× Popup Image
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • स्वास्थ
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म एवं ज्योतिष
  • अन्य
    • तस्वीरें
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
  • -
Just36 News
Previous Next
  • Just36 News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • स्वास्थ
  • व्यापार
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म एवं ज्योतिष
  • अन्य
    • तस्वीरें
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
  • Balod
  • Baloda Bazar
  • Balrampur
  • Bastar
  • Bemetara
  • Bharatpur - Manendragarh Chirmiri
  • Bijapur
  • Bilaspur
  • Dantewada
  • Dhamtari
  • Durg
  • Gariaband
  • Gaurela-Pendra-Marwahi
  • Janjgir-Champa
  • Jashpur
  • Kabirdham
  • Kanker
  • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
  • Kondagaon
  • Korba
  • Koriya
  • Mahasamund
  • Mohla - Manpur Chowki
  • Mungeli
  • Narayanpur
  • Raigarh
  • Raipur
  • Rajnandgaon
  • Sakti
  • Sarangarh Bilaigarh
  • Sarguja
  • Sukma
  • Surajpur

बड़ी खबर
   BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ad1
Previous Next
छत्तीसगढ़
Previous12...150151152153154155156...12991300Next
Raipur
ब्रेकिंग : राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, AIIMS-OPD में और मेकाहारा नर्स पॉजिटिव, एक दिन में 3 नए मरीज

ब्रेकिंग : राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, AIIMS-OPD में और मेकाहारा नर्स पॉजिटिव, एक दिन में 3 नए मरीज

31-May-2025

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। शनिवार को तीन और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 5 हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, दोनों संक्रमितों में एक पुरुष (74 वर्ष) और एक महिला (42 वर्ष) शामिल हैं। पुरुष टाटीबंद महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है। ये न कहीं बाहर से आए न बाहर के निवासी हैं। इससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। इनमें से एक मरीज़ की पहचान एम्स ओपीडी में दूसरी संक्रमित महिला मेकाहारा की नर्स है।

देश में कुल 2390 एक्टिव केस
इसी के साथ भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2390 तक पहुंच गई है। केरल के हालात भयावह होते जा रहे हैं। देश में कुल 2390 एक्टिव केसों में से केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं। सक्रिय मामलों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को राज्य में 84 नए मामले सामने आए, अब यहां 681 मरीज हैं। कोरोना के हालिया संक्रमण में देश के 60 फीसदी सक्रिय मामले इन्हीं दो राज्यों में हैं।

 

 

Read More
Raipur
CG BREAKING : पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या सहित 6 लोग जेल से रिहा, छत्तीसगढ़ में रहने पर लगी पाबंदी

CG BREAKING : पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या सहित 6 लोग जेल से रिहा, छत्तीसगढ़ में रहने पर लगी पाबंदी

31-May-2025

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, राज्य सेवा की सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक को जेल से रिहा कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 31 मई रविवार को आखिरकार इनकी रिहाई हो गई है. लेकिन इन सभी को छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की हिदायद दी गई है.'

बता दें कि कोयला घोटाला केस में दिसंबर 2022 को राज्य प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया और जुलाई 2023 को पूर्व आईएएस अफसर रानू साहू गिरफ्तार हुई थी. इनके अलावा इस मामले में समीर विश्नोई , रजनीकांत तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल और संदीप नायक की भी गिरफ्तारी हुई थी. 29 मई को इनकी जमानत याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने सुनवाई की थी.

इसलिए लगाई है पाबंदी

कोर्ट ने सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगा दी है. कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है. उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और जहां वे रहेंगे वो नया पता भी थाने में देना होगा. कोल, डीएमएफ घोटाले मामले में अधिवक्ता फैजल रिजवी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई, ढाई साल से विवेचना जारी है, इसे लेकर बेल दी गई है. कोर्ट ने सौम्या चौरसिया, IAS रानू साहू, IAS समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी  को छत्तीसगढ़ के बाहर रहने कहा है.

 
 
 
Read More
Korba
 Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर

Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर

31-May-2025

 कोरबा : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धोराभाटा मोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोट आई। बताया गया कि ट्रेलर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की बाइक के ट्रक से टकराने के बाद युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए, जो पहिए के नीचे फंस गया।

मृत युवक की पहचान दीपका थाना क्षेत्र के झाबर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया की घटना के बाद मौके पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

 
Read More
बड़ी खबर: सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई समेत 6 आरोपी आज होंगे जेल से रिहा

बड़ी खबर: सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई समेत 6 आरोपी आज होंगे जेल से रिहा

31-May-2025

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS रानू साहू समीर विश्नोई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने तीनों को कड़ी शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है।

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला और DMF घोटाला केस के 6 आरोपी अब कल (31 मई) को रिहा होंगे। इनमें रानू साहू और सौम्या चौरसिया का भी नाम शामिल है। सभी की रिहाई आज ही होनी थी लेकिन बताया जा रहा है कि रिहाई आदेश रायपुर जेल में देर से पहुंचा है।

सुप्रीम कोर्ट से इन आरोपियों को जमानत मिली है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकार दत्ता की डबल बेंच ने इस जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में आरोपी बाहर निकलते ही छत्तीसगढ़ से भी बाहर रवाना होंगे

करीब 30 महीनों से जेल में बंद इन आरोपियों को कल जेल से रिहा किया जा सकता है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ये तीनों छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे, साथ ही उन्हें जांच में पूरा सहयोग देना होगा और किसी भी प्रकार से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये 6 आरोपी होंगे रिहा

  1. सौम्या चौरसिया
  2. रानू साहू
  3. समीर विश्नोई
  4. रजनीकांत तिवारी
  5. वीरेंद्र जायसवाल
  6. संदीप नायक

क्या है मामला?

गौरतलब है कि 2 दिसंबर 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला परिवहन लेवी घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक के बाद एक कार्रवाई में सूर्यकांत तिवारी और रानू साहू भी जांच के घेरे में आए और गिरफ्तार किए गए।

इन पर अवैध कोयला परिवहन से करोड़ों रुपये की उगाही और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है और ED इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का रुख

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम राहत तो दी, लेकिन साथ ही सख्त शर्तें भी तय की हैं, जैसे:

  • छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे।

  • सबूतों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

  • जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग देना होगा।

क्या होगी अगली कड़ी?

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आगे ED की जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी और क्या यह अंतरिम जमानत स्थायी जमानत में तब्दील हो सकेगी या नहीं।

Read More
Bilaspur
मैरिज ब्यूरो की मालकिन ने अपने ही पति की करवा दी दूसरी शादी, फिर दुल्हन से ऐंठे 7 लाख रुपए

मैरिज ब्यूरो की मालकिन ने अपने ही पति की करवा दी दूसरी शादी, फिर दुल्हन से ऐंठे 7 लाख रुपए

31-May-2025

 बिलासपुर। बिलासपुर से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को लालच और धोखे का जरिया बना लिया गया। इस ठगी की शिकार बनीं दमयंती, जो मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली हैं।

कैसे रची गई ये ठगी की पटकथा?

जुलाई 2024 में दमयंती ने एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस मैरिज ब्यूरो को चलाती थी एक महिला – चित्रा। शुरू में कुछ सामान्य प्रोफाइल दिखाए गए, लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल दमयंती को भेज दिया — यह छुपाकर कि वह पहले से शादीशुदा है।

दमयंती को प्रोफाइल पसंद आया और दोनों की शादी गिरौधपुरी धाम में करा दी गई। शादी के बाद संजय ने दमयंती को हरियाणा के सिरसा ले गया और फिर वापस बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहां एक ब्यूटी पार्लर भी शुरू कर दिया।

शुरू हुआ असली धोखा

शादी के कुछ समय बाद संजय ने बीमारी और पारिवारिक समस्याओं का बहाना बनाकर दमयंती से धीरे-धीरे करीब 7 लाख रुपए ले लिए। इन पैसों से उसने एक कार भी खरीद ली। लेकिन फिर अचानक संजय गायब हो गया।

जब दमयंती ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो एक और बड़ा झटका उसे तब लगा जब पता चला कि चित्रा, जिससे वह मैरिज ब्यूरो की संचालिका समझ रही थी — असल में वही संजय की पत्नी है! यानी पति-पत्नी ने मिलकर एक संगठित साजिश के तहत उसकी जिंदगी और जमा पूंजी दोनों से खिलवाड़ किया।

पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी फरार

दमयंती ने सकरी थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। अब दोनों इस पूरे फ्रॉड के बाद फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शादी को बना लिया धोखे का धंधा

यह मामला न केवल एक व्यक्ति के साथ भावनात्मक और आर्थिक अपराध का है, बल्कि यह समाज में रिश्तों के प्रति घटते विश्वास पर भी सवाल उठाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला से शादी करवाने में खुद भूमिका निभाई — और फिर दोनों ने मिलकर ठगी को अंजाम दिया।

Read More
Raipur
विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 4 जून को, मानसून और किसानों के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 4 जून को, मानसून और किसानों के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

31-May-2025

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 4 जून, बुधवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय से सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक दोपहर 12 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। विशेष रूप से मानसून की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता और कोरोना संक्रमण से निपटने के उपायों को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। किसानों के लिए रबी और खरीफ सीजन से पहले आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बैठक में विचार किया जा सकता है।

Read More
Raipur
छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण की तैयारी तेज, उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण की तैयारी तेज, उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

31-May-2025

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून 2025 को देखते हुए प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को राज्य की उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने की।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • जिलों में राहत एवं बचाव के निर्देश: सभी कलेक्टरों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार राहत और बचाव कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
  • बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना: राज्य स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। संपर्क नंबर:0771-2223471, 0771-2223472, 0771-2221242
    • जिला स्तर पर भी अलग-अलग नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे।
  • खाद्य, दवाई व मेडिकल टीमें तैयार: पहुंचविहीन क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, नमक, केरोसिन आदि का पूर्व स्टॉक रखने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही, चिकित्सा टीमों का गठन कर उन्हें तैयार रहने के लिए कहा गया।
  • नालियों और पेयजल स्त्रोतों की सफाई: नगरीय प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नालियों की नियमित सफाई और ब्लिचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
  • जर्जर भवनों की निगरानी: शहरी इलाकों में जर्जर इमारतों की पहचान कर वहां रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
  • बड़े जलाशयों और नदियों पर नजर: जहां बड़ी नदियां बहती हैं, वहां जल स्तर पर सतत निगरानी रखने और खतरे का निशान पार करने पर पूर्व चेतावनी प्रणाली सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े बांधों से पानी छोड़ने से पहले 12 घंटे पहले निचले जिलों और सीमावर्ती राज्यों को सूचना देने को कहा गया है।
  • खराब पुल-पुलियों की मरम्मत: कमजोर पुल, पुलियों और इमारतों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाग लेने वाले अधिकारी:

