नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मेरे विरूद्ध किया गया तंत्र-मंत्र, पर मैं भयभीत नहीं- अमित जोगी

मेरे विरूद्ध किया गया तंत्र-मंत्र, पर मैं भयभीत नहीं- अमित जोगी

रायपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि उसके विरूद्ध तंत्र-मंत्र किया गया है लेकिन वे इससे भयभीत नहीं है, क्योंकि उनके ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

अमित जोगी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके विरूद्ध बिलासपुर के मोतिमपुर में तंत्र-मंत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों से वे भयभीत नहीं है क्योंकि उनके पिता स्व. अजीत जोगी कहते थे कि जिनके ऊपर गरीब लोगों का हाथ होता है वो कभी अनाथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से मेरे परिवार के ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है। 
 
 
अमित जोगी ने आरोप लगाया कि जब मुझे फसाने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में कल तंत्र-मंत्र कराया है |
एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर  जिले में लगातार नक्सलियों द्वारा पुलिस के मुखबिरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों की हत्या कर रहे है । बीती रात भी जांगला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है ।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर 

बीती रात जांगला थाना क्षेत्र के बरदेला के पूर्व उप सरपंच धनीराम कोरसा और गोंगला के पंच गोपाल कुडियम पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए परिवार के सामने धार धार हथियार ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया है ।  नक्सलियों द्वारा जिले में अब तक मुखबिरी का आरोप लगा कर दर्जनों ग्रामीणों की हत्या कर चुके है, और वर्तमान में भी जारी है । लगातार हो रहे हत्याओं से जिले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।
जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम

जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम

अक्टूबर महीने के शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का भी आगाज हो गया है. इस महीने काफी छुट्टियां पड़ने वाली हैं. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से छुट्टियां शुरू हो रही हैं. इसके बाद इसी महीने दुर्गा पूजा भी जैसे बड़े त्योहार हैं, इस दौरान तमाम सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. इस महीने करीब 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर 


पूरे देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
02 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
04 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर, गुरुवार- चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी

पढ़ें : एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या


24 अक्टूबर, शनिवार- महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी. त्रिपुरा, असम, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दिन चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा पूजा (विजयादशमी)
29 अक्टूबर, गुरुवार- ईद-ए-मिलाद. पैगंबर मोहम्मद जयंती और दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम, जम्मू, कोच्चि, कश्मीर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

30 अक्टूबर, शुक्रवार- इस दिन ईद ए मिलाद का त्यौहार है. त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.

पढ़ें :  ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 


31 अक्टूबर शनिवार-महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती. इस दिन गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.


बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं. जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा.


हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आपको दिक्कतें नहीं होंगी.सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी. इसके अलावा आरबीआई ने पहले ही बैंकों को आदेश दे दिया है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होनी चाहिए. 

 जानें Unlock 5 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, 10 बड़ी बातें

जानें Unlock 5 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, 10 बड़ी बातें

देश में 1 अक्टूबर यानि आज से अनलॉक 5 (Unlock 5) की शुरुआत हो गई है.गृह मंत्रालय ने बुधवार को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है. अनलॉक पांच में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, थियेटर खोले जा सकते हैं. हॉल में 50 फीसदी सीट पर ही दर्शक होंगे. गाइडलाइन के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल खोले जाएंगे.

पढ़ें : जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम 


जानें अनलॉक-5 से जुड़ी 10 बड़ी बातें


1. कंपनियों के स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों को 15 अक्टूबर से आयोजित करने की अनुमति होगी, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया वाणिज्य विभाग द्वारा जारी की जाएगी.


2. स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स को खोलने को लेकर 15 अक्तूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी.


3. मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय परामर्श जारी करेगा.

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर


4. सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्सों को उनके बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जा सकता है.


5. सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. ऐ


6. भारत सरकार ने कंटेनमेंट जोन में जारी सख्त लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है.


7. गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा सभी प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर फिलहाल पाबंदी रहेगी.

पढ़ें : ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 


8. राज्य के बाहर किसी व्यक्ति की किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक नहीं होगी.


9. खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी जाएगी.


10. 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है.

पढ़ें : रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 


कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 25 मार्च से लगाये गये लॉकडाउन के बाद से ये सभी गतिविधियां बंद थी. बयान में कहा गया है कि ये नये दिशा-निर्देश राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर हैं और इसके लिए संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक परामर्श किया गया. 

BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी पटना में एक भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है | जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई |

पढ़ें : ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरूवार यानि आज सुबह करीब 6.30 बजे की है | भाजपा नेता राजू बाबा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे | इस बीच प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने राजू बाबा के कनपटी पर गोली मार दी | भाजपा नेता राजू बाबा का मौके पर मौत हो गई |

जानकारी के मुताबिक मृतक प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे। हत्या की इस घटना को अपराधियों ने किस वजह से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका भूमि विवाद की जताई जा रही है।

पढ़ें : हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत 

वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है | साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है | बता दें कि दो दिन पहले ही राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा बीजेपी में शामिल हुए थे |

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने  आज हाथरस जाएंगे राहुल और प्रियंका

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आज हाथरस जाएंगे राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तरप्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। इससे पहले इन दोनों ने हाथरस की घटना को लेकर ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा भी मांगा था।

पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर 


हाथरस जिले में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 19 साल की युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी थी। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाथरस की घटना ने सभी को निर्भया कांड की भयावहता याद दिला दी है।
 

चार दिनों में तीसरी बार गिरा सोना, चांदी हुई महंगी

चार दिनों में तीसरी बार गिरा सोना, चांदी हुई महंगी

नई दिल्ली, आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत कम हुई, वहीं चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 60,055 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी 4 फीसदी यानी 2,500 रुपये सस्ती हुई थी। सात अगस्त को 56,200 रुपये के सोने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें हाल के दिनों में गिरावट आ रही है। अगस्त में चांदी करीब 80,000 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंची थी, लेकिन अब इसमें भी काफी गिरावट आई है।

Also Read:- ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में कमजोर अमेरिकी डॉलर और कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद सोने की कीमतों में आज थोड़ा बदलाव आया है। अमेरिकी निजी पेरोल के आंकड़ों के बढ़ने के बाद वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार आया है। हाजिर सोना 1,884.67 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.25 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 891.95 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,309.07 डॉलर हो गया।
अमेरिकी सांसद दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था के लिए एक नए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और ट्रेजरी सेक्रेटरी ने इस हफ्ते बातचीत की, जिसका उद्देश्य गतिरोध को तोड़ना है और दोनों ने कहा है कि वे आशावादी थे।

Also Read:- हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत 

अब तक 24 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। हाल के मूल्य सुधारों के बावजूद, इस साल सोने में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो प्रमुख केंद्रीय बैंकों और सरकारों के मौद्रिक प्रोत्साहन द्वारा समर्थित है।
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
 

ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

राजस्थान, देश भर में लगातार बढ़ रहे रेप मामलों से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं है. हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. मामला अभी ठंडा पड़ा ही नहीं कि जयपुर में ढोंगी बाबा ने तीन विदेशी युवतियों को भूत प्रेत का डर दिखाकर रेप किया.

Also Read:- रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 
बताया जा रहा है कि मामले के सामने आने के बाद आरोपी बाबा को जयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक बाबा ने अमेरिका, यूके और मलेशिया की तीन युवतियों को भूत प्रेत का डर दिखाकर रेप किया. पुलिस का कहना है कि केवल तीन नहीं, करीब एक दर्जन युवतियों के साथ ढोंगी बाबा रेप कर चुका है.

Also Read:- हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत
पुलिस के अनुसार दिल्ली में इस बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. उन्होंने बताया कि ये शख्स 12 तरह की भाषा जानता है, जिसका ये फायदा उठाकर युवतियों को अपने झासे में लेता रहा. बाबा के झांसे में फंसी एक पीड़िता का आरोप है कि वो 15 साल पहले बीमार होने के कारण एक इंद्रकुमार नाम के तांत्रिक बाबा के पास गई थी. उसने बताया कि बाबा ने उसे भूत प्रेत के डर के जाल में फंसा लिया और उसके साथ रेप किया. और इसी तरह से डरा कर उसके साथ रेप करता रहा.

Also Read:- आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
पीड़िता ने पुलिस में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि ये बाबा उसकी बेटी के साथ भी अश्लीलता करता है. वहीं पीड़िता के वकील का कहना है कि ये आरोपी बाबा हाई प्रोफाईल है. रसूखात के चलते पीड़िता को डरा धमका रहा है.

 

हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

बलरामपुर, यूपी के हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला मंगलवार को बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है. पीड़िता की मां के मुताबिक, दरिदों ने उनकी बेटी की कमर और पैर तोड़ दिए थे और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी.

Read Also- BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु 
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वालार ड्रिप लगा हुआ था.

Read Also-रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 
परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा. परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गयी. 

रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत

रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के छाल रोड पर भालुनारा के पास रात्रि 9.30 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक व पिकप में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर दो लोगो की मौत हो गयी हैं तो वही गंभीर रूप से घायल दो लोग को अस्पताल ले जाते वक्त दोनो दम तोड़ दिये। मरने वाले सारे विद्युत विभाग के कर्मचारी थे जिसमें दो जूनियर इंजीनियर एक लाइनमैन और एक ड्राइवर है।
दुर्घटना कितना भयानक था इसका अंदाजा ठोकर खाई पिकअप और ट्रक के उड़े परखच्चे से लगाया जा सकता है आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों वाहन तेज गति में थी ट्रक क्रमांक C G 04 MF 4989 का चालक फरार है उसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी अनुसार चारों व्यक्ति विद्युत लाइन ठीक करने देहजरी गए हुए थे तभी वहा से आते वक्त यह घटना घटित हुई है।
सुशील सिदार, जे.ई, खरसिया, विद्युत विभाग, उम्र करीब 42 वर्ष।
अमल एक्का, 30 वर्ष, जे ई टुरेकेला। निवासी कोरबा।
राजेन्द्र सिदार, 43 वर्ष, ग्राम परस्कोल, लाइन मेन ।
भार्गव वैष्णव, 28 वर्ष। पिकप चालक, खरसिया पुरानी बस्ती।
 

आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 1 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की संभावना है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिजनों के साथ घूमने जाएं और शांतिपूर्ण दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अपने रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे, लेकिन विवाद की स्थिति से बचना होगा।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने साथी के प्रति अत्यधिक लगाव की अनुभूति करेंगे।

कर्क राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी पुरानी यादों को ऐसे लोगों से साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते बहुत गहरे हैं।

तुला राशि :-

आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामलू बात पर विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

मीन राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपके अनुरूप कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके प्रति आकर्षित है।

 

BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु

BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2947 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 544 मरीज, दुर्ग से 301, राजनांदगांव से 143, बालोद से 67, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 51, धमतरी से 57, बलौदा बाजार से 75, महासमुंद व गरियाबंद से 51-51, बिलासपुर से 163, रायगढ़ से 240, कोरबा से 153, जांजगीर चांपा से 159, मुंगेली से 30, सरगुजा से 77, कोरिया से 88, सूरजपुर से 77, बलरामपुर से 31, जशपुर से 76, बस्तर से 120, कोंडागांव से 57, दंतेवाड़ा से 111, सुकमा से 29, कांकेर से 65, नारायणपुर से 25, बीजापुर से 69 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2836 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 30927 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश 

बड़ी खबर: डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में आज रात से लागू होंगे ये नियम, पढ़िए RBI की इस नई गाडइलाइंस के बारे में 

राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों से मिले संक्रमित मरीज, इन इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर 

बाबरी विध्वंस Breaking: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बड़ा फैसला, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर समेत सभी आरोपी बरी 

 नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अब बीच सड़क पर लोगों को रोककर गाड़ियों के कागजात चेक नहीं कर सकेगी ट्रैफिक पुलिस 

बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर 

बड़ी खबर: पत्रकार से मारपीट करने वाले जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को पार्टी से किया गया निष्कासित 

बड़ी खबर रायपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो पकड़ाए, 21 हजार रुपयें नगदी सहित लेपटाप व सट्टा पट्टी जब्त

राज्य के दो एसपी का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी

राज्य के दो एसपी का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी

रायपुर, गृह विभाग ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक केएल ध्रुव को सुकमा एसपी बनाया गया है। वहीं शलभ कुमार सिन्हा अब कवर्धा के नए एसपी होंगे। 

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी में देशव्यापी लॉकडॉउन में अनलॉक का पांचवां चरण शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।
- गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अनलॉक-5 में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोले जाएंगे।
- 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्कों को खोला जाएगा।
- स्वीमिंग पूल्स को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खोला जाएगा।
- सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस जारी करेगा।
- 15 अक्टूबर के बाद अनलॉक 5 में स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों को दिया गया है। इसके लिए अभिभावकों की अनुमति भी जरूरी होगी।
- कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
- सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्य और अन्य सभाओं को पहले ही 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति दी गई।

 

