नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गांजे का परिवहन करते दो पकड़ाए, 10 किलो गांजा बरामद

गांजे का परिवहन करते दो पकड़ाए, 10 किलो गांजा बरामद

महासमुंद | बुंदेली पुलिस ने बाइक से गांजा परिवहन कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा को सूचना मिली कि बुंदेली क्षेत्र मं0 कुछ लोग गांजे का अवैध परिवहन कर रहे हैं। उक्त सूचना पर सादे वर्दी में रास्तों पर पुलिस की टीम तैनात की गई।

पढ़ें : राजधानी में रिमझिम फुहारों ने दिलाई उमस से राहत, राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार

टीम ने मोटरसाइकिल सवारों को घेराबंदी कर पकड़ा। बाइक सवारों ने अपना नाम-पता आजाद चौक बुड़ेरा थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी लोकेश्वर धीवर पिता बसंत धीवर (38), ग्राम बाना थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी ओमप्रकाश बंजारे पिता सुकालू बंजारे (28) बताया। पूछताछ में बताया कि वे ओडि़शा से गांजा लेकर खरोरा जा रहे हैं, उनके पास से 10 किलो गांजा और एक मोटर साइकिल जब्त कर धारा 20 (बी) एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में तेंदूकोना थाना प्रभारी कमला पुसाम, बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक महेश डहरिया,आरक्षक द्रोण सत्यम,युवराज ठाकुर आदि का योगदान रहा।

 

कोरोना संक्रमण : रायपुर रेलवे स्टेशन में केवल यात्रियों के प्रवेश की अनुमति से बुजुर्ग हो रहे है परेशान

कोरोना संक्रमण : रायपुर रेलवे स्टेशन में केवल यात्रियों के प्रवेश की अनुमति से बुजुर्ग हो रहे है परेशान

रायपुर | कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों के अलावा अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जहां यात्री व उनके परिजन हलाकान हो रहे हैं तो वहीं अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को खासी दिक्कत हो रही है।

पढ़ें : सौतेले बेटे व बहू की पिटाई से महिला का दोनो हाथ हुआ फैक्चर, मामला दर्ज

कुछ इसी तरह का प्रकरण शुक्रवार को रायपुर रेलवे स्टेशन में नजर आया। रायपुर से रायगढ़ जाने के लिए एक बुजुर्ग महिला को छोडऩे आए उसके एक परिजन को अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ा। रायपुर जिले में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जब यह वृद्धा जनतशताब्दी ट्रेन पकडऩे अपने परिजन के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां युवक को रोक दिया गया। युवक को प्लेटफार्म में जाने ही नहीं दिया गया।

पढ़ें : मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

युवक से सीधे कह दिया गया कि उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद वृद्धा घबरा गई कि वह अकेले टे्रन में कैसे बैठ पाएगी। इसके बाद अधिकारियों ने उक्त युवक को यहां तक कह दिया कि उसे किसी भी कीमत पर अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद यहां के एक कुली को करीब 100 रूपए देकर युवक ने बुजुर्ग को टे्रन में बिठाने की व्यवस्था की। रेलवे स्टेशन में सुरक्षा का आलम यह है कि यहां यात्रियों के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

 

रायपुर: सौतेले बेटे व बहू की पिटाई से महिला का दोनो हाथ हुआ फैक्चर, मामला दर्ज

रायपुर: सौतेले बेटे व बहू की पिटाई से महिला का दोनो हाथ हुआ फैक्चर, मामला दर्ज

रायपुर | घर से निकले की बात कहकर सौतेले बेटे व बहू की पिटाई से महिला का हाथ फैक्चर हो गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैरनबाजार गौलीपारा कोतवाली निवासी आशा यादव 70 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की जिससे शादी हुई उस व्यक्ति की पत्नी का देहान्त हो चुका था व एक 4 साल का बेटा था। शादी के बाद पीडि़ता की दो बेटी है,जिनकी शादी हो चुकी है।

पढ़ें : तेज़ रफ़्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी ,4 की मौत 5 गम्भीर

सौतेले बेटा गोलू यादव की शादी 4 वर्ष पूर्व कोमल यादव से हुई है ,शादी होने के बाद से ही बटो और बहु लगातार गाली -गलौज कर झगड़ा करते है एवं घर छोड़ कर चले जाने को बोलते हैं। पति विगत 7 वर्षों से गंभीर बीमारी से पीडित हैं एवं बिस्तर पर ही रहता है। इस वजह से बेटे व बहु के द्वारा किये जा रहे अत्याचार को वह सहन कर रही थी।

पढ़ें : अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर गृह मंत्रालय ने की खारिज, कहा- नहीं हुआ कोविड टेस्ट

बैरन बाजार स्थित घर पर बेटा गोलू और बहु कोमल ने गाली-गलोच करते हुये घर से निकालने लगे,नही निकलने पर कपड़ा धोने वाले लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दिया। जिसके चलते दोनो हाथ फैक्चर हो जाने से उसे देवर व दामाद ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट पर शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।  

तेज़ रफ़्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी ,4 की मौत 5 गम्भीर

तेज़ रफ़्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा भिड़ी ,4 की मौत 5 गम्भीर

महासमुंद , छत्तीसगढ़ के महासमुंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 53 में टेका गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ़्तार सूमो जा भिड़ी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. हादसा इतना भयंकर था कि सूमो वाहन के परखच्चे उड़ गए।

READ : टिम्बर ट्रेडर्स के मुंशी ने लिखवाई थी लूट की फर्जी रिपोर्ट,पुलिस ने लिया हिरासत में, भांजे व दोस्त के साथ मिलकर रुपये भेजा गांव

मिली जानकारी के मुताबिक सूमो वाहन पंश्चिम बंगाल से मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र जा रही थी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहार रेफर किया गया है. सूमो चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। मामला पिथौरा थानाक्षेत्र का है।
 

मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई चरोदा डी केबिन के करीब एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसमें नाबालिग प्रेमिका की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। वहीं प्रेमी को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है। भिलाई तीन जीआरपी पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।


चरोदा डी केबिन के पास मालगाड़ी के आगे कूदने वाले प्रेमी जोड़े के बारे में पुलिस ने बताया कि उरला निवासी नाबालिग लड़की शनिवार रात से ही घर से गायब थी। वहीं देवभोग में ड्राइवर का काम करने वाला 18 वर्षीय रितिक भी घर पर नहीं था। दोनों उरला के ही निवासी हैं। घटना की सूचना दोनों के परिजनों की दे दी गई है।