इस बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, आयुक्त मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा, और गृह, स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा, खाद्य आपूर्ति, नागरिक सुरक्षा, मौसम विभाग और दूरसंचार विभाग सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Read More
Raipur
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल घोषित, 246 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल घोषित, 246 पदों पर होगी भर्ती

31-May-2025

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 से 29 जून 2025 के बीच रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर के संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से 246 पदों पर भर्ती की जाएगी।

परीक्षा शेड्यूल:

  • 26 जून: भाषा और निबंध
  • 27 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2
  • 28 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 3 और 4
  • 29 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 5

परीक्षा की समय-सारणी:

  • प्रथम पाली: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

प्रवेश पत्र:

  • परीक्षा के 10 दिन पहले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
  • पृथक से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सुविधा:

  • आयोग द्वारा सह लेखक की व्यवस्था आवेदन पर की जाएगी।
  • परीक्षार्थी चाहें तो स्वयं भी सह लेखक की व्यवस्था कर सकते हैं।

246 पदों में शामिल प्रमुख पद:

  • उप जिलाध्यक्ष – 7 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक – 21 पद
  • राज्य वित्त सेवा अधिकारी – 7 पद
  • नायब तहसीलदार – 10 पद
  • राज्य कर निरीक्षक – 37 पद
  • आबकारी उप निरीक्षक – 90 पद
  • सहायक जेल अधीक्षक – 7 पद
  • अन्य विभिन्न विभागीय पद – शेष

अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Read More
Raipur
नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र….

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र….

31-May-2025

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित छह मंजिला सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) देश के इस पहली स्मार्ट सिटी की नई पहचान बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। नवा रायपुर का नवनिर्मित रेल्वे स्टेशन इसके पास ही है, जिस वजह से यह सीबीडी रेल्वे स्टेशन के नाम से ही जाना जाता है।

अभी सीबीडी में मिराज मल्टीप्लेक्स, आईपी क्लब रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय संचालित हो रहे हैं। मनोरंजन के अद्वितीय अनुभव के लिए यहां जल्द ही इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर प्रारंभ होने जा रहा है। हर तरह की खरीदारी के लिए गोकुल सुपर मार्केट भी शीघ्र शुरू होगा।

स्मार्ट सिटी के अनुरूप सीबीडी में एक ही जगह पर विविध सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्थानीय व्यवसाईयों को 100 से अधिक रिटेल दुकानें आबंटित की गई हैं जो यहां तेजी से फुटफाल बढ़ाएंगी। सीबीडी नवा रायपुर के आर्थिक विकास को गति देने के साथ ही रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक-तकनीकी केंद्र और नवाचार आधारित स्टार्ट-अप्स के लिए नया मंच प्रदान करेगा।

स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने वाला यह कॉम्प्लेक्स आने वाले वर्षों में नवा रायपुर की नई पहचान बनेगा जहां शिक्षा, मनोरंजन और दैनिक जरूरतें जैसी सभी चीजें एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। इमर्सिव टेक्नोलॉजी, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान और शॉपिंग की सहुलियतों से सुसज्जित यह भविष्य के नए आकर्षण का केंद्र है।

सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स चार विंग्स में फैला हुआ है, जिसका कुल कारपेट एरिया दो लाख 65 हजार वर्गफीट है। यहां हर तल की योजना नागरिकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। भू-तल में लगभग पांच हजार वर्गफीट एरिया गोकुल सुपर मार्केट को आबंटित किया गया है जो शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसी तल पर नवा रायपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी संचालित है। भू-तल पर 100 से अधिक रिटेल दुकानें भी आबंटित की गई हैं।

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स

सीबीडी का द्वितीय तल एनआईईएलआईटी (National Institute of Electronics & Information Technology) को आबंटित किया गया है, जो युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा एनालिटिक्स और आईटी में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएगा। इस तल पर आईपी क्लब रेस्टोरेंट भी संचालित है, जो लोगों को विभिन्न तरह के खानपान उपलब्ध कराता है।

तृतीय तल पर पांच करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर बनाया जा रहा है। यह वीआर (VR), एआर (AR) और होलोग्राफिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेशवासियों को मनोरंजन का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। चौथे व छटवें फ्लोर पर संचालित मिराज सिनेमा ने सीबीडी को नवा रायपुर में मनोरंजन के लोकप्रिय स्थल के रूप में स्थापित कर दिया है।

 
 

सीबीडी केवल शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की आधुनिक राजधानी नवा रायपुर को निकट भविष्य में आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से गहरे तक प्रभावित करेगा। देश की पहली स्मार्ट सिटी नवा रायपुर अटल नगर तेजी से भविष्य के शहर के रूप में उभर रहा है, जहां मुख्यमंत्री निवास, मंत्रालय, सचिवालय, विभागाध्यक्ष भवन और अन्य सरकारी कार्यालय संचालित हैं।

 

विधानसभा का नया भवन भी यहां निर्माणाधीन है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विकास और निवेश के क्षेत्र में भी नवा रायपुर नई ऊचांईयाँ छू रहा है। वर्ष 2018 में सीबीडी का निर्माण पूर्ण होने के बाद वर्तमान सरकार ने 2025 में ही गोकुल सुपर मार्केट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जैसे कई स्थानों को आबंटित किया है। कॉम्प्लेक्स के अन्य बिल्ड-अप स्पेस के आबंटन की कार्यवाही भी तेजी से प्रक्रियाधीन है।

 
Read More
Raipur
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव के शबरी एंपोरियम में बस्तर की जनजातीय कलाकृतियों का किया अवलोकन….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव के शबरी एंपोरियम में बस्तर की जनजातीय कलाकृतियों का किया अवलोकन….

