BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रायपुर संभागायुक्त और अपर आयुक्त के मध्य हुआ कार्य विभाजन…

रायपुर संभागायुक्त और अपर आयुक्त के मध्य हुआ कार्य विभाजन…

रायपुर। राज्य शासन ने हाल ही में रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे से बिलासपुर संभगायुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है, वहीं आयुष विभाग की संचालक इफ्फत आरा को रायपुर संभाग के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश के मद्देनजर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्य विभाजन देश जारी किया है, जिसके मुतबिक कावरे 3 जिले और इफ्फत आरा 2 जिलों के मामले देखेंगी।

 
पंचायतों को मजबूत बनाकर हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- विष्णुदेव साय

पंचायतों को मजबूत बनाकर हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के कामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाकर राज्य के हर आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

पीएम आवास योजना और मोर दुआर-साय सरकार अभियान की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने के संकल्प को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुशी जताई कि “मोर दुआर-साय सरकार” अभियान के तहत 20 लाख से ज्यादा परिवारों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण कार्य भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

रोजगार बढ़ाने पर जोर

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन और कामों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के लिए भी विस्तृत योजना बनाने को कहा गया, जिसमें भूजल संरक्षण और जलग्रहण विकास पर ध्यान रहेगा।

अन्य योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना, महतारी सदन, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं का भी जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।

नियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों को राहत

प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने बताया कि “नियद नेल्लानार” योजना के तहत 6,324 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं और पहली बार कई गांवों में मनरेगा के तहत काम शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस पहल पर खुशी जताते हुए युवाओं के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही और प्रस्तावित सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का आदेश दिया। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत 42,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बन चुकी हैं।

ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना

मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” पहल की भी समीक्षा की, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जा रही है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई, कचरा प्रबंधन और जनजागरूकता अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने “ओडीएफ प्लस” गांवों की स्थिति देखी और सुझाव दिया कि दूसरे राज्यों की अच्छी योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ में अपनाया जाए।

बस्तर में लाल आतंक को झटका; 28.5 लाख के 14 इनामी सहित 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर में लाल आतंक को झटका; 28.5 लाख के 14 इनामी सहित 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पूर्वी बस्तर डिवीजन परतापुर एरिया कमेटी और पश्चिम बस्तर डिवीजन भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुल 24 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि  आत्मसमर्पण करने वालों में 28.50 लाख रुपए के इनामी 14 माओवादी भी शामिल हैं।

इन माओवादियों में एरिया कमेटी के एसीएम, पार्टी सदस्य, एओबी डिवीजन के पीएलजीए सदस्य, माड़ डिवीजन प्लाटून के सदस्य, केएएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार के शिक्षक और विभिन्न मिलिशिया कंपनियों के डिप्टी कमांडर शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक भी प्रदान किए गए।

Breaking: छत्तीसगढ़ में कई IFS अफसरों का तबादला...देखें किसे- कहां मिली पोस्टिंग..

Breaking: छत्तीसगढ़ में कई IFS अफसरों का तबादला...देखें किसे- कहां मिली पोस्टिंग..

  रायपुर। राज्य सरकार इन दिनों पूरी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है. इस कड़ी में IAS-IPS के बाद अब वन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई जिलों के डीएफओ को इधर से उधर किया गया है.

देखें लिस्ट –

 

छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि : बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर

छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि : बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर

 कोरबा/कवर्धा/गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है. आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. जमकर ओले भी गिरे. ओलावृष्टि ने पूरी सड़क को सफेद चाद से ढक दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

बारिश और ओलावृष्टि से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है. वहीं बेमौसम बरसात से किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है. कोरबा जिले में भी तेज आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश हो रही. ओले भी गिर रहे. कई जगह तेज आंधी के चलते बिजली बंद हो गई है.

