BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबरः सोमवार को छत्तीसगढ़ में सभी पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद, नहीं होगी रजिस्ट्री

बड़ी खबरः सोमवार को छत्तीसगढ़ में सभी पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद, नहीं होगी रजिस्ट्री

 रायपुर। आगामी सोमवार 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस दिन किसी भी प्रकार का रजिस्ट्री या पंजीयन कार्य नहीं होगा।

पंजीयन विभाग ने पहले से अपॉइंटमेंट बुक कर चुके पक्षकारों को SMS के जरिए सूचना भेज दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। अनुमान है कि रजिस्ट्री बंद रहने के कारण प्रदेशभर में लगभग 15,000 से अधिक लोगों को असुविधा हो सकती है।

कारण क्या है?

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस दिन अधिकारियों को तत्काल नामांतरण प्रक्रिया को सुधारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, नई पंजीयन गाइडलाइन तैयार करने और जमीन के गाइडलाइन रेट की समीक्षा जैसे अहम कार्य भी इसी दिन पूरे किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 29 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पंजीयन और रजिस्ट्री बंद।
  • अपॉइंटमेंट वालों को अग्रिम सूचना दे दी गई है।
  • ट्रेनिंग व नई गाइडलाइन के लिए पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद।
  • नागरिकों से सहयोग और समझदारी की अपील।
CG Sex Racket : सेक्स रैकट का भंडाफोड़,पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड,पांच गिरफ्तार…

CG Sex Racket : सेक्स रैकट का भंडाफोड़,पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड,पांच गिरफ्तार…

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देह व्यापार का भंडाभोड़ हुआ है। पुलिस ने पाॅइंटर भेजकर मौके से तीन महिला और दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी। पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बोधघाट थाना क्षेत्र के खूंटी पारा में कुछ महिलाओं के द्वारा किराए का मकान लेकर देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस सूचना को एसपी शलभ कुमार सिंहा ने गंभीरता से लिया और एएसपी माहेश्वर नाग व (आईपीएस) सीएसपी आकाश श्रीमाल को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

सीएसपी आकाश श्रीमाल के नेतृत्नेव में एक पाॅइंटर नियुक्त किया। पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। 1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी।

इधर, पुलिस भी बिना देरी किये मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख देह व्यापार में शामिल महिलाएं और ग्राहक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने भाग रही सेक्स वर्करों को दौड़ा कर पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,5, के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गये आरोपियों में वीण एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार और विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार शामिल है।

पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है।

Politics : भाजपा ने इस जिले के लिए किया अध्यक्ष का ऐलान, इस नेता को सौंपी कमान, देखें आदेश….

Politics : भाजपा ने इस जिले के लिए किया अध्यक्ष का ऐलान, इस नेता को सौंपी कमान, देखें आदेश….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कोरबा जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। यहां गोपाल मोदी को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति के बाद पार्टी के महामंत्री रामू रोहरा ने आदेश जारी कर दिया है।

देखें आदेश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को मिली नई रफ्तार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को मिली नई रफ्तार…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। निवेशकों को विभिन्न आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं अब तय समय-सीमा में प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, कई नई सेवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत अधिसूचित भी कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को निवेशकों के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। औद्योगिक विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित होंगे। हमारी सरकार निवेशकों को त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खतरनाक तथा अन्य अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अनुमति प्रदान करने के लिए 60 दिन, बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अनुमति के लिए 60 दिन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्वीकृति के लिए 30 दिन और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अनुमति के लिए भी 30 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

इसी तरह नदी या सार्वजनिक जलाशयों से जल दोहन हेतु अनुमति 300 दिनों में प्रदान की जाएगी, जबकि जल आपूर्ति एजेंसी से जल की अनुपलब्धता का प्रमाण पत्र 90 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा। भवन निर्माण से संबंधित पांच चरणों जैसे भवन योजना स्वीकृति, परिवर्तन या पुनरीक्षण की अनुमति, ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण की अनुमति, प्लिंथ स्तर स्वीकृति तथा अधिभोग/पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 45 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थापना हेतु पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण के लिए 45 दिन का समय तय किया गया है। स्टार्टअप इकाइयों के पंजीकरण के लिए भी 45 दिन की समय-सीमा तय की गई है। इसके अलावा, निवेशकों की सुविधा केंद्र और निवेश प्रोत्साहन एजेंसी द्वारा प्रश्नों का प्रत्युत्तर 7 दिनों में तथा प्रश्नों और शिकायतों का निराकरण 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। सेवा क्षेत्र की इकाइयों के प्रश्नों का समाधान भी 7 दिनों में और शिकायतों का निराकरण 15 दिनों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि निवेशकों की सुविधा के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण और सेवाओं का समयबद्ध निपटारा छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि इससे छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक नक्शे पर और अधिक तेजी से अपना स्थान बनाने में सफल होगा।

