BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कृषि मंत्री रामविचार नेताम विकसित कृषि संकल्प अभियान में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम विकसित कृषि संकल्प अभियान में हुए शामिल

 रायपुर, 3 जून 2025 : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के ग्राम बरगढ़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान तीन सहकारी समितियों में भवन और सात समितियों में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। विधायक श्री ईश्वर साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 29 मई से 12 जून तक पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक किसानों से संवाद कर रहे हैं। वे उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं। यह अभियान किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं, वैज्ञानिकों से संवाद करें और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। श्री नेताम ने कार्यक्रम में सात सेवा सहकारी समितियों सैगोना, खाती, कन्हेरा, भरदाकला, अकलवारा, घोटवानी और केहका में चबूतरा निर्माण और तीन समितियों नवागांवकला, कोंगियाखुर्द और गाड़ाडीह में भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने किसानों को कृषि सामग्री का वितरण भी किया। श्री नेताम ने कार्यक्रम में किसानों को जल के सरक्षण-संवर्धन के लिए शपथ भी दिलाई।

विधायक श्री ईश्वर साहू ने विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान से किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह सुनहरा अवसर है। बेमेतरा के कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, कृषि विभाग के उप संचालक श्री मोरध्वज, पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक और किसान बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा

सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा

 तुलसी में गौरव पथ निर्माण के लिए भूमिपूजन

तिल्दा-नेवरा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम तुलसी (नेवरा) में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। यह मार्ग ग्राम पंचायत तुलसी को ग्राम पंचायत कोहका से जोड़ेगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा अधोसंरचना के कार्याे के साथ-साथ खेल, शिक्षा, रोजगार में लोगों को नए अवसर उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा की मात्र डेढ़ साल के भीतर करोड़ों रुपए का कार्य विधानसभा को मिल चुका है आज फिर ग्राम तुलसी को एक करोड का सौगात मिल रहा है विकासपुरुष के नाम से माननीय मंत्री जानें पहचाने जा रहे हैं वही सरपंच गुलाब आडिल ने ग्राम के चहुमुखी विकास के लिए सौगात देने के लिए मंत्री का अभार जताया और कहा की आगे भी ऐसे ही बिकास कार्यों की आशा है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा,जनपद सदस्य नरसिंह वर्मा, तुलसी सरपंच गुलाब आडिल, राम पंजवानी, अनुराधा वर्मा, मनोज निषाद,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा एसडीएम आशुतोष देवांगन ,जनपद सीईओ विवेक गोस्वामी ,नायब तसीलदार विपीन पटेल ग्राम पंचायत तुलसी के जनप्रतिनिधिगण ,जनपद सदस्य गण ,पंच गण , अधिकारी कर्मचारी गण ,भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री साय ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया वितरण, CM ने कहा- राज्य के हस्तशिल्पियों को मिलेगा नया आयाम…

मुख्यमंत्री साय ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया वितरण, CM ने कहा- राज्य के हस्तशिल्पियों को मिलेगा नया आयाम…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है।

छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत पाँच पांच हजार रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ शिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड शिल्पकारों की बेहतरी के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक इलाके में हस्तशिल्पी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सुशासन तिहार के दौरान मुझे कोंडागांव के शिल्पग्राम जाने का मौका मिला। वहाँ मैंने शिल्पकारों से मुलाकात की और उनकी कला को करीब से देखा। इसी प्रकार रायगढ़ के एकताल में भी शिल्पकार धातु से कलाकृतियाँ बनाते हैं। बस्तर में काष्ठशिल्प से लकड़ी की सुंदर आकृतियाँ बनाई जाती हैं। पूरे प्रदेश में हस्तशिल्पियों का हुनर अद्भुत है। आज इस कार्यक्रम में मुझे जो सुंदर टोपी भेंट की गई, वह छिंद और कांसा से बनाई गई थी। जशपुर में हमारे गाँव के नजदीक कोटामपानी में भी छिंद और कांसा से बहुत सुंदर-सुंदर कलाकृतियाँ बनाई जाती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिल्पकारों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देने की जरूरत है। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि हस्तशिल्प का कार्य ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में होता है। इसलिए हस्तशिल्प विकास के द्वारा हम बहुत बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। मुझे आशा है कि हस्तशिल्प विकास बोर्ड इस ओर कार्य करेगा और शिल्पकारों को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें लोन-सब्सिडी भी अधिक से अधिक दिलाकर रोजगार से जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव के डोकरा आर्ट की विदेशों में माँग है। यह जरूरी है कि शिल्पकारों को बाजार के साथ उत्पाद की उचित कीमत मिले। बिना बिचौलियों के हस्तशिल्पियों की पहुँच सीधे बाजार तक हो, ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिले। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के गढ़बेंगाल के पंडी राम मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ की कला हमारे देश की शान है, इसे पूरी दुनिया में पहचान मिलनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों के हाथ में चमत्कार है। चाहे वह मिट्टी के खिलौनों की बात हो या बेल मेटल, कसीदाकारी, गोदना और टेराकोटा की, प्रदेश के हस्तशिल्पी अपनी कला के बहुत सुंदर उत्पाद बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में भागीदारी होनी चाहिए। हमारे शिल्पकारों के पास कुदरती हुनर है। बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प उत्पादन के लिए डिज़ाइनरों को भी जोड़ने की जरूरत है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुनील सोनी, श्री आशाराम नेताम, श्री गजेंद्र यादव, विभिन्न निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री जेपी मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG – राजधानी में युवती से हैवानियत : दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम, अश्लील वीडियों बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर जो हुआ…

CG – राजधानी में युवती से हैवानियत : दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम, अश्लील वीडियों बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर जो हुआ…

 रायपुर। राजधानी रायपुर से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे लगातार धमका रहे थे। वीडियोें वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुला रहे थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती के साथ गैंगरेप का ये मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ रहती है। 13 फरवरी 2024 को पीड़िता अपने भाई की रिहाई के सिलसिले में धनेश के क्लीनिक गई थी। वहां आरोपी डेनियल ने पहले मेडिकल के पीछे जाकर पैसे देने की बात कही। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की का मुंह बंद करा लिया।

इसके बाद अप्रैल 2024 में जब पीड़िता वीडियो डिलीट कराने दोबारा क्लिनिक के पीछे पहुंची, तब आरोपी डेनियल और उसका साथी अनिल ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 24 मई 2025 को वह अपनी बहन के घर जा रही थी।

इस दौरान रास्ते में डेनियल ने उसे रोककर उसे मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने मिलने नही आने पर वीडियों वायरल करने की एक बार फिर धमकी दी। लगातार मिल रहे धमकी के बाद पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश : निकाह पढ़ाने के लिए मौलवी, हाफिज और ईमाम अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे.

रायपुर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश : निकाह पढ़ाने के लिए मौलवी, हाफिज और ईमाम अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे.

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश. निकाह पढ़ाने के लिए मौलवी, हाफिज और ईमाम अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे.अब ईमामों और मौलवियों को निकाह पढ़ाने 11 रुपए से 1100 रुपए ही लेना होगा. वक्फ बोर्ड ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मूतवलियों को आदेश जारी किया.

CG : दो और बांग्लादेशी महिला और पुरुष गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे निवास

CG : दो और बांग्लादेशी महिला और पुरुष गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे निवास

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसटीएफ और छावनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों बीते 10-12 वर्षों से फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे। यह गिरफ्तारी कैम्प-02 क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध रूप से किराये के मकान में रह रहे थे। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि जानकारी प्राप्त हुई कि कैम्प-02 अमन लकड़ी टाल के पास एक किराये के मकान में एक संदिग्ध बांग्लादेशी पुरूष एवं एक महिला अपना मूल पहचान छिपाते हुए फर्जी नाम से रह रहे है।

