रायपुर। रायपुर जिले में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आज शहर के कई शराब दुकानों में मदिरा प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि शराब दुकानों के बाहर बेरिकेटिंग होने से स्थिति नियंत्रण में रही। काफी दिनों से शराब दुकान बंद थी, लिहाजा आज शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले शराब लेने मदिराप्रेमी टूट पड़े।
शहर के कई शराब दुकानें आज से खुल गई हैं। अभी तक लॉकडाउन के चलते शराब दुकानों के शटर पूरी तरह से बंद थे। मदिराप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था तो बस शराब दुकानों के शटर उठने का। आज यह भी हुआ, शहर के अधिकांश शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले मदिरा प्रेमी शराब लेने के लिए टूट पड़े। हालांकि शराब दुकानों में तैनात कर्मचारियों ने अफरा-तफरी मचने नहीं दी और मदिराप्रेमियों को कतारबद्ध ढंग से खड़ा करने के बाद ही शराब का विक्रय शुरू किया।
READ : घर में मिला पिता व दो बच्चों का फांसी पर लटकी लाश, पुलिस जांच में जुटी
अधिकांश मदिरा प्रेमी तो शटर खुलने के पहले ही पहुंचकर कतारबद्ध हो गए थे। शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले मदिरा प्रेमियों की आंखे चमक उठी। हालांकि शहर में शराब दुकान बंद होने के चलते अधिकांश मदिराप्रेमी दूसरे जिलों से अपना कोटा पूरा करते रहे हैं, लेकिन अब शहर में शराब दुकान खुल जाने के बाद उन्हें दूसरे जिलों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई मामले भी सामने आए थे जब मदिरा प्रेमी दूसरे जिलों से शराब लाते हुए पकड़े गए थे।
भिलाई, स्टील कारोबारी आनंद राठी आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो युवक एक युवती के खिलाफ धारा 306,34 के तहत अपराध कायम किया है। दुर्ग कोतवाली पलिस ने बताया कि गंजपारा दुर्ग निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सन्तरबाड़ी दुर्ग निवासी जूहिता चावडा और उसके दोस्त रोहन सिंह, सन्नी सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। उक्त युवती ने बिना वजह का परिजनों के सामने मृतक पर जोर जोर से चिल्ला कर आरोप लगा रही थी उसके साथ आनंद छेडछाड किया है। इसके अलावा लगभग 40- 50 मिनट तक वह युवती जुहिता और उसके दोस्त सार्वजनिक रास्ते पर आनंद को गाली गलौज कर धमकी देते रहे। इससे आनंद राठी स्वयं को अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस कर आत्म हत्या कर लिया। लेकिन इस दौरान पुलिस वालों को भी आनंद ने इस तरह की कोई मामला नही होने की जानकारी भी दी थी। मामले को लेकर पुलिस ने बताया की आनंद राठी को आत्महत्या करने के लिये मानसिक रूप से प्रताडित कर उकसाने वाली महिला जुहिता चावडा और उसके साथी रोहन सिंह, सन्नी सिंह ही है।
भिलाई। स्टील कारोबारी आनंद राठी आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो युवक एक युवती के खिलाफ धारा 306,34 के तहत अपराध कायम किया है। दुर्ग कोतवाली पलिस ने बताया कि गंजपारा दुर्ग निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सन्तरबाड़ी दुर्ग निवासी जूहिता चावडा और उसके दोस्त रोहन सिंह, सन्नी सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। उक्त युवती ने बिना वजह का परिजनों के सामने मृतक पर जोर जोर से चिल्ला कर आरोप लगा रही थी उसके साथ आनंद छेडछाड किया है। इसके अलावा लगभग 40- 50 मिनट तक वह युवती जुहिता और उसके दोस्त सार्वजनिक रास्ते पर आनंद को गाली गलौज कर धमकी देते रहे। इससे आनंद राठी स्वयं को अत्यधिक शर्मिंदगी महसूस कर आत्म हत्या कर लिया। लेकिन इस दौरान पुलिस वालों को भी आनंद ने इस तरह की कोई मामला नही होने की जानकारी भी दी थी। मामले को लेकर पुलिस ने बताया की आनंद राठी को आत्महत्या करने के लिये मानसिक रूप से प्रताडित कर उकसाने वाली महिला जुहिता चावडा और उसके साथी रोहन सिंह, सन्नी सिंह ही है।
ऐसे पता चला युवक व युवती के बारे में
पुलिस ने बताया कि सीसीटीव्ही कैमरा में जब पुलिस खंगालना शुरू किया तब ओट चला कि ल युवती जुहिता चावडा एवं अपने दो दोस्त सन्नी और रोहन सिंह के साथ मृतक को बिना वजह गली गलौज कर रहे थे। पुलफस ने जब मृतक से पुछताछ करने पर बताया कि मृतक सिर्फ रात को मात्र हाथ दिखाते हुए वाहन ठीक से चलाने की हिदायत दी थी। लेकिन युवती ने आनंद पर छोडख़ानी का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर तीनो घरबके सामने हंगामा करने लगे। इसके चलते आनंद भयभीत था। जब पुलिस ने सीसी कैमरा को खंगाला तब पता चला कि मृतक उन लोगो से नार्मल बात कर रहा है और युवती जुहिता बिना वजह से स्टाइल कारोबारी पर आरोप लगा रही है। मृतक को पुलिस ने फुटेज देखने के बाद काफी समझाया लेकिन घटना को लेकर आनंद राठी बहूत परेशान और दुखी था। पुलिस को भी पता चल गबकी जुहिता आनंद के खिसाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर रही है फिर पुलिस हरकत में आ गई।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
घटना के बाद से आनंद राठी काफी परेशान था। जहां जहा आनंद राठी जाता था वहां-वहां बहू जाती थी। आनंद वाशरूम जाने से बहू भी उसके पीछे पीछे जा रही थी। आनंद बेहद विचलित था बार बार कह रहा था कि मां जिंदा होती तो उसे कितना बुरा लगता वापस कमरे में आकर सो गया थोडी देर बाद जब मृतक की पत्नी रितू की आख खुली तों देखी तो आनंद कमरे में नही था। तब उसने इधर उधर देखा तो आनंद अपने कमरे में भीतर से दरवाजा बंद करके कमरे अंदर था। आंशका से बहू रितू दरवाजा खटखटाई दरवाजा खोलने की आग्रह करने पर आनंद राठी बोला मुझे अकेला रहने दो जिद करने पर 10 मिनट बाद खोलता हूं बोला रितू घबराकर आनंद की बहन भारती को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। फोन पर बात समाप्त करते ही उसने आनंद का व्हाट्सअप ऐप्प मैसेज दिखा जिसमें लिखा था कि उक्त मैसेज पढते ही बहू रितू घबरा गई और दरवाजा पीटने लगी नही खोलने पर आशीष को बुलाया डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर देखा तो आनंद फांसी में लटका हुआ था।
इसलिए लगाई कारोबारी ने फांसी
पुलिस ने बताया कि उक्त युवती जूहिता चावडा तथा उसके दोनो साथीयों द्वारा झूठे चारित्रीक लांछन तथा गाली गलौच, हंगामें से अत्यंत मृतक भयभीत और परेशान हो गया था। घटना को सुनकर दुर्ग निवासी नव महिला की फोटो भेजकर बताया कि महिला का नाम जूहिता चावडा पति जैस चावडा है। उसके साथी का नाम रोहन सिंह, सन्नी सिंह दोनो निवासी संतराबाडी दुर्ग गुरूद्वारा के नीचे के निवास करते है। पुलिस ने बताया कि इसी तरह राजनांदगांव के थाना लालबाग में भी ऐसे ही एक प्रथम सूचना पत्र मेरे भाई मनीष कुमार टांक के विरूद्ध छेडखानी का मामला 28 जुलाई 2020 को अपराध कायम हुआ था। जूहिता चावडा ने शिकायत वापस लेने के एवज में पैसा की मांग रही थी। इसके एवज में कुछ पैसा भी उसे दिया गया था। नही तो लगातार महिला ब्लैकमेलिंग कर रही थी।
तब पता चला कि महिला जूहिता चावडा ऐसी ही धनाड्य लोगो को फंसाकर ब्लेकमेलिंग का काम करती है। इसमे साथी रोहन तथा सन्नी सिंह बराबर सहयोग रहता है।
तीन के खिलाफ अपराध कायम
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच में लिया। इस दौरान सीसी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें छोडख़ानी वाली कोई बात नही किया गया। बल्कि महिला समेत युवकों ने मृतक के साथ बिना वजह का विवाद कर रहे थे। जांच में तीनों ने कारोबारी को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Just 36 News द्वारा इस दिन पोस्ट की गई गुरुवार, 6 अगस्त 2020
रायपुर | राज्य शासन ने निजी क्लिनिकों, नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों में इलाज करवाने वाले कोविड-19 के सभी संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच कराने कहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने इंडियन मेडिकल एसोशिएशन, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर निजी चिकित्सालयों में इलाजरत कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच कराने कहा है, जिससे कि इसके पीड़ितों की पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया जा सके। विभाग ने कहा है कि अस्पताल में इलाज करा रहे किसी मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल को भारत सरकार, आईसीएमआर एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरुप निसंक्रमित (Disinfect) कर 24 घंटे के बाद पुनः शुरू किया जा सकता है।
पढ़ें : जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक, 3 बजे तक ही दुकानें खोलने की जताई सहमति
स्वास्थ्य सचिव ने आईएमए को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की महामारी से जूझ रहा है। यहां अब तक कुल दस हजार से अधिक व्यक्ति इससे संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 का संक्रमण अन्य रोग/रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों में गंभीर बीमारी के रुप में परिलक्षित होता है। समय पर जांच, पहचान और उपचार नहीं होने पर मृत्यु होने की संभावना भी अधिक होती है। प्रदेश में अभी तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 69 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 51 व्यक्ति किसी अन्य बीमारी (COMORBIDITY) से ग्रसित रहे हैं।
पढ़ें : टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी शराब से भरी ट्रक, शराब लूटने उमड़ी लोगो की भीड़
स्वास्थ्य विभाग ने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु के संबंध में यह संज्ञान में आया है कि इनमें से अधिकतर अस्पताल में उपचार तो ले रहे थे, परन्तु इनके द्वारा स्वयं कोविड-19 की जांच समय पर नहीं कराई गई। इसलिए ऐसे सभी व्यक्तियों का जो निजी क्लीनिक, नर्सिग होम या अस्पताल में उपचार ले रहे हैं और ये कोविड-19 के संदिग्ध मरीज हैं, तो इनकी तत्काल कोविड-19 जांच किया जाना आवश्यक है। कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल रिफर किया जाना चाहिए।
रायपुर | आज नगर निगम और शासन द्वारा निःशुल्क कोरोना जांच शिविर के तहत रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में मठपारा स्थित राधाबाई कॉलेज में दिनांक 06/08/2020 को समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे वार्ड के लोगो का टेस्ट किया जाना है | वार्ड की पार्षद सरिता वर्मा जी ने बताया वार्ड में निकले मरीजो के संपर्क में आये तथा सर्दी खासी या बुखार से पीड़ित लोगों का प्राथमिकता से जांच कराने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही जो व्यक्ति स्वयं से जांच करना चाहे वो भी इस शिविर में आकर अपना कोविड जांच करवा सकता है।
सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति की 'सुषमा' थीं। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने जिस संवेदनशीलता और समर्पण से कार्य किया वो उनके ओजस्वी व उदात्त व्यक्तित्व का परिचायक है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 6, 2020
वे सदैव मेरी स्मृतियों में हैं, वह सदैव मेरा मार्गदर्शन करती रहीं। आज उनकी पुण्यतिथि पर सादर प्रणाम करता हूँ। pic.twitter.com/6rPyiv87fU
भाई, शासन द्वारा ये अधिकार कलेक्टर को दिए गए हैं। वो नागरिकों और व्यापारियों से चर्चा करके फ़ैसला करेंगे।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 5, 2020
यदि राय न बढ़ाने की हुई तो नहीं बढ़ाएँगे। यदि बढ़ायेंगे तो हम सबको घर के अंदर रहना पड़ेगा। सावधान रहें-सुरक्षित रहें https://t.co/AYpLg9OBsL















.jpg)





