नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: ओडिशा से रायपुर ला रहे पौने तीन क्विंटल गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर: ओडिशा से रायपुर ला रहे पौने तीन क्विंटल गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। गांजा की अवैध तस्करी मामले में गरियाबंद के राजिम पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। राजिम पुलिस ने 2 क्विंटल 70 किलो गांजा जब्त कर लिया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 30 लाख बताई जा रही है। राजिम पुलिस 2 तस्करों को गिरफ्तार कर मामले में विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आये दोनों आरोपी ओडिशा से पिकअप वाहन में गांजा छुपाकर रायपुर आ रहे थे। राजिम पुलिस ने श्यामाचरण शुक्ल चौक पर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा तस्करी का खुलासा हो गया।
  सब इंस्पेक्टर ने खेला खुनी खेल: गर्लफ्रेंड और ससुर को पिस्टल से मारी गोली

सब इंस्पेक्टर ने खेला खुनी खेल: गर्लफ्रेंड और ससुर को पिस्टल से मारी गोली

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SI ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार थी और फिर अपने ससूर को गोलियों से भून दिया था। हालांकि सब इंस्पेक्टर का इरादा अपनी पत्नी को गोली मारने का था, लेकिन वो मिली नहीं, जिसके बाद उसने अपने ससुर को ही गोली मार दी।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को अलीपुर इलाके के साईं बाबा मंदिर के पास हाईवा के किनारे अर्चना नाम की युवती खून से लथपथ हाल में मिली थी, दिल्ली पुलिस ने युवती को अस्पताल में दाखिला कराया। पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो मालूम चला कि उसके प्रेमी SI संदीप दाहिया ने ही गोली मारी है। संदीप दहिया 2010 बैच का SI है। वर्तमान में संदीप लाहौरी गेट थाने में तैनात है।
 
 
खबर ये भी सामने आई है कि शनिवार रात से ही संदीप सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है। एक साल पहले संदीप की मुलाकात निजी कंपनी में काम करने वाली अर्चना से हुई थी वे दोनों रविवार को घूमने जा रहे थे और इसी दौरान विवाद हो गया, इसी विवाद में महिला को गोली मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद रंग की डस्टर कार की फुटेज रिकॉर्ड हुई है। बताया जा रहा है कि यह संदीप दहिया के नाम पर ही है। 

 

 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा व मुर्गा दुकान संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा व मुर्गा दुकान संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ लोगों पर काईवाई की है। ये लोग लॉकडाउन के बाद भी दुकान खोलकर व्यापार कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 
 
जानकारी के अनुसार भोथलडीह में रामदेव ढाबा के मैनेजर तुलसा राम सियाग अपने ढाबा को खोलकर आम लोगों को खाना एवं अन्न सम्रागी उपलब्ध करा रहे थे। वे बिना मास्क लगाए ही आम लोगों को खाना एवं खाने-पीने की अन्न सामाग्री उपलब्ध करा रहे थे। तोरेसिंघा निवासी आशी मेहेर पिता गिरधारी मेहेर, बबलू मेहेर पिता गिरधारी मेहेर मुर्गा दुकान व जोगनीपाली में राजकुमार पिता अरछित साहू, सरायपाली में राजेश कुमार सतपति पिता संतोष, रामानुज प्रसाद गुप्ता, धनीराम बरिहा ढाबा खोलकर लोगों को भोजन खिला रहा था। जब इस बात की सूचना पुलिस की टीम को मिली तो, मौके पर पहुंचे जहां, देखा कि बिना मास्क के लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। जिस पर कार्रवाई की।
 
 
 
मिटिंग करने वाले पर भी कार्रवाई-
सरायपाली के ग्राम पलासापाली चौक के पास बिना मास्क लगाए एकत्रित होकर आम जगह पर मिटिंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले ग्राम पलसापाली के मोहन साहू पिता प्रेमराम साहू (50), सदाधर यादव पिता शिवलाल यादव (53), तुलाराम पिता गंगाराम डड़सेना (19), ग्राम केदुवा के विजय पटेल पिता तुलसीराम पटेल (37), श्रवण चौहान पिता नेहरू लाल चौहान (21), रमेश भोई पिता बंशीलाल भोई (45), सुदर्शन श्रीवास पिता गंगाधर श्रीवास (29) के खिलाफ कार्रवाई की है।
 शहर अनलॉक होते ही सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, लॉकडाउन में चोरी छिपे बिक रही थी महंगी सब्जियां

शहर अनलॉक होते ही सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, लॉकडाउन में चोरी छिपे बिक रही थी महंगी सब्जियां

रायपुर। शहर अनलॉक होते ही आज शहर के मुख्य बाजार शास्त्री बाजार, पुरानी बस्ती, आमापारा, रावण भाठा सहित पाश कालोनियों स्थित सब्जी बाजारों में लाकडाउन अवधि की तुलना में चोरी छिपे बिक रही महंगी सब्जियों के मुकाबले आज सब्जियों की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं 21 सितंबर को लॉकडाउन लगने की सूचना के साथ ही आलू प्याज एवं अन्य हरी सब्जियों के दामों में आसमान में चढ़ी कीमतों के चलते लोगों को महंगी सब्जी का उपयोग करने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं आज शहर के बाजारों में आलू एवं प्याज 35 से 40 रुपये किलो बिकी।
 
 
टमाटर 40-60 रुपये किलो एवं अन्य सब्जियों के दाम भी 40 से 60 रुपये किलो की दर पर बिके। सब्जियों के दामों में बाहर से आवक बढऩे के साथ ही कीमतों में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं मुनगा की दर में गिरावट नहीं आने के कारण आज बाजार में मुनगा 80 रुपये किलो बिका। कुंदरू 30-40, भटा 40, लौकी 30-40, बरबटी 40, करेला 60, गोभी 60, पत्ता गोभी 30-40, लालभाजी 50, चौलाई भाजी 50, शिमला 50 रुपये आदि रहा। 
 बड़ी खबर: झीरम घाटी केस की सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज

बड़ी खबर: झीरम घाटी केस की सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज

रायपुर। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले में 29 लोगों की मौत के मामले में और गवाहों के परीक्षण की छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर 29 सितंबर को छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुनवाई की तिथि निर्धाति की थी। 29 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। बता दें 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग द्वारा अतिरिक्त गवाहों की जांच से इनकार किया गया था। राज्य सरकार ने मामले में अतिरिक्त गवाहों की जांच के लिए विशेष न्यायिक जांच आयोग को निर्देश देने की अपनी याचिका खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों को चुनौती दी थी।
 
 
25 मई 2013 को, नक्सलियों ने बस्तर जिले के दरभा इलाके में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमला किया था, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल शामिल थे। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह 29 सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की पीठ ने भी वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा कहा गया था कि आयोग ने छह महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही दर्ज करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था और जांच बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि आयोग ने जंगल वारफेयर ट्रेनिंग स्कूल, कांकेर के निदेशक बी के पंवार को विशेषज्ञ के रूप में अपने साक्ष्य दर्ज करने के लिए बुलाने से इनकार कर दिया था और उनकी जांच करने और कार्यवाही बंद करने की राज्य की प्रार्थना को खारिज कर दिया।
 
 
सिंघवी ने कहा कि छह गवाहों की सूची में से किसी की भी आयोग द्वारा जांच नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग के संदर्भ की अतिरिक्त शर्तें दी गई थीं और इसे सितंबर, 2019 में स्वीकार कर लिया गया था। सिंघवी ने कहा कि इन अतिरिक्त शर्तों का क्या हुआ पुराने गवाहों की परीक्षा जारी थी और तथ्य की खोज आयोग ने अतिरिक्त गवाहों की जांच नहीं की। पीठ ने कहा कि तथ्यों पर सिंघवी की दलीलें सही नहीं थीं और उन्होंने कहा, आपका तर्क कि आयोग ने सितंबर में काम करना शुरू किया है, सही नहीं है।
 कंपनियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की बढ़ाई समयसीमा

कंपनियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की बढ़ाई समयसीमा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पैदा अड़चनों के बीच कंपनियों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 कर दी है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनीज फ्रेश स्टार्ट स्कीम तथा एलएलपी निपटान योजना की अवधि बढ़ा दी है। इसके अलावा कंपनियों को असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बोर्ड बैठक इस साल के अंत तक वीडियो कॉन्फ्रेंस या इसी तरह के अन्य माध्यमों से करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही कंपनी कानून, 2013 के तहत शुल्क के सृजन या संशोधन से संबंधित फॉर्म जमा कराने की समयसीमा में भी छूट दी गई है।
 
 
स्वतंत्र निदेशकों के लिए डेटा बैंक पर खुद का पंजीकरण कराने के समय को भी बढ़ाया गया है। पहले ये सभी समय सीमाएं 30 सितंबर को समाप्त हो रही थीं। वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि कई योजनाओं की समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 कर दिया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों तथा कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
 
 हफ्ते भर बाद शहर हुआ अनलॉक, सुबह से ही मुख्य बाजारों में दुकान खुलते ही ग्राहकी हुई शुरू

हफ्ते भर बाद शहर हुआ अनलॉक, सुबह से ही मुख्य बाजारों में दुकान खुलते ही ग्राहकी हुई शुरू

रायपुर। 21 सितंबर की रात 12 बजे से लेकर 28 की रात 12 बजे तक लगे सख्त लॉकडाउन के बाद आज शहर अनलॉक होते ही सुबह से ही खरीददारों की भीड़ बाजार की ओर उमड़ पड़ी। ज्ञातव्य है कि सात दिनों से लोगों के घर में सब्जी एवं अन्य आवश्यक सामाग्री खत्म हो गई थी जिसके चलते अधिकांश लोगों के समक्ष परेशानी पैदा हो गई थी। सुबह दस बजे से शहर के मुख्य बाजारों गोल बाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी बस्ती, रामसागर पारा एवं पाश कालोनियों में स्थित दुकानों में विक्रेता के दुकान में पहुंचते ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। 

 
गौरतलब है कि शहर के मध्यम वर्गीय परिवारों में ऐसे परिवारों की संख्या ज्यादा है जो दैनिक सामाग्री प्रतिदिन क्रय करते हैं एकमुश्त अनाज, किराना सामान अथवा सप्ताह भर की सब्जी एवं फल खरीदने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं होता है। अचानक लाकडाउन होने से ऐसे परिवारों को संभलने का अवसर नहीं मिला। वहीं फुटकर व्यापारियों की हालत लॉकडाउन के चलते बेहद खराब रही। आज सड़क पर दुकान लगाकर रोजी कमाने वाले भी आठ दिन बाद बाजार खुलने पर अच्छी ग्राहकी होने के कारण मुस्कुराते हुए दिखे। दशहरा, दीपावली करीब होने के कारण जानकार सूत्रों के अनुसार अब लॉकडाउन लगने की स्थिति प्रशासनिक सूत्रों द्वारा इंकार की गई है। वहीं नवरात्रि में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे अथवा दर्शनार्थियों के लिए खुलेंगे इस पर जिला प्रशासन ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। 
 छत्तीसगढ़ की एक और बड़ी उपलब्धि: ओडीएफ़ प्लस कैटेगरी में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

छत्तीसगढ़ की एक और बड़ी उपलब्धि: ओडीएफ़ प्लस कैटेगरी में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

रायपुर। स्वच्छता के मामलों में छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ओडीएफ़ प्लस कैटेगरी में छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी टीम को बधाई दी है। 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए गए गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्य ने 65 गांव ओडीएफ घोषित किए हैं। सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने की केटेगरी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 191 वर्षगांठ को स्वच्छ भारत दिवस के रुप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को केंद्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति के चलते इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। विदित है कि 1 अप्रैल से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत का स्थाई ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य कर सभी गांव को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा। गांव के लिए भारत सरकार ने मापदंड निर्धारित किए हैं। इसमें खुले में शौच मुक्त गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता और सभी स्कूल आंगनबाड़ी पंचायत भवन में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था, कूड़ा-करकट एवं सार्वजनिक स्थलों पर पानी का जमाव न होना, स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार आदि सम्मिलित है। इन मापदंडों को पूरा करते हुए 65 गांव को ओडीएफ घोषित किया गया है। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति में भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के इस प्रकार के प्रदर्शन ने सराहनीय है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस-1 में भी छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 174 करोड वर्ल्ड बैंक की परफॉर्मेंस ग्रांट भी वर्ष 2018-2019 में प्राप्त हुई थी और इस साल भी 68 करोड़ की परफॉर्मेंस ग्रांट राज्य को प्राप्त हुई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य, जिला, ब्लाक और ग्राम की पूरी टीम एवं सभी ग्रामीणों को बधाई दी है। 
Unlock 5: सिनेमा हॉल और टूरिज्‍म खुलने की उम्मीद, जानें 1 अक्‍टूबर से क्या-क्या छूट दे सकती है सरकार

Unlock 5: सिनेमा हॉल और टूरिज्‍म खुलने की उम्मीद, जानें 1 अक्‍टूबर से क्या-क्या छूट दे सकती है सरकार

नई दिल्ली, कोरोना संकट के बीच राष्ट्रव्यापी अनलॉक के चौथे चरण की समयसीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है. अब, एक अक्टूबर से अनलॉक-5 की शुरुआत होने जा रही है. केंद्र सरकार अनलॉक-5 के तहत दी जाने वाली छूट को लेकर आज गाइडलाइंस जारी कर सकती है. एक अक्टूबर से देश में क्या खुलेगा और क्या नहीं खुलेगा, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.


सिनेमा हॉल खुलने की मिल सकती है छूट

25 मार्च से देशभर के सिनेमा हॉल बंद हैं. एक अक्टूबर से केंद्र सरकार पूरे देश के सिनेमा हॉल सावधानी के साथ खोलने करने की इजाजत दे सकती है. हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है. लेकिन इसमें 50 से ज्यादा लोग शाामिल नहीं हो सकते. ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शर्तों के साथ दी जाएगी. राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे.


टूरिस्ट को मिल सकती है राहत
लॉकडाउन में टूरिज्म सेक्‍टर्स काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है. हाल ही में ताजमहल समेत कुछ पर्यटक स्थल खोले गए. अनलॉक-5 के तहत गृह मंत्रालय बाकी पर्यटक स्थल यात्रियों के लिए खोलने की इजाजत दे सकता है. हालांकि उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को बिना किसी क्वॉरंटीन के राज्य में आने की अनुमति दे रखी है.


प्राइमरी स्कूल बंद रहने की संभावना
अनलॉक-4 में गृह मंत्रालय ने देशभर में कंटेनमेंट जोन से बाहर 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल जाने की छूट दी थी. 21 सितंबर से कुछ राज्यों में स्कूल फिर से खुल गए. अब अगले महीने बाकी राज्य भी इसकी इजाजत दे सकते हैं. हालांकि प्राइमरी स्कूल के अभी कुछ और हफ्तों तक बंद रहने की संभावना है.


अनलॉक-4 के दिशानिर्देशों के तहत सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर (ओपन एयर थियेटर को छोड़कर) और इस तरह की जगहों पर गतिविधियों पर प्रतिबंध रखा था. 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति दी गई थी. मार्च से बंद ‘बार’ एक सितंबर से पुन: खोले जा चुके हैं. व्यक्तियों और वस्तुओं के एक ही राज्य और एक राज्य से दूसरे राज्य आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं. इस तरह की आवाजाही के लिए कोई अलग से अनुमति/अनुमोदन या ई-परमिट की आवश्यकता भी नहीं रखी गई. 

प्रदेश में 42 आयकर अधिकारीयों के तबादले, देखें सूचि...

प्रदेश में 42 आयकर अधिकारीयों के तबादले, देखें सूचि...

रायपुर, आयकर विभाग में 111 आयकर अधिकारीयों के तबादले किये गए है। इनमे छत्तीसगढ़ के 42 अधिकारियों का तबादला हुआ है।

देखें प्रदेश के अधिकारियों की सूचि।  

आज दिनांक 29 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 29 सितम्बर का राशिफल

मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

वृष

घर की तरफ से दिक्कत हो सकती है। विवाद करने व जल्दबाजी से बचें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन

घर में वृ‍द्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ने‍त्र पीड़ा हो सकती है। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नए मित्र बन सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा होगी।

कर्क

पुराने किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी अनहोनी के होने की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य पर खर्च हो सकता है।

सिंह

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। चिंता में कमी रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या

पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे, धैर्य रखें।

तुला

परिवार के एकाधिक सदस्यों की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में नया काम हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी विशेष कार्य के बारे में चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जवाबदारी बढ़ सकती है। धनहानि हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मकर

बुद्धि का प्रयोग करें। चिंता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से क्लेश संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ

नौकरी में नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मीन

 

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। विवाद से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 590 समेत प्रदेश में 3725 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 13 कोरोना मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 590 समेत प्रदेश में 3725 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 13 कोरोना मरीजों की हुई मौत

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 3725 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 590, दुर्ग से 519, राजनांदगांव से 151, बालोद से 75, बेमेतरा से 39, कबीरधाम से 98, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 140, महासमुंद से 52, गरियाबंद से 57, बिलासपुर s इ 143, रायगढ़ से 218, कोरबा से 178, जांजगीर-चांपा से 240, मुंगेली से 148, जीपीएम से 0, सरगुजा से 113, कोरिया से 68, सूरजपुर से 95, बलरामपुर से 16, जशपुर से 50, बस्तर से 169, कोंडागांव से 62, दंतेवाड़ा से 123, सुकमा से 102 कांकेर से 68, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 93, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है | आज प्रदेश में कुल 1917 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 33044 है | 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 28 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 28 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

 BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लॉक डाउन को ले कर आया बड़ा फैसला, जाने पूरी खबर 

91 की हुईं स्वर कोकिला, लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जाने उनकी कुछ अनसुनी बातें 

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद NHM कार्यकर्ताओं ने स्थागित की हड़ताल, काम पर लौटे 

संसदीय सचिव और विधायक के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत, रायपुर में चल रहा था इलाज 

बड़ी खबर : राजधानी में बीती रात हुए गोली कांड में 14 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

परीक्षा संबंधी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने पं.रविशंकर शुक्ल विवि के कुलपति, कुलसचिव को लिखा पत्र 

बड़ी खबर: एक और कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

बड़ी खबर: राजधानी में अनलॉक की गाइडलाइन जारी, जानिए अनलॉक के पहले किन निर्देशों का करना होगा पालन 

BIG BREAKING : बीजापुर जिले में हुआ पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली हुआ ढेर, पढ़ें पूरी खबर 

डॉ. रमन सिंह काले कानूनो पर किसानों के मन मे उठ रहे 6 सवालों का जबाब दें- कांग्रेस 

स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस वसूली को लेकर लगी याचिका हाईकोर्ट ने किया खारिज

स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस वसूली को लेकर लगी याचिका हाईकोर्ट ने किया खारिज

रायपुर, प्रदेश के स्कूलों में ट्यूशन फीस वसूली को लेकर लगी याचिका ख़ारिज हो गई है। हाईकोर्ट ने आज उस याचिका पर सुनवाई की और उस याचिका को खारिज कर दिया गया है।
दरअसल याचिका लगाने वाले ने कहा था कि ट्यूशन फीस है क्या, क्योंकि प्रायवेट स्कूलों के द्वारा अपने-अपने तरीके से ट्यूशन फीस को परिभाषित कर फीस वसूला जा रहा है। ट्यूशन फीस को स्कूल शिक्षा विभाग ने भी परिभाषित नहीं किया है। अनेकों बार स्कूल शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया गया था कि ट्यूशन फीस को परिभाषित किया जाना उचित होगा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस विषय पर रूचि नहीं लिया। इसी मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी थी, जिस पर सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया है।
 

 बड़ी खबर: राजधानी में अनलॉक की गाइडलाइन जारी, जानिए अनलॉक के पहले किन निर्देशों का करना होगा पालन

बड़ी खबर: राजधानी में अनलॉक की गाइडलाइन जारी, जानिए अनलॉक के पहले किन निर्देशों का करना होगा पालन

रायपुर। राजधानी में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन जिला प्रशासन की बैठक में फैसला लिया गया। जिला प्रशासन इसमें मुख्य रूप से कहा है सभी से कोरोना गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया है। पालन नहीं करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

पढ़िए पूरी खबर-
मंगलवार से जिले में लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। रायपुर कलेक्टर ने अनलॉक को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक 29 सितंबर से सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समय के अनुरूप ही खेलंगे। दुकानों को 8 बजे रात तक ही खोला जायेगा, जबकि पेट्रोल पंप व मेडिकल अपने निर्धारित समय के अनुरूप खोले और बंद किये जा सकेंगे।

रेस्टोरेंट व होटल से डिलिवरी रात 10 बजे तक करायी जा सकेगी। सभी कार्यालयों में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग करना जरूरी होगा, वहीं समय-समय पर हाथ धोने, सेनेटाइज करने की व्यवस्था करनी होगी। यदि किसी कार्यालय में इस निर्देश की अवहेलना होगी, तो कार्यालय प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिसके तहत उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क व फेस कवर नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा, वहीं होम क्वारंटीन के दिशा निर्देश का उल्लंघन करने पर 1000 और सार्वजनिक स्थान पर थूकने के एवज में 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं दुकानदार के द्वारा फीजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और नियम के उल्लंघन पर 200 रुपये की फाइन लगेगी। अगर कोई व्यक्ति जुर्माना नहीं देता है तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। अगर कोई दुकानदार दूसरी बार भी नियम का पालन नहीं करता है तो दुकान को 15 दिन के लिए सील कर दिया जायेगा।
 
 अवैध शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, 30 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त

अवैध शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, 30 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त

कांकेर। जिले के थाना पखांजूर क्षेत्र अंर्तगत कापसी बाजार चौक के उत्तम होटल से पुलिस ने अवैध शराब के विक्रय का एक आरोपी उत्तम विश्वास के कब्जे से गोवा स्पेशल व्हिस्की180 एमएल की 30 बॉटल 54 सौ मिली लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कापसी बाजार चौक के उत्तम होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस कापसी बाजार चौक पहुंचा। जहां आरोपी उत्तम विश्वास के कब्जे से गोवा स्पेशल व्हिस्की180 एमएल की 30 बॉटल कुल मात्रा 5400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। 
 बड़ी खबर: एक और कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बड़ी खबर: एक और कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ रहा है। इसकी चपेट में आम जन से लेकर मंत्रियों और विधायकों के बंगले भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विधायक मंडावी ने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। इसकी जानकारी विधायक मंडावी ने सोशल मीडिया पर स्वयं जानकारी साझा की।
दोपहिया वाहन चोरी मामले में एक नाबालिक समेत 9 गिरफ्तार

दोपहिया वाहन चोरी मामले में एक नाबालिक समेत 9 गिरफ्तार

रायपुर। शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सभी थानों में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी में एक लड़का बिना नंबर मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़के एवं वाहन की पतासाजी किया जाकर लड़के को पकड़ा गया। पूछताछ में लड़के ने स्वयं को रावांभाठा खमतराई का निवासी होना बताया। टीम द्वारा लड़के से वाहन तथा वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त लड़के द्वारा अपने एक अन्य साथी ओम प्रकाश निषाद पिता भगत राम उम्र 35 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर के साथ मिलकर वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। जिससे टीम द्वारा अपचारी बालक एवं आरोपी ओमप्रकाश को थाना खमतराई लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा रायपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से कुल 17 नग अलग - अलग कंपनियों के दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी अपचारी द्वारा बताया गया कि वे मास्टर चाबी का प्रयोग कर वाहनों की चोरी करते थे तथा चोरी की वाहनों को सस्ते दाम में बिक्री करते थे। पूछताछ में आरोपी अपचारी द्वारा चोरी के वाहनों को सुखदेव बंजारे, शंकर निषाद, प्रवेश साहू, चिन्तामणी साहू, जितेन्द्र साहू, परदेशी निषाद एवं कोमल निषाद को बिक्री करना बताया गया जिस पर टीम द्वारा उक्त सभी की पतासाजी किया जाकर सभी आरोपियों अपचारियों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर कुल 17 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- (सात लाख रूपये) जप्त किया गया है। 7 नग दोपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना खमतराई में दर्ज है तथा शेष चोरी के वाहनों के वारिसानों की पतासाजी कर संबंधित थानों के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों/अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 379, 411, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। 

गिरफ्तार आरोपी/अपचारी
ओम प्रकाश निषाद पिता भगत राम उम्र 35 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर।
परदेशी राम निषाद पिता स्व. मनहरण निषाद उम्र 45 साल निवासी गिधपुरी जिला बलौदा बाजार।
चिंतामणी साहू पिता नेहरू साहू उम्र 34 साल निवासी कोसरंगी थाना खरोरा रायपुर।
कोमल निषाद पिता तीजू राम निषाद उम्र 40 साल निवासी पारागांव आरंग रायपुर।
शंकर निषाद पिता गायत्री निषाद उम्र 40 साल निवासी तुमगांव जिला महासमुंद।
सुखदेव बंजारे पिता जीवन लाल उम्र 19 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर।
जितेन्द्र कुमार साहू पिता नेहरू साहू निवासी सोंनडोगरी कबीर नगर रायपुर।
प्रवेश कुमार साहू पिता हेम कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी तुमगांव जिला महासमुंद।
अपचारी बालक 1 ।
 डॉ. रमन सिंह काले कानूनो पर किसानों के मन मे उठ रहे 6 सवालों का जबाब दें- कांग्रेस

डॉ. रमन सिंह काले कानूनो पर किसानों के मन मे उठ रहे 6 सवालों का जबाब दें- कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि नए किसान विरोधी कानूनों का समर्थन करके रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता एक बार फिर राज्य के किसानों से छल कपट कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इन केंद्रीय नेतृत्व की चाटुकारिता में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अपनी सोचने समझने की शक्ति खो कर वैचारिक रूप से दरिद्र हो चुके हैं। कृषि सम्बन्धी तीनो नए काले कानून खेती और किसानों के लिए घातक उसके बावजूद रमन सिंह उनका समर्थन कर, अपने किसान विरोधी चरित्र का परिचय दे रहे है। डॉ रमन सिंह बताए इन कानूनों को ले कर किसानों के मन मे उठ रही शंकाओं से भाजपा भाग क्यो रही उनका समाधान क्यो नही कर रही ?

कांग्रेस ने रमन सिंह और भाजपा से किसानों के मन मे उठ रहे 6 सवालो का जबाब मंगा है-

1- न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को कैसे मिलेगा ? केंद्र सरकार नए कानून में इसका प्रावधान क्यो नहीं किया ? समर्थन मूल्य से कम में खरीदी नही होगी इसकी गारंटी कौन लेगा?

2 -नए कानून में कांट्रेक्ट फार्मिग में किसानों को कम्पनियों से विवाद की स्थिति में न्यायपालिका के बजाए कार्यपालिका में शिकायत के प्रावधान क्यो किया गया ? किसानों के लिए अदालत के दरवाजे क्यो बन्द किए गए?

3- कांट्रेक्ट फार्मिग में किसानों के साथ कांट्रेक्ट की जो न्यूनतम समय अवधि तय की गई है। वैसी ही बंदिश कांट्रेक्ट करने वाली कम्पनी के साथ क्यो नही की गई है ?

4- नए कानून के ठेका कृषि के प्रावधान में किसानों की न्यूनतम आय की गारंटी क्यो नही दी गयी है ? खराब फसल पर किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ?

5 -आवश्यक वस्तुओं के भंडारण से अधिकतम की सीमा हटाने से किसानों को कैसे फायदा होगा ? इससे तो पूंजीपतियों, जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा ?भाजपा बताये इस कानून से किसान को क्या लाभ होगा?

6 - छत्तीसगढ़ जो अपने राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि दे कर फसलों की खरीदी करते है। वे सीमा पार के राज्यो से आने वाली धान आदि को कैसे रोकेंगे ? नए कानून में तो कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में उपज बेच सकेगा। उनको रोकना गैर कानूनी होगा ऐसे में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी योजना असफल हो कर बन्द नही हो जाएगी ? यह कानून राज्य के धान खरीदी को बंद करने का भाजपाई षड्यंत्र तो नही ? छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा से इन 6 सवालों का जबाब चाहती है।
परीक्षा संबंधी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने पं.रविशंकर शुक्ल विवि के कुलपति, कुलसचिव को लिखा पत्र

परीक्षा संबंधी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने पं.रविशंकर शुक्ल विवि के कुलपति, कुलसचिव को लिखा पत्र

रायपुर| NSUI ने ऑनलाइन परीक्षा में हो रही दिक्कतों और छात्र हित की समस्याओं को लेकर पं रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के कुलपति व कुलसचिव को रायपुर जिला NSUI अध्य्क्ष अमित शर्मा ने आज पत्र के माध्यम से रविवि में चल रही परीक्षा के संबंध में 180000 छात्रों की तरफ से विश्विद्यालय प्रसाशन को छात्रों की समस्या को अवगत करवया, विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अनेक परेशानियो का छात्रों को सामना करना पड़ रहा है जिसमे NSUI ने कुछ सुझाव व माँगे विश्वविद्यालय के समझ कुछ प्रमुख माँगे रखी है |
 
छात्रों की परीक्षा शुल्क वापस किया जाए-
NSUI मांग करती है कि छात्रों से जो परीक्षा शुक्ल लिया गया था उसे वापिस करा जाए क्योंकि छात्र पहले तो परीक्षा शुल्क विश्विद्यालय में जमा किया जा चुका है चूंकि ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उसके बाद छात्र खुद के व्यय से ही उत्तर पुस्तिका से ले कर उत्तर पुस्तिका को जमा करने के लिए स्पीड-पोस्ट का सहारा लेने तक अलग से इस लॉकडाउन में नया व्यय करना एक तरह से एक परेशानी खड़ा कर रहा है ! और विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा करवने का व्यय भी लगभक कम हो चुका है अतः विश्विद्यालय प्रशासन से निवेदन है कि या तो छात्रों को उनके बैंक एकाउंट में पैसे वापिस करे या अगले वर्ष सत्र 2020-21 की परीक्षा में उन छात्रों को परीक्षा शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जाए जिससे माध्यम वर्ग या कमजोर वर्ग परिवार को राहत मिल सके।

संबंधित महाविद्यालयों में “ड्राप-बॉक्स” की व्यवस्था विश्विद्यालय प्रसाशन करे-
NSUI विश्विद्यालय से यह मांग करती है की कई छात्र जिनके घर से महाविद्यालय बहुत निकट है परंतु पोस्ट-ऑफिस / डाक घर की दूरी बेहद दूर है जिसकी वजह से आज लाखो छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,इसी के चलते हम यह मांग करते हैं की विश्विद्यालय ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे कि जो छात्र पोस्ट-ऑफिस या डाक घर जाने के बजाए अपने घर से निकटतम महाविद्यालय में ड्राप-बॉक्स की सुविधा लगाई जाए जिसमे कोई भी महाविद्यालय का छात्र किसी भी कॉलेज में अपना उत्तर पुस्तिका बंद लिफाफे में “ड्राप बॉक्स” में सीधे डाल कर बिना रुके वहां से अपने घर की ओर लौट जाए और उसे तकलीफ न हो । 15-20 काउंटर प्रत्येक महाविद्यालय में लगाया जाएं जिसके लाइन लगने का झंझट ना रहे!

 संक्रमित छात्रों को उत्तर पुस्तिका जमा करने में छूट प्रदान किया जाए-
कई छात्र जो कि वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हैं उन्हें उत्तर पुस्तिका जमा करने में छूट दिया जाए जिससे संक्रमण का फैलाव न हो पाए, इसी दिशा में NSUI विश्विद्यालय को सुझाव देती है कि उत्तर-पुस्तिका को जमा करने के लिए छात्रों के अभिवावकों या उनसे किसी भी संबंधित पारिवारिक या निजी व्यक्ति को उत्तर-पुस्तिका को जमा करने की अनुमति दे ताकि संक्रमित छात्रों को बिना लाइन में लगे और बिना किसी दिक्कत के उनकी उत्तर-पुस्तिका “ड्राप बॉक्स” जमा करके बिना चिंता के आगे निकल सके। यह 3 माँग NSUI द्वारा विश्विद्यालय प्रसाशन को दे कर इसको जल्द से जल्द कार्यवाही करके माँग को पूर्ण किया जाए जिससे कि छात्रों के मन मे जो भ्रम पैदा हो रहे हैं वह जल्द से जल्द खत्म हो सके और छात्र अपनी परीक्षा अच्छे से दे सकें ।
 
 जंगल में पेड़ पर फांसी से झूलती मिली एक विवाहिता की लाश, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

जंगल में पेड़ पर फांसी से झूलती मिली एक विवाहिता की लाश, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के  ग्रामीण अंचल बेलतरा के बेल पारा मोहल्ला के अमली भाठा खार के पास पेड़ में एक अज्ञात महिला ने फांसी लगाकर गमछे से आत्महत्या कर लिया| खेत गए आसपास के लोगों ने यह देख कर गांव के सरपंच को सूचना दिया तब तक काफी भीड़ हो चुकी थी, जहां पर परिजन भी पहुंच गए थे उन्होंने मृतिका को बसहा निवासी के रूप में पहचान किया। जिसके पश्चात रात में रतनपुर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई तब रतनपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।

सोमवार सुबह रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर परिजनों ने बताया कि मृतिका भवानी गोड़ पति अजय गोड़ उम्र 20 वर्ष बसहा की निवासी है। जिसका एक 2 वर्षीय करीब बच्चा भी है जोकि अज्ञात कारणों से बेलतरा के बेल पारा अमली भाठा खार के खेत में स्थित पेड़ पर गमछे से फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है खेत गए लोगों ने सायं काल यह देख कर गांव के सरपंच के साथ आसपास के लोगों को सूचना दिया जिसके पश्चात यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई महिला घर में नहीं थी इसलिए परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे उन्हें पता चला कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है तब वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर से रतनपुर थाने में गांव के मुखिया के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया तब रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई वही सोमवार सुबह वह घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर गांव के सरपंच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ किया जिसके पश्चात परिजन भी पहुंच गए जहां पर उनसे भी पूछताछ कर पेड़ पर से शव को नीचे उतरवाया गया। जहां पर गांव वालों के समक्ष पंचनामा बयान लेकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया गया है वहीं इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
 500 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी, पहले लुढ़का फिर संभला सोना

500 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी, पहले लुढ़का फिर संभला सोना

नई दिल्ली। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी सोमवार को एमसीएक्स पर 514 रुपये की गिरावट के साथ खुली। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 59027 रुपये था और आज सुबह यह 58513 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली। करीब एक घंटे के कारोबार में इसने 58344 रुपये का न्यूनतम और 58755 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। इसी तरह मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी 490 रुपये की गिरावट के साथ 60225 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 2124 रुपये की तेजी के साथ 60 हजार पार कर गई। चांदी की ताजा कीमत 60536 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 58412 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज ने दी है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोना और चांदी की कीमत में बहुत फेरबदल हो रहा है। सोने का भाव 57,000 रुपये की ऊंचाई से गिरकर 50,000 रुपये के दायरे में आया है जबकि चांदी 78,000 रुपये की ऊंचाई से सुधरकर 60,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती, सोना और चांदी की की कीमत में इसी तरह उतार-चढ़ाव दिखाई देगा।

एमसीएक्स की बात करें तो इस सप्ताह चांद डिलिवरी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी कारोबार समाप्त होने पर शुक्रवार को 611 रुपये की गिरावट के साथ 59018 के स्तर पर बंद हुई। वहीं मार्च 2021 की डिलिवरी वाली चांदी कारोबार समाप्त होने पर 513 रुपये की गिरावट के साथ 60747 के स्तर पर बंद हुई। दिसंबर डिलिवरी में 29 हजार 815 लॉट का कारोबार हुआ, जबकि मार्च 2021 की डिलिवरी वाले में 252 लॉट का कारोबार हुआ है।

सोना और चांदी की कीमत में ऑलटाइम हाई से काफी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 6800 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में ऑल टाइम हाई से करीब 18500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सात अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

हफ्ते के पहले दिन सोना सोमवार को एक बार फिर गिरावट के साथ खुला। लेकिन फिर इसमें मामूली तेजी आई। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सुबह 10 बजे यह 34 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49625 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 49659 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज सुबह 185 रुपये की गिरावट के साथ 49474 रुपये पर खुला। शुरुआती आधे घंटे में ही इसने 49460 रुपये का न्यूनतम और 49669 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 33 रुपये की गिरावट के साथ 49617 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले महीने 7 अगस्त को सोने ने वायदा बाजार में अपना उच्चतम स्तर यानी ऑल टाइम हाई छुआ था और प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। वहीं अब सोने ने 49,380 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर भी छू लिया। यानी तब से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 6,820 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, शुक्रवार को बंद होते-होते सोना कुछ रिकवर हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार आने पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 324 रुपये बढ़कर 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इससे बहुमूल्य धातुओं में पिछले चार सत्र से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले दिन के कारोबार में सोना 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,873 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

हाजिर मांग कमजोर पडऩे के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदे को कम किया जिससे वायदा बाजार में सोना शुक्रवार को 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,806 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 98 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,806 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 4,219 लॉट के लिये कारोबार हुआ। न्यूयार्क में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत गिरकर 1,875.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

सोने के डीलर ग्राहकों को सोने पर तगड़ा डिस्काउंट देकर बाजार में डिमांड पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 6 हफ्तों से लगातार ग्राहकों को सोने पर डिस्काउंट देने का सिलसिला जारी है। पिछले हफ्ते 5 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का डिस्काउंट दिया गया। उससे पहले ये डिस्काउंट 23 डॉलर प्रति औंस था। थोड़ा और पीछे जाएं तो उससे पिछले हफ्ते 30 डॉलर प्रति औंस का डिस्काउंट दिया जा रहा था, जो कभी 40 डॉलर प्रति औंस भी रह चुका है।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बाद अब इस जिले में आया लॉक डाउन पर बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बाद अब इस जिले में आया लॉक डाउन पर बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से लॉक डाउन को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर में भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में लॉक डाउन को ले कर आया बड़ा फैसला, जाने पूरी खबर 

आपको बता दें कि बिलासपुर में भी आज लॉकडाउन का अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। इसके अलावा अब यहां अनलॉक होने के बाद रात 8 बजे तक मार्केट खुले रहेंगे, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

बड़ी खबर : राजधानी में बीती रात हुए गोली कांड में 14 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी में बीती रात हुए गोली कांड में 14 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी के वीआईपी रोड स्थित क्वीन्स क्लब में बीती रात पार्किंग विवाद को लेकर गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। लॉक डाउन में नियमों के विरुद्ध पार्टी आयोजित करने, शामिल होने व अन्य जिले से बिना ई-पास प्रवेश होने सहित अन्य मामलों में 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

बड़ी खबर : राजधानी में सख्त लॉकडाउन के बावजूद हुई सूने मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

बड़ी खबर : राजधानी में सख्त लॉकडाउन के बावजूद हुई सूने मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

रायपुर | राजधानी में सख्त लॉकडाउन के बाद भी नही रुक पा रही है चोरी की घटनाएं लॉकडाउन के दौरान पुलिस राजधानी में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाही कर रही है। लॉकडाउन के दौरान आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद भी चोरी की घंटनाएं हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने,चांदी की जेवरात नगदी सहित कुल 15 लाख रुपयें की चोरी होने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी चौक के सामने बंजारी मंदिर के पास कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी राजेन्द्र ओझा 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी बिजली विभाग में सेक्शन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। 26 सितंबर की शाम 6 बजे अपने परिवार के साथ बेटी के घर सरोना गया हुआ था। 27 सितंबर की शाम वापस आने पर किसी ने पीडि़त के घर में लगा चैनल गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी के लॉकर में रखा नगदी 1 लाख रुपयें एवं सोने का 10 नग कंगन, 1 नग बड़ा लाकेट वाला मंगलसूत्र सोने का, 15 नग छोटी बड़ी अंगुठिया सोने की, 3 नग सोने की चैन, 5 जोड़ी छोटी बड़ी बाला/झुमका सोने की, 3 नग सोने का लाकेट, 1 नग सोने का बिन्दिया , एवं 1 नग नथनी सोने की, नाक की फुल्ली 7 नग सोने की, 2 नग सोने का सिक्का, 2 नग सोने के टुकड़े, दो प्लास्टिक के झिल्ली में रखे करीब 75-75 ग्राम के सोने के आभूषण, तथा चांदी का पैर पट्टी 1 जोड़ी, चांदी की बिछिया 1 जोड़ी, व 1 नग चांदी की अंगूठी कुल 15 लाख रुपयें की चोरी किसी ने कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है। आस-पास लगे सीसी टीव्ही कैमरों की जांच कर रही है।