जीआरपी सूत्रों ने बताया कि घटना आज सुबह की है। ट्रेक में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नाबालिग लड़की मृत मिली। वहीं लड़के की सांसें चल रही थी। जिसे पहले उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दुर्ग और फिर रायपुर मेकाहारा उपचार के लिए भेजा गया है।

 

लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू

लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की नवीं कड़ी के माध्यम से आम जनता से रूबरू हुए। उन्होंने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस का विशेषरूप से उल्लेख करते हुए इनके महत्व की चर्चा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के ही दिन वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु करने की घोषणा की और ‘करो या मरो’ का नारा दिया। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ साबित हुई।


‘न्याय योजनाएं, नई दिशाएं’
मुख्यमंत्री ने रेडियो श्रोताओं के साथ ‘न्याय योजनाएं, नई दिशाएं’ की व्यापक अवधारणा और स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान दौर में इसके क्रमशः विकास और आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, जरूरतमंदों सहित सभी वर्गाें के लिए न्याय योजना को धरातल पर उतारने के राज्य सरकार के संकल्प को साझा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि हमारी आजादी की लड़ाई का हर दौर न्याय की लड़ाई का दौर था। भारत की आजादी ने न सिर्फ भारतीयों की जीवन में न्याय की शुरूआत की, बल्कि दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र की स्थापना और जन-जन के न्याय का रास्ता बनाया। भारत माता को फिरंगियों की गुलामी से मुक्त कराना ही न्याय की दिशा में सबसे बड़ी सोच और सबसे बड़ा प्रयास था। दुनिया ने देखा है कि किस प्रकार हमारा संविधान समाज के हर समुदाय को न्याय देने का आधार बना। आम जनता को समानता के अधिकार, अवसर और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के सिद्धांत के आधार पर अन्याय की जंजीरों से मुक्ति दिलाई गई।


श्री बघेल ने कहा कि आज जब कोरोना संकट के कारण देश और दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में है तब ‘न्याय’ की यही अवधारणा संकटग्रस्त लोगों के जीवन का आधार बन गई है, जिससे लोगों की जेब में सीधे धन राशि जाए और जो ऋण के रूप में नहीं, बल्कि उन्हें सीधे मदद के रूप में हो। श्री राहुल गांधी जी ने देश और दुनिया के विख्यात अर्थशास्त्रियों से विचार-विमर्श करते हुए ‘न्याय’ की इस अवधारणा को प्रतिपादित किया और इसे जमीन पर उतारने का आह्वान किया। मुझे यह कहते हुए खुशी होती है कि छत्तीसगढ़ में हमने इस न्याय योजना के विविध आयामों पर कार्य करना और एक-एक कर उन्हें जमीन पर उतारना शुरू किया है।


किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल भुगतान कर वादा निभाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 दिसम्बर 2018 को सरकार बनते ही हमने, पहले दिन से वादा निभाने की शुरूआत कर दी थी। हमने किसानों को 2500 रू. प्रति क्विंटल की दर से तत्काल प्रभाव से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी। वर्षों से लंबित 17 लाख 82 हजार किसानों का 8 हजार 755 करोड़ रू. कृषि ऋण माफ कर दिया गया। हमने 244 करोड़ रू. का सिंचाई कर माफ कर दिया था। लोहंडीगुड़ा में 1700 से अधिक आदिवासी किसानों की 4200 एकड़ जमीन वापिस कर दी। हमने तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 2500 रू. प्रति मानक बोरा से बढ़ा कर 4000 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया।


वनवासियों के लिए न्याय का व्यापक स्वरूप: 31 वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और निरस्त वन अधिकार पट्टों की समीक्षा का फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचल में रहने वाले लोगों को कोरोना संकट काल में राहत देने के लिए प्रदेश में 7 से बढ़कर 31 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। और हमारा अनुमान है कि आगे चलकर 2500 करोड़ रू की राशि आदिवासियों तथा अन्य वन आश्रित परिवारों को साल भर में मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी -वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम-2006 एक मील का पत्थर था। लेकिन छत्तीसगढ़ में 12 वर्षों में इसकी जो उपेक्षा की गई वह किसी से छिपी नहीं है। निरस्त दावों का पहाड़ लगा दिया गया था। हमने न्याय को बहुत व्यापक रूप से समझा और पूर्व सरकार द्वारा निरस्त वन अधिकार पट्टों की समीक्षा का फैसला लिया। इस प्रकार अब बड़ी संख्या में व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार पट्टे दिये जा रहे हैं।


सामाजिक न्याय देने जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की मुक्ति का निर्णय

श्री बघेल ने कहा कि सामाजिक न्याय देने के लिए हमने जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की मुक्ति का निर्णय लिया। झीरम घाटी में हुए हत्याकांड में शहीद परिवारों को न्याय दिलाने का फैसला लिया और इस फैसले को अंजाम तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस तरह हमने समाज के हर वर्ग को शोषण और अन्याय से मुक्त कराने की दिशा में कार्य किया है।

किसानों को अन्याय से बचाने ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ की शुरूआत
मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि पहले साल धान के किसानों को 2500 रूपए प्रति क्ंिवटल का दाम देने के बाद जब दूसरा साल आया तो एक बड़ी बाधा सामने आ गई। हमने करीब 83 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर एक नया कीर्तिमान बनाया, इन किसानों को 2500 रू. की दर से भुगतान किया जाना था लेकिन केन्द्र सरकार ने इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी। ऊपर से यह कहा गया कि यदि हमने केन्द्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से अधिक दर दी तो सेन्ट्रल पूल के लिए खरीदी बंद कर दी जायेगी। इस तरह फिर एक बार हमारे किसान अन्याय की चपेट में आ जाते। ऐसी समस्या के निदान के लिए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने की घोषणा की। हमारी मंशा थी कि किसानों को कर्ज से नहीं लादा जाये बल्कि उनकी जेब में नगद राशि डाली जाए। इस तरह समग्र परिस्थितियों पर विचार करते हुए हमने सिर्फ धान ही नहीं बल्कि मक्का और गन्ना के किसानों को भी बेहतर दाम दिलाने की बड़ी सोच के साथ ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की।


हमारी न्याय दिलाने की विरासत से जुड़ी है ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’

