नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, बाईक सवार युवकों ने चाकू व पत्थर से दो युवकों पर किया हमला

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, बाईक सवार युवकों ने चाकू व पत्थर से दो युवकों पर किया हमला

रायपुर | ऑटों रिपेयर्स मैकेनिक को बाईक सवार युवकों ने चाकू व पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काली मंदिर न्यु राजेन्द्रनगर निवासी अतीप दीप 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी पुजारी पेट्रोल के पास एक दुकान में ऑटों रिपेयर्स का काम करता है।

READ : राजधानी के सुने मकान का फिर टुटा ताला, स्टील कारोबारी के यहां 4 लाख रुपये की सोने, चांदी के जेवरात व नगदी पार

बुधवार को शाम 5 बजे अपने दोस्त हरीश तांडी के साथ दुकान में बैठा सड़क किनारे दुर्गा नगर के लड़के अतीक व अंटू कुछ युवकों के साथ मारपीट करता देख, अपने दोस्त के साथ घर पैदल घर जाने  लगे तभी बाईक सवार 3 लड़के रोककर झगड़े में तुम लोग भी शामिल है कहकर गाली-गलोच कर पत्थर व चाकू से मारकर घायल कर आरोपी फरार हो गये।

READ : लॉकडाउन नहीं बढ़ाएगी सरकार, अधिक संक्रमण वाले जिलों में कलेक्टर लेंगे फैसला

चाकू लगने से हरीश तांडी घायल हो गया है व प्रार्थी का सिर फुटकर खून निकलने लगा। हरीश तांडी को इलाज के लिये मेडीशाइन अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
राजधानी के सुने मकान का फिर टुटा ताला, स्टील कारोबारी के यहां 4 लाख रुपये की सोने, चांदी के जेवरात व नगदी पार

राजधानी के सुने मकान का फिर टुटा ताला, स्टील कारोबारी के यहां 4 लाख रुपये की सोने, चांदी के जेवरात व नगदी पार

रायपुर | राजधानी में रक्षाबंधन त्यौहार मनाने गये स्टील कारोबारी के यहां घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

पुुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीचर्स कालोनी सुंदर बिहार छोटा भवानी नगर कोटा निवासी संजय गंगवाल 49 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी राखी का त्यौहार मनाने अपने भाई के यहां 2 अगस्त की सुबह परिवार सहित रायगढ़ गया हुआ था। जाते समय घर में ताला लगाकर मकान का एक चाबी घर की नौकरानी अनसुईया को दिया था वह पिछले 8 वर्ष से प्रार्थी के यहां काम कर रही है। 4 अगस्त को नौकरानी सुबह 10 बजे घर का सफाई करने आई तो पीछे दरवाजे का ताला टूटे देखकर कमरे में आकर देखी तो घर का सारा समान बिखरे पड़े हुये थे इसकी सूचना नौकरानी ने दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना सरस्वती नगर थाना प्रभारी को दिया व रायगढ़ से 4 अगस्त को प्रार्थी रात 7 बजे वापस अपने घर आकर घर में रखे आलमारी में रखे सामान चेक किया। तो देखा मास्टर बेडरूम में रखा आलमारी व दराज का ताला टूटा हुआ था उसके अंदर रखे समान सोने का चेन 02 तोला कीमत 65 हजार 97 रूपये,सोने की चुडी 01 जोडी 41.600 ग्राम कीमत 24 हजार 4 सौ 25/ रूपये,डायमण्ड इयररिंग 4.370 ग्राम कीमत 23 हजार 8 सौ 53/ रूपये,सोने की अंगुठी गिन्नी 5.960 ग्राम कीमत 15150/ रूपये,गोल्ड कोईन सिक्का 05 ग्राम 15 हजार 9सौ 92/ रूपये,गोल्ड रिंग 4.550/ कीमत15 हजार रूपये,डायमंड रिंग 4.244 कीमत 48 हजार 7 सौ 50/ रूपये,गोल्ड हाफ सैट पैण्डल सोने का कीमत 87600/ रूपये,कान का ईयररिंग सोने का 10.090 किमती 35 हजार 8 सौ रूपये,तथा नगदी रकम  60 हजार रूपये कुल 3 लाख 91 हजार 667/ रूपये की चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई  है। 
 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस जिले से हटेगा लॉक डाउन, लिया गया निर्णय