एसटीएफ टीम एवं थाना छावनी पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम मोहम्मद अली शेख पिता ईमान शेख, निवासी बुधाखली गोलाबारी, जिला दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल एवं महिला ने अपना नाम साथी शेख पिता होचन शेख, संदेशखली, गोलाबारी जिला दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल को होना बताई। दोनों संदिग्ध बांग्लादेशी महिला पुरूष के कब्जे से प्राप्त दस्तावेज एवं मोबाइल डाटा का विस्तृत विश्लेषण एवं जांच किया गया।

जांच पर पाया गया कि मोहम्मद अली शेख का वास्तविक नाम मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन पिता अब्दुल सत्तार खंदोकर, उम्र 48 वर्ष निवासी गा्रम राजबाड़िया पोस्ट हरिदापोटा, झिकारगाछा, जिला जेस्सोर बांग्लादेश है, जो वर्ष 2012 में भारत बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पारकर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में रहना एवं वहीं पर हुसैन शेख की लड़की से शादी कर उसकी मदद से मोहम्मद अली शेख के फर्जी नाम से जन्मतिथी बदलकर भारतीय नागरिकता संबंधी फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड बनाया जाना पाया गया।

आरोपी का विगत 5-6 माह से कैम्प-02 में रहना पाया गया है। जांच पर मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन द्वारा मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से बांग्लादेश में रहने वाले रिश्तेदारों से लगातार संपर्क में रहना एवं बांग्लादेशी नागरिकता से संबंधित फोटो परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बांग्लादेशी पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज जप्त किया गया है।

बांग्लादेशी नागरिक बने ‘भारतीय’: दस्तावेज भी बनाए फर्जी

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन (पूर्व में मोहम्मद अली शेख नाम से रह रहा था),

  2. साथी खातून (जो खुद को साथी शेख बताती थी) शामिल हैं।

दोनों ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना का निवासी बनकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक जैसे फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। दोनों का वास्तविक निवास जेस्सोर, बांग्लादेश का है।

मोबाइल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट और दस्तावेज

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से बांग्लादेशी पासपोर्ट, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, और बांग्लादेशी बैंक दस्तावेज मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अपने बांग्लादेशी रिश्तेदारों से लगातार संपर्क में थे

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 3(5), 61

  • विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14

  • पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12

  • पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3

 
CG – बर्फ फैक्ट्री में बड़ा धमाका : हादसे में मालिक की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

CG – बर्फ फैक्ट्री में बड़ा धमाका : हादसे में मालिक की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटाने से एक की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। इसके सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांजा चौक की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम संजय सहगल था। वह बर्फ फैक्ट्री का मालिक है। मंगलवार को वह बर्फ जमाने के लिए गैस को एडजस्ट कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फटा गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अमन पटेल सहित 2 अन्य घायल हो गए। इसके सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।

इस जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़िता परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में निकलेगी नई रेल लाइन, बनेंगे 21 नए स्टेशन…

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में निकलेगी नई रेल लाइन, बनेंगे 21 नए स्टेशन…

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है. केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित एक नई रेलवे परियोजना के तहत प्रदेश के 8 अहम जिलों को आपस में जोड़ा जाएगा. यह न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा बल्कि रोजगार, व्यापार, परिवहन और पर्यटन के नए रास्ते भी खोलेगा. आने वाले वर्षों में यह रेल परियोजना छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने का काम करेगी और दूरदराज के इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में क्रांतिकारी कदम साबित होगी.

इस नई रेलवे लाइन से प्रदेश के कुल 8 जिले सीधे तौर पर जुड़े होंगे. इनमें बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं. ये सभी जिले राज्य के औद्योगिक, खनिज संपन्न और कृषि आधारित क्षेत्र हैं, जिनकी कनेक्टिविटी बढ़ने से पूरे राज्य में संतुलित विकास संभव हो सकेगा.

यात्री और माल परिवहन दोनों को होगा फायदा
रेलवे विभाग ने कहा कि इस रेललाइन का फायदा केवल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा. यह मालगाड़ियों के आवागमन के लिए भी एक बड़ा जरिया बनेगी. इससे उद्योगों को कच्चा माल पहुंचाने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी को इस कनेक्टिविटी का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

यात्री और माल परिवहन दोनों को होगा फायदा
रेलवे विभाग ने कहा कि इस रेललाइन का फायदा केवल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा. यह मालगाड़ियों के आवागमन के लिए भी एक बड़ा जरिया बनेगी. इससे उद्योगों को कच्चा माल पहुंचाने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी को इस कनेक्टिविटी का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

पर्यटन और स्थानीय व्यापार को मिलेगी नई दिशा
जिन जिलों को इस रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा, उनमें कई प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरें मौजूद हैं. बेहतर परिवहन सुविधा के चलते इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और अन्य छोटे व्यवसायों के लिए नए बाजार खुलेंगे.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, तय हुई तारीख, पढ़िए पूरी डिटेल्स …

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, तय हुई तारीख, पढ़िए पूरी डिटेल्स …

 दुर्ग : जिले के ग्राम निकुम में 19 जून गुरुवार से 23 जून तक पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले कथा स्थल स्व. पुकेश्वर सिंह भारदीय कॉलेज निकुम के सामने बड़े मैदान में कथा वाचन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक करेंगे।

शिवमहापुराण आयोजक समिति प्रमुख व पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख ने बताया कि कथा स्थल में मुरुम फिलिंग, साफ सफाई व तैयारी चल रही है, जिसमें तकरीबन तीन लाख से अधिक शिवभक्त श्रध्दालु गण वाटर फुरप पंडाल में कथा श्रवण करेंगे। वही पेयजल व भोजन भंडारा, सहित वाहनों के पांर्किंग, वाहनो के रुट की तैयारी चल रही है। वही निकुम के रेस्ट हाउस में पंडित प्रदीप मिश्रा की ठहरने की व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था सहित सभी तैयारी जोरो से चल रही है।

ग्राम निकुम के समस्त ग्रामवासी व महिलाएं तैयारी में जुटी है। वही अंचल के निकुम, खुरसुल, मोहदीपाठ, आमटी, खुर्सीपार, गोड़ेला, आलबरस, रुदा, खाड़ा, तिरगा, मासाभाठ सहित आसपास गांव के ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

 
युक्तियुक्तकरण पर गरमाई सियासत : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया जनविरोधी, चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

युक्तियुक्तकरण पर गरमाई सियासत : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया जनविरोधी, चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

 रायपुर : राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी करार देते हुए इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह निर्णय लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगा आंदोलन की शुरुआत

कांग्रेस 5, 6 और 7 जून को राज्य के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के इस फैसले का विरोध जताएगी। कांग्रेस का आरोप है कि युक्तियुक्तकरण की आड़ में 10,463 स्कूलों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की पहुंच प्रभावित होगी।

BEO और DEO कार्यालयों का घेराव

आंदोलन के अगले चरण में कांग्रेस 9, 10 और 11 जून को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालयों तक 3 से 5 किलोमीटर लंबी जन-जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल रहेंगे।

दीपक बैज करेंगे आंदोलन का नेतृत्व

PCC अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल शिक्षकों की नौकरी का सवाल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने जनता से इस अभियान में साथ आने की अपील भी की।

कांग्रेस के आरोप

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की इस नीति से

  • ग्रामीण स्कूलों पर असर पड़ेगा
  • हजारों शिक्षक बेरोजगार हो सकते हैं
  • छात्रों की शिक्षा बाधित होगी
    पार्टी का कहना है कि जरूरत स्कूल बंद करने की नहीं, बल्कि संसाधनों में बढ़ोतरी और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की है।

सरकार का बचाव: ‘स्कूल बंद नहीं, हो रहा है विलय’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “यह युक्तियुक्तकरण है, स्कूल बंद करना नहीं। दो स्कूलों को एकीकृत किया जा रहा है ताकि संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर उपयोग हो सके।” उन्होंने यह भी कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

जनता किसके साथ?

जहां कांग्रेस इसे ग्रामीण शिक्षा के खिलाफ साजिश बता रही है, वहीं बीजेपी सरकार इसे एक प्रशासनिक सुधार मान रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसके पक्ष में खड़ी होती है – पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था के या सुधारवादी नीति के।

CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर कड़ा पलटवार, कहा- युक्तियुक्तकरण से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के भविष्य से राजनीति नहीं

CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर कड़ा पलटवार, कहा- युक्तियुक्तकरण से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के भविष्य से राजनीति नहीं

 रायपुर :- प्रदेश में युक्तियुक्तकरण को लेकर मचे सियासी विवाद के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदर्शन करना विपक्ष का काम है, लेकिन बच्चों के भविष्य के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने युक्तियुक्तकरण को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने वाला कदम बताया और इसे बच्चों के हित में बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों की संख्या कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है, जबकि पिछली सरकार की खराब ट्रांसफर नीति के कारण 300 स्कूल शिक्षक विहीन हैं और 5 हज़ार से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। उन्होंने अफवाहों को गलत ठहराते हुए कहा कि स्कूल बंद नहीं हो रहे हैं बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि युक्तियुक्तकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत शिक्षा प्रणाली के खिलाफ न हो।

CG- पिकनिक मनाने चार दोस्त गए थे डैम, डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम….

CG- पिकनिक मनाने चार दोस्त गए थे डैम, डूबने से दो युवकों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम….

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई के मरौदा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम गए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से दो युवक डैम में नहाने उतरे। गहराई में जाने की वजह से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले थे।

दिनदहाड़े मर्डर : घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो दिन में दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल…

दिनदहाड़े मर्डर : घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो दिन में दो हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति का गला रेतकर मर्डर कर दिया गया। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रामगुलाल धुर्वे (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब रामगुलाल अपने घर में अकेले था। इस दौरान आरोपी ने घर के आंगन में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने रामगुलाल के शव को खून से सना हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार जांच में जुटी है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले पोड़ी क्षेत्र के प्रभाटोला गांव में एक बुजुर्ग की भी हत्या कर दी गई थी। लगातार दो दिनों में हुई हत्या की इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ब्रेकिंग : कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिन्दूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व विधायक ने ऑपरेशन सिन्दूर और पीएम पर आपत्तिजनकर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट किये थे। इस पोस्ट से आहत पन्ना नगर के रहने वाले रंजीत यादव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सम्भावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक से पूछ्ताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि अरुण तिवारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरुण तिवारी ने पार्टी में टिकट के बदले पैसे लिए जाने का आरोप लगाकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। अरुण तिवारी ने बाकायदा इससे जुड़ा ऑडियो भी मीडिया में जारी किया था। बहरहाल इस नए मामले ने उन्हें फिर एक बार सुर्खियों में ला दिया है।

CG – चाकूबाजी से फिर दहला उठी राजधानी : युवक को सड़क पर दौड़ाकर मारा, चार नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप…..

CG – चाकूबाजी से फिर दहला उठी राजधानी : युवक को सड़क पर दौड़ाकर मारा, चार नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्पीकर हाउस के पास चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात को चार नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। दरअसल, एक युवक अपनी कार से स्पीकर हाउस के पास से जा रहा था। इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार

कार को टक्कर मारने के बाद चारों लड़के कार चालक से विवाद करने लगे और कुछ देर बाद बहस करते हुए उसे सड़क पर दौड़ाकर चाकुओं से वार कर दिया। नाबालिगों ने युवक की पीठ और कंधे पर चाक़ू से हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद चारो नाबालिग मौके से फरार हो गए।

4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते है अहम फैसले

4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते है अहम फैसले

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 4 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। कयास लगाया जा रहा है कि कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले एक-दो दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आई है, लेकिन तापमान में वृद्धि के चलते हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले 3 दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और राजनंदगांव में दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

बस्तर में मानसून की दस्तक हो चुकी है, लेकिन राजधानी रायपुर में अब तक इसका आगमन नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है।

रायपुर में आज का मौसम:

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG ACCIDENT : भाजपा विधायक के काफिले की कार पलटी, ड्राइवर की मौत

CG ACCIDENT : भाजपा विधायक के काफिले की कार पलटी, ड्राइवर की मौत

 कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थम नहीं रहे है, इसी बीच केशकाल क्षेत्र से विधायक नीलकंठ टेकाम (BJP MLA Tekam) के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जाता है कि सोमवार को विधायक नीलकंठ टेकाम रायपुर गए हुए थे. इसी दौरान उनका फॉलो वाहन का ड्राइवर भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

 
 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 4 B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता हुई रद्द, अब नहीं होंगे 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नए एडमिशन…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 4 B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता हुई रद्द, अब नहीं होंगे 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नए एडमिशन…..

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने रद्द कर दी है। यह फैसला नोटिस के बावजूद जवाब न देने और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण लिया गया है।

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी शामिल

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी उन संस्थानों में शामिल है जिनकी मान्यता रद्द की गई है. यह कॉलेज लंबे समय से शैक्षणिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिस पर एनसीटीई ने पहले भी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई.

राजनांदगांव की दो यूनिवर्सिटी पर भी गिरी गाज

राजनांदगांव जिले की दो B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द की गई है। इनमें क्रांति दर्शन महाविद्यालय और श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय का नाम सामने आया है। दोनों संस्थानों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन फिर भी कमियां दूर नहीं की गई।

अंबिकापुर का ये कॉलेज शामिल 

मान्यता रद्द होने वालों में अंबिकापुर का श्री शिरडी साई शिक्षण संस्थान भी है। अब इस यूनिवर्सिटी में 2025-26 से किसी भी छात्र का B.Ed में एडमिशन नहीं लिया जाएगा।

2025-26 में नहीं होंगे एडमिशन

इन चारों कॉलेजों में अब 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नए एडमिशन नहीं लिए जाएंगे। जो छात्र पहले से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की शिक्षा पूरी करने का मौका मिल सकता है।

NCTE ने नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई

NCTE ने साफ किया है कि जो भी संस्थान तयशुदा शैक्षणिक मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है।

 BREAKING : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित

BREAKING : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज दो तारीख को माह जून 2025 की सोलहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 16 माहों में 10433.64 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

योजना से होने वाले भुगतान एवं अन्य जानकारी से अवगत होने के लिए महतारी वंदन योजना के पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in अथवा महतारी वंदन योजना का मोबाईल ऐप भी है जिसे हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। यदि कोई आवेदिका इस सहायता राशि का लाभ नहीं लेना चाहती है, अर्थात् लाभ त्याग करना चाहती है तो वे पोर्टल में लाभ त्याग के ऑप्शन में जाकर लाभ त्याग कर सकती है।

महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवायें क्योंकि उनको भुगतान किये जाने पर राशि वापस हो जा रही है तथा इस हेतु उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

छत्तीसगढ़ में तबादला नीति पर जल्द फैसला संभव, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना

छत्तीसगढ़ में तबादला नीति पर जल्द फैसला संभव, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों से लागू तबादला प्रतिबंध के हटने की अटकलें तेज हो गई हैं। खबर है कि राज्य सरकार जल्द ही तबादला नीति को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है। इसी बीच प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर भी कयासों का दौर जारी है, जहां तबादले पर लगी रोक हटाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

दो वर्षों से बंद है नियमित तबादला प्रक्रिया

वर्ष 2022 के बाद से छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए नियमित तबादला नीति लागू नहीं की गई है। हालांकि, समन्वय अनुमोदन के आधार पर कुछ तबादले जरूर हुए हैं, लेकिन खुली नीति का इंतजार अब भी जारी है। इससे राज्य के लाखों कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रस्ताव आया तो मिल सकता है गृह जिले में तबादले का अवसर

अगर कैबिनेट में तबादला नीति का प्रस्ताव आता है और पारित होता है, तो द्वितीय से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारियों को अपने गृह जिले या नजदीकी क्षेत्र में स्थानांतरण का अवसर मिल सकता है। इस नीति में कोई मूलभूत बदलाव नहीं होगा, केवल स्थानांतरण की समयावधि और प्रतिशत की सीमा तय की जाएगी।

जिला स्तर पर तबादले की प्रक्रिया

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अनुमति से कलेक्टर द्वारा किए जाएंगे।

  • तृतीय श्रेणी: अधिकतम 10% कर्मचारी
  • चतुर्थ श्रेणी: अधिकतम 10% कर्मचारी
    तबादला आदेश के बाद कर्मचारी को 10 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्थानांतरण केवल समान संवर्ग और अधिकार क्षेत्र में ही होगा।

राज्य स्तर पर अगस्त-सितंबर में हो सकते हैं तबादले

राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों के तबादले अगस्त-सितंबर के बीच प्रस्तावित हैं। संबंधित विभाग तबादला प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिसे विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद क्रियान्वित किया जाएगा।

इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान

  • बस्तर और सरगुजा संभाग में रिक्त पदों की प्राथमिकता से पूर्ति।
  • दिव्यांग कर्मचारियों को सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापना।
  • वरिष्ठ पदों पर केवल समकक्ष अधिकारियों की ही नियुक्ति।
  • स्थानीय निवासी कर्मचारियों का जिले से बाहर तबादला नहीं होगा, केवल आपसी सहमति से अधिसूचित जिलों के बीच स्थानांतरण संभव होगा।

    शिक्षा विभाग की स्थिति

    शिक्षा विभाग में फिलहाल कोई स्पष्ट तबादला नीति नहीं है। विभाग में इस समय युक्तियुक्तकरण (Rationalization) प्रक्रिया के तहत शिक्षकों का पुनर्संयोजन किया जा रहा है, जिसे ही तबादला मानकर लागू किया जा रहा है। केवल लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के तबादले की अनुमति दी जा रही है। सरकार के आगामी निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण की प्रक्रिया में राहत मिलने की उम्मीद है।

CG-पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बाइक को लगा दी आग, फिर डराने के लिए फेंक दिया नक्सली पर्चा

CG-पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बाइक को लगा दी आग, फिर डराने के लिए फेंक दिया नक्सली पर्चा

 नारायणपुर । पुलिसकर्मी के घर में घुसकर पहले तो बाइक में आग लगा दी और फिर पास में नक्सली पर्चा फेंक दिया। मामला नारायणपुर के करलाखा के डिबरी पारा का है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ये नक्सलियों की करतूत है या फिर नक्सलियों की आड़ लेकर कोई और गेम खेल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मोटर सायकल को आग के हवाले कर नक्सली पर्चा फेंका गया है। जिस घर में घटना को अंजाम दिया गया उस घर लोग पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बीती रात की है। जहां, पुलिस जवान के घर में घुसकर बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर पास में नक्सली पर्चा फेंका।

हालांकि परिवारजनों की आशंका है कि यह कृत्य नक्सली संगठन का नहीं, बल्कि आपसी दुश्मनी का हो सकता है। मामला नारायणपुर जिले के थाना भरंडा के ग्राम करलखा का बताया जा रहा है। अब पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।आपको बता दें कि हाल के दिनों नारायणपुर के अबूझमाड़ में कई बड़े नक्सल आपरेशंस लांच हुए हैं। नक्सल चीफ बसवराजू भी अबूझमाड़ में ढेर हुआ है। ऐसे में नारायणपुर में नक्सली छिटपुट वारदातों को अंजाम देंगे, इसकी गुंजाइस ना के बराबर है। लिहाजा पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है, ताकि घटना की वजह के तह तक पहुंच सके।

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन, सामने आया ये बड़ा अपडेट…..

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन, सामने आया ये बड़ा अपडेट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का सरकार एक बार फिर महिलाओं को लाभ लेने के लिए मौका देने वाली है। जी हां जल्द ही फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस बात का जानकारी खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा, जिसके बाद नई महिलाओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए सरकार की ओर से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बातया कि पात्र महिलाओं को जल्द मौका मिलेगा।

इससे पहले सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।त्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोण्डागांव जिले के इस ग्राम को दी 94 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों की सौगात….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोण्डागांव जिले के इस ग्राम को दी 94 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों की सौगात….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इसमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य और 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किए।

मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो मीटर लम्बी सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रूपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रूपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रूपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लम्बी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रूपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रूपए की लागत से बबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 16 लाख 36 हजार रूपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रूपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का लोकार्पण किए।

मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से विश्रामपुरी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रूपए की लागत से बनने वाली कोहकामेटा से सिदावण्ड तक 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 5 करोड़ 56 लाख 24 हजार रूपए की लागत से सिलाटी से बंजोड़ा तक बनने वाली 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से माकड़ी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 75 लाख 23 हजार-75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से कोण्डागांव नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 और तमरावण्ड में बनने वाले हाई स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार लुभा बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार बफना बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं छिनारी में बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 4 करोड़ 61 लाख 93 हजार रूपए की लागत से कोपाबेड़ा से शिवमंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सड़क कार्य, 4 करोड़ 35 लाख 91 हजार रूपए की लागत से वन उसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से नारंगी नदी तक बनने वाले पुल-पुलिया सहित 4 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 4 करोड़ 12 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बड़ेकनेरा में नरेश पोयाम घर से डोंगरीगुड़ा तक 10 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 3 करोड़ 75 हजार रूपए की लागत से लेमड़ी से शामपुर मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क डामरीकरण, 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार रूपए की लागत से बड़े बेन्दरी प्रज्ञा तालाब से बाखरा पहुंच मार्ग तक 5 किलो मीटर लम्बे सड़क निर्माण, 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत से करंजी मुख्य मार्ग स्कूल पारा तक पुल-पुलिया सहित 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 5 करोड़ 20 लाख 35 हजार रूपए की लागत से भीरावण्ड से बोलबोला तक साड़े तीन किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 4 करोड़ 2 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बिंजोली से बिंजागुड़ा तक 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 2 किलो मीटर लम्बी डोंगरीपारा जोबा मार्ग का निर्माण, एक करोड़ 72 लाख 76 हजार रूपए की लागत से ढाई किलो मीटर दहीकोंगा बड़े कनेरा मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 64 लाख 34 हजार रूपए की लागत से पोहमार से चेराकुर तक 6 किलो मीटर लम्बी सड़क का डामरीकरण, 2 करोड़ 16 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक ढाई किलो मीटर लम्बी मार्ग का निर्माण, 48 लाख 41 हजार रूपए की लागत से आंवरी में आरसीसी पुलिया निर्माण, 32 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जिला अस्पताल कोण्डागांव में एमसीएच एक्सटेंशन रूम एवं आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदन्त आर्य नागार्जुन सुरई ससई, श्री अनिल खोब्रागड़े संयोजक बुद्ध महोत्सव और बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के अनुयायी, प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

BREAKING : 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 पर था 25 लाख का इनाम

BREAKING : 2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 पर था 25 लाख का इनाम

 सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता मिली है। आज पीएलजीए बटालियन के 2 हार्डकोर नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम घोषित है। वही 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख का इनाम घोषित है।

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल थे। माओवादियों ने एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है।  सभी को 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई।

आत्मसमर्पण करने वालों में:
• 1 महिला नक्सली, उम्र 22 साल, संगठन में 5 साल से सक्रिय
• 15 पुरुष नक्सली, उम्र 20-30 साल के बीच, संगठन में 3-10 साल से सक्रिय

CG BREAKING : वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार:
• यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत हुआ है।
• आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
• इस आत्मसमर्पण से नक्सली गतिविधियों में कमी आएगी और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति:
• आत्मसमर्पण करने वालों को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।
• पुनर्वास योजना के तहत उन्हें रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
• आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा और सम्मान दिया जाता है।