BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया तेज़ : 6 जिलों में 1500 से अधिक शिक्षकों को नई पदस्थापना, 166 स्कूलों का होगा समायोजन

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया तेज़ : 6 जिलों में 1500 से अधिक शिक्षकों को नई पदस्थापना, 166 स्कूलों का होगा समायोजन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) अभियान के तहत 6 जिलों में 1498 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक 1500 से अधिक शिक्षकों को नई पदस्थापना दी जा चुकी है।

इन जिलों में पूरी हुई काउंसलिंग

कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और सूरजपुर में प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, जबकि मुंगेली, राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग में काउंसलिंग जारी है। शिक्षकों को वरिष्ठता और रिक्त पदों के आधार पर विद्यालयों का चयन करने का अवसर दिया गया।

केवल 166 स्कूलों का समायोजन

राज्य के 10,463 स्कूलों में से केवल 166 स्कूलों को समायोजित किया जाएगा।

  • ग्रामीण क्षेत्र: 133 स्कूल जिनमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और पास में दूसरा स्कूल है।
  • शहरी क्षेत्र: 33 स्कूल जिनमें छात्र संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के भीतर दूसरा स्कूल संचालित है।

सरकार का कहना है कि इन स्कूलों का समायोजन बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित किए बिना किया जाएगा, और शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह चालू रहेंगे।

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि इस युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से:

  • संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर उपयोग होगा
  • छात्रों को योग्य विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिल सकेंगे
  • स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी
  • शिक्षा का समान अवसर और बेहतर माहौल उपलब्ध होगा

सरकार की मंशा स्पष्ट: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक

सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षकों की तैनाती मात्र संख्या नहीं, आवश्यकता के आधार पर की जाए। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह केवल प्रशासनिक सुधार नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव है, जो आने वाली पीढ़ी को मजबूत नींव प्रदान करेगा।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

 बिलासपुर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली उर्मिला बैगा को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उर्मिला पर आरोप था कि उन्होंने अनुसूचित जनजाति (ST) के बैगा जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी, जबकि वे OBC वर्ग की ‘ढीमर’ जाति से संबंध रखती हैं।

जांच में हुआ खुलासा

रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की जाति छानबीन समिति ने जांच में पाया कि उर्मिला के पूर्वजों के अभिलेखों में उनकी जाति ढीमर (OBC) दर्ज है। इसके बावजूद उन्होंने ST वर्ग की बैगा जाति का प्रमाण पत्र पेश किया था।

जाति प्रमाण पत्र निरस्त

11 दिसंबर 2006 को समिति ने उर्मिला का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया और उनकी नौकरी भी तत्काल प्रभाव से रद्द करने की सिफारिश की। इसके आधार पर 7 फरवरी 2007 को जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया था।

कोर्ट में याचिका दायर कर लिया था स्टे

उर्मिला ने DEO के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां से उन्हें 1 मार्च 2007 को स्थगन आदेश (स्टे) मिला। लेकिन बाद में उन्होंने याचिका वापस ले ली, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और स्टे भी रद्द कर दिया।

बर्खास्तगी का आदेश जारी

24 जुलाई 2024 को उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट और कोर्ट के आदेश को आधार मानते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा, आरपी आदित्य ने उर्मिला बैगा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। उर्मिला बैगा बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के सरकारी मिडिल स्कूल में पदस्थ थीं।

यह मामला फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी पाने की कोशिशों पर कड़ा संदेश देता है कि सरकार और न्यायालय इस तरह की गड़बड़ियों पर सख्त रवैया अपना रहे हैं।

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो भाइयों समेत 3 लोगों की मौत

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो भाइयों समेत 3 लोगों की मौत

 महासमुुंद: जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रेक्टर और बाइक के बीच टक्कर होने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो सगे भाई है, जबकि तीसरा युवक उनका साथी था। पुलिस के मुताबिक ट्रेक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हे अस्पताल ले जाने के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम शेरा में रहने वाला केवल नायक अपने भाई रामलाल नायक और साथी तीरथ दीवान के साथ देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल युवकों को आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद गांव में मातम व्याप्त है। वहीं इस दुर्घटना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

 
क्या बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा : जानिए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से केंद्रीय मंत्री गडकरी ने क्या कहा…

क्या बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा : जानिए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से केंद्रीय मंत्री गडकरी ने क्या कहा…

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है. इस टोल को बंद कराने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान विकास उपाध्याय ने मंत्री को टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त होने के बावजूद वहां जारी अवैध वसूली के बारे में विस्तार से बताया और आवेदन सौंपा. बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने टोल प्लाजा को जल्द बंद कराने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि नागपुर में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निज निवास में कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराए जाने की मांग को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई. उन्होंने नियम कंडिका का हवाला देते हुए बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का संचालन नहीं होना चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. कुम्हारी टोल प्लाजा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अन्य भी ऐसे टोल प्लाजा है, जो 60 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आते हैं और किस प्रकार इन अवैध टोल प्लाजा का संचालन हो रहा है.

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की बात को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर देंगे. उन्होंने छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगा कर उस पर भी निर्णय लेंने की बात कही. पूर्व में मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा सदन ने कहा था कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो तो प्लाजा का संचालन नहीं होगा लेकिन छत्तीसगढ़ में इन नियमो का पालन नहीं हो रहा है

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों में भीषण टक्कर,देवर-भाभी समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों में भीषण टक्कर,देवर-भाभी समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

 सूरजपुर :- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी समलपुर (ओडिशा) की भी मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची का अपहरण, युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची का अपहरण, युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

 मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ से मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही थी, तभी उसको एक युवक अपहरण करके कंधे में बैठाकर ले गया है। यह जिला मुख्यालय से लगे चैनपुर इलाके की घटना है, कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बदमाश युवक बच्ची को कंघे पर बैठाकर ले गया है। यह घटना शाम करीब 5 से 6 के बीच की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची की उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है।

युवक ने वहीं पर अपनी साइकिल भी छोड़कर गया है। पुलिस की टीम लालपुर और चैनपुर में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। जानकारी यह भी मिली है कि मासूम बच्ची का परिवार अन्य जिले से आकर यहां रोजी मजदूरी का काम करते हैं।

रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक का काम एक हफ्ते में शुरू होगा, 37.75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक का काम एक हफ्ते में शुरू होगा, 37.75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

 रायपुर : राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे पड़े स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब फिर से शुरू होने जा रहा है। आगामी एक हफ्ते में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है, जिसके साथ अनुबंध भी हो चुका है और कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

पहले तैयार होंगे स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सबसे पहले स्काईवॉक के उपयोगी हिस्सों का निर्माण किया जाएगा। इसमें शास्त्री चौक पर रोटरी का निर्माण भी शामिल है। ठेकेदार को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य पहले से स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के अनुरूप होगा।

गुणवत्ता और पर्यवेक्षण पर विशेष जोर

निविदा में शामिल सभी नॉन-एसओआर आइटमों के लिए दर विश्लेषण और विभागीय नियमावली के अनुसार अनुमोदन सुनिश्चित किया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और विभागीय मानकों के अनुसार पर्यवेक्षण किया जाएगा। किसी अन्य को कार्य का सबलेट करने से पहले भी अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा।

अब तक 50 करोड़ खर्च, 60% काम पूरा

स्काईवॉक के स्ट्रक्चर का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जिस पर अब तक करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। शेष 40 प्रतिशत कार्य को अब 37.75 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस लंबे समय से अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 6 दिन में बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। रविवार को कुछ जिलों में ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि भोंगापाल 6 वीं शताब्दी का चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है।

यह एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है। इस मौके पर विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी श्री वाय अक्षय कुमार और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी मौजूद थे।

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़, 18 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम….

सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़, 18 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम….

 बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से फर्जी सर्पदंश का मामला सामने आया है. लगभग 18 महीने बाद एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में दफन किए गए शव को बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स के मर्चूरी भेजा गया.