श्री बघेल ने कहा कि राजीव गांधी कहा करते थे, यदि किसान कमजोर हो जायेगा तो देश अपनी आत्मनिर्भरता खो देगा। किसानों के मजबूत होने से ही देश की स्वतंत्रता भी मजबूत होती है। इस तरह से देखिए तो एक बार फिर स्वतंत्रता, स्वावलंबन और न्याय के बीच एक सीधा रिश्ता बनता है। निश्चित तौर पर यह एक बड़ी योजना है, जिसके माध्यम से धान, मक्का और गन्ना के 21 लाख से अधिक किसानों को 5700 करोड़ रूपए का भुगतान उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाना है। हमने तय किया 5700 करोड़ रू. की राशि का भुगतान 4 किस्तों में करेंगे। जिसकी पहली किस्त 1500 करोड़ रू. 21 मई को किसानों की खाते में डाल दी गई है। 20 अगस्त को राजीव जी के जन्म दिन के अवसर पर दूसरी किस्त की राशि भी किसानों के खाते में डाल दी जायेगी। इस तरह राजीव गांधी किसान न्याय योजना हमारी न्याय दिलाने की विरासत से सीधी तौर पर जुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमने ‘भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की घोषणा की है ताकि ऐसे ग्रामीण परिवारों को भी कोई निश्चित, नियमित आय हो सके, जिनके पास खेती के लिए अपनी जमीन नहीं है।


गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आजीविका और समृद्धि का माध्यम

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के संबंध में रेडियोवार्ता में कहा कि हमने न्याय योजनाओं के क्रम में गोधन न्याय योजना को ग्रामीण जन-जीवन, लोक आस्था ही नहीं बल्कि सीधे आजीविका और समृद्धि का माध्यम बनाने का निर्णय लिया। नरवा-गरवा-घुरवा-बारी अगर छत्तीसगढ़ की चिन्हारी है तो गौ माता हमारी भारतीयता की, भारतीय संस्कृति की, भारतीय लोक आस्था की और हमारी एकता तथा सद्भाव की भी चिन्हारी है। जब हमने गोबर को गोधन बनाने का फैसला किया तो कथित विशेषज्ञों और राजनेताओं के एक वर्ग ने इसका पुरजोर विरोध किया। गोबर से तो हमारे घर आंगन लीपे जाते हैं, गोबर को अपने घर की दीवारों पर थापकर हम कंडे बनाते हैं। गोबर से बेहतर जैविक खाद और कोई नहीं है। गौ मूत्र और गौ माता के उपकारों का मोल तो हो ही नहीं सकता।


उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना को हमने छत्तीसगढ़ के हर गांव में गौठान बनाने की योजना के साथ जोड़ा है। हरेली से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरूआत करने का अपना विशेष महत्व है। किसानों से गोबर खरीदने की सरकारी दर 2 रूपये प्रति किलो तय की गई है। गौठानों को गोबर खरीदी के लिए सुविधा सम्पन्न बनाया जायेगा। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तथा लैम्प्स के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट को 8 रू. प्रति किलो की दर से किसानों को बेचा जायेगा। अल्पकालीन कृषि ऋण के अंतर्गत सामग्री घटक में जैविक खाद के रूप में वर्मी कम्पोस्ट शामिल करने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हमने हर गांव में गौठान बनाने का संकल्प लिया है। अभी तक 5300 गौठान स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से लगभग 2800 गौठानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। गोधन न्याय योजना से गौ पालन, गौ सुरक्षा, खुली चराई पर रोक, जैविक खाद का उपयोग, इससे जमीन की उर्वरता और पवित्रता में वृद्धि, रसायन मुक्त खाद्यान्न के उत्पादन में तेजी, गोबर संग्रह में तेजी से स्वच्छता का विकास, जैसे अनेक लक्ष्य हासिल होंगे। संग्रहित गोबर से जैविक खाद के अलावा अन्य रसायन मुक्त उपयोगी सामग्रियों के निर्माण से ग्रामीण अंचल की विभिन्न प्रतिभाओं को नवाचार का अवसर मिलेगा। साथ ही पर्यावरण के प्रति दुनिया की बहुत बड़ी चिंता और समस्या का समाधान भी हमारी गोधन न्याय योजना करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे वेद-पुराणों ने, महात्मा गांधी, पं. नेहरू, डॉ. अम्बेडकर जैसे मनीषियों ने हमारी विरासत, हमारी संस्कृति को साथ लेकर सर्वधर्म-समभाव के साथ देश को आगे बढ़ाने का सपना देखा था, वह सपना, हमारी ‘गोधन न्याय योजना’ से पूरा होगा।


हमारे किसान भाई, बहन अर्थव्यवस्था के संचालक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे किसान भाई, बहन तो अर्थव्यवस्था के संचालक हैं, संवाहक हैं, उन्हें बिना वजह ही अर्थव्यवस्था में बाधक कहकर बदनाम किया गया था। हमारे गांव के लोगों में बड़ी उदारता होती है वे जानते हैं कि उन्हें मिले पैसे सन्दूक में बंद करके रखने के लिए नहीं हैं। वे जानते हैं कि उन्हें मिली राशि समाज के अन्य वर्गों तक किस तरह पहुंचती है, इसलिए वे संग्रह नहीं करते बल्कि जरूरी चीजों पर खर्च करते हैं। किसानों, ग्रामीणों के पैसे से गांव के बहुत से काम-धंधे चलते हैं, हमारी इस सोच और विश्वास को देश के बड़े-बड़े विद्वानों, अर्थशास्त्रियों, स्वतंत्र संस्थाओं ने प्रमाणित किया है। जो लोग पहले किसानों पर, आदिवासियों पर, ग्रामीणों पर, हमारे द्वारा किये जा रहे खर्च पर आश्चर्य जताते थे, वे अब इस बात पर आश्चर्य जता रहे हैं कि अर्थव्यवस्था का यह मॉडल पहले क्यों नहीं सूझा था। अब तो यह प्रमाणित हो गया है कि गांवों से निकली राशि से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बचाया और बढ़ाया जा सकता है।


