नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सहायक कलेक्टर की हुई नियुक्ति, देखें आदेश

बड़ी खबर : गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सहायक कलेक्टर की हुई नियुक्ति, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर भारतीय प्रशानिक सेवा 2017 बैच के अनुविभागीय अधिकारी मयंक चतुर्वेदी को गोरेला पेंड्रा मरवाही जिले का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया है |  

देखें आदेश :-

 मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। 


मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान की माने तो वर्तमान में मानसूनी द्रोणिका बरेली, फैजाबाद, पटना, भागलपुर, मालदा और इसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर असम होते हुए नागालैण्ड तक बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक दूसरा चक्रवाती घेरा तेलंगाना और इससे लगे विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गई है। एक पूर्व-पश्चिम विंड शियर जोन 16 उिग्री उत्तर में 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच बनी हुई है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य में 19 सितंबर तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होने के भी आसार बन रहे हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग और इससे लगे आसपास के जिले बने हुए हैं। इधर राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के बीच अचानक दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए थे। 
 राजधानी के एक सूने मकान से दो लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

राजधानी के एक सूने मकान से दो लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

रायपुर। खमतराई के शिवानंद नगर स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया है। महिला ने परिचत होने का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 

थाना प्रभारी खमतराई से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया भारती वरू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ थी कि वह शिवानंद नगर सेक्टर 3 में रहती है तथा वंदना पार्लर समता कालोनी में काम करती है। घर में प्रार्थिया और उसका पति नरेश वलमजी वरू रहते है। 5 सितंबर को दोनों पत्नी पत्नी घर में ताला लगाकर रोज की तरह काम पर निकले थे। दोनों एक साथ शाम करीबन 5 बजे वापस घर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले थे। घर अंदर जाने पर अंदर में रखे आलमारी व आलमारी के अंदर का लाॅकर खुला था व उसके अंदर रखे सोने के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के घर के दरवाजा में लगे ताला को खोलकर अंदर प्रवेश कर आलमारी व लाॅकर को खोलकर सोने के जेवरात चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 408/20 धारा 454, 380 भादवि. का अपराधा पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा से घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं उसके पति से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन किया गया एवं अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि ताज नगर सिविल लाईन निवासी इसरत बानो उर्फ खुशबू प्रधान जो प्रार्थिया एवं उसके पति से परिचित है तथा इसका प्रार्थिया के घर आना-जाना है, को घटना के दिन प्रार्थिया के घर प्रवेश करते देखा गया था। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाना खमतराई की टीम ने इसरत बानो उर्फ खुशबू प्रधान को थाना लाकर पूछताछ किया गया, परंतु इसरत बानो ने चोरी से इंकार कर दिया। टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अधिक समय तक अपने झूठ पर टिक न सकी और अंततः चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उसका प्रार्थिया के घर आना जाना था तथा उसे घर एवं आलमारी की चाबी कहां पर रहता है इस संबंध में जानकारी थी। घटना के कुछ दिन पूर्व आरोपिया प्रार्थिया के घर घुमने गयी थी इसी दौरान मौका पाकर घर व आलमारी का एक सेट चाबी को चोरी कर अपने पास रख ली थी तथा प्रार्थिया के घर चोरी की घटना को अंजाम दी। आरोपिया की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने की 2 नग मंगल सूत्र, पंच धातु में सोने की पट्टी लगा चूड़ी 3 नग एवं सोने का झुमका 1 जोड़ी कुल कीमती 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपिया को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
 
 राजधानी में जारी है कोरोना का प्रकोप: जाने चंगोराभाठा, टिकरापारा सहित और कहां-कहा बना कन्टेनमेंट जोन

राजधानी में जारी है कोरोना का प्रकोप: जाने चंगोराभाठा, टिकरापारा सहित और कहां-कहा बना कन्टेनमेंट जोन

रायपुर। राजधानी से बीती रात 1109 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमे समता कॉलोनी से 10, कुकुरबेड़ा-आमानाका से 9, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-पंडरी से 6, बीएसएफ के 4, पुलिस एकेडमी व सीआरपीएफ कैंप से 1-1 नए संक्रमितों की पहचान हुई है।