कवर्धा में भी ओलावृष्टि, 46 से 37 डिग्री पहुंचा तापमान

कवर्धा जिले में भी मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है. आज हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर 37 डिग्री पर पहुंच गया है. वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण वनांचल क्षेत्र के दो दर्जनों से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

वक्फ बोर्ड का एक्शन: फर्जी रजिस्‍ट्री और अवैध कब्‍जे वाले 400 लोगों को भेजा नोटिस,जाने मामला…

वक्फ बोर्ड का एक्शन: फर्जी रजिस्‍ट्री और अवैध कब्‍जे वाले 400 लोगों को भेजा नोटिस,जाने मामला…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर में वक्फ संपत्तियों (Waqf Board Property) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति पर फर्जी रजिस्ट्री और अवैध कब्जे के मामलों में करीब 400 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। राजधानी रायपुर के प्रमुख व्यापारियों समेत कई लोग इस कार्रवाई की जद में आ गए हैं।

रायपुर के मालवीय रोड स्थित कई प्रतिष्ठित दुकानों के संचालकों को वक्फ बोर्ड ने नोटिस भेजा है। लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, एवन बेकरी, सुप्रीम फुटवियर, पगारिया ज्वेलर्स, महेश रूई भंडार, मो. साजिद (सिविल लाइन), और मिर्जा बेग सहित एक दर्जन से ज्यादा नाम इस सूची में शामिल हैं। इन सभी पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करने या फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप है।

किराया दो या बेदखली कर देंगे: वक्‍फ

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा है कि वक्फ संपत्तियों पर काबिज सभी व्यक्तियों (Waqf Board Property) को 21 दिनों के भीतर किराया अनुबंध पर सहमत होना होगा। जो व्यक्ति तय समयसीमा में किराया देने को तैयार होंगे, उनके साथ अनुबंध किया जाएगा। जो नहीं मानेंगे, उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा

किराया दरें कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वक्फ की संपत्तियों (Waqf Board Property) पर किसी भी हाल में अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। किराया दरें कलेक्‍टर गाइडलाइन के अनुसार तय की जाएगी। वक्फ अध्यक्ष ने बताया कि नोटिस जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों का कहना है कि संपत्ति वक्फ की नहीं है, उनका तर्क पूरी तरह गलत है। फर्जी रजिस्ट्री कर संपत्तियों को बेचा गया है, जबकि अधिकांश कब्जेदार खुद कभी किराएदार रहे हैं।

वक्फ संपत्तियों पर सर्वे से क्‍या हुआ असर?

नई वक्फ नीति और केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे के तहत छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस सर्वे में सामने आया है कि 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फर्जी रजिस्ट्री या अवैध कब्जे में हैं। इस तथ्य के आधार पर वक्फ बोर्ड ने पूरे प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी है।

प्रदेश में वक्फ संपत्तियों का ब्योरा

रायपुर: 832 संपत्तियां

बिलासपुर: 1401 संपत्तियां

दुर्ग: 125 संपत्तियां

बस्तर: 55 संपत्तियां

कोरबा: 44 संपत्तियां

राजनांदगांव: 300 संपत्तियां

धमतरी: 312 संपत्तियां

गरियाबंद: 943 संपत्तियां

सरगुजा: 226 संपत्तियां

सूरजपुर: 354 संपत्तियां

प्रदेश में कुल मिलाकर 5,000 से अधिक वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनका संरक्षण वक्फ बोर्ड की प्राथमिकता है।

छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…

छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…

 जगदलपुर. बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र के जवानों ने मोर्चा संभाला है. बिहार व झारखंड से भी सुरक्षा बल पहुंचने की खबर है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर जवानों के घेरे में फंसे नक्सलियों की बड़ी लिस्ट लल्लूराम डॉट कॉम के हाथ लगी है, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश समेत कई लीडरों के नाम शामिल हैं.

दरअसल सरकार ने यह ऐलान कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर समेत पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना है. इसके बाद जवानों ने कमर कस ली है. नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हर मिशन में जवानों को लगातार बड़ी सफलताएं भी मिल रही.

इसी बीच नक्सलियों की तरफ से शांति वार्ता की पेशकश भी की गई. रूपेश जो उत्तर-दक्षिण सबजोनल कमेटी का प्रमुख है, उसने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हमें 1 महीने का वक्त दीजिए. हम वार्ता के लिए माहौल तैयार करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने कोई ढील नहीं दी और इसी कड़ी में बस्तर-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर खूंखार नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली.

हीटवेव के शिकार हो चुके 40 जवान

सूचना मिलते ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की फोर्स को मिलाकर एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान किया गया. युवा और जांबाज जवानों की टीम तैयार की गई, जो इन दुर्गम पहाड़ियों में टिक सके, लड़ सके और जीत सके. अब तक इस ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. जवानों ने चारों तरफ से पहाड़ियों को घेर लिया है और धीरे-धीरे चोटी की ओर बढ़ रहे हैं.

हालांकि गर्मी ने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया है.

नक्सलियों के पास महीनेभर का है राशन

करीब 1 महीने का राशन और पहाड़ पर प्राकृतिक पानी के स्रोत नक्सलियों को ताकत दे रहे हैं. ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, लेकिन वहां कोई नक्सली नहीं मिला.

कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद ये सभी बड़े सीसी मेंबर मौजूद हैं. इनके साथ चंद्रन्ना, सुजाता, विकल्प, विज्जा, उर्मिला, गंगा, अभय, पापा राव और देवा के अलावा बटालियन नंबर 1 और 2 के लगभग सभी बड़े नक्सली भी वहां मौजूद हैं. यानी अगर ये ऑपरेशन सफल होता है तो बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट जाएगी.

नक्सल ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को निर्णायक दौर में पहुंचा दिया है. हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जब तक नतीजा नहीं निकलेगा ऑपरेशन जारी रहेगा. यह बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और अब पूरे देश की नजर इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी है.

बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बलों के पहुंचने की खबर

नक्सल ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. नारायणपुर, कांकेर जिले के सुरक्षा बल कर्रेगुट्टा पहुंचे हैं. इसके अलावा बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों के पहुंचने की खबर है. कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में पहले से ही तीन राज्यों छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 10 से 12 हजार की संख्या में जवान मोर्चा संभाले हुए हैं.

विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, विस्तार के लिए 25 लाख देने की घोषणा, महापौर, सभापति भी हुए शामिल

विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, विस्तार के लिए 25 लाख देने की घोषणा, महापौर, सभापति भी हुए शामिल

 रायपुर : पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत मीडिया सिटी में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद में 20 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर  मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के पार्षद भगतराम हरवंश, मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीडिया सिटी के रहवासी रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ला, सुशील अग्रवाल, दान सिंह देवांगन, संजीव वर्मा, चन्दन साहू, भोलाराम सिन्हा, अजित परमार, विजय मिश्रा, कौशल तिवारी, सगुप्ता सीरीन, वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू, मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों सहित नगर निगम जोन 8 कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण, रेनोवेशन उद्यान हेतु विधायक निधि से 25 लाख रूपये देने की मंच से घोषणा की है।

पूर्व मंत्री मूणत, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित करने के कार्यों में मीडिया प्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की मंच से विनम्र अपील की है। मंच में मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चंदूलाल चंद्राकर हिन्दी प्रिंट मीडिया पत्रकारिता अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित दैनिक नवभारत रायपुर के भोलाराम सिंहा को श्रीफल और शाल प्रदत्त कर पूर्व मंत्री मूणत, महापौर चौबे, सभापति राठौड़ ने सम्मानित किया।

मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक सहित संघ के सभी संचालकगणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासीगणों ने मीडिया सिटी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के लिए मीडिया सिटी में पहुंचने पर विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद भगतराम हरवंश का बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में नवीन सामुदायिक भवन का पूर्ण सदुपयोग करने और इसके अच्छे संचालन के लिए सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने सभी रहवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों, उनके परिवारजनों से की विनम्र अपील की है, ताकि सबके सहयोग से नया सामुदायिक भवन सभी रहवासियों के लिए लम्बे समय तक उपयोगी बना रह सके।

पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड पार्षद भगतराम हरवंश ने नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से नवीन सामुदायिक भवन मीडिया सिटी में बनवाये जाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर  मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर सहित मीडिया सिटी रहवासी संघ अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक, रहवासी संघ के संचालक गणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

  

 

 
Crime : धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से सनी कमरे में मिली लाश

Crime : धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से सनी कमरे में मिली लाश

 महासमुंद  :- महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि युवक की लाश घर के बिस्तर में लहूलुहान हालत में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज घर में पड़ोसियों ने खून से सनी 19 वर्षीय युवक की लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान कमलदास मानिकपुरी, पिता धर्मदास मानिकपुरी के रूप में हुई है। वही मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले है। फिलहाल पुलिस इस पूरे हत्याकांड की जांच कर रही है।

CGMSC की नई पहल: अब आमजन देख सकेंगे दवा आपूर्ति और अस्पताल निर्माण की जानकारी

CGMSC की नई पहल: अब आमजन देख सकेंगे दवा आपूर्ति और अस्पताल निर्माण की जानकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा विकसित ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (DPDMIS) पोर्टल को अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है।

इस पहल के बाद अब स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आमजन भी सीधे दवा आपूर्ति, स्टॉक की स्थिति और अस्पताल निर्माण की प्रगति की जानकारी रियल-टाइम में प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • दवा एवं उपकरण खरीद: सभी निविदाएं, स्वीकृत आपूर्तिकर्ताओं की सूची और अनुबंध मूल्य अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।
  • वितरण प्रणाली: दवाओं की डिलीवरी, स्टॉक की वर्तमान स्थिति और लंबित मांगों का विवरण प्रतिदिन अपडेट किया जाता है।
  • वाहन ट्रैकिंग: दवाओं के परिवहन में लगे वाहनों की लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी भी पोर्टल पर देखी जा सकती है।
  • अधोसंरचना निगरानी: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल भवनों की प्रगति, बजट और योजनागत विवरण भी अब जनता के सामने हैं।

CGMSC की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई ने कहा, पारदर्शिता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि नागरिकों को यह भी जानना चाहिए कि उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा खर्च किए गए संसाधनों का उपयोग कहां और कैसे हो रहा है। DPDMIS पोर्टल इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और आमजन के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो भविष्य की स्वास्थ्य सेवा योजनाओं को एक सशक्त आधार प्रदान करेगी।

 
BEO सस्पेंड : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बीईओ को किया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानिये क्यों हुआ एक्शन

BEO सस्पेंड : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बीईओ को किया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानिये क्यों हुआ एक्शन

 Beo Suspend : वित्तीय गड़बड़ी के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी के.के. ठाकुर को निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के आरोप में ये कार्रवाई की गयी है।  राज्य शासन ने उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की है। इस आदेश में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें शासकीय वित्तीय नियमों के उल्लंघन, घोर लापरवाही और कर्तव्य में चूक शामिल हैं।

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, ठाकुर पर शासकीय मिडिल स्कूल भगतदेवरी के फोरलेन सड़क परियोजना के तहत अधिग्रहण के एवज में प्राप्त ₹16,61,163 की मुआवजा राशि को बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के दो वर्षों तक अपने पास रखने का आरोप है। इस राशि का दुरुपयोग और उसके प्रबंधन में ढील को गंभीर माना गया है। इसके अलावा, ठाकुर पर अवकाश स्वीकृत किए बिना अनुपस्थिति के दौरान वेतन आहरण का भी आरोप है, जो छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता और कोषालय संहिता के खिलाफ है। साथ ही, यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का भी उल्लंघन है।

आधिकारिक जांच में ठाकुर के कार्यों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद राज्य शासन ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया। इस कार्रवाई के तहत उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद निर्धारित किया गया है, और उन्हें निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

अमलेश नागेश ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, गुईयां 2 होगीआखिरी फिल्म

अमलेश नागेश ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, गुईयां 2 होगीआखिरी फिल्म

 रायपुर : बहुत ही कम समय में छत्तीसगढ़ की जनता के दिलों पर राज करने वाले अमलेश नागेश ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमलेश एक यूट्यूबर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे भी काम किया। उन्हे यूट्यूब से ज्यादा फिल्मों में रिस्पांस मिला, लेकिन उन्हें फिल्मी दुनिया रास नही आ रही है। उन्होंने अपने कैरियर का बड़ा फैसला लेते हुए फिल्मों से सन्यास लेने का मन बना लिया है। उनकी अंतिम फिल्म गुइया 2 होगी, जो रिलीज के लिए तैयार है।

अमलेश नागेश बड़े पर्दे पर अंतिम बार गुइया 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म छत्तीसगढ़ में 2 मई को रिलीज होगी। इसी के साथ अमलेश ने यह ऐलान किया है कि अब वह बड़े पर्दे पर नहीं दिखेंगे। यह उनकी अंतिम फिल्म होगी। इस फैसले से जहां दर्शकों में मायूसी है। वहीं उन्होंने फिलमों से सन्यास लेनेको अपना निजी कारण बताया है। अब उनकी वापसी फिल्मों में नहीं होगी मगर यूट्यूब पर वह सक्रिय रहेंगे। अब देखना यह होगा की उनकी अंतिम फिल्म गुइया 2 को कैसा रिस्पांस मिलता है। जहां दर्शकों ने तो उन्हें कम समय पर सर आंखों पर बिठा कर रखा था और उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है।

अग्रसेन महाविद्यालय में एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया

अग्रसेन महाविद्यालय में एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया

रायपुर :- पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 2002 से लेकर अब तक के महाविद्यालय के पुराने छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के पुराने छात्रों से मिलकर उनकी यादों को ताजा करना और उनके अनुभवों को साझा करना । महाविद्यालय के निदेशक डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि जीवन में संकल्प, अध्ययन की साधना और काम के प्रति समर्पण हो तो सफलता जरूर मिलती है। पुराने छात्र अपने सुझाव से कॉलेज को आगे बढ़ाने का प्रयास जरूर करें।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा, "पुराने विद्यार्थी महाविद्यालय के बैकबोन की तरह होते हैं और वे महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं।" महाविद्यालय की तेईस साल की यात्रा में बहुत छात्र जुड़े, उन्होंने विद्यार्थियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने भी सभी पुराने छात्रों को इस विशेष आयोजन के लिए बधाइयां दी और कहा कि छात्रों का महाविद्यालय के प्रति गहरा लगाव होता है। यह आयोजन पुराने छात्रों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने और महाविद्यालय के साथ जुड़ा रहने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।

महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, "कॉलेज का समय कभी पुराना नहीं होता। समय के साथ छात्रों का साथ और मजबूत होता जाता है।"

एलुमनी मीट के दौरान संगीत, नृत्य और खेल का आयोजन भी किया गया, जिससे सभी ने आनंद लिया। साथ ही, कई पुराने छात्रों ने अपने अच्छे अनुभवों को महाविद्यालय के पटल पर लिखा और अपने समय की यादें साझा की।

इस आयोजन में छात्रों ने न केवल अपनी पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि महाविद्यालय के प्रति अपने अटूट लगाव को भी जाहिर किया। अग्रसेन कला केंद्र से रुचि विश्वकर्मा ने गणेश वंदना पर अपनी प्रस्तुति दी। यह आयोजन महाविद्यालय और उस
के छात्रों के बीच एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा। कार्यक्रम का संचालन प्रो देविका परिहार ने किया। एल्युमनी अध्यक्ष रुचि शर्मा ने अधिक से अधिक भूतपूर्व छात्रों को कॉलेज के वेबसाइट से जुड़ने का आव्हान किया। आभार प्रदर्शन एल्यूमिनि सचिव प्रो रुक्मिणी अग्रवाल ने किया
 
दर्दनाक हादसा : खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

दर्दनाक हादसा : खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

 रायपुर  : राजधानी रायपुर में खारुन नदी में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक की बॉडी बरामद कर ली गई है। रविवार को शुरू हुए रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह अर्जुन यादव का शव SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश अब भी जारी है।

घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन और भूपेश अपने दोस्तों के साथ संडे का आनंद लेने के लिए डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी।

बताया गया कि अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के बाद से अर्जुन के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, भूपेश के परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में डैम के किनारे बैठकर इंतजार कर रहे हैं। SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए भूपेश की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने भी घटनास्थल पर अतिरिक्त राहत बल तैनात कर दिया है।

खंभे से टकराई कार , युवक-युवती की मौके पर मौत

खंभे से टकराई कार , युवक-युवती की मौके पर मौत

 दुर्ग  : जिले में आज अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर खड़े खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवतः वाहन पर से नियंत्रण खोने के चलते यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तीन अहम विभागों की समीक्षा, शाम को शामिल होंगे स्थापना उत्सव में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तीन अहम विभागों की समीक्षा, शाम को शामिल होंगे स्थापना उत्सव में

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) आज बेहद व्यस्त कार्यक्रम में नजर आएंगे। दिन की शुरुआत में वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय, महानदी भवन के लिए रवाना होंगे। 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचने के बाद वे 11:30 बजे गृह विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

इसके तुरंत बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी। बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर बाद 3:30 बजे से 5:30 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक समाप्ति के बाद 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होंगे।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री ‘मुख्यमंत्री विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे रात 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का आज का यह दौरा तीन महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा और प्रदेश के विकास कार्यों की गति को और तेज करने के उद्देश्य से बेहद अहम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

 रायगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी जिले के कोडतराई में फर्जी मतदाता पत्र बनवाकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अर्निश शेख और पुरुष ईफ्तिखार शेख शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम आज कोडतराई में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान दो पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी तरीके से बनवा लिए थे कई भारतीय दस्तस्वेज

पुलिस की इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हुए हैं। दरअसल अर्निश और ईफ्तिखार शेख बिना भारतीय नागरिकता के कई भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे। दोनों के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट के साथ वीजा भी जप्त कर लिया है। फर्जी तरीके से कई भारतीय कागजात बनवा लिए थे, जिनमें मतदाता परिचय पत्र भी शामिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने किन-किन दस्तावेजों को कैसे और किसकी मदद से तैयार करवाया है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना, 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना, 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी और लू जैसी व्याकुल करने वाली गर्म हवाओं से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में पड़ी, यहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज यानी 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बादल के गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले तीन घटनों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम सारांश 

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और  सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में आज मौसम का हाल 

रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत श्रमशीलता के सम्मान का उत्सव है, जिसने सदियों से प्रदेश की आत्मा को संजोए रखा है। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र साहू एक शिक्षित, प्रगतिशील किसान हैं और सामाजिक जीवन का दीर्घ अनुभव रखते हैं। निश्चित ही, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि गर्मियों में खेती के लिए जल और ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में फसल चक्र को अपनाते हुए तिलहन फसलों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में साहू समाज और तेलघानी विकास बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को गति मिल रही है, जिसमें तेलघानी विकास बोर्ड प्रभावी योगदान दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले के एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के किसान सामूहिक रूप से ऑर्गेनिक सुगंधित चावल का उत्पादन कर रहे हैं और उसे 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बेच रहे हैं। इसी तरह कुछ किसान पारंपरिक विधि से सरसों का तेल निकालकर 1,000 रुपये प्रति लीटर तक बेच रहे हैं। ऐसे नवाचारों को राज्य भर में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि उनकी सरकार ने 15 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अधिकांश वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक ‘आवास सर्वेक्षण प्लस प्लस’ अभियान के माध्यम से आवासहीन व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, आवास योजनाओं के नियमों में शिथिलता लाकर अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर में 3 करोड़ आवास निर्माण का लक्ष्य तय किया है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश के 146 विकासखंडों के 1460 गांवों में ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का शुभारंभ किया गया है, जिनके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचेगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार ने साहू समाज के एक शिक्षित और ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान को तेलघानी विकास बोर्ड का दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साहू के नेतृत्व में बोर्ड अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल होगा।

