BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अमित जोगी का अभिनव पहल 10 वी और 12 वी में प्रथम आये छात्रो को सौपे 1-1 लाख रूपये

अमित जोगी का अभिनव पहल 10 वी और 12 वी में प्रथम आये छात्रो को सौपे 1-1 लाख रूपये

मुंगेली,अमित जोगी जी ने कहा आज मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप & टिकेश वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में 10वी & 12वी परीक्षा में टॉप करके पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।उनके संघर्ष भरी सफलता में मुझे पापा की झलक दिखती है।
आज धरमजीत सिंह जी,श्रीमती रेनु जोगी जी के साथ उनके घर जाकर जनता कांग्रेस की ओर से प्रोत्साहन राशी के रूप में 1लाख रुपए दिए ।


 

कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना, संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की हुई आय

कोरोना संकट के बावजूद जमकर बरसा हरा सोना, संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की हुई आय

रायपुर,कोरोना संकट ने भले ही देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया हो, लेकिन इसी दौरान छत्तीसगढ़ के जंगलों में हरे सोने की जमकर बारिश हुई। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में तेंदूपत्ता का संग्रहण पूरी रफ्तार के साथ हो रहा है। चालू सीजन में 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य के विरुद्ध 9 लाख 72 हजार 697 मानक बोरा का संग्रहण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 58 प्रतिशत है। इससे संग्राहकों को 389 करोड़ रुपए की आय हुई है।


कोरोना संकट शुरु होते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि लॉकडाउन के दौरान कृषि और वन आधारित आर्थिक गतिविधियां चलती रहें। नये सीजन में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में उत्पन्न नयी चुनौतियों का आंकलन कर रणनीति तैयार की गई। तेंदूपत्ता के संग्रहण से लेकर भंडारण तक कार्य पूरी तरह स्थानीय श्रमिकों से कराया गया। इससे बीते सीजनों की तुलना में, इस सीजन में स्थानीय लोगों को रोजागर के अधिक अवसर मिले। कृषि क्षेत्र की तरह, वन क्षेत्रों में भी सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां पूरे एहतियात के साथ संचालित की गईं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता भी शामिल रही। राज्य शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण दर में इजाफा करते हुए 4000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिए जाने से संग्रहकों ने इस सीजन में खासे उत्साह के साथ तेंदूपत्ता का संग्रहण किया। लॉकडाउन समाप्त होने, और अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही, संग्रहण कार्य में और तेजी आ गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ते की गुणवत्ता देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।

शासन ने सभी तेंदूपत्ता श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिन अंदरुनी क्षेत्रों में बैंकों के माध्यम से राशि के अंतरण में असुविधा हो रही हो, वहां श्रमिकों को नकद भुगतान करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिला यूनियन बीजापुर में 81 हजार 998 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इसी प्रकार सुकमा में 41 हजार 83 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 3 हजार 611 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 11 हजार 819 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। दक्षिण कोण्डागांव में 11 हजार 485 मानक बोरा, केशकाल में 16 हजार 654 मानक बोरा, नारायणपुर में 12 हजार 664 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 82 हजार 126 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 67 हजार 743 मानक बोरा तथा कांकेर में 28 हजार 643 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।


इसी तरह जिला यूनियन राजनांदगांव में 59 हजार 590 मानक बोरा, खैरागढ़ में 28 हजार 409 मानक बोरा, बालोद में 16 हजार 298 मानक बोरा तथा कवर्धा में 20 हजार 292 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। धमतरी में 19 हजार 13 मानक बोरा, गरियाबंद में 58 हजार 428 मानक बोरा, महासमुंद में 51 हजार 856 मानक बोरा, बलौदाबाजार में 13 हजार 641 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। जिला यूनियन बिलासपुर में 14 हजार 20 मानक बोरा, मरवाही में 11 हजार 526 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 3 हजार 445 मानक बोरा, रायगढ़ में 26 हजार 986 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 54 हजार 284 मानक बोरा, कोरबा में 33 हजार 459 मानक बोरा तथा कटघोरा में 36 हजार 424 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा जशपुरनगर में 15 हजार 350 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 25 हजार 324 मानक बोरा, कोरिया में 21 हजार 145 मानक बोरा, सरगुजा में 19 हजार 79 मानक बोरा, बलरामपुर में 49 हजार 892 तथा सूरजपुर में 36 हजार 395 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारत में गुरू पूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों के प्रति सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।

 

 कोरबा सहित बिलासपुर-सरगुजा संभाग में रविवार से नहीं शुरू हो रही यात्री बस सेवा, पढिये पूरी खबर

कोरबा सहित बिलासपुर-सरगुजा संभाग में रविवार से नहीं शुरू हो रही यात्री बस सेवा, पढिये पूरी खबर

कोरबा। रविवार 05 जुलाई से राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में बस सेवा प्रारंभ हो रही है, लेकिन कोरबा जिला बिलासपुर और सरगुजा संभाग के नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। 

राजधानी में निजी बस आपरेटर और शासन के बीच यात्री किराया बढ़ाने के आश्वासन के बाद समझौता हो गया है। रविवार से दस प्रतिशत बसों के संचालन की घोषणा भी हो गयी है। लेकिन कोरबा में निजी बसों का संचालन शुरू नहीं हो रहा है। बस आपरेटर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े बस आपरेटर इस समझौता से लाभान्वित होंगे, जबकि छोटे आपरेटर नुकसान में चले जायेंगे। यही वजह है कि कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर चाम्पा, रायगढ़, सरगुजा के बस आपरेटर वाहन संचालन के पक्ष में नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य शासन यदि पड़ोसी राज्यों की तुलना में प्रदेश में लागू 25 फीसदी अधिक टैक्स को कम करता है, तो छोटे मंझोले आपरेटर बस संचालन कर सकते हैं। इससे यात्रियों पर भी किराया का अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किराया बढ़ाने के समझौते से चंद बड़े आपरेटर ही फायदा लेंगे और आम नागरिकों पर इस कोरोना काल में किराया का भार बढ़ेगा, जो उचित नहीं है। 
 साईकिलिंग करते समय रास्ता रोककर किया मारपीट,स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

साईकिलिंग करते समय रास्ता रोककर किया मारपीट,स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। साइकिलिंग  करने के दौरान व्हीआईपी रोड बेबीलोन के पास दो युवकों को एक्टीवा सवार युवकों ने रास्ता रोककर धीरे साईकिल चलाने की बात कहकर गाली-गलौच व मारपीट किया घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवन्तिनगर निवासी रणनीत तलवार अपने साथी सत्या भाटिया के साथ व्हीआईपी रोड सर्विस रोड से अलग-अलग सााईकिल से जा रहे थे तभी बेबीलान होटल के पास एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 4429 में सवार दो लड़के आकर धीरे साईकिल चलाने की बात कहकर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे इसी दौरान रणनीत ने आरोपी के स्कूटी का वीडियों बना लिया था। घर आने पर घटना के संबंध युवक ने अपने पिता दीपक तलवार जो एक होटल व्यवसायी है बताया जिसके बाद स्कूटी सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
बेमतरा मे आईसोलेशन सेन्टर / कोविड केयर सेन्टर का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

बेमतरा मे आईसोलेशन सेन्टर / कोविड केयर सेन्टर का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

बेमेतरा | वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने जिला मुख्यालय बेमेतरा मे आईसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज सवेरे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित 40 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अस्पताल मे सेन्ट्रल कमाण्ड रुम तथा अलग-अलग पुरुष वार्ड एवं महिला वार्ड बनाये गयें हैं, इन वार्डों का कलेक्टर नेे मुआयना किया। आईसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर अस्पताल के प्रारंभ होने से अब कोरोना संक्रमण की जाँच पीपीई कीट के जरिए होने लगेगी। इसके पहले बिना लक्षण वाले धनात्मक केस सेम्पल जाँच के लिए रायपुर एवं दुर्ग भेजा जाता था। शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधिक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, एएसपी विमल कुमार बैस, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के शर्मा, नवनियुक्त सिविल सर्जन सह-अस्पताल अधिक्षक डॉ. वन्दना भेले एवं कोविड-19 प्रभारी डॉ ज्योति जसाठी उपस्थित थे।