इनके आलावा ओम हॉस्पिटल, सोहागा मंदिर (4 लोग), शैलेंद्र नगर (4 लोग), रवि नगर, देवेंद्र नगर (9 लोग), हर्ष रेसीडेंसी, भगत चौक (6 लोग), सेंट्रल जेल, पंडरी (6 लोग), सेल्स टैक्स कॉलोनी, वल्लभ नगर (4 लोग), तेलीबांधा (14 लोग), तात्यापारा, मेकाहारा कैंप्स, लाभांडी-जोरा, कोटा कॉलोनी (10 लोग), शंकर नगर (18 लोग), ऑफिसर्स कॉलोनी (3 लोग), संजय नगर, काटोरा तालाब, अवंति विहार (7 लोग), भनपुरी, सिविल लाइन (4 लोग), विधानसभा रोड, वीरसावरकर नगर, संतोषी नगर (7 लोग), अमलीडीह (16 लोग), माना कैंप (5 लोग), टाटीबंध-हीरापुर (10 लोग), कचना (3 लोग), रवि नगर, हनुमंत भवन, शांति नगर, कृष्णा नगर, मोतीपुर, कबीर नगर (18), सत्य सांई कॉलोनी-कोटा, शांति विहार कॉलोनी-डंगनिया, दंतेश्वरी मंदिर-कुशालपुर, खपरा भट्ठी, हर्षित विहार कॉलोनी, गुढिय़ारी (10 लोग), चौबे कॉलोनी (3 लोग), तिल्दा (10 लोग), बजरंग चौक-टिकरापारा, पीजी हॉस्टल मेडिकल कॉलेज, कुरूद, सुंदर नगर (13 लोग), लक्ष्मी नगर (8 लोग), बजरंग कॉलोनी, तिरंगा चौक, शिवानंद नगर (10 लोग), कालीबाड़ी, भनपुरी (7 लोग), दलदल सिवनी (8 लोग), सड्डू 3 लोग, हीरापुर 4, डुमरतालाब, गोंदवारा, सिलतरा, राजेंद्र नगर, चंगोराभाठा (13 लोग), श्याम नगर-गोंदवारा, महामाया मंदिर, समता कॉलोनी (10 लोग), फाफाडीह (4 लोग), टैगोर नगर (3 लोग), तेलघानी नाका, नर्मदापारा, गांधी नगर, टिचर कॉलोनी-नगर निगम गार्डन, संतोष नगर-बिरगांव, अछोली (3), कुकुरबेड़ा-आमानाका (9), डीडी नगर (7 लोग), हाउसिंग बोर्ड-बोरियाकला 4 लोग, राजीव नगर, कमल विहार, डीडीयू नगर 3, दीपक कॉलोनी, ब्राम्हणपारा, मोहबाबाजार (3), धरसींवा, मांढर, माना कैंप (4), डुंडा, नेहरू नगर, विधानसभा रोड (3), अभनपुर (13 लोग), भवानी नगर, रोहणीपुरम , सरोना, राम दरबार, अशोक नगर, आम्रपाली, महादेव वाटिका-अमलेश्वर (3), अश्विनी नगर, मारूति लाइफ स्टाइल-कोटा, आरडीए कॉलोनी, कुशालपुर, वीरभद्र नगर, लाखे नगर (5 लोग), गोल बाजार-तेलीपारा, श्रीराम चौक, लोधीपारा, छोटा अशोक नगर, बंगाली कॉलोनी-आमानाका, महावीर नगर, बेंदरी जीकेसी कंपनी (12 लोग), केंद्री, गोबरा नवापारा (4), वॉल्फोर्ड हाइट्स, साइंस कॉलेज, टैगोर निवास-विधायक भवन, बूढ़ातालाब-कैलाशपुरी, कलाड़ा नर्सिंग होम (2), संकल्प हॉस्पिटल (2 लोग), मोवा (8 लोग), प्रियर्दशनी नगर 3, पंडरीतराई, बालाजी भवन-खमतराई (6 लोग), गंजपारा, स्टेशन रोड-नहरपारा, महामायापारा, पंचशील नगर (8 लोग), पुरानी बस्ती(4 लोग), विकास नगर, शिवम प्रोविजन-फाफाडीह, राम मंदिर वीआईपी रोड, प्रोफेसर कॉलोनी (3 लोग), मारूति विहार-लोट्स आपर्टमेंट, चंचल विहार कॉलोनी, आनंद नगर 4 ,आनंद विहार, बूढ़ापारा, बैरनबाजार, झंडा चौक, सदर बाजार, वीआईपी रोड, सांई नगर-उरला, लक्ष्मी नगर-पचपेड़ी नाका (6 लोग), मुकुट नगर, आदर्श नगर, चूना भट्टी, देवपरी, रामसागरपारा, आजाद चौक-आमापारा, यश विहार कॉलोनी, निमोरा, मठपुरैना, न्यू राजेंद्र नगर 4 लोग, सत्यम विहार, विशाल नगर, श्याम नगर, विकास नगर, राजधानी विहार, अटल नगर, एनएचएमएमआई, संजय नगर, सत्यम विहार कॉलोनी, दुर्गा मंदिर-बिरगांव, स्वर्णभूमि, सीआरपीएफ कैंप, दुर्गा चौक, अशोका हाइट्स-मोवा, खरोरा (7 लोग), बीएसएफ कैंप-पालौद नया रायपुर (4 लोग), पुलिस एकेडमी-चंदखुरी, आरंग (17 लोग), नवागांव-मंदिरहसौद, अनुप नगर, शिवम सिटी, दोंदेखुर्द, जनता कॉलोनी (8 लोग), बड़ा अशोक नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, रावतपुरा कॉलोनी, भाठागांव, ज्योति नगर, अग्रोहा कॉलोनी, गनपति नगर, प्रिंस कॉलोनी-पचपेड़ीनाका, बिजली ऑफिस के सामने-लाखे नगर, चंद्रशेखर नगर, कर्मचारी कॉलोनी-कुशालपुर, रॉयल एकडेमी स्कूल, गोपिया पारा, संयासीपारा, कंकालीपारा, गोमती विहार, लोहार चौक, ज्योति पब्लिक स्कूल, विवेकानंद नगर, खम्हारडीह, इंद्रावती कॉलोनी, ब्रम्हदेवपारा, लक्ष्मण नगर, नूरानी चौक-राजातालाब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-पंडरी (6 लोग), पंचवटी गोकुल चंद्रमा मंदिर रोड-बूढ़ापारा, दुबे कॉलोनी, पेंशन बाड़ा, अंबेडकर चौक-अभनपुर, नयापारा, नगर-निगम जोन 5, बैजनाथपारा, सेंट्रल बैंक, बंजारी चौक-गोलबाजार, बीएसयूपी कॉलोनी, पुलिस लाइन, राधास्वामी नगर, मालवीय रोड, गीतांजली नगर, देवपुरी (8 लोग), होटल सन-रेलवे स्टेशन, एम्स शामिल है । 
BIG BREAKING : प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगी स्कूल, ऑनलाइन ही कराई जाएगी पढ़ाई - मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम

BIG BREAKING : प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगी स्कूल, ऑनलाइन ही कराई जाएगी पढ़ाई - मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम

रायपुर | स्कूलों को खोले जाने के लगाए जा रहे कयास पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र के गाइड लाइन को आधार मानकर बच्चों को दांव पर नहीं लगाएंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई की हुई कोरोना से मौत, पढ़ें पूरी खबर 
कोरोना काल में स्कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइंस के अनुसार अब कई राज्य सरकारें 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने के लिए नियम-कायदे बनाने में जुट गई हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना पीक के करीब है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हजार तक पहुंच गई है। ऐसे में प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग से रायसुमारी कर रहा है।

पढ़ें : एम्स में कोरोना टेस्ट का लोड बढ़ा, विभाग ने बंद की आरटीपीसीआर टेस्ट 
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खोले जाने के हालात नहीं है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ में कोरोना के ज्यादा मरीज हैं, वहीं अन्य जिलों में भी हालात ऐसा नहीं है कि स्कूल खोले सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को दांव पर नहीं लगाया जा सकता, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम हाथ में हाथ धरे बैठे हैं। भविष्य के तैयारी जारी है, कोरोना जंग अहम भूमिका में रहने वाले विभाग जैसे हेल्थ, पंचायत, नगरीय निकाय, सभी से रायशुमारी के बाद ही आगे कुछ फैसला लिए जाएगा। फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ किया जहर सेवन, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार बहुत से सावधानी, पाबंदी, कंटेमेंट जोन, संक्रमित क्षेत्र का आंकलन करना है. साथ पहले बच्चों के पालकों से अनुमति लेना, स्कूल में बच्चों एंव शिक्षकों का प्रतिशत तय करना है। वर्तमान प्रदेश में ऑनलाईन पढ़ाई, पढ़ाई तुहर दुवार, स्पीकर से पढ़ाई, बुलटू से पढ़ाई आदि की व्यवस्था की गई है। इसलके अलावा बच्चों तक पुस्तक पहुंचा दिया गया है, स्कूल में भले ही पढ़ाई नहीं हो रही है, लेकिन ऑनलाईन पढ़ाई जारी है।

 

एम्स में कोरोना टेस्ट का लोड बढ़ा, विभाग ने बंद की आरटीपीसीआर टेस्ट

एम्स में कोरोना टेस्ट का लोड बढ़ा, विभाग ने बंद की आरटीपीसीआर टेस्ट

महासमुंद |  एम्स में आरटीपीसीआर टेस्ट का लोड बढऩे की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन दिनों से आरटीपीसीआर टेस्ट बंद कर दिया है। एंटीजेन और ट्रू नॉट टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। अब जिले में  कोरोना संक्रमितों की पहचान इसी टेस्ट से की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जिले से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कर जांच के लिए एम्स भेजा जा रहा है जिसके चलते एम्स में जांच का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि एम्स ने जिले को आरटीपीसीआर टेस्ट करने से मना कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ दिनों से जिले में जांच की संख्या घटाते हुए टेस्ट बंद कर दिया है और एंटीजेन और ट्रू नॉट जांच की संख्या में इजाफा कर दिया है। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 150 लोगों का टेस्ट आरटीपीसीआर से करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन एम्स मेंं जांच का लोड बढऩे से जांच की संख्या सैकड़ा से घटाकर दहाई कर दी गई है।
 
प्रतिदिन टेस्ट का निर्धारित लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक शासन ने कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए तीन प्रकार की टेस्ट की सुविधा है जिसमें सभी टेस्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन 150, एंटीजेन 400 और ट्रू नॉट टेस्ट 80 लेना है। जिसमें आरटीपीसीआर टेस्ट बंद होने की वजह से एंटीजेन टेस्ट की संख्या बढ़ाकर साढ़े चार सौ कर दी गई है। ज्ञात हो कि शुरूआत में कोरोना संक्रमितों की पहचान आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से की जा रही थी। लेकिन प्रदेशभर में बढ़ते संक्रमितों की संख्या के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिलो में ही जांच की सुविधा शुरू करने ट्रू नॉट मशीन और एंटीजेन कीट की व्यवस्था की है।
 
जांच रिपोर्ट का समय निर्धारित नहीं
चिकित्सकों की माने तो आरटीपीसीआर टेस्ट कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में सबसे कारगार टेस्ट है। हालांकि इसकी जांच रिपोर्ट आने में समय अधिक लगता है। टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट आने में करीब सप्ताहभर का समय लगता है। क्योंकि इसकी जांच की सुविधा केवल एम्स रायपुर में ही है। जहां पूरे प्रदेशभर से टेस्ट जांच के लिए  जाता है वहीं एंटीजेन और ट्रू नॉट टेस्ट की रिपोर्ट जांच के दो घंटे के भीतर ही मिल जाती है।
 
वर्जन
एम्स में टेस्ट का लोड बढ़ गया था जिसकी वजह से आरटीपीसीआर टेस्ट कुछ दिनों तक बंद करने कहा गया था। पिछले दो-तीन दिनों के लिए जांच बंद की गई थी जिसे आज फिर से शुरू की जाएगी। प्रतिदिन डेढ़ सौ टेस्ट आरटीपीसीआर से लेना है।
डॉ एसपी वारे, सीएमएचओ महासमुंद
 
छत की प्लास्टर करने के दौरान उचाई से गिरा मजदुर, इलाज के दौरान मौत

छत की प्लास्टर करने के दौरान उचाई से गिरा मजदुर, इलाज के दौरान मौत

रायपुर | मकान में प्लास्टर करने के दौरान उचाई से गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ किया जहर सेवन, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतराम साहू आयु 35 वर्ष पिता रूप सिंग साहू  निवासी देवपुरा थाना गण्डई जिला राजनांदगांव की गांधी नगर मुर्रा भट्टी गुढियारी स्थित मकान के छत प्लास्टर करते समय लगभग 20 फीट ऊंचाई से लकड़ी की बल्ली टुट जाने से संतराम साहू सिर के बल जमीन में गिरने से कान में खुन निकले लगा व बेहोश हो जाने पर मृतक को एम्बुलेंस के माध्यम से डा0 बी0आर0 अम्बेडकर अस्पताल उपचार के लिये भर्ती किया गया था।
 
 
भर्ती के दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में रिफर किया गया था,जहां उपचार के दौरान18.07.2020 को उसकी मौत हो गई। घटना की जांच के दौरान ठेकेदार रोहित साहू एवं मकान मालकिन कमला गुप्ता के द्वारा सुरक्षा प्रबंध किये बिना काम कराने की वजह से मृतक 20 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। इसके वजह से उसे गंभीर चोंट लगने के चलते उसकी मौत हो गई। वर्तमान में मकान मालकिन कमला गुप्ता की स्वर्गवास हो चुका है। इसलिये ठेकेदार क खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है। 
बड़ी खबर: पंडित रविवि ने परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण पर लगाई रोक

बड़ी खबर: पंडित रविवि ने परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण पर लगाई रोक

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से उत्तर पुस्तिका वितरण हेतु रोक लगा दी है।
आपको बता दें आज छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और देने परीक्षा केन्द्रों में बुलाए जाने के मामले को उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लिया है। उच्च शिक्षा संचालनालय की आयुक्त शारदा वर्मा ने सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। आयुक्त ने इसे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन का इसे उल्लंघन बताया है। आयुक्त ने सभी को गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने कहा है। 

 

 सूने मकान में फंदे पर लटकती मिली युवक व युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

सूने मकान में फंदे पर लटकती मिली युवक व युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा। कोयलांचल बांकीमोंगरा में आज उस समय काफी सनसनी फैल गई जब यहां के एक सूने मकान में युवक व युवती की लाश फंदे पर लटकती मिली। युवक व युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या घटना कुछ और है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगी। सूचना मिलने पर बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा क्षेत्र के साईं मोहल्ले में आज कुछ लोगों ने एक मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। यह मकान पिछले कुछ दिनों से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर एक युवक व युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिससे काफी बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। ऐसा लगता है कि युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध रहे होंगे, जिस पर परिवार वालों को ऐतराज रहा होगा। परिवार द्वारा ऐतराज जताए जाने पर दोनों ने साथ जीने व मरने की कसम खाते हुए आत्महत्या का रास्ता अपनाया है। लाश से जो बदबू आ रही है उससे घटना कुछ दिन पहले की होने की संभावना जताई जा रही है।
 OLX पर आलमारी बेचने ऐड पोस्ट करना पड़ा भारी, 50 हज़ार रुपए की ऑनलाइन ठगी

OLX पर आलमारी बेचने ऐड पोस्ट करना पड़ा भारी, 50 हज़ार रुपए की ऑनलाइन ठगी

रायपुर। गुढ़ियारी थाना के अंतर्गत एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी निवासी महिला प्राची अग्रवाल ने OLX पर आलमारी बेचने के लिए ऐड पोस्ट किया था। आरोपी ने महिला को फोन कर उक्त अलमारी को खरीदने का सौदा तय कर फोन पे के माध्यम से पैसा भेजने की बात कहते हुए QR कोड को भेजा जिसके बाद महिला के ही अकाउंट से किस्तों में कुल 50 हज़ार रुपए आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला ने मामले की शिकायत गुढ़ियारी थाना को की थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सेल को जानकारी साझा कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
जिले के इन विभिन्न क्षेत्रो को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिले के इन विभिन्न क्षेत्रो को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने कल शाम एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-ढारा एवं तहसील नवागढ़ के ग्राम-छेरकापुर, खपरी(समेसर), मुर्रा एवं बदनारा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते उक्त गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-ढारा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा श्री अजय चंद्रवंशी तथा ग्राम-छेरकापुर, खपरी(समेसर), मुर्रा एवं बदनारा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार नवागढ़ श्री लुप्तम साहू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। इसी प्रकार तहसील बेरला के ग्राम-तिलई एवं बेरलाकला मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।  तिलई एवं बेरलाकला के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला श्री डी.आर.डाहिरे होंगे। तहसील थानखम्हरिया के ग्राम-नवागांवकला एवं तहसील साजा के ग्राम-कोरवाय मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नवागांवकला के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार थानख्म्हरिया श्री नीलम सिंह पिस्दा तथा कोरवाय के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार साजा श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा श्री आशुतोष चतुर्वेदी होंगे।

प्रदेश में अस्पताल से भागे कोरोना मरीज ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश में अस्पताल से भागे कोरोना मरीज ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एक कोरोना पॉजिटिव  मरीज ने कोविड अस्पताल से भागकर आत्महत्या कर ली।

उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक कुलीपोटा गांव का रहने वाला था। उसे कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 सितंबर को जांजगीर चांपा  के कोविड अस्पताल में लाया गया था।
 
 
बताया जा रहा है कि उसने अपने परिजन से कोविड अस्पताल की कुछ खामियों को लेकर अपने परिजन को बताया था। खुद को कोविड सेंटर में असहज महसूस करने से वह लगातार डिस्चार्ज की मांग कर रहा था।
 
 
लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता था। लिहाजा इस कोरोना पॉजिटिव  ने ट्रेन के सामने आकर  अपनी जान दे दी।
 
राजधानी के मेकाहारा के मर्च्युरी में कई दिनों से रखे हैं कोरोना संक्रमितों के शव, परिजन शव लेने से कतरा रहे

राजधानी के मेकाहारा के मर्च्युरी में कई दिनों से रखे हैं कोरोना संक्रमितों के शव, परिजन शव लेने से कतरा रहे

रायपुर | प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है | रोज हजारों की संख्या में नए मरीज मिल रहे है और रोज बहुंत से कोरोना मरीजों की मौत भी हो रही है | इसी बीच राजधानी रायपुर के मेकाहारा से एक खबर सामने आई है खबर है कि मेकाहारा अस्पताल के मर्च्युरी में कई दिनों से पड़े कोरोना संक्रमितों के शव को परिजनों का इंतजार है। मर्च्युरी में 8 कोरोना संक्रमितों का शव रखा है, लेकिन परिजन इन्हें लेने अब तक नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी की है। शवों को डिस्पोज करने के लिए कहा गया है।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज शाम 7:30 बजे तक 435 कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज शाम 7:30 बजे तक 435 कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ते जा रहा है | आज भी राजधानी में शाम 7:30 बजे तक 435 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है | 

आज शाम 7:30 बजे तक इन इलाकों से मिले है मरीज :-

बुढापारा, फाफाडीह, खमतराई, न्यू टिम्बर मार्केट, लाखेनगर, भाठागांव, छोटा पारा, अवन्ती विहार, न्यू रायपुर, देवेन्द्र नगर, राठोर चौक, नर्मदा पारा गंज, तेलीबांधा, शंकर नगर, नेहरू नगर, तेलीपारा, बैजनाथ पारा, राजेंद्र नगर, लाभान्दी, वल्लभ नगर, धरसिवा, शांति नगर, LIC कॉलोनी मोवा, सिविल लाइन श्याम नगर, पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी, पर्थिवी प्रोविसन सरोना, महानदी भवन, पंचशील नगर, विजेता काम्प्लेक्स, कबीर नगर, भिखमपुर, नंदनवन अटारी, टैगोर नगर, एम्स रेसीडेंसी, लालपुर, सुन्दर नगर, सद्दू, राजा तालाब, गाँधी चौक, डीडी नगर, VIP रोड, लोधी पारा, डगनिया, मठपारा, शिवानन्द नगर, बिरगांव, भनपुरी, रावाभाटा, संजय नगर, पचपेड़ी नाका, बोरिया खुर्द, आदर्श नगर, टिकरा पारा, अमलीडीह एवं विभिन्न क्षेत्र से मिले मरीज | 

स्वास्थ्य विभाग ने की अपील : कोरोना जांच के समय अपना पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाएं

स्वास्थ्य विभाग ने की अपील : कोरोना जांच के समय अपना पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाएं

रायपुर | स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु सैंपल देते समय अपना पूरा पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाने की अपील की है। साथ ही मोबाइल फोन को पूरे समय चालू रखने कहा है। स्वास्थ्य विभाग को गलत मोबाइल नंबर या आधा-अधूरा पता के कारण रिपोर्ट पॉजिटव आने की स्थिति में मरीजों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों द्वारा मोबाइल बंद रखने से उन्हें एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है। साथ ही होम आइसोलेशन, इलाज या अस्पताल में भर्ती करने के संबंध में विभाग द्वारा मरीजों को दिए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी जांच सेंटर में जाकर जांच कराने की भी अपील की है। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर घबराने या छुपाने की जरूरत नहीं है। शुरूआत में ही कोविड-19 की पहचान और इलाज शुरू होने से जल्द संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। विभाग ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम के साथ काढ़ा के सेवन की सलाह दी है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राज्य शासन ने निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दर तय कर दी है। छत्तीसगढ़ में स्थापित लैबों में आरटीपीसीआर जांच के लिए 1600 रूपए की दर निर्धारित की गई है। जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर 1800 रूपए लिए जाएंगे।

पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

प्रदेश के बाहर स्थित लैबों के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर दो हजार रूपए निर्धारित की गई है। घर से सैंपल कलेक्शन किए जाने पर 2200 रूपए लिए जाएंगे। इन शुल्कों में सैंपल कलेक्शन, परिवहन, जांच, कन्जुमेबल्स (Consumables), पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं।

पढ़ें : राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित

निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 900 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स (Consumables), पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन द्वारा निर्धारित ये दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में युवती ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कम्प

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में युवती ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कम्प

रायपुर | राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि चंगोराभाठा इलाके में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी के अनुसार युवती की लाश उसके घर के ही कमरे में लटकती हुई मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती घर में अकेली थी, परिजन रायपुर से बाहर गए हुए थे । फिलहाल युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी ज़ारी है।

दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सूरजपुर | कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा दुर्गोत्सव के लिए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शर्ताे के अधीन अनुमति प्रदान की गई है। उन्होनें बताया है कि छत्तीसगढ़ में दुर्गोत्सव धार्मिक परम्परा का अभिन्न अंग है , जिससे लोगों की असीम श्रद्धा जुड़ी हुई है व विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव का आयोजन शहरी व ग्रामीण अंचल में किया जाना है । परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले में भी नोवल कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है ।
दुर्गोत्सव के लिए कलेक्टर के द्वारा निम्न शर्तो पर अनुमति प्रदान की गई है।
01. मूर्ति की ऊँचाई एवं चैडाई 4X4 फिट से अधिक न हो ।

02. मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15X15 फिट से अधिक न हो ।

03. पंडाल के सामने कम से कम 5000 वर्ग फिट की खुली जगह हो ।

04. पंडाल एवं सामने 5000 वर्गफिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो ।

05. मंडप, पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो । दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेंगे ।

06. किसी भी एक समय में मण्डप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हों ।

07. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी , जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम , पता , मोबाईल नम्बर दर्ज किया जायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।

08. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 04 सीसीटीवी लगायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।

09. मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा । ऐसा पाये जाने पर सम्बन्धित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा ।

10. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाइजर , थर्मल स्क्रिनिंग , आक्सीमीटर , हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी । थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से सम्बन्धित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी ।

11. व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था , बांस , बल्ली से बेरिकेडिंग कराकर कराया जायेगा ।

12 यदि कोई व्यक्ति , जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है , तो ईलाज का सम्पूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जायेगा ।

13. कन्टेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी । यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी ।

14. मूर्ति स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के भोज , भण्डारा , जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी ।

15. मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र , ध्वनि विस्तारक यंत्र , डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी ।

16 मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद , चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी ।

17. मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी ।

18 , मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप , टाटा एस ( छोटा हाथी ) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा।

19. मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज - सज्जा , झांकी की अनुमति नहीं

20. मूर्ति विसर्जन के लिए 04 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे । पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी ।

21. मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पण्डाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी ।

22. विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद् , नगर पंचायत ध् ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि एवं समय का पालन करना होगा । शहर के व्यस्त मार्गों से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी । सामान्य रूप से सभी वाहन रिंग रोड के माध्यम से ही गुजरेंगे ।

23. विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत , भण्डारा , प्रसाद वितरण , पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी ।

24. सूर्यास्त के पश्चात् एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी ।

25. उपरोक्त शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी । यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तो कम से कम 7 दिवस पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में निर्धारित शपथ - पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने पश्चात् अनुमति की सूचना नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं सम्बन्धित पुलिस थाना, चैकी को देकर ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी ।

26. इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छ.ग. शासन द्वारा समय - समय पर जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा । बताया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित

राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित

रायपुर | राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 940 पॉजिटिव मिले। इसमें शैलेंद्र नगर से 14, समता कॉलोनी से 13, सत्यसांई अस्पताल से 9, संकल्प अस्पताल से 7, राजभवन से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2 मरीज शामिल हैं।

बालको मेडिकल सेंटर, मठपुरैना (7 लोग), अलंकार इंड्रस्टी, रोहणीपुरम, डंगनिया, मधु चौक, सरगीपालपारा, शिवनाथ विहार, अंबिकापुर, तिलक नगर (3 लोग), पहाड़ी चौक, विकास नगर, सर्वोदय नगर-धमतरी रोड, शंकर नगर (22 लोग), अंबेडकर नगर, फोव्वारा चौक, आरंग (10 लोग), तेलीबांधा (9 लोग), मठपारा, राजेंद्र नगर (5 लोग), फाफाडीह (7 लोग), अवंति विहार (6 लोग), सिविल लाइन (4 लोग), गोल्डन कॉलोनी, आशीर्वाद रेसीडेंसी, शुभकामना हॉस्पिटल, स्टेशन रोड, विधानसभा रोड-मोवा, एलआईजी-जनता कॉलोनी (4 लोग) |

 

 दलदल सिवनी-मोवा (8 लोग), टाटीबंध (2 लोग), सुदामा नगर, श्रीनगर-खमतराई, शांति नगर (7 लोग), टैगोर नगर (7 लोग), रोहणीपुरम 2, भाठागांव (7 लोग), मौलश्री विहार-वीआईपी रोड 2, तिल्दा-नेवरा, कमल विहार (3 लोग), अवनी विहार-मोवा, संजय नगर, लाखे नगर (9 लोग), गायत्री नगर, सत्यसांई हॉस्पिटल-नया रायपुर(9 लोग), न्यू राजेंद्र नगर (9 लोग), बनियापारा-पुरानी बस्ती, टिकरापारा (4 लोग), होटल ब्लू-कचहरी चौक, देवपुरी-भाटापारा, सीआरपीएफ कैंप (4 लोग), संतोषी नगर (7 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (5 लोग), गीता नगर, शांति नगर (8 लोग), समता कॉलोनी (13 लोग), मोहबाबाजार, अश्वनी नगर, तेलीपारा-गोलबाजार, बिरगांव (9 लोग) |

 

 गनियारी, एम्स (2 लोग), पेंशनबाड़ा, पंचशील नगर, महावीर नगर (7 लोग), बढ़ईपारा, कोटा (4 लोग), कुशालपुर (4 लोग), सेल्स टैक्स कॉलोनी-खम्हारडीह, आमापारा (7 लोग), सुनीता पार्क-लाभांडी, वाल्फोर्ड, वाटिका-देवपुरी, डुमरतराइ 2, अभनपुर (45 लोग), पचपेड़ी नाका, विजय नगर, सुंदर नगर (8 लोग), ब्राम्हणपारा, महामाया आपर्टमेंट-पुरानी बस्ती, चंद्रशेखर नगर, पचपेड़ी नाका (5 लोग), फरिश्ता कॉम्पलेक्स, ईदगाहभाठा, कबीर नगर (3 लोग), नेहरू नगर, चंगोराभाठा (7 लोग), नवापारा, डुमर तालाब, मोहबाबाजार, कृष्णा नगर (3 लोग), हीरापुर, श्याम नगर, जवाहर नगर, राजभवन-सिविल लाइन (6 लोग), लाभांडी 2, डीडीयू नगर (2 लोग), अमलीडीह (6 लोग), पंडरी (6 लोग), वीआईपी स्टेट (5 लोग), बजरंग चौक-बोरियाखुर्द, भनपुरी, टेकरी, तिल्दा (50 लोग), चौबे कॉलोनी (2 लोग), हैरीटेज हॉस्पिटल |

 

श्रीराम नगर (3 लोग), राजिम, गल्र्स हॉस्टल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेजबहार (3 लोग), शिवानंद नगर-खमतराई (4 लोग), सिलतरा, धरसींवा (20 लोग), बजरंग चौक, सतनाम चौक, बजरंग प्लांट-तिल्दा (9 लोग), बस स्टैंड-खरोरा, गांधी चौक-खरोरा, ऑफिसर कॉलोनी-देवेंद्र नगर, दुबे कॉलोनी (2 लोग), शैलेंद्र नगर (14 लोग), गुढिय़ारी (4 लोग), दुर्गा विहार कॉलोनी-डुंडा, कैपिटल सिटी, बीएसयूपी कॉलोनी-भाठागांव, लोधीपारा (2 लोग), छोटापारा (5 लोग), आदर्श नगर, गायत्री नगर, जागृति नगर, तरूण नगर, महिला थाना, गीतांजली नगर (2 लोग), पंजाबी गुरूद्वारा-श्याम नगर (5 लोग), पंचशील नगर, वीआईपी बटालियन-माना (3 लोग), बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू (3 लोग), राजातालाब-इंद्रावती कॉलोनी, प्रियर्दशनी नगर, अंबेडकर चौक, डीडी नगर (4 लोग), विवेकानंद नगर, नेचर सिटी-शारदा विहार (3 लोग) |

 

पुलिस लाइन (4 लोग), अवंति कॉलोनी, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, सरोना, रामनगरपारा, अमलेश्वर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, गोबरा नवापारा (13 लोग), सेमरिया, बीएसयूपी कॉलोनी-खपरी (3 लोग), सेलिब्रेटी होम (6 लोग), सदानी नगर-बोरियाकला, दुर्गा चौक-गोंदवारा, सरोरा-बाजार चौक, भनसोज-बस्तीपारा (5 लोग), काशीराम नगर, शीतलापारा, बूढ़ापारा, गांधी चौक-खमतराई, मोहबाबाजार, कोटा (3 लोग), संकल्प हॉस्पिटल (7 लोग), अश्वनी नगर, सिटी कोतवाली-कालीबाड़ी, डंगनिया, वी वाय हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक |

 

 सदर बाजार (3 लोग), नयापारा, तात्यापारा, भगवती आरामील, हनुमान नगर, कैलाशपुरी, खरोरा (7 लोग), सती बाजार, कटोरा तालाब, कुकरीपारा, गोवर्धनपारा-नेवरा, अनवरत आपर्टमेंट, मगरलोड, नहरपारा (4 लोग), डीकेएस हॉस्पिटल, पंचवानी चौक, आम्रपाली सोसायटी, दीनदयाल नगर, महादेवघाट, हीरापुर (2 लोग), राजधानी विहार-सड्डू मोवा, गोगांव, भगत विहार कॉलोनी, भावना नगर, आकाश नगर, माना, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, मोती महल जोरा, बैरनबाजार।

BIG BREAKING : प्रदेश में 5 IAS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, देखें आदेश

BIG BREAKING : प्रदेश में 5 IAS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, देखें आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है | जिसमें जिला अपर कलेक्टर और सहायक कलेक्टर तबदला दिया गया।

देखे सूची..

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को सौपा ज्ञापन  | कोरोना के चलते यूजीसी के आदेशानुसार सितम्बर 2020 तक विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को संपन्न करा अक्टूबर 2020 तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए है | जिसके चलते स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो पाई है | छात्रों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से निवेदन की है कि उन्हें सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु सम्मिलित किया जाये | 
देखे ज्ञापन-
 लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड में भेजा गया

लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड में भेजा गया

रायपुर। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उरला पुलिस ने बताया सार्थक मेटल लिमिटेड के पास काम करने कंपनी जा रहे पीड़ित को दो व्यक्तियों ने शर्ट के सामने रखे मोबाइल जिओनी कंपनी का कीमती 6500 को लूट कर भाग गए। रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता शाजी की गई है। 

मुखबीर से सूचना मिली की संदेही तिलक साहू निवासी गंगानगर खमतराई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अश्विनी निषाद गंगानगर के साथ घटना घटित करना जो घटना के बाद से फरार है। आरोपी तिलक साहू पिता फिर अंता साहू के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा शाइन CG 04 एमटी 4060 और आइडिया कंपनी का मोबाइल आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। जुमला कीमती 36000 आरोपी का कृत्य अपराध धारा के 392 आईपीसी के पाए जाने से आरोपी तिलक साहू पिता फिर अंता साहू उम्र 19 वर्ष शौकीन गंगानगर खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
सीएम भूपेश बघेल के भिलाई- 3 निवास के 7 सुरक्षाकर्मी निकले कोरोना संक्रमित, पढ़े पूरी खबर

