रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी के.सी. यादव की बीती देर रात एम्स रायपुर में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि स्व.यादव अन्य दूसरी बीमारी से भी पीडि़त थे। इस मृत्यु के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है।
जन्म के समय लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, प्रदेश में 1000 पुरुषों की तुलना में 958 महिलाएं
रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत ओम प्रोविजन गली- सालासार ग्रीन सिटी, अयोध्या नगर , मटकोडवापारा रोड, चंगोराभाटा थाना डीडी नगर,रायपुर मेट्रो हाईटस, राजेन्द्र नगर, अविनाश प्राईड, हीरापुर,थाना कबीर नगर में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
इन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
कोरबा, शराब नहीं पीने की सलाह इतनी बुरी लगी कि पति ने जान दे दी। जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकी में यह घटना पिछली रात हुई। अर्जुन सिंह सरोठिया ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। दीपका टीआई हरीश टांडेकर ने बताया कि 30 वर्षीय भीम सिंह सरोठिया निजी कंपनी में काम करता था। वह आदतन शराबी था लॉकडाउन में भी उसकी आदत में सुधार नहीं हो सका। पिछली रात भोजन करने से पहले पत्नी ने उसे इसी बात को लेकर समझाइश देनी चाही और इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। किसी तरह अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि शराब नहीं पीने की सलाह देना भीम सिंह को इतना नागवार गुजरेगा कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। दूसरे दिन सुबह परिजनों ने भीम सिंह को फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
टिकेश वैष्णव की कमजोर आर्थिक स्थिति पर श्री अवस्थी ने दिया सहायता का आश्वासन
डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में आये मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। सम्मान समारोह में मुंगेली जिले के 12वीं के स्टेट टॉपर टिकेश वैष्णव ने कहा कि वो बिट्स पिलानी से कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। टिकेश ने बताया कि उनके पिता की छोटी सी दुकान है जिससे इंजीनियरिंग की फीस जमा कर पाना संभव नहीं है। मेरे पिता दिन-रात मेरी फीस के लिए ही चिंतित रहते हैं। इस पर श्री अवस्थी ने कहा कि आपके पिताजी को फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको फीस के लिए आर्थिक सहयोग देंगे। आप अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाइये और बिट्स पिलानी जाने की तैयारी करिये।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है। सफलता ना मिलने पर निराश नहीं होना चाहिए। जीवन एक मैराथन दौड़ की तरह है जिसमें हार-जीत लगी रहती है, और ये जरूरी नहीं कि दौड़ की शुरूआत में जो आगे हो अंत में वही जीते। इसलिए माता-पिता को भी बच्चों के प्रतिशत पर ध्यान देने की बजाय उन्हें अच्छा और सफल इंसान बनाने पर जोर देना चाहिए। श्री अवस्थी ने कहा कि आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दें। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत ही जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कोर्स की किताबों के साथ ही अन्य अच्छी किताबें पढ़ने की सलाह दी।
श्री अवस्थी ने 12वीं कक्षा में पहली रैंक पर आये मुंगेली के टिकेश वैष्णव, सातवीं रैंक पर आई रायपुर की आयशा अंजुम, 10वीं रैंक पर आये रायपुर के देवेन्द्र कुमार तारक, व्यवसायिक में पहली रैंक पर आयीं दुर्ग की मिनाल हिरवानी, 10वीं कक्षा में पहली रैंक पर आयीं मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप, पांचवीं रैंक पर आये रायपुर के विरेन्द्र कुमार तारक और नवमीं रैंक पर आये दुर्ग के आदर्श गिरि को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एआईजी श्री राजेश अग्रवाल, मुंगेली एएसपी श्री कमलेश्वर चंदेल उपस्थित रहे।
मानसून शुरू होतेे ही खरीफ फसल की बुआई शुरू हो जाती है। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल की उत्पादकता बढ़ाने, कीट व बीमारियों से बचाव सहित कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीक के प्रयोग के बारे में सलाह दी है। खेती-किसानी में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल के लिए बनाई गई मेघदूत एप पर मौसम एवं खेती से सम्बधित जानकारी प्राप्त कर भरपूर पैदावार लिया जा सकता है। मेघदूत एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aas.meghdoot लिंक पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में कीट व्याधियों के प्रतिरोध और सहनशील किस्मों की बीज उपलब्ध है। इन पर पौध रोगों एवं कीटों का असर कम होता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत में मृदा स्वास्थ्य के आधार पर खाद एवं उर्वरक का उचित प्रयोग करने के साथ ही अनावश्यक रासायनिक उर्वरक के प्रयोग न करने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के कृषि विकास और कृषक कल्याण विभाग के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में धान की खेती करने वाले किसानों को विशेष परिस्थितियों के लिए धान की उपयुक्त किस्में लागाने की सलाह दी है। गंगई प्रभावित क्षेत्र के लिए उपयुक्त किस्मे में समलेश्वरी, कर्मा मासुरी, चन्द्रहासिनी, जलदूबी, आई.जी.के.व्ही.आर.-1 (राजेश्वरी), आई.जी.के.व्ही.आर.-2 (दुर्गेश्वरी), आई.जी.के.व्ही.आर.-1244 (महेश्वरी), महामाया, दन्तेश्वरी। ब्लास्ट प्रभावित क्षेत्र में आई.आर.-64, चन्द्रहासिनी, कर्मा मासुरी, आई.जी.के.व्ही.आर.-2 (दुर्गेश्वरी), आई.जी.के.व्ही.आर.-1244 (महेश्वरी)। जीवाणु जनित झुलसा प्रभावित क्षेत्र के लिए बम्लेश्वरी। करगा प्रभावित क्षेत्र हेतु आई.जी.के.व्ही.आर.-1 (राजेश्वरी), महामाया श्यामला। जल भराव की समस्या वाले बहरा क्षेत्र के लिए स्वर्णा सब-1, जलदूबी, बम्लेश्वरी। सूखा प्रभावित क्षेत्र के लिए समलेश्वरी, इंदिरा बारानी धान-1, अन्नदा, पूर्णिमा, दन्तेश्वरी आदि शामिल है। वर्तमान में मौसम की दशा को देखते हुए धान की सीधी बुवाई के लिए उपयुक्त समय बताया गया है। खरपतवारनाशी दवाई का उपयोग करने के बाद कम से कम 3 से 4 घण्टा वर्षा ना हो तभी उसका उपयोग करें।
रायपुर, कोरोना से पीड़ित डोंगरगांव से कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू स्वस्थ हो गए है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज एम्स से छुट्टी मिल गई।
ये खबर भी पढ़े:- पीएम मोदी ने छठी बार देश को किया संबोधित, जानें प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें
बता दें कि कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 22 जून को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज एम्स से डिस्चार्ज किया गया।
पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में स्थानीय पर्यटन (लोकल टूरिज्म) को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थानीय पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाओं सहित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए होटल, मोटल एवं रिसॉर्ट की व्यवस्था किया जाए ताकि राज्य में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर कार्य हो सके।
पर्यटन मंत्री श्री साहू ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के होटल जोहार छत्तीसगढ़ और होटल प्रबंधन संस्थान का निरीक्षण किया। होटल जोहार के पुनर्निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि होटल जोहार छत्तीसगढ़ को पर्यटकों के लिए शीघ्र संचालित किया जा सके। पर्यटन मंत्री ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित होटल प्रबंधन संस्थान (आई.एच.एम.) नवा रायपुर का भी निरीक्षण किया। इस संस्थान को वर्तमान सत्र से ही प्रारंभ किए जाने के लिए तत्काल सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ताकि होटल प्रबंधन संस्थान में इस सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ हो सके। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक श्री सुनील अवस्थी भी मौजूद थे।