इस अवसर पर विधायक  सुनील सोनी,  ईश्वर साहू, दीपेश साहू,  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, तेलघानी विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बारात में मचा बवाल : इस बात को लेकर आपस में भिड़े बाराती और घराती, देखते ही देखते थाने पहुंचा मामला, फिर जो हुआ….

बारात में मचा बवाल : इस बात को लेकर आपस में भिड़े बाराती और घराती, देखते ही देखते थाने पहुंचा मामला, फिर जो हुआ….

 भिलाई। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय बाराती और घराती के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते ये विवाद हाथापाई तक पहुंच गई।

वहीं इस झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने बारातियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ी थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI सहित इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI सहित इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

 राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें थाना प्रभरी (TI), (एसआई) SI और (एएसआई) ASI को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जारी किया है।

देखें लिस्ट….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी…

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुँचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक परिवर्तन को भी प्रोत्साहित करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इलाके, जो कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ कभी हिंसा और अशांति का साया था, वहाँ आज बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहाँ बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा l

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केन्द्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी 'मन की बात' की 121वीं कड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा ...

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यकम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सराहना से प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

SECL के रिटायर्ड कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या…सुसाइड नोट लिखी बड़ी बात

SECL के रिटायर्ड कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या…सुसाइड नोट लिखी बड़ी बात

 बिलासपुर: शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन के आगे एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रेलवे कर्मचारियों ने सकरी पुलिस को सूचना दी कि उसलापुर स्टेशन से करीब 700 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा है. जिसका सिर धड़ से अलग हो चुका था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब से सुसाइड नोट बरामद किया, जिससे मृतक की पहचान आसमा सिटी फेस 2 निवासी श्यामा प्रसाद घोष पिता भवानी प्रसाद घोष उम्र 72 वर्ष के रूप में हुई। सुसाइड नोट में लिखा था कि बीमारी से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहे हैं और इसमें किसी का दोष नहीं है। पुलिस ने शव को मर्च्यूरी भेजकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आगे की जांच जारी है.

ब्रेकिंग: जंगलों में नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान मिले 9 बम

ब्रेकिंग: जंगलों में नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान मिले 9 बम

 धमतरी: जिले के जंगलों में पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी टीम द्वारा किए गए नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन में माओवादियों द्वारा डंप किए गए बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग पर खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा और साल्हेभाट इलाके में रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान सुबह लगभग 8 बजे, चमेंदा और साल्हेभाट के बीच एक जंगल में माओवादियों द्वारा डंप किए गए तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वाकी-टॉकी, उपचार के लिए दवाइयां, दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद हुई। यह सभी सामग्री अलग-अलग थैलों में एक त्रिपाल झिल्ली और नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखकर दो अलग-अलग स्थानों पर डंप की गई थी।

बीडीएस टीम ने डंप किए गए बमों को डिफ्यूज कर दिया। इस घटना को लेकर खल्लारी थाना में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ अपराध संख्या 02/25, धारा 04, 05 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ बरसेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम….

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ बरसेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल दिया है। आज बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रविवार, 27 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, अंबिकापुर और पेंड्रा में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। अगले 48 घंटों तक यानी 28 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राज्य में मौसम का परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ट्रफ लाइन ने गर्म हवाओं को रोककर नमी युक्त हवाओं को बढ़ावा दिया, जिससे बादल छा गए और मौसम ठंडा हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव कुछ दिनों तक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के चलते प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

17 जिलों में यलो, सरगुजा-बस्तर संभाग में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में मौसम और अधिक खराब हो सकता है, जिसमें तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलों की बौछारें शामिल हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें और सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें।