BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
RAIPUR BIG BREAKING : मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक ने किया खुद को आग के हवाले, मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था युवक

RAIPUR BIG BREAKING : मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक ने किया खुद को आग के हवाले, मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था युवक

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के निवास स्थल के सामने एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या की कोशिश की है | युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है | युवक को मेकाहारा मे भर्ती करवाया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम हरदेव है जो कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था | वह धमतरी के तेलीन शक्ति गांव का रहने वाला है। मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाया इसलिए  आत्मघाती कदम उठाया | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक 20 से 25 फीसदी झुलस गया है। 

राजधानी में दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दी मानसिक प्रताडऩा, पत्नी ने शादी के 26 साल बाद पति और देवर के खिलाफ किया FIR

राजधानी में दहेज की मांग को लेकर पत्नी को दी मानसिक प्रताडऩा, पत्नी ने शादी के 26 साल बाद पति और देवर के खिलाफ किया FIR

रायपुर | पति द्वारा पत्नी के भाईयों से आये दिन रुपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडऩा से तंग महिला ने शादी के 26 साल बाद के खिलाफ दहेज प्रातडऩा की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करायी है । महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने  पति व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता मेघवानी 49 वर्ष पति विजय मेघवानी आयु 53 निवासी गली न.2 शिव मंदिर के पीछे फाफाडीह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की एक बेटा व एक बेटी है । 14 दिसंबर 1993 को विजय मेघानी पिता स्व.चुहलमण मेघानी से समाजिक रीति रिवाज से हुआ था शादी के समय स्त्री धन के रुप में गहने,फर्नीचर एवं अन्य गृहस्थ सामान दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति के मां व बहन के द्वारा शारीरिक व मानसिक रुप से मायके से रुपये लाने की बात कहकर शारीरिक व मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा था। रुपये नही मांगने पर कई बार डंडे से पिटाई किया। इसके बावजूद भी महिला के दोनो भाईयों ने उसे थोड़े -थोड़े करके लाखों रुपये की मदद किये। लेकिन उसका लालच और ही बढ़ता गया। और पति और उसका देवर फिर से 25 लाख रुपये मायके से मांगने की बात कहकर पिटाई शुरु कर दिया व दोनों भाईयों को झूठे केश में फसाने की धमकी दे रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति विजय मेघानी एवं देवर सुनील मेघानी के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 34,506,498 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विशेष लेख : गांवों में रोजगार और आजीविका संवर्धन पर केन्द्रित गोधन न्याय योजना

विशेष लेख : गांवों में रोजगार और आजीविका संवर्धन पर केन्द्रित गोधन न्याय योजना

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। हाल ही में राज्य शासन ने गोबर खरीदने का निर्णय लिया है इसको लेकर गांवों में खुशी और उत्साह का वातावरण है। गांव के चौपाल में अब पशु-पालक और ग्रामीण जनों में गोबर को लेकर खाशी चर्चा हो रही है।
    खेती-किसानी में पहले से ही गोबर का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। किसान पहले ग्रामीण तकनीक से गोबर की खाद बड़ी मेहनत से तैयार करते थे। अच्छी विधि से बनायी गोबर खाद जिस खेत में डाली जाती थी। उस खेत की फसल का नजारा अलग ही होता था और फसल उत्पादन भी सबसे ज्यादा होता था। फसल उत्पादन से प्रेरित होकर दूसरे किसान भी अपने-अपने खेतों के लिए अच्छी से अच्छी खाद तैयार करते थे। समय के साथ ग्रामीण खाद का उपयोग कम हुआ रासायनिक खादों का उपयोग फसल उत्पादकता के लिए किया जाने लगा। रासायनिक खादों के प्रयोग से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हुई, परंतु खेती किसानी की लागत बढ़ी। लगातार खेतों में रासायनिक खादों के उपयोग से भूमि की नैसर्गिक उर्वरता  का ह्रास हुआ, खाद्यान्नों की गुणवत्ता में भारी कमी आई। जिसका सीधा असर आम जन के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है।


    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार बनते ही उन्होंने गांव, गरीब, किसान के लिए कई फैसले लिए जिसके समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में दूरगामी असर होंगे। छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी दृढ़ता से गांव के संसाधनों का दोहन एवं उपयोग करने के  लिए नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है। गांवों में बने गौठान अब आजीविका केन्द्रों के रूप में परिवर्तित होने लगे हैं। गांवों के नरूवा के विकास अब सरकार नियोजित एवं योजनाबद्ध कर रही है। अब निश्चित ही नरूवा विकास से गांवों में जल संसाधनों में भी वृद्धि होगी। सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
    घुरूवा के लिए राज्य सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब सरकार गोबर खरीदेगी। यह अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से गांव की अर्थव्यवस्था को तेज गति मिलेगी। पशुधन की ओर किसान फिर से लौटेंगे। गोबर से पशुपालकों को आमदनी होगी ही और सरकार अच्छी किस्म की गोबर की खाद बनायेगी, जिससे कृषि उत्पादकता बढेगी। पशुओं का प्रबंधन रोका-छेका कर किया जा रहा है। इससे फसलांे को नुकसान से बचाया जाएगा। पशुओं को अब गांव के गौठान में रखा जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। गौठानों में पशुओं की आवक से कम्पोस्ट और वर्मी खाद अधिक मात्रा में तैयार होगा।