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश

रायपुर, लगातार छात्रो और छात्र संगठनों कि मांग के चलते अब पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा केंद्र में भी अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर सकते हैं|
आपको बता दें विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर यह दिशानिर्देश किया है कि परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद 5 दिवस के अंदर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद लिफाफे में अपने परीक्षा केंद्र में स्पीड पोस्ट, डाक, कोरियर अथवा ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं इस व्यवस्था में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के तारतम्य में आंशिक संशोधन करते हुए अब परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की भी अनुमति होगी, इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया है|
देखे आदेश -


 

सर्वमंगल फाउंडेशन रायपुर द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सर्वमंगल फाउंडेशन रायपुर द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रायपुर, सर्व मंगल फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा इस कोरोना काल में फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पूजा त्रिपाठी के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई संस्था के संस्थापक श्रीमती अनीता दुबे ने बताया कि कोरोना काल में माहौल को बदलने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख संध्या मंडलोई ने नारद मुनि का किरदार निभाया सरिता दीक्षित ने किसान का सुनीता तिवारी ने मां का बबीता तिवारी ने छात्रा का संगीता दीक्षित ने जापानी गुड़िया का किरदार निभाया मंगला शुक्ला ने नशामुक्ति अनीता झा कवित्री बनी रानी लक्ष्मीबाई वाजपेई ने मोबाइल टीचर ,रेणुका शुक्ला सब्जी वाली बनी लीनो मिश्रा जापानी गुड़िया तो सुजाता शुक्ला जज बनी रंजना तिवारी समाचार पत्रिका शारदा शुक्ला छत्तीसगढ़िया एवं चंद्रशेखर आजाद के किरदार में दर्शना तिवारी एवं सुनीता पाठक पनिहारी ने गीतिका शाह बंगालन तनिष्का शर्मा प्राची तिवारी आदि प्रमुख सदस्यों ने बखूबी से अपना अपना किरदार निभाया एवं सबका मन मोह लिया सारे किरदार तारीफे काबिल रहे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता तिवारी ने किया सर्वमंगल फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता दुबे ने पोषण युक्त भोजन करने का संदेश देते हुए सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया । 

भाजपा में महिलाओं को बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया- विकास तिवारी

भाजपा में महिलाओं को बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया- विकास तिवारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है और कहां की आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।


कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।

 

बड़ी खबर: डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में आज रात से लागू होंगे ये नियम, पढ़िए RBI की इस नई गाडइलाइंस के बारे में

बड़ी खबर: डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में आज रात से लागू होंगे ये नियम, पढ़िए RBI की इस नई गाडइलाइंस के बारे में

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव आपके इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कॉन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजेक्शन से जुड़े हैं। इसे 30 सितंबर 2020 यानी आज रात से लागू कर दिया जाएगा। साथ ही डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली कुछ खास सर्विसेज को बंद कर दिया जाएगा। मतलब 1 अक्टूबर से यह सर्विस आपको नहीं मिलेगी।

क्या है RBI की गाइडलाइन-
नए नियम आने के बाद आपको इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन, डोमेस्टिक ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कॉन्टैक्ट-लेस कार्ड से ट्रांजेक्शन के लिए आपको प्रायोरिटी सेट करनी होगी। इसका मतलब है कि अगर ग्राहक को इसकी आवश्यकता है, तो उसे ही यह सेवा मिलेगी, यानी उसे इसके लिए आवेदन करना होगा।

अब ग्राहक खुद अपनी ट्रांजेक्शन लिमिट बदल सकते हैं। मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन या आईवीआर के जरिए कभी भी अपने कार्ड की लिमिट बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन मिलेगी। यानी कि अब आप अपने एटीएम कार्ड की ट्रांजेक्शन लिमिट खुद तय कर सकेंगे।

ग्राहकों को यह सुविधा मुहैया कराई जाए कि वो कभी भी अपने कार्ड पर विदेशी ट्रांजेक्शन की सुविधा ले सकते हैं। अपने कार्ड पर कोई भी सर्विस एक्टिवेट करने या हटाने का अधिकार भी ग्राहक को दिया जाए। यानी ग्राहकों को कौन सी सर्विस एक्टिवेट करनी है और कौन सी सर्विस डिएक्टिवेट करनी है, इसका फैसला खुद करें।

फ्रॉड को रोकने के लिए बदला नियम-
कल से कुछ सर्विस बैंक के सभी ग्राहकों के लिए बंद होंगी। देश के सबसे बड़े बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को इसके लिए मैसेज भी भेजा है। इसमें ग्राहकों को बताया गया है कि उनके क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाली कुछ सर्विसेस 30 सितंबर 2020 से बंद की जा रही हैं। बता दें कि आपके कार्ड से इंटरनेशनल लेन-देन की सेवाएं बंद की जा रही हैं। आरबीआई ने यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा के लिए ही किया गया है।

दरअसल, रिजर्व बैंक ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को लेकर बढ़ रहे फ्रॉड को रोकने के लिए सभी बैंकों को आदेश दिया था कि वो बेवजह ही ग्राहकों के कार्ड में इंटरनेशनल सुविधाएं न दें, जबतक कि ग्राहक खुद इसकी मांग न करे। बता दें कि कोविड-19 की वजह से क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को समय मिल गया, अन्यथा ये नियम पहले ही लागू होने वाले थे।

RBI ने बैंकों से कहा है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी-
करते वक्त अब ग्राहकों को घरेलू ट्रांजेक्शन की अनुमति देनी चाहिए। इसका मतलब ये हुआ कि अगर जरूरत नहीं है, तो ATM मशीन से पैसे निकालते और POS टर्मिनल पर शॉपिंग के लिए विदेशी ट्रांजेक्शन की मंजूरी नहीं दी जाए।

आईसीआईसीआई और एसबीआई ने भेजा मैसेज-
ICICI बैंक ने ग्राहकों को अलग-अलग मैसेज भेजे हैं। बैंक के एसएमएस के मुताबिक, RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, ग्राहकों के डेबिट कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को 30 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यह सुविधा जारी रखना चाहते हैं तो इसे इनेबल करने की सुविधा 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध होगी। साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में खरीदारी की सुविधा जारी रखना चाहते हैं तो INTL के बाद अपने कार्ड संख्‍या की आखिरी 4 डिजिट लिखकर 5676791 पर SMS करना होगा। SBI ने भी अपने ग्राहकों को ऐसा ही मैसेज भेजा है।

लॉकडाउन में क्रेडिट के बजाय डेबिट का हुआ ज्यादा इस्तेमाल-
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किये गए खर्च को लेकर आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल देश में जून के महीने में लोगों ने 42,818 करोड़ रुपए की खरीदारी क्रेडिट कार्ड के जरिए की, जबकि इस साल जनवरी में क्रेडिट कार्ड से 67,000 करोड़ रुपए की शॉपिंग हुई थी।

अगर ट्रांजेक्शन के हिसाब से देखें, तो जून के महीने में 12.5 करोड़ बार लेन-देन के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हुआ, जबकि कोरोना और लॉकडाउन के पहले जनवरी के महीने में 20.3 करोड़ बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया।

वही, अगर डेबिट कार्ड की बात करें तो जनवरी के महीने में 45.8 करोड़ बार डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया जबकि जून में 30.2 करोड़ बार डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, देश में प्रत्येक 15 डेबिट कार्ड पर एक क्रेडिट कार्ड है।
राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों से मिले संक्रमित मरीज, इन इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों से मिले संक्रमित मरीज, इन इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | देशभर में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा तो वही राजधानी में भी बीती रात में 560 पॉजिटिव मिले। राजधानी के इन इलाको को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया जिसमे - निगम कॉलोनी, गांधी चौक-नेवरा, अविनाश कैपिटल हाउस, एम्स (4 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (3 लोग), अश्वनी नगर (2), सुंदर नगर (5 लोग), राजा तालाब-पुराना दुर्गा चौक, प्रकाश नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (3 लोग), गुढिय़ारी (6 लोग), महादेव घाट (2), मठपुरैना, सरोना (3 लोग), उरकुरा, टाटीबंध (13 लोग), टिकरापारा, पंडरी (4 लोग), खमतराई (4 लोग), हीरापुर (5 लोग) |

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर

आकाश नगर, कबीर नगर (12 लोग), खरोरा, डॉ.बरमा हॉस्पिटल, हर्ष नगर-दलदल सिवनी (4 लोग), लक्ष्मी निवास-लक्ष्मी नगर, शंकर नगर (8 लोग), मेकाहारा, पंचवटी नगर-कापा, माना (6 लोग), अवंति विहार (5 लोग), विशाल नगर, आदर्श नगर 2, महात्मा गांधी नगर (4 लोग), भाठागांव (3 लोग), संतोषी नगर (5 लोग), विशाल नगर (3 लोग), प्रियर्दशनी नगर (3 लोग), समता कॉलोनी (7 लोग), कृष्णा नगर-गुढिय़ारी (5 लोग), पुलिस लाइन, लाभांडी, फाफाडीह (5 लोग), वीर सांवरकर नगर (2 लोग), महावीर नगर (3 लोग), कचना 2, रामसागरपारा, सदर बाजार, लक्ष्मी निवास, हनुमंत भवन, रेलवे स्टेशन, फूल चौक, पार्थिवी पेसिफिक, पेंशनबाड़ा (3 लोग), बूढ़ापारा (4 लोग), होटल सॉलिटियर, देवपुरी |

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो पकड़ाए, 21 हजार रुपयें नगदी सहित लेपटाप व सट्टा पट्टी जब्त 

सड्डू (5 लोग), गनपति नगर-चंगोराभाठा (10 लोग), सीआरपीएफ, मोवा, पुरानी बस्ती (5 लोग), हॉस्पिटल कॉलोनी, पचपेड़ी नाका, लालपुर, एनएचएमएमआई, महामाया चौक, नेवरा-तिल्दा (15 लोग), अटल नगर, बिरगांव (11 लोग), सरोरा (3 लोग), उरला, रावाभाठा (5 लोग), जिंदल मंदिरहसौद (13 लोग), डंगनिया (4 लोग), मिलेनियम चौक, विवेकानंद नगर, शिवानंद नगर (5 लोग), शैलेंद्र नगर (4 लोग), देवेंद्र नगर 2, वीना विहार कॉलोनी, अनुपपुर, श्याम नगर, विजय नगर, सीजी नगर, न्यू शक्ति नगर, पुलिस मुख्यालय-न्यू रायपुर 2, कटोरा तालाब, रावतपुरा (3 लोग), कालीबाड़ी |

पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

लक्ष्मी नगर 2, छोटापारा, जोरापारा, बोरियाखुर्द, मुजगहन, फुंडहर, कुकरीपारा-सुभाष नगर, चौबे कॉलोनी (3 लोग), डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, हिमालय हाइट्स, डीडी नगर, सेजबहार, बढ़ईपारा, अमलीडीह, विजय नगर, गोकुल नगर, मठपुरैना 2, संतोषी चौक-कुशालपुर, कैपिटल सिटी, भीम नगर-लाखे नगर, संजय नगर, तेलीबांधा, अग्रसेन नगर, शिक्षक कॉलोनी, प्रेम नगर-मोवा, अशोक नगर-गुढिय़ारी, बैजनाथपारा, सड्डू-मोवा, विकास नगर, धरसींवा (38 लोग), आरंग, डीडीयू नगर (2), बैरनबाजार, राजातालाब, आदिवासी कॉलोनी, गोंदवारा |

पढ़ें : राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ देर रात मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मोहबाबाजार, टैगोर नगर (2), छोटापारा, नयापारा, मारूति विहार कॉलोनी, मठपुरैना, पटेवा-अभनपुर, शांति नगर (2 लोग), खम्हारडीह, गोंदवारा, कारगिल चौक, आरडीएम कॉलोनी, भवानी नगर, बूढ़ापारा, सोनडोंगरी, राठौर चौक, सिटी कोतवाली, लोकमान्य सोसायटी-रोहणीपुरम, नूरानी चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, दुबे कॉलोनी-मोवा (5 लोग), बसंत विहार, रवि नगर, श्रीनगर, गोबरा नवापारा (4 लोग), चंपारण्य, सीआरपीएफ-रावतपुरा कॉलेज पचेड़ा (30 लोग), कटोरा तालाब।

 बड़ी खबर: करोड़ों की सट्टा-पट्टी सहित दो खाईवाल गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाई

बड़ी खबर: करोड़ों की सट्टा-पट्टी सहित दो खाईवाल गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाई

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले दो खाईवालों उमेश महाजन और सुनील सेठिया को डेढ़ करोड़ रुपयों की सट्टा-पट्टी सहित गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तार दो खाईवालों में से एक आरोपी सुनील सेठिया बकावण्ड ब्लॉक का जनपद सदस्य बताया जा रहा है। 
 
 
सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के अनुसार कुम्हारपारा निवासी उमेश महाजन के घर में दो व्यक्ति मोबाईल के माध्यम से आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल टीम के मध्य चल रहे मैच पर सट्टा लगाकर लोगों को इसमें दांव लगाने का गोरख धंधा कर रहे हैं।
 
 
सूचना पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर की घेराबंदी करते हुए दबिश देने पर मौके से दो आरोपी उमेश महाजन निवासी कोसा सेंटर के पीछे कुम्हारपारा और सुनील सेठिया निवासी बकावण्ड को सट्टा -पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये से अधिक नगद, 01 टीवी, 07 नग मोबाईल, डेढ़ करोड़ रुपयों की सट्टा-पट्टी सहित अन्य सामग्री जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरूध्द जुआ एक्ट की धारा 04 तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। 
नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। राजधानी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से चल रहे नशे की बिक्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 ग्राम कोकिन भी जप्त किया है।

पढ़िए पूरी खबर- 
पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के नेतृत्व में शहर में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी तारतम्य में विगत दिन सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार रायपुर के सामने दो व्यक्ति नशीली कोकिन जैसे वस्तु विक्रय करने के लिये खड़े है किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली डी.सी. पटेल के नेतृत्व में योजना बनाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी व तस्दीकी प्रारंभ की गई तथा आरोपी को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार रायपुर में दो व्यक्ति को नशीली कोकिन बिक्री करते पाये जाने पर टीम द्वारा नशीली कोकिन बिक्री करते दो व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम श्रेयांश झाबक एवं विकास बंछोर होना बताया गया । उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे में कुल 17 ग्राम कोकिन रखा होना पाया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि नशीली कोकिन रखने व बेचने के संबंध में कोई कानूनी दस्तावेज नही होना बताया है तथा यह भी बताया कि उक्त नशीली कोकिन का नेटवर्क मुम्बई से जुड़ा है। आरोपी 1. विकास बंछोर के कब्जे से 10 ग्राम केाकिन एवं श्रेयांस झाबक के कब्जे से 7 ग्राम कोकिन कुल कीमती 1,70,000/-रूपयें, को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। नशा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़ने और नशीली कफ सीरप बरामद करने में निरीक्षक आर.के. पात्रे थाना प्रभारी कोतवाली, स.उ.नि. असरार अली एवं आरक्षक तोषित सिंह, अनिल सिंह राजपुत, दीपक ठाकुर, मुकेश कुमार साहू का विशेष योगदान रहा। 
  कांकेर के पत्रकार पर हमला, भखारा के पत्रकारों ने की कड़ी निंदा

कांकेर के पत्रकार पर हमला, भखारा के पत्रकारों ने की कड़ी निंदा

धमतरी। कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर पुलिस की मौजूदगी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की भखारा क्षेत्र के पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञात हो कि गत 26 सितंबर को कांकेर के पत्रकार कमल शुक्ला पर तथाकथित कुछ लोगों ने सरेराह हमला बोल दिया। इस घटना से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। भखारा क्षेत्र के पत्रकारों ने भी शुक्ला पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। निंदा करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ . मोहन हरदेल, टकेश्वरपुरी गोस्वामी, उपांशु साहू, थानेश्वर साहू सहित अन्य पत्रकार शामिल है।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन के मद्देनजर बुधवार 30 सितंबर 2020 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विनीत नंदनवार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर एवं लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तथा दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर 

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों से चर्चा कर राय ली गई कि कोरोना वायरस (कोविड़ -19) महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव को किस प्रकार मनाया जाना है अथवा नहीं मनाया जाना है। बैठक के दौरान कुछ दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव एवं रावण दहन का कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त लोगों के द्वारा समितियों का प्रोत्साहन करते हुये प्रशंसा की गई।

धीमे ओवर रेट में फंसे श्रेयस अय्यर, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

धीमे ओवर रेट में फंसे श्रेयस अय्यर, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

अबू धाबी | दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबले खेला गया जिसमें निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण श्रेयस पर जुर्माना लगाया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो पकड़ाए, 21 हजार रुपयें नगदी सहित लेपटाप व सट्टा पट्टी जब्त 

हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से पराजित किया था। आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली गलती थी इसलिए श्रेयस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस पर न्यूनतम ओवर रेट के मामले में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

पढ़ें :  बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

फिरकी के फनकार राशिद खान की अगुआई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर इस सत्र में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों मैच हार चुकी सनराजइर्स ने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ के अर्धशतक की मदद से धीमी विकेट पर चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की जीत के नायक राशिद रहे जिन्होंने चार ओवर में 3 . 50 की औसत से सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए।