रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गोबर को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया है। चंद्राकर द्वारा दिया गया विवादित बयान प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में "गोबर" के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए???????????????????? pic.twitter.com/pAbTm6KHMW
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) June 26, 2020

रायपुर | राजधानी रायपुर में युवतियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है | राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आई है खबर है कि भनपुरी निवासी एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया व बाद में शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट प्रार्थिया ने खमतराई थाने में दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी युवती 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जून 2018 से 22 जून 2020 तक भनपुरी निवासी मिथलेश निषाद 22 वर्ष पिता रामजी निषाद ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा था जब युवती ने शादी करने की बात कही तब आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
रायपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा एक से 15 जुलाई के मध्य 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाएं आयोजित की जानी थी। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दाखिल याचिका पर निर्णय देते हुए शेष बची समस्त परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। लॉकडाउन के पूर्व आयोजित परीक्षाओं का परिणाम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई तक घोषित होने की संभावना जताई गई है।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किसानों के लिए केंद्र के द्वारा लाये गए किसान मूल्य अध्यादेश को राज्य में लागू किये जाने की मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है।
धमतरी | कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज दोपहर 12 बजे नगर पंचायत भखारा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां पर उप तहसील कार्यालय भखारा में नामातरण के प्रकरणों में पटवारी प्रतिवेदन के साल भर से लंबित मामले को देखकर नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह लोकसेवा केन्द्र में आवेदकों के लिए समुचित सुविधा नहीं होने पर उन्होंने व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन को निर्देशित किया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आज दोपहर उपतहसील भखारा पहुंचे, जहां पर न्यायालय नायब तहसीलदार में नामांतरण प्रकरणों से संबंधित नस्तियों का परीक्षण किया। इनमें से ज्यादातर मामले पटवारी प्रतिवेदन एक साल से अधिक समयावधि तक लंबित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इश्तहार प्रकाशन के बावजूद प्रकरणों का समय-सीमा में निबटारा नहीं किया जाना काफी गंभीर मामला है। ऐसे में संबंधित पटवारी द्वारा सालभर तक प्रकरण को पेडिंग में रखना कार्य के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम कुरूद को दिए।
उन्होंने तहसील कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने तथा परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने के लिए नायब तहसीलदार को निर्देशित किया। इस दौरान वर्षामापक यंत्र का भी कलेक्टर ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही परिसर के चारों ओर नीम, आम, पीपल जैसे छायादार पौधे रोपने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा कार्यालय के प्रवेश द्वार में आमजनता व आवेदकों की सुविधा के लिए शेड तैयार कराकर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया। इसी तरह उपतहसील कार्यालय परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर कलेक्टर ने वहां आवेदकों के प्रवेश एवं निकास द्वार तथा आवेदन प्राप्त करने की खिड़की की पृथक् से व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्ष को दो भाग में पार्टीशन कर उसे सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने नगर पंचायत भखारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नजूल भूमि का पट्टा निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से ली। इसके बाद वे नगर पंचायत के लोक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सेवाओं से संबंधित दर सूची को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और परिसर की साफ-सफाई अभियान चलाकर करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नरूवा, गुरूवा, बाड़ी योजना को आर्थिक तौर पर अधिक मजबूत बनाने के लिए हरेली के दिन से गोबर खरीदने की महात्वाकांक्षी योजना की शुरूआत करने जा रही है। पशुपालन व्यवस्था में जुड़े लोगों को मजबूत करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी पूर्ण कदम होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि गोबर का रेट तय करने सहित तमाम मुद्दों पर प्लान तैयार करने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय उपसमिति बनाई गई है, जिसमें मो. अकबर, जय सिंह अग्रवाल, प्रेमसाय टेकाम सहित कई मंत्री, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल की अध्यक्षता में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है जो अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर देंगे। सहकारिता विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की यह टीम गांव-गांव में पशुपालन करने वालों सेे गोबर गैस खरीदेगी। आम लोग सहित सभी वर्ग अपने सुझाव सरकार को मंत्रमंडलीय उपसमिति के समक्ष दे सकते है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर ग्राम में बनने वाली समिति में 10 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जैविक खेती को ग्रामीण ईलाकों में मजबूती मिलेगी। पशु इधर-उधर भटकते है वह कम होगी। पशुपालन में लगे लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूती का रास्ता तय होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने बताया कि इस योजना का नाम भी तय कर दिया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हर जिले के गांव में बनी गोठान को केंद्र बिंदु रखकर काम किये जाएंगे।
रायपुर | स्कूल शिक्षा मंत्री और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी प्रज्ञा कश्यप और टीकेश वैष्णव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी उपस्थित थे। डॉ. टेकाम ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से 5-5 हजार रूपए का चेक और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। डॉ. टेकाम ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों से कहा इस सफलता के उत्साह को बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि दोनों मेधावी विद्यार्थी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्र-छात्राएं हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव के शासकीय विद्यालय की कुमार प्रज्ञा कश्यप राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत गाइड है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर टीकश वैष्णव सरस्वती स्कूल मुंगेली भी राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत स्काउट हैं।
राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट एवं गाइड को बोनस अंक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा प्रदाय किया जाता है। राज्यपाल अवार्ड के लिए दल में प्रवेश, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान और राज्य पुरस्कार यह सब तीन वर्षो में उत्तीर्ण करना होता है। जिसमें कई शिविर एवं प्रायोगिक, सैद्धांतिक एवं दक्षता की परीक्षाएं राज्य मुख्यालय और जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित की जाती हैं। इन सभी परीक्षाओं में सफल होने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने विषय की पढ़ाई के साथ यह पढ़ाई भी करनी पड़ती है, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें महामहिम राज्यपाल महोदय के कर कमलों द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र और राज्य शासन द्वारा बोर्ड परीक्षा में 10 अंक प्रदान किया जाता है। यह स्काउट-गाइड के अतिरिक्त गतिविधियों में अपना महत्वपूर्ण समय एवं श्रम का प्रतिफल है।
कोरबा। नवविवाहिता का अपहरण कर तीन दिन तक उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात के मुख्य आरोपी समेत अपहरण में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना एक महीने पहले की है।
जारी पत्र के अनुसार नारायणपुर जिले में प्रचलित 33713 राशन कार्डाे में से 2712 राशन कार्ड में एक भी सदस्य का आधार नंबर दर्ज नहीं है। 2712 राशन कार्डधारी परिवारों के 11899 सदस्यों के आधार नंबर प्राप्त नहीं हुए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारी अपने क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आधार सीडिंग का कार्य समयसीमा में पूर्ण करा सकते हैं।
रायपुर। भाजपा नेता सरोज पांडे ने जीरम मामले में बयान पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि महिलायें तो ममता की मूर्ति होती है, सरोज पांडे एक महिला होने के बावजूद कभी जीरम के शहीदों के परिवारजनों की पीड़ा को क्यों नहीं समझा? सरोज पांडे के केन्द्र सरकार में बड़े पदों में बैठे लोगों से अच्छे संबंध है। सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ की बड़ी नेता होने के बावजूद कभी भी जीरम के आपराधिक राजनैतिक षडय़ंत्र की जांच के लिये प्रयास क्यों नहीं किया? जीरम पर बयान देने के बाद सरोज पांडेय को पूरी जिम्मेदारी से बताना चाहिये कि आत्मसमर्पित माओवादी नेता गुंडाधुर से एनआईए ने जीरम की साजिश पर पूछताछ क्यों नहीं की? एनआईए ने जीरम के आपराधिक राजनैतिक षडय़ंत्र की जांच क्यों नहीं की? रमन्ना और गणपति के नाम एनआईए की पहली चार्जशीट में थे, फ ाइनल चार्जशीट में क्यों और किसके कहने पर हटा दिये गये? देश के सबसे बड़े और घातक नक्सली हमले में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं को बरी कर दिया गया और दंडकारण्य अंचल के नक्सली नेताओं को ही आरोपी बनाया गया जबकि कोई भी साजिश शीर्ष नेताओं की सहमति, अनुमति और भागीदारी के बिना संभव ही नहीं होती। साजिश करने वालों की जांच, गिरफ्तारी और पूछताछ के बजाय उनके नाम हटाकर केन्द्र सरकार की एजेंसी एनआईए ने क्या संदेश दिया है। गूढ़ राजनीति को समझने वाली और करने वाली सरोज पांडे इन बातों को नहीं समझती, ऐसी बात नहीं है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन विभाग द्वारा राज्य में आज से जिला मुख्यालयों में रहने वाले नागरिकों के लिए पौधों की घर पहुंच सेवा की शुरूआत की है। विभाग द्वारा आज पौधा वितरण रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया |
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना के तहत वनमण्डल के अंतर्गत जिला मुख्यालयों में रहने वाले लोगों को पौधरोपण के लिए पौधों की मांग संबंधित वन विभाग के अधिकारी से कर सकते है। वन विभाग द्वारा पौधों की घर पहुंच सेवा के लिए जिलेवार अधिकारी भी नियुक्त किये है। जिनके मोबाइल नंबर भी दिये गए है। आप इस नंबर पर कॉल कर अपने घर पौधे मंगवा सकते है।
देखें जिलेवार अधिकारीयों के नाम व नंबर

