मनरेगा द्वारा लगाए जा रहे पौधों को सुरक्षा देंगे बिहान की महिलाओं के ट्री गार्ड

मनरेगा द्वारा लगाए जा रहे पौधों को सुरक्षा देंगे बिहान की महिलाओं के ट्री गार्ड

बैकुंठपुर ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक संबल के लिए कार्ययोजना बनाकर निरंतर कार्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत पौध नर्सरी के लिए पालिएस्टर बैग निर्माण के बाद अब उन्हे पचास हजार ट्री गार्ड बनाए जाने के कार्य अनुबंध मिल चुका है। एक ट्री गार्ड की कीमत लगभग 350 रूपए है जिससे आने वाले समय में जिले के लगभग 23 समूह से जुड़ी महिलाओं को 17 लाख रूपए से ज्यादा का सीधा व्यवसाय प्राप्त होगा। साथ ही उनके उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए कलेक्टर कोरिया श्री एस एन राठौर के मार्गदर्षन में नए स्थल भी चयनित किए जा रहे हैं। उक्ताषय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि जिले में महिलाओं के स्व सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हे ट्री गार्ड निर्माण के कार्य में लगाया गया है। जिले के सभी जनपद पंचायतों में इस कार्य के इच्छुक सक्रिय समूहों को ट्री गार्ड निर्माण कार्य में लगाया गया है। क्लस्टर बनाकर महिलाएं अब ट्री गार्ड निर्माण कार्य कर रहीं हैं।
       जिला पंचायत सीइओ तूलिका प्रजापति ने बताया कि बैकुण्ठपुर  के ग्राम पंचायत बुड़ार में अनारदान स्व सहायता समूह, रटगा में मां लक्ष्मी समूह, जगतपुर में ष्ष्वेता समूह, ग्राम पंचायत मैको में चांदनी एवं महिला बचत समूह, ग्राम पंचायत पटना में एकता स्व सहायता समूह और ग्राम पंचायत पोटेड़ांड में जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा अब तक 4800 से ज्यादा ट्री गार्ड का निर्माण कर लिया गया है। साथ ही खड़गंवा के ग्राम पंचायत ठग्गांव मे कार्यरत कृष्णा स्व सहायता समूह की दीदीयों ने ट्री गार्ड बनाने का काम ष्षुरू कर दिया है। जिले के सुदूर वनांचल भरतपुर में चिड़ौला में सक्रिय साई राम समूह, माड़ीसरई के सीतामाई समूह, ग्राम पंचायत षेरी के मयूरी स्व सहायता समूह और ग्राम तरतोरा के दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा ट्री गार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी तरह मनेन्द्रगढ़ जनपद अंतर्गत बौरीडांड के दो समूह मातारानी और जय मां संतोषी के द्वारा, केल्हारी के महामाया, मां अंबे और मां ष्षारदा महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा ट्री गार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। सोनहत के तंजरा में कार्यरत  ओम नमःषिवाय समूह और मां दुर्गा समूह के साथ कटगोड़ी के लक्ष्मी स्व सहायत समूह की महिलाओं के द्वारा ट्री गार्ड बनाए जा रहे हैं।
     जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले पौधरोपण की सुरक्षा के लिए 50  हजार ट्री गार्ड की मांग जनपदों के माध्यम से समूहों को दे दी गई है जिसमें से लगभग आधी संख्या के ट्री गार्ड समूह की महिलाओं के द्वारा बनाकर तैयार कर सप्लाई भी प्रारंभ कर दी गई है। जिला पंचायत की सीइओ ने बताया कि कलेक्टर कोरिया श्री राठौर के निर्देषानुसार महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए नए बाजार स्थल चयन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झुमका बोट क्लब में भी आजीविका मिशन की महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए कैनोपी लगाई गई है। साथ ही बैकुण्ठपुर नागपुर और मनेन्द्रगढ़ में बिहान हाट बाजार बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया ऑनलाईन भूमिपूजन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया ऑनलाईन भूमिपूजन एवं शिलान्यास

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केन्द्र के फेज-2 के विस्तार कार्यो का अपने रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाईन भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से इस अस्पताल में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी और 85 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री निवास में और रायगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर जिंदल परिवार के सदस्य और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने श्री नवीन जिंदल सहित जिंदल समूह के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री नवीन जिंदल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 2 करोड़ रूपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री बघेल ने इस सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल रायगढ़ और उसके आसपास के लोगों के लिए उपलब्ध एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल हैं, जहां अनुभवी चिकित्सकों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कोविड-19 समेत अनेक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब किसी को भी अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। श्री बघेल ने औद्योगिक सहित शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जिंदल समूह द्वारा रायगढ़ क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। श्री बघेल ने कोरोना की वैश्विक महामारी के दौर में जिंदल समूह द्वारा चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में सभी आवश्यक सहयोग देने की पेशकश के लिए श्री नवीन जिंदल को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ ग्रामीणों और शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों ने मिलकर काम किया। इससे संक्रमण को काफी हद तक रोकने में सफलता मिली है।
जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश में यह चर्चा है कि कोरोना संक्रमण रोकने में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अच्छा काम किया गया। संक्रमण रोकने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि फोर्टिस ओपी जिंदल अस्पताल के विस्तार से रायगढ़ क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का विस्तार कार्य दो साल में पूरा होगा। राज्य सरकार कोविड-19 संकट के दौरान हेल्थ, शिक्षा और उद्योगों के क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी देगी उसे हम पूरा करेंगे। उनका संस्थान रायगढ़ निवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबध्द है। दूसरे चरण के निर्माण के साथ ही यह अस्पताल 155 बेड का हो जाएगा।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केंद्र अपने दूसरे चरण में 25 करोड़ की लागत से 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भवन बनाएगा और अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें 85 अतिरिक्त बेड होंगे और आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू की सुविधा होगी। इसके अलावा न्यूरो-आईसीयू, डायलिसिस, रेडियोलॉजी, एंडोस्कोपी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, हृदय रोग सर्जरी जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।
फोर्टिस ओपी जिन्दल हॉस्पिटल में फेज-2 के निर्माण से स्वास्थ्य सेवा में कई नए आयाम जुड़ेंगे और नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी समेत अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आइसोलेशन, डायलिसिस से संक्रमित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल रायगढ़ क्षेत्र का एकमात्र सर्वसुविधायुक्त सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी चिकित्सकों, नर्सों एवं सहायकों की टीम सेवा समर्पित है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरो एवं स्पाइन रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, नाक कान एवं गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल्य एवं शिशु रोग, छाती एवं फेफड़ा रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, फिजिशियन, नेत्र रोग, रेडियोलोजी, दंत रोग, मुख एवं जबड़ा रोग, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी एवं आहार विशेषज्ञों की टीम मौजूद है।
फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में क्षेत्र का एकमात्र कैथलैब, 64 स्लाइड सीटी स्कैन, अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ऑपेरशन थियेटर, ब्लड एवं कंपोनेंट बैंक, एफरेसिस मशीन, पैथोलॉजी, आईसीयू एवं बर्न आईसीयू तथा डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल को विश्वसनीय एवं उत्तम स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए इस वर्ष नाभ (एनएबीएच) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य योजना, स्मार्टकार्ड, चिरायु योजना एवं अन्य सभी योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।

नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 175000 रूपयें का नकली नोट बरामद

नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 175000 रूपयें का नकली नोट बरामद

महासमुंद | पुलिस अधीक्षक प्रफुप्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनों से सूचना मिल रही थी कि बसना क्षेत्रांतर्गत नकली नोट छापने का अवैध कारोबार किया जा रहा है व भीड़-भाड़ वाले स्थानो में नकली नोटो को खपाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बसना की टीम को नकली नोट छापने/खपाने वालो का पता तलाश कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर थाना प्रभारी बसना द्वारा क्षेंत्र में मुखबीर व गुप्तचर लगाकर नकली नोट छापने/खपाने वालो गिरोह की तलाश कर रही थी कि दिनांक 28.06.2020 को मुखबीर से सूचना मिली ग्राम भवंरपुर रोड़ पर कुछ संदिग्घ अवस्था में लोग घुम रहे है। जिनके पास बहुत सारे पैसे है और वे लोग बड़ी नोट को छोटी नोट बदलने का प्रयास में ग्राहक तलाश कर रहे है। सूचना पर तत्काल थाना बसना स्टाफ भवंरपुर पहुचकर संदिग्ध लोगो पता तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ग्राम भवंरपुर के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगा को ढूंढ रही थी। तब मुखबीर से पता चला उन लोगो को ग्राम धानापाली के पास देखा गया है। पुलिस टीम त्वरिक कार्यवाही करते हुये ग्राम धानापाली पहुची जहॉ संदिग्ध लोग अलग-अलग घुमकर नकली नोट खपाने का प्रयास में थें। ग्राम धानापाली के आगे बसना रोड पर एक लाल रंग की मोटर सायकल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना एवं एक बिना नंबर वाली स्लेटी कलर एक्टीवा में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिसे पूछताछ करने पर प्लेटीना सवार व्यक्ति ने अपना नाम जयंत यादव पिता राकेश यादव उम्र 36 साल साकिन टेमरी थाना सांकरा जिला महासमुंद तथा एक्टीवा स्कुटी में सवार व्यक्ति ने अपना नाम बिसीकेशन प्रधान पिता दिवाकर प्रधान उम्र 60 साल साकिन कुरलुपाली थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा का रहने वाला बताया। जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर नकल नोट खपाने हेतु ग्राहक तलाश करना बातया। जयंत यादव ने बताया कि तीन चार माह पूर्व से साथी बिसीकेशन प्रधान के साथ मिलकर ग्राम मुनेकेल (उडिसा) निवासी सतपथी साहू के द्वारा प्रींटर फोटोकापी मशीन से किया गया 200 रूपये के नकली नोट की छपाई किये, नकली नोट को खपाने/खपाने के लिए 7500 रूपये के नकली नोट देना एवं नकली नोट छपाने के प्रींटर मशीन सामग्री को सतपथी साहू के पास होना बताते जयंत यादव द्वारा अपने पास रखे 200 रूपये के नकली नोट 20,000 रूपये को अपने पास एवं वाहन के डिक्की में 40,000 रूपये रखना बताया एवं बिसीकेशन ने अपने स्कुटी वाहन के डिक्की में 200 रूपये के नकली नोट 15,000 रूपये नकली नोट को रखना बताया एवं अपने अपने दोपहिया वाहन से नकली नोट को चलाने एवं खपाने ग्राहक तलाश करते ग्राम धानापाली आना बताया। आरोपी जयंत कुमार यादव अपने पास रखे नकली नोट पेश करने पर 200 रूपये के कुल 300 नकली नोट सिरीज क्र0 7क्चङ्क 094006 कुल 60,000 रूपये नकली नोट एक बिना नंबर बजाज कंपनी का प्लेटीना मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली किमती करीब 30,000 रूपये, एक नग जीवो कंपनी को कीपैड मोबाईल किमती 1000 रूपये , आरोपी बिसीकेशन के पेश करने पर 200 रूपये के कुल 75 नग नकली नोट प्रत्येक नोट में सिरीज क्र0 7क्चङ्क 094006 कुल 15,000 रूपये, एक बिना नंबर वाली एक्टीवा पुरानी ईस्तेमाली किमती करीब 20,000 रूपये, एक नग मोईक्रोमेक्श मोबाईल कीमती 1000 को जप्त कर किया तथा पुलिस की टीम थाना पाईकमाल उडिसा पहुंचकर थाना पाईकमाल के स्टाफ को साथ लेकर ग्राम मुनेकेल जाकर आरोपी सतपथी साहू को तलाश कर पता किया गया जो वह अपने साथी प्रदीप धुर्वा के साथ मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रं0 ह्रष्ठ 17 क्क 3422  मिले जिनसे पूछताछ किया गया जो वह बताये कि जयंत यादव , बिसीकेशन एवं प्रदीप धुर्वा को 200 रूपये के नकली नोट बजार में चलाने खपाने हेतु देना एवं अपने घर में छिपाकर रखना बताया कि आरोपी सतपथी साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 45 साल साकिन मुनेकेल थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडिसा के यहा एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के नेत्त्व में रेड किया गया जो पुलिस को देखकर एयर पिस्टल दिखाकर भागने का प्रयास किया। जिसें टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा मौके पर पेश करने पर 200 रूपये के कुल 450 नग नकली नोट सिरीज क्र0 7क्चङ्क 094006 लिखा कुल 90,000 रूपये नकली नोट तथा एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबोईल किमती 1000 रूपये, 1 बंडल सफेद पेपर खुला हुआ, एक नग इप्सन कंपनी का कलर प्रींटर 360 माडल मशीन को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी प्रदीप धुर्वा पिता दहित धुर्वा उम्र 35 साल निवासी पुरेना थाना पाईकमाल उडिसा के पेश करने पर 200 रूपये के नकली नोट कुल 50 नग कुल 5000 रूपये नकली नोट प्रत्येक में सिरीज क्र0 7क्चङ्क 094006 पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपीगण के कब्जे कुल 200 रूपयें के कीमती कुल 1,75,000 रूपये नकली नोट तथा वाहन, प्रींटर, मोबाईल, कुल किमती 71,000 रूपये जुमला किमती 2,46,000 रूपये को जप्त किया गया। उपरोक्त समस्त आरोपियों को धारा 489क,ग,घ,ड़ 34 भादवि0, का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना सुश्री वीणा यादव, उनि0 लक्ष्लीनारायण साहू सउनि. दूलार सिंह यादव एवं स्टाफ द्वारा की गई है।

 

 
पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देखें विडियो

पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देखें विडियो

रायपुर | केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार की जा रही मूल्यवृद्धि के खिलाफ आज कांग्रेस ने राजधानी में एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पीसीसी प्रमुख सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। 

बूढ़ातालाब धरला स्थल के पास आज कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन दिया गया। इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ ही कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने शिरकत किया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यह पहले से तय कर लिया गया था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सरकार द्वारा शहर में साइकिल रैली निकालकर भी विरोध दर्ज कराया गया। यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब भी पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा था तब भाजपा के लोग जमकर हंगामा करते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में इन्हीं भाजपा नेताओं की तस्वीर और उनके बयान को लिखकर यह जताने का प्रयास किया जा रहा है कि जब यूपीए सरकार थी तब यही भाजपा नेता खूब हंगामा करते थे। आज देश में इतना महंगाई बढ़ गया है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहा है तब यही भाजपा नेता चुप क्यों हैं, इन्होंने मौन क्यों साध रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक यहां कांग्रेस वक्ताओं द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा जा रहा था। वहीं कांग्रेसजन साइकिल रैली की तैयारी में थे। पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने बताया कि इस साइकिल रैली के बाद एक साइकिल पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को भी सौंपा जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तब भाजपा के नेता मौन क्यों हैं। श्री मरकाम ने कहा वर्ष 2014 में पीएम श्री मोदी ही कहते थे बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार। श्री मरकाम ने कहा कि पिछले 6 साल से मोदी जी स्वयं सरकार चला रहे हैं तो वे देश की जनता को यह बताएं कि आखिर महंगाई क्यों बढ़ रही है? 
विरोध-प्रदर्शन में पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम के साथ ही मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा, अनिला भेडिय़ा, महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, छाया वर्मा, किरणमयी नायक, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इधर अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन के आकस्मिक निधन के बाद शहर में आयोजित विरोध-प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है। 
 

टिकरा पारा थाना अंतर्गत मठपुरैना स्थित गोड़पारा कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

टिकरा पारा थाना अंतर्गत मठपुरैना स्थित गोड़पारा कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम,रायपुर अन्तर्गत गोड़पारा मठपुरैना,थाना टिकरापारा में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने गोड़पारा मठपुरैना में कंटेंटमेंट जोन के पूर्व मे सिमरन सिटी फेस-01 मार्ग,पश्चिम में बाड़ा गली यादव मोहल्ला,उत्तर में साहड़ा देव चौक और दक्षिण में सिमरन सिटी फेस-05 को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

राजधानी के टाटीबंध स्थित सर्वोदय कॉलोनी कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के टाटीबंध स्थित सर्वोदय कॉलोनी कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम अन्तर्गत सर्वोदय कॉलोनी, टाटीबंध में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने सर्वोदय कॉलोनी, टाटीबंध के पूर्व,पश्चिम,उत्तर और दक्षिण में सर्वोदय कॉलोनी के स्थायी बाउंड्रीवाल को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।


कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।


कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री राकेश गौड़,कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, संभाग-01, रायपुर मो.न. 85180-29594, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री अरुण ध्रुव,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-08,मो.न. 94242-38392, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री यू. एस. अग्रवाल,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी नगर,मो.न. 93290-20527, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री भरत लाल बरेठ, थाना प्रभारी,थाना आमानाका, रायपुर मो.नं. 94791-91033 को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं के नाम फेसबुक पर लिखा एक संदेश

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं के नाम फेसबुक पर लिखा एक संदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम संदेश दिया है। 

श्री मरकाम ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपने संदेश में कहा है कि एक साल पहले शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गयी जिम्मेदारी मिलने के मेरे जीवन के वे अमूल्य क्षण और आप सबके सहयोग, साथ एवं समर्पण के प्रत्येक पलों को जी रहा हूं। वैसे तो कोंडागांव विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे जनता का प्यार सदैव से मिलता रहा है और इस प्यार को मैंने सदैव ही जिम्मेदारी से संभाला है। लेकिन प्रदेश में 15 वर्ष की भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और अदूरदर्शिता के उपरांत जब तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हम सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ की महान जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, ऐसे समय में शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन की जिम्मेदारी मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए एक जिम्मेदारी के साथ साथ चुनौती भी थी, जिसे मैं आज स्वीकार करता हूँ।
उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा है कि जिस प्रकार से मेरे पूर्व भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में संगठन में जिस ऊर्जा को जीवित किया था, जिस आक्रामकता को निर्णायक लड़ाई तक ले जाना सिखाया था, उस सबको मुझे जीवित रखना था। साथ ही सरकार बनने के बाद संगठन और सत्ता के बीच कोई दूरी न बने इसकी जिम्मेदारी भी मुझ पर थी और अब भी है। साथ ही देश में स्थापत जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ  आवाज बुलंद करना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है।
मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से मुझे सबसे पहले दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, फिर चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, राज्यसभा चुनाव इत्यादि से लिटमस टेस्ट की भांति गुजरना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए ख़ुशी और गर्व है कि मेरे एक एक कार्यकर्ता साथी की मेहनत और मुख्यमंत्री के सुशासन और दूरदर्शिता के कारण इस परीक्षण में हमको जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस दौरान हमने दोनों उपचुनाव, इतिहास में पहली बार सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस महापौर, 20 जि़ला पंचायत अध्यक्ष एवं दोनों राज्यसभा सीट पर निर्विरोध कांग्रेस प्रत्याशी की जीत दर्ज हुई है। यह आप सबके बिना मुमकिन नहीं था। अभी मरवाही विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है, उसके लिए भी हम सबको तैयार रहना है। आप सबने जो सम्पर्क, सहयोग और समर्पण का सूत्र अपनाया है, वही कांग्रेस पार्टी के लिए विजयी सूत्र है, इसे हम सबको जारी रखना है।

मेरे कार्यकर्ता साथियों! मैं आज जब यह फेसबुक पोस्ट लिख रहा हूँ, तो लिखते वक़्त आज के ठीक एक साल पहले शीर्ष नेतृत्व...

Mohan Markam द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 28 जून 2020
BIG BREAKING : पुलिस विभाग में IPS अफसरों की हुई बड़ी फेरबदल, अजय यादव बने रायपुर के नए एसएसपी, देंखे आदेश

BIG BREAKING : पुलिस विभाग में IPS अफसरों की हुई बड़ी फेरबदल, अजय यादव बने रायपुर के नए एसएसपी, देंखे आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग में तथा प्रशासनिक फेरबदल जारी है इसी बीच आज राज्य सरकार ने आईपीएस असफरों का तबादला आदेश जारी करते हुए अजय यादव को रायपुर के नए एसएसपी बनाया गया हैं। आज सुबह राज्य सरकार ने कुछ जिलों के एसएसपी को बदलने का आदेश जारी कर दिया। 2004 बैच के आईपीएस अजय यादव अभी दुर्ग जिले के एसएपी हैं। वहीं रायपुर एसएसपी आरिफ शेख को उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू और एसीबी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कोंडागांव एसपी की जिम्मेदारी सिद्धार्थ तिवारी, बीएस ध्रुव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन, आईके एलेसेला को एसपी बलौदाबाजार भाटापारा, प्रशांत ठाकुर को एसपी दुर्ग, सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह को सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर, टीआर कोशिमा को एसपी सरगुजा, रामकृष्ण साहू को एसपी बलरामपुर, बालाजी राव सोमावार को एसपी जशपुर, शंकर लाल बघेल को सेनानी सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, उदय किरण को एएसपी दंतेवाड़ा, सुनील शर्मा एएसपी सुकमा, पंकज चन्द्रा को एसपी ईओडब्ल्यू एसीबी रायपुर, और अभिषेक माहेश्वरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ अतिरिक्त प्रभार एएसपी क्राईम रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विट कर दी जानकारी

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुई थी। वह भोपाल में रहती थीं।

जानकारी के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली । मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा- मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं, वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। जीवन के लिए उसका उत्साह संक्रामक था और उसकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। शांति।

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने सरपंच को जमकर पिटा, जाने क्या है पूरा मामला

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने सरपंच को जमकर पिटा, जाने क्या है पूरा मामला

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर मिली है कि बेमेतरा जिले में बेरला ब्लॉक के मोहभठ्ठा गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने सरपंच को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।

जानकारी के अनुसार अतिक्रमण तोड़ने को लेकर विवाद हो गया है। इसके बाद भड़के मजदूरों ने क्वारंटाइन सेंटर की दीवार को फांदकर सरपंच को मारने दौड़ पड़े। जमकर उसकी पिटाई कर दी। इधर गांव के अन्य लोगों ने इसकी जानकारी साजा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल में हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

सड़क पर चल रही हाईवा के अचानक ब्रेक लगाने से बाईक सवार युवक हाईवा में घुसा, मौके पर हुई मौत, पीछे बैठा युवक घायल

सड़क पर चल रही हाईवा के अचानक ब्रेक लगाने से बाईक सवार युवक हाईवा में घुसा, मौके पर हुई मौत, पीछे बैठा युवक घायल

रायपुर | हाईवा चालक के लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह 30 वर्ष पिता श्याम सुन्दर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने दोस्त नितिश कुमार के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर रविवार को शाम 4 बजे के आस-पास सिलतरा से मंदिर हसौद जा रहा था तभी रोजबेरी रिसोर्ट सकरी के सामने रिंग रोड नं 3 पर सामने मोटरसाइकिल के आगे चल रहा अज्ञात हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जियके चलते मोटरसाइकिल चला रहा युवक अनियंत्रित होकर वाहन के पीछे हिस्से में घुस जाने से उसे सिर में गंभीर चोट लगी व घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई वही बाईक के पीछे बैठे मुन्ना सिंह सिर,हाथ एवं सीना में चोट आया है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 65 राजस्व निरीक्षकों का पोस्टिंग ऑर्डर

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 65 राजस्व निरीक्षकों का पोस्टिंग ऑर्डर

रायपुर, राज्य शासन द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त 65 राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण के उपरांत पदस्थापना की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।
देखे आदेश:-
 

रायपुर के पुरानीबस्ती थाना अंतर्गत नवविवाहिता ने आग लगा की आत्महत्या, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

रायपुर के पुरानीबस्ती थाना अंतर्गत नवविवाहिता ने आग लगा की आत्महत्या, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

रायपुर, राजधानी के कुशालपुर में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद के ऊपर मिटटी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. आत्महत्या करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुरानी बस्ती थाना कंटेंनमेंट होने के कारण डीडी नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.


डीडीनगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक लोहरसी पाटन निवासी राजकुमारी ध्रुव की 15 दिन पहले ही तेजराम ध्रुव नाम के व्यक्ति के साथ शादी हुई थी. मृतका का पति पेंटर है. रविवार सुबह 6:30 बजे अपने बेडरूम से लगे एक कमरे में उसने खुद के ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली. इस घटना से राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका अपने पति, ससुर और जेठ जेठानी के साथ रहती थी. उसकी जेठानी जब नहाकर निकली, तो कमरे से धुआं निकलने पर उसने बाकी लोगों को इसकी सूचना दी.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर तहसीलदार की मौजूदगी में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. इस घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है, जिस पर उसके मायके के लोग पहुंच गए है. आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की क्या वजह हो सकती है इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

नया रायपुर में डेढ़ साल के बेटे के साथ फांसी पर झूली नवविवाहिता

नया रायपुर में डेढ़ साल के बेटे के साथ फांसी पर झूली नवविवाहिता

रायपुर । नया रायपुर के सेक्टर 29 में नवविवाहिता नम्रता साहू उम्र 28 वर्ष ने अपने डेढ़ साल के बेटे रुद्राक्ष के साथ लगाई फांसी लगा ली। महिला का पति तरुण साहू कुरूद में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर हैं। शाम को पति के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मृतका के ससुर जंगल सफारी में डिप्टी रेंजर हैं। राखी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नया रायपुर स्थित सेक्टर 29 में तरुण साहू पत्नी नम्रता, बेटे रुद्रांश और अपने माता- पिता के साथ रहता है। तरुण साहू ड्यूटी गया हुआ था, इसी दौरान उसकी पत्नी नम्रता साहू उम्र 28 वर्ष ने अपने बच्चे रुद्रांश साहू, उम्र डेढ़ वर्ष के साथ फांसी लगा ली।

पुलिस के अनुसार मृत महिला ने पहले खिड़की के ग्रिल से अपने बच्चे के लिए साड़ी का एक फंदा बनाया फिर उसी साड़ी को खींचकर खुद पंखे में अपने लिए फंदा तैयार कर आत्महत्या कर ली।

मृतका अपने पति सास ससुर के साथ रहती थी। चार दिन पहले ही उसकी सास गांव गयी है। मृतका का पति तरुण साहू बैंक ऑफ बड़ौदा में कुरूद के भाठागांव शाखा में मैनेजर है। वही ससुर जंगल सफारी में डिप्टी रेंजर है और उसका मायका भिलाई में है।

घटना स्थल पहुंची राखी पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। चूंकि महिला नवविवाहिता है इसलिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और उसके मायके वालों की मौजूदगी में ही शव उतारा जाएगा, और मजिस्ट्रेट के सामने ही मर्ग और पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी।

 

भाजपा नेता को फोन करके धोखे से बुलाया फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या,कहा की है वारदात पढ़े

भाजपा नेता को फोन करके धोखे से बुलाया फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या,कहा की है वारदात पढ़े

बलौदाबाजार, पुरानी रंजिश के चलते 6 युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट बलौदाबाजार थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में पुलिस सहायता केन्द्र जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में 27.06.2020 को पुलिस सहायता केन्द्र में प्रार्थी ईश्वर कुर्रे 18 वर्ष पिता रामरतन कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी इकबाल खान एवं उसके अन्य पांच साथियों द्वारा भगवती यादव निवासी लोहिया नगर बलौदाबाजार को एक साथ मिलकर चाकू से वार  हत्या कर दिये हैं घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बलौदाबाजार जिले लोहियानगर में भगवती यादव के मोबाईल फोन पर सूरज वैष्णव ने फोन करके अपनी मां लक्ष्मी वैष्णव से बात कराने की बात कहकर घर बुलाया था तभी मौका देखकर इकबाल खान,शाहररूख खान ,जावेद, रजा, राहुल देवार ,सूरज वैष्णव ने एक राय होकर भगवती यादव को चाकू से सीना व पेट में ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने भगवती यादव से पुरानी रंजिश के चलते फोन पर बात कराने के लिये धोखा देकर बुलाकर चाकू से मार कर हत्या कर दी।
 

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ 29 को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ 29 को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रायपुर, सोमवार 29 जून को सभी जिला मुख्यालयों में 10 बजे से 12 बजे तक पेट्रोज-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ राजधानी रायपुर और सभी जिला मुख्यालयों में धरना होगा और धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। स्पीक अप आन पेट्रोलियम प्राइजेस का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कमेटी, विधानसभा कमेटियों के द्वारा व्यापक रूप से चलाया जायेगा। सोशल मीडिया में पेट्रोज-डीजल की मूल्य वृद्धि से उबेर ओला ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर आम आदमी के विडियो पोस्ट किये जायेंगे। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि की कारण बढ़ती मंहगाई से आम आदमी को हो रही तकलीफ को इस कार्यक्रम में पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफल कार्यकाल का 29 जून को 1 साल पूरा होने जा रहा है।
केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कोविड-19 के संदर्भ में जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देश व सामाजिक दूरी के नियमों को कड़ाई से पालन करते हुये 29 जून 2020 को प्रात: 11 बजे राजीव गांधी चौक रायपुर में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
धरना, प्रदर्शन के बाद उपस्थित कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध स्वरूप राजीव गांधी चौक से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास तक सायकल यात्रा करेंगे तथा भेंट स्वरूप सायकल प्रदान करेंगे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश, जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधी सांसद, विधायकों सहित समस्त कांग्रेसजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिये कहा गया है।
 

क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही महिला से वार्ड बॉय ने किया छेड़छाड़

क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही महिला से वार्ड बॉय ने किया छेड़छाड़

कोरबा,ओडिशा से कोरबा लौटी महिला अपने 2 बच्चो के साथ कटघोरा विकासखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही थी। क्वॉरेंटाइन सेंटर से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। यहां वार्ड बॉय से महिला को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाद में महिला के शोर मचाने पर वो भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताया जा रहा है कि महिला को सेंटर में रहते हुए 11 दिन बीत चुके थे। 26 जून की रात को महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के वार्ड बॉय शुभम गिरी गोस्वामी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला ने चिल्लाकर किसी तरह अपनी लाज बचाई। अस्पताल में शोर मचते ही आरोपी शुभम अस्पताल से फरार हो गया। पीडि़त महिला के दो छोटे बच्चे हैं। वह बच्चों के साथ ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई थी। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला ने वार्ड बॉय से गर्म पानी मांगा तब वह महिला को रूम में आने की बात कहने लगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला से बच्चों को जल्दी सुला देने को कहा। इसके बाद रात करीब 11 बजे वार्ड बॉय शुभम गोस्वामी इंजेक्शन लेकर महिला के वार्ड में प्रवेश किया। महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बाहर बैठे सुरक्षा कर्मियों को चिल्लाते हुए आवाज लगाई तब तक वार्ड बॉय मौके से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत रामपुर चौकी में की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए रामपुर चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने आरोपी को रात में ही खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक शुभम गोस्वामी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है, जो कि रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी बाहर का रहने वाला है।

 

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी की इनामी नक्सली नेताओं की लिस्ट, गांवों में लगेंगे पोस्टर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी की इनामी नक्सली नेताओं की लिस्ट, गांवों में लगेंगे पोस्टर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की लिस्ट जारी है और इनके पोस्टर इलाके में सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्णय किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की लिस्ट जारी है. इन नक्सली नेताओं में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन पर आठ लाख रूपए से एक करोड़ रूपए के इनाम रखे गये हैं.

पुलिस ने जारी की 34 नक्सली नेताओं की लिस्ट

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस द्वारा जारी इन नक्सली नेताओं की लिस्ट में भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना समेत 34 नक्सली नेताओं का नाम शामिल हैं. इस लिस्ट को सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा और गांवों के हाट, बाजार में इनका बैनर, पोस्टर लगाया जाएगा.


पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले पांच दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति व्यवस्था और विकास के विरोध में माओवादी संगठनों ने अनेक हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दिया है. राज्य निर्माण के बाद से अब तक नक्सली हिंसा में 1800 से अधिक जनहानि हुई और करोड़ों रूपए की शासकीय एवं निजी सम्पत्ति की क्षति हुई है.


सुंदरराज ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र और अन्य प्रान्तों के शीर्ष माओवादियों ने स्थानीय युवाओं को गुमराह करने की लगातार कोशिश की थी. लेकिन बस्तर की शांतिप्रिय जनता माओवादियों की विकास विरोधी और मानव विरोधी चेहरों की पहचान करते हुए उनका साथ छोड़कर क्षेत्र में विकास कार्यों में अपना योगदान दे रही है.


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अनेक स्थानीय युवक - युवती माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं.


जानकारी देने वाले लोगों का नाम पता रखा जाएगा गुप्त


सुंदरराज ने कहा कि माओवादियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्तियों का नाम, पता को गोपनीय रखा जाएगा और इनाम की राशि सूचना देने वाले व्यक्तियों को वितरित की जाएगी.


नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले शामिल हैं. यह क्षेत्र लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.


पुलिस ने जिन 34 नक्सली नेताओं की लिस्ट जारी की है, उनमें महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना, पोलित ब्यूरो सदस्य पुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, कट्टकम सुदर्शन उर्फ आनंद, मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति समेत अन्य नक्सली नेता शामिल हैं. गगन्ना, गणपति, आनंद और भूपति पर एक—एक करोड़ रूपए का इनाम है.


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ नक्सली नेताओं के सिर पर 40 लाख रूपए का तथा 17 नक्सलियों पर 25 लाख रूपए का इनाम है.

 

स्वास्थ्य विभाग सब्जी विक्रेता, सैलून संचालक, गुमटी और ठेलों में काम करने वालों का करा रहा RT-PCR टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग सब्जी विक्रेता, सैलून संचालक, गुमटी और ठेलों में काम करने वालों का करा रहा RT-PCR टेस्ट

रायपुर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ऐहतियात के तौर पर सब्जी बाजार के विक्रेताओं का RT-PCR टेस्ट करा रहा है।
आपको बता दे बिरगांव में सब्जी विक्रेताओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विभाग सावधानी बरत रहा है। हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड लाखे नगर मैदान में सैंपल एकत्र किया जा रहा है।

स्वस्थ विभाग द्वारा सब्जी विक्रेता, गुमटियों, सैलून संचालक और ठेलों में काम करने वाले लोगों का भी टेस्ट कराया जा रहा है।
 

मोदी सरकार कोरोना नियंत्रित करने डीजल पेट्रोल पर जनता से जबरदस्ती पैसा वसूल रही है - धनंजय सिंह ठाकुर

मोदी सरकार कोरोना नियंत्रित करने डीजल पेट्रोल पर जनता से जबरदस्ती पैसा वसूल रही है - धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, डीजल पेट्रोल के दामों में 21वे दिन हुई वृद्धि को कांग्रेस ने मोदी भाजपा सरकार प्रायोजित करार दिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार डीजल पेट्रोल पर दीनदयाल टैक्स लगाकर देश में डीजल पेट्रोल उपभोग करने वाले अंतिम उपभोक्ता के जेब से जबरदस्ती पैसा निकाल रही है। बेवजह डीजल पेट्रोल मैं टैक्स लगाकर कोरोना महामारी संकट में आर्थिक मानसिक शारीरिक रोजगार की समस्या से जूझ रही जनता के ऊपर महंगाई का वज्रप्रहार कर रही है। आपदा ने मोदी भाजपा को चुनावी भाषणों में जनता को दिखायेंगे 30रु-35रु लीटर में पेट्रोल डीजल मिलने के सपने को पूरा करने का अवसर दिया, लेकिन मोदी के व्यापारी गुण ने उन्हें आपदा में भी मुनाफाखोरी करने प्रेरित किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार किसान सम्मान निधि और जनधन खाता में 5सौ रुपया महीना जमा कराकर डीजल पेट्रोल के जरिए आम जनता के जेब से जबरदस्ती 1000 महीना वसूल रही है डीजल के दाम में वृद्धि का असर किसानों के खेत जुताई पर सामानों के परिवहन पर दवाइयों सब्जियों फल फ्रूट कपड़ा खाद्य तेल सीमेंट रेती गिट्टी पर भी दिख रहा है आलू प्याज दाल के दाम बढऩे लगे हैं। देश में बड़ी पेट्रोल डीजल की कीमत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार नहीं बल्कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार जिम्मेदार हैं मोदी सरकार के मनमानी और मुनाफाखोरी की लालसा ने आम जनता के ऊपर महंगाई का बोझ को बढ़ाने का काम किया है यूपीए सरकार में महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा मोदी सरकार के दौरान बढ़ती महंगाई को डायन नहीं मानती बल्कि महंगाई डायन अब भाजपा गठबंधन सरकार में पाटर्नर है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार आपदा में अवसर तलाशने में माहिर है अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत अभी $39 प्रति बैरल है यानी कि 1 लीटर क्रूड ऑयल की कीमत 18 भारतीय मुद्रा में है।जबकि यूपीए सरकार के समय 2014 में क्रूड ऑयल की कीमत $137 प्रति बैरल था यानी कि लगभग 60 से 62 प्रति लीटर क्रूड ऑयल की कीमत थी।2014 में देश में पेट्रोल डीजल के दाम 72 से 73 प्रति लीटर थे। जबकि अभी क्रूड आयल की कीमत 18रु प्रति लीटर लगभग के अनुसार देश में पेट्रोलियम डीजल आम जनता को 30 से 35 लीटर में मिलना चाहिए था।

 

 बड़ी खबर:  NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर: NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

रायपुर। NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की शुक्रवार को NSUI नेता सोनू परोचिया की मध्यप्रदेश के मंडला में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में 4 हत्यारों की पुलिस तलाश कर रही थी। मृत छात्र नेता सोनू एनएसयूआई में जिला महासचिव के पद पर था।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- रायपुर पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि राजधानी के गुढ़ियारे इलाके में दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो दोनों का मंडला के मर्डर से कनेक्शन मिला। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि विस्तृत जानकारी के लिए मंडला पुलिस को सूचना दे दी गयी है। मंडला पुलिस के आने के बाद इस मामले में और कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में एक नाम मयूर यादव उर्फ हैप्पी यादव है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस द्वारा आगे की जांच पड़ताल जारी है। 
मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाओं ने 6 माह में किया 1.10 करोड़ रूपए का व्यवसाय: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा

मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाओं ने 6 माह में किया 1.10 करोड़ रूपए का व्यवसाय: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘कल्पतरू‘ मल्टीयूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी में कार्य कर रही बिहान रायपुर (उजाला ग्राम संगठन) की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने इस सेंटर में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को दिखाए और उनके संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और उनके बारे में महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सेरीखेड़ी के इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर के कार्य के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएसआर मद से 15 लाख रूपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि से उन्हें काम करने और भी अधिक आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मल्टीयूटीलिटी सेंटर सेरीखेड़ी की गतिविधियों और तैयार किए जा रहे उत्पादों पर केन्द्रित फोल्डर का विमोचन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संकट काल में उन्हें इस सेंटर के माध्यम से रोजगार और आय का बड़ा सहारा मिला। महिलाएं अपने साथ गोबर से तैयार गमले, राखी जैसे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को दिखाने लायी थीं। महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी डहरिया ने गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


    राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत समूहों की महिलाएं इस सेंटर में ग्लिसरीन साबुन, डिजायनर मोमबत्ती, बांस के ट्री गार्ड, अगरबत्ती, फिनायल, फेश वास, मशरूम, मुनगा पावडर से तैयार कुकीज, हर्बल टी, एलईडी बल्ब, स्लीपर, गोबर के गमले, हर्बल गुलाल तथा बांस, गोबर, सब्जी के बीज और ग्लिसरीन सोप से डिजायनर राखियां तैयार कर रही हैं। कोरोना संकट के काल में सेंटर की महिलाओं द्वारा सेनेटाईजर, कोरोना से बचाव के लिए फेश सील्ड, तीन लेयर वाले कॉटन के मास्क, मेडिकल गाउन और हाल ही में पीपीई किट तैयार करना शुरू किया गया है। सेरीखेड़ी सेंटर की महिलाओं ने क्वारेंटाईन सेंटर में रूके मजदूरों के लिए कोरोना सुरक्षा किट भी तैयार किए, जिनका उपयोग रायपुर के क्वारेंटाईन सेंटरों में किया गया। इस किट में सेनेटाईजर, साबुन, मास्क आदि सामग्री शामिल की गई थी।
    इस अवसर पर उपस्थित रायपुर कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष दिसम्बर से प्रारंभ इस सेंटर में 180 महिलाएं काम कर रही है। महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियों का अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख रूपए का व्यवसाय किया है। इस अवधि में महिलाओं को लगभग 30 लाख रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया है। यहां काम करने वाली महिलाओं को 25 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। हर महिला को औसतन 200 रूपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। महिलाएं इस केन्द्र में गौमूत्र, गोबर पावडर, गोबर के अर्क, आलू विटामिन ई, कैमल मिल्क, गोट मिल्क और एलोवेरा से साबुन तैयार कर रही हैं। अच्छी गुणवत्ता के कारण इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। अब तक इस केन्द्र में तैयार लगभग 12 लाख रूपए के साबुन बेचा गया है। इस केन्द्र में तैयार साबुन को भारत सरकार के खादी बोर्ड द्वारा खरीद कर पूरे देश में इसका विक्रय किया जा रहा है। सेरीखेड़ी सेंटर में कोरोना से बचाव के लिए तैयार किए जा रहे मास्क मात्र 40 रूपए में बेचे जा रहे है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 120 रूपए तक है। मल्टीयूटीलिटी सेंटर से उजाला ग्राम संगठन के 35 स्व-सहायता समूह जुड़े हैं।


    सेंटर की महिलाओं द्वारा 11 हजार बांस के ट्री गार्ड तैयार किए गए। बैम्बू ट्री गार्ड का लगभग 46 लाख रूपए का बिजनेस किया गया, जिसमें से 5 से 6 लाख रूपए का फायदा हुआ। सेंटर की महिलाएं बांस के पावडर, गोबर और चारकोल से अगरबत्ती तैयार कर रही है। सेंटर द्वारा तैयार किए जा रहे बेकरी आइटम में मशरूम, मुनगा, रागी, कोदो, ओटस आदि का उपयोग भी किया जा रहा हैै। विभिन्न प्रकार की चाकलेट, पेस्टीज तैयार किए जा रहे हैं। मुनगा पावडर और मशरूम पाउडर भी यहां तैयार किए जा रहे हैं। इस सेंटर की 19 महिलाओं को चप्पल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, 10 मशीनें उपलब्ध कराई गई, यहां एक हजार चप्पल प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं। जिसे स्थानीय व्यापारियों द्वारा बेचा जाता है। अब तक इस सेंटर में तैयार 25 लाख रूपए की चप्पलें बेची गई, जिनसे 3 लाख रूपए की आमदनी हुई। सेंटर में एलईडी एसेम्बलिंग यूनिट की शुरूआत की गई है। इस यूनिट में 400 बल्ब बनाने की क्षमता है। महिलाओं को शत-प्रतिशत बाई बेक की नीति पर सामग्री उपलब्ध कराकर एलईडी बल्ब तैयार कराए जा रहे हैं। हर्बल गुलाल, जूट बैग, पेपर बैग भी तैयार किए जाते हैं। सेंटर द्वारा 6 से 7 हजार लीटर सेनेटाईजर की बिक्री की जा चुकी है। सेंटर में कृत्रिम मोती की खेती, एक्वा कल्चर, बैम्बू बेस पर एक्वेरियम के निर्माण का काम भी शुरू किया गया है। इस सेंटर में पांच तरह की हर्बल टी तैयार की जा रही है, जिसकी काफी मांग है। यहां इम्युनिटी बूस्टर टी, एनर्जी बूस्टर टी, फ्रेशनर टी और कामिग टी जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सेरीखेड़ी की मल्टीयूटीलिटी सेंटर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, विभिन्न विभागों के सहयोग, सीएसआर फंड की राशि से विकसित किया गया है। क्रेडा द्वारा कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, सोलर वाटर हीटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साथ केनरा बैंक, मोनेट, बैंक ऑफ बडौदा, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंश, हाईटेक पावर, नंदन स्टील्स, बाल्को और जनमन फाउंडेशन द्वारा सहयोग दिया गया है। इस सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के लिए दाल-भात सेंटर, छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव श्री आर. पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जिला पंचायत रायपुर के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह, सेरीखेड़ी मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाएं श्रीमती मोहिनी डहरिया, श्रीमती स्वमिता वर्मा, श्रीमती दया धु्रव, श्रीमती लता मनहर और श्रीमती सीमा साहू उपस्थित थीं।