कुपोषण मुक्ति, कोरोना काल में 8 माह निःशुल्क अनाज का इंतजाम, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी और रोजगार की पहल से जरूरतमंदों को मिला न्याय
मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन के दौर में जहां देश और दुनिया में बेरोजगारी भयंकर बढ़ी है। तालेबंदी के कारण अर्थव्यवस्था ध्वस्त है वहीं छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 की तुलना में जीएसटी का संग्रह 22 फीसदी बढ़ा है। 2019 की तुलना में भूमि का पंजीयन 17 प्रतिशत बढ़ा है। वाहनों की खरीदी अलग-अलग महीनों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी है। रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के समय कृषि और संबंधित कार्यों में तेजी बनी रही। लघु वनोपज उपार्जन का मामला हो या मनरेगा के तहत काम देने का, लघु वनोपज संग्रह के लिए पारिश्रमिक देने का मामला हो या मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी भुगतान का, हर मामले में छत्तीसगढ़ आगे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जनहितकारी और जन न्याय देने वाली योजनाओं के कई आयाम हैं। कुपोषण मुक्ति, मलेरिया नियंत्रण, हाट बाजार में इलाज, कोरोना काल में लगभग 8 माह तक निःशुल्क अनाज देने का इंतजाम, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी तथा उनको रोजगार प्रदाय आदि हर पहल से अलग-अलग तरह से न्याय मिला है। इस तरह यह साबित होता है कि किसानों और गांवों का भला करने से सबका भला होता है।
कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं, बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी


मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में प्रदेशवासियों को कोरोना संकट से आगाह करते हुए कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है, इससे बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। कोरोना, कोविड-19 नियंत्रण के मामले में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है, घर से निकलते समय फेस मास्क, फेस कव्हर, फेस शील्ड आदि जो संभव हो, वह साधन अपनाएं। फिजिकल दूरी का पालन करें, भीड़ से बचें, साबुन से हाथ धोने, बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने से बचें और सुरक्षा के हर संभव उपाय करें।


बापू ने स्वतंत्रता संग्राम को दिया निर्णायक मोड़: अगस्त क्रांति दिवस पर की ‘भारत छोड़ो आंदोलन‘ शुरू करने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण प्रसंग है। द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों द्वारा अंग्रेजों का साथ देने के बाद भी, जब अंग्रेजों ने आजादी देने में हील-हवाला किया, तब अहिंसा के पुजारी, हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 से न सिर्फ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की, बल्कि ‘करो या मरो’ का नारा भी दिया। 8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई सत्र में बापू ने स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ देते हुए कहा था-‘‘भारत अर्थात् मानवता के इस विशाल सागर को संसार की मुक्ति के कार्य की ओर तब तक कैसे प्रेरित किया जा सकता है, जब तक कि उसे स्वयं स्वतंत्रता की अनुभूति नहीं हो जाती ? यदि भारत की आंखों की चमक को वापस लाना है, तो स्वतंत्रता को कल नहीं बल्कि आज ही आना होगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि हमारी आजादी की लड़ाई का हर दौर न्याय की लड़ाई का दौर था। इसने भारत की आजादी और दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र की स्थापना और जन-जन के न्याय का रास्ता बनाया।


पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देखा था हर एक के लिए न्याय सुनिश्चित करने का सपना
श्री बघेल ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 14 अगस्त की मध्य रात्रि और 15 अगस्त 1947 की पहली घड़ी में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि - पंडित नेहरू ने आजादी की पहली किरण के साथ कहा था-‘‘ये हमारे लिए एक सौभाग्य का क्षण है, एक नये तारे का उदय हुआ है, पूरब में स्वतंत्रता का सितारा। एक नयी आशा कभी धूमिल न हो। हम सदा इस स्वतंत्रता में आनंदित रहें। भविष्य हमें बुला रहा है। हमें किधर जाना चाहिए और हमारे क्या प्रयास होने चाहिए, जिससे हम आम आदमी, किसानों और कामगारों के लिए स्वतंत्रता और अवसर ला सकें। हम गरीबी, अज्ञानता और बीमारियों से लड़ सकें। हम एक समृद्ध, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील देश का निर्माण कर सकें और हम ऐसी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संस्थाओं की स्थापना कर सकें, जो हर एक आदमी-औरत के लिए जीवन की परिपूर्णता और न्याय सुनिश्चित कर सके।


मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि इसलिए आज जब हम न्याय की बात करते हैं, तब एक पूरी पृष्ठभूमि हमारी नजरों के सामने आती है। हमारे पुरखों का त्याग और बलिदान हमें याद रहता है, जो न्याय की बुनियाद है। इसी हफ्ते हम अपनी देश की आजादी की 73वीं सालगिरह मनाने वाले हैं। ये 73 साल, जन-जन को न्याय दिलाने के लिए उठाये गये कदमों के साक्षी हैं। 9 अगस्त को हम आदिवासी समाज के विकास के संकल्पों के लिए भी याद करते हैं। 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने ‘विश्व आदिवासी’ दिवस घोषित किया था। इसके माध्यम से 38 वर्ष पहले आज के दिन दुनिया में अनुसूचित जनजाति के सम्मान और विकास के लिए नए लक्ष्य तय किये गए थे। अब यह देखने और समीक्षा करने का अवसर भी है कि आदिवासी समाज के उत्थान की दिशा और दशा कैसी है। इस ओर कैसे तेजी से प्रगति हो। इस तरह 9 अगस्त हमें न्याय के अनेक स्वरूपों से जोड़ता है। इस दिन के लिए मैं प्रदेश की जनता और विशेष रूप से आदिवासी समाज को बधाई देता हूं।

 

रायपुर: टिम्बर ट्रेडर्स के मुंशी ने लिखवाई थी लूट की फर्जी रिपोर्ट,पुलिस ने लिया हिरासत में, भांजे व दोस्त के साथ मिलकर रुपये भेजा गांव

रायपुर: टिम्बर ट्रेडर्स के मुंशी ने लिखवाई थी लूट की फर्जी रिपोर्ट,पुलिस ने लिया हिरासत में, भांजे व दोस्त के साथ मिलकर रुपये भेजा गांव

रायपुर, टिम्बर ट्रेडर्स कंपनी के मुंशी ने 4 लाख 60 हजार रुपये की लूट की झुठी रिपोर्ट लिखाकर कर रुपये हड़पने की योजना बनाई थी। आरोपी ने अपने भांजे व दोस्त की मदद से रुपये गांव भेज लूट होने की झूठी शिकायत कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

पुछताछ के दौरान आरोपी के बयान पर संदेह होने के बाद कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगानगर शिव मंदिर निवासी कुलेश्वर साहु 30 वर्ष पिता मुकुंद साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि शनिवार को प्रार्थी को टिम्बर ट्रेडर्स का मालिक भरत पटेल बोला ने 4 लाख 60 हजार रूपये पेमेंट लाने अंकित ट्रेडर्स से 300000/- रूपये तथा बाकी 160000/- रूपये ईश्वर फर्नीचर से लाने भेजा था।