निगम ने राजधानी रायपुर में हो रहे निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई, पढ़ें पूरी खबर

निगम ने राजधानी रायपुर में हो रहे निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 8 के तहत आने वाले माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में 3 विभिन्न स्थानों में रायपुरा में इंद्रप्रस्थ कालोनी के पीछे लगभग 50 हजार वर्गफीट क्षेत्र की निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के नेतृत्व में जोन कार्यपालन अभियंता राकेश गुप्ता, जोन नगर निवेश उपअभियंता अजीत सिंह राठौर, सुरूचिका मिश्रा की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने कार्यवाही की। इसी तरह माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा में कोलता समाज सामुदायिक भवन के पास तालाब के किनारे लगभग 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र की निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में सघन अभियान चलाकर रोक लगाने कारगर कार्यवाही की । इसी क्रम में जोन 8 नगर निवेष विभाग ने रायपुरा के गोकुलधाम के पास लगभग 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र की निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करके कारगर रोक लगायी। 

इस संबंध में जोन 8 कमिश्नर अरूण ध्रुव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायते सही मिलने पर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने आज जोन के तहत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा क्षेत्र में 3 विभिन्न स्थानों में निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड और अवैध प्लाट विक्रय करने के नाम पर बनायी गयी नींव एवं प्लाट कटिंग को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया। जोन 8 कमिश्नर ध्रुव ने बताया कि जोन 8 के तहत रायपुरा क्षेत्र के 3 भिन्न स्थानों इंद्रप्रस्थ कालोनी के पीछे एवं कोलता समाज भवन के समीप तालाब के किनारे और रायपुरा के गोकूलधाम के पास की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफ आईआर दर्ज करवायी जायेगी।   
 
राजधानी में निगम की टीम ने लॉकडाउन नियम तोडऩे पर बेकरी को ताला लगाकर किया सीलबंद

राजधानी में निगम की टीम ने लॉकडाउन नियम तोडऩे पर बेकरी को ताला लगाकर किया सीलबंद

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 के तहत आने वाले जीई रोड स्थित विवेकानंद आश्रम के समीप चंचला बेकरी दुकान को बार-बार समझाईस देने के बाद भी दुकान के संचालक द्वारा प्रतिदिन निरंतर रात्रि 9 बजे के बाद भी अपनी बेकरी खुली रखकर लॉकडाउन नियम को बार-बार तोडने की जनषिकायत पूरी तरह सही मिलने पर जोन 5 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व एवं नगर निवेष उपअभियंता सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में चंचला बेकरी दुकान को ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही करते हुए जोन स्तर पर नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेषानुसार वस्तुस्थिति की जानकारी लेने पर जनषिकायत सही मिलने पर उसका त्वरित निदान जोन स्तर पर जोन नगर निवेष विभाग के माध्यम से किया गया। 
पांच लाख के इनामी माओवादी सहित दो ने किया समर्पण

पांच लाख के इनामी माओवादी सहित दो ने किया समर्पण

बीजापुर। बस्तर रेंज में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान व शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बस्तर आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी के समक्ष पांच लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने समर्पण करते हुए मुख्यधारा से जुड़ गए है, समर्पण पश्चात दोनों को दस दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया ।