31-May-2025

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे

इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
Read More
Gaurela-Pendra-Marwahi
CRIME : चार हैवानों ने बारी-बारी से लूटी महिला की आबरू, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग आरोपी फरार

CRIME : चार हैवानों ने बारी-बारी से लूटी महिला की आबरू, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, नाबालिग आरोपी फरार

31-May-2025

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के जीपीएम जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें काम खत्म कर घर लौट रही महिला के साथ चार आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही जाँच में जुटी पुलिस ने चार में से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

मिली शिकायत के अनुसार, 35 वर्षीया महिला किसी काम से मरवाही गई थी। काम खत्म कर के अपने घर लौट रही थी। तभी चार युवकों ने महिला का अपहरण कर लिया और उसकी मर्जी के खिलाफ सुनसान जगह पर ले आए। और जान से मारने की धमकी देकर बारी -बारी से दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना में चौंकाने वाली बात यह रही की चार में से एक आरोपी नाबालिग है। जो अभी पुलिस की चंगुल से बाहर है। पुलिस जांच कर रही है

पीड़िता मौके से खुद को बचाकर भागी और परिजनों को आपबीती बताकर शिकायत करने थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमोल प्रजापति 35 वर्ष, राजा उर्फ राजकुमार 25 वर्ष और प्रेमचंद्र भेना 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल नाबालिग फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Read More
Mungeli
CG : खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

CG : खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

30-May-2025

 मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसाकापा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे युवक रमाकांत साहू की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह बारिश थमने के बाद रमाकांत साहू ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने गया था।

खेत गीला होने के कारण वह सावधानीपूर्वक कार्य कर रहा था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ते समय असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके चारों पहिए ऊपर हो गए और चालक रमाकांत साहू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने जब हादसा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रमाकांत की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा घटना के सभी पहलुओं की विवेचना की जा रही है।

Read More
Bastar
CG : सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा

CG : सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा

30-May-2025

 बस्तर :-  अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सुकमा जिले में 500 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की और 16 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायती राज सस्थाओं के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ.बसव राजु एस. भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतिम चरण में आप लोगों के बीच पहुंचकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यहां का वातावरण बड़ा सुंदर है और महुआ की सुंदर छांव शीतलता दे रही है। उन्होंने परंपरागत रूप से स्वागत करने पर सभी का आभार जताया। श्री साय ने कहा कि बस्तर से बदलाव की बुलंद आवाज ने माओवादियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। बस्तर में माओवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। नक्सलगढ़ के रूप जाना जाने वाले सुकमा में स्कूलों की घंटियां बज रही हैं, बच्चे निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि प्रदेशव्यापी इस अभियान का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना है। आज देखने आया हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य आपके गांव में सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं, महतारी वंदन योजना की राशि माताओं-बहनों को समय पर मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान वे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष रूप जानकारी ले रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरण में आयोजित सुशासन तिहार अपने उद्देश्य में सफल हुआ है। प्रशासन ने कड़ी मेहनत कर आपकी समस्याओं का समाधान किया है। साय ने कहा कि ऐसा काम वही सरकार कर सकती है जिसकी नीति और नियत साफ है। हमने ईमानदारी से काम किया है, इसीलिए जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। हमने पूरे प्रदेश में पीएम आवास के माध्यम से लोगों के लिए पक्का मकान स्वीकृत कर उनके गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया है। पहले ही कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास स्वीकृत किया था, यह काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि हम किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मूल्य पर खरीद रहे हैं। धान के दो वर्षों के बकाया बोनस की राशि भी किसानों को दी जा चुकी है। रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए परिश्रमिक की दर प्रति मानक बोरा 5000 रुपए की दर स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं पंचायत भवन में ही मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किया गया है। अगले एक वर्ष में यह सुविधा सभी पंचायतों में शुरू होगी।

योजनाओं की जानी हकीकत

मुख्यमंत्री साय ने तोंगपाल समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया। तोंगपाल की त्रिवेणी रावटे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रति माह महतारी वंदन योजना की राशि मिल रही है। बच्चों के पालन पोषण में इस राशि के उपयोग की उन्होंने जानकारी दी। इसी तरह श्रीमती वेदमती कश्यप ने बताया कि हमारी समूह की दीदियां गणवेश सिलाई का काम करती हैं। तीन एकलव्य स्कूल के बच्चों की गणवेश सिलाई से उन्हें सालाना डेढ़ लाख रूपए से अधिक की कमाई हो रही है। शिविर में पहुंचे अन्य लोगों ने भी अपनी मांगे रखी और योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी।

किस्टाराम- कोंटा मार्ग पर दौड़ेगी ‘‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल‘‘

बस्तर अंचल के कभी संवेदनशील क्षेत्र रहे किस्टाराम- कोंटा मार्ग पर अब ‘‘प्रतिज्ञा हक्कुम मेल‘‘ बस दौड़ेगी। दुरस्थ क्षेत्रों में बेहतर आवगमन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तोंगापाल के समाधान शिविर में मरईगुड़ा के प्रतिज्ञा महिला क्लस्टर संगठन को हुक्कुम मेल बस की चाबी सौंपी। इससे अंचल के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री श्री साय ने तोंगपाल के समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देकर उनके सपनों के घर की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 4 हितग्राहियों को आवास के पहली किस्त के चेक भी बांटे। साथ ही पूरे हो चुके आवास के 4 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी सौंपी।

खेलो इंडिया पहल के 10 खिलाड़ियों को मिले खेल किट

शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 10 खिलाड़ियों को खेल सामग्री (किट) प्रदान किए। इनमें 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी और 2 हाकी खिलाड़ी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया एकेडमी रायपुर और सुकमा में जिले की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने सुशासन शिविर में की बड़ी घोषणाएं

सुकमा दंतेवाड़ा मार्ग हेतु 230 करोड़ रूपए, .झीरम व्यापवर्तन योजना हेतु 32 करोड़ 50 लाख, कावराकोपा में पुलिया निर्माण हेतु 35 लाख, जैमर में पुलिया निर्माण 35 लाख, हमीरगढ़ में सामाजिक भवन 30 लाख, टहकवाडा में एक पुल- पुलिया 35 लाख, तोंगपाल में समूह के लिए प्रशिक्षण केंद्र 25 लाख, मारेंगा में सी सी सड़क हेतु 16 लाख, एलेननार में पंचायत भवन 25 लाख और पुलिया हेतु 3.50 लाख, धोबनपाल देवगुड़ी में बाउंड्री वाल हेतु 10 लाख, सीतापाल के स्कूल में बाउंड्री वाल हेतु 8 लाख, वारदेरास में पुलिया हेतु 16 लाख रूपए की घोषणा की।

Read More
Sarguja
CG : सांप के काटने से दो भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : सांप के काटने से दो भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

30-May-2025

 अम्बिकापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 2 मासूम भाईयों की सांप काटने से मौत हो गई। घटना पटना क्षेत्र के ग्राम छिनदिया बांध पारा की है। खेलने के दौरान यहां 2 भाइयों को सांप ने काट लिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, छिनदिया बांध पारा के निवासी सूर्यभान राजवाड़े (13 वर्ष) और छोटे भाई मानव राजवाड़े अपने मां भाग्यश्री और पिता प्रताप राजवाड़े के साथ बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात दोनों बच्चों के पेट में दर्द और मुंह से झाग निकलने लगा। अचानक दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो, परिवार ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में एक मासूम ने दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चे को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार गहरे सदमे में है। दोनों बच्चों की मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है।

 
Read More
Bijapur
BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

30-May-2025

 बीजापुर : जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क अंतर्गत बंदेपारा में नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर तीन निर्दोष ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान दम्पाया और एर्रागुफा पारा के निवासियों के रूप में हुई है। ये ग्रामीण किसी पारिवारिक कार्य से बंदेपारा जा रहे थे, तभी अचानक IED विस्फोट हुआ। घटना में घायलों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मयंक रणसिंह ने तत्काल एंबुलेंस मौके पर रवाना कर दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह घटना नक्सलियों की आम नागरिकों को निशाना बनाने की एक और निंदनीय हरकत है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Read More
Bilaspur
केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी हासिल कर 26 लाख 74 हजार की ठगी, दो गिरफ्तार

केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी हासिल कर 26 लाख 74 हजार की ठगी, दो गिरफ्तार

30-May-2025

 बिलासपुर। बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ओटीपी हासिल कर 26 लाख 74 हजार 701 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के संपर्क में रहकर फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों के जरिये ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

सकरी थाना क्षेत्र निवासी जॉनसन एक्का को एक फोन कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताकर आरोपी ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने उसकी बैंकिंग जानकारी और ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद पीडि़त के खाते से लोन लेकर करीब 26,74,701 रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में थाना सकरी में अपराध दर्ज किया गया था, जिसकी जांच रेंज साइबर थाना बिलासपुर को सौंपी गई। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर यह पता चला कि ठगी की रकम जिन खातों में भेजी गई, वे खाताधारक सक्ती जिले के निवासी हैं। इसके बाद रेंज साइबर थाना की टीम ने सक्ती रवाना होकर स्थानीय पुलिस की मदद से दो संदेहियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हेमंत चंद्रा (19 वर्ष) कुसुमझर, डभरा, और रोहित रायल (28 वर्ष) फगुरम ने स्वीकार किया कि वे रबेली निवासी गांधी के संपर्क में आए थे, जिसने उन्हें बताया कि राउरकेला, आसनसोल और जामताड़ा के गिरोह को ऑनलाइन केवाईसी और निवेश के बहाने ठगी के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है, बदले में मोटा कमीशन मिलता है। लालच में आकर हेमंत ने अपना और रोहित ने अपनी पत्नी अनीता रायल का बैंक खाता खुलवाया और एटीएम, मोबाइल नंबर और पासबुक गिरोह को सौंप दिए। इन खातों का उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में हुआ। ठोस सबूत मिलने पर दोनों आरोपियों को 28 मई को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Read More
Sukma
मुख्यमंत्री साय पहुंचे सुकमा जिले के तोंगपाल...16 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय पहुंचे सुकमा जिले के तोंगपाल...16 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण

30-May-2025

 सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समाधान  शिविर में शामिल होने सुकमा जिले के तोंगपाल पहुंचे।मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारम्परिक नृत्य करते हुए लोगों ने अपनी खुशी जताई।शिविर में आमजनों से योजनाओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं ।

सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान मिलने से लोगों ने मुख्यमंत्री का  आभार जताया।स्टालों का अवलोकन कर शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के  निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 16.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कुकानार  से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम  4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण हेतु 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Read More
Korba
CG : जंगली हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने बरामद किया शव

CG : जंगली हाथी ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, वन विभाग ने बरामद किया शव

30-May-2025

 कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान वन क्षेत्र के बनिया गांव में जंगली हाथी के हमले में कोरबा के मुरली गांव के निवासी तीजराम धोबी (38) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मुरली गांव का रहने वाला तीजराम ईंट भट्ठा में काम करने के लिए अपने ससुराल बनिया गांव में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे जब वह बनिया गांव के करीब ठीहाईपारा से काम करने के बाद अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहा था तभी उनका सामना दो जंगली हाथियों से हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को सामने देखकर वहां मौजूद अन्य लोग वहां से भाग गए लेकिन तीजराम भाग नहीं सका और एक हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया और शव बरामद किया गया।

Read More
Raipur
रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख की चोरी का खुलासा, जानिए कौन था मास्टरमाइंड?

रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख की चोरी का खुलासा, जानिए कौन था मास्टरमाइंड?

30-May-2025

 रायपुर: रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दवा कारोबारी की दुकान से हुई 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पूर्व ड्राइवर विजय कश्यप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी नगदी और एक बाइक बरामद कर ली है।

ड्राइवर रह चुका था आरोपी, जानता था पैसों की लोकेशन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विजय कश्यप पहले कारोबारी संजय आहूजा के यहां कार ड्राइवर के तौर पर काम करता था। इस दौरान उसे दुकान में रखे पैसों और चाबी की जगहों की पूरी जानकारी मिल गई थी। पांच महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन पैसों की जरूरत के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे दिया चोरी को अंजाम

घटना 27 मई की रात की है। कारोबारी संजय आहूजा ने बताया कि उनकी डूमरतराई में कॉस्मेटिक और मेडिकल दवाइयों की दुकान है। रात 8:30 बजे वे दुकान बंद कर घर लौटे। रात में उन्हें कार की चाबी और उसमें रखी दुकान की चाबी गायब मिली, जिससे उन्हें शक हुआ। ऐहतियातन उन्होंने तुरंत 12 नए ताले खरीदकर रात 11 बजे दुकान जाकर ताले बदल दिए, लेकिन तब तक चोर अपना काम कर चुका था।

अगली सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो देखा कि केबिन का दराज टूटा हुआ है और 15 लाख रुपये नकद और पिता के केबिन से 12 लाख रुपये गायब थे।

24 घंटे में खुला मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और माना थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पहचान करने पर वह विजय कश्यप निकला। इसके बाद पुलिस ने सक्ती जिले के मलदा गांव में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से पूरी रकम बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से 27 लाख रुपये नगद और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे दुकान की चाबी कारोबारी द्वारा कार में रखने की जानकारी थी और इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई और सफलतापूर्वक उसे अंजाम दे दिया।

Read More
Raipur
रेलवे यात्रियों के लिए अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला – यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे यात्रियों के लिए अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला – यहां देखें पूरी लिस्ट

30-May-2025

 रायपुर : रेल यात्रियों को आगामी दिनों में कुछ ट्रेनों की रद्दीकरण और रूट बदलाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईस्ट कोस्ट रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में होने वाले मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।

रद्द की गई ट्रेनें:

1 जून 2025 को रद्द ट्रेनें (ईस्ट कोस्ट रेलवे – वाल्टेयर मंडल)

  • 58528 विशाखापट्टनम – रायपुर पैसेंजर
  • 58527 रायपुर – विशाखापट्टनम पैसेंजर

कारण:
वाल्टेयर मंडल के नेल्लीमारला-गारिविडी और विजयनगरम यार्ड के बीच ऑटो-सेक्शन कमीशनिंग के एनआई कार्य।

चक्रधरपुर मंडल (दक्षिण पूर्व रेलवे) में मेगा ब्लॉक के कारण रद्द ट्रेनें:

गाड़ी संख्या 18109/18110 – टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 31 मई, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून 2025

गाड़ी संख्या 18113 – टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 04, 11, 18, 25 जून 2025

गाड़ी संख्या 18114 – बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 03, 12, 19, 26 जून 2025

परिवर्तित मार्ग (रूट डायवर्जन) वाली ट्रेनें:

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 03, 10, 17, 24 जून 2025
  • नया मार्ग: कटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा रोड – ईब

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 01, 08, 15, 22, 29 जून 2025
  • नया मार्ग: ईब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 03, 10, 17, 24 जून 2025
  • नया मार्ग: कान्ड्रा – सीनी (टाटानगर को छोड़ते हुए)

13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

  • रद्द तिथि: 31 मई, 07, 14, 21, 28 जून 2025
  • नया मार्ग: सीनी – कान्ड्रा (टाटानगर को छोड़ते हुए)
Read More
Jashpur
गर्भपात की दवा लेने से 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी की मौत, मंगेतर के परिवार पर शक, जांच में जुटी पुलिस

गर्भपात की दवा लेने से 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी की मौत, मंगेतर के परिवार पर शक, जांच में जुटी पुलिस

30-May-2025

  जशपुर: जशपुर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी प्रियंका भगत की गर्भपात की दवा खाने से हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रियंका पांच माह की गर्भवती थी। यह दुखद घटना बुधवार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई। घटना के बाद मंगेतर के परिजन अस्पताल से फरार हो गए।

पेट दर्द के बाद भर्ती, गर्भपात की दवा खाने की हुई पुष्टि

प्रियंका को 27 मई को जशपुर जिला अस्पताल में तेज पेट दर्द के कारण भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों को पता चला कि उसने अबॉर्शन की दवा खा ली है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगेतर के परिजन मौके से भागे

प्रियंका के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाना था, लेकिन जब अस्पताल में यह जानकारी मिली तो उसे लाने आए मंगेतर दीपक के परिवार वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

मंगेतर पर शक

गुरुवार को प्रियंका के परिजन और दीपक की मां अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और उनके बयान भी दर्ज किए। प्रियंका के परिजनों ने मंगेतर दीपक पर गर्भपात की दवा देने का संदेह जताया है।

प्रेम संबंध से शादी तक

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका और दीपक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी थे, लेकिन प्रियंका की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण विवाह नहीं हो सका। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

हालांकि दीपक की मां सुधनी बाई ने दावा किया है कि उन्होंने प्रियंका को कोई दवा नहीं दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका को गर्भपात की दवा किसने दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अन्य पक्षों से भी पूछताछ की जाएगी।

Read More
राज्य सूचना आयुक्त चयन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, जानें क्या है मामला

राज्य सूचना आयुक्त चयन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, जानें क्या है मामला

30-May-2025

 बिलासपुर। राज्य सूचना आयुक्त के दो रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति संजय जायसवाल की एकल पीठ ने इस प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह निर्णय 25 वर्ष के कार्य अनुभव की नई शर्त को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के बाद लिया।इस मामले में तीन याचिकाकर्ता अनिल तिवारी, डीके सोनी और राजेंद्र उपाध्याय ने यह आपत्ति जताई थी कि राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए अधिसूचना 4 मार्च को जारी की गई। इसके बाद 19 मार्च तक आवेदन मंगाए गए। उस समय जारी विज्ञापन में कार्य अनुभव की कोई सीमा निर्धारित नहीं थी। लेकिन, 9 मई को इंटरव्यू से ठीक पहले जारी एक पत्र में सर्च कमेटी ने आवेदनकर्ताओं के लिए विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंपर्क या प्रशासन जैसे क्षेत्रों में 25 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव अनिवार्य कर दिया।

इस नए नियम की वजह से 172 आवेदकों में से केवल 51 आवेदकों को ही इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। इससे असंतुष्ट होकर तीन अभ्यर्थियों (अनिल तिवारी, डीके सोनी और राजेंद्र उपाध्याय) ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस संजय जायसवाल ने अगली सुनवाई 9 जून तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

Read More
Raipur
 Breaking : नक्सल ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 295 पुलिसकर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, देखें सूची…!!

Breaking : नक्सल ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 295 पुलिसकर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, देखें सूची…!!

29-May-2025

 रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाने वाले 295 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया है।

देखें पूरी लिस्ट --

1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.00_PM.jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.01_PM_(1).jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.01_PM.jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.02_PM_(1).jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.02_PM_(2).jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.02_PM.jpeg
1748524480WhatsApp_Image_2025-05-29_at_6.43.03_PM.jpeg
Read More
Raipur
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

29-May-2025

 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के तहत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है। हमारे देश में विश्व में सबसे ज्यादा युवा हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह बहुत खुशी की बात है की छत्तीसगढ़ की धरती पर यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक आयोजित हो रही है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा के सभी शीर्षस्थ संस्थान स्थापित हैं। आज हमारे प्रदेश में युवा आईआईटी, एम्स, ट्रिपल आईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे राष्ट्रीय संस्थानों में पढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू है। नई शिक्षा नीति के तहत हम युवाओं को रोजगार से भी जोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रयास जैसी संस्था स्कूली बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही है। प्रयास में पढ़े बच्चे बड़ी संख्या में प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे युवा जो सिविल सेवा आदि परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल स्थापित है। हमने इस ट्राईबल यूथ हॉस्टल की क्षमता को बढ़ाकर 200 सीट कर दिया है। प्रदेश भर में हम नालंदा परिसर बना रहे हैं जहां बच्चे एक शांत वातावरण में पढ़ाई कर सकें। हमने यहां पहल की है कि मेडिकल की पढ़ाई भी छात्र हिंदी भाषा में कर पाएं। प्रदेश में प्राथमिक स्तर के बच्चों को उनकी मातृभाषा गोंडी, हल्बी आदि में शिक्षा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की पूरे देश में सराहना की जा रही है। नई औद्योगिक नीति के तहत हम न सिर्फ राज्य में निवेश ला रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण और एआई डाटा सेंटर का कार्य प्रारंभ हुआ है। इन क्षेत्रों में भी युवाओं के रोजगार की बड़ी संभावना सृजित होगी। हमारी सरकार ने पीएससी में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई को सौंपी है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान डेढ़ साल में सरकार द्वारा किये कार्यों का फीडबैक हम जनता से ले रहे हैं। सुशासन तिहार का अभी तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत हम पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। प्रथम चरण में जो आवेदन प्राप्त हुए उनका द्वितीय चरण में हमारे अधिकारियों के द्वारा निराकरण किया गया। अब तृतीय चरण में हम जनता के पास जा रहे हैं। डेढ़ साल में हमने प्रधानमंत्री मोदी की अधिकांश गारंटी को पूरा किया है। लोगों से प्रधानमंत्री आवास देने का जो वादा हमने किया था उसे निभाया है। 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन की राशि मिल रही है। सुशासन तिहार के दौरान नारायणपुर में एक महिला ने मुझे यह बहुत खुशी से बताया कि महतारी वंदन की राशि से उसने एक सिलाई मशीन खरीदी है। जिसके माध्यम से वह 4 से 5 हजार की कमाई कर रही है। इसी तरह एक बहन ने बताया कि वह इस राशि से किराना दुकान चला रही है और दो से तीन हजार रुपए की आय अर्जित कर रही है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग प्रारंभ किया गया है। सरकार के सारे काम पारदर्शिता से हो रहे हैं। हम अब डिजिटाइजेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। ई-फाइल के माद्यम से फाइलें अब ऑनलाइन हैं। भ्रष्टाचार के सारे रास्ते हम बंद कर रहे हैं। 

इस अवसर पर कॄषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Read More
Raipur
 गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29-May-2025

 मुख्यमंत्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹3.5 करोड़ की सौगात

नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा

समाधान शिविर में 110 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी

रायपुर, 29 मई 2025

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी, और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। हमारी सरकार इस संकल्प को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख रुपए, हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपए, पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार हेतु 55 लाख रुपए, हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण हेतु 50 लाख रुपए, अहाता एवं शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार हेतु 42 लाख रुपए, हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 24 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राहियों से योजनाओं के फीडबैक भी लिए। श्रीमती चंदन ने 'महतारी वंदन योजना' के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक जरूरतों में करती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तभी सार्थक होता है जब उसकी गूंज गांव-गांव और  घर-घर तक सुनाई दे। आज प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ सिर्फ मकान की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबियाँ हैं।

Read More
Previous12...150151152153154155156...12991300Next
Previous Next
Previous Next

ये भी पढ़े

  • BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत

    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत

    10-Nov-2025 8:34:26 pm
  • सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    07-Feb-2026 11:24:52 am
  • BREAKING : एमपी कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

    BREAKING : एमपी कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

    16-Aug-2025 5:49:08 pm
  • IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    05-Feb-2026 12:57:34 pm
  • बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी

    बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी

    04-Feb-2026 10:03:44 am
  • विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान

    विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान

    02-May-2025 6:08:15 pm
  • Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

    Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...

    31-Jan-2026 9:26:23 am
  • भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बरकरार, 7.4% ग्रोथ का अनुमान

    भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बरकरार, 7.4% ग्रोथ का अनुमान

    07-Feb-2026 9:15:30 am
  • 7 February 2026 Panchang: शनिवार को यशोदा जयंती का व्रत, राहुकाल का समय दिमाग में जरूर रखें

    7 February 2026 Panchang: शनिवार को यशोदा जयंती का व्रत, राहुकाल का समय दिमाग में जरूर रखें

    07-Feb-2026 8:34:18 am
  • ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति

    ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति

    04-Feb-2026 10:22:26 am

तस्वीरें

  • just 36 news

    इन टीवी स्टार्स की बीवी नहीं हैं एक्ट्रेसेसेस से कम, लाइमलाइट से दूर जीती हैं ऐसी जिंदगी

  • just 36 news

    पुरानी बस्ती के टाइगर क्लब गणेशोत्सव में गणेश जी को लगा छप्पन भोग

  • just 36 news

    PHOTO: भारतीय दर्शकों को है चमत्कार की आस, NZvsAFG पर मजेदार मीम्स की बाढ़, यहाँ देखे

  • just 36 news

    PHOTO: शाहरुख- आमिर से सलमान- अक्षय तक, जब ऑनस्क्रीन महिला बने अभिनेता

  • just 36 news

    Photos: जब-जब पहली बार मांग में सिंदूर भरकर घर से निकलीं ये हीरोइनें, खूबसूरती देख लोगों का दिल धड़क गया

View More

वीडियो

  • just 36 news

    View More

Previous Next
Just36 News
  • Owner Name - Amit Kumar Agrawal
  • Near Sonkar Hostel, Changorabhanta, Raipur-492001
  • just36news@gmail.com
  • +91 9425212640, +91 9669620666
  • www.just36news.com

Quick Links

  • » छत्तीसगढ़
  • » देश-विदेश
  • » राजनीति
  • » खेल
  • » मनोरंजन
  • » संपादकीय
  • » स्वास्थ
  • » व्यापार
  • » शिक्षा एवं रोजगार
  • » लाइफस्टाइल
  • » धर्म एवं ज्योतिष
  • » तस्वीरें

2019-2026 © Just36 News. All Right Reserved.

  • About Us
  • Privacy
  • Contact us