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस जिले से हटेगा लॉक डाउन, लिया गया निर्णय

दुर्ग, जिले में लगाया गया लॉक डाउन गुरुवार 6 अगस्त को समाप्त होगा। जिला प्रशासन द्वारा अब लॉक डाउन को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही जिले में पिछले 14 दिनों से बंद सभी कार्यालय, बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रारंभ हो जाएंगे और आम जनता के ऊपर लगी पाबंदियां भी खत्म हो जाएंगी। लॉक डाउन खत्म होने के बाद जिला प्रशासन व्यापारिक संगठनों से संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर चर्चा की। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के पालन, मास्क और सैनिटाइज़ेशन का पालन करने के बाध्यता के साथ दुकानों के खुलने का समय निर्धारित करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। ।  

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, जानिये इस बार कैसे मनाया जायेगा ये पर्व

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, जानिये इस बार कैसे मनाया जायेगा ये पर्व

राज्य एवं जिला स्तर पर सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित होंगे संक्षिप्त समारोह, कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छताकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, राजधानी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे ध्वजारोहण


रायपुर,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए आयोजन किए जाएंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसके तहत भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देश के तहत स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह राजधानी रायपुर में स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा जहां पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहरण उपरांत पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। मुख्यमंत्री के द्वारा जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वछता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा।


इसी तरह जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वछता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील एवं जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य, जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्र नहीं किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। गणमान्य अतिथियों को भी सीमित संख्या में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा।


प्रदेश की राजधानी रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। इसे देखते हुए रायपुर एवं अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों को ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखों द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् राष्ट्रीय गान जन-गण-मन गाया जाएगा। सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

 

 तेंदूपत्ता संग्रहको के बीमा पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले बृजमोहन अग्रवाल मोदी सरकार से पूछे बीमा क्यो बन्द किया- सुशील आनंद शुक्ला

तेंदूपत्ता संग्रहको के बीमा पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले बृजमोहन अग्रवाल मोदी सरकार से पूछे बीमा क्यो बन्द किया- सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। कांग्रेस ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए शुरू की गई तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की आदिवासी विरोधी चरित्र की उपज है यह योजना। मोदी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जाने वाले बीमा को बंद कर दिया था इस कारण राज्य सरकार को यह योजना लागू करना पड़ा ताकि तेंदूपत्ता श्रमिको उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा दी जा सके।शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में तेंदूपत्ता संगहण कार्य में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया (50 वर्ष से अधिक आयु नहीं होने की स्थिति में) की सामान्य मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को 2 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। दुर्घटना से मृत्यु होने पर दो लाख रूपए अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा। दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रूपए और आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि दी जाएगी। 

योजना के अंतर्गत यदि संग्राहक परिवार के मुखिया की 50 से 59 आयु वर्ष के बीच सामान्य मृत्यु होती है, तो 30 हजार रूपए, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 75 हजार रूपए, दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति पर 75 हजार रूपए और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 37 हजार 500 रूपए की सहायता अनुदान राशि परिवार के नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को दी जाएगी। 

छत्तीसगढ़ राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के समन्वय से यह योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा किया जाएगा, जिसमें संबंधित जिला यूनियन द्वारा ही एक माह के अंदर प्रकरणों का निराकरण करते हुए सहायता अनुदान की राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में प्रदाय की जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तेंदू पत्ता संग्रहको के बीमा के बारे में लगातार बयान बाजी करने वाले बृजमोहन अग्रवाल में साहस हो तो अब वे मोदी सरकार से पूछे उसने तेंदूपत्ता संग्रहको का बीमा करना क्यो बन्द किया था ? राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करने हेतु वचनबद्ध है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा की गई है।यह कांग्रेस सरकार की अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को बताता है।
       
 क्या डॉ. रमन सिंह पनामा प्रकरण से स्वयं को पाक-साफ बताने राज्य शासन से जांच की मांग करेंगे: कांग्रेस

क्या डॉ. रमन सिंह पनामा प्रकरण से स्वयं को पाक-साफ बताने राज्य शासन से जांच की मांग करेंगे: कांग्रेस

रायपुुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कवर्धा के पते पर विदेशी खाते खोले जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि अगर रमन सिंह ने अपने कवर्धा के पते पर विदेशों में खाता खोले जाने की शिकायत नहीं की है तो स्पष्ट है कि मामला बहुत गंभीर है। रमन सिंह को इस मामले की जांच कराये जाने की अपनी जिम्मेदारी निभानी थी। अगर रमन सिंह जी पाक साफ  होते तो जांच नहीं तो कम से कम मामले की शिकायत तो रमन सिंह ने की ही होती। 

15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जो इतने गंभीर विवाद पर भाजपा की राज्य सरकार और भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा जांच तक नहीं करवाने से सब कुछ स्पष्ट है। रमन सिंह अभी भी शिकायत नहीं करते हैं, तो कांग्रेस सरकार से शिकायत करेगी और इस अगस्ता दलाली के मामले पर कार्यवाही की मांग करेगी। अब तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी पूछ लिया है कि सरकार पनामा पेपर्स मामले में कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे है। अगर भाजपा चाहे तो इस मामले की जांच के लिये राज्य सरकार को कह सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि हम यह भी जानना चाहते है कि क्या अगस्ता मामले की दलाली का पैसा ही इस विदेशी खातें में जमा किया गया था? पनामा पेपर्स से उजागर हुये अभिशेक सिंह के विदेषी निवेष के मामले की जांच होनी चाहिये। आई.सी.आई.जे. की वेबसाइट में ''म.नं. 05, विंध्यवासिनी वार्ड, रायपुर-नांदगांव मार्ग कवर्धा, जिला कबीरधाम दिया गया है। अभिषेक सिंह के पिता रमन सिंह का पता विधानसभा निर्वाचन के समय उनके शपथ पत्र में ''म.नं. 05, रायपुर-नांदगांव मार्ग कवर्धा, जिला कबीरधाम दिया गया है। अभिषेक सिंह के द्वारा अपना नामांकन फार्म में पता यही भरा गया है। यही पता आई.सी.आई.जे. द्वारा उजागर लिंक्स में भी है। इन सारे महत्वपूर्ण तथ्यों के बावजूद भी न रमन सरकार ने न भाजपा की केन्द्र सरकार ने रमन सिंह और अभिषेक सिंह के कालेधन के निवेश की जांच नहीं करवायी?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछा है कि 15 साल की सत्ता चली जाने के बाद रमन सिंह अब तो बता दें कि मुख्यमंत्री के कवर्धा के पते पर खाता खोलने वाला अभिषाक सिंह कौन है? 2 साल पहले पनामा की फार्म मोस्साक फोसेंका के कुछ पेपर लीक हुए थे, जिसमें अभिषाक सिंह के नाम से मुख्यमंत्री रमन सिंह के कवर्धा वाले घर के पते पर करोड़ों रुपयों के विदेशी निवेश की बात उजागर हुई थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सांसद बेटे का नाम अभिषेक सिंह है। लगातार कांग्रेस द्वारा इस मामले में जांच की मांग की जाती रही है। कांग्रेस ने बार-बार मांग दोहराई है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में अभिषाक सिंह के नाम और मुख्यमंत्री के गृह निवास के पते पर जो निवेश हुआ है, उसकी जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। परंतु इतने बड़े घोटाले में सूबे के 15 साल मुखिया रहे रमन सिंह की लगातार रहस्यमयी चुप्पी लगातार अनेक सवालों को जन्म देती रही। मुख्यमंत्री रमन सिंह के घर पर अभिषाक सिंह के नाम से निवेश की कंपनी खोली जाती है और इसकी जांच में ना तो स्वयं मुख्यमंत्री रमन सिंह, ना भाजपा की राज्य सरकार और ना भाजपा की केंद्र सरकार कोई रुचि नहीं दिखा रही है। अभी तक कोई जांच ही नहीं गई है। इससे कम तथ्यों के खुलासे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गद्दी चली गई।
   मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडऩे पर 31 लोगों पर ठोका जुर्माना,निगम के जोनो की टीमों ने बाजारों को करवाया बंद

मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडऩे पर 31 लोगों पर ठोका जुर्माना,निगम के जोनो की टीमों ने बाजारों को करवाया बंद

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर प्रशासन के निर्देशानुसार एवं रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा जोन स्तर पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ टोटल लॉकडाउन अवधि में मास्क नहीं पहनने पर, सामाजिक दूरी नियम तोडने पर लॉकडाउन नियम तोडने पर निरंतर समझाईष देने सहित जुर्माना वसूली की कार्यवाही रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम करने निरंतर जारी है। 

इस क्रम में आज निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने पर 30 लोगो पर 1940 रू. एवं एक दुकानदार द्वारा सामाजिक दूरी नियम तोडने पर संबंधित से 100 रू. कुल 31 लोगो से नियम तोडने पर 2040 रू. की जुर्माना वसूली भविष्य के लिये संबंधितों को चेतावनी एवं समझाईष देते हुए की। 

इसी प्रकार नगर निगम के जोनो की टीमों ने घूम-घूमकर लॉकडाउन नियम का पालन करवाते हुए विभिन्न सब्जी, फल बाजारो को निर्धारित 10 बजे के बाद बंद करवाया। निगम जोन 4 की टीम ने बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के पास गणेष मंदिर के समीप सडक पर लगने वाले बाजार को बंद करवाया,  बंजारी चौक गोलबाजार में लगने वाले बाजार को बंद करवाया, शास्त्री बाजार को भी निर्धारित समय पर बंद करवाया गया। जोन 6 द्वारा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के सब्जी बाजार को बंद करवाया। जोन 7 ने आमापारा सब्जी बाजार, रामनगर कर्मा चौक सब्जी बाजार को बंद करवाया। जोन 8 की टीम ने मोहबाबाजार के सब्जी बाजार, टाटीबंध बाजार, हीरापुर बाजार को एवं जोन 10 ने न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास लगने वाले सब्जी बाजार को निर्धारित समयावधि के बाद सार्वजनिक मुनादी करवाकर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ जोन कमिष्नर के नेतृत्व में बंद करवाने की अभियान पूर्वक कार्यवाही की। आगे भी अभियान सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा लॉकडाउन अवधि में रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार जारी रहेगा। 
मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, बंदूक सहित विस्फोटक सामग्री बरामद

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, बंदूक सहित विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के इशुलनार और पुन्नुर जंगल के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 का सदस्य बताया जा रहा है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। बताया कि जंगल में नक्सली मूवमेंट की सूचना जवानों को मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 204 और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई कर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून नम्बर 11 के साथ मुठभेड़ हुआ। वहीं जवानों ने एक महिला को मार गिराया। जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। वहीं मुठभेड़ के बाद मौके से एक 12 बोर बंदूक, कारतुस, डेटोनटर, विस्फोटक, टेंट और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया। एसपी ने जानकारी दी कि जंगल में अभी भी ऑपरेशन जारी है।
 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा- हमारे रोम रोम में राम हैं

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा- हमारे रोम रोम में राम हैं

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर ट्वीट कर कहा की- "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम"

सभी देशवासियों को ऐतिहासिक, गौरवमयी, अनंत आनंद के क्षण श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

हमारे रोम रोम में राम हैं, राम हमारा अस्तित्व हैं, हमारे आराध्य हैं, हमारे प्राण हैं। 
 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद रामलला का मंदिर बनने जा रहा है, ननिहाल होने के नाते पूरे छगवासियों को इस उत्सव को मनाना चाहिए- डॉ.रमन सिंह

500 साल के लंबे संघर्ष के बाद रामलला का मंदिर बनने जा रहा है, ननिहाल होने के नाते पूरे छगवासियों को इस उत्सव को मनाना चाहिए- डॉ.रमन सिंह

रायपुुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष बाद रामलला का अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल होने के नाते पूरे प्रदेशवासियों को इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने ट्वीट में अपलोड किए अपने विडियो के माध्यम से कहा कि आज पूरा अयोध्या सजा हुआ है, वहां की सड़कें, गलियां, अयोध्या परिसर सभी सजे हुए है। उन्होंने कहा कि 500 के लंबे संघर्ष के बाद आज यह दिन आया है। इतने लंबे समय में कईयों ने शहादत दी, कईयों अदालतों के चक्कर लगाते रहे। अब जाकर राम के मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जिसकी हम कल्पना करते आये है आज इस क्षण के हम साक्षी होंगे जो हमें मंत्र मुग्ध करने वाला है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ननिहाल होने के नाते पूरे प्रदेशवासियों को आज के दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। इसके लिए शहरों से लेकर गांव-गांव, घर-घर को अयोध्या की तरह सजाए, भगवा ध्वज लगाए और दीप जलाकर उत्सव को मनाए और श्रीराम की भक्ति में डूब जाए।
करंट से दो भालूओं की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

करंट से दो भालूओं की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिदौंली में करंट लगाकर शिकार करने की नीयत से शिकारियों द्वारा बिछाए गये जाल में फंसकर सोमवार को दो भालूओं की मौत हो गई। मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरा वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 288 से वन विभाग को सूचना मिली कि वन्य प्राणियों के शिकार करने जीआई तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित करने से दो वन्यप्राणी भालूओं एक नर और एक मादा की मृत्यु हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम डॉग स्कॉड के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाशी शुरू की। जिसमें छिंदौली निवासी रामजी निषाद (50), नैन सिंह (38), ग्राम बेल्डीह निवासी देवलाल चक्रधारी (30) और जयप्रकाश को पकड़ा। आरोपियों से जीआई तार का फंदा, खूंटी, शीशी और शिकार की अन्य सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने विद्युत करंट से भालूओं का शिकार करना स्वीकार किया। मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी यू आर बसंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50 एवं 51 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। भालूओं के शवों का पीएम पश्चात पिथौरा वन काष्ठागार परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। 
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सब्जी की बोरियों के बीच छिपा रखा 90 लाख का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सब्जी की बोरियों के बीच छिपा रखा 90 लाख का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले की सीमा पर पुलिस ने गांजे की अब तक सबसे बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। सब्जी गाड़ी से तस्करों से पुलिस ने करीब 90 लाख रुपए की गांजा जब्त की है।


जानकारी के मुताबिक सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर ओडि़शा से एक 407 वाहन से भारी मात्रा में गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सीमा पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान ओडि़शा की ओर से आ रहे वाहन 407 क्रमांक जीएच 01 एक्स 3855 को रोककर जांच की। वाहन सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे सब्जी लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन की जांच की तो सब्जियों की बोरियों के पीछे बंद पैकेटों में गांजे की बोरियां छुपा रखी थी। पुलिस ने वाहन से गांजे से भरी हुई कुल 29 बोरियां जब्त की। प्रत्येक बोरियों में 30 पैकेट गांजा मिला। इस तरह कुल 9 क्विंटल 3 किलो गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई।

एमपी लेकर जा रहे थे गांजा-
पुलिस की पूछताछ में ओडि़शा निवासी आरोपी श्याम सिंह सुंदर ओरम पिता स्वर्गीय अबरसा ओरम (27) और उत्सव कुमार मिश्रा पिता राकेश चंद्र मिश्रा (24) ने बताया कि वे गांजे एमपी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपियों से 2 नग मोबाइल व 42 सौ नकदी रकम के साथ तस्करी में प्रयुक्त 5 लाख रुपए कीमती वाहन भी जब्त की है।
 ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने नगदी व गहने किये पार, मामला हुआ दर्ज

ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने नगदी व गहने किये पार, मामला हुआ दर्ज

महासमुंद।  सरायपाली में ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात ने 26 हजार रुपए के गहने पार कर दिया। दुकान संचालक अरूण अग्रवाल (42) ने पुलिस को बताया कि वार्ड 3 में उनकी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने 15 हजार रुपए नकद और 11 हजार रुपए की चांदी के गहने को चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
 चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण इसी माह होगा शुरू

चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण इसी माह होगा शुरू

रायपुुर। भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में मां कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तथा विकास का कार्य इसी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से शुरु हो जाएगा। 15 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य के लिए बीते दिसंबर माह में भूमिपूजन किया गया था। चंदखुरी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ परियोजना में शामिल है, जिसके तहत कोरिया से सुकमा तक राम से संबंधित 75 स्थानों को चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में इनमें से 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण तथा विकास 137 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।
 विधायक विकास उपाध्याय ने श्री दूधाधारी मठ में किया दर्शन-पूजन, भजन सम्राट दिलीप षडंगी के भजनों से वातावरण हुआ राममय