गौरतलब है कि अब तक जिन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित नहीं किया गया था, उन्हें इस आदेश के माध्यम से अधिसूचित माना जाएगा। यह आदेश राज्य में लागू हो चुका है। छत्तीसगढ़ शासन का यह प्रयास औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा मे मददगार साबित होगा।

सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रायपुर के सेंट्रल जेल में एक बंदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, बंदी की लाश सुबह फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव

गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव

  रायपुर :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने एक दिवसीय बालोद प्रवास के दौरान जिले में नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोक निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बालोद कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को मौजूदा ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पेयजल एवं निस्तारी के लिए पानी की समस्या से जूझना न पडे़, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के पुख्ता उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल समस्या के निराकरण के लिए पूर्वानुमान लगाकर समय पूर्व समस्या के निराकरण की व्यवस्था करने को कहा। सांसद भोजराज नाग भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में बालोद जिले के विभिन्न नगरीय निकायों तथा लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्वीकृत एवं प्रगतिरत् निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों में पेयजल की व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग के कार्यों, नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और अटल परिसरों के निर्माण की प्रगति की सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ली।  साव ने बालोद नगर पालिका के व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बालोद शहर में जिला मुख्यालय के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सिटी डेव्हलपमेंट प्लान की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री  साव ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुबह नगर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा।  साव ने अधिकारियों को गंभीरता और सक्रियता से काम करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों का संपादन करने को कहा।

साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान लोगों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिन गांवों में हैण्डपंप खराब हैं वहां पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बताया कि बालोद जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए 70 नए ट्यूबवेल की स्वीकृति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए शासन-प्रशासन की अच्छी छवि बनाने तथा नागरिकों में विश्वास का भाव जागृत करने को कहा। कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल सहित बालोद जिला प्रशासन,  के वरिष्ठ अधिकारी, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ को वरीयता देंगे, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने निर्देशित किया कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां पर्याप्त डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की राशि उपलब्ध है, वहां कुछ महाविद्यालयों को चिन्हित कर, विषय विशेष के राष्ट्रीय स्तर के मॉडल महाविद्यालयों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन का केंद्र बन सकते हैं

साय ने नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ की नीति को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध विषय विशेषज्ञों को शिक्षण से जोड़ने से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और समसामयिक जानकारियों का सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को और अधिक उन्नत बनाने हेतु विशेष रणनीति और प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना (बहु विषयक शिक्षा एवं शोध विश्वविद्यालय) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय तथा 17 निजी विश्वविद्यालयों, 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर दिया गया है। उन्होंने इस नीति के विभिन्न प्रावधानों तथा चल रही प्रमुख गतिविधियों की भी जानकारी दी। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 के तहत हुए कार्यों की प्रगति, प्राध्यापकों की विभागीय पदोन्नति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। आगामी कार्ययोजनाओं में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’, कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रमुख हैं।

इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बहू ने भाई-भाभी के साथ मिलकर की ससुर की निर्मम हत्या, तीनों गिरफ्तार

बहू ने भाई-भाभी के साथ मिलकर की ससुर की निर्मम हत्या, तीनों गिरफ्तार

 कबीरधाम : जिला पुलिस ने आज शनिवार को हत्या के मामले का खुलासा किया है। इस वारदात को बहू ने अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर ससुर की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत कुकदूर थाना के ग्राम कौवानार का है।

पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को थाना कुकदूर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कौवानार बदना निवासी करीया मरकाम पिता मानसिंह मरकाम, उम्र 62 वर्ष का शव उनके घर से लगे खेत के कोठार में खटिया पर पड़ा मिला है। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हुई।
 
टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डंप डेटा, कॉल डिटेल्स एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मृतक के परिजनों, ग्रामवासियों व गवाहों से वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से सघन पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के दौरान मृतक की बहू सुकरतीन बाई द्वारा शुरू में गुमराह करने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस की सतत मेहनत, सूझबूझ व रणनीतिक पूछताछ के चलते बहू ने सच्चाई स्वीकार कर ली।

आगे की पूछताछ में बहू के भाई पवन मरावी, उसकी पत्नी जैनवती मरावी ने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के पास पर्याप्त धनराशि थी। बहू के भाई को अपनी बहन की शादी के लिए रुपए की आवश्यकता थी। मृतक से रुपए मांगने पर जब उसने मना कर दिया, तो बहू, उसके भाई पवन और भाभी जैनवती ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

रात में पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई, फिर कोठार में ले जाकर फरसा नुमा हथियार से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या सुनिश्चित की गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य एकत्र कर विधिवत रिमांड तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा – दुल्हन की मौत, पसरा मातम

सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा – दुल्हन की मौत, पसरा मातम

 बेमेतरा : जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जहां नव​विवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव की है। दरअसल, यहां एक हाइवा ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना दोनों परिवारों को दी गई। जिसे बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल मातम में ​बदल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि दोनों की शादी 8 दिन पहले हुई थी। जिसके बाद नव विवाहित बाइक से जा रहे थे, लेकिन एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दोनों ने दम तोड़ दिया।

CRIME NEWS : रात को सोते समय पति ने कर दिया यह कांड, पत्नी की हो गई मौत, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : रात को सोते समय पति ने कर दिया यह कांड, पत्नी की हो गई मौत, आरोपी गिरफ्तार

 राजनांदगाव।  वनांचल क्षेत्र चिल्हाटी थाना के मुंजाल गांव में बुधवार रात को सोते समय नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस हत्या के इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम मुंजाल निवासी छन्नूलाल ध्रुर्वे पिता जोहर सिंह उम्र 45 साल शराब पीने का आदी है।

वह अपनी पत्नी प्रेमकुंवर ध्रुर्वे उम्र 40 साल की चरित्र पर शंका कर शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था। बुधवार रात को घर में पाल कर रखे मुर्गियों को बाहर छोड़ने के नाम पर पति छन्नू लाल का पत्नी प्रेमकुंवर के साथ विवाद हो गया। विवाद बाद पत्नी प्रेमकुंवर सोने चली गई।
 
इस दौरान शराब के नशे में धुत पति छन्नू लाल ने घर में रखे कुल्हाड़ी से सोते हुए पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोपी पति छन्नू लाल ध्रुर्वे को गिरतार कर जेल भेज दिया है।
BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत

BREAKING : जंगली सूअर समझकर बंदूक से साथी को मार दी गोली, मौत

 बलरामपुर : बलरामपुर जिला में जंगली सूअर का शिकार करने के दौरान एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र गांव में ही रहने वाले ग्रामीण के साथ जंगल में शिकार करने गया हुआ था। इसी दौरान उसके साथी ने भरमार बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडो चौकी की है। बताया जा रहा है कि ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो शुक्रवार को गांव में ही रहने वाले 18 वर्षीय मुकेश कुमार आयाम सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बिमलापुर, बेलकोता के जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। दोपहर के वक्त सभी जंगल में अलग-अलग होकर जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच सरसराहट की आवाज आने पर राजेंद्र पंडो ने भरमार बंदूक से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र पंडो ने सूअर होने की आशंका में गोली चलाई थी, जो कि सीधे उसके साथी मुकेश आयाम को जा लगी।

गोली लगने के बाद मुकेश मौके पर ही तड़पने लगा। मुकेश की चीख सुनने के बाद राजेंद्र मौके पर पहुंचा। जब तक ग्रामीण मुकेश को अस्पताल ले जाने की सोचते, इतनी देर में उसकी मौत हो गयी। इस घटना से राजेंद्र पंडो घबरा गया और देर शाम राजेंद्र पंडो वापस गांव पहुंचा और उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जंगल पहुंचे। शुक्रवार की देर शाम डिंडो पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।  रात हो जाने की वजह से शव का पंचनामा नहीं हो सका

मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की पहरेदारी की।  इसके बाद आज शनिवार सुबह डिंडो पुलिस और त्रिकुंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रामानुजगंज एसडीओपी दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शव कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृत मुकेश कुमार आयाम इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस ने गोली चलाने वाले राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है। साथ हीए घटना में इस्तेमाल हुई भरमार बंदूक को जब्त कर लिया है।

बड़ी खबर : भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की मिली रिमांड

बड़ी खबर : भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की मिली रिमांड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में सामने आई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रायपुर स्थित ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने चारों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब EOW की टीम आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने की कोशिस करेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार, 25 अप्रैल को EOW ने नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई, आरंग और बिलासपुर सहित कुल 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए, जो जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता और आर्थिक घोटाले के संकेत मिले हैं। मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

करोड़ों की जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, इतने हजार लीटर अवैध शराब किया नष्ट…..

करोड़ों की जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, इतने हजार लीटर अवैध शराब किया नष्ट…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। 32 थानों की जब्त 18804 लीटर अवैध शराब पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दरअसल, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने आबकारी अधिनियम के तहत वर्षो से जब्त शराब को नष्टीकरण के निर्देश दिये थे। एसएसपी की मौजूदगी में आज 32 थानों की जब्त 18804 लीटर शराब का नष्टीकरण किया गया। थाना माना परिसर में इन शराबों को लाया गया और बुलडोजर से नष्टीकरण किया गया।

जब्त शराब की कुल कीमत 1.20 करोड़ थी। नष्टीकरण की कार्रवाई जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी के द्वारा गठित समिति जिसमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधिक अमन रमन झा, निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना तेलीबांधा, निरीक्षक विनय बघेल थाना टिकरापारा, निरीक्षक भावेश गौतम की मौजूदगी में थाना माना परिसर में किया गया।

छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक, सीएम साय बोले – जल्द छोड़ना होगा राज्य, जांच तेज

छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक, सीएम साय बोले – जल्द छोड़ना होगा राज्य, जांच तेज

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान मूल के नागरिकों को जल्द ही राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। सभी शॉर्ट वीजा रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें से करीब 1800 रायपुर में रहते हैं। पुलिस वीजा और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी राज्यों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मूल के लोग बसे हैं, जिनमें से कई अभी भी नागरिकता प्रक्रिया में हैं।

सिर्फ रायपुर में 1800

छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी मूल के लोग रह रहे हैं, जिनमें से करीब 1800 केवल राजधानी रायपुर (Pakistanis in Raipur) में ही बसे हुए हैं। इनमें से लगभग 95 फीसदी लोग सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं, जबकि बाकी मुस्लिम समुदाय के हैं।

पुलिस और प्रशासन अब यह जांच कर रहे हैं कि ये लोग किस तरह के वीजा पर भारत आए हैं। खासकर सार्क वीजा पर आए लोगों की पहचान की जा रही है क्योंकि फिलहाल केंद्र सरकार का निर्देश सिर्फ सार्क वीजा धारकों पर लागू होता है।

सार्क वीजा पर सख्ती, एलटीवी धारकों को राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर भारत में रह रहे हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को फिलहाल देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। उनके वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे। लेकिन जो लोग विजिटर, बिजनेस, मेडिकल, धार्मिक या सार्क वीजा के तहत आए हैं, उन्हें लेकर अब कड़ी जांच हो रही है।

सार्क वीजा वैसे तो 24 श्रेणियों के तहत तुरंत जारी किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस वीजा पर आने वालों की संख्या बेहद कम बताई जा रही है। पुलिस अब इन्हीं चुनिंदा लोगों की पहचान करने में जुटी है।

रायपुर में घर बसा चुके हैं कई पाकिस्तानी नागरिक

रायपुर के सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में पाकिस्तान से आए कई लोगों ने घर बना लिए हैं। कुछ ने भारतीय नागरिकता भी हासिल कर ली है। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अब तक नागरिकता नहीं मिली है।

अब ऐसे लोगों की एक नई सूची बनाई जा रही है। साथ ही उनके दस्तावेजों की थाने में जांच और सत्यापन भी शुरू हो चुका है।