रायपुर | जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात्रि तेलीबांधा गली नं.5 गर्ल्स स्कूल के सामने स्ट्रीट लाईट के नीचे बैठकर जुआ खेल रहे भावेश तोलानी 19 वर्ष,विशाल तोलानी 30 वर्ष, अजय तोलानी 25 वर्ष, सनी चावला 32 वर्ष, शंकर माखिजा, अविनाश पंजाबी 30 वर्ष को मौके पर ही पकड़ लिया। जुआरियों के पास से नगदी 3 हजार 1 सौ 50 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध कायम कर जमानत मुचलका पर छोड़ दिया है।
भिलाई | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस वाले भी अब इसके चपेट में आ रहे हैं लगातार हो रहे पुलिस वालों के संक्रमित होने के कारण जिले के तीन थाने सील हो चुके हैं थाना परिसर के बाहर टेंट लगाकर कामकाज किया जा रहा है।
रायपुर | यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मण्डल ने आज अति आवश्यक ऑनलाईन वर्चुअल बैठक आयोजित कर सभी प्रमुख पदाधिकारीगण से गम्भीर विषयो व समाज का राजनैतिक परिपेक्ष्य में चर्चा किया गया। इस अवसर पर हमारे रायपुर राज के अध्यक्ष श्री संतोष यादव ने "कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समाज जनों को सावधानीयां बरतने की बात कही और अपील किया की मास्क पहनकर व अतिअावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले एवं समाजिक दुरी बनाए रखे। सभी बड़े सामाजिक कार्यक्रमो में संक्रमण को देखते स्थिति सामान्य होते तक स्थगित रखने" की बात कही। वही महासचिव श्री नरेश यादव ने "वर्तमान समय में हमारे समाज के बंधुगण जो कांग्रेस से जुड़कर नि: स्वार्थ भाव से विभिन्न क्षेत्रो से राजनैतिक प्रतिनिधित्व कर रहे, उनको वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गठित किये जाने वाले मंडल व आयोग जैसे स्थानों पर अध्यक्ष एवं सदस्य बनाये जाने की मांग करने" की बात कही। वहीं कोषाध्यक्ष श्री मोहित राम यादव जी ने "हमारे समाज का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और गौसेवा हाने के कारण गौ सेवा आयोग एवं पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष यादव समाज से हाने की मांग करने की बात रखी।" रायपुर राज के प्रवक्ता श्री यशवंत यादव ने कहा की शासन द्वारा निर्मित गौठानों के संचालन समिति में समाज को विशेष महत्व देने" की बात कही । समाज के पदाधिकारीयों ने एक स्वर में मंडल व आयोग में यादव समाज को जनसंख्या के हिसाब से प्रतिनिधित्व देने की मांग कही एवं विगत कई वर्षों से यादव समाज की राजीनीति में दरकिनार कर प्रतिनिधित्व व स्थान नहीं देने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। यादव समाज से कांग्रेस पार्टी में जुड़े दिग्गज समर्पित नेता महासमुंद से राजु यादव , दुर्ग से राजेश यादव, श्रीमती रामकली यादव, भाटापारा फसे रमेश यदु, रायपुर से नरेश यादव, उमेश यदु, देवेंन्द्र यादव, माना से मोहितराम यादव, नयापारा से रामा यादव, भाटापारा से अभिनव यदु की दावेदारी को समर्थन करते हुए समाज से आयोग मंडल हेतु नाम प्रस्तावित कर बहुत जल्द मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं पीसीसी चीफ श्री मोहन मरकाम से भेट कर मांग रखने की बात कही गयी। इस अवसर पर समाज कि ओर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौ-धन रूपी गोबर को किसानों से सीधे समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की योजना का प्रसंशा करते हुए मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

रायपुर | मुख्यमंत्री निवास में कल धमतरी के एक युवक हरदेव सिन्हा द्वारा आत्मदाह के प्रयास पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इसे प्रदेश की जनता सरकार की विफलता माने या सफलता?
मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel आज प्रदेश की जनता हरदेव सिन्हा की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता? https://t.co/szyi6EqPez pic.twitter.com/qwNjNYg6fK
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 30, 2020
रायपुर | मोहल्ले में आने जाने वालों से गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने एक युवक की हत्या करने के नियत से उस पर हसिंये से वार कर घायल कर दिया। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर झण्डा चौक के पास सोमवार की रात्रि 7 बजे कन्हैया साहू 28 वर्ष पिता गरीब राम साहू मोहल्ले में खड़ा होकर आने जाने वालों को गाली-गलौज कर रहा था बलराम सोनी के द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने घर से हसिया लाकर उसके चेहरे व गर्दन पर जानलेवा हमला करते हुये हत्या की नियत से प्रहार कर दिया। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना 108 वाहन को दी उसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल अवस्था में युवक को ईलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है।
गरियाबंद | गरियाबंद जिले में विगत रविवार एवं सोमवार को कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के उक्त चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद नगर पालिका वार्ड क्र-01, वार्ड क्र-13 , ग्राम आमदी तथा छुरा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्र-10, ग्राम गोंदलाबाहरा वार्ड क्र-07 और नगर पंचायत राजिम वार्ड क्र-14 में 28 एवं 29 जून को नए पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि पश्चात सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं 3 किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशनुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग गरियबांद के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। उक्त जोन की निगरानी एवं समन्यव के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी संबंधित क्षेत्र के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्यव बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।
रायपुर | धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी श्री हरदेव सिन्हा के द्वारा 29 जून को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किए गए आत्महत्या के प्रयास की दंडाधिकारी जांच होगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा इस संबंध में प्राप्त प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए अनुविभागीय विभागीय दंडाधिकारी धमतरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर धमतरी ने जांच के लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की है।
दंडाधिकारी जांच के लिए जो बिन्दु निर्धारित किए गए है उनमें - यह घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, घटना के पूर्व संबंधित किन-किन व्यक्तियों से मिला, घटना के पीछे किसी की उत्प्रेरणा तो नहीं थी, वह क्यों और किसके सहयोग से रायपुर आया, जबकि यात्री बसों का परिचालन बंद है। क्या आत्मदाह का प्रयास के पूर्व इसकी लिखित सूचना किसी कार्यालय को दी गई थी। यदि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था तो ईलाज के प्रयास परिवार वालों ने क्यों नहीं किया। संबंधित का राशन कार्ड में नाम है कि नहीं। क्या उन्हें विगत दो माह में राशन प्रदाय किया गया है कि नहीं। इसके अलावा परिस्थितिजन्य अन्य कोई बिंदु जो जांच के लिए आवश्यक होंगे को शामिल किया जाएगा।
रायपुर | राज्य के विभिन्न निगम-मंडलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति पाने कांग्रेस के दावेदारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। पीसीसी के पास अब तक सैकड़ों की संख्या में आवेदन आ चुके हैं। पीसीसी के लिए निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए नाम फाइनल करना भी टेड़ी खीर साबित हो रहा है, पीसीसी किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता, वहीं दूसरी ओर दावेदारों की लिस्ट इतनी अधिक लंबी हो गई है कि इनमें से चंद नामों को छांटना भी वर्तमान में मुमकिन नजर नहीं आ रहा है, यही वजह है कि अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मध्य प्रदेश निर्मित शराब की अवैध खेप लगातार तस्करी हो रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिला पुलिस ने अवैध मध्य प्रदेश की शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की रात्रि को अवैध शराब की बडी मात्रा महासमुन्द जिले में आने वाली है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली की टीम ने रात्रि 09:00 बजे से महासमुन्द आने वाले और महासमुन्द से जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर उक्त अवैध शराब के वाहन का इन्तजार करने लगी। लगभग रात्रि 10:00 बजे घोडारी पुल पर लगे टीम ने सूचना दी की दो वाहन तेज रफ्तार से निकल रही है सम्भवत: यह वह संदिग्ध वाहन हो सकती है जिसमें अवैध शराब भरा हो। सर्तक कोतवाली पुलिस की टीम ने उक्त वाहन को रोकने के लिए बेलसोण्डा रेलवे क्रासिंग को नाकेबंदी का स्थल बनाया क्योकि पूर्व में भी अवैध शराब से भरी हुये वाहन को चलाने वाले पुलिस पार्टी पर वाहन को चढाने से नही हिचकते बेलसोण्डा रेलवे क्रासिंग के पहले व बाद में तीक्ष्ण मोड है जहॉ पर वाहनों को धीमा करना पड़ता है जिससे वाहनों को रोकवाना असान है संदिग्ध वाहन जैसे ही बेलसोण्डा रेलवे क्रासिंग के मोड में पहुचती है वैसी कोतवाली पुलिस की टीम रेलवे क्रॉसिंग के इस पार व उस पार वाहनों को अढा कर नाकेबंदी कर देती है पुलिस की इस नाकेबंदी से एक फॉर्चुनर वाहन क्रमांक सीजी 04 एचई/0003 रूक जाती है, जिससे पुलिस की टीम उक्त वाहन को चारों ओर से घेर लेती है। उक्त वाहन में वाहन चालक ही रहता है। दूसरी वाहन एसएक्स-4 पीछे गाडी घुमाकर भागने का प्रयास करती है परन्तु पुलिस की नाकेबंदी देखकर उसका वाहन चालक वाहन को छोडकर अंधेरे का फयादा उठाकर भाग जाता है। पुलिस की टीम द्वारा फार्चुनर वाहन में सवार युवक नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जयंत बंजारे पिता सिताराम बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी कैम्प 01 मेहमान कोलाडीपों के सामने शास्त्रीनगर भिलाई जिला दुर्ग बताया। पुलिस की टीम जब उक्त वाहन की तलाशी लेती है तो उसमें 62 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा ब्राड शराब भरी हुई रहती है। दूसरे वाहन एसएक्स-4 क्रमांक एमएच 14 बीसी/1151 की तलाशी लेने पर उसमें 40 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा ब्राड शराब भरी हुई होती है। पुलिस की टीम उक्त मध्यप्रदेश निर्मित 102 पेटी शराब को जप्त कर लेती है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भिलाई के रहने वाले एक व्यक्ति ने महासमुन्द जिले में उक्त शराब को खपाने के लिए भेजा है। आरोपी ने यह भी बताया कि महासमुन्द से बागबाहरा रोड में पडने वाले हाडाबंद ओवर ब्रीज के पास कोई व्यक्ति आता और उन्हें सप्लाई करने वाली जगह ले जाता। पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी शराब की मात्रा उक्त युवक किससे ले कर आया और महासमुन्द जिले में किस-किस को उक्त शराब की खेप पहुचाने वाला था। पुलिस की टीम उक्त युवक से पूछताछ कर रही है। बहुत जल्द ही वो चेहरे सामने आयेगें जो महासमुन्द जिले में अवैध शराब की इस खेप को खपाने वाले थे। पुलिस की टीम ने 102 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब कीमति 5,10,000/- रूपये, 02 वाहन कीमति 15,00,000/- रूपये एवं 10,000/- रूपये नगदी रकम इस प्रकार कुल कीमति 20,20,000/- रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् थाना सिटी कोतवाली में कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जयंत बंजारे पिता सिताराम बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी कैम्प 01 मेहमान कोलाडीपों के सामने शास्त्रीनगर भिलाई जिला दुर्ग है वहीं फरार आरोपी वाहन चालक आसिक खान है।
रायपुर | अभिषेक माहेश्वरी सीएसपी उरला व सुनील शर्मा आजाद थाना सीएसपी को राजधानी रायपुर में उपमहानिरीक्षक आरिफ शेख व एसपी अजय यादव द्वारा बैच लगाकर पदोन्नत किया गया। अभिषेक माहेश्वरी सीएसपी उरला को एडिशनल एसपी बनाया गया है। साथ ही सुनील शर्मा आजाद थाना सीएसपी से पदोन्नति कर एडिशनल एसपी सुकमा बनाया गया है।


रायपुर | खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज मंत्री के रूप में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 29 जून 2019 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार में श्री अमरजीत भगत ने 13वें मंत्री के रूप में शपथ लिया। उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति, योजना व सांख्यिकी विभाग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। इस एक वर्ष में श्री अमरजीत भगत ने अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार के अनेक निर्णयों को क्रियान्वित करने में सक्रिय योगदान दिया। उनका संकल्प है कि छत्तीसगढ़ में कोई भूखा न सोए, जिसे पूरा करने के लिये उन्होंने लगातार कार्य किया। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं मिल रहा देखने के लिये खुद उनके बीच गए। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये लगाए गए लॉकडाउन के दौरान खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। इस दौरान 57 लाख अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित तथा निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को 03 माह अप्रैल, मई एवं जून 2020 का चावल निःशुल्क वितरण किया गया। इन राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल में 02 माह अप्रैल एवं मई का खाद्यान्न शक्कर, नमक एकमुश्त वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त उपरोक्त राशनकार्डधारियों को अप्रैल से जून 2020 तक निःशुल्क 5 किलो प्रति सदस्य अतिरिक्त खाद्यान्न प्रदाय किया गया।
श्री भगत ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक रहा। इस योजना के तहत अप्रैल व मई माह में शत-प्रतिशत तथा जून में 98 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण गरीब व जरूरतमंदों को किया गया। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी राशनकार्डधारी परिवारों को 35 किलो हर महीने चावल देने का वचन पूरा किया है। राज्य के सभी निवासियों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती पर 02 अक्टूबर 2019 से सार्वभौम पीडीएस का शुभारंभ किया गया। सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत सामान्य परिवारों (आयकरदाता एवं गैर आयकरदाता) को भी खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है।
श्री भगत ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लॉकडाउन के दौरान पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 66.22 लाख राशनकार्डों में पंजीकृत 2.46 करोड़ सदस्यों खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। प्राथमिकता वाले राशनकार्डों पर खाद्यान्न की पात्रता में वृद्धि की गई है। एक सदस्य वाले परिवार को 10 किलो, 2 सदस्य वाले परिवार को 20 किलो, 3 से 5 सदस्य वाले परिवार हेतु 35 किलो तथा 5 से अधिक सदस्य वाले परिवार के लिए प्रत्येक अतिरिक्त सदस्य हेतु 7 किलो अतिरिक्त चावल का वितरण किया जा रहा है। बस्तर संभाग के जिलों में सुपोषण हेतु पीडीएस के माध्यम से उन्हें 17 रूपये प्रति किलो उपभोक्ता दर पर 02 किलो गुणवत्तापूर्ण गुड़ वितरण किया जा रहा है। इससे बस्तर संभाग के 6.04 लाख अंत्योदय, प्राथमिकता, अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को लाभ हो रहा है। भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2019 से अनुदान प्राप्त एवं निजी आश्रम-छात्रावास एवं कल्याणकारी संस्थाओं हेतु खाद्यान्न का आबंटन बंद कर दिया गया था। राज्य सरकार द्वारा ऐसी 471 संस्थाओं में पंजीकृत 43,640 हितग्राहियों को राज्य शासन द्वारा स्वयं के व्यय से चावल आबंटित किया जा रहा है। पूर्व में राज्य के ऐसे 12.90 लाख राशनकार्डधारी परिवार जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है, उनकी केरोसिन पात्रता समाप्त कर दी गई थी। केरोसिन और गैस की कीमतों में अंतर और लोगों की जरूरत को देखते हुए अगस्त 2019 से केरोसिन का वितरण पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। राज्य के अनुसूचित और माडा क्षेत्र के 25 लाख अंत्योदय एवं प्राथमिकता परिवारों के भोजन में प्रोटीन की कमी पूरा करने हेतु, रियायती दर 5 रूपये प्रतिकिलो की दर पर प्रतिमाह 2 किलो चना प्रदाय किया जा रहा है। अब सामान्य राशनकार्ड पर भी 10 रूपए प्रतिकिलो की दर पर 2 किलो नमक प्रतिमाह प्रदाय किया जा रहा है।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का निर्णय के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में यह वादा भी पूरा किया गया। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्न्य दिलाने के लिए पहले केन्द्र सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई। समर्थन मूल्य से अंतर की राशि प्रदान करने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुंभारंभ किया गया। खरीफ वर्ष में धान खरीदी का अभूतपुर्व रिकॉर्ड बनाया गया। खरीफ वर्ष 2019-20 में प्रदेश के 18.38 लाख किसानों से लगभग 84 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। खरीदे गए धान में से 60.84 लाख टन का उठाव हो चुका है । भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार की मांग पर केन्द्रीय पूल से चावल उपार्जन में 4 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि की गई है।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान सुनिश्चित किया गया कि लोगों को लॉकडाउन अवधि का राशन एकमुश्त पहले ही मिल जाए। उन्हें भी कोई परेशानी न हो जिनके पास राशनकार्ड नहीं है। सभी के लिये खाद्यान्न व भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। लॉकडाउन के दौरान 42.520 बीपीएल राशनकार्ड एवं 30,519 एपीएल राशनकार्ड कुल 73,039 नवीन राशनकार्ड जारी किये गये। अन्तोयदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित तथा निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को लॉकडाउन के दौरान चावल के साथ-साथ पौष्टिक चना भी निःशुल्क वितरित किया गया। अन्य राज्यों से आए श्रमिकों, गरीब, निराश्रितों में से 28.15 लाख लोगों को गरम भोजन एवं 31.81 लाख लोगों को सूखा राशन प्रदान किया गया।
मंत्री श्री भगत ने भविष्य की कार्ययोजना के बारे में बताया कि राज्य में वाइंट ऑफ सेल डिवाईस के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण पीडीएस के जरिए राशन सामग्री के वितरण में पारदर्शिता तथा हितग्राही को अस्थायी प्रवास के दौरान राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा देने हेतु प्वाइंट ऑफ सेल डिवाईस के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण की व्यवस्था की जा रही है। भण्डारण क्षमता का विकास एवं उचित मूल्य दुकानों का निर्माण तथा विस्तार किया जा रहा है। राज्य के अनुसूचित विकासखण्डों और माडा क्षेत्र के 1500 भवनहीन उचित मूल्य दुकानों में नवीन दुकान सह गोदाम निर्माण एवं शहरी क्षेत्र के 200 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 100 उचित मूल्य दुकानों में निर्मित दुकान सह गोदाम का नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण करने के लिए कार्ययोजना बनाई गयाी है।
मंत्री श्री भगत ने संस्कृति विभाग के उपलब्धियों के बारे में बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव देश का सबसे बड़ा आदिवासी सांस्कृतिक समागम का आयोजन 27 से 29 दिसम्बर 2019 तक रायपुर में किया गया। इसमें देश के 24 राजय और केन्द्र शासित प्रदेश के आदिवासियों की प्रतिभागिता रहीं। साथ ही ’’बेलारूस, थाईलैण्ड, युगाण्डा, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश के नृत्य समूहों का भी समावेश रहा। जीवन संस्कार, अनुष्ठान और मेले, कृषि चक्र तथा अन्य पारंपरिक नृत्य आदि चार श्रेणी में प्रतियोगिताएं आयोजित कर 16 पुरस्कार राशि रूपये 41 लाख प्रदान किया गया। आयोजन में लगभग 2,000 कलाकारों द्वारा 125 से भी अधिक पारंपरिक जनजातीय नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली और राष्ट्रीय एकता और सदभावना की दिशा में जागृति उत्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि साईंस कॉलेज मैदान, रायपुर में पांच दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन हुआ। राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक जनजातीय नृत्य, संगीत, गीत और वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुतियॉं आयोजित की गयी। इस अवसर पर राज्य की विभिन्न विभूतियों के नाम पर स्थापित सम्मानों के अन्तर्गत प्रतिभाओं को राज्य सम्मान से अलंकृत किया गया।
भिलाई | भिलाई नगर के विधायक व महापौर देवेंद्र यादव जी ने आज अमृत मिशन फेस 2 योजना के तहत भिलाई नेहरू नगर में निर्माणाधीन 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार और निगम इंजीनियरों से सख्त लफ्जों में कहा कि जनहित के कार्यो पर किसी भी प्रकार की लापरवाही गैर जिम्मेदारी और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृत मिशन फेस 2 लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही महापौर ने ठेकेदार व निगम के इंजीनियरों से पूछा कि अमृत मिशन के इस 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट को शुरू करने में अभी क्या-क्या काम बचा है। तब निगम के इंजीनियरों ने बताया कि मैनुअली सारा काम हो गया है। प्लांट भी बन कर तैयार हो गया है। कुछ तकनीकी चीजें ही बची है जिसे वह जल्द ही पूरा कर लेंगे। लॉकडाउन की वजह से उनकी टीम जो बाहर प्रदेश से यहां आकर काम कर रही थी। वह लोग सभी अपने घर चले गए हैं। उनकी पूरी टीम 1 तारीख तक भिलाई आ आएगी। उसके बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। महापौर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द फिल्टर प्लांट को चालू किया जाए। और अब किसी भी प्रकार का एक्सक्यूज नहीं सुना जाएगा। प्लांट को शुरू करने के अमृति मिशन फेस 2 के बचे हुए कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने कानिर्देश दिया है। महापौर श्री यादव फिल्टर प्लांट का पूरा निरीक्षक किए। इस दौरान निगम फिल्टर प्लांट के इंचार्ज संजय शर्मा, ईई बृजेश श्रीवास्तव, सब इंजीनियर हरप्रित बंजारे, पीडीएमसी से राजेश और मनोज पात्रा सहित एजेंसी की तरफ से 66 एमएमडी और 6 एमएलडी के इंचार्ज नितेश वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।
रायपुर | राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम 2003 में संशोधन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक विभागों में गठित की जाने वाली पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्येक प्रवर्ग से पृथक-पृथक एक-एक सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2003 के नियम 11 में संशोधन कर संशोधित अधिसूचना का प्रकाशन 18 जून 2020 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया गया है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से यह नियम प्रभावशील हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच जुलाई रविवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा गुरुपूजन का आयोजन किया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरुपूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। तब से संसार में आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।




























