भिलाई। भिलाई शहर के पावर हाउस स्थित सुभाष चंद्र बोस सब्जीमंडी की एक आलू प्याज की दुकान में बीती रात भीषण आगजनी हुई। आधीरात को लगी आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आलू प्याज की बारियों के साथ ही दुकान का सारा सामान आगजनी की भेंट चढ़ गया। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
रायपुर, प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आयी है, प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारी संगठनों ने मुलाकात के बाद इसकी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि कोरोना संकट के कारण सरकारी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई थी जिसके बाद सरकारी कर्मचारी अधिकारी नाराज थे, और वे सरकार के इस फैसले को विरोध में खड़े हो रहे थे। लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होते देख सीएम ने एक जुलाई से कर्मचारियों की वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
दुर्ग | कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने निगम, स्वास्थ्य अमले एवं कोविड कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों की अहम बैठक बुधवार देर शाम ली। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार आरोग्य सेतु पर नजर रख रहे हैं। इसमें जो संभावित हाटस्पाट और इमर्जिंग हाटस्पाट दिखा रहे हैं। वहां पर कोरोना संक्रमण की आशंका से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से और दक्षतापूर्ण काम होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए सात सूत्रों पर सतत रूप से और प्रभावी कार्य करना है।
होम क्वारंटीन की सख्त मानिटरिंग - इनमें सबसे पहला है क्वारंटीन सेंटर पर और होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग। इसके लिए लगे लोगों से लगातार फीडबैक प्राप्त करें। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत होने पर त्वरित कार्रवाई करें।
विदेशों से लौट रहे और ईपास से लौट रहे लोगों की मानिटरिंग- दूसरी प्रमुख बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अभी बड़ी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं। विदेशों में बसे लोग भी अपने घरों में लौट रहे हैं। इनके क्वारंटीन की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग आवश्यक है। यह मानिटरिंग उनके रायपुर में लैंड करते ही शुरू हो जानी चाहिए। बाहर से आ रहे किसी भी व्यक्ति की जानकारी में चूक नहीं होनी चाहिए। जो लोग ई पास के माध्यम से आ रहे हैं उनके क्वारंटीन पर भी प्रभावी नजर रखें।
सारे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी सर्वे- पूरे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसमें बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी के साथ ही सर्दी-बुखार आदि लक्षणों की जानकारी वाले लोगों को चिन्हांकित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह काम हर दिन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। जितने लोगों को बेहतर तरीके से ट्रेस कर पाएं, उतना ही कोरोना को रोक पाने में सफलता मिलेगी।
आरोग्य सेतु पोर्टल के इतिहास रिपोर्ट में दिखाये पिंक एरिया पर रहे विशेष नजर- कलेक्टर ने कहा कि इतिहास रिपोर्ट के अनुसार पिंक एरिया, कंटेनमेंट जोन, पूर्व में कंटेनमेंट रह चुके जोन में नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करे। जिन मरीजों में भी लक्षण मिलते हैं उनके सैंपल ले। उन्हें घर में रहने की हिदायत दें और ऐसा करना सुनिश्चित भी करें।
कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्रों में रैपिट टेस्ट किट से सैंपल- कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्र में इस तरह के लक्षण वाले लोग मिलते हैं तो रैपिड टेस्ट किट से इनके सैंपल की जांच करें।
अधिक जोखिम वाली सैलून जैसी दुकानों के दुकानदारों की होगी सैंपल जांच- कलेक्टर ने कहा कि ऐसी दुकानें जिनमें ग्राहकों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में हैं और ग्राहकों से संपर्क काफी होता है। ऐसे दुकानदारों की आरटी-पीसीआर सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैलून में काफी संख्या में ग्राहक आते हैं और सीधे संपर्क होता है। उसी प्रकार ट्रांसपोर्ट से जुड़े क्लीनर, ड्राइवर आदि की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
फीवर क्लीनिक में लक्षण होने पर रैपिड टेस्ट- फीवर क्लीनिक में लक्षण वाले मरीजों के आने पर रैपिड टेस्ट किए जाने की बात उन्होंने कही।
इसके अलावा इस पर भी जोर- उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि लोग सुरक्षा उपाय करें। इसके लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। जहां भी इसका उल्लंघन होता पाया जाता है वहां पर जुर्माना करें। निगम की टीम विशेष रूप से दुकानों का निरीक्षण करें। यहां पर मास्क पहना जाना सुनिश्चित करें।
हाटस्पाट फोरकास्ट, यहां के निवासी रखें सुरक्षा का खास ध्यान- आरोग्य सेतु ने जिले में हाटस्पाट फोरकास्ट चिन्हांकित किये हैं। रिपोर्ट 30 जून को अद्यतन की गई है। इसके मुताबिक भिलाई वेस्ट (490009), सुपेला भिलाई (490023), उरला (490025), अहिवारा (490036), दुर्ग कचहरी (491001), नेवई (491107), चंदखुरी (491221), सुरदोनगर (491993) पिंक एरिया है। एंबर एरिया में आईबीएसबी (490001), दुर्ग (491001), पिसेगॉव (491001) बलोदा (491226) है।
इमरर्जिंग हाटस्पाट - यहॉ भी सुरक्षा का रखें ध्यान - भेंडसर (491001), कपसदा (490042), रौंदा (491331), घोटा (491331), पिसेगॉव (491001), देवरी (491331), नंदकट्टी (491001), अहिवारा (490036), मुरमुंदा (490036), बरहापुर (491331), तर्रा (491111), नंदिनी खुंदिनी (490036) नरधा (490024), हिर्री (491001), पेंड्रावन (491331), दारगॉव (491332) सुरडुंग (490024), रिसामा (491221), उरला (490025), करंजा भिलाई (490024), कुम्हारी (490042), नेवरा (493114), धौर (490024), राजपुर (491331), गिरहोला (490036), सेमरिया (491332) है।
रायपुर | राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्रनगर में बुधवार की रात हुए हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| इस मामले में हत्या के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


रायपुर | फसलों की सुरक्षा और पशुधन की बेहतर देखभाल के साथ ही गौठान आजीविका केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान रोजगार-हब के रूप में भी तैयार हो रहे हैं। प्रदेश के अनेक गौठानों में स्वसहायता समूहों की महिलाएं कई तरह के स्वरोजगार कर रही हैं। इससे वे अपने घरों की माली हालत तो सुधार ही रही हैं, गांव की अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही हैं। राज्य शासन पशुपालकों की आय बढ़ाने इस साल हरेली से गोधन न्याय योजना भी शुरू कर रही है। इसके अंतर्गत पशुपालकों से गोबर की खरीदी कर जैविक खाद और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
सुकमा जिले के रामपुरम में तीन स्वसहायता समूहों की महिलाएं नाडेप और वर्मी कंपोस्ट, पेवर-ब्लॉक तथा ट्री-गॉर्ड बनाने का काम कर रही हैं। वहां के गीदम नाला स्थित गौठान में गांव की कुछ और स्वसहायता समूहों की महिलाएं मुर्गीपालन व मछलीपालन की तैयारी कर रही हैं। गौठान में मुर्गीपालन के लिए शेड और मछलीपालन के लिए टैंक निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत रामपुरम में गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं जागरूक होकर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों में रूचि ले रही हैं।

रामपुरम के गौठान में गांव की दुर्गा स्वसहायता समूह की दस महिलाओं द्वारा जैविक खाद के निर्माण के साथ वहां आजीविकामूलक गतिविधियों की शुरूआत हुई थी। इन महिलाओं ने अब तक 65 हजार रूपए से अधिक का वर्मी और नाडेप खाद तैयार किया है। इसमें से 30 हजार रूपए के खाद की बिक्री वन विभाग और उद्यानिकी विभाग को की गई है। गांव की गुलाब स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में पेवर-ब्लॉक बना रही हैं। समूह की महिलाओं ने आपस में डेढ़ लाख रूपए एकत्र कर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा तीन लाख रूपए की वित्तीय मदद से इस काम को शुरू किया है। समूह ने पेवर-ब्लॉक निर्माण के लिए साढ़े चार लाख रूपए की लागत से मिक्सर मशीन, वाइब्रेशन मशीन और कलरिंग मशीन खरीदी है। समूह की दस महिलाएं इस काम में लगी हैं। वे रोज करीब एक हजार पेवर-ब्लॉक तैयार कर रही हैं।

गांव की ही शंकर स्वसहायता समूह की महिलाएं ट्री-गार्ड बनाने का काम कर रही हैं। इनके बनाए ट्री-गार्ड वन विभाग द्वारा 350 रूपए प्रति ट्री-गार्ड की दर से खरीदा जा रहा है। ट्री-गार्ड बनाने के लिए बांस चीरने की मशीन वन विभाग द्वारा समूह को उपलब्ध कराई गई है। गांव की कुछ और महिलाएं गौठान में मुर्गीपालन और मछलीपालन की तैयारी कर रही हैं। मुर्गीपालन के लिए लिए शेड और मछलीपालन के लिए टैंक निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे खिलाए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं द्वारा स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अंडे की आपूर्ति के लिए लेयर फार्मिंग की जाएगी।
रायपुर| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-इंस्टाग्राम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है| इसी कड़ी में खबर है की फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की छवि को खराब करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी गुरमुख सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से यहां राजभवन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ के राज्य कार्यालय के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. त्रिभुवन ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा स्वरोजगार से जुड़े, इससे वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े होंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाएं भी स्वयंसहायता समूह बनाकर स्वयं का उद्यम शुरू कर सकते हैं। इससे महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी। इस कोरोना काल में बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक प्रदेश में आए हैं। उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा संचालित योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि वे अपना जीवनयापन कर सके। श्रमिकों एवं किसी भी व्यक्ति को स्वरोजगार का ऋण देने से पहले उन्हें संबंधित रोजगार का प्रशिक्षण देना चाहिए, तकनीकी रूप से दक्ष होने पर योजना के तहत दिये जाने वाले सहयोग का सदुपयोग कर सकेगा।
रायपुर | राज्य के विभिन्न निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर काउंट डाउन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दावेदारों के नामों पर विचार हो रहा है। सूत्रों की माने तो आज की बैठक में उन नामों पर पहले विचार हो रहा है, जो सर्वमान्य है। संभावना यह भी है कि ऐसे दावेदारों के नाम पहली सूची में शामिल किया जाएगा। इसके पश्चात अन्य दावेदारों के नामों पर विचार होगा।
रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरे देश मे सक्रिय होने के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस समय ठीक ढंग से बारिश न होने के कारण उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभााग ने कल 3 जुलाई से 5 जुलाई के मध्य राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।










.jpg)

.jpg)