जिले में लगातार पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान से अब पुलिस को सफलता भी मिलने लगी है, स्थानीय नक्सलियों का धीरे धीरे बाहर के नक्सलियों से मोह भंग होने लगा है इसी का परिणाम है कि जगरगुंडा-बासागुड़ा एरिया कमेटी सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष पांच लाख के इनामी मड़कम देवा उर्फ माडा ने पुलिस के समक्ष समर्पण करते हुऐ नक्सल गतिविधियों से तौबा कर लिया है। मड़कम देवा 1995 से नक्सली संगठन में शामिल होकर कार्य कर रहा था, इसके ऊपर विस्फोट, आगजनी, पत्रकार साई रेड्डी की हत्या, अपहरण, पुलिस पार्टी पर हमला जैसे कई गम्भीर अपराध थाने में दर्ज है, जिले में मड़कम देवा के खिलाफ अलग अलग थानों में 32 स्थाई वारंट लम्बित है ।वही कुछ दिनों पूर्व पेद्दाकवाली में सन्दिग्ध अवस्था मे मिली महिला सुमित्रा चेपा जो नक्सली संगठन में कम्पनी नम्बर 1 की प्लाटून नम्बर 3 की सदस्य थी, कोरोना के शक में उसे उपचार के लिए बड़े लीडरों द्वारा घर भेज दिया गया था। सुमित्रा चेपा के उपचार और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पूछ ताछ किया तब सुमित्रा ने खुद को नक्सली होना और प्लाटून 3 की सदस्य बताया। सुमित्रा ने भी पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। सुमित्रा पर भी दन्तेवाड़ा और सुकमा जिले में गम्भीर अपराध दर्ज है। इस दौरान आईजी बस्तर पी सुंदराजन, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, कलेक्टर रितेश अग्रवाल, एसपी कमलोचन कश्यप सहित जिला बल और सीआरपीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।
बड़ी खबर: शहर की महिला डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लेकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: शहर की महिला डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लेकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। शहर के प्रसिद्व डॉक्टर डॉ.चंद्रशेखर रहालकर की धर्मपत्नी डॉ.अलका रहालकर ने सुसाइड कर लिया है। उनके पास एक सुसाइड लेटर बरामद हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है, कि उन्होंने जहर का इंजेक्शन लेकर सुसाइड किया है। वे बीते कई दिनों से डिप्रेशन में थी, डॉ अलका एनेस्थीसिया की डॉक्टर थी। जो यहाँ अपने पति के साथ रहती थी, बेटा उनका बाहर रहता है। सिविल लाइन थान प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि डॉक्टर अलका ने अपने बेडरूम में देर रात आत्महत्या की है। मौत हाई डोज एनेस्थीसिया डोज से हुआ है। उन्होंने स्वयं इंजेक्शन लगाया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि डॉक्टर अलका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हूं। होश हवास में आत्महत्या कर रही हूँ। इसके लिए कोई जिम्मेदार नही है। लेकिन डॉ अलका ने आत्महत्या का कारण नही लिखा है। थाना प्रभारी ने परिवार के हवाले बताया कि डॉक्टर अलका के पति डॉक्टर चंद्रशेखर राहलकर कैंसर के डॉक्टर है। पिछले 2 साल से हार्ट की परेशानियों गुजर रहे है। उनका इलाज अपोलो और श्रीराम अस्पताल रायपुर में छा रहा है। एक दिन पबल दोनों पति पत्नी रायपुर से इलाज के बाद घर लौटे है। कल शुक्रवार को डॉक्टर अलका ने परिवार के अपना 60 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके बाद परिवार के सभी अपने अपने कमरे में चले गए। फिर दोनों पति पत्नी भी अपने अपने कमरे में गए। घर के सदस्योने बताया डॉक्टर अलका ने जन्मदिन पर सिंगापुर में राह रहे बेटे को कॉल किया, लेकिन बातचीत नही हो पाई। अकेले कमरे में खुद हाई डोज एनेस्थेसिया लेकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डॉ राहलकर ने लिखा है कि उनका पोस्टमार्टम नही किया जाय।

सीएम-पीसीसी प्रमुख की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय में चल रही आवश्यक बैठक

सीएम-पीसीसी प्रमुख की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय में चल रही आवश्यक बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की उपस्थित में आज रााजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के अलावा जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थिति हैं। 