ALSO READ:- देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पार, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 64 हजार से ज्यादा केस

पीडि़त अपने टीवीएस एक्सल सी.जी 04 एल.जे 9938 मे सवार होकर अंकित ट्रेडर्स शुक्ला बाडा फाफाडीह व ईश्वर फर्नीचर फाफाडीह से पेमेन्ट लेकर काले रंग के हैण्ड बैंग मे रख कर टीबीएस एक्सल की डिक्की में रखकर आनंद टिम्बर भनपुरी में मालिक को देने आ रहा था तभी रास्ते में वाल्टीयर गेड पार करने के बाद करीबन 05.45 बजे शाम को डीआरएम ऑफिस के पास वाले ब्रीज के ऊपर पहुंचा था कि पीछे से मोटर सायकल में दो लोग आये तथा एक आदमी जो सफेद शर्ट तथा काला पेंट पहना था चलते हुए मोटर सायकल से उतर कर मेरे टीवीएस एक्सल मोटर सायकल वाहन के पीछे में आकर बैठ गया तथा मेरे पीछे कुछ चीज टीकाकर बोला हल्ला करेंगा तो जान से मार दुंगा बोलकर डिक्की में रखा नगदी रकम 460000 /- रूपये को निकाल लिया।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस पीडि़त के द्वारा दिये गये बयान के दौरान बार-बार अपना बयान बदलने पर पुलिस को शंक हुआ व जिसके बाद आरोपी के द्वारा बताये गये स्थान पर लगे सीसी टीवी केमरा का फुटेज खंगालने पर मुंशी टीवीएस जूपिटर से अकेला जाते एक जगह दिखाई दे रहा। इस पर कड़ाई से पुछताछ करने पर पुलिस को लूट की फर्जी जानकारी देने की बात कबूल लिया। आरोपी अपने भांजे व दोस्त के साथ मिलकर रुपये को गबन करने का प्लान बना लूट की झुठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भांजे को रुपये देकर ग्राम मोहल्ला भेज दिया था। जिसके बाद भांजे ने उसके दोस्त के पास रुपये रखवा दिया था। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी में जुटी हुई है।  

BREAKING: रायपुर के नामी बिल्डर के घर IT विभाग की दबिश

BREAKING: रायपुर के नामी बिल्डर के घर IT विभाग की दबिश

रायपुर, राजधानी रायपुर में अविनाश बिल्डर्स के घर व कार्यालय पर आईटी टीम ने दबिश दी है।
बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने अविनाश बिल्डर्स के सभी ठिकानों पर रेड मार कार्यवाही शुरू कर दी है ।
सूत्रों के मुताबिक डिपार्टमेंट को पिछले काफी समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर आज राजधानी रायपुर में टीम ने छापामार कार्यवाही चालू की है।

 

 बस्तर जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई मौत, मेकॉज में किया गया था भर्ती

बस्तर जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई मौत, मेकॉज में किया गया था भर्ती

जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा के कोटलापाल निवासी 25 वर्षीय एक युवक को सांस लेने की तकलीफ होने की शिकायत के बाद शुक्रवार को मेकॉज में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना जांच में युवक का पॉजिटिव रिपोर्ट पाया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। कोरोना से बस्तर जिले में यह दूसरी मौत कोरोना संक्रमित की हुई है। इससे पूर्व जगदलपुर के नयामुण्ड़ा निवासी कोरोना संक्रमित एक युवती की मौत रायपुर में हो गई थी। कोरोना संक्रमित युवक के मौत की पुष्टि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ केएल आजाद ने किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहंडीगुड़ा के कोटलापाल निवासी 25 वर्षीय एक युवक को बीते कल शुक्रवार को सांस लेने की तकलीफ होने की शिकायत के बाद लोहंडीगुड़ा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया था। मेकॉज में युवक को भर्ती करने के साथ ही चिकित्सकों ने उसका रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया,  जिसमें युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। आज सुबह उपचार के दौरान उक्त कोरोना संक्रमित युवक मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ विभाग आवश्यक कार्यवाही में जुट गया है, लोहंडीगुड़ा अस्पताल जहां युवक का उपचार किया गया था उसे सील करने की तैयारी की जा रही है। 
 दहेज के लिये शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर महिला को किया जलाने का प्रयास, मामला दर्ज

दहेज के लिये शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर महिला को किया जलाने का प्रयास, मामला दर्ज

रायपुर। ससुरालियों ने महिला को दहेज नही लाने व शादी के चार साल बाद भी बच्चा नही होने की बात कहकर मिट्टीतेल डालकर जलाने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसुमखूंटा पोस्ट गनौद थाना आरंग निवासी मनीषा कुर्रे 22 वर्ष पति सुनील कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का शादी चार वर्ष पूर्व हुआ था पति ड्राईवर है। शादी के दो वर्ष तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले दो वर्ष से पति सुनील कुर्रे व ससुर श्रवण कुर्रे एवं सांस सुनीता कुर्रे के द्वारा दहेज एंव बच्चा न होने के संबंध में मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने लगे। पति आये दिन शराब पीकर बेवजह मारपीट करता था। एक बार पति व सांस,ससुर ने मिट्टी तेल डालकर महिला को जलाने का प्रयास भी किया था। प्रार्थिया द्वारा पैर पर गिरने पर ससुरालियों द्वारा घटना की जानकारी मायके में नही देने की बात कहकर छोड़ दिया। रक्षा बंधन त्यौहार पर महिला को मायके भेजने के बाद पति 6 अगस्त को दूसरी लड़की मधू साहू से प्रेम विवाह आर्य समाज में कर लिया है। वहीं महिला के मायके ग्राम नकटी मंदिरहसौद में पहुंचकर ससुरालियों द्वारा घटना की जानकारी दी व कहा की सुनील ने दूसरी शादी कर ली है यदि साथ में रहना है तो चलों नही तो यहीं रहो,इसकी जानकारी मिलते ही महिला बेहोश हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति,सांस,ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की धारा 498ए,34,323,494 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
कामधंधा करने की सलाह देने पर हैवान पुत्र ने की पिता की पिटाई, मामला दर्ज