एसएसपी रायपुर बोले – हर व्यक्ति की होगी जांच

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जानकारी दी कि सभी पाकिस्तान से आए नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ये जांच न सिर्फ वीजा से जुड़ी है, बल्कि स्थानीय थानों में इनका सत्यापन भी किया जाएगा।

सरकार के सख्त रुख के बाद अब रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए लोगों की हलचल तेज हो गई है। एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर व्यक्ति की बारीकी से पड़ताल हो रही है। कुछ बड़ा बदलता दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और भी तेज हो सकती है।

CG : यहाँ मिलेगा आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

CG : यहाँ मिलेगा आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया और प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी. स्वरा प्रतिष्ठान में शहरवासियों को आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा.

रेलवे आरक्षण केंद्र में नकाबपोश चोर ने मचाया उत्पात, CCTV घुमाकर उड़ाए नकद

रेलवे आरक्षण केंद्र में नकाबपोश चोर ने मचाया उत्पात, CCTV घुमाकर उड़ाए नकद

 रायपुर: रेलवे स्टेशन के नए अग्रिम आरक्षण केंद्र (पीआरएस) में गुरुवार देर रात एक नकाबपोश चोर ने सेंध लगा दी। चोर ने रोशनदान के रास्ते अंदर प्रवेश किया और सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को ऊपर मोड़ दिया ताकि उसकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद चोर ने टिकट काउंटरों के दराजों की तलाशी ली और करीब पांच सौ रुपए की चिल्लर रकम लेकर फरार हो गया।

घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिस कारण रेलवे का आरक्षण केंद्र स्टेशन के गेट नंबर एक से हटाकर बाक्सिंग ग्राउंड की ओर टीटीई रेस्ट रूम के पास स्काउट एवं गाइड कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इसी नए स्थान पर टिकटों की बिक्री हो रही है। 

चोर ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था, जिससे केवल उसकी आंखें ही दिखाई दे रही थीं। पीआरएस में घुसते ही उसने सभी सीसीटीवी कैमरों का रुख ऊपर कर दिया। फिर एक-एक कर सभी काउंटरों के दराज खोलकर तलाश की और वहीं रखी चिल्लर राशि चुरा ली। ये राशि यात्रियों को टिकट के बदले खुले पैसे लौटाने के लिए रखी गई थी।

घटना के बाद आरपीएफ ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन क्षेत्र में चोरों की बढ़ती सक्रियता से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब की दुकानों पर होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा,जानिए पूरी वजह

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब की दुकानों पर होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा,जानिए पूरी वजह

 जांजगीर चंपा : छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब दुकानों पर अब कैशलेस और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू की जा रही है। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानों में तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। खुले पैसों के लेन-देन में चोरी, लूट और विवाद जैसी घटनाएं भी बढ़ रही थीं। ऐसे में अब सरकार ने तय किया है कि हर खरीदारी डिजिटल होगी, ताकि न सिर्फ ओवररेटिंग रोकी जा सके, बल्कि अपराध पर भी लगाम लगाई जा सके।

गौरतलब है कि, प्रदेश के कई शराब दुकानों में फोन पे, गूगल पे की सुविधा है। खासकर प्रिमियम शॉप में कैशलैस सुविधा है। क्योंकि ग्राहक बिना पैसे लिए मोबाइल के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए जिले में भी कोशिश की जा रही है। क्योंकि जिले के शराब दुकानों में आए दिन लूटपाट, चोरी, डकैती जैसे कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। बीते दो माह के भीतर ही दो बड़ी बड़ी घटनाएं हो चुकी है। जिसमें खोखरा शराब दुकान में 78 लाख की लूट हो चुकी है।

वहीं केरा शराब दुकान से पौने दो लाख रुपए की डकैती हो चुकी है। इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए प्रशासन अब शराब दुकानों में कैशलैस सुविधा करते जा रही है। जिले में भी इस सुविधा की बड़ी दरकार है। क्योंकि अब ऑनलाइन ट्रांजक्शन का चलन बढ़ते जा रहा है। इससे ग्राहकों को सहूलियत होगी।