सीएम भूपेश बघेल के भिलाई- 3 निवास के 7 सुरक्षाकर्मी निकले कोरोना संक्रमित, पढ़े पूरी खबर

भिलाई | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर तैनात सीएएफ के 7 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी को कचांदुर के कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है | जिले में मंगलवार देर रात तक कोरोना के 401 नए मरीज मिले हैं | वहीं 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है ।  नेहरू नगर पॉश कॉलोनी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है | आशंका है कि घरों में काम करने और वाहन चलाने आने वालों के माध्यम से यहां कोरोना फैल रहा है | नेहरू नगर के एक-एक मकान से दो से तीन लोग संक्रमित मिल रहे हैं | इसी तरह से सेक्टर-2, 4, 5 में भी लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं | टाउनशिप के इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है | इसके अलावा सुभाष नगर कैंप-1 और दो से भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं । 

 

 
दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर 25 लाख रुपयें लेकर बेचने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6/27, कृष्णा कुंज , सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बाजू, रायपुर निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता 77 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 महीना पहले अपनी पत्नी के साथ दिल्ली स्थित अपने मकान गया हुआ था। वहां रजोरी गार्डन, शिवाजी इन्च्ेव के पास, स्थित शिव मंदिर में जान-पहचान पवन मलहोत्रा एवं श्रीमती कविता मलहोत्रा से हुई इसके बाद आरोपी दिल्ली स्थित अपने मकान बी-6, सरस्वती गार्डन, न्यू दिल्ली 110015 में लेकर गये थे। बातों बातो में उन्होने बताया कि उनकी मलहोत्रा मोटर्स, के.एम.एस. फाईनिलिस लिमिटेड नाम से  ए-203, न्यू मोती नगर, अपोजिट करमपुरा बस टर्मिनल न्यू दिल्ली है।  2 महीना पहले दोनो पति पत्नी   सिविल लाईन, रायपुर आए व बोले कि हम फाईनेनसिंयल प्रालबम में है कहकर अपनी जमीन का कागजात दिखाया व विश्वास दिलाया कि इन्होने इस प्रापर्टी को कीमत 84,00,000/- में खरीदा है । इस प्रापर्टी आप ले लीजिये व अभी तत्काल में केवल रू. 25,00,000/- रूपये की आवश्यकता है। बतौर एडवांस ही दे दीजिये बाकी पैसा रजिस्ट्री के समय दे दीजिएगा। पीडि़त अपनी पत्नी से सलाह करके पूरे परिवार से पैसा लेकर जैसे तेसे इन पति पत्नी (पवन एवं कविता मलहोत्रा) को 25,00,000/- रूपये नगद दे फरवरी माह में प्रापर्टी देखने 4/28 कीर्ति नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया, नजफ गड रोड, न्यू दिल्ली गए तो पता चला कि इस प्रापर्टी पर किसी और का कब्जा है एवं वह प्रापर्टी डिस्पुट में है तब आस पास के लोगो से पता चला कि पवन एवं कविता मलहोत्रा ने मिलकर इस प्रापर्टी को कई लोगो को बेचा हुआ है, कई लोगो को धोखाधडी कर इस रजिस्ट्री के तहत ठगा हुआ है तब हमें बहुत बडा सदमा लगा व पता चला कि प्रापर्टी की रजिस्ट्री दिखाकर हमारे साथ इन दोनो ने मिलकर धोखा किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 34,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया वादा 14580 शिक्षकों की होगी जल्द नियुक्ति- विकास तिवारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया वादा 14580 शिक्षकों की होगी जल्द नियुक्ति- विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा 14580 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खोलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार को आभार व्यक्त किया है और कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद लगातार प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं मध्यवर्गी बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। कांग्रेस  पार्टी ने चुनाव के समय यह वादा किया था कि प्रदेश में रित शिक्षक पदों में सीधी भर्ती की जाएगी और शिक्षा के स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा जो कि इस आदेश के बाद द्रुत गति से संपादित होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये क्योंकि पंद्रह वर्षों के कुशासन के कारण प्रदेश में लगातार शिक्षकों की कमी थी जिसके की कारण 2 लाख से अधिक गरीब और मध्यमवर्गीय बच्चों ने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दिये थे इसके सीधा जिम्मेवार पूर्वर्ती रमन सरकार ही थी। शिक्षा विभाग में भारी घोटाला करने वाली पूर्ववर्ती रमन सरकार का एकमात्र धेय कमीशनखोरी करना था जिसके कारण शिक्षकों की भर्ती को लटका कर रखा गया था छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा रहा जिसका श्रेया भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी को जाता है। भाजपा को बताना चाहिए कि किन कारणों से पंद्रह सालो में हजारो  पदों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई थी जिसके कारण लाखों बच्चे स्कूल छोडऩे को मजबूर हो गए थे।  कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मांग की है कि अब समय आ गया है कि केंद्र में जो 30 लाख रिक्त पद हैं उनमें कम से कम तीन लाख पदों पर प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का पहल उन्हें करना चाहिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग भी करनी चाहिए कि जिस प्रकार कोरोना कोविड-19 महामारी के कठिन समय मे  प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाया और 14 हजार से अधिक शिक्षको को की सीधी भर्ती हेतु मार्ग प्रशस्त किया उसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीख लेते हुए केंद्र में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रारंभ कर देनी चाहिये।