कामधंधा करने की सलाह देने पर हैवान पुत्र ने की पिता की पिटाई, मामला दर्ज

कोरबा। लॉकडाउन शिथिल होने के बाद कोई कामधंधा करने की सलाह देने वाले पिता को उसके पुत्र ने घायल कर दिया। एक हाथ फैक्चर होने की रिपोर्ट आने पर पुलिस ने 294,323,324,325 का प्रकरण दर्ज किया है। जूनापारा सिरमिना में यह घटना हुई। बताया गया कि कन्हैया ने अपने पुत्र घनश्याम को कहा था कि काफी समय बीत चुका है। अब वह काम धंधे पर ध्यान दें। जिस समय यह बात चल रही थी, आरोपी नशे की स्थिति में था। उसने आव देखा न ताव, डंडे से पिता पर हमला कर दिया। दर्द से निकली चीख सुनकर परिजन सख्ते में आए। इस बीच आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीडि़त की एक्सरे रिपोर्ट और अब तक की जानकारी के आधार पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
   कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए दूसरी सूची जल्द होगी जारी

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए दूसरी सूची जल्द होगी जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में चल रहे कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली, इसमें निगम-मंडलों व आयोगों में नई नियुक्तियों को लेकर नामों पर मंथन हुआ। बताया जाता है कि दूसरी सूची में बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए नवीन भवन, सत्ता व संगठन में बेहतर तालमेल, संगठन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा आदि पर भी चर्चा हुई है।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक दोपहर करीब 12-1 बजे से प्रारंभ हुई थी। यह बैठक काफी लंबी चली और दोपहर करीब 3 बजे बैठक समाप्त हुई। कांग्रेस सूत्रों की माने तो इस बैठक में सत्ता व संगठन में बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इसके अलावा प्रदेश के अनेक जिलों में कांग्रेस भवन के निर्माण को लेकर, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में निगम-मंडल व आयोगों में नई नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। बताया जाता है कि बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों के लोगों को और खासकर कांग्रेस के ऐसे कार्यकर्ताओं को जिन्होंने भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कांग्रेस संगठन के लिए जी-जान से काम किया है, ऐसे कार्यकर्ताओं को अब मौका देना चाहिए। इस पर आम सहमति बनी, बताया जाता है कि इसके लिए बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत व लगन के साथ ही अनुभव के आधार पर विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों में नियुक्ति देने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि नई नियुक्तियां इस तरह से हो कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में असंतोष व्याप्त न हो। इस विषय पर कांग्रेस नेताओं के मध्य लंबी चर्चा हुई। बताया जाता है कि दूसरी लिस्ट में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नाम शामिल किए जाने का संकेत है। ज्ञात हो कि पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, इस लिहाज से यह तय है कि अब दूसरी सूची में वरिष्ठता, अनुभव व जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए नाम शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने यहां तक दावा किया है कि दूसरी सूची के लिए दावेदारों के नामों को फाइनल कर लिया गया है, आज-कल में ही इन नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। बैठक में पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा सहित कांग्रेस समन्वय समिति के अधिकांश सदस्य शामिल हुए। 
 क्रेडिटकार्ड जनरेट करने के बहाने कार्ड नंबर व ओटीपी पुछकर हजारों की ठगी,मामला दर्ज

क्रेडिटकार्ड जनरेट करने के बहाने कार्ड नंबर व ओटीपी पुछकर हजारों की ठगी,मामला दर्ज

रायपुर। क्रेडिटकार्ड जनरेट करने के बहाने कार्ड नंबर एवं ओटीपी नंबर पुछकर खाते से 68 हजार 6 सौ 80 रुपये निकाल लेने की रिपोर्ट उरला थाने में आज दर्ज की गई है। 
 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार चौक उरला निवासी तोरणबाई चंद्राकर 30 वर्ष पति गेंदलाल चंद्राकरने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का खाता एक्सिस बैंक शाखा बीरगांव में है। 30 जून को दोपहर 3.25 बजे मोबाईल नंबर 917027670360 के धारक द्वारा कार्ड जनरेट करने की बात कह क्रेडिट कार्ड नंबर व ओटीपी नंबर की पुछकर खाते से 68 हजार 6 सौ 80 रुपये छल पूर्वक खाते से निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधारा पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 45 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद कोरोना को हराकर घर लौटी 67 वर्षीय महिला, एम्स रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

45 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद कोरोना को हराकर घर लौटी 67 वर्षीय महिला, एम्स रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स रायपुर में भर्ती कोरोना पॉजीटिव एक 67 वर्षीय महिला 45 दिनों तक कोरोना से लंबी लड़ाई लडऩे के बाद जीतकर आज अपने परिवार के पास वापस लौटी। एम्स प्रबंधन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
 
 
एम्स प्रबंधन ने ट्वीट में लिखा है कि एम्स रायपुर में कोरोना पॉजीटिव एक 67 वर्षीय महिला पिछले 45 दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रही थी। आखिरकार वृद्ध महिला ने कोरोना को मात देकर आज अपने घर लौट गयी और अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। 

राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर राज्य में संपन्न हुए संघ के चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर दो उम्मीदवारों के मध्य चुनाव हुआ है। आज संपन्न हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ओलंपिक संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 
 
ओलंपिक संघ के नए चुने गए पदाधिकारी :-

अध्यक्ष : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

उपाध्यक्ष : डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगत, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांवरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर

कोषाध्यक्ष : सहीराम जाखड़

महासचिव : गुरुचरण सिंह होरा

सहसचिव : अभिजीत मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर पराशर, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव।

सदस्य : डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहमद खान, जगन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आनंद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर

विशेष आमंत्रित सदस्य : विधायक कुलदीप जुनेजा, आईएएस सोनमणि बोरा, आईपीएस संजय पिल्लई, आईपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार जुनेजा।

एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पद : अटल श्रीवास्तव (सीओए, बिलासपुर), अनवर ढेबर (फेंसिंग), अरुण सिंघानिया (हैंडबॉल), ठाकुर अजय सिंह (लॉन बॉलिंग), प्रिंस भाटिया (लुग) के नाम हैं।

 

 छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो लोगो की मौत, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो लोगो की मौत, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा। तीन साढू भाइयों ने एक साथ शराब पी और साढू भाई के आने पर दोस्त साढू भाइयों ने पहले चिकन खाया और जमकर महुआ शराब का सेवन किया। जानकारी के अनुसार बीती रात कोरबा के बलगीखार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमकर शराब पीने वाले राजेश यादव, प्रसाद यादव और तीजराम यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई तीनों को उल्टी करने लगे और बेहोश हो गए।
 
