BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीबीआई और केंद्र सरकार का पुतला दहन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीबीआई और केंद्र सरकार का पुतला दहन

 अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं पर हो रही लगातार ईडी और सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक पर केंद्र सरकार और सीबीआई का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर लगातार ईडी और सीबीआई की छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भूपेश बघेल को कोई बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी मिलती है, तब उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की छापेमारी कराई जाती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस पुतला दहन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई बंद नहीं की गई तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे।

Breaking : CBI छापेमारी पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना

Breaking : CBI छापेमारी पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना

 रायपुर : महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में CBI की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। AICC के महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर CBI की छापेमारी हुई। इसे “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” के रूप में देखा जा सकता है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में भूपेश बघेल का बयान

– जब मैं मुख्यमंत्री था, तब महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
– 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं, 2000 बैंक खाते सीज किए गए, सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए।
– हमने जुआ-सट्टा को रोकने के लिए विधानसभा में विधेयक भी लाया।
– हमारी सरकार ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई की।
– लेकिन सरकार बदलने के बाद मामले की दिशा बदल दी गई।

CBI और ED की कार्रवाई पर सवाल

भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप के मुख्य संचालक दुबई में बैठे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए हमारी सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सट्टा माफियाओं से “प्रोटेक्शन मनी” ले रही है। पिछले एक साल में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे साफ है कि मोदी सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।

प्रदीप मिश्रा से पूछताछ की मांग

भूपेश बघेल ने कथाकार प्रदीप मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी इस मामले में पूछताछ के दायरे में लाया जाना चाहिए, क्योंकि वे दुबई में रवि उप्पल से मिले थे।

CG : गृह निर्माण मंडल के अफसरों के तबादले, देखें आदेश..!!

CG : गृह निर्माण मंडल के अफसरों के तबादले, देखें आदेश..!!

 रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसका आदेश विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, इन अफसरों को दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में नवीन पदस्थाना मिली है

जारी आदेश के अनुसार, एच.के. जोशी अपर आयुक्त को प्रक्षेत्र दुर्ग एवं मुख्यालय नवा रायपुर से प्रक्षेत्र नवा रायपुर एवं मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल प्रक्षेत्र रायपुर एवं नवा रायपुर को प्रक्षेत्र बिलासपुर, एम.डी. पनारिया अपर आयुक्त प्रक्षेत्र बिलासपुर प्रक्षेत्र-दुर्ग, एस.के. भगत अपर आयुक्त को प्रक्षेत्र जगदलपुर को प्रक्षेत्र रायपुर और एच.के. वर्मा अपर आयुक्त को मुख्यालय, नवा रायपुर प्रक्षेत्र में नवीन पदस्थापना मिली है।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों की रेलवे का झटका! इन ट्रेनों को किया गया रद्द, जानें वजह…

गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों की रेलवे का झटका! इन ट्रेनों को किया गया रद्द, जानें वजह…

 रायपुर। अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कही जानें की प्लानिंग कर रहे है, तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल गर्मी के मौसम में ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है।

उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 27 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति और समय-सारिणी में सुधार होगा, लेकिन इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 24 अप्रैल और 01 मई 2025 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) – 26 अप्रैल और 03 मई 2025 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 25 अप्रैल और 03 मई 2025 को रद्द।
  • गाड़ी संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) – 27 अप्रैल और 05 मई 2025 को रद्द।
पिता बना हैवान : सौतेले पिता ने 13 साल की मासमू बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार, पत्नी के जाने के बाद बेटी से बुझाता रहा हवस, फिर जो हुआ…

पिता बना हैवान : सौतेले पिता ने 13 साल की मासमू बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार, पत्नी के जाने के बाद बेटी से बुझाता रहा हवस, फिर जो हुआ…

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला ये मामला सामने आया है। जहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता के द्वारा दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है। बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता की शर्मनाक करतूत से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के नाबालिग रहने के दौरान ही मां उसे छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद से उसका सौतेला पिता डरा धमका कर उसे हवस का शिकार बनाता रहा।

ये मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि 19 वर्षीय पीड़ित युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि जब छोटी थी, तब उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया। जिसके बाद वह दूसरे पिता के साथ संबंध बनाकर रहने लगी। बच्ची भी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी। इसी दौरान जब वह 13 साल की थी तब से उसके सौतेले पिता की उस पर बुरी नजर पड़ गयी।

मां के रोजी-मजदूरी करने के लिए बाहर जाने पर वह बच्ची के साथ के साथ छेड़खानी करता। इसके बाद उसने मौका देखकर नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के बाद आरोपी पिता ने बच्ची को डरा धमका कर मुंह बंद करवा लिया। बच्ची के मुंह बंद रखने के कारण आरोपी का हौसला और बढ़ गया। इसके बाद नाबालिग के साथ लगातार दैहिक शोषण करता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी मां काम की तलाश में दूसरे प्रदेश चली गई।

इस दौरान युवती भी बड़ी होने पर पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़कर रायपुर चली गयी। पीड़ित लड़की रायपुर में रहकर काम करने लगी। इसी दौरान उसके सौतेले पिता ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर तलाश लिया। जिसके बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने घटना के करीब 6 साल बाद अपने साथ हुए हैवानियत की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Chhattisgarh : ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर CBI ने फिर दी दस्तक, सील घर को खोलकर दोबारा से शुरू की जांच…..

Chhattisgarh : ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर CBI ने फिर दी दस्तक, सील घर को खोलकर दोबारा से शुरू की जांच…..

 राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। बुधवार की कार्रवाई के बाद आज एक बार फिर सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग के सनसिटी स्थित घर पहुंची।

सीबीआई की टीम ने बुधवार को कार्रवाई के बाद घर को सील कर दिया था। आज फिर से दो गाड़ियों में अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची सीबीआई की टीम ने सील को खोलकर दोबारा से अपनी जांच शुरू की।

सरकार ने पूरा किया एक और वादा: तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

सरकार ने पूरा किया एक और वादा: तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

 रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू हुई थी लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। इस योजना में 19 प्रमुख तीर्थस्थल शामिल किए गए हैं, ताकि वे बुजुर्ग जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते, वे भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।” बुजुर्गों की देखरेख के लिए 20 अधिकारी भी उनके साथ जा रहे हैं।

पूरे कोच होंगे AC
सीएम साय ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए भेजी गई ट्रेन के सभी कोच एसी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले ही ‘रामलाल दर्शन योजना’ के तहत 22,000 से अधिक लोगों को तीर्थस्थलों के दर्शन करवा चुकी है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे। इस विशेष ट्रेन से रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के 800 बुजुर्ग तीर्थयात्रा के लिए रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति रवाना हुए।

मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना को पुनः शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साय सरकार सभी नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक और मानसिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के तहत तीर्थयात्रा कर सकेंगी

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक अपने आराध्य के दर्शन कर सके। तीर्थयात्रा योजना आस्था और संस्कृति की सेवा का संगम है।”

दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 हिस्सों में बंटा शरीर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 हिस्सों में बंटा शरीर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

 धरसींवा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सड़क खून से सन गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इन डिप्‍टी कलेक्‍टरों कों मिली पोस्टिंग,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी..

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इन डिप्‍टी कलेक्‍टरों कों मिली पोस्टिंग,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2023 में संयुक्त प्रतिस्पर्धा परीक्षा के परिणाम के आधार पर 8 नए डिप्टी कलेक्टरों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन सभी डिप्टी कलेक्टरों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के पद पर श्री रविशंकर वर्मा को सुकमा, सुश्री मृणमयी शुक्ला को उत्तर बस्तर कांकेर, सुश्री नंदनी और श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे को बस्तर, श्री मनीष बघेल को दंतेवाड़ा, श्री सौरभ दीवान को नारायणपुर, सुश्री निधि प्रधान को बीजापुर, श्री लखेश्वर यादव को कोण्डागांव पदस्थ किया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित मुख्य सूची में शामिल ये सभी डिप्टी कलेक्टर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इन्हें कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान मैट्रिक्स लेवल 12 में नियुक्त किया गया है।