विधायक विकास उपाध्याय ने श्री दूधाधारी मठ में किया दर्शन-पूजन, भजन सम्राट दिलीप षडंगी के भजनों से वातावरण हुआ राममय

रायपुुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक व प्राचीन दूधाधारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम व बालाजी महाराज का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष व महंत श्रीरामसुंदर दास महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। दर्शन-पूजन पश्चात विधायक श्री उपाध्याय ने मंदिर परिसर में ही भजन-प्रभात कार्यक्रम में शामिल हुए। भजन सम्राज व प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षडंगी ने यहां श्रीराम भजनों की समधुर प्रस्तुति दी। 

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज हो रहे भूमिपूजन के शुभअवसर पर भजन-प्रभात का आयोजन प्राचीन दूधाधारी मठ में कराया। सुबह वे मंदिर पहुंचे और यहां भगवान श्रीराम का दर्शन-पूजन  कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत श्रीरामसुंदर दास जी महाराज ने पूजन संपन्न कराया और इसके बाद सभी भजन-प्रभात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए भजन सम्राट व प्रसिद्ध जसगीत गायब दिलीप षडंगी ने अपनी भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी। षडंगी ने भजन-प्रभात की शुरूआत राम का नाम कृपाला है, राम ही दीनदयाला है.... से की। पूरे आयोजन के दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया गया, व मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को सेनेटाइज किया गया। कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय के साथ ही महंत रामसुंदर दास, ब्रजेश सतपथी, वेद प्रकाश कुशवाहा, डा. विकास पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 
राजधानी में राईस मिल के पास खड़ी बोलेरों मेंं मिला 5 बोरी गांजा, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में राईस मिल के पास खड़ी बोलेरों मेंं मिला 5 बोरी गांजा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राईस मिल के पास संदिग्ध हालत में बोलेरों वाहन खड़ी होने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच वाहन की तलाशी लिया उसमें 110 किलों 5 बोरी में गांजा भरा मिला। पुलिस ने गांजा व वाहन को जब्त कर लिया है। आजाद चौक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेलिफोन पर सूचना मिली की एक संदिग्ध हालत में बोलेरों वाहन क्रमांक सीजी 07 एके 9332 नूतन किसान राईस मिल परिसर दुकान के पास खड़ी है। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5प्लास्टिक की बोरी में सफेद रंग झिल्ली में गांजा भरा हुआ था। घटना स्थल पर गांजा का वजन कराने पर 5 बोरी में 110 किलों  गांजा भरा हुआ था। गांजा की कीमत 6 लाख 66 हजार रुपयें पुलिस ने आंकी है। वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर फरार है। पुलिस ने आस-पास लगे केमरों की सीसी टीवी फुटेज खलाल आरोपी की पता साजी कर रही है। वहीं वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत 20 बी में मामला दर्ज कर लिया है। 

  लॉकडाउन का अब समर्थन नहीं करेगा व्यापारी वर्ग, जल्द करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात

लॉकडाउन का अब समर्थन नहीं करेगा व्यापारी वर्ग, जल्द करेगा मुख्यमंत्री से मुलाकात

रायपुुर। राजधानी रायपुर मेंं लगातार चल रहे लॉकडाउन से अब व्यापार-व्यवसाय बर्बादी के कगार पर आ खड़ा हुआ है। इसे देखते हुए व्यापारी काफी सकते में आ गए हैं, पूरी तरह से बबा्रद हो रहे व्यापार को बचाने के लिए व्यापारी अब एकजुट हो गए हैं। कैट की एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि शासन-प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा, किंतु अब लॉकडाउन का समर्थन नहीं किया जाएगा। 


कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिय़ा ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी की अध्यता मे जय स्तंभ चैक पर स्थित होटल गिरनार मे शाम 4 बजे समस्त व्यापारिक संगठनो की विशेष आपात बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में लॉक डाउन समाप्त होने के बाद व्यापार को पुन: सुचारू रूप से चालने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में 105 व्यापारिक संगठनों के वरिष्ट पदाधिकारीगण मौजूद थे। मौजूद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लाकडाउन बढाये जाने का पुरजोर विरोध किया और एक स्वर में कहा कि मौजूदा हालात में लाकडाउन बढाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने समवेत स्वर में कहा कि वे शासन-प्रशासन की सभी शर्तों का कडाई से पूरा पालन करेंगे किन्तु लाकडाउन का समर्थन नहीं करेंगे। बैठक में व्यापारियों की भावनाओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अवगत कराने का निर्णय लिया गया और तय किया गया कि सभी व्यापारिक संगठनो के विचारों और भावनाओं को शासन के समक्ष रखा जायेगा और इस आशय का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौपा जायेगा।
 राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार

राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार

रायपुर। सीनियर रेलवे टेक्नीशियन के सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने -चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्ना चौक गुढिय़ारी निवासी एम रमेश कुमार 59 स्व.एम सूर्य नारायण ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अन्ना चौक गुढिय़ारी में किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। भिलाई में सीनियर रेलवे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है,2 अगस्त को परिवार सहित अपने माताजी से मिलने भिलाई पैतृक निवास गया हुआ था। 4 अगस्त को गुढिय़ारी वापस आने पर घर का दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था व कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी के लाकर में रखे तीन नग सोने की अंगुठी, एक जोड़ी सोने का टाप्स, एक जोड़ी सोने का झुमका, दो जोडी चांदी का पायल, 15 चांदी के सिक्के एवं अन्य सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी 30 हजार रूपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
  बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत, संक्रमितों का आकड़ा दस हजार पार हुई

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत, संक्रमितों का आकड़ा दस हजार पार हुई

रायपुुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार 04 अगस्त का दिन प्रदेश के लिए अच्छा नहीं रहा। कोरोना संक्रमित जहां 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 280 नये मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा भी 10 हजार के पार हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 69 पहुंच गयी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2427 है।

 

ALSO READ:-बच्चे के रूप में जन्म लेकर लौटे है मेरे पापा-अमित जोगी


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मंगलवार को कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें क्रमश रायपुर और बिलासपुर जिले में 03-03 तथा सरगुजा व दुर्ग जिले से 01-01 मरीज की मौत हुई है। इन मौतों के बाद प्रदेश में कोरोन संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई है। इस महामारी से प्रदेश में सर्वाधिक मौतें 34 रायपुर जिले में हुई है। इसी दिन प्रदेश में 280 नये संक्रमित मरीज मिलने के साथ-साथ 357 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए है, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा 10 हजार 109 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से अब तक 7613 मरीज स्वस्थ भी हो चुके है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2427 है, जिनका उपचार जारी है।
 नायब तहसीलदारों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे सूचि

नायब तहसीलदारों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे सूचि

कोरबा। कलेक्टर किरण कौशल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ दो नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में संशोधन आदेश जारी किया है। करतला तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को तहसील पोड़ीउपरोड़ा भेजा गया है। पोड़ीउपरोड़ा तहसील के नायब तहसीलदार दुकालुराम धु्रव को कलेक्टर कार्यालय की नजूल शाखा में तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।
ओपन स्कूल परीक्षा: कक्षा 12वीं के 35 हजार 933 विद्यार्थियों ने जमा किया असाइन्मेंट

ओपन स्कूल परीक्षा: कक्षा 12वीं के 35 हजार 933 विद्यार्थियों ने जमा किया असाइन्मेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की परीक्षाएं इस वर्ष असाइन्मेंट पद्धति से संपन्न कराई जा रही है। जिन जिलों के परीक्षा केन्द्रों में लॉकडाउन नहीं है, उनमें 4 अगस्त तक कक्षा 12वीं के 35 हजार 933 विद्यार्थियों द्वारा असाइन्मेंट जमा किया गया। कक्षा 12वीं के 38 हजार 384 विद्यार्थियों को असाइन्मेंट वितरण किया गया। 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10वीं के 16 हजार 561 विद्यार्थियों को असाइन्मेंट वितरण किया गया। विद्यार्थी असाइन्मेंट प्राप्त करने दो दिवस में अपना असाइन्मेंट लिखकर परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश अपने परीक्षा केन्द्रों से असाइन्मेंट प्राप्त नहीं कर सके, वे 17 अगस्त से 22 अगस्त के मध्य राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिषद पेंशनबाड़ा रायपुर या छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट पर असाइन्मेंट डाउनलोड करके ए-4 साईज के कागज पर उत्तर लिखकर अपने परीक्षा में 22 अगस्त तक जमा कर सकेंगे।
 बच्चे के रूप में जन्म लेकर लौटे है मेरे पापा-अमित जोगी