पैसों का मिलान कर पाना कठिन
दरअसल, शराब दुकानों में हर रोज लाखों रुपए की बिक्री होती है। लाखों रुपए का भुगतान का मिलान कर पाना कर्मचारियों के लिए दिक्कत हो जाएगी। कितने का नकद भुगतान हुआ है तो कितने का ऑनलाइन भुगतान हुआ है। इसकी मिलाश करना कठिन हो जाएगा। इसके लिए भी कोई तोड़ निकालने की कवायद जारी है। इसके लिए बड़े शहरों में किस तरह पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी। ताकि इस पहल को शराब दुकानों में चलन में लाई जा सके।

हर शराब दुकान से दो लाख की बिक्री
जिले में 48 शराब दुकानें है। जिसमें आधे में सिंगल तो आधे में कंपोजिट सुविधा है। यानी देसी व अंग्रेजी दोनों तरह की शराब बिक्री की जाती है। इसके अलावा जांजगीर व चांपा में प्रिमियम वाइन शॉप संचालित है। इन प्रत्येक शराब दुकानों में हर रोज तकरीबन 2 लाख रुपए की शराब की बिक्री होती है। यानी तकरीबन हर रोज एक करोड़ रुपए की शराब बिक्री होती है। इतने रुपयों का मिलान करना होगा। इतना ही पूरे पाई-पाई का हिसाब कैश व ऑनलाइन ट्रांजक्शन के माध्यम से भुगतान होगी उसकी जानकारी देनी होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

 रायपुर :- मुख्यमंत्री साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर

पर तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़ बुन्दीन माता मेला हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़ बुन्दीन माता मेला हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 नारायणपुर : जिले की लोक संस्कृति, देव मान्यता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बड़ बुन्दीन माता मेला ग्राम पंचायत बिंजली में 25 अप्रैल को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हुआ। मेले की शुरुआत बड़ बुन्दीन माता मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना और परघाव के साथ विधिवत रूप से हुई।

मेले के शुभारंभ पर आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप डंगई, लाठ, डोली और छत्र के साथ देव परिक्रमा की रस्म संपन्न की गई। इस दौरान तीन परिक्रमा की परंपरा का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने रास्ते में पूजा-अर्चना की। समागम स्थल पर शीतला माता, कोकोड़ी करीन, कंकालीन माता, कोट गुड़ीन सहित अनेकों ग्राम देवी-देवताओं का आगमन हुआ। इनके साथ सिरहा, पुजारी और गायता भी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे।

पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे मांदर, ढोलक और मोहरी की मधुर धुनों पर देवी-देवताओं की झूमती टोलियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर आनंदित हुए।

बड़ बुन्दीन माता मेला क्षेत्र का एक प्रमुख लोकोत्सव माना जाता है। इस वर्ष भी मेले की रौनक देखते ही बन रही है। मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुओं, फैंसी आइटम्स और मिष्ठान की दुकानों से माहौल और भी रंगीन हो गया है।

ग्राम पंचायत बिंजली द्वारा मेला आयोजन के लिए पार्किंग, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्रीय लोक परंपरा और संस्कृति की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।

नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन का पांचवां दिन, मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

 बीजापुर: नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार पांचवें दिन भी बीजापुर के घने जंगलों में जारी है। इसी दौरान गलगम के जंगल में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया। विस्फोट में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को तुरंत गलगम स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीजापुर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बीते पांच दिनों से मुठभेड़ चल रही है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान माना जा रहा है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली नेताओं समेत करीब 1500 नक्सलियों को घेर रखा है।

सुरक्षा बल अंतिम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। दो हेलीकॉप्टरों के जरिए नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी की जा रही है। अब तक की मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें से 3 नक्सलियों के शव और उनके हथियार भी बरामद किए गए हैं। आज पांचवें दिन भी दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है, और हेलीकॉप्टर से बमबारी भी की जा रही है।

भीषण गर्मी में 40 से अधिक जवान लू की चपेट में

भीषण गर्मी ने भी जवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑपरेशन में तैनात 40 से अधिक जवान लू का शिकार हो गए हैं। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में जुटे कई जवानों को पर्याप्त मात्रा में पानी और ग्लूकोज नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे हीट स्ट्रोक से प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके, अन्य जवान जंगलों में मोर्चा संभाले हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ डटे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में शिव महापुराण कथा का आयोजन 28 मई से 3 जून तक प.प्रदीप मिश्रा होंगे कथा वाचक पढ़े पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ में शिव महापुराण कथा का आयोजन 28 मई से 3 जून तक प.प्रदीप मिश्रा होंगे कथा वाचक पढ़े पूरी ख़बर

 कसडोल :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा के ड़ीगरा में श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा जो 28 मई से शुरू होकर 3 जून तक चलेगा जिसकी तैयारी में आयोजन कर्ता जुट गए हैँ इनकी कथा सुनने लाखों लोगो की भीड़ जुटती हैँ इनके कथा आयोजन वाले जगहों पर हमेशा भारी भीड़ देखी गई हैँ आपको बताते चलें कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने सबसे पहले शिव मंदिर में कथा सुनाना शुरू किया इस दौरान वह शिव मंदिर की साफ सफाई किया करते थे मंचों पर कथा सुनाने की शुरूआत उन्‍होंने सीहोर से ही किया. वह कथा के दौरान कहते थे कि एक लोटा जल सभी समस्‍या का हल जो लोगों को बहुत पसंद आई वह अपने प्रवचन में शिवपुराण की कथा सबसे अधिक सुनाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं.

प्रदीप मिश्रा का मन बचपन से ही भगवत भक्‍ति में लगता था वह अक्‍सर स्‍कूल के दिनों में ही भजन कीर्तन किया करते थे लेकिन जैसे तैसे प्रदीप मिश्रा ने ग्रेजुएशन तक की पढाई की उन्‍होंने भोपाल की बरकतउल्‍लाह यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया. इसके बाद भी उनकी रूचि भजन कीर्तन में रही उनकी मुलाकात गीता बाई पराशर से हुई जिन्‍होंने प्रदीप को कथा वाचक बनने के लिए प्रेरित किया यहीं प्रदीप के जीवन का टर्निंग प्‍वाइंट रहा गीता ने प्रदीप को गुरुदीक्षा के लिए इंदौर भेज दिया. गीता बाई ने विठलेश राय काका के पास भेजा. विठलेश ने प्रदीप को पुराणों की दीक्षा दी.

CRIME NEWS : नग्न अवस्था में मिला नाबालिग युवती का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!

CRIME NEWS : नग्न अवस्था में मिला नाबालिग युवती का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!

 सूरजपुर :- सूरजपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी है। लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक नाबालिग शुक्रवार को घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। इसके बाद आज उसका शव मिला है। नाबालिग के गले में धारदार हथियार से वार करने का निशान भी बना हुआ है।लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना जताई है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तीन दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तीन दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक राज्य के 17 जिलों में तेज़ आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, धमतरी, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद, जांजगीर, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर समेत अन्य जिलों में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। इस बदले मौसम के कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

ट्रफ लाइन बनी बदलाव की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव ट्रफ सिस्टम के कारण हो रहा है। यह ट्रफ उत्तर भारत से होते हुए मध्य भारत और ओडिशा की ओर बढ़ा है, जिससे छत्तीसगढ़ में नमी का स्तर बढ़ा है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की सम्भावना बनी हैं। कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया था। अब इस बदलाव से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. 26 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 अप्रैल को मौसम सामान्य होने लगेगा लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बौछारें जारी रहेंगी।

इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खासतौर पर 27 और 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वातावरण में ठंडक आएगी।

पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार : पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश…

पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार : पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने पति को प्रताड़ित करने, उसे छोड़ने, और फर्जीवाड़े से पिता की सरकारी नौकरी हथियाने का आरोप लगा है। पति मुकेश तांडी, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, का दावा है कि उनकी पत्नी भारती तांडी ने न सिर्फ उनसे झगड़ा किया बल्कि बिना तलाक लिए खुद को अविवाहित बताकर जल विभाग में नौकरी हासिल कर ली।

मुकेश तांडी ने बताया कि उनकी शादी 20 जून 2003 को भारती तांडी से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है, लेकिन शुरुआती सालों में उनकी जिंदगी खुशी-खुशी चल रही थी। 2020 से उनके बीच व्यक्तिगत कारणों से झगड़े शुरू हुए। और बार बार अपने मायके चली जाया करती थी। मुकेश का कहना है कि भारती घर नहीं आना चाहती थी, जबकि वह उसे वापस लाना चाहते थे। इस दौरान भारती ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया।

2022 में भारती के पिता, जो जल विभाग में सरकारी कर्मचारी थे, की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। सरकारी नियमों के मुताबिक, उनके किसी अविवाहित या तलाकशुदा बच्चे को उनकी जगह नौकरी मिल सकती थी। मुकेश का आरोप है कि भारती ने इस मौके का फायदा उठाया। उसने खुद को अविवाहित बताकर और अपने आधार, पेन कार्ड में नाम बदलकर (भारती तांडी से कुमारी क्षत्रिय) जून 2022 में जल विभाग में नौकरी हासिल कर ली।

मुकेश को इसकी जानकारी तब हुई जब वह भारती को मनाने के लिए बार-बार संपर्क कर रहे थे। उन्हें धमकियां मिलीं, और एक बार भारती ने अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर मुकेश के घर में घुसकर मारपीट भी की। जब मुकेश ने फैमिली कोर्ट में शिकायत की, तब उन्हें पता चला कि भारती ने अपना नाम बदल लिया है। इसके बाद वह जल विभाग के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्हें भारती की नौकरी और फर्जीवाड़े की सच्चाई पता चली।

मुकेश ने जल विभाग, पुलिस, SP कार्यालय, और कोर्ट में शिकायत दर्ज की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है, मेरे साथ धोखा हुआ है। बिना तलाक के उसने फर्जी दस्तावेज बनाए और नौकरी हथिया ली। मैं चाहता था कि हम साथ रहें, लेकिन उसने मुझे धमकाया और मारपीट की।

भारती तांडी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह पहले से ही मुकेश के साथ नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। कुछ कारणों से केस रुका हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ। नौकरी के बारे में भारती का दावा है कि उन्हें यह पूरी तरह वैध तरीके से मिली है। उन्होंने कहा, “मैंने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया। नौकरी मेरे पिता की जगह पर नियमों के तहत मिली है।” हालांकि, उन्होंने दस्तावेजों में नाम बदलने और तलाक की स्थिति पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, संविदा कर्मियों की नियमित नियुक्ति को लेकर दिया ये आदेश….

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, संविदा कर्मियों की नियमित नियुक्ति को लेकर दिया ये आदेश….

 बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने संविदा कर्मियों की सेवा के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती,संविदा कर्मचारियों को सेवा से नहीं हटा सकते। कोर्ट ने डीन चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के आदेश पर रोक लगा दिया है।

अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा द्वारा वायरोलॉजी लैब में सीनियर साइंटिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट, स्वीपर पद पर संविदा भर्ती के लिए वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया था। शिवकुमार, हंसा लिंगम, धनंजय, श्रद्धा, पनमेश्वर वृंदावती का चयन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर द्वारा समय-समय पर उपरोक्त अभ्यर्थियों की संविदा सेवा में वृद्धि की जा रही थी। अंतिम सेवा वृद्धि आदेश 2 अप्रैल 2025 को जारी कर सेवा में मार्च 31 मार्च 2026 तक वृद्धि की गई थी।

अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर ने 3 अप्रैल 2025 को एक आदेश जारी कर अपरिहार्य कारणों से सेवा वृद्धि को निरस्त कर दिया। डीन के आदेश को चुनौती देते हुए शिव कुमार व अन्य डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सिद्धीकी ने कोर्ट को बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय में वायरोलॉजी लैब की स्थापना कोविड महामारी के समय की गई थी।

ये है भर्ती नियम

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मतीन सिद्धीकी ने राज्य शासन द्वारा तय मापदंडों व नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि तय नियमों और जारी मापदंडों के अनुसार जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक वही स्टाफ कार्य करते रहेंगे।

चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर ने याचिकाकर्ताओं को संविदा वृद्धि अवधि पूर्ण होने से पहले बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया है जो नियमों के विपरीत है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन द्वारा जारी आदेश पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये हैं लैब अटेंडेंट व टेक्नीशियन

छबिलाल प्रधान, अरुण कुमार, आदित्य सिंह, सुंदर राम, हुकुम, विवेक चौहान, अनमोल, आर्यमान, अंकित राम प्रधान, शिवानी,वैशाली,कमला,अजय कुमार, सुशील सिंह, नीलावती।