Police Transfer: रायपुर पुलिस में एसआई, ASI समेत 121 कॉन्‍स्‍टेबल और हेड कॉन्‍स्‍टेबल का तबादला, देखें लिस्‍ट

Police Transfer: रायपुर पुलिस में एसआई, ASI समेत 121 कॉन्‍स्‍टेबल और हेड कॉन्‍स्‍टेबल का तबादला, देखें लिस्‍ट

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े स्‍तर पर ट्रांसफर हुए हैं। रायपुर में सब इंस्‍पेक्‍टर, असिस्‍टेंट सब इंस्‍पेक्‍टर के अलावा कॉन्‍स्‍टेबल और हेड कॉन्‍स्‍टेबल के ट्रांसफर हुए हैं।

 एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा देर रात जारी तबादला आदेश में कई ऐसे पुलिसकर्मी जो लंबे समय से रिजर्व बल में अटैच थे उन्हें थानों में भेजा गया है। करीब 121 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

देखें लिस्‍ट

 

30 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर आएंगे पीएम मोदी, आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे सीएम साय, शामिल होंगे 2 लाख लोग, जानिए क्या कुछ रहेगा खास

30 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर आएंगे पीएम मोदी, आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे सीएम साय, शामिल होंगे 2 लाख लोग, जानिए क्या कुछ रहेगा खास

 बिलासपुर  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे बिल्हा के ग्राम मोहभट्टा में सभा लेंगे। इस दौरान वे एनटीपीसी के 800 मेगावाट यूनिट के शिलान्यास। रेलवे की बिलासपुर-रायपुर चौथी लाइन के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। करीब 100 एकड़ में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और राज्य शासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर यहां तैयारी का जायजा ले रहे हैं, बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्टा में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी का जायजा लेने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को बिलासपुर आएंगे, इस दौरान सीएम तैयारी और कार्यक्रम के संबंध में मीडिया से चर्चा भी करेंगे, क्योंकि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम संपन्न होना है, इसे लेकर राज्य शासन पूरी तरह मुस्तैद है, तो वहीं जिला भाजपा के कार्यकर्ता भी लगातार बैठक लेकर कार्यक्रम स्तर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को कार्यक्रम स्थल ले जाने रणनीति तैयार कर रहे हैं।

सभास्थल 55 एकड़ मैदान में होगा तो बाकि में पार्किंग रहेगी। प्रधानमंत्री और उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार किया गया हैं। स्थल के एक किनारे पर दो और हेलीपेड बनाए जा रहे हैं। यह राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के लिए होंगे। सभास्थल के आस-आस 9 पार्किंग स्थल तैयार हो चुके हैं। 150 टॉयलेट भी बनाए जा रहे हैं। डोम के साथ ही बिजली फिटिंग और सभा स्थल का जिम्मा रांची की कंपनी आजमानी इंटरप्राइजेज को दिया गया है। पीएम मोदी इस दौरान एक हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स को लॉन्च कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी एनटीपीसी और हाईवे कनेक्टिविटी की सुविधाओं से जुड़ी सौगात देंगे।

मोहभठ्ठा के मैदान में पांच डोम बनाए जा रहे हैं पीएम मोदी  80 बाइ 40 के मंच पर भाषण देंगे। बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो इसके लिए मैदान में ही 11 केवी का ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए एयरटेल द्वारा दो टावर लगाए जा रहे हैं। एक हजार के करीब एलईडी लाइट लगाई जा रही है तो गर्मी से बचाव के लिए 200 कूलर लगाए जा रहे हैं। 100 से अधिक साउंड सिस्टम भी लग रहे हैं। पीएम मोदी के कार के लिए एप्रोच रोड भी तैयार किया गया है। इस सड़क के एक-एक इंच की जांच की गई।

सभा में 2 लाख लोगों के आने की बात कही जा रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए विभिन्न जिलों से 900 बसों की व्यवस्था की गई है। सभास्थल में पांच डोम खड़े किए जा रहे हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर मेें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

Transfer-Posting: 11 अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला

Transfer-Posting: 11 अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला

  रायपुर  :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 26 मार्च 2025 को राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों में तैनात डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार, प्रकाशचंद्र कोरी को उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय, रायपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गुफरान अयूब को बलौदाबाजार से बीजापुर में अपर कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 30 मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 30 मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

 बिलासपुर/रायपुर : चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी होगा, जिससे यात्रियों को सफर में अधिक सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस फैसले से नवरात्रि में उमड़ने वाली भारी भीड़ को संभालने की तैयारी कर ली है।

इसके तहत गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू (68742/68741) को रायपुर तक विस्तारित किया गया है। रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68729/68730) को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है। डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू (08709/08710) विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, साथ ही दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू (08701/08702) विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20843/20844), बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20845/20846), बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (12851/12852), बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस (12849/12850) एवं रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12772/12771) अस्थायी रूप से रायपुर से गोंदिया के बीच मेमू ट्रेनों को बहाल किया गया है। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (68721), डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68723), गोंदिया-रायपुर मेमू (68724), रायपुर-गोंदिया मेमू (68729) तथा डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68730) शामिल हैं।

इन ट्रेनों में अतिरिक्त अस्थायी कोच की सुविधा

बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस (12855), नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस (18240), कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (18239) तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस (12856)।

CG – प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, फिर महिला की लाश के साथ किया ये काम

CG – प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, फिर महिला की लाश के साथ किया ये काम

 रायपुर। राजधानी से लगे धरसीवां के मोहदी गांव के खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमिका का दूसरा प्रेमी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की थी। आरोपी प्रेमी अरुण निषाद ने अपने साथी समीर निषाद के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबाकर और गले में चाकू से वारकर मौत के घाट उतारा था। हत्या के बाद लाश खेत में फेंककर दोनों फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी थी। लाश के पास मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान नरदहा गांव निवासी सरिता यादव 28 साल के रूप में हुई थी। प्रेमिका की बेवफाई का बदला लेने प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। इधर मृतका के पति ने विधानसभा थाने में पत्नी के गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धरसीवां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच के बाद हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

छत्तीसगढ़ के विकास में डिजिटल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका : बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ के विकास में डिजिटल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका : बृजमोहन अग्रवाल

 नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में राज्य में मोबाइल नेटवर्क और संचार सेवाओं के विस्तार को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नेटवर्क सुधार के लिए केंद्र सरकार क्या विशेष कदम उठा रही है? इसके अलावा, उन्होंने छत्तीसगढ़ में 5G नेटवर्क के और विस्तार, नए डाकघरों की स्थापना और डाक सेवाओं को डिजिटल बनाने की योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी।

इस पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 5G के कुल 6,644 बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, रायपुर (1,152), बिलासपुर (637), कोरबा (409), रायगढ़ (381), दुर्ग (221), महासमुंद (204), बस्तर (209), जशपुर (184) सहित अन्य जिलों में भी व्यापक स्तर पर 5G कवरेज बढ़ाया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों नागरिकों को हाई-स्पीड इंटरनेट और बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है।

इसके अलावा, डिजिटल भारत निधि (DBN) से वित्त पोषित मोबाइल स्कीमों के तहत 1,341 मोबाइल टावर चालू किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1,461 गांवों में 4G नेटवर्क की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के 20,072 गांवों में से 19,123 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

डाक सेवाओं का विस्तार:

मंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 573 नए डाकघर खोले गए हैं, जिससे ग्रामीण और सुदूर इलाकों में संचार और वित्तीय सेवाओं की पहुंच बेहतर हुई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से राज्य के 4,469 डाकघरों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें बचत और चालू खाते, वर्चुअल डेबिट कार्ड, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

बीएसएनएल सेवाओं में सुधार:

राज्य में बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए फेज-9.2 प्रोजेक्ट, 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट और LWE फेज-1 अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब तक कुल 2,909 4G साइट्स चालू की गई हैं, जिससे बीएसएनएल सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की प्रतिक्रिया:

इस महत्वपूर्ण जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,
“छत्तीसगढ़ के विकास में डिजिटल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है। राज्य में 5G नेटवर्क का विस्तार और दूर-दराज के इलाकों में 4G टावरों की स्थापना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य के हर गांव और आदिवासी अंचलों में संचार सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि डिजिटल इंडिया का सपना पूरी तरह साकार हो सके।”

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को और आगे बढ़ाने के लिए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से अभी भी नेटवर्क से वंचित गांवों में जल्द से जल्द कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने, बीएसएनएल सेवाओं को और अधिक उन्नत करने तथा डाकघर बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की मांग की है।

14 लाख के इनामी नक्सली सहित 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

14 लाख के इनामी नक्सली सहित 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइए) के तहत दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ ने भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके में लगातार खोले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 14 लाख के इनामी नक्सली 6 नक्सलियों शांति मंडावी पूर्वी बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 6 की सदस्य, इनामी 8 लाख, सुखराम उर्फ बादल उत्तर सब-जोनल सदस्य, इनामी 3 लाख, प्रकाश उर्फ चिन्ना बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनामी 2 लाख, मुकेश उर्फ कमलू सुंडाम - बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, मुचाकी सन्नी बुरगुम आरपीसी केएएमएस, एवं जोगा मुड़ाम परलागट्टा संघम सदस्य ने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और कृषि भूमि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 221 इनामी सहित कुल 912 नक्सलीआत्मसमर्पण कर चुके हैं।

ब्रेकिंग: “16 अप्रैल के बाद ही जारी करें प्राचार्य पदोन्नति आदेश” हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई सुनवाई, अब अगली सुनवाई…

ब्रेकिंग: “16 अप्रैल के बाद ही जारी करें प्राचार्य पदोन्नति आदेश” हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई सुनवाई, अब अगली सुनवाई…

 रायपुर। प्राचार्य पदोन्नति के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की डिवीजन बेंच ने आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक पदोन्नति सूची जारी ना की जाये। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ में इस महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें बी.एड. डिग्री को अनिवार्य करने के संबंध में बहस हुई।

इस प्रकरण में याचिकाकर्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी के अधिवक्ताओं ने अपने पक्ष को मजबूती से रखा, जबकि इंटरविनर की ओर से अधिवक्ता आलोक बख्शी ने अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। वहीं, शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर उपस्थित रहे और राज्य सरकार का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा ने सभी पक्षों को निर्देश दिया कि वे आवश्यकतानुसार अपना-अपना रिजॉइंडर (उत्तर) प्रस्तुत करें। इसके साथ ही, अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 16 अप्रैल निर्धारित करते हुए शासन को निर्देश दिया कि तब तक प्राचार्य पदोन्नति के आदेश जारी न किए जाएं।

पदोन्नति प्रक्रिया में देरी से शिक्षकों में नाराजगी

इस फैसले के बाद प्राचार्य पदोन्नति फोरम के घटक संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फोरम के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, श्याम कुमार वर्मा एवं रमाकांत झा ने संयुक्त रूप से कहा कि शासन की पदोन्नति प्रक्रिया अत्यंत धीमी गति से चल रही है। इस कारण वे शिक्षक, जो जनवरी से अप्रैल के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं, पदोन्नति से वंचित रह जाएंगे।

इन शिक्षकों का कहना है कि प्रशासनिक सुस्ती के कारण पात्र शिक्षकों को उनके करियर में न्याय नहीं मिल पा रहा है। यदि पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कई योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी लाभ के सेवा निवृत्त होना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला?

प्राचार्य पदोन्नति के मामले में एक अहम मुद्दा यह है कि क्या बी.एड. डिग्री को अनिवार्य किया जाए या नहीं। इस विषय पर मतभेद हैं, और इसे लेकर कई शिक्षक संगठन विरोध जता चुके हैं। याचिकाकर्ता का तर्क है कि बी.एड. डिग्री को अनिवार्य किए जाने से योग्य उम्मीदवारों की संख्या सीमित हो जाएगी और कई अनुभवी शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित होना पड़ेगा। वहीं, शासन की ओर से प्रस्तुत तर्क में इस अनिवार्यता को उचित ठहराने का प्रयास किया गया।

आगे की राह

अब सभी पक्षों को अपने-अपने जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है और 16 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। तब तक शासन को पदोन्नति आदेश जारी करने से रोका गया है। इससे प्रभावित शिक्षकों की निगाहें अब इस सुनवाई के नतीजे पर टिकी हुई हैं।

यह मामला न केवल शिक्षकों के करियर से जुड़ा है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और पदोन्नति प्रक्रिया की पारदर्शिता से भी संबंधित है। देखना होगा कि आगामी सुनवाई में उच्च न्यायालय इस मामले में क्या निर्णय लेता है।

CG : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

CG : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 सुकमा : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर प्रार्थियों से 9 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मडकम सोना, निवासी चिचोरगुड़ा, थाना केरलापाल ने 24 अप्रैल 2022 को थाना सुकमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद फरार था आरोपी

वर्ष 2020-2021 के दौरान अलग-अलग तिथियों में आरोपी अरुण कुमार ढ़िढ़ी निवासी महासमुंद एवं कृत लाल धीवर निवासी महासमुंद ने मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर चेक और नकद मिलाकर कुल 9 लाख रुपए ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 22/2022, धारा 420, 34 भा.द.वी. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 23 मार्च 2025 को आरोपी कृत लाल धीवर, निवासी ग्राम सिवनी, तहसील आरंग, रायपुर को पिथौरा, जिला महासमुंद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पैसे लेने की बात कबूल की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना सुकमा से उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह, प्रधान आरक्षक विजय ध्रुव एवं अन्य पुलिस स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 ACCIDENT : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ACCIDENT : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ की राजधानी के तिल्दा-नेवरा में सड़क हादसा हो गया। हाइवा की चपेट में आने से दोपहिया सवार 2 लोगों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

मिला जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम तिल्दा से लगे ग्राम तुलसी के शासकीय स्कूल के पास मढ़ी की है। सनत कुमार साहू, पिता स्व प्रेम लाल साहू (50) ग्राम मढ़ी निवासी अपनी दोपहिया वाहन में पीछे बैठाकर प्रेम लाल निर्मलकर (50) उरकुरा, रायपुर निवासी के साथ मढ़ी से तिल्दा की ओर आ रहे थे। तभी तिल्दा से खरोरा की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे तिल्दा खरोरा सिमगा प्रमुख मार्ग में घंटों जाम लगा रहा। नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। साथ ही बड़ी संख्या में आसपास थानों से भी पुलिस की टीम पहुंची। एसडीएम आशुतोष देवांगन,  नायब तहसीलदार विपिन पटेल भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मुआवजे और ब्रेकर की मांग पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन बुलवाकर रात में ही मुख्य सड़क को बीचो-बीच खुदवा दिया। इस बीच नेवरा निवासी एक भाजपा के जिला पदाधिकारी नेतागिरी करने लगा। जहां ग्रामीणों ने उसके खिलाफ नेतागिरी बंद करो के जमकर नारे लगाए और उसे वहां से दूर हटा दिया। अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद ग्रामीण थोड़ा शांत हुए फिर बीच सड़क पर खोदे गए गड्ढे को पटवाया गया।

सुकमा में 26 लाख के 9 नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया

सुकमा में 26 लाख के 9 नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया

 सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब जवानों ने तेजी लाई है। जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। नक्सली अब मुख्य धरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 लाख के 9 इनामी नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल है। इतना ही नहीं नक्सली बटालियन में शामिल 1 सक्रीय नक्सली ने भी सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर करने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

IAS ट्रांसफर सूची जल्द, बदले जा सकते है शिक्षा विभाग के सचिव

IAS ट्रांसफर सूची जल्द, बदले जा सकते है शिक्षा विभाग के सचिव

 रायपुर। IAS डॉ. एस. भारतीदासन उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालने जा रहे हैं. राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है. 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी भारतीदासन, IAS आर. प्रसन्ना की जगह लेंगे, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं.

भारतीदासन इससे पहले स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के सचिव रह चुके हैं. वे जनसंपर्क आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा, वे जांजगीर और रायपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं. कोविड महामारी के दौरान रायपुर कलेक्टर के रूप में उनके कार्यों की सराहना की गई थी. आईएएस भारतीदासन ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले अधिकारी माने जाते हैं. पूर्ववर्ती सरकार में वे मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में अब तक उनके पास कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं थी.

वहीं IAS आर. प्रसन्ना को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. प्रशासनिक सेवा में आने के बाद यह पहली बार है जब वे प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र सरकार में उन्हें पांच साल की पोस्टिंग मिली है.

CG : IPS अधिकारी आरिफ शेख और पत्रकार विनोद वर्मा के घर भी CBI की रेड

CG : IPS अधिकारी आरिफ शेख और पत्रकार विनोद वर्मा के घर भी CBI की रेड

 रायपुर :- रायपुर में एक बड़ी कार्रवाई के तहत आज तड़के सुबह CBI की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा मारा। इसी के साथ IPS अधिकारी आरिफ शेख और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के घर भी CBI की रेड होने की खबर सामने आई है।

सीडी कांड मामले में कार्रवाई

CBI ने यह दबिश कथित सीडी कांड से जुड़े मामले में दी है। इससे पहले इस केस में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज कर दिया था, लेकिन CBI ने इसके खिलाफ रिवीजन पिटीशन दायरन की थी। इस मामले में 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है और उससे पहले यह कार्रवाई की गई है।

सुबह-सुबह CBI की टीम पहुंची

सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम ने भिलाई और रायपुर स्थित निवासों पर छापेमारी की। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इसी तरह सुबह के समय दबिश दी थी।

CG : सीबीआई छापेमारी पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

CG : सीबीआई छापेमारी पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में सीबीआई की छापेमार कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच एजेंसियों के जरिए परेशान करना निंदनीय है। यह केवल उनकी छवि खराब करने की एक नाकाम कोशिश है।

सिंहदेव ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को सही तरीके से चलाने में असमर्थ साबित हो रही है। जनता से जुड़े असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां की जा रही हैं।

बता दें कि सीबीआई की इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि जांच एजेंसियां अपने तरीके से काम कर रही हैं और इसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।

 बस्तर में गृहमंत्री शाह की एंट्री फाइनल! पंडुम समापन में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे पर होगी बड़ी बैठक

बस्तर में गृहमंत्री शाह की एंट्री फाइनल! पंडुम समापन में होंगे शामिल, नक्सल मुद्दे पर होगी बड़ी बैठक

 रायपुर :-  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह चार अप्रैल को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। 5 तारीख को बस्तर के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद नक्सल मुद्दे को लेकर जिम्मेदारों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री शाह 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे।

नक्सल मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

इसके बाद वे दंतेवाड़ा में नक्सल समस्या पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वे नक्सल उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय को मजबूत करेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

BIG ब्रेकिंग : Ex CM भूपेश बघेल के साथ,कांग्रेस विधायक,5 IPS,2 ASP और एक रिटायर्ड IAS के यहां CBI की रेड…

BIG ब्रेकिंग : Ex CM भूपेश बघेल के साथ,कांग्रेस विधायक,5 IPS,2 ASP और एक रिटायर्ड IAS के यहां CBI की रेड…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह CBI की टीम ने दबिश दी है. इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है.सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले से जुड़ी है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग ऐप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

CBI कार्रवाई पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि अब CBI आई है. उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.

बार-बार भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय – टीएस सिंहदेव

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है. ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है. प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है. पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है. अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है. भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है.

भूपेश बघेल के घर ED पहले कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि बीते 10 मार्च को भी ED की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा मारा था. ईडी के अफसरों ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान दस्तावेजों, सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की गई. साथ ही परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की गई. ED ने भूपेश बघेल के घर से 33 लाख रुपये नगद बरामद किए थे.