बच्चे के रूप में जन्म लेकर लौटे है मेरे पापा-अमित जोगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी के घर नन्हा मेहमान आया है। अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने आज पुत्र को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके घर में खुशियां लौट आयी है। अमित जोगी ने कहा कि उनके घर में बच्चे के रूप में उनके पापा लौटे है। 

अमित जोगी ने आज अपने घर में आये नन्हे मेहमान की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि आज ऋचा और मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण है। हमे माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, लेकिन बिना पापा के आज यह खुशी अधुरी है। अपने पोते की नन्ही आंखें खुलने के बस कुछ दिन पहले पापा की आंखें बंद हो गयी। लगता है मानो पापा फिर से एक नया जीवन, नई उमंग के साथ छतीसगढ़ महतारी की इस पावन मिट्टी में हमारे बच्चे के रूप में जन्म लेकर आये है। बिल्कुल वहीं आंखे, वहीं मुस्कान और वहीं उत्साह।जोगी के पिता बनने पर उनके समर्थकों द्वारा फोन पर संपर्क कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। जोगी ने समर्थकों का इसके लिए बहुत-बहुत आभार भी जताया है। 
मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेज किया वीडियों कॉल,रिपोर्ट दर्ज

मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेज किया वीडियों कॉल,रिपोर्ट दर्ज

रायपुर, 12 वीं की छात्रा को इंस्टाग्राम एकाउन्ट से अश्लील मैसेज कर वीडियों कॉल पर गाली-गलोच करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातलाब गांधी चौक निवासी 12 की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सोमवार को प्रार्थिया की मोबाईल इंष्टाग्राम पर 1.55 बजे किसी ने अश्लील मैसेज भेजा व सोमवार की रात 2.37 बजे फिर से मैसेज भेजकर अपना नाम फैजान बताकर अश्लील मैसेज किया व वीडियों कॉल करके अश्लील शब्द का प्रयोग कर एक फोटो भेजा जो फर्जी लग रहा है। कॉल करने वाले को वह नही जानती। युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में मैसेज का स्क्रीनशॉट चार कापी का सबूत के तौर पर पेश किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।  

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने लगाईं फ़ासी, मिला सुसाइट नोट

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने लगाईं फ़ासी, मिला सुसाइट नोट

भिलाई, महिला पॉलिटेक्निक कालेज के प्राचार्य ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसायडल नोट भी मिला है।

जिसमें लिखा है, मैं अपनी इच्छा से मौत को गले लगा रहा हूं। मेरे परिवार वालों को जवाबदार न माना जाए। फिलहाल मामले में पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। मृतक के दोनों पुत्र राज्य से बाहर रहते हैं। एक हैदराबाद तो दूसरा अमेरिका में है। मौत का कारण फिलहाल नही पता चल पाया है। मृतक महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जगदलपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। 

रायपुर के बुढातालाब स्थित वीर संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगा कल विशेष आयोजन

रायपुर के बुढातालाब स्थित वीर संकट मोचन हनुमान मंदिर में होगा कल विशेष आयोजन

रायपुर। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित समस्त राम व हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर के ऐतिहासिक बुढातालाब के पास हनुमान मंदिर में भी बुधवार को हनुमान जी की विशेष पूजा एवं चोला चढाने के साथ हनुमान चालिसा का पाठ का कार्यक्रम रखा गया है।
उपरोक्त जानकारी मंदिर के महंत श्री राजेश शर्मा जी ने दी | ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अयोध्या में भगवान राम मंदिर के लिए भूमिपूजन करेंगे।