दरअसल, यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के निवासी शिव कुमार घृतलहरे की मौत से जुड़ा हुआ है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शिव कुमार ने 12 नवंबर 2023 को जहर खा लिया था और 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि मौत के बाद वकील और डॉक्टर ने परिजनों के साथ मिलकर सर्पदंश की झूठी रिपोर्ट तैयार की और इसके आधार पर सरकार से मुआवजा प्राप्त कर लिया.

इस मामले में पुलिस ने 8 मई को वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बताया जा रहा है कि परिजनों और वकील ने मिलकर मौत को सर्पदंश का मामला बताने की कोशिश की ताकि शासकीय मुआवजा राशि चार लाख रुपये प्राप्त किया जा सके. इस साजिश का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू है, जबकि सिम्स की डॉक्टर प्रियंका सोनी पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का आरोप है.

पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 420 और 120बी समेत अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. घटना के लगभग 18 महीने बाद शव को कब्र से निकालकर सिम्स मरच्यूरी भेजा गया. इस प्रक्रिया के दौरान बिल्हा एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  साय ने इस मौके पर कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ 18 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि भोंगापाल का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व इतना अधिक है कि आज यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षाे में हमने जो विकास किया है इसे आप सभी जानते है और लाभान्वित भी हो रहे हैं। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पलेना एवं परोदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, भोंगपाल बुद्ध महोत्सव के आयोजन के लिए 25 लाख रूपए, सांस्कृतिक दलों को बढ़वा देने के लिए उनके वेश भूषा पहनावा ढोल मांदर सांस्कृतिक गतिविधियों तथा भोंगपाल को सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के उन्नयन के लिए एक करोड़ रूपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री  साय ने आगे कहा कि प्रदेश के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत करने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह अनवरत जारी है। श्री साय ने कहा कि नक्सल पीड़ित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए है और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए भी लगातार आवास देने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से दी जा रही है।

सुशासन तिहार में प्रदेशव्यापी भ्रमण के दौरान अनेक माताओं बहनों ने महतारी वंदन योजना से जीवन में आए बदलावों के बारे में मुझे बताया है। नारायणपुर प्रवास के दौरान एक अबूझमाड़िया बहन ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और अब उसे अच्छी आय हो रही है। पूरे प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि हम अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही ग्राम पंचायत भवनों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि आने वाले एक साल में सभी पंचायतों में यह सुविधा प्रारंभ होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश में प्रसिद्ध है और इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित हो इसके लिए हमारे जवान नक्सलियों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार नक्सलियों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और बस्तर में शांति स्थापना के अपने संकल्प को हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सुदूर इलाकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। श्री साय ने कहा कि खेती से लेकर पर्यटन तक को बढ़ावा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इसी आशय से पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार युवाओं के हित में लगातार भर्तियां भी कर रही है और जल्द ही 5000 शिक्षकों की भर्ती की स्वीकृति भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवार के लोगांे को जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास के हितग्राहियों को चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न उपकरण और सामग्रियां वितरित की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर परिवर्तन की करवट ले रहा है, अंचल में शांति की स्थापना हो रही है। उन्होंने भोंगापाल में स्थित छठवीं शताब्दी की ऐतिहासिक बुद्ध प्रतिमा और बुद्ध विहार का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर में भगवान बुद्ध का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव का विशेष रूप से जिक्र किया। डॉ. सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदन्त आर्य नागार्जुन सुरई ससई, श्री अनिल खोब्रागड़े संयोजक बुद्ध महोत्सव और बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी, प्रबुद्धजन मौजूद थे।

विश्वविद्यालयों में नोडल अफसर नियुक्त, अपर संचालक ने जारी किया आदेश

विश्वविद्यालयों में नोडल अफसर नियुक्त, अपर संचालक ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने पहली बार राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नोडल अफसरों की नियुक्ति की है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से लिया गया है।

इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन ने विभागीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विश्वविद्यालय से सीधा समन्वय स्थापित करने और वहां की प्रशासनिक चुनौतियों को समझने के लिए संचालनालय स्तर के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उच्च शिक्षा आयुक्त संतोष देवांगन के निर्देश पर संचालनालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। इस क्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज कुमार मेहता को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नोडल अफसर बनाया गया है। वहीं, डॉ. जी. ए. घनश्याम को गाहिरा गुरू विश्वविद्यालय अंबिकापुर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इस पहल से न केवल विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि छात्र, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी समय पर हो सकेगा। विभाग को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय और सुधार की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा।

CG ACCIDENT : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम

CG ACCIDENT : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दादा – पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर, परिवार में पसरा मातम

 कवर्धा । छत्तीसगढ़ के गंडई-कवर्धा में दर्दनाक हादसा हुआ है, तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दादी की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंडई थाना क्षेत्र के सुरही नदी पुल के पास की है। साजा ब्लाॅक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मालकर के साथ लमरा गांव अपनी बेटी के घर आये थे। आज (रविवार) की सुबह तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव पदमी लौट रहे थे।

इसी दौरान सुरही नदी पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक से तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। दर्दनाक घटना में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दादी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

 
मरीन ड्राइव में हादसा: सड़क पर गिरा होर्डिंग का फ्रेम, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मरीन ड्राइव में हादसा: सड़क पर गिरा होर्डिंग का फ्रेम, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रायपुर । राजधानी के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिरंगा यात्रा के दौरान एक विशालकाय होर्डिंग का लोहे का फ्रेम गिर पड़ा। हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के चलते इलाके में कुछ देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

पुराने होर्डिंग बन रहे जानलेवा खतरा
बारिश और आंधी-तूफान के इन दिनों में पुराने व जर्जर होर्डिंग व स्वागत गेट के स्ट्रक्चर गिरने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। निगम प्रशासन ने पिछले महीने स्ट्रक्चर की जांच और एड फर्मों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन यह अभियान शुरू होते ही ठंडे बस्ते में चला गया।

सैकड़ों होर्डिंग हादसे को न्योता दे रहे
शहरभर में लगे सैकड़ों कमजोर और झुके हुए होर्डिंग, निगम की अनदेखी के कारण किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि निगम कब तक हादसे के इंतजार में बैठा रहेगा?

शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुराने और असुरक्षित होर्डिंग्स पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि सभी स्ट्रक्चर्स की दोबारा जांच कराए और असुरक्षित होर्डिंग्स को तत्काल हटवाए, ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो।

जीई रोड पर दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

जीई रोड पर दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

 दुर्ग । जिले के जीई रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जब रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया

मिली जानकारी अनुसार मामला जिले के भिलाई चरोदा के ज्योति विद्यालय के पास का है। छावनी थाना क्षेत्र के रजा मस्जिद के पास रहने वाले मोहनीश कुरैशी अपने भतीजे सोहान कुरैशी के साथ रायपुर से लौट रहे थे। मोहनीश फेरी का काम करता था और सोहान हाल ही में उत्तर प्रदेश से उससे मिलने आया था। जैसे ही दोनों बाइक से चरोदा पहुंचे, वहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नाबालिग सोहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने दुर्ग भिलाई में 6 से ज्यादा ठिकानों पर दिया दबिश

शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने दुर्ग भिलाई में 6 से ज्यादा ठिकानों पर दिया दबिश

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला को लेकर EOW ने शराब कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग स्थित पांच से अधिक ठिकानों पर आज सुबह दबिश दी है बताया जा रहा है की शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को रायपुर लाया जा रहा है। इसके साथ ही EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के 6 ज्यादा ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है।

सरकार के कार्यों से प्रदेश में आ रही है खुशहाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

सरकार के कार्यों से प्रदेश में आ रही है खुशहाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

 रायपुर: सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता अपनी समस्याएं औऱ मांगें रखीं।

अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2 साल का बकाया बोनस दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए जो कार्य कर रही है, उससे प्रदेश में खुशहाली आ रही है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

श्री साय ने आगे बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरकार ने अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया है, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से हमारे प्रदेश के किसानों के बीच में बातचीत करेंगे, उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रौशनी पहुंची है।

इस अवसर पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री बसवराजूऔर कोंडागांव के कलेक्टर, एस पी मौजूद थे।

दर्दनाक हादसा : केदारनाथ यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो की मौत, चार घायल

दर्दनाक हादसा : केदारनाथ यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो की मौत, चार घायल

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास उनके चारपहिया वाहन पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर (चट्टान का टुकड़ा) गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे और सभी केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पहाड़ी से बोल्डर गिरते ही वाहन पलट गया, जिससे स्थानिय चालक राजेश रावत (38 वर्ष), निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्ग, छत्तीसगढ़ के निवासी शैलेश कुमार यादव (24 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह (24) पुत्र धनीराम यादव, ओमकार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव और चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू के रूप में हुई है। यह सभी भी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले है

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। यह हादसा यात्रा मार्ग की खतरनाक भौगोलिक स्थिति और खराब मौसम की वजह से हुआ माना जा रहा है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ की लड़की मानव तस्करी की हुई शिकार, नौकरी दिलाने के बहाने यहां बेची गई नाबालिग, 1 साल बाद हुआ खुलासा…..

छत्तीसगढ़ की लड़की मानव तस्करी की हुई शिकार, नौकरी दिलाने के बहाने यहां बेची गई नाबालिग, 1 साल बाद हुआ खुलासा…..

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाया गया और बेच दिया गया। यह सनसनीखेज खुलासा करीब 1 साल बाद हुआ जब पीड़िता ने रोते हुए अपने परिवार से संपर्क किया और गुहार लगाई, “मुझे बचा लो”।

परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले में एक स्थानीय लड़की शामिल है, जिसने लड़की को अपने भरोसे में लेकर उसे बाहर नौकरी दिलाने का वादा किया और फिर उसे दिल्ली में बेच दिया। जब पीड़िता के परिजनों ने उससे संपर्क किया और पूरी जानकारी ली तो वे सीतापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

1 साल बाद हुआ खुलासा, अब मांगी जा रही है मदद

नाबालिग पिछले एक साल से तस्करों के चंगुल में फंसी हुई थी। लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने परिवार से संपर्क किया और मदद मांगी। बेटी की आवाज सुनकर परिवार का दिल टूट गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी और आरोपी लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि पीड़िता को दिल्ली से उत्तराखंड भेजा गया है। सीतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही एक टीम उत्तराखंड भेजी जा सकती है ताकि लड़की को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Accident News: नेशनल हाईवे पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत, युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Accident News: नेशनल हाईवे पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत, युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम…

 कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

CG: शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, बड़े शराब कारोबारी की दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

CG: शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, बड़े शराब कारोबारी की दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

 ACB Raid: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में जुटी एसीबी (Anti-Corruption Bureau) को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। घोटाले में आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की टीम ने आरोपी को दिल्ली में स्थित एक गुप्त ठिकाने से दबोचा और अब उसे फ्लाइट से रायपुर लाया जा रहा है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, विजय भाटिया इस घोटाले में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था और लंबे समय से एजेंसियों की नजर में था। दिल्ली में उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसीबी की विशेष टीम ने गुप्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर लाकर पूछताछ की जाएगी, जिसमें घोटाले के अन्य पहलुओं पर जानकारी मिलने की संभावना है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि विजय भाटिया के खिलाफ पहले से ही कई साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और उसकी गिरफ्तारी से मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

इधर, विजय भाटिया की गिरफ्तारी के साथ-साथ एसीबी ने उसके अन्य ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। रविवार सुबह से ही एसीबी की कई टीमें राजधानी सहित विभिन्न शहरों में स्थित उसके व्यवसायिक परिसरों, गोदामों और निवास स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं।

इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की जानकारी भी सामने आ रही है, जो घोटाले में धन के लेन-देन और नेटवर्क को उजागर कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि विजय भाटिया का संबंध राज्य में शराब की आपूर्ति, बिक्री और वितरण से जुड़े कई बड़े ठेकेदारों और अधिकारियों से रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस घोटाले में कई अन्य प्रभावशाली नाम भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका अब विजय भाटिया की पूछताछ से साफ हो सकती है।

एसीबी ने इस मामले में पहले ही कई अधिकारियों, कारोबारियों और एजेंटों को जांच के दायरे में लिया हुआ है। विजय भाटिया की गिरफ्तारी से यह साफ संकेत मिलता है कि एसीबी अब इस घोटाले को लेकर बेहद सक्रिय है और मामले की तह तक जाने के लिए पूरी तैयारी में है।

 कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही

कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही

 रायपुर।  मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा 29 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग रू. 158 करोड़ से अधिक है किंतु उस पर कर का नगद भुगतान शून्य किया गया है

साथ ही साथ जब ई-वे बिल की जांच की गई तो पता चला कि वर्ष 2023-24 में माल की खरीदी 29.50 करोड़ की गई किंतु माल की सप्लाई मात्र रू. 50 लाख की ही की गई, जिससे यह पता चलता है कि माल का विक्रय आम उपभोक्ता को किया गया है किंतु बिल को अन्य व्यवसायियों को बेचकर बोगस इनपुट टैक्स का लाभ दिया गया है, जिससे कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार को कर राजस्व की अत्यधिक हानि हुई है। जांच के दौरान व्यवसायी के द्वारा अपनी गलती / त्रुटि स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक रूप से रू. 40.00 लाख कर भुगतान करने की मंशा जाहिर की किंतु जीएसटी विभाग के अधिकारियों नें व्यवसायी से लेखा पुस्तक एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की। व्यवसायी की ओर से अभी तक कोई भी जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया है।

इसके साथ-साथ दिनांक 30.05.2025 एवं दिनांक 31.05.2025 को मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा जांच की कार्यवाही की गई है। इनके यहां जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग रू. 96 करोड़ से अधिक है किंतु उस पर कर का नगद भुगतान नगण्य किया गया है। साथ ही साथ जब ई-वे बिल की जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि वर्ष 2023-24 में माल की खरीदी 11 करोड़ की गई किंतु माल की सप्लाई मात्र रू. 7 करोड़ की ही की गई है।

जांच के दौरान व्यवसायी के द्वारा अपनी गलती / त्रुटि स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक रूप से रू. 17.55 लाख कर भुगतान कर दिया गया है। उक्त व्यवसायी पर स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

 
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होेने के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों का आकलन कर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने की पहल के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।

राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक हैं और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 बच्चे प्रति शिक्षक हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। हालांकि 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 527 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है। 1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है। 837 स्कूलों में यह अनुपात 21 से 30 के बीच है। लेकिन 245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे भी ज्यादा है, यानी छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं।

युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं, वहां से शिक्षकों को निकालकर उन स्कूलों में भेजा जा रहा है, जहां शिक्षक नहीं हैं। इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या दूर होगी। स्कूल संचालन का खर्च भी कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक ही परिसर में ज्यादा कक्षाएं और सुविधाएं मिलने से बच्चों को बार-बार एडमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। यानी एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित होंगे तो प्राथमिक कक्षाएं पास करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में एडमिशन कराने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट रेट) भी घटेगी। अच्छी बिल्डिंग, लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही जगह देना आसान होगा।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शालाओं के युक्तियुक्तकरण के तहत राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानि तर्कसंगत समायोजन कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीकी अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर उपलब्ध हो सके।

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से बच्चों को ज्यादा योग्य और विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर आदि की सुविधाएं सुलभ होंगी। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। जिन स्कूलों में पहले गिनती के ही छात्र होते थे, वे अब पास के अच्छे स्कूलों में जाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस बदलाव से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी। युक्तियुक्तकरण से न सिर्फ शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

 
सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 धमतरी। रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी।

उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी। आज जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में प्रदेश भर में पिछले 54 दिनों से संचालित सुशासन तिहार का आज धमतरी के पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस समाधान शिविर और समीक्षा बैठक के बाद समापन हो गया।
मुख्यमंत्री साय ने धमतरी के समाधान शिविर में आमजनों से योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और व्यक्तिगत रूप से आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

उन्होंने विभिन्न शासकीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिमझिम बारिश के बावजूद जनसमूह का उत्साह देखते ही बनता था। कमल के फूलों के हार के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत किया।

धमतरी में बड़ी घोषणाएं

सुशासन त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने धमतरी जिले की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए 213 करोड़ रुपये के कार्याें की सौगात दी। उन्होंने धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ रूपए, एक सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम के लिए 10 करोड़ 50 लाख रूपए, सिहावा चौक से कोलियारी तक फोर लेन सड़क निर्माण 5 किलोमीटर के लिए 69 करोड़ रुपए, रत्नाबन्धा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिए 56 करोड़ रूपए और धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 60 करोड़ रुपए की घोषणा की।

सुशासन के मायने अच्छा शासन

मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन का अर्थ है -अच्छा शासन। ‘सुशासन तिहार’ आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित त्योहार है। 8 अप्रैल से शुरू हुए इस महाअभियान के प्रथम चरण में राज्य के प्रत्येक जिले में ग्रामीणों से आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में आवेदनों पर कार्यवाही की गई और तृतीय चरण में 08 से 10 ग्राम पंचायतों के बीच समाधान शिविरों का आयोजन कर आवेदनों के निराकरण की जानकारी हितग्राहियों को दी गई।

सुशासन तिहार के दौरान अचानक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की चौपाल में लोगों से फीडबैक लिया गया और उनकी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया गया। इस दौरान विकास कार्याें का औचक निरीक्षण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन जनता के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी का मतलब है, पूरी होने की गारंटी। पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिन 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किया गया था, उनकी चिंता करते हुए हमारी सरकार ने पहली ही कैबिनेट में इन सभी आवासों को स्वीकृति दी। अब तक लाखों हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया जा चुका है।

हाल ही में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने 3 लाख आवास और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अंबिकापुर के कार्यक्रम में 51 हजार से अधिक आवासों का गृहप्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित माओवादियों और पीड़ित परिवारों के लिए विशेष 15,000 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही विशेष जनजातियों कोरवा, पहाड़ी कोरवा, अबुझमाड़िया आदि के लिए 32,000 अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं। यह सभी पहल दर्शाती हैं कि सरकार समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 70 लाख से अधिक माताओं को इसका लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला का नाम छूट गया है या विवाह के बाद नाम अपडेट करना है, तो उसकी भी सुविधा आगे दी जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता से सभी को योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना’ और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है।

योजनाओं की जानी हकीकत

मुख्यमंत्री साय ने धमतरी समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही जोधापुर डाकबंगला वार्ड की सुधा मारकण्डे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पक्का मकान मिल गया है और अब पानी टपकने और कीड़े-मकोड़े आदि का डर नहीं है।

लखपति दीदी संतोषी हिरवानी ने बताया कि वह आजीविका के लिए मुर्गीपालन के साथ ही मछलीपालन, पशुपालन, मशरूम उत्पादन आदि का व्यवसाय कर रही हैं, इससे उन्हें 12 हजार रूपये की अतिरिक्त आय हो रही है। कला केन्द्र में कराटे और डांसिंग सिखाने वाले वेदप्रकाश साहू ने कहा कि, कलाकेन्द्र स्थापित होने से उन्हें रोजगार का अवसर मिला।

आयुष्मान वय वंदन कार्ड के हितग्राही घनाराम रजवाड़े ने कार्ड के जरिए मिल रही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महासमुंद  रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू,  इंदर चोपड़ा,  पिंकी शाह, श्रवण मरकाम सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रभारी सचिव  रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  बसवराजु एस., आयुक्त, रायपुर संभाग महादेव कांवरे, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 सांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष

 रायपुर :- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार की तरफ से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। यह दायित्व उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।

अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और खाद्य वितरण व्यवस्था को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करूंगा। FCI जैसी महत्वपूर्ण संस्था के परामर्शदात्री निकाय का नेतृत्व कर पाना मेरे लिए सेवा का एक और माध्यम है।”

पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशलतापूर्वक संचालन कर चुके श्री अग्रवाल प्रशासनिक अनुभव और जनहित की समझ के साथ इस नई भूमिका को निभाने के लिए तत्पर हैं।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है, जिससे राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने और समाधान दिलाने में सहायता मिलेगी।