BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पूर्व सीएम बघेल के घर ई डी की दबिश को लेकर सदन में जमकर हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

पूर्व सीएम बघेल के घर ई डी की दबिश को लेकर सदन में जमकर हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

 रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ई डी की दबिश पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सभी विधायक इस घटना के विरोध में गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। नियमानुसार 19 विधायक निलंबित हो गए जिन्हें स्पीकर ने बाहर जाने कहा परन्तु ये सदन में नारेबाजी करते रहे। लगातार हंगामा को देखते हुए डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्ष के सभी विधायक खड़े होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची ई डी की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने उन्हें अपनी बात शून्यकाल में उठाने की सलाह देते हुए प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया परन्तु विपक्ष के सभा सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए, स्पीकर ने सभी 19 विधायकों के निलंबन की घोषणा करते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने का आग्रह किया परन्तु विपक्षी विधायक वहीं धरना देकर बैठ गए। इस दौरान स्पीकर ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवा दिया लेकिन विपक्ष लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करते रहे और स्पीकर उन्हें बार बार बाहर जाने के लिए कहते रहे जिसका कांग्रेस विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ। लगातार हंगामे को देखते हुए अंततः विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद पुनः बिना विपक्ष के स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही संपन्न कराई।

CG-19 विधायक निलंबित : हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही स्थगित…

CG-19 विधायक निलंबित : हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही स्थगित…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सभी विधायक इस घटना के विरोध में गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। नियमानुसार 19 विधायक निलंबित हो गए जिन्हें स्पीकर ने बाहर जाने कहा परन्तु ये सदन में नारेबाजी करते रहे। लगातार हंगामा को देखते हुए डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्ष के सभी विधायक खड़े होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची ईडी की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने उन्हें अपनी बात शून्यकाल में उठाने की सलाह देते हुए प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया परन्तु विपक्ष के सभा सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए, स्पीकर ने सभी 19 विधायकों के निलंबन की घोषणा करते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने का आग्रह किया परन्तु विपक्षी विधायक वहीं धरना देकर बैठ गए। इस दौरान स्पीकर ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवा दिया लेकिन विपक्ष लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करते रहे और स्पीकर उन्हें बार बार बाहर जाने के लिए कहते रहे जिसका कांग्रेस विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ। लगातार हंगामे को देखते हुए अंततः विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद पुनः बिना विपक्ष के स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही संपन्न कराई।

ब्रेकिंग : भाजपा ने नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी से किया निष्कासित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई…..

ब्रेकिंग : भाजपा ने नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी से किया निष्कासित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई…..

 कोरबा। बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोरबा में नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के सभापति के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। और उन्हें जीत मिली थी।

बता दें, कोरबा नगर निगम में बीजेपी को बंमर बहुमत मिला है। वहां पार्टी का मेयर निर्वाचित हुआ है। इसके बाद सभापति चुनाव के लिए पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था।

नूतन सिंह की जीत को उद्योग मंत्री लखनलाल ने बीजेपी की जीत बताते हुए उन्हें बधाई दी थी। लखनलाल का बयान था…नूतन बीजेपी की टिकिट से पार्षद चुनाव लड़े और जीते। उन्हें बीजेपी के पार्षदों ने वोट देकर सभापति बनाया है।

मगर पार्टी ने इसे घोर अनुशासनहीनता करार देते हुए सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पार्टी ने इसके जरिये बड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी लाईन से उपर कोई नहीं है।

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, 14 लोकेशन पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, 14 लोकेशन पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

 रायपुर, 10 मार्च 2025 :- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बेटे चैतन्य बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह रेड मारी है । केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्यभर में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें चैतन्य बघेल के ठिकाने भी शामिल हैं । यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है ।

सुबह-सुबह हुई इस रेड के बाद रायपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है ।  बताया जा रहा है कि ईडी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच की जा रही है ।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर ईडी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी पहुंची है।

BREAKING: EOW की रेड में मिले अवैध जमीनों के कागजात, 5 लाख कैश

BREAKING: EOW की रेड में मिले अवैध जमीनों के कागजात, 5 लाख कैश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ईओडब्लू की टीम ने सुकमा के निलंबित डीएफओ अशोक पटेल, समग्र शिक्षा के पूर्व जिला समन्यक श्याम सुंदर चौहान और डिप्टी कमिश्नर ट्राईबल आनंद जी सिंह के 15 ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापा मारा। इनमें सुकमा के साथ छिनगढ़, रायगढ, पुसौर, रायगढ़, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, कोंटा शामिल हैं। ईओडब्लू की टीम सुबह साढ़े पांच बजे तीनों अधिकारियों के इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। सुकमा के निलंबित डीएफओ अशोक पटेल के घर से 5 लाख नगद

बरामद किए गए हैं। वहीं जमीनों के 100 से अधिक पेपर मिले हैं। जमीनों के पेपर देखकर ईओडब्लू के अफसर हैरान रह गए। छापे में मौजूद ईओडब्लू के अफसरों ने बताया कि जमीनों के पेपरों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि जमीनें कब ली गई, कितने की है और कितने वैध हैं। सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल को 3 मार्च का राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। डीएफओ के खिलाफ करप्शन की काफी शिकायतें थी। ईओडब्लू ने इसकी जांच के लिए पिछले सप्ताह भर से छापे की तैयारी कर रही थी।

आज इसके अंजाम दे दिया गया। सुकमा डीएफओ के खिलाफ आदिवासियों को तेंदूपत्ता के बोनस वितरण में धांधली करने की शिकायत थी। सरकार ने बोनस वितरण के लिए ई-कुबेर ऑनलाईन सिस्टम से बोनस सीधे खाते में ट्रांसफर करने का आदेश दिया हुआ है। सभी जिलों में ऑनलाईन ही ट्रांसफर किए जाते हैं। मगर सुकमा डीएफओ ने 6 करोड़ की बोनस राशि नगद बांट दी। इसमें बंदरबांट और फर्जीवाड़ा की शिकायतें हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से इसे देखने कहा। सुबोध सिंह की तस्दीक में

मामला प्रारंभिक तौर पर सही पाया गया। इसके अगले ही दिन 3 मार्च को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा जगदलपुर में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आनंद सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। उनके तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है। विभाग में सप्लाई और खरीदी में अनियमितता तथा वित्तीय धांधली से जुड़ा मामला होने के चलते छापा मारा गया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला डीएमएफ मद से हुए खर्चे और खरीदी से जुड़ा हुआ है। सहायक आयुक्त आनंद सिंह के बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर आवास में छापा मारा गया है। सुकमा के समग्र शिक्षा विभाग के पूर्व जिला समन्वयक श्याम सुंदर चौहान के खिलाफ भी आर्थिक अनियमितता की शिकायतें थीं। इस पर ईओडब्लू ने उनके ठिकानों पर भी आज दबिश दी।

CG CRIME : देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG CRIME : देवर ने भाभी की गला घोंटकर की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 बिलासपुर: जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक विधवा महिला की उसी के देवर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका राजकुमारी बर्मन के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, वहीं आरोपी संजय बृजवासी, जो ग्राम तेलसरा थाना चकरभाठा का रहने वाला है, अपनी पत्नी की मौत के बाद मृतका के साथ ग्राम खैरा में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने अपने बेटे को फोन कर बताया कि उसने अपनी बड़ी माँ की हत्या कर दी है और अब आत्महत्या करने जा रहा है, साथ ही यह भी कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि हत्या की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी संजय बृजवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

 
CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट…!!

CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट…!!

 दुर्ग। दुर्ग संभाग के आईजी राम गोपाल गर्ग ने कई पुलिसकर्मियों का संभाग में तबादला किया है। कई सहायक उप निरीक्षक सहित आरक्षक का तबादला आदेश जारी हुआ है।

CG : इस जिले में होली मनाने की अनोखी मान्यता,पांच दिन पहले मनाते हैं रंगों का त्योहार,जाने वजह…

CG : इस जिले में होली मनाने की अनोखी मान्यता,पांच दिन पहले मनाते हैं रंगों का त्योहार,जाने वजह…

 कोरिया :- कोरिया जिले के ग्राम पंचायत अमरपुर में होली मनाने की अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है. यहां त्योहार की शुरुआत होली से पांच दिन पहले ही हो जाती है. मान्यता के अनुसार, अगर गांव में एक सप्ताह पहले होली नहीं मनाई जाती तो किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. इस परंपरा को निभाते हुए ग्रामीण हर साल समय से पहले ही होली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं.

गांव में शनिवार को विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने गुलाल और अबीर उड़ाकर रंगों के इस महापर्व का आनंद लिया. ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वजों की इस परंपरा का पालन करने से गांव में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना टल जाती है.

होली पर्व से पहले गांव में बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें त्योहार मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता है. होलिका दहन के अगले दिन ग्रामीण देवल्ला में पूजा-अर्चना कर होली खेलते हैं. इस दौरान बुजुर्ग, युवा और बच्चे मिलकर पारंपरिक फाग गीतों पर झूमते हैं. ढोलक-मंजीरों की थाप के साथ लोकगीतों की गूंज पूरे गांव में सुनाई देती है. वहीं, युवा डीजे और बाजे-गाजे के साथ आधुनिक अंदाज में होली का जश्न मनाते हैं.

अमरपुर में एक सप्ताह पहले होली मनाने की परंपरा कोरिया जिले और आसपास के इलाकों में काफी प्रसिद्ध है. इस अनोखी परंपरा को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं.

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि वर्षों पहले उनके पूर्वजों ने यह परंपरा शुरू की थी, जिसे आज भी निभाया जा रहा है. ग्रामीणों का विश्वास है कि इससे गांव के लोगों पर किसी भी तरह की अनहोनी का साया नहीं मंडराता. इसलिए हर साल ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, होली को पहले मनाने की इस अनोखी परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन,इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन,इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…

 जशपुर :- जशपुर जिले में स्थित विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग मधेसर महादेव के समीप देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, 21 से 27 मार्च तक यहां कथा का आयोजन किया गया है। हिंदू संगठन के लोगों का मानना है कि, ईसाई मिशनरी बाहुल्य जशपुर जिले में शिव पुराण कथा का धार्मिक आयोजन से जिले में धर्मांतरण की लगातार हो रही घटनाओं में कमी आएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने भी शनिवार को जिले वासियों से सहपरिवार पहुंच कर इस कथा सुनने का आमंत्रण दिया है। इसके बाद से हिंदू संगठन के नेताओं का भी उत्साह बढ़ गया है। जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह का कहना है कि, इस धार्मिक आयोजन से जिले में धर्मांतरण की लगातार हो रही घटनाओं में निश्चित ही कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का धर्मांतरण से व्यथित होकर बस्तर से जशपुर तक एक अभियान चलाया है। जशपुर में शिव पुराण कथा का वाचन से आदिवासी बहुल इलाकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

CG BREAKING : टाटीबंध चर्च में तोड़फोड़, धर्मांतरण के आरोप पर बढ़ा विवाद

CG BREAKING : टाटीबंध चर्च में तोड़फोड़, धर्मांतरण के आरोप पर बढ़ा विवाद

 रायपुर। राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न हिस्सों से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक चर्च पर हमले की खबर सामने आई है।

चर्च पर तोड़फोड़, वाहनों को बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए चर्च में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया।

पुराना विवाद बना हिंसा का कारण?

स्थानीय ईसाई और हिंदू समुदाय के बीच पहले से ही कॉलोनी की जमीन, गार्डन और मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच, धर्मांतरण के आरोपों के कारण हिंदू संगठनों ने टाटीबंध चर्च के बाहर हंगामा किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

2,897 बर्खास्त सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो यहीं खेलेंगे होली

2,897 बर्खास्त सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो यहीं खेलेंगे होली

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2,897 बर्खास्त बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक 20 जनवरी को स्थगित किए गए प्रदर्शन को एक बार फिर शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर सभी बर्खास्त शिक्षक अपना बोरिया-बिस्तर लेकर डटे हुए हैं। उनका कहना कि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे होली भी यहीं मनाएंगे।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले सभी शिक्षक प्रदर्शन में जमे हुए थे लेकिन आचार संहिता लगते ही उन्हें आंदोलन स्थगित करना पड़ा। हालांकि, मामले का निराकरण करने सरकार ने कमेटी बनाई है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं होने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। अब वे कमेटी की कार्रवाई के लिए समय-सीमा तय करने की मांग कर रहे हैं, ताकी फैसला जल्द हो जाए।

क्या है पूरा मामला…?
बिलासपुर हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को एक बड़ा फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि सहायक शिक्षक पद के लिए केवल डी.एड डिग्रीधारी पात्र होंगे और बी.एड धारकों की नियुक्ति रद्द की जाए। इस फैसले से 2897 सहायक शिक्षकों की नौकरी चली गई। इनमें से 56 ऐसे शिक्षक थे जिन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर सहायक शिक्षक के पद पर ज्वाईनिंग की थी।

साल 2025 के शुरूआत में इन शिक्षकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा जिसके बाद सभी ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बर्खास्त होने के बाद लगातार सभी शिक्षक प्रदर्शन करते रहे लेकिन 20 जनवरी को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से उन्हें धरना स्थगित करना पड़ा।

ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खेत में घुसी पूर्व विधायक की कार,आनन-फानन में कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती…

ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खेत में घुसी पूर्व विधायक की कार,आनन-फानन में कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती…

 सूरजपुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस नाथ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ की कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओ​डगी इलाके के गिरजापुर गांव में हुई है। जहां पूर्व विधायक अपनी कार से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ खुद कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है। आनन फानन में अब पूर्व विधायक पारस नाथ को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पारस नाथ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानन जू की बाघिन आनंदी ने जू-कीपर पर किया हमला, हादसे में अंगूठा कटा

कानन जू की बाघिन आनंदी ने जू-कीपर पर किया हमला, हादसे में अंगूठा कटा

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क की बाघिन ने भोजन पानी की जांच के लिए पहुंचे जू-कीपर पर हमला कर दिया। हमले में जू-कीपर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में शनिवार की शाम अंधेरा होने के बाद बाघिन आनंदी ने जू- कीपर आशीष कौशिक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान बाघिन ने जू-कीपर के हाथों को बुरी तरह से नोच डाला। घायल आशीष कौशिक को तुरंत इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कानन जू के प्रभारी एसके नाग ने बताया कि शाम 7 बजे के आसपास गेटकीपर आशीष नाइट ड्यूटी पर था। इस दौरान यह घटना हुई, सिम्स अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली दौरा, कांग्रेस हाईकमान संग अहम बैठक – बागियों पर कड़ा फैसला संभव!

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली दौरा, कांग्रेस हाईकमान संग अहम बैठक – बागियों पर कड़ा फैसला संभव!

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रविवार को दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा करेंगे।

मुलाकात के दौरान बैज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में संगठन में संभावित बदलाव और नई नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

CG : बीच बाजार में मामा- भांजी खुलेआम करते थे ऐसा काम,अब पहुंच गए सलाखों के पीछे….

CG : बीच बाजार में मामा- भांजी खुलेआम करते थे ऐसा काम,अब पहुंच गए सलाखों के पीछे….

 बलरामपुर :-  जिले के राजपुर में पुलिस ने मामा-भांजी को गिरफ्तार किया है। दोनों की जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मामा-भांजी की यह जोड़ी लगातार भोले-भाले किसानों से पहले रिश्ता बनाते थे, फिर बैंक में पैसे निकालना में मदद करने की बात करने के बाद उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कुसुम अगरिया है और उसके मामा का नाम अर्जुन लोहार है। दोनों सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ सरगुजा संभाग के अलग-अलग स्थान में लूट के विभिन्न मामले दर्ज हैं। पिछले लगभग 2 महीने से राजपुर थाना की पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मामा-भांजी की यह जोड़ी सहकारी बैंक में पैसा निकालने आए भोले-भाले व बुजुर्ग किसानों को अपना निशाना बनाते थे। बैंक में पहुंचकर बाहर खड़े किसानों से यह पहले अपना रिश्ता बनाते थे और फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर बैंक से पैसा निकालने में मदद करते थे। किसान जैसे ही बैंक से पैसा निकालते थे, उन्हें अपनी बातों में फंसा कर पैसों की लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बता दें कि आरोपियों ने राजपुर थाना क्षेत्र में तीन से चार वारदातों का अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज से इनका वीडियो निकला उसके बाद बैंक के पास ही पुलिस की टीम ने सादे कपड़े में इन्हें गिरफ्तार किया है।

लूट के शिकार हुए एक किसान ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पैसा निकालने के लिए आया हुआ था। तभी यह मामा-भांजी की जोड़ी उनके पास पहुंची और पहले उनसे अपना रिश्ता जोड़ा फिर किसान ने जैसे ही बैंक से पैसा निकाला उसे बस स्टैंड जाने की बात कहकर अपने बाइक में बिठा लिया। किसान को बस स्टैंड ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। भोले भाले किसानों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके मामा भांजी की यह जोड़ी को आखिरकार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने जुर्म की सजा काटने के लिए अब यह सलाखों के पीछे चले गए हैं।

विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

9 मार्च 2025 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए कई नई योजनाएं लागू की हैं. इससे प्रदेश की आम जनता को अब अधिक सुलभ, किफायती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं.

स्वास्थ्य सुविधाओं में अहम सुधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता संभालने के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है. उनकी सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. सरकारी अस्पतालों का उन्नयन, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण इन प्रयासों के प्रमुख भाग हैं.

  1. सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण

राज्य सरकार ने जिला और तहसील स्तर के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. इसमें नए उपकरणों की आपूर्ति, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत शामिल है.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में प्रमुख सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक आईसीयू और इमरजेंसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है.
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने क लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की संख्या बढ़ाई गई है.
ई-हॉस्पिटल प्रणाली को लागू कर सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, टेलीमेडिसिन और डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड की सुविधा शुरू की गई है.

  1. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का विस्तार

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का विस्तार कर इसे और प्रभावी बनाया है. इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज और दवाओं की सुविधा दी जा रही है.

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे राज्य के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है.
निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवा के तहत अब सरकारी अस्पतालों में विभिन्न परीक्षण (टेस्ट) मुफ्त किए जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों को राहत मिली है.
गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और किडनी फेल्योर के इलाज के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं.

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती

ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में नए डॉक्टरों और नर्सों की नियुक्ति की जा रही है.
टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल के जरिए परामर्श ले सकते हैं.
108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा का विस्तार किया गया है, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया गया है, जिससे संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ी है और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी आई है.

  1. मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है. नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है,जिससे मेडिकल कालेजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़े. चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी संस्थानों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का दूसरा बजट पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और आयुष्मान योजना के विस्तार के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुलभ, किफायती और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य बजट में बड़ा इजाफा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 25% अधिक बजट आवंटित किया है. यह राशि प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपयोग में लाई जाएगी.

  1. सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण और नई सुविधाएं

 

बजट में राज्य के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए कई घोषणाएं की गईं, जिनमें प्रमुख हैं:

 

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं की स्थापना.
जिला अस्पतालों में 200 नई ICU और वेंटिलेटर बेड्स जोड़ने की योजना.
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ई-हॉस्पिटल प्रणाली का विस्तार.
ऑक्सीजन प्लांट्स और ब्लड बैंक की संख्या बढ़ाने के लिए ₹500 करोड़ का आवंटन.

  1. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत का विस्तार

बजट में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा.
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में 5 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा.
कैंसर, हृदय रोग और किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलग से ₹1,000 करोड़ का कोष बनाया गया.

  1. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती

 

गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं:

 

500 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खोलने के लिए ₹1,200 करोड़ का प्रावधान.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ₹700 करोड़ का बजट.
108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा के लिए 200 नई एंबुलेंस की खरीद और मौजूदा वाहनों की मरम्मत हेतु ₹300 करोड़.
टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार, जिससे दूरदराज के गांवों के लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकें.

  1. मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा

 

बजट में मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए:

 

3 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए ₹2,500 करोड़ का आवंटन.
राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 500 नए फैकल्टी पदों की भर्ती.
पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को आधुनिक बनाने के लिए ₹400 करोड़.
मेडिकल अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ का विशेष कोष.

राज्य की जनता को मिल रहा सीधा लाभ

सरकार के इन प्रयासों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है. आम नागरिकों को अब सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और निःशुल्क दवाएं मिल रही हैं.

सूरजपुर जिले की सरिता देवी, जो पहले महंगे इलाज के कारण परेशान थीं, ने कहा, “पहले इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब जिला अस्पताल में ही सारी सुविधाएं मिल रही हैं. सरकार की योजनाओं से हमें बहुत राहत मिली है.”

इसी तरह, बस्तर के किसान रामलाल ने बताया, “गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनने से अब छोटे-मोटे इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ता. डॉक्टर और दवाएं यहीं मिल जाती हैं.”

आगे की योजनाएं और सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में घोषणा की कि आने वाले वर्षों में राज्य में 500 से अधिक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 50 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे. इसके अलावा, सरकार टीबी, मलेरिया और कुपोषण जैसी बीमारियों के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला रही है. सरकार का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक स्वस्थ रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. इन योजनाओं और सुधारों से यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है.

सुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत इन कारोबारियों के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी

सुकमा में ACB और EOW की टीम का छापा, DFO समेत इन कारोबारियों के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी

 सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

किन ठिकानों पर हुई छापेमारी?

सुकमा DFO (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के कार्यालय और निवास पर जांच जारी हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। कोन्टा और छिंदगढ़ में कई जगहों पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों में भी ACB और EOW की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

ACB/EOW Raid In Sukma: जानकारी  के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी अधिकारियों के हाथ लगी है। ACB और EOW की टीमें अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह घोषणा राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक “स्वदेशी की विकास यात्रा” का विमोचन भी किया।

स्वदेशी अपनाना विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम :-

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047” के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत एक विशाल और संपन्न देश है।

यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, और साथ ही हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यह हमें न केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार प्रदान करता है, बल्कि नवाचार और औद्योगिकीकरण के लिए भी असीम संभावनाएँ खोलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलावों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की ओर :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को संरक्षण और समर्थन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमने अपने उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दीं और इसका परिणाम यह हुआ कि हम अब न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी मजबूती से उभर रहे हैं।

बस्तर क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा:-

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब बहुत सीमित क्षेत्र में सिमट गया है। अब समय आ गया है कि स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएँ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और वे नक्सलवाद की ओर न जाने पाएं।

नई औद्योगिक नीति: रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता:-

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस नीति में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सके। स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं।

उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, श्रेष्ठ उद्यमियों को किया गया सम्मानित:-

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों को “उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा और नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सरकार हर संभव सहायता देगी। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. सुंदरम, अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल, देश के प्रतिष्ठित उद्यमी, प्रोफेसर, कुलपति, आर्थिक विशेषज्ञ और स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब न केवल एक औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि स्वदेशी को अपनाकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।

मैट्स यूनिवर्सिटी में “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मैट्स यूनिवर्सिटी में “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 रायपुर : मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर और आरंग परिसर ने आज 8 मार्च 2025 को “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” की थीम के साथ उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मैट्स यूनिवर्सिटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सा पेशेवर डॉ. वीणा चंद्रवंशी दीवान, दीवान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर की निदेशक और प्रसूति एवं स्त्री रोग में सलाहकार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह की शुरुआत प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांड, डॉ. आशा अंभाईकर, डॉ. कल्पना चंद्राकर, डॉ. रेशमा अंसारी और सुश्री परविंदर कौर और डॉ. वीणा चंद्रवंशी दीवान के गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई, जिसमें इस दिन के महत्व और समाज को आकार देने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। डॉ वीणा चंद्रवंशी दीवान ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया, अपनी यात्रा और पेशेवर अनुभव से अंतर्दृष्टि साझा की।

इस कार्यक्रम में मैट्स यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने भी इस आयोजन की शुभकामनाएं दीं और सभी छात्रों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए टीमवार सांस्कृतिक गतिविधियाँ और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री गजराज पगारिया जी ने छात्रों और कार्यक्रम के प्रतिभागियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी। कुलपति डॉ के पी यादव सर ने उत्सव के लिए संकाय सदस्यों, कार्यरत कर्मचारियों और छात्रों को प्रोत्साहित किया। श्री गोकुलानंद पांडा रजिस्ट्रार मैट्स यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम के लिए ज्ञान के शब्द भेजे और प्रतिभागियों को बधाई दी।

बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल

 कवर्धा। कबीरधाम जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

  • परिजनों के अनुसार विकासखंड लोहारा के सिंघनपुरी जंगल से साहू परिवार की बेटी की शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो पिकअप वाहनों में करीब 100 लोग सवार होकर जा रहे थे।
  • एक वाहन में पुरुष और दूसरे में महिलाएं थीं। सरोधा के पास पलानी घाट में महिलाओं को ले जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खेत में पलट गई।
  • हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहक वाहन तेज गति से जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
  • हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
  • इसके बाद कवर्धा से एंबुलेंस और बचाव दल मौके के लिए रवाना किए गए। घायलों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है।

घायलों की चीखों से गूंजा अस्पताल

  • हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने में मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस की आवाज से शहर गूंज उठा।
  • घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी उपलब्ध सरकारी और निजी एंबुलेंस को सेवा में लगा दिया।
  • कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, घायलों को त्वरित सहायता

  • घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की। उपमुख्यमंत्री ने कहा,यह हादसा बेहद दुखद है।
  • सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घायल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है।

इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री वर्मा

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री वर्मा

 रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित और समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित हो रही है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजनाएं संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण महिला समूहों द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाने में सहायक बन रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर श्री दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं।

राजधानी में ये क्या हो रहा…गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं चल रही है गोलियां, तो कहीं, चल रहे हैं चाकू…

राजधानी में ये क्या हो रहा…गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं चल रही है गोलियां, तो कहीं, चल रहे हैं चाकू…

  रायपुर: राजधानी में इन गर्लफ्रेंड के चक्कर में कई गोलियां चल रही है..तो कहीं चाकू..। एक दिन पहल राजधानी के तेलीबांधा इलाके में गोली चली थी, शुक्रवार की रात मोवा में चाकूबाजी हो गयी। शुक्रवार को रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा अमन नगर में चाकूबाजी की वारदात हुई।

जांच में पता चला है कि  एक ही युवती से दो-दो लड़के इश्क फरमा रहे थे। इसी चक्कर में ये चाकूबाजी हुई। वारदात के बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया हैं। प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हमला हुआ। पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

प्यार के चक्कर में चली गोली

इससे पहले शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में तेलीबांधा में भी गोली चली थी। दो युवकों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बेटे ने भी 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ। 6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास एक सेकेंड हैंड कार शोरूम कार सॉल्यूशन में मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था।

उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी। तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी। मामला बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गयी।

CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

 राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले को पहला महिला थाना की सौगात मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाने का शुभारंभ किया। इस थाने की स्थापना से अब जिले की महिलाएं अपनी शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज करा सकेंगी और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

थाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को सौंपी गई है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है। महिला थाना में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो और अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डॉ. रमन सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।