 
यह सब देख ग्रामीणों ने तत्काल किसी तरह उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्रसादी यादव और तीजराम की मृत्यु हो गई वहीं राजेश यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बावजूद भी राजेश उल्टी करते करते धीरे-धीरे बातचीत भी कर रहा है। मामला यह है कि बांकी निवासी राजेश और रिसदी कोरबा निवासी तीजराम साहू साढू भाई हैं और बलगी खार में रहकर रोजी मजदूरी करते हैं।
 
 
इनका एक और साडू भाई अटारी कोरबी निवासी प्रसादी यादव कल अपने साढू भाइयों के पास मेहमान नवाजी कराने आया था राजेश और तीज राम ने बलगिखार पास के गांव से महुआ शराब खरीदी और तीनों ने उसका सेवन किया यही शराब राजेश को छोड़ उसके दोनों साढू भाइयों के लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 
 बच्चे को स्कूटी से मामूली चोट लगने पर युवक ने फोड़ा महिला का सिर, मामला दर्ज

बच्चे को स्कूटी से मामूली चोट लगने पर युवक ने फोड़ा महिला का सिर, मामला दर्ज

रायपुर। सखी सेंटर में काम करने वाली महिला के साथ गाली-गलोच व डंडे से मारकर सिर फोडऩे की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम विहार कालोनी शिवम एजुकेशनल एकेडमी रहवासी पुष्पा माछिरके 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया सखी सेंटर रायपुर में काम करती है |
 
 
7 अगस्त को शाम 6.30 बजे पति के साथ सखी सेंटर से आते समय चंगोराभाठा मटकोडवापारा में कुछ बच्चे खेल रहे थे हार्न बजाने के दौरान एक बच्चे को स्कूटी के मिरर से मामूली चोट लगा। इसको लेकर बच्चे के पिता बंशी धु्रव का दामाद ने प्रार्थिया के घर आकर गाली-गलोच करने लगा व बाहर खड़े बेटे को गिरा दिया।
 
 
गाली देने से मना करने पर महिला के सिर पर डंडे से वार कर फोड़ दिया इस वजह से खून निकलने लगा। पति द्वारा बीच -बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलोच किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरपों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती मिली लाश, सामाजिक गतिरोध बना वजह

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती मिली लाश, सामाजिक गतिरोध बना वजह

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम सांकर के खलिहान में मौजूद एक पेड़ में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल में जुट गई। 
 
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकर के ही रहने वाला 28 वर्षीय संजय यादव और युवती मीना मरावी 18 वर्ष ग्राम फरहदा निवासी है। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन सामाजिक गतिरोध के कारण वे विवाह नहीं कर पा रहे थे और उन्हें समाज परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने यह आशंका जताई है कि मौत का कारण सामाजिक गतिरोध हो सकता है। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 
 
कार में पेट्रोल भरवाने निकले जज के बेटे की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

कार में पेट्रोल भरवाने निकले जज के बेटे की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईकोर्ट के जज के बेटे की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 5 बजे की है। हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम चौरडिय़ा के बेटे प्रियांश चौरडिय़ा अपनी कार से पेट्रोल भराने निकले थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास उनकी कार को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
 
 
इस टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर ही प्रियांश की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए। प्रियांश को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

रायपुर। कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि आज की बैठक में संगठन की और मजबूती, विश्वसनीयता, जिला मुख्यालयों में कांग्रेस भवन के निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। 
 
 
कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने कल शाम राजधानी रायपुर पहुंचे पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया ने संक्षिप्त चर्चा में कहा कि समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। निगम-मंडलों की दूसरी सूची जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय के अलावा भी अन्य विषय है जो महत्वपूर्ण है।
 
 
उन्होंने कहा कि निगम-मंडलों में नियुक्ति का मामला भी प्रमुख बिन्दुओं में है, लेकिन इसके अलावा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, जिला मुख्यालयों में नवीन कांग्रेस भवन के निर्माण, संगठन की आगामी रणनीतियों व कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने एक बार फिर से संकेत दिया है कि निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर जारी होने वाली दूसरी सूची में निष्ठावान और पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, जाने कहा की है यह खबर

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, जाने कहा की है यह खबर

कोरबा। बाल्को में रहने वाला एक शादीशुदा युवक एक युवती को शादी करने का झांसा देकर पिछले चार माह से वैवाहिक संबंध बना कर रखा। गर्भवती होने पर दवा खिला कर गर्भपात करा दिया। यही नहीं उसने एक और युवती को अपने प्रेमजाल में फांस लिया और उसे अपने साथ ले जाने की तैयारी करने लगा। युवती के लापता हो जाने पर बवंडर मच गया और मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
बाल्को निवासी व कपड़ा दुकान में काम करने वाला सेराज खान उर्फ  सोनू पिता मोहम्मद साहेबजान शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। इसके बावजूद वह खुद को अविवाहित बता कर सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेमजाल में फांस लिया। शादी करने का झांसा देकर उससे मिलता.जुलता रहा। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई। इससे भयभीत युवती गुरुवार को दोपहर में करीब तीन बजे घर से लापता हो गई। इसके साथ ही परिजनों एवं उससे जुड़े लोग आक्रोशित हो गए।
 
 
रात में ही काफी संख्या में सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की शिकायत की गई। इस बीच पता चला कि सेराज खान उरगा थाना क्षेत्र की एक युवती को भी शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। यही नहीं कुछ अन्य युवतियों के साथ भी इसी तरह की हरकतें करने की जानकारी एक के बाद एक सामने आने लगी। इससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। पुलिस सक्रिय हुई और रात में ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर डरी सहमी सीएसईबी चौकी क्षेत्र की युवती रात में अपने एक परिचित के घर चली गई थी। सुबह सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बहरहाल पुलिस ने उरगा थाना क्षेत्र की पीडि़त युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
 कोरोना संक्रमण में बीच कल संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, पसहर चावल खाकर तोड़ेंगी उपवास

कोरोना संक्रमण में बीच कल संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, पसहर चावल खाकर तोड़ेंगी उपवास

रायपुर। कोरोना काल के बीच 9 अगस्त को महिलाएं अपने बच्चे व कुटुंभ की सुख समृद्धि हलषष्ठी का व्रत रखकर पूजा करेंगी। इस दिन महिलाओं को पूजा करने तक निर्जला व्रत रखेंगी। पूजा खत्म होने के बाद माताएं पूजा के लिए बनाए गए तालाब से अमृत रूपी जल से बच्चों का मुंह धुलवाएंगी। इसके बाद उसमें कपड़ा गीलाकर उनकी पीठ पर आशीर्वाद भरा पोता मारेंगी।
 
