BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
महिला का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन : गर्भाशय से निकाला गया डेढ़ किलो का गोलाकार सिष्ट

महिला का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन : गर्भाशय से निकाला गया डेढ़ किलो का गोलाकार सिष्ट

बलौदा बाजारजिला अस्पताल बलौदाबाजार में आज सेजा गांव की एक गरीब परिवार की महिला का सफल ऑपेरशन हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने महिला के गर्भाशय से लगभग डेढ़ किलो वजन का गोल आकार का सिष्ट निकाला है। महिला के परिजन कोरोना संकट को देखते हुये इलाज को लेकर काफी सशंकित थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर डॉक्टरों ने टीम भावना के साथ इस जोखिम पूर्ण ऑपेरशन को अंजाम दिया है। महिला स्वस्थ है और आपरेशन के बाद आगे की देखभाल अस्पताल में चल रही है। इससे कोरोना के संकटपूर्ण हालात में डीएमएफ की उपयोगिता भी सिद्ध हुई है, क्योंकि डीएमएफ के सौजन्य से सेवारत डॉक्टरों के नेतृत्व में इस जटिल ऑपेरशन को कामयाब किया गया है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि पीड़ित महिला का नाम जामबाई है। वह लगभग 32 साल उम्र की है। आरंग विकासखण्ड के पलारी से लगे ग्राम सेजा की है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ एस. एस बाजपेई, डॉ ए. के.झंवर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा यादव ने सहयोगी स्टाफ की मदद से आज सवेरे आपरेशन कर महिला को नये जीवनदान दी है।बताया गया कि महिला के पेट में काफी दिनों से काफी दर्द था और उन्हें उल्टी हो रही थी। लगभग बेहोशी की हालात में उन्हें यहां अस्पताल लाया गया था। सोनोग्राफी रिपोर्ट में उनकी ओवरी में गोला होना पाया गया। चूंकि मरीज को काफी तकलीफ थी और उनकी जान बचाने के लिए तत्काल आपरेशन किया जाना जरूरी था। इसलिए जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर डॉक्टरों ने तत्काल तैयारी कर इमरजेंसी ऑपेरशन किया और सिष्ट को निकाल बाहर किया। सिष्ट का वजन लगभग डेढ़ किलो वजन का था। ऑपेरशन के बाद महिला और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है।

28 जून रविवार को जिले में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

28 जून रविवार को जिले में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर नगरकलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु 28 जून 2020 दिन रविवार को सम्पूर्ण लोॅकडाउन रखने का आदेश जारी किया है। 13 जून को जारी आदेश में दिए गए अनुमति वाले समस्त दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य प्रतिष्ठान सोमवार से शनिवार तक प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग, फिजीकल एवं सामान्य निर्देश के पालन करते हुए संचालित होगी। समस्त दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को संचालन के दौरान मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 28 जून रविवार को लॉकडाउन के दौरान अस्पताल, मेडिकल शॉप, पेट्रोल पंप, दुग्ध डेयरी एवं गैस एजेंसियां ही खुली रहेंगी। कलेक्टर श्री कावरे ने कहा कि पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगें।

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

महासमुंदजिले में आज कोरोना के 02 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन  ने इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी के क्वारेंटाईन सेंटर पर थी, जो 22 वर्षीय गर्भवती महिला है। इसी तरह बसना विकासखण्ड के ग्राम केंवटापाली क्वारेटाईन सेंटर पर रखे गए 55 वर्षीय पुरूष हैं।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण, कोरोना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण, कोरोना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई

रायपुरमानसून की दस्तक के बीच मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के दिनों में मलेरिया संक्रमण की ज्यादा संभावना को देखते हुए जांच और पाजिटिव पाए गए लोगों को 31 जुलाई तक दवाई खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे दल में शामिल कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सावधानियों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियान संचालित करने कहा गया है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे बस्तर के पहुंचविहीन, दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति की मलेरिया जांच कर रही है। मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों का तत्काल इलाज भी शुरू किया जा रहा है। पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को पहली खुराक अपने सामने ही खिला रहे हैं। स्थानीय मितानिन पीड़ितों के फॉलो-अप खुराक सेवन की निगरानी कर रही हैं। पीड़ितों द्वारा दवा की पूर्ण खुराक लिए जाने के बाद खाली रैपर (Empty Blister Pack) भी संग्रहित किए जा रहे हैं।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दूसरे चरण में अब तक दो लाख 93 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 9005 लोगों का मौके पर ही इलाज शुरू कर दवाईयां दी गई हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत ऐसे मामले हैं जिनमें पीड़ितों को मलेरिया के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। अलाक्षणिक मलेरिया अनीमिया और कुपोषण का कारण बनता हैं। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के पहले चरण में भी मलेरिया के 57 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले थे। यह सघन अभियान बस्तर में मलेरिया के साथ ही अनीमिया और कुपोषण दूर करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम अब तक बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के 63 हजार 490 घरों में जाकर मलेरिया की जांच कर चुकी है। जांच किए गए लोगों और घरों की पहचान के लिए मार्किंग भी की जा रही है। टीम द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाने के साथ ही दूसरी शारीरिक तकलीफों से जूझ रहे लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही है। मलेरिया की जांच और इलाज, कीटनाशक के छिड़काव तथा इससे बचाव के तरीके बताने के साथ-साथ ग्रामीणों की मदद से मच्छर पैदा करने वाले स्रोतों को नष्ट भी करवाया जा रहा है। मितानिनें रोज शाम सात बजे सीटी, घंटी या नगाड़ा बजाकर लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मलेरिया जांच के लिए घर-घर जाने के दौरान भी वे लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सर्वे दलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें मास्क पहनने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, सेनिटाइजर का उपयोग करने और यथासंभव दस्ताने पहनने कहा गया है। किसी भी तरह की भीड़ की संभावना से बचने उन्हें घर-घर जाकर ही जांच करने कहा गया है। मलेरिया जांच के लिए गांव पहुंच रहे दल ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तरीके भी बता रहे हैं। एक-दूसरे से पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क या साफ कपड़े से मुंह ढंकने, बार-बार हाथ धोने, साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक करने के साथ ही वे सर्दी, खांसी या बुखार होने पर सरपंच, सचिव, मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बताने की समझाईश दे रहे हैं। मलेरिया जांच के दौरान अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 का लक्षण नहीं पाया गया है।

 

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का पहला चरण इस साल 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया था। उस दौरान नगरीय क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ अंचलों और मजरों-टोलों में घरों, स्कूलों और अर्धसैनिक बलों के कैंपों में जाकर मलेरिया की सघन जांच की गई थी। लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक और सतर्क करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अपील पर इसे जन अभियान के रूप में विस्तारित किया गया था। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के पहले चरण में 14 लाख छह हजार लोगों की जांच की गई थी। इस दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 64 हजार 646 लोगों का मौके पर ही इलाज कर दवाईयां दी गई थीं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में उन्हें दवाईयों की पूरी खुराक का सेवन करवाया गया था।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, विद्युत कंपनियों के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्दार्थ कोमल परदेशी, एम. डी.  डिस्ट्रीब्युशन  मो. अब्दुल कैसर हक सहित विद्युत कंपनियों और  क्रेडा के वरिस्ठ अधिकारी  उपस्थित थे।

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी को आग के हवाले करने वाला फरार पति हुआ गिरफ्तार

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी को आग के हवाले करने वाला फरार पति हुआ गिरफ्तार

कोण्डागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस ने जुलाई 2018 ग्राम सलना कुमरपारा में हुई हत्या के आरोपी चन्द्रहास नेताम को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकेल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2018 को आरोपी चन्द्रहास नेताम ने स्वयं की पत्नी सतबती को अण्ड़ा सब्जी नहीं बनाने की बात पर उत्तेजित होकर घर में रखे मिट्टी तेल को अपनी पत्नी सतबती के उपर डालकर माचिस से आग लगा दिया था, जिसकी ईलाज दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोपी घटना दिनांक से फरार था। 27 जून को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकेल में आरोपी के उपस्थित होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विश्रामपुरी भापेन्द्र साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शषिभुषण पटेल, उपनिरीक्षक प्रमोद कतलाम, सहायक उपनिरीक्षक भोजराज भस्कर, आरक्षक रामेश्वर नुरेटी, संतोष सेदाम, नवल नेताम, जोहर नेताम का टीम गठित कर तत्काल रवाना हुई और थाना बोराई के ग्राम घुटकेल में आरोपीं को घेराबंदी कर कांता परदेसी के घर से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड़ में भेजा दिया गया है। 
मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो सकता है। 


मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश से मध्य महाराष्ट्र के मध्य 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके असर से अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। 

ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में बारिश न होने की वजह से लोग भयंकर उमस और गर्मी से बेहाल हो गए हैं। मानसून के दस्तक के साथ राजधानी में शुरू हुई बारिश का दौर थम गया है। मानसून पर लगा बे्रक हटने के बाद उम्मीद थी कि अब राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। लेकिन राजधानी में इस दौरान केवल हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गर्ई। इधर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में इस समय मानसून पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चोबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं। 
सोयाबीन से भरी ट्रक केशकाल घाट में पलटी, आवागमन कुछ देर के लिए हुआ अवरुद्ध

सोयाबीन से भरी ट्रक केशकाल घाट में पलटी, आवागमन कुछ देर के लिए हुआ अवरुद्ध

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाटी में आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गयी, जिसकी वजह से आवागमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ। सूचना मिलने पर तत्काल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक में लदे समान को खाली करवा कर ट्रक किनारे करवाया जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बस्तर के प्रवेश द्वार मानी जाने वाली केशकाल घाटी अपने सर्पीले मोड़ की वजह से प्रदेश भर में विख्यात है, लेकिन इसके घुमावदार मोड़ों की वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसी क्रम में शनिवार की सुबह जगदलपुर से रायपुर की ओर सोयाबीन लेकर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 7608 घाट के 10 वें मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने से किसी को भी चोट नहीं आई है, लेकिन सोयाबीन की बोरियां सड़क पर बिखर गई। जैसे ही घटना की सूचना केशकाल पुलिस को मिली तत्काल घाट पहुंच कर समान खाली करवा कर ट्रक को किनारे कर आवागमन बहाल किया गया।

 
सेंट्रल स्कूल को शुल्क विमुक्ति हेतु भाजयुमो ने दिया ज्ञापन

सेंट्रल स्कूल को शुल्क विमुक्ति हेतु भाजयुमो ने दिया ज्ञापन

सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर को फीस के लिए दबाव न बनाने का निर्देश दिया सांसद सुनील सोनी ने
रायपुर | कोरोना संकट के समय सेन्ट्रल स्कूल द्वारा पालको को शुल्क के लिए नोटिस भेजे जाने की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर सांसद सुनील सोनी से मिलकर पालको की समस्यों से अवगत कराया । सांसद सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेंट्रल स्कूल मध्य क्षेत्र डिप्टी कमिश्नर चंदना जी को फीस हेतु दबाव न बनाने का निर्देश दिया। भाजयुमो ने सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर चंदना से रोहनीपुरण मध्यक्षेत्र आफिस में मिलकर फीस विमुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्री सचिन मेघानी, अमित मैसेरी, विभोर शुक्ला,विजयसिंघनी,तरुण शर्मा, उमेश घोरमोड़े उपस्थिति थे।

गुम इंसान की सड़ी-गली अवस्था मे खेत मे मिला शव, पढ़े पूरी खबर

गुम इंसान की सड़ी-गली अवस्था मे खेत मे मिला शव, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम रेहुंटा कला के खेत मे एक शव मिला शव पुरानी होने बदबू आ रही थी शव सड़ी गली हालत में थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कुण्डा थाने के रेहुंटा कला के ननकू राम साहू ने 6 दिन पहले अपने बेटे दूजराम साहू के लापता होने की रिपोर्ट कुण्डा थाने में दर्ज कराई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्रमीणों की सूचना पर आज पुलिस ने गांव के ही खेत मे दूजराम की शव सड़े गले रूप में बरामद की है।मृतक के जेब से मोबाइल और पास में ही शराब की बोतल और सल्फॉस की आधी भरी शीशी भी मिली है।लोगो की माने तो मृतक दूजराम आदतन शराबी था,आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की है या किसी ने सल्फास देकर हत्या की है ये सब पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है। 

थाना प्रभारी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि 21 जून 2020 को ननकुराम साहू ने थाने मे आकर अपने बेटे दूजराम साहू की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई थी इसकी जांच हमारे द्वारा की जा रही थी इसी बीच कल दिनांक 26 जून 2020 को कोटवार द्वारा मोबाइल से सूचना मिली कि ननकुराम के ही खेत मे एक शव मिला है शिनाख्त करने पर पता चला कि शव उसी के बेटे का है। पुलिस द्वारा जाकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर कर दी मां की पिटाई, मामला दर्ज

कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर कर दी मां की पिटाई, मामला दर्ज

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। लंबे अरसे से उक्त जमीन पर वृद्ध माता-पिता खेती-किसानी कर जीवन यापन करते आ रहे थे। इस बार पुत्र ने जबरन खेत में जुताई कर दिया। माता-पिता ने मना किया तो पुत्र मोहन दास ने बूढ़ी मां राधा बाई पर हमला कर दिया। मां को ट्रैक्टर के नीचे ढकेल कर कुचलने की कोशिश करने लगा। मामले की शिकायत बांगो पुलिस से की गई है।
अतिक्रमण हटाने गए निगम की टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाने गए निगम की टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर। निगम अमले, पुलिस बल और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना गोड़पारा की है, जहां अतिक्रमण हटाने गए निगम अमले, पुलिस बल बेजा कब्जा हटाने पहुंची हुई थी। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश स्थानीय लोग ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बेजाकब्जा हटाने पहुंची अतिक्रमण टीम पर हमला किया गया है। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है।
बड़ी खबर : जिले में दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के फ़िराक में घूम रहा था आरोपी

बड़ी खबर : जिले में दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के फ़िराक में घूम रहा था आरोपी

गरियाबंद | जिले के देवभोग पुलिस ने वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पेंगोलिन को बेचने की फिऱाक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से जिन्दा पेंगोलिन को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एसपी के नेतृत्व में मैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुल्हाड़ीघाट के पास पेंगुलिन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पेंगोलिन को सकुशल किया आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 फरवरी माह में भी मैनपुर पुलिस ने वन्य प्राणी जिंदा पेंगोलिन की तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके दो दिन पहले ही पेंगोलिन के 80 नग खाल के टुकड़े तस्करी करते मैनुपर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
ट्रेक्टर की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, दो की मौत एक घायल

ट्रेक्टर की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, दो की मौत एक घायल

रायपुर। मोटरसाइकिल से तीन सवारी बैठकर जा रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जोरदार ठोकर मार देने से बाईक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गया। वही तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गोबरा नवापारा थाने में धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदुआ निवासी विरेन्द्र मानिकपुरी 31 वर्ष पिता गणेशराम मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 जून की रात्रि करीबन 09.15 बजे मोबाईल से सूचना मिला की  प्रार्भी का भाई जीवन दास मानिकपुरी अपने दोस्त ओमप्रकाश खुटे एवं राकेश दास भारती को मोटरसाइकिल में बैठाकर जा रहा था तभी ग्राम सुंदरकेरा स्वागत गेट के पास नया रायपुर से नवागांव मुख्य रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये जिससे जीवन दास मानिकपुरी के सिर में चोट लगने से ईलाज के लिए 108 वाहन को बुलाकर नवापारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया था मृतक के सिर में गहरा चोट लगने से डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया  वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अन्य दो युवक ओमप्रकाश खुटे के चेहरा बाये ऑख व दोनो पैर के पास गंभीर चोट आने से से उसकी भी मौत हो गई। एवं राकेश दास भारती के चेहरे तथा दोनो हाथ के कोहनी दोनो पैर  में गंभीर चोट आने के चलते उसे सीएचसी नवापारा से 108 वाहन की मदद से मेकाहारा रायपुर इलाज के लिय रिपर किया गया है। 
नवविवाहिता ने किया आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती

नवविवाहिता ने किया आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर। जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में एक विवाहिता ने शुक्रवार की रात्रि में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर अवस्था में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तोतर निवासी ललिता कश्यप नें 15 दिनों पहले ही पड़ोस के गांव में रहने वाले लोकेश कश्यप के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के विवाह करने की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवक के घर पहुंचने वाले थे, इससे पहले ही देर शुक्रवार की रात्रि नवविवाहिता ने अचानक अज्ञात कारणों से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया, ससुराल वालों ने नवविवाहिता को किसी तरह आग से बचाते हुए ग्राम उसरीबेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद नवविवाहिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे डिमरापाल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेकॉज से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पिडि़ता ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, बयान लेने के लिए तहसीलदार को पत्र भेज दिया गया है।
गौवंश संवर्धन के लिए चलाए जा रहे कामों से भाजपा को इतनी बौखलाहट क्यों : शैलेष नितिन त्रिवेदी

गौवंश संवर्धन के लिए चलाए जा रहे कामों से भाजपा को इतनी बौखलाहट क्यों : शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। गोबर को राजकीय चिन्ह बना लेने संबंधी ट्वीट कर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का कार्यक्रम चला रही है। गोवंश संवर्धन के लिए गोबर खरीदने का कायक्रम हाथ में लिया है। इससे सीधे पशुपालकों लाभ मिलेगा, किसानों को खाद मिलेगा, मजदूरों को काम मिलेगा। इस गांव समर्थक काम से अजय चंद्राकर जैसे भाजपा नेताओं को तखलीफ हो रही है। दरअसल भाजपा की सोच ही यही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से करोड़ों रूपए अनुदान लेने वाली गौशालाओं में गायों के चमड़े, गायों के मांस, गायों की हड्ड़ियों का व्यापार हुआ और गायों की हत्या की गई। उसे छत्तीसगढ़ की जनता भुली नहीं है। अजय चंद्राकर से मैं कहना चाहता हूं, गलत लफ्जों को सुनकर खामोश हो जाना और हामी भरना बहुत फायदे हैं इसमें, लेकिन अच्छा नहीं लगता। इस तरह से गलत ल$फ्ज इस्तेमाल कर राजकीय चिन्ह के लिए, गाय के गोबर के लिए, अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हम लोग यह कभी नहीं भूल सकते हैं कि यही अजय चंद्राकर ने स्व. अटल बिहारी जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठहाके लगाए थे। छत्तीसगढ़ के लोग अजय चंद्राकर को इस टिप्पणी के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे। 

बड़ी खबर: सीआईएसएफ जवान का नक्सलियों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: सीआईएसएफ जवान का नक्सलियों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल-बचेली में नक्सलियों ने सीआईएसएफ जवानों की पिटाई कर दी है। आकाशनगर में ड्यूटी पर तैनात जवान पर करीब दर्जन भर की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवान के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं नक्सलियों ने जवान का 1 वॉकी टॉकी भी लूट लिया। घायल जवान को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।  फिलहाल इस घटना के बाद आसपास के इलाके में पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

झीरमघाटी हत्याकांड: एनआईए के समक्ष प्रत्यक्षदर्शी ने बयान दर्ज कराने से किया इंकार

झीरमघाटी हत्याकांड: एनआईए के समक्ष प्रत्यक्षदर्शी ने बयान दर्ज कराने से किया इंकार