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन के कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा और जिला कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा की जा रही है। बैठक में पीसीसी पदाधिकारियों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को विशेष रूप से उपस्थित रहने कहा गया था। इस बैठक में राज्य के अधिकांश जिलों के और शहरों के अध्यक्ष उपस्थित हैं। 
टमाटर के भाव आसमान छूने लगे, अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

टमाटर के भाव आसमान छूने लगे, अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान अब राजधानी रायपुर में सब्जियां भी महंगी होने से लगी है जिससे लोगों की परेशानी और बढऩे लगी है। सब्जियों में टमाटर के दाम चिल्हर में 60 से 70 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए है, जिसे खरीदने के लिए गरीब व मीडियम वर्ग के लोग अब कतराने लगे है। टमाटर के साथ करेला 40 से 60, शिमला मिर्च 40 से 60 रुपये किलो, फ्रेंच बीन 40 से 80 रुपये, फूल गोभी 50 से 60 रुपये प्रति किलो, मुनगा 60 रूपये प्रति किलो, कोचई 40 रूपये, कटहल 40, गवारफल्ली 40 रूपये प्रति किलो में बिक रही है। इसके अलावा भिण्डी, लौकी, तोराई, बैगन, कद्दू, कुंदरू, पत्ता गोभी आदि सब्जियां 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। g
आईटीबीपी रानापाल द्वारा 3 किलोग्राम की आईईडी बरामद, पढ़े ओउरी खबर

आईटीबीपी रानापाल द्वारा 3 किलोग्राम की आईईडी बरामद, पढ़े ओउरी खबर

कोंडागांव। आईटीबीपी जिला कोण्डागांव में चलाये जा रहे एन्टी नक्सल अभियान के अन्तर्गत नक्सल धुर क्षेत्र मर्दापाल थाना क्षेत्रान्तर्गत 03 किलोग्राम की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज आईटीबीपी रानापाल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा मलनारपारा से आगे नाहकनार के पास जंगल के बीच में रोड़ सर्च अभियान के दौरान नव निर्मित बयानार रोड की सचिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों और वीआईपी मुव्हमेन्ट को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।
रायगढ़ लूटकांड के आरोपी 10 घंटे में ही गिरफ्तार, गृहमंत्री ने आईजी-एसपी को दी बधाई

रायगढ़ लूटकांड के आरोपी 10 घंटे में ही गिरफ्तार, गृहमंत्री ने आईजी-एसपी को दी बधाई

रायपुर। रायगढ़ शहर के आजाद चौक-किरोड़ीमल नगर में एसबीआई एटीएम में कैश डालने आए वैन चालक व गार्ड को गोलीमारकर लाखों की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आईजी और एसपी को फोन कर अपनी बधाई दी है तथा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की है। 
 
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आईजी तथा एसपी को फोन कर उनसे बातचीत की तथा पुलिस की त्वरित कार्यवाही और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस की छवि और बेहतर करने का सुझाव दिया। ज्ञात हो कि किरोड़ीमल नगर के आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश डालने आए बैंक के वैन चालक व गार्ड को गोली मारकर अपराधियों ने 14 लाख 50 हजार की नगदी लूट ली थी। इस घटना के बाद सेही प्रदेश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल स्पेशल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस को इसमें कामयाबी मिली और आरोपियों को लूट की रकम के साथ दबोच लिया गया।
गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल करने सांसद ज्योत्सना महंत ने लिखा पीएम को पत्र

गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल करने सांसद ज्योत्सना महंत ने लिखा पीएम को पत्र

रायपुर। गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल करने की मांग करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। 

