिप्टी रेंजर अजय कौशिक, वन रक्षक रामकुमार यादव पर बरती गई सख्ती को अभद्रता, दुव्र्यवहार बताने की आड लेकर कहीं न कहीं बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
पढ़ें : रायपुर जिले में लॉकडाउन बढ़ेेगा या मिलेगी छूट, अटकलें तेज
वर्तमान में 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक बांस की कटाई, छंटाई का कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है और इस बंद अवधि में वृक्षों का गिराया जाना तथा काष्ठ एवं जलाऊ लकडी का हटाया जाना प्रतिबंधित रहता है, ऐसे प्रतिबंध के बावजूद बिना कोई आदेश और वर्किंग प्लान बगैर बांस की कटाई अवैधानिक ही है। इस पूरे मामले में बीट गार्ड के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अलावा समाज के लोग भी खडे हुए हैं तो दूसरी ओर मामले की लीपापोती और रेंजर को बचाने की कोशिशों में बीट गार्ड के विरूद्ध झूठे आरोप भी लगवाए जा रहे हैं। हाल ही में बीट गार्ड शेखर सिंह रात्रे पर उक्त प्रकरण के15 दिन पहले 250 नग बांस की कटाई करवाने का आरोप सामने आया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब लाउडस्पीकर से स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी जिलों की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक स्कूल में इस योजना को उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. टेकाम आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले में इस योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर रहे थे। डॉ. टेकाम ने कहा कि बस्तर जिले में लाउडस्पीकर से 56 पंचायतों में पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने यह मॉडल बनेगा। यह ऑनलाईन पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था है।
पढ़ें : ड्यूटी जा रही स्वास्थ्य महिला के एप्रान से युवक ने फिल्मी स्टाइल से मोबाइल झपट कर भागा
रायपुर | राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।
पढ़ें : रायपुर जिले में लॉकडाउन बढ़ेेगा या मिलेगी छूट, अटकलें तेज
महासमुंद | बागबाहरा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 353 ग्राम पतेरापाली के पास एक स्वास्थ्य महिला अधिकारी से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने स्कूटी में ड्यूटी जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक पीछे से आया और फिल्मी स्टाइल से कट मारते हुए उसके एप्रान में रखे मोबाइल को लूटकर फरार हो गया। मोबाईल की कीमत 8 हजार रूपये आंकी गई है। इधर, युवक की इस हरकर से महिला अधिकारी सहम गई।
READ : रायपुर जिले में लॉकडाउन बढ़ेेगा या मिलेगी छूट, अटकलें तेज
पुलिस ने महिला अधिकारी की रिपोर्ट पर अज्ञात युवक के खिलाफ लूट की धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 09, रमनटोला मचेवा महासमुंद निवासी गीतांजली महोबिया पिता सूर्यकांत महोबिया बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बकमा सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है। शुक्रवार सुबह वह अपनी स्कूटी से डयूटी के लिए घर से निकली थी। खल्लारी से आगे ग्राम पतेरापाली के पास 10 बज कर 15 मिनट पर एक बाइक सवार युवक पीछे आया और कट मारा। इससे वह अनियंत्रित हो गई, उसी समय युवक एप्रान में रखें मोबाइल को झपटा मारते हुए लूट कर भाग गया।
रायपुर | कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जवानों की शौर्यता को नमन करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
पढ़ें : पुलिसकर्मियों के खातों से उड़ाए 40 लाख रूपए, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए शासन-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन खत्म किए जाने अथवा बढ़ाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं आला अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस विषय पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
राजनांदगांव | रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रिटायर्ड एएसआई के खाते से लगभग 19 लाख रूपए पार कर लिए थे। आपको बता दें कि आरोपियों ने पेंशन खाता अपडेट करने की बात कहकर अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे।

आरोपी राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाडा़, रायपुर , सरगुजा और बिलासपुर में कुल 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है। इनसे पूछताछ में कई और अहम खुलासे की उम्मीद है।

पढ़ें : एक साल पहले निलंबित हुए TI समेत 5 पुलिसकर्मियों की हुई रायपुर में नयी पदस्थापना
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से पैर पसार रहा है | बढ़ते संक्रमण के बीच अब राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को भी संक्रमितों के इलाज की अनुमति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक राजधानी के दो निजी अस्पताल बालको और एमएमआई के साथ ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल को अधिकृत किया गया है।
पढ़ें : एक साल पहले निलंबित हुए TI समेत 5 पुलिसकर्मियों की हुई रायपुर में नयी पदस्थापना
जानकारी के अनुसार इन निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों को इलाज की समस्त राशि का भुगतान करना होगा। तीनों अस्पतालों को आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को 17 बिन्दुओं का दिशा निर्देश जारी किया है। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।


