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड की जांच कर रहे एनआईए के नोटिस पर आज कुछ प्रत्यक्षदर्शी बयान दर्ज कराने एनआईए के कार्यालय पहुंचे, इनमें से एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया। 

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दौलत रोहरा के साथ एक-दो प्रत्यक्षदर्शी आज एनआईए के नोटिस मिलने के बाद मौलश्री विहार स्थित एनआईए के कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद एनआईए के अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज कराने जाने की बात पर प्रत्यक्षदर्शियों में से एक कांग्रेस सदस्य ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया। ज्ञात हो कि एनआईए की जांच पर शुरू से ही कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एनआईए पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच न किए जाने और कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को छोड़ देने, जांच की दिशा अन्यत्र मोडऩे जैसे आरोप कांग्रेस द्वारा लगाए जा चुके हैं। एनआईए की अब तक हुई जांच से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, कांग्रेस द्वारा लगातार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाती रही है। कांग्रेस इसे राजनीतिक अपराधिक हत्याकांड निरूपित कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता एनआईए की जांच और जांच के लिए तय बिंदुओं में संशोधन की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि एनआईए से कई बार लिखित में यह मांग की गई है कि जांच में कुछ नए बिंदु जोड़े जाएंमगर एनआईए द्वारा कांग्रेस की मांग पर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। संभवत: यह भी एक बड़ी वजह है कि आज एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज कराने से ही इंकार करते हुए यह कह दिया कि वे अपने अधिवक्ता से पहले सलाह लेंगे और इसके बाद ही अपना बयान दर्ज कराएंगे। कुल मिलाकर यदि यह कहा जाए कि कांग्रेस को एनआईए की जांच पर ही भरोसा नहीं है तो यह गलत नहीं होगा। 
 रास्ते से हट कहने पर आरोपी ने गाली गलौज कर किया ब्लेड से वार, मामला दर्ज

रास्ते से हट कहने पर आरोपी ने गाली गलौज कर किया ब्लेड से वार, मामला दर्ज

महासमुंद। बागबाहरा के ग्राम सोनदादर में बुधवार शाम सड़क पर खड़े युवक को बाइक सवार ने हटने कहा तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। ग्राम सोनदादर में बुधवार शाम छह बजे रोहित बांधे पिता दउवा बांधे बागबाहरा गया था। वहां से दवाई लेकर वापस आ रहा था। गांव की गली में गांव का ही दयाराम ठाकुर, नंदु यादव, टेकराम यादव खड़े थे। उन्हें हटने कहा तो दयाराम ठाकुर आक्रोशित हो गया और गाली गलौज कर ब्लेड से वार कर दिया।
 घर में घुस कर नाबालिक से छेड़छाड़ का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

घर में घुस कर नाबालिक से छेड़छाड़ का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

कोंड़ागांव। जिले के मस्जिदपारा केशकाल निवासी नाबालिक के परिजन प्रार्थी ने 26 फरवरी 2020 को थाना केशकाल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी दीपक कुलदीप पिता राम कुमार कुलदीप उम्र 28 वर्ष निवासी मस्जिदपारा केशकाल द्वारा उसके घर में घुस कर नाबालिक युवती से छेड़छाड़ किया है जिसकी सूचना पर थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 23/20 धारा 454, 354, 354(घ) भादवि 8 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

केशकाल पुलिस ने टीम गठीत कर फरार आरोपी की पतासाजी कि जा रही थी। इसी क्रम में 26 जून की शाम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी दीपक कुलदीप को पीडब्ल्यूडी कालोनी केशकाल में है, पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव, उनि जितेन्द्र कुमार नंदे, भवानी सिंह चैहान, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक हरीश मंडावी, ईश्वर नेताम, की भूमिका रही है।
आपसी विवाद में छत से गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक गंभीर, पढ़े पूरी खबर

आपसी विवाद में छत से गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक गंभीर, पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल धर्मशाला के पीछे हॉस्पिटल कर्मचारियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन भवन के छत पर वहां कार्य कर रहे दो मजदूरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद के दौरान हुई भिड़ंत से दोनों मजदूर निर्माणाधीन भवन के छत से नीचे गिर गये जिसमें एक मजदूर मिस्त्री सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरे मजदूर मिस्त्री शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तकरीबन कल रात्रि 09 बजे बजे की है, जिसकी सूचना किसी कालर ने संजीवनी 108 की टीम को दिया, सूचना पर संजीवनी 108 की टीम मौके पर पंहुची जहां गंभीर रूप से घायल शंकर को तड़पता हुआ देख तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पंहुचाया गया जहां उसका इलाज जारी है, वहीं सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

भाठापारा। क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली| पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है| मिली प्राथमिकजानकारी के मुताबिक युवक परिवार समेत बीते गुरुवार शाम को ही अटरा उत्तर प्रदेश से भाटापारा आया था| सिनोधा में युवक क्वारेंटाइन था| 24 वर्षीय युवक ने कल शाम लगभग साढ़े 5 बजे फांसी लगा ली| युवक द्वारा फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने का कारण अज्ञात है| पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।
तीन दिनों से गायब मासूम का नही चला पता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

तीन दिनों से गायब मासूम का नही चला पता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के महादेवटिकरा मोहल्ले से 4 साल की मासूम बच्ची बुधवार शाम से लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची शाम को घर के पास ही खेल रही थी। वहीं तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस मासूम का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है पर उसके हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

शाम ढलने के बाद काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन भी की लेकिन अगली सुबह तक मासूम का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शाम ढलने के बाद काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की थी, लेकिन  सुबह तक मासूम का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। घर के पास ही शराब की दुकान होने से परिजनों को बच्ची के साथ अनहोनी होने का भी आशंका है। बहरहाल पुलिस परिजनों की शिकायत पर मासूम बच्चे की तलाश कर रही हैं।

 

 राजधानी में पिस्टल-कट्टा व गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में पिस्टल-कट्टा व गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी में पिस्टल, कट्टा और गांजा की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक नग पिस्टल, एक नग कट्टा, तीन नग जिंदा कारतूस एवं छह किलो गांजा बरामद किया है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जून को मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 02 अज्ञात व्यक्ति आमानाका थाना क्षेत्र स्थित हेप्पी ढाबा के पीछे गांजा एवं हथियार की तस्करी करने वाले है। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आयी और थाना प्रभारी आमानाका के हमराह थाना आमानाका, सायबर सेल एवं सी.एस.पी. आजाद चौक कार्यालय से टीम गठित कर उक्त आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने हेतु मौके पर पहुंची। टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दोनों संदेही को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम मनीष साहू उर्फ गोलू पिता स्व. बल्ला साहू 28 साल निवासी मठपुरैना टिकरापारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर एवं आलोक सागर पिता राजेश सागर उम्र 19 साल निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा बताया। दोनों संदेहियों के पास प्राप्त बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 06 किलो गांजा के साथ 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों से जप्त उक्त नशीला पदार्थ एवं आम्र्स कहां से और किसके लिये लाये थे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25,27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। 
होटलों और रेस्टोरेंट को कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा की नहीं होगी अनुमति

होटलों और रेस्टोरेंट को कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा की नहीं होगी अनुमति

रायपुर,कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए छत्तीसढ़ में जन समूह वाले कार्यक्रमों-सभाओं के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 30 मई 2020 को जारी आदेश लॉकडाउन में होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यक्रम-सभा आयोजन के संबंध में स्पष्ट किया है, कि सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य विशाल जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा आयोजन के लिए अनुमति नहीं होगी।


आपको बता दे कल ही राज्य शासन ने होटल, रेस्टोरेंट और क्लब को संचालित करने की अनुमति दी है ऐसे में किसी भी प्रकार की बड़ी पार्टी या सभा का आयोजन नही किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए.

जिला प्रशासन की लिखित पूर्वानुमति होने पर शादी संबंधी आयोजन में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्त्येष्ठी संबंधी आयोजन में अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित होने की अनुमति है।