 
मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे स्वस्थ व दीर्घायु होते हैं। पूजा के बाद महिलाएं इस दिन भैंस के दूध से बने चाय पीकर अपना उपवास तोड़ती है, उसके बाद बिना हल से तैयार हुआ चावल (पसहर चावल) व छह प्रकार की भाजी बनाकर बिना तड़का लगाए भोजन ग्रहण करेंगी। यह पर्व कल मनाया जाएगा। इस बार महिलाओं को तैयारियों की चिंता सताने लगी थी, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण 6 अगस्त तक शहर बंद था। वहीं घर-घर जाकर पूजा में लगने वाली सामग्री को छोडऩे वाले लोग भी इस बार कोरोना के डर के नहीं निकलें रहें हैं।
 
 
इसके अलावा शहर में लॉकडाउन भी था। इधर, महिलाओं को लॉकडाउन खुलेगा या बढ़ेगा इसे लेकर चिंतित थी, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुला देख महिलाओं के चेहरे खिल गए। महिलाएं बाजार में पूजा की सारी सामग्रियां खरीदादारी की। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के कारण बाजार पिछले 13 दिनों से बंद था। शुक्रवार को बाजार खुल गया है। अब महिलाएं पूजन सामग्री खासकर महुए का पता, कुश आदि की खरीददारी कर रही हैं। पर्व को अब एक दिन ही शेष रहे गए हैं।  

बाजार में बिक रहा पसहर चावल-
बाजार में बिना हल से तैयार होने वाला पसहर चावल की बिक्री हो रही है। यह चावल 160 रूपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा लाई महुआ, कुश आदि पूजा की सामग्री भी बाजार में बिकने के लिए पहुंच गई है। पूजा अर्चना के बाद महिलाएं यहीं चावल का ग्रहण करेंगी।

छह प्रकार की सामग्री का किया जाता है उपयोग-
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष का छठवां दिन, छह प्रकार की भाजी, छह प्रकार के खिलौने, छह प्रकार के अन्न वाला प्रसाद तथा छह कहानी की कथ इस व्रत का संयोग है। पूजर के बाद व्रत करने वाली महिलाएं जब भोजन के लिए बैठती है, तो उनके भोज्य पदार्थ में पसहर का भात, छह प्रकार की भाजी जिसमें मुनगा, कुम्हड़ा, सेमी, तरोई, करेला, मिर्च शामिल होता है। इनके साथ ही भैंस का दूध, दहीव घी, सेंधा नमक, महुआ के पत्ते का दोना आदि का उपयोग किया जाएगा।

यह है हलषष्ठी की पौराणिक कथा-
व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार वासुदेव-देवकी के छह पुत्रों को कंस ने कारावास में मार डाला। जब सावतें बच्चें के जन्म का समय नजदी आया तो, देवर्षि नारद ने देवकी को हलषष्ठी का व्रत रखने की सलह दी। देवकी ने इस व्रत को सबसे पहले किया, जिससे उनके आने वाले संतान की रक्षा हुई।
 बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

बस्तर में नक्सलवाद से निपटने में विफल रही भूपेश सरकार- केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश सरकार को बस्तर में नक्सलवाद से निपटने के लिए पूरी तरह से विफल बताया। साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें प्रदेश का निष्क्रिय मंत्री कहा है।
 
 
भाजपा कार्यालय में कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को बताने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था। इस दौरान मीडिया के एक सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद नक्सलवाद को बढ़ावा मिलने के साथ ही घटनाओं में भी लगातार इजाफा हाने की बात कही है। केदार कश्यप ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने और इसके खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है।
 
 
केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर लगाए आरोप पर केदार कश्यप ने प्रदेश के गृहमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गृहमंत्री इतने निष्क्रिय हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है कि नक्सल घटनाओं में कितने जवान शहीद हुए हैं और कहां कौन सी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता होना चाहिए कि बस्तर से नक्सलवाद को कैसे खत्म करें, लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के 02 वर्ष बीतने वाले हैं, लेकिन नक्सलवाद के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक बार भी बस्तर में कोई बड़ी बैठक नहीं की है। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए भूपेश सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है।
 छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी: अब तक 87 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी: अब तक 87 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का प्रकोप से अब रोजाना लोगों की जाने जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पांच माह का बालक भी शामिल है। इन मौतों के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गयी है, वहीं प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 03 हजार पार हो गयी है, जिनका ईलाज जारी है। 
 
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 07 अगस्त को प्रदेशभर जहां 378 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई, वहीं 10 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का कुल आकड़ा 11408 पहुंच गया है, वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 87 हो गई है। हालांकि अब तक मिले संक्रमितों में 8319 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके है। वर्तमान में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3002 है, जिनका ईलाज प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है। 
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ई-लोकार्पण व भूमिपूजन के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रूपए की लागत के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भैरमगढ़ स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मुख्यमंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव-निर्मित ट्रामा सेंटर का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने की। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थिति में पांच लड़कियों सहित तीन युवक गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला बीजापुर के भैरमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 29 करोड़ 15 लाख रूपए के 39 कार्यों का ई-लोकार्पण तथा 66 करोड़ 85 लाख रूपए लागत के 132 निर्माण एवं विकास कार्यों का ई-भूमिपूजन किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है।

पढ़ें : 8 हजार की रिश्वत लेते आरआई गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई, जाने कहा की है यह खबर

    मुख्यमंत्री ने देश के सभी आकांक्षी जिलों में बीजापुर जिले के अव्वल होने पर पूरे जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर श्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा सहित सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा और राजेश तिवारी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मण्डावी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

पढ़ें : अनलॉक राजधानी: एसपी-कलेक्टर निकले शहर भ्रमण पर देखी शहर की व्यवस्था

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर वीडियो कॉल से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बैंक सखी से भी बात की। कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, अध्यक्ष जनपद पंचायत भैरमगढ़ श्री दशरथ कुंजाम एवं अध्यक्ष नगर पंचायत भैरमगढ़ श्री दशरथ परबुलिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल,  मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आदिवासी विकास विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह, राजस्व सचिव सुश्री रीता शांडिल्य उपस्थित थी।