प्रधानमंत्री मोदी को भेजे पत्र में महंत ने लिखा है। कोविड-19 के कारण सर्वाधिक मार देश के मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को पड़ी है, जिसमें उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे वर्ग के कल्याण के लिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ किया है। इसके तहत इन्हें मुफ्त राशन और नकद राशि दी जाएगी। इस योजना में देश के अनेक राज्यों को शामिल किया गया है, किंतु सर्वाधिक गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों का कुल प्रतिशत 47.9 है,जिसमें राष्ट्रीय औसत शहरी क्षेत्र के लिए 13.7 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 25.7 प्रतिशत है, जबकि अन्य प्रदेश जो छत्तीसगढ़ से प्रतिशत के आधार पर कम है, जैसे ओडिसा, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, बिहार और राजस्थान, जो छत्तीसगढ़ के प्रतिशत की तुलना में आधा है, उसे भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ राज्य को इस योजना से पृथक रखना उचित नहीं है। इससे प्रदेश के हजारों-लाखों मजदूरों को निराशा होगी। सांसद श्रीमती महंत ने पीएम से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए,उनके कल्याण के लिए इस योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को भी शमिल करने के लिए निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें। 
सब्जियों की कीमतों के बढऩे से किसानों की बढ़ी आमदनी, पढ़ें पूरी खबर

सब्जियों की कीमतों के बढऩे से किसानों की बढ़ी आमदनी, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | मानसून के आगे बढऩे के साथ ही सब्जियों की कीमतों में पिछले दस दिनों में हुई बढ़ोतरी से किसानों की आमदनी में इजाफा होने से किसान खुश है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बारिश के आगे बढऩे के साथ आने वाले दिनों में सब्जियां और अधिक मंहगी होगी, ऐसा बारिश के दौरान प्रति वर्ष होता है। अभी कुछ सब्जियों की कीमतें जहां पांच से दस रुपए अधिक हुई हैं तो कुछ सब्जियां दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे प्रति दो सौ किलोमीटर पर प्रतिकिलो सब्जी का भाड़ा एक रुपए बढ़ाया गया है, जिसका सब्जियों के मंहगे होने से कोई संबध नही है। यह सर्वविदित है कि मानसून के आगे बढऩे के साथ सब्जियों का उत्पादन प्रतिवर्षानुसार कम हो जाता है। स्थानीय किसानों के पास कम सब्जियां होने के कारण मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बारिश के मौसम में सब्जियों की पैदावार कम होने के कारण पिछले 10 दिनों से स्थानीय फुटकर बाजार में सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। जिससे स्थानिय किसान खुश नजर आ रहा है। 
 
शासकीय कंपनियों के निजीकरण के विषय पर भाजपा नेता मौन क्यों: कांग्रेस

शासकीय कंपनियों के निजीकरण के विषय पर भाजपा नेता मौन क्यों: कांग्रेस

रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार देशसेवा के बजाए प्रापर्टी डीलर की भूमिका निभा रही है। भारत के नवरत्न कंपनियों, मिनी रत्न कंपनियों, हवाई अड्डों, रेलवे, रेलवे स्टेशन के निजीकरण के लिए जनता ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को नहीं चुना है, बल्कि देश सेवा के लिए चुना है। 

उक्त बातें पीसीसी प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कही। री ठाकुर ने कहा कि जनता ने सुनील सोनी, रेणुका सिंह, विजय बघेल, संतोष पांडे सहित भाजपा के सांसदों को भारत के नवरत्न कंपनियों, मिनी रत्न कंपनियों, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन के निजीकरण करने के लिए नहींं चुना है। सरकारी कंपनियों और रेलवे के निजीकरण का विरोध भाजपा के सांसदों को करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार देशसेवा नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका निर्वहन कर रही है। सरकारी उपक्रमों को चंद भाजपा समर्थित पूंजीपत्तियों के हाथों में सौंप कर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है। मोदी वन के गलत नीतियों मनमानी अदूरदर्शिता के चलते देश भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। मोदी सरकार बहुमत के आंकड़ों के अकड़ में जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। देश की जनता की भावना  भारत के नवरत्न कंपनी मिनी रत्न कंपनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रेलवे स्टेशन के साथ जुड़ी हुई है। मोदी के गलत नीतियों के साथ भाजपा के मात्र 303 सांसद ही खड़े होंगे लेकिन विरोध में 133 करोड़ जनता खड़ी हुई है। जनता के मौन को कमतर आंकने की गलती मोदी भाजपा सरकार कर रही है। मोदी सरकार एक ओर आम जनता से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर मुनाफाखोरी कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी कंपनियों को चंद भाजपा समर्थित उद्योगपतियों के हाथों बेच कर कमीशनखोरी कर रही है। 
बिजली का वायरिंग करते समय मजूदर के उचाई से गिरने से हुई मौत, कंपनी अधिभोगी व सुपरवाईजर के खिलाफ अपराध दर्ज

बिजली का वायरिंग करते समय मजूदर के उचाई से गिरने से हुई मौत, कंपनी अधिभोगी व सुपरवाईजर के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। बिजली वायरिंग का काम करते समय मजूदर उचाई से गिरने के चलते गंभीर रुप से घायल हो गया। ईलाज के लिये उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावड थाना राजिम जिला गरियाबंद निवासी तरुण यादव 33 वर्ष पिता लक्ष्मण यादव 15 मई को सिद्धि विनायक कोल्डल स्टोरेज थाना गिरौद धरसीवां में बिलजी वायरिंग का काम करते समय उचाई से गिरने के चलते गंभीर रुप से घायल हो गया था ईलाज के दौरान उसकी मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जांच के बाद पुलिस ने सिद्धि विनायक कोल्डल स्टोरेज के अधिभोगी एवं सुपरवाईजर के खिलाफ बगैर सुरक्षा व्यवस्था काम कराने के जुर्म में धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। 
 क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले के क्वारंटाइन सेंटर से एक युवक भाग गया ,जिसके बाद भागे हुए युवक की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है|

मिली जानकारी के अनुसार भागा हुआ युवक अपने घर पर जाकर रह रहा था, जिसे प्रशासन ने पकड़ लिया है, अब उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है, साथ ही उसके पूरे परिवार के कोरोना टेस्ट के लिए सेम्पल लिए गए हैं और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है|

बताया जाता हैं कि इसी क्वारंटाइन सेंटर में तीन नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें फरार युवक का नाम भी शामिल है, क्वारंटाइन सेंटर में नए मरीज मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, अब जिला प्रशासन इलाके को सील करने की तैयारी कर रही है और इस इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में टिड्डियों ने बोला हमला, प्रशासन में बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ के इस जिले में टिड्डियों ने बोला हमला, प्रशासन में बढ़ी चिंता

अंबिकापुर। पाकिस्तान से भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में टिड्डियों का हमला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर टिड्डियों ने हमला बोल दिया है। खबर मिल रही है कि इस बार टिड्डी दल सरगुजा की ओर से प्रदेश में दाखिल हुए हैं। इससे पहले दो बार टिड्डियों ने छग घुसने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन पूर्व सतर्कता की वजह से ठहर नहीं पाए थे।

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राज्यों के बाद अब छत्तीसगढ़ में टिड्डी दल ने एंट्री मारी है। बताया जा रहा है कि टिड्डी दल ने सरगुजा जिले के गन्ने की खेतों पर हमला बोला है। 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा-
टिड्डियों के हमले की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में पहुंचे हैं। टिड्डियों को भगाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, कृषि विभाग ने टिड्डी दल का सामान्य बताते हुए ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कही है।
विधायक विकास उपाध्याय ने किया मीडिया सिटी का निरीक्षण, मीडियाकर्मियों से व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी लिया

विधायक विकास उपाध्याय ने किया मीडिया सिटी का निरीक्षण, मीडियाकर्मियों से व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी लिया

रायपुर | रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने क्षेत्र के मीडिया सिटी कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां निवासरत पत्रकारों से मुलाकात की और कालोनी की व्यवस्थाओं, समस्याओं की जानकारी ली। 

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीडिया सिटी कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जोन कमिश्नर अरुण धु्रव और स्वास्थ्य अधिकारी साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक श्री उपाध्याय ने मीडिया सिटी कालोनी पहुंचकर लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यहां निवासरत मीडियाकर्मियों से भी मुलाकात की और कालोनी में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट, गार्डन आदि का निरीक्षण कर मीडियाकर्मियों से व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी लिया। 
 
दाल मिल के ऑफिस का ताला तोड़कर 14 लाख 24 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दाल मिल के ऑफिस का ताला तोड़कर 14 लाख 24 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। दाल मिल के ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे लाखों रुपये चोरी करने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं.24 सचदेव फर्निचर सिंधी गली दुर्ग निवासी रोहित जसवानी 28 वर्ष पिता श्याम सुंदर जसवानी ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का ग्राम गोतियारडीह में सच्चो सतराम पल्सेस इंडस्ट्रीट नाम से दाल मिल है, जहां पर होल सेल का काम होता है। गुरुवार को 02 जून को शाम 07.00 बजे करीब अपने दाल मिल के आफि स के काउंटर के गल्ले में नगदी रकम 14 लाख 24 हजार रूपये रखकर गल्ले में ताला लगाकर चाबी अपने पास रखकर घर दुर्ग चला गया। प्रार्थी का मुंशी राजकुमार तारक रात्रि 08. बजे आफि स का ताला लगाकर वह भी चला गया था। मिल में चौकीदार रेखुराम सोनी जो रात्रि 08.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक डियुटी पर था एवं मिल चलाने वाले मिस्त्री हुमन कोसले तथा पांच लेबर थे। 03. जून को सुबह 08.15 बजे सुरक्षा गार्ड पुष्पेंद्र साहू जो सुबह 08 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक डियुटी पर तैनात था उसने मोबाईल से काल कर बताये कि आफि स के सामने के दरवाजा का लाक टुटा है। आफिस में चोरी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग से करीब 09.45 बजे अपने दाल मिल गोतियारडीह पहुंचा तो  आफिस का दरवाजा में लगा लाक टुटा हुआ था व काउंटर के गल्ले का भी लाक टूटा था तथा गल्ला में रखे नगदी 14 लाख 24 हजार रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर आफि स अंदर घुसकर दरवाजा का लाक तोडकर उक्त रकम चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला की जांच में जुटी हुई है।
राजधानी से नाबालिग लड़की लापता, पढ़े पूरी खबर

राजधानी से नाबालिग लड़की लापता, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जाानकारी के अनुसार शक्तिपारा उरकुरा खमतराई निवासी पीडि़त 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की लड़की 17 वर्ष को संदेही किशन कुमार जायसवाल ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर जांच में जुटी है। 

बड़ी खबर: गोली मारकर कैशवैन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार

बड़ी खबर: गोली मारकर कैशवैन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मे पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50हजार की लूट को अंजाम देने वाले  दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के अंदर संपूर्ण रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। बिलासपुर के आई जी दीपांशु काबरा और रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात में दोनों लुटेरों ने गार्ड को भी दो गोली मारी थी वैन के चालक की जहा तत्काल मौत हो गयी वही गार्ड का अस्पताल मे इलाज जारी है। वारदात दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जाती है। रायगढ़ पुलिस इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज और पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी ने रायगढ़ पुलिस को बधाई दी है। पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने 10 घंटे के भीतर लूट का खुलासा करने वाले पुलिस टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
 
 

राहत भरी खबर : राज्य में रविवार से चलेंगी यात्री बसें

राहत भरी खबर : राज्य में रविवार से चलेंगी यात्री बसें

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद एक बार फिर यात्री बसें सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद ट्रांसपोटर्स ने रविवार से बसों के परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही छत्तीसगढ़ में बसों के संचालन की अनुमति दे दी थी, लेकिन ट्रांसपोटर्स अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद सरकार ने जून माह का भी टैक्स माफ कर दिया था।
आपको बता दे 30 जून को सीएम भूपेश बघेल ने बस संचालकों की मांग पर जून माह के मासिक कर में छूट का ऐलान किया था। इससे पहले सरकार ने पहले अप्रैल और मई माह के मासिक कर में छूट दी थी। बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों बस संचालकों को बस परिवहन की अनुमति दे दी लेकिन बस संचालक टैक्स माफ करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे।