BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 मौसम का मिजाज: शहरवासी उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल

मौसम का मिजाज: शहरवासी उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल

रायपुर। राजधानी में आज सुबह आसमान में छाए बादल घंट गए। यही नहीं चटख धूप के चलते एक बार फिर से मौसम उमस से भर गया है। इसके चलते शहरवासियों को फिर से चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। 

राज्य के निकट बने चक्रवाती सिस्टम, दबाव क्षेत्र और द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी में अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। लेकिन इन मौसमी तंत्र का प्रभाव समाप्त होते ही शहर में एक बार फिर से बारिश थम गई है। हालांकि पिछले दिनों की बारिश अच्छी रही और झमाझम बारिश से शहरवासियों को उसम से भी राहत मिली। लेकिन मौसमी तंत्र का प्रभाव खत्म होते ही बारिश भी थम गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रायपुर शहर मध्य क्षेत्र में है, ऐसे में यहां अच्छी बारिश के लिए आसपास तगड़ा मौसमी तंत्र का सक्रिय रहना जरूरी है। मौसम विभाग ने इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के मजबूत रहने तथा देश में अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इस लिहाज से राजधानी रायपुर के अलावा राज्य में अब तक अच्छी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार हलचल जारी है। खाड़ी में नया सिस्टम बनने अथवा राज्य के ऊपर या आसपास मजबूत सिस्टम तैयार होते ही फिर से बारिश शुरू हो जाएगी। 
राजधानी में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

राजधानी में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नगर में रहने वाला कार्तिक ध्रुव 23 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। मृतक अपने 6 भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई भी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक-दो महीने से वह घर के सदस्यों से बातचीत करना कम कर दिया था। वह दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर होने के साथ बेरोजगार भी था। आशंका जतायी जा रही है कि डिप्रेशन में आकर उसने खुदकुशी की है। बरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
 बड़ी खबर: राजधानी के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

बड़ी खबर: राजधानी के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के लालगंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स के दूसरे मंजिल पर आग लग गयी है। आपको बता दे कि आग लगने की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। दमकल की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुँच आग बुझाने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है।
 आगामी त्यौहारों को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने एवं प्रतिदिन सेनिटाइज करने के निर्देश

आगामी त्यौहारों को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने एवं प्रतिदिन सेनिटाइज करने के निर्देश

गरियाबंद । भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धार्मिक पूजा स्थल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, किन्तु वर्तमान में नगर तथा जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं आगामी महिनों में आने वाले विभिन्न त्यौहारों जैसे- श्रावण, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज आदि को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रण से बचाव हेतु मंदिरों में श्रद्धालुओं के जमाव नियंत्रित करना आवश्यक है। इस संबध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे ने मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क पहनने तथा परिसर को प्रतिदिन सेनिटाइज करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जिम्मेदारी मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारियों की होगी। किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है। 
बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश सरकार को बस्तर में नक्सलवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से विफल बताया। साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें प्रदेश का निष्क्रिय मंत्री कहा है।

भाजपा कार्यालय में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को बताने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था। इस दौरान मीडिया के एक सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद नक्सलवाद को बढ़ावा मिलने के साथ ही घटनाओं में भी लगातार इजाफा हाने की बात कही है। केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने और इसके खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर लगाए आरोप पर केदार कश्यप ने प्रदेश के गृहमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गृहमंत्री इतने निष्क्रिय हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है कि नक्सल घटनाओं में कितने जवान शहीद हुए हैं और कहां कौन सी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता होना चाहिए कि बस्तर से नक्सलवाद को कैसे खत्म करें, लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के 02 वर्ष बीतने वाले हैं, लेकिन नक्सलवाद के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बार भी बस्तर में कोई बड़ी बैठक नहीं की है। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। 
शराब पार्टी के बाद जुआ खेलकर घर लौटते वक्त हुई बहस, युवक ने कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की कर दी हत्या

शराब पार्टी के बाद जुआ खेलकर घर लौटते वक्त हुई बहस, युवक ने कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की कर दी हत्या

मुंगेली। मामूली बात पर युवक ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, घटना पथरिया थाना इलाके के डीलवापारा की है। घटना के वाद आरोपी युवक ने पथरिया थाना में सरेंडर कर दिया, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार जांच में जुटी है। मृतक हरिशंकर जायसवाल आरोपी दुर्गेश श्रीवास मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दुर्गेश श्रीवास और मृतक हरिशंकर जायसवाल दो अन्य साथियों के साथ बीती रात जुआ खेल रहे थे, इस दौरान चारों ने आपस में जमकर जाम भी छलकाई। इसके बाद जुआ खेलकर वापस लौटते वक्त हरिशंकर और दुर्गेश में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, तो हरिशंकर ने दुर्गेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्साए दुर्गेश ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर हरिशंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। बहरहाल पथरिया पुलिस आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

 

महिलाओं के साथ युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, विधायक ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत

महिलाओं के साथ युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, विधायक ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत

महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के सोमवार को ग्राम पंचायतों में भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान महिलाओं के साथ ही युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

ग्राम पंचायत अछरीडीह में कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर की मौजूदगी में नरेंद्र, मनहरण, माखन, राकेश, टीकम, हीराराम, लालाराम, गोपाल, भागीरथी, ओमप्रकाश, इंदल, वासु, गुलशन, चंदु, दुलरवा, जीवन, दौलतराम, नारायण, मेघराज, भानु, कुलेश्वर, रेखराम, सोमनाथ, गोपाल पटेल, कपिल, कुंदन, जगमोहन, लीलेश, असरानी, मानिक, राजेश, गोपी, गंगाधर आदि ने प्रवेश किया। इसी तरह ग्राम पंचायत अछोली में महिला पंचों सहित युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में महिला पंचों सहित रविशंकर, संतोष, गजेंद्र, नोहर, कोमल, डिगेश्वर, नरेंद्र, शंभू, मनराखन, संतराम, शंकर, संतराम साहू, मोहन साहू, कमलेश, ओमप्रकाश, राजू, गोपी, सतीश, प्रदीप, धनंजय, ईश्वर आदि शामिल हैं। विधायक श्री चंद्राकर ने कांगे्रस प्रवेश करने वालों का स्वागत किया है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर, जनपद सदस्य यतेंद्र साहू, सभापति दिग्विजय साहू, जनपद सदस्य कुणाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, आवेज खान, जावेद जाफरी, देवेंद्र चंद्राकर, आकाश निषाद, ढेलू निषाद आदि मौजूद रहे।
लॉकडाउन में बेटे की शादी में बजवाया डीजे, अब दूल्हा, दूल्हे का पिता और डीजे मास्टर पहुंचे सलाखों के पीछे

लॉकडाउन में बेटे की शादी में बजवाया डीजे, अब दूल्हा, दूल्हे का पिता और डीजे मास्टर पहुंचे सलाखों के पीछे

कोण्डागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना अंतर्गम कुम्हारपारा में 28 जून की रात डीजे लगाकर नाच गाना करवाने वाले दुल्हा, दुल्हे के पिता और डीजे मास्टर को विश्रामपुरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है।

जानकारी अनुसार, विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघनाथ चक्रधारी अपने लड़के यशकुमार चक्रधारी के विवाह कार्यक्रम 28 जून को डीजे सिस्टम लगाकर नाच गाना करवाएं थे। इसमें 40-50 लोग इकठ्ठा भी हुए थे। इस मामले की ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद मेघनाथ चक्रधारी और उसके बेटे यशकुमार चक्रधारी के द्वारा शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का अवहेलना करते हुए क्षेत्र केे जनमानस के जान को जोखिम में डालते हुए अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर 40-50 लोगों के साथ नाच गाना करवाना पुलिस विवेचना में पाया गया।

ऐसे में आरोपी यशकुमार चक्रधारी, मेघनाथ चक्रधारी और डीजे संचालक मुकेश नेताम पिता जग्गू नेताम निवासी पेण्ड्रावन के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 186, 34 महामारी अधिनियम की धारा 3 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। 
राजधानी रायपुर में एक बार फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर हुई चाकूबाजी की घटना, आरोपी फरार

रायपुर | शहर में लगातार चाकूबाजी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है शहरी क्षेत्र से लगे हुए ग्रामीण इलाके भी अब असामाजिक  तत्वों की आपराधिक नजर से नहीं बच पा रहे हैं। शहर के सेजबहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोरियाकला गांव के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बीती रात्रि हुई चाकूबाजी से एक बार फिर शहर की गश्ती व्यवस्था प्रश्रवाचक बन गई है। आधी रात को आरोपियों द्वारा खुलेआम चाकूबाजी कर फरार हो जाना पुलिसिंग की व्यवस्था पर बड़ा प्रश्रचिन्ह लगाती है।  इसका प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि किसी भी चाकूबाजी की हुई घटना पश्चात रायपुर पुलिस के द्वारा चाकूबाज़ों को पकडऩे के बाद उनका स्वागत-सत्कार करने में कोताही बरतना है, जिसके कारण हालात यह होते जा रहा हैं कि गली- मुहल्ले के छोटे-छोटे छर्रों के द्वारा भी चाकू लहराते हुए किसी को भी चाकू मार देना आम बात हो गया है।

चाकूबाजी की ऐसी ही एक घटना बीती रात घटित हुई। हुआ यूँ कि, बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी बात को लेकर इनके बीच बात विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढ़ा कि हिस्ट्रीशीटर सलमान गिट्टी, विनय शर्मा, राजा शर्मा और प्रमोद तिवारी ने विनेश सेन्द्रे नाम के युवक को चाकू मार दिया, इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
रात में जब यह घटना घट रही थी, तब वहां मौजूद कॉलोनी के लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
मुजगहन थाना प्रभारी आरएन पांडेय के अनुसार बीती रात निगरानी बदमाश सलमान गिट्टी, राजा शर्मा, पंकज तिवारी और विनय शर्मा देर रात बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी गए हुए थे, इसमें से आरोपी राजा शर्मा कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर रवि साहू का भांजा है।
बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनेश सेन्द्रे से आरोपियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद के बाद सभी आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर वापस आ गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ घंटे पहले हुए विवाद के चलते विनेश सेन्द्रे को चाकू मार दिया। चाकू के हमले से विनेश सेन्द्रे घायल हो गया है, वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
 
बड़ी खबर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

बड़ी खबर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव  जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। 47 वर्षीय जवान मदन गौरकर एएसपी का था ड्राइवर, जिसने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की हर एंगिल से जांच में जुटी है।

अवैध रेत खनन मामलों पर कलेक्टर गंभीर, होगी त्वरित और कठोर कार्रवाई

अवैध रेत खनन मामलों पर कलेक्टर गंभीर, होगी त्वरित और कठोर कार्रवाई

कोरबा। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सख्त रूख इख्तयार किया। कौशल ने राजस्व अधिकारियों पर भू व्यवस्थापन, भूमि आबंटन एवं डायवर्सन प्रकरणों में धीमी गति के साथ-साथ अवैध रेत खनन मामलों पर खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लक्ष्यानुसार प्रकरणों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन मामलों में खनिज विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। कौशल ने अवैध रेत, मुरूम उत्खनन पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए और ऐसी गतिविधियों पर खनिज, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन, अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी समय सीमा की बैठक में शामिल रहे।


जिला कलेक्टर किरण कौशल ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग व तहसीलवार समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकरण लंबित होने पर संबंधित राजस्व अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत अधिसूचित सेवाएं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण तत्परतापूर्वक किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नामांतरण एवं सीमांकन के छह माह से अधिक के लंबित प्रकरणों का कारण बताते हुए जानकारी देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में सीमांकन के प्रकरणों में प्रगति लाने और किसानों को के.सी.सी. जारी करने की प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने कहा। श्रीमती कौशल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु किसान पंजीयन के संबंध में क्रियान्वयन विभाग कृषि विभाग के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से दो दिनों में संबंधित क्षेत्र के सभी किसानों की इंट्री पोर्टल में कराने कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया। उन्होंने डायवर्सन के लंबित प्रकरण हेतु राजस्व विभाग की टीम बनाकर कार्य में प्रगति लाने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में लोक सेवा गांरटी के तहत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण, सीमांकन प्रकरण, अविवादित नामांतरणध्बटवारा, विवादित नामांतरणध्बटवारा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीयन, वन अधिकार प्रमाण पत्र धारकों का प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, सामुदायिक वन अधिकार पत्र, गांवों में खेलकूद हेतु मैदान आरक्षित और नगरीय क्षेत्र अंतर्गत 7500 वर्गफीट तक भूमि का आबंटन एवं व्यवस्थापन की समीक्षा की गई।

10 जुलाई तक पूरा करें धान चबूतरा बनाने का काम- कलेक्टर श्रीमती कौशल ने बैठक में धान चबूतरा निर्माण कामों की भी समीक्षा की। उन्होंने धान चबूतरा बनो की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अगले चार दिनों में सभी 149 धान चबूतरा बनाकर तैयार करने के निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर ने धान चबूतरा बनाने के लिए निर्माण सामग्री की कमी स अन्य बाधाओं को दूर करने राजस्व अधिकारियों को भी लैम्पस के अधिकारियों को सहयोग करने को कहा।
कार ऑटों की जबर्दस्त टक्कर में एक की मौत, विधानसभा थाने का मामला

कार ऑटों की जबर्दस्त टक्कर में एक की मौत, विधानसभा थाने का मामला

रायपुर। लगातार तेज रफ्तार वाहन आये दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा यातायात अमले के जरिए अनेक बार अपील करने के बाद भी दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही बार-बार प्रमाणित हो रही है। विधानसभा थाने से मिली जानकारी के अनुसार मारूति क्रमांक जीएच 01 सीजी 0111 के कार चालक द्वारा प्रार्थी प्रेमशंकर साहू एवं उसके चचेरे भाई धर्मेंद्र साहू को विपरीत दिशा से आकर उनकी ऑटो क्रमांक सीजी 04 टी/8830 को जमकर टक्कर मारी जिसके कारण प्रार्थी के पीछे बैठे उसके भाई धर्मेंद्र साहू आयु 26 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त मामले में विधानसभा थाने ने सेमरिया निवासी प्रेमशंकर साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात मारूति वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 

राजधानी में 700 ग्राम अवैध गांजा रखने वाला पकड़ाया, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में 700 ग्राम अवैध गांजा रखने वाला पकड़ाया, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। नशीले पदार्थों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। लाइसेंसी दुकानों के अतिरिक्त अवैध रूप से नशीले पदार्थों की आपूर्ति बेखौफ चल रही है। तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के अनुसार विजय उर्फ बैगा आयु 27 वर्ष पिता अमर लाल के पास से शमशान घाट गेट पास सीमानगर से गुजर रहे आरोपी से पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की, जांच किये जाने पर आरोपी के पास से 7 सौ ग्राम गांजा अवैध रूप से पाया गया। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर तेलीबांधा थाने ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 
बाइक की सीट में छिपा कर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक की सीट में छिपा कर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुन्द। खल्लारी पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खल्लारी पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के साथ एक मोटर सायकल भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खरियार रोड उड़ीसा से काले सिल्वर रंग की बजाज प्लेटिना बाइक में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर बागबहारा खल्लारी रोड से रायपुर की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस नेे एन—एच—353 पर नाकाबंदी कर आरोपी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बाइक बजाज सीडी डिलक्स ओडी एल 8860 पहुंची,तलाशी लेने पर बाइक के सीट के नीचे से 4 किलो गांजा जब्त हुआ। जिसकी क़ीमत 20 हजार रूपए बताई जा रही है। आरोपी देवेन्द्र मेहरा पिता शिशुपति मेहरा उम्र 44 वर्ष  ग्राम नकरीगुड़ा थाना जूनागढ़ जिला कालाहांडी उड़ीसा के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्यवाही के दौरारन थाना प्रभारी दीपा केवट, प्रधान आर राजेश मिश्रा,आर रमाकांत साहू,आर का महत्व पूर्ण भूमिका रही।

गर्म लोहा मजदूरों पर गिरा: 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, चार मजदूरों की हालत नाजुक

गर्म लोहा मजदूरों पर गिरा: 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, चार मजदूरों की हालत नाजुक

रायपुर। इंडियन इस्पात नामक फैक्ट्री में बीते दिन हुए हादसे में 13 मजदूरों के झुलस जाने के बाद सभी का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रावाभाटा के बंजारी मन्दिर के समीप स्थित का यह फैक्ट्री है। कंपनी में हादसा सुबह उस समय हुआ। जब फर्निश में ईंगार्ड निर्माण का काम चल रहा था। तभी भट्टी से गर्म लोहा ले जाने वाला लेडल टूट कर नीचे गिर गया। जिससे चारों ओर आग फैल गई और वहां काम करने वाले 13 मजदूर आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद सभी को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा कंपनी द्वारा मशीनों का सही रख रखाव नहीं करने की वजह से हुआ है। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
राजधानी रायपुर में एक और थाना हुआ सील, कोरोना संक्रमित जवान मिलने के बाद तेलीबांधा थाना सील, जाने किस थाने से होगा काम

राजधानी रायपुर में एक और थाना हुआ सील, कोरोना संक्रमित जवान मिलने के बाद तेलीबांधा थाना सील, जाने किस थाने से होगा काम

रायपुर | राजधानी के तेलीबांधा पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीती रात थाने को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। अब खम्हारडीह पुलिस थाने को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।  बता दे कि इससे पहले पुरानी बस्ती, मंदिर हसौद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर थाने को सील कर संपूर्ण जिम्मेदारी दूसरे थाने को दी गई थी।

 

 
 बड़ी खबर: भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। बागबाहरा के कोमाखान थाना क्षेत्र में अधेड़ भतीजे ने अपनी 65 वर्षीय चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नवाडीह निवासी आरोपी हेमलाल सेन सुबह 6 से साढ़े 6 बजे के बीच कुल्हाड़ी लेकर अपनी चाची के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर घर के भीतर काम कर रही बहु बाहर पहुंची तो देखा कि सास खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। बहु ने ग्रामीणो से मदद की गुहार लगाई लेकिन हेमलाल के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर किसी ने भी उसे पकडऩे का साहस नहीं दिखाया।
 कोरोना काल में सीबीएसई छात्रों को मिली बड़ी राहत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक 30 फीसदी कम किया गया सिलेबस

कोरोना काल में सीबीएसई छात्रों को मिली बड़ी राहत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक 30 फीसदी कम किया गया सिलेबस

रायपुर। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में सीबीएसई स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए आज एक बड़ी घोषणा करते हुए काफी राहत दी है। सरकार ने सीबीएसई के 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस को 30 फीसदी कम करने की घोषणा की है, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य में भी सीबीएसई स्कूलों पढऩे वाले छात्रों को राहत मिली है। 
 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीएसई ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए 30 प्रतिशत तक सिलेबस को तर्कसंगत बनाया है। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण व लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुए नुकसान के चलते हमने सीबीएसई से कक्षा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस कम करने के लिए कहा था।  

इधर मंत्री की घोषणा के बाद सीबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के एकडेमिक सिलेबस 2020-2021 को रिवाइज करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।  

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार स्कूलों को 15 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया हुआ है। 
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रही गरीबी, अभिभावकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के चलते अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित

ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रही गरीबी, अभिभावकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के चलते अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित

दुर्ग, कान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बडज़ात्या, प्रदेश एमएसएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा, अमर कोटवानी, सुनील जैन, सुधीर खंडेलवाल, प्रह्लाद कश्यप, अरविन्द (गिरिराज) खंडेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, अनिल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इसे देखते हुए राज्य के शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासिस लगाकर पढ़ाना शुरू कर दिया गया है। लेकिन मुश्किल यह है कि अधिकांश अभिभावकों के पास एंड्रायड मोबाइल ही नहीं है, जिससे गरीब विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रह गए हैं। इसी तारतम्य में कैट प्रदेश पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन विडिओ कान्फ्रें स के माध्यम से किया गया जिसमें सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी नेत्र्तव में संकल्प लिया की सभी व्यपारियों एवं व्यपारिक संगठनों के सहयोग से पुराने मोबाइल जो की सभी के पास एक-दो रखे होते है, उसे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को स्कुल के माध्यम से देने हेतु एक समग्र योजना बनाई गई है ! गौरतलब है की अब लॉकडाउन के दौरान घर चलाने के लिए परेशान इन अभिभावकों पर एंड्रायड मोबाइल खरीदने व उसका रीचार्ज करवाने का खर्चा अलग से बढऩे लगा है। अध्यापकों के अनुसार लगभग 40 से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले लगभग 1 लाख अध्यापकों द्वारा 15-20 लाख के करीब विद्यार्थियों को जूम ऐप तथा वाट्सअप के जरिए स्कूल का काम भेजा व चैक किया जा रहा है। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को अप्रैल तथा मई महीने का सिलेबस ऑनलाइन मुहैया करवानेे के साथ पाठ्यक्रम की आडियो-वीडियो तैयार करके विद्यार्थियों के पास सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही है लेकिन एंड्रायड मोबाइल ना होने से गरीब विद्यार्थी इस सुविधा से वंचित हैं। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बडज़ात्या ने सिर्फ इतना कहा कि बच्चों को पढ़ाना भी जरूरी है। आनलाइन पढ़ाई बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी तारतम्य में संजय चौबे ने कहा की कोरोना के चलते कामकाज ठप है। उन्हें खाने की दिक्कत हो रही है। अब ऑनलाइन क्लासिस शुरू कर दी गई है जिसके लिए मोबाइल खरीदने के उनके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन शाला के शिक्षको को इसी के चलते वह अपने बच्चों को स्कूल से पढ़ाई बंद करवाने के लिए मजबूर हैं। इसी विषय पर कई अध्यापकों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों द्वारा अपने-अपने राज्यों में जाने के बाद शहरी इलाकों में अपने पोस्टिंग वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने का डर भी बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए को देखते हुए कैट छत्तीसगढ़ टीम ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को पढने हेतु सभी के पास स्पेयर मोबाइल रहते है, उन मोबाइल को स्कुल के बच्चों को देने का निर्णय लिया गया है ! आज की इस बैठक में सराईपाली से मदनलाल जी अग्रवाल, भाटापारा से कमलेश कुकरेजा, जांजगीर चाम्पा से शंकरलाल अग्रवाल, कवर्धा से आकाश आहूजा, कांकेर से वली मोहम्मद, अंबिकापुर से शुभम अग्रवाल, विकम्र सिंहदेव, राम मंधान, जितेन्द्र दोषी, अजय अग्रवाल,परमानन्द जैन, ज्ञानचंद जैन, मोहम्मद अली हिरानी, अमर गिदवानी, अजित सिंग केम्बो,जयराम कुकरेजा, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यपारी एवं व्यपारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

 

सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रालय में मीडिया कर्मियों के सीधे पर प्रवेश पर लगी रोक, जाने कैसे मिलेगा अब प्रवेश

सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रालय में मीडिया कर्मियों के सीधे पर प्रवेश पर लगी रोक, जाने कैसे मिलेगा अब प्रवेश

रायपुर, कोरोना संकट के चलते मंत्रालय महानदी भवन में मीडिया कर्मियों के सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब मीडिया कर्मियों को मंत्रालय में प्रवेश के लिए पास बनवाना पड़ेगा। इसके लिए पहले सचिव की अनुशंसा करवानी होगी और इसके बाद पास बनाया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में ऐसा नियम लागू किया जा चुका है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्रालय में कोरोना का संदिग्ध मरीज पाए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में प्रवेश के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार सिकरेट्री की अनुशंसा के बाद ही लोगों को प्रवेश के लिए पास दिया जाएगा। इससे पहले मंत्री या सिकरेट्री के स्टाफ, डिप्टी सिकरेट्री, अंडर सिकरेट्री की अनुशंसा पर गेट पर पास बना दिया जाता था।
बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था कोरोना संकट को देखते हुए अस्थाई तौर पर लागू किया गया है। इस नियम के दायरे में सभी हैं। मीडिया भी सीधे मंत्रालय के भीतर फिलहाल सहज प्रवेश हासिल नहीं कर पाएगा।
 

राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास के आसपास का क्षेत्र कंटेंमेंट घोषित

राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास के आसपास का क्षेत्र कंटेंमेंट घोषित

रायपुर | रायपुर नगर निगम के जोन 4 के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास एवं आसपास के स्थानों में जिला प्रशासन द्वारा घोषित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रेशखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। जोन स्वास्थ्य अमले ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के  फैलाव की जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कारगर रोकथाम करने सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजर स्पे्र सहित चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करके सेनेटाईज किया। यह क्रम जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम की दृष्टि से अगले 14 दिनों तक सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में प्रतिदिन जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तौर पर सम्बंधित जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम के  माध्यम से संबंधित क्षेत्र में  निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या को सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन में फॉगिंग अभियान सम्बंधित जोन  के स्वास्थ्य विभाग की टीम  द्वारा जोन स्तर पर चलाया जाएगा। जोन 4 की टीम ने बैजनाथपारा क्षेत्र के संबंधित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन क्षेत्र में जनसुविधा हेतु रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार ऑनलाईन फुड एवं डेली नीड से संबंधित दुकानदारों की सूची कंटेंमेंट जोन के प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी गई। 

 

 
प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर नदी में किया दफन, हत्या के आरोपी के निशानदेही में बरामद हुआ शव

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर नदी में किया दफन, हत्या के आरोपी के निशानदेही में बरामद हुआ शव

कांकेर | कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरियारा से पिछले 07 महीने से एक युवती लापता थी, जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि युवती की हत्या उसके प्रेमी के द्वारा करने के बाद शव को गांव के पास बहने वाली टूरी नदी में एक महीने पहले ही दफन कर दिया गया है। हत्या के आरोपी देवचंद धनकर के गिरफ्त में आने के बाद मामले का खुलासा होने से पुलिस आरोपी की निशानदेही पर दो दिन-रात की कड़ी मशक्कत के बाद युवती का शव आज बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरियारा निवासी युवती भारती यादव का प्रेम प्रसंग नजदीक के ही ग्राम अंजनी निवासी एक युवक देवचंद धनकर के साथ चल रहा था। जनवरी महीने में युवती को शादी के लिए देखने धनोरा से एक परिवार आया हुआ था, जिसके अगले ही दिन युवती घर में बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गई, जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई थी। युवती की तलाश में जुटी पुलिस को इसी दौरान संदेही युवक देवचंद से जब कड़ी पूछताछ की गई तो हत्या का आरोपी देवचंद धनकर ने एक महीने पहले यानी 06 जून की रात युवती की रॉड से सिर पर वारकर हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि युवती की लाश को टूरी नदी के बीच में एक महीने पहले दफन किया था। 
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस देवचंद को साथ लेकर नदी में पहुंची और शव की तलाश में जुट गई है, लेकिन दो दिन-रात शव की तलाश की जाती रही बारिश होने से नदी का जल स्तर बढ़ जाने से खोजबीन में दिक्कतें आ रही थी। आज सुबह पुलिस बल ने फिर से अभियान चलाया है, जिसमें पुलिस को ऐ महिने पुराने बुरी स्थिति में युवती का शव बरामद कर लिया गया है।
 
अभी मिले मरीजों में भिलाई स्टील प्लांट के पर्चेस विभाग का मैनेजर निकला कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

अभी मिले मरीजों में भिलाई स्टील प्लांट के पर्चेस विभाग का मैनेजर निकला कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

भिलाई | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से दो मरीज दुर्ग जिले से है | दुर्ग जिले में मिले मरीज भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के परचेस विभाग का मैनेजर संक्रमित मिला है। मैनेजर चैंबर को सील कर दिया गया है। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।

बड़ी खबर : प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान

रायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अब तक 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 666 है। आज अभी तक जिला कांकेर से 8, बीजापुर से 3, नारायणपुर से 6 तथा दुर्ग से 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बीएसएफ के 5 जवानों में कोरोना का संक्रमण मिला है। वहीं अंतागढ़ के एसएसबी के 2 जवान संक्रमित पाए गए हैं। कांकेर शहर के पेड क्वारंटाइन का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।  

चचेरे भाई ने की 7 साल के बच्चे की टंगिया से वार कर की निर्मम हत्या, पढ़ें कहा की है यह खबर

चचेरे भाई ने की 7 साल के बच्चे की टंगिया से वार कर की निर्मम हत्या, पढ़ें कहा की है यह खबर

बलरामपुर | बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बराहनगर में सात साल के बालक की टाँगी से वार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। ग्राम बराहनगर निवासी हंसराज मरावी घटना दिवस 5 जुलाई की शाम पत्नी फूलमती के साथ बकरी चरा कर घर लौटा तो देखा कि उसके बेटे रामू मरावी 7 वर्ष का रक्तरंजित शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। गांव में किसी से भी कोई विवाद नहीं होने के कारण बेटे की हत्या को लेकर उसे कोई कारण समझ में नहीं आ रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका भतीजा राम सोहाई खड़ा था, जब हंसराज ने उससे पूछताछ की तो रामू की टांगी से वार कर हत्या करने की स्वीकारोक्ति उसने की। पुलिस को सूचना देने के बाद संदेह के आधार पर राम सोहाई को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि पारिवारिक रंजिशवश उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। शाम तक कुछ कारण सामने आ सकते है।