रायपुर। लाकडाउन में शराब दुकान बंद होने के कारण इन दिनों अवैध शराब की तस्करी में वृद्धि हुई है। नेवरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नरेश वर्मा आयु 21 वर्ष पिता शिवप्रसाद वर्मा निवासी ग्राम तुलसा नेवरा से अवैध रूप से मदिरा ले जाते वक्त 25 पाव शराब जब्त करने में सफलता मिली है। नेवरा थाने ने आरोपियोंं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत मामला कायम कर मौके पर ही गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम तुलसा से ही छत्रपाल वर्मा आयु 27 वर्ष पिता माखनलाल वर्मा से 96 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। उक्त मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नेवरा ने आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत मामला कायम किया है। धरसींवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार राजेश वर्मा आयु 30 वर्ष पिता श्रवण वर्मा निवासी बंधवातालाब सड्डू से 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता मिली है। धरसींवा थाने ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत मामला कायम किया है। दोनों ही थाना क्षेत्रों से क्रमश: थाना नेवरा एवं धरसींवा को आरोपियों से 139 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर मौके पर गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज ही है जिनका एम्स में इलाज जारी है। इससे पूर्व 08 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं से दूरभाष पर की बातचीत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में अंतर्राज्यीय आवागमन प्रारंभ करने के पूर्व पूरे देश में कोविड-19 के प्रसार की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि अंतर्राज्यीय आवागमन आरंभ करने के पहले इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श कर ठोस उपाय लागू किए जाने चाहिए।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 13 उप पुलिस अधीक्षकों का पदस्थापना आदेश किया गया है। गृह(पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर जिला कांकेर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश में 4 अप्रैल की स्थिति में 10 हजार 446 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए 26 लाख 48 हजार 634 राशन कार्डधारकों को अप्रैल और मई माह का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 8 हजार 856 राशन दुकानों में दो माह का और 11 हजार 953 दुकानों में एक माह का खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है। प्रदेश में अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं नि:शक्तजन श्रेणी के राशन कार्डों की संख्या 56 लाख 56 हजार 346 और सामान्य (एपीएल) राशन कार्डों की संख्या 8 लाख 82 हजार 838 है। प्रदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की संख्या 12 हजार 308 है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनका हालचाल जाना। युवती ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। घर में गाईड लाईन के अनुसार क्वरेंटाईन का पालन कर रही है। युवती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां मेडिकल टीम और राज्य शासन से भरपूर सहयोग मिला। इससे उनका और उनके परिवार का हौसला बढ़ा है।
रायपुर,कोविड 19(कोरोना वायरस) के रोकथाम एवं उपचार हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक निधि से 51 लाख रुपये तथा व्यक्तिगत रूप से 1 लाख का योगदान दिया है।

श्री अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 21 लाख रुपये,इस संक्रमण के उपचार एवं आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय को 20 लाख रुपये तथा जिला चिकित्सालय को 10 लाख रुपये प्रदान किया है। साथ ही उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में व्यक्तिगत रूप से 1 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सभी को हर संभव यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए।
रायपुर। राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना जताई है।

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी ने तबलीगी जमात के सदस्यों को दूसरी जगह शिफ़्ट करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। बचेली के अपोलो हॉस्पिटल में तबलीगी जमात के 12 सदस्यों को आइसोलेट किया गया है। एनएमडीसी द्वारा लिखे गये पत्र में अस्पताल प्रबंधन और मरीज़ों में भय का हवाला देते हुए सभी को केंद्रीय विद्यालय में आइसोलेट करने की बात कही गई है।

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में एक कश्मीरी युवक के रूके होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों के मन में डर समा गया है। वहीं एसडीओपी ने कहा कि युवक किसी काम से यहां आया था, लेकिन डॉक डाउन के चलते वह यहां फंस गया है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है।
कांकेर। जिले के नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार सतरूपा साहू को बिना पूर्व अनुमति के 19 मार्च से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर केएल चौहान ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 पर ग्राम पंचायत कुल्हाडग़ांव के नजदीक शुक्रवार की देर शाम विशाखापट्टनम से रायपुर जा रहे भारत पैट्रोलियम कंपनी की एलपीजी गैस से भरा टैंकर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीबी 0871 के टैंकर का हुक टूटकर गाड़ी से नीचे गिरने से टैंकर क्रेक हो गया, जिसके कारण टेंकर से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा। कंपनी के विशेषज्ञों की टीम आज सुबह मौके पर पंहुचकर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के एलपीजी गैस को दूसरे टैंकर में डालने का कार्य में लगे हुए हैं। एनएच 30 पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिये जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
रायपुर | कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सख्ती बरतने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि जिले में आज शाम 4 बजे से दो दिनों के लिए कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं।
जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शहर की स्थिति देखने के लिए आज एसएसपी-कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों ने शहर में भ्रमण कर शहर के हालातों का जायजा लिया है। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ जहां पुलिस सख्ती बरत रही है तो वहीं अब जिले में कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं। आवश्यक कार्य निपटाने के लिए प्रशासन ने वैसे भी लोगों को काफी छूट दे रखी है। लेकिन चंद लोग इस छूट का गलत फायदा उठाते हुए सड़कों पर बेवजह घूमने निकल रहे हैं। इन चंद लोगों की गलती की सजा काफी भयावह हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। लिहाजा इस स्थिति से निपटने एक तरह से अघोषित कफ्र्यू लागू हो सकता है। इसका प्रायोगिक परीक्षण आज शाम 4 बजे से ही किया जा सकता है जो कि आने वाले दो दिनों के लिए हो सकती है। केन्द्रीय गृहसचिव अजय भल्ला द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने का पत्र मिलने के बाद से ही आला अफसरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लिहाजा आज शाम 4 बजे से कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं, इस दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ अब और ज्यादा सख्त और त्वरित कार्यवाही होगी।
रायपुर | कोरोना वायरस के कारण एयर इंडिया ने अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इस रोक के साथ एयर इंडिया विमान की बुकिंग भी रद्द कर दी गई है।
रायपुर | देश में छाए कोरोना संक्रमण के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर कल पांच अपै्रल को लोगों द्वारा 9 मिनट के लिए विद्युत सेवा न लेते हुए दीपक जलाकर रौशनी की जाएगी। इसी क्रम में सीएसपीडीसीएल ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों की लाईटें बंद कर इस मुहिम में शामिल हों।
रायपुर | लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की जहां दामों में वृद्धि आई है, वहीं प्याज के साथ-साथ अब आलू के भाव भी लोगों को रूला रहा है। चिल्हर में प्याज के दाम जहां 40 रूपये प्रति किलो पहुंच गये है, वहीं आलू भी 35 से 40 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
रायपुर | शहर के धरमपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर पर उसके घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने का मामला कोतवाली थाना में दर्ज कराया है। देवी प्रसाद पटनायक नामक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आज रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।
रायपुर | कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कुछ लोगों की नादानी फिर से एक बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता है। शहर में पिछले 2-3 दिनों से घर से बेवजह बाहर निकलने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए अब जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस भी सख्त हो गई है।
रायपुर | कोरोना संक्रमण को लेकर आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन हो रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि हम शहरी लोगों को बहुत सीखने की जरूरत है।
रायपुर | लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 29 अपराध दर्ज किये हैं। गरियाबंद में 2, धमतरी में 1, महासमुंद 5, बलौदाबाजार में 1, दुर्ग में 2, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 3, मुंगेली में 8, जांजगीर-चाम्पा में 1, कोरिया में 2, कांकेर में 1, कोंडागांव में 1, सुकमा में 1 अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
























