BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Breaking : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भर्ती की तारीख तीन दिन बढ़ी, जानें कब है अंतिम तिथि

Breaking : नर्सिंग पाठ्यक्रमों में भर्ती की तारीख तीन दिन बढ़ी, जानें कब है अंतिम तिथि

 रायपुर : राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है।

इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी जिसे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है। काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाईट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार रूपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रूपए शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाईन आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाने पर त्रुति सुधार के लिए 1 हजार रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। त्रुटि सुधार के समय पहले दिए गए ई-मेल एवं मोबाईल नंबर में कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा।

बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजनों पर दें विशेष ध्यान –  उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजनों पर दें विशेष ध्यान – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर। बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा बस्तर संभाग के सभी जिला खेल अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदानों की उपलब्धता, उनकी मैपिंग, भोजन, यातायात, आवास, प्राथमिक चिकित्सा, निर्णायकों एवं रेफरियों की व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार और संचालक श्रीमती तनूजा सलाम भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थीं। बस्तर संभाग के सभी जिला खेल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में बस्तर ओलंपिक की पंजीयन प्रक्रिया एवं व्यापक प्रचार-प्रसार की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रचार-प्रसार की योजनाओं—जैसे दीवार लेखन, मशाल यात्रा, पोस्टर, बैनर, पैंपलेट वितरण, हाट-बाज़ारों में प्रचार इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के लिए अब तक 2 लाख 72 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है। 20 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। इस पर श्री साव ने प्रत्येक विकासखण्ड में पंजीयन की स्थिति की समीक्षा कर जिन क्षेत्रों में पंजीयन कम हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की तुलना में पुरुष प्रतिभागियों के कम पंजीयन को देखते हुए जिला खेल अधिकारियों को पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

श्री साव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि बस्तर ओलंपिक अब केवल क्षेत्रीय आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि इसकी ख्याति पूरे देश में फैल चुकी है। अतः इसे राष्ट्रीय महत्व का आयोजन मानते हुए विकासखंड से लेकर संभाग स्तर तक उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रेरणा स्रोत के रूप में आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने 25 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक होने वाले विकासखंड स्तरीय आयोजनों के लिए सभी जिलों को समय पूर्व संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

CG : पुरे छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, अधिसूचना जारी

CG : पुरे छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, अधिसूचना जारी

 रायपुर।  राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। छुट्टी को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर पुरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि स्कूलों में पहले से ही छुट्टी का आदेश जारी है। दीपावली को लेकर 20 अक्टूबर से छह दिनों की छुट्टी घोषित की गयी है।

 z

 

TRANSFER NEWS : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 108 पुलिसकर्मियों को भेजा गया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

TRANSFER NEWS : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 108 पुलिसकर्मियों को भेजा गया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 जांजगीर-चांपा।  जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में 108 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं।

देखें आदेश

CG : एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन – मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

CG : एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन – मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

 रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपरा और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। एकता परेड में प्रस्तुत होने वाली यह झांकी हमारे राज्य की ‘एकता में विविधता’ की अद्भुत परंपरा को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष बस्तर की बदलती पहचान और विकास यात्रा पर केंद्रित होगी। राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की जा रही यह झांकी बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला और आधुनिक विकास के समन्वय को प्रदर्शित करेगी। झांकी का मुख्य संदेश होगा कि बस्तर अब बदलाव की राह पर है — संघर्ष से विकास की ओर, भय से विश्वास की ओर। इसमें दर्शाया जाएगा कि जिस भूमि ने कभी संघर्ष और असमानता के दौर देखे, आज वही क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है।

राज्य सरकार की पुनर्वास एवं विकासोन्मुख नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह झांकी न केवल बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को प्रदर्शित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, एकता और लोकगौरव की झलक भी पेश करेगी।

 
Pcc चीफ दीपक बैज ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, गृह मंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Pcc चीफ दीपक बैज ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, गृह मंत्री को लेकर कह दी ये बड़ी बात

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भांग खाकर चलाई जा रही है, क्योंकि प्रदेश में कई घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने हाल ही में हुए कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, राजधानी में एसपी कलेक्टर कांफ्रेंस हो रही थी, लेकिन प्रदेश में कई घटनाएं हो रही है।

उन्होंने बस्तर की घटना का जिक्र किया, जहां एक गर्भवती महिला को खटिया पर लादकर अस्पताल लाया गया और रास्ते में ही उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी विधानसभा में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा पाए। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि, बस्तर में दारू साप्लाई के लिए एम्बुलेंस मिल जाती है, लेकिन महिला के लिए नहीं मिल पाती।

दीपक बैज ने कोरबा की घटना का भी जिक्र किया, जहां सपना चौधरी के साथ होटल में अभद्रता हुई, लेकिन सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है। उन्होंने तीसरी घटना में रायपुर के साइंस कॉलेज में हुई गुंडागर्दी का भी जिक्र किया, जहां हॉस्टल में मारपीट हुई, लेकिन पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि, इस सरकार में ना आम जनता सुरक्षित है ना महिलाएं, ना ही छात्र सुरक्षित है। लेकिन छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री फिल्मी डायलॉग मार रहे थे कि अपराधी थर-थर कांपने चाहिए।

दीपक बैज ने एसपी कलेक्टर कांफ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि, कल गृह मंत्री और महासमुंद एसपी के बीच बहस हुई,अगर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एसपी और गृह मंत्री के बीच बातचीत हो रही है तो अधिकारी डर नहीं रहे हैं। गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं।

  वहीं दीपक बैज ने बलौदाबाजार की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि, जहां एक युवक के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट की और ऊपर से उसी पीड़ित युवक पर मामला दर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से नाबालिग बच्चों के गायब होने का मामला भी गंभीर है, 9 महीने में 667 नाबालिग गायब हुए हैं, जिनमें 364 बच्चियां हैं। अब तक 9 हजार महिलाएं गायब हुई है। महिलाओं को दूसरे राज्यों में बेचने का मामला सामने आया। लेकिन यह सरकार महिला सुरक्षा देने में नाकामयाब है।

सौम्या चौरासिया के खिलाफ EOW ने 8 हजार पन्नों का चालान किया पेश, 45 बेनामी अचल संपत्ति का भी खुलासा

सौम्या चौरासिया के खिलाफ EOW ने 8 हजार पन्नों का चालान किया पेश, 45 बेनामी अचल संपत्ति का भी खुलासा

 रायपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज रायपुर की विशेष अदालत में 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है। सौम्या पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया है और 45 बेनामी अचल संपत्ति का खुलासा किया गया है।

चालान में यह भी खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने अपने परिवार और अन्य व्यक्तियों के नाम पर लगभग 45 बेनामी अचल संपत्तियों में निवेश किया है। यह निवेश मुख्य रूप से 2019 से 2022 के बीच किया गया था, जब वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थी।

बता दें कि, आर्थिक अपराध शाखा की जांच यह प्रमाणित हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने अपने पद पर रहते हुए लगभग 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार 298 रुपए की अवैध कमाई की है।

CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, इन लोगों ने लूटा गरीबों का राशन, जांच में हुए चौंकाने वाला खुलासा……

CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, इन लोगों ने लूटा गरीबों का राशन, जांच में हुए चौंकाने वाला खुलासा……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राशन कार्ड निर्माण के दौरान जमकर अनियमितताएँ सामने आई हैं। केंद्र के निर्देश के बाद जिले में जब जाँच शुरू हुई, तो पता चला कि जिले में धन्ना सेठों ने तो राशन कार्ड बनवाया ही है, साथ ही ढाई हज़ार से अधिक ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने दूसरे प्रांत में रहते हुए रायगढ़ जिले में राशन कार्ड बनवा लिया। इतना ही नहीं 5000 से अधिक राशन कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। आँकड़े सामने आने के बाद अब इन्हें डिलीट करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल पिछले कुछ सालों में जिले सहित प्रदेश भर में जमकर राशन कार्ड बनाए गए थे। हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी जिलों को पत्र भेजकर संदिग्ध राशन कार्डों की जाँच के निर्देश दिए। रायगढ़ जिले में लगभग 1,61,000 राशन कार्डधारियों की सूची को संदिग्ध मानते हुए जाँच के आदेश दिए गए। खाद्य विभाग ने जब व्यक्तियों की जाँच शुरू की तो चौंकाने वाले आँकड़े सामने आए। जाँच में लगभग 2586 ऐसे कार्डधारी सामने आए हैं जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए दूसरे राज्यों का आधार कार्ड लगाया। इतना ही नहीं 229 ऐसे राशन कार्डधारी हैं जो किसी न किसी कंपनी के निदेशक हैं। लगभग 5330 राशन कार्डधारियों का लंबे समय से कोई पता ही नहीं है। इन्होंने लंबे समय से राशन लिया ही नहीं है। इसके अलावा 2367 लोग ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय 6 लाख से अधिक है और जो पात्रता न रखते हुए भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।

अभी सिर्फ 12,000 राशन कार्डों की ही जाँच हुई है जबकि लगभग 2,80,000 राशन कार्डों की जाँच अभी बाकी है। जानकारों का कहना है कि चुनावी साल में वोट बैंक प्रभावित न हो इसलिए दस्तावेज़ों की जाँच नहीं की गई जिसकी वजह से फर्जी तरीके से राशन कार्ड बना दिए गए। अगर सूक्ष्मता से जाँच की जाए तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियाँ उजागर होंगी। उधर मामले में अधिकारी भी इन आँकड़ों को स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक जिला होने की वजह से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन भी किया है इस वजह से राशन कार्ड संदिग्ध दिख रहे हैं। फिर भी हर एक बिंदु पर कार्डों की जाँच की जा रही है। गलत पाए जाने पर राशन कार्डों को डिलीट किया जाएगा।

CG – 2 की मौत : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत, पत्नी और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर…..

CG – 2 की मौत : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत, पत्नी और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर…..

 रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच दो जिलों में अलग अलग हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि बच्ची समेत दो घायल है। रायगढ़ जिले में एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गयी। कोरबा में बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे जबकि व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घायल हो गए।

रायगढ़ में एक की मौत

जानकारी के मुताबिक़, पहली घटना रायगढ़ जिले में हुई। जहाँ सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के ग्राम बोरीगामा निवासी विरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह देलारी गांव में किराए पर रह रहा था। विरेंद्र कुमार एनआर इस्पात प्लांट में फिटर का काम करता था।

वह काम से लौट रहा था इसी दौरान ग्राम गेरवानी-सरायपाली के बीच स्थित मां काली प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना कोरबा की है। कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर एक वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक़, उदयपुर जिले के केतमा थाना अंतर्गत उमदेवा चौकी क्षेत्र निवासी सुमन साय अगरिया (45) बाइक से अपनी पत्नी संगीता अगरिया (42) और 15 वर्षीय बेटी कृष्णा के साथ पाली के नोनबिर्रा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे। जहाँ से वो वापस उदयपुर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में सुमन साय अगरिया की मौत हो गयी। जबकि पत्नी संगीता अगरिया और बेटी कृष्णा घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

CG – इस मेडिकल स्टोर में बिक रहा था जहरीला सिरप, औषधि विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर किया सील, संचालक पर FIR की तैयारी…..

CG – इस मेडिकल स्टोर में बिक रहा था जहरीला सिरप, औषधि विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर किया सील, संचालक पर FIR की तैयारी…..

 गरियाबंद। राजस्थान में जिन बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई थी, वैसा ही नकली Besto-Cof सिरप राजिम के एक मेडिकल स्टोर में बिक रहा था। जब लैब जांच में यह सिरप नकली पाया गया, तो खाद्य एवं औषधि विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

विभाग ने संबंधित कंपनी तो पत्र लेटर लिखकर कहा है कि इस दवा की सप्लाई नहीं करे। राज्य में नकली दवा कहां से आई फिलहाल विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है।

छापे के दौरान जब्त किए गए Besto-Cof सिरप को जांच के लिए लैब भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, अब उसकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में पता चला कि सिरप में जो दवा होनी चाहिए थी, वह मानक के अनुसार नहीं थी। जिसके बाद विभाग ने दुकान संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दवा का सैंपल दो महीने पहले लिया गया था। अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है।

मेडिकल स्टोर संचालक सीताराम साहू ने बताया कि उसने यह दवाई रायपुर की KPS फर्म से खरीदी थी। उसने इसका बिल भी दिखाया है। हालांकि जांच में पता चला कि वो बिल दूसरी दवा का था। जिसके बाद KPS फर्म पर भी मामला दर्ज किया गया है।

CG- नाबालिग से रेप : दरिंदे ने डरा धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म, 2 महीने की हुई गर्भवती, फिर जो हुआ….

CG- नाबालिग से रेप : दरिंदे ने डरा धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म, 2 महीने की हुई गर्भवती, फिर जो हुआ….

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। डरा धमकाकर कई बार दरिंदगी की गयी। नाबालिग दो माह की गर्भवती निकली है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक़, मामला कोंडागांव जिले के केशकाल के फरसगांव थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग दो गर्भवती हो गई। इस मामले का खुलासा हुआ तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हुई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग ने बताया, युवक ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। उसने डर से किसी को इस बारे में नहीं बताया। इसी बीच नाबालिग दो माह गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिजनों को इस बारे में पता चला। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

दुर्गा महाविद्यालय में ,भाषण ,निबंध, नारा लेखन, शपथ ,रैली ,नुक्कड़ नाटक, वीडियो प्रस्तुति, रिल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में ,भाषण ,निबंध, नारा लेखन, शपथ ,रैली ,नुक्कड़ नाटक, वीडियो प्रस्तुति, रिल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रायपुर :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार स्वीप कार्य योजना के तहत उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम के आयोजन के तहत दुर्गा महाविद्यालय में 10 से 14 अक्टूबर के बीच परिचर्चा ,भाषण ,निबंध, नारा लेखन, शपथ ,रैली ,नुक्कड़ नाटक, वीडियो प्रस्तुति, रिल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को मतदाता दिवस पर महाविद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा तरुण साहू मैडम असिस्टेंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के कुशल मार्गदर्शन में यह सभी गतिविधियां कराई गई प्रतिभा मुखर्जी साहूकार प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग से मीडिया प्रभारी टीम से जय वर्मा एवं अजय सर का सहयोग रहा प्राचार्य स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया एवं डॉ कामिनी बावनकर,केंपस एम्बेसडर अनुसूची कुंभलकर, रुद्रांश सोनी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अजय शर्मा, डॉ अमन झा डॉक्टर सुचित्रा राठी ,डॉ प्रगति दुबे, डॉक्टर विभा दुबे ,रविंद्र राजपूत, विक्की सर का विशेष सहयोग रहा मतदाता जागरूकता शपथ डॉ अजय शर्मा छात्र संघ प्रभारी द्वारा दिलवाई गई कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आगे भी स्वीप के अंतर्गत और भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में "फिज़िकल एंड मेंटल वेल-बींग" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में "फिज़िकल एंड मेंटल वेल-बींग" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जी ई सी, रायपुर में समग्र स्वास्थ्य की ओर एक कदम – तन और मन सशक्तिकरण कार्यशाला

रायपुर :- राज्य के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के सुअवसर पर "एन आयुर्वेदिक ओवरव्यू ऑफ़ फिज़िकल एंड मेंटल वेल-बींग" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का दिनाँक 13/10/2025 को आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवम दीप प्रज्वलित करने से हुई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. अरुणा ओझा, काया चिकित्सा विभाग, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर तथा डॉ. नम्रता तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर शरीर रचना विज्ञान विभाग शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर ने शिरकत की, यह विशेष कार्यशाला प्रो. डॉ. एम्. आर. खान, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर एवं प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य और सानिध्य से उनकी गरिमामयी उपस्थिति में हुआ |  कार्यक्रम का विवरण और महत्ता बताते हुए, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कार्यक्रम-समन्वयक, प्राध्यापक एवम विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंसेज़ एवम हयूमैनिटिज़, प्रो. डॉ. श्वेता चौबे ने छात्रों को मानसिक और शारिरिक रूप से मज़बूत बनकर जीवन को दिशा देने पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को इन दोनों महत्वपूर्ण घटकों में संतुलन बनाये रखने के लिए, एवं छात्रों को इस कार्यशाला और मूर्धन्य वक्ताओं के ज्ञान को आत्मसात करने का मशवरा दिया। कार्यक्रम की प्रासंगिकता बताते हुए उन्होंने बताया कि, महिलाओं की मानसिक एवं शारीरिक मज़बूती, चाहे कार्यस्थल पर हो, घरेलु या सामाजिक स्तर पर इसको शत प्रतिशत सुनिच्श्चित करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आंतरिक शिकायत समिति, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर ने यह कार्यशाला आयोजित की है, ताकि इस संस्था में कार्यरत महिलायें, छात्राएँ, सभी इसका ज्ञान लेकर इसे अमल में लायें | 
कार्यशाला के प्रथम सत्र में, डॉ. नम्रता तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर शरीर रचना विज्ञान विभाग शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर ने अपने व्याख्यान में आत्मचिंतन, माइंडफुलनेस, ध्यान, तथा भौतिक इच्छाओं व अहंकार से विरक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मानसिक संतुलन के महत्व को समझाया तथा यह बताया कि कौन-कौन से कारक मन को कमजोर करते हैं — जैसे अत्यधिक काम का दबाव, रिश्तों में तनाव, आर्थिक स्थिति या अधिक सोचना
उन्होंने योग, प्राणायाम और हर्बल थेरेपी जैसी तकनीकों को मानसिक दृढ़ता बढ़ाने और मनोबल को ऊँचा उठाने के उपाय के रूप में बताया।
इसके पश्चात रिसोर्स पेर्सन्स के साथी डॉ. अकलेश वर्मा, डॉ. मासूम शर्मा, डॉ. शिल्पी गंगवानी, ने छात्रों को विषय से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर कार्यशाला को और जीवंत और छात्रों को उत्साहित कर दिया।

अगले सत्र में डाॅ. अरुणा ओझा, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, कायचिकित्सा विभाग, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर ने आयुर्वेद के अनुसार स्वास्थ्य के तीन मूलभूत ऊर्जाओं (दोषों) — वात, पित्त और कफ — की अवधारणा को समझाया।
उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति में इन दोषों का एक विशिष्ट संयोजन होता है, और यही उसके व्यक्तित्व एवं मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित आहार, अच्छा भोजन, शरीर की विषैले तत्वों से शुद्धि जैसे पंचकर्म इत्यादि द्वारा बनाए रखा जा सकता है।
उन्होंने उपयोगी सुझाव दिए, जैसे —

अपनी शारीरिक प्रकृति के अनुसार आहार और जीवनशैली अपनाना,
मानसिक संतुलन के लिए ध्यान,
प्रकृति की लय के साथ सामंजस्य में जीवन जीना,

सत्विक जीवनशैली का पालन करना।

महती जानकारियों से परिपूर्ण यह कार्यशाला संतुष्ट छात्रों के खुशी, उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रो. डॉ. श्वेता चौबे, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कार्यक्रम-समन्वयक, प्राध्यापक एवम विभागाध्यक्ष, बेसिक साइंसेज़ एवम हयूमैनिटिज़, ने विशेषज्ञ वक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आशीष सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, अँग्रेज़ी विभाग ने किया।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. शशिबाला किंडो, सहायक प्राध्यापक, रसायन विभाग ने सभी को हृदय से धन्यवाद देकर कार्यक्रम को औपचारिक रूप से विराम देने की घोषणा की।
CG – नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी, ओवरटेक कर बस के सामने रोकी कार, फिर जो हुआ….. थाने पंहुचा मामला…..

CG – नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी, ओवरटेक कर बस के सामने रोकी कार, फिर जो हुआ….. थाने पंहुचा मामला…..

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नशे में धुत बदमाशों ने चलती बस को रोका फिर उसमे चढ़कर ड्राइवर के साथ मारपीट की। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले तो ओवरटेक कर यात्री बस को रोक लिया, फिर उसमें चढ़कर ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान ड्राइवर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाश उसपर मुक्कों की बरसात करते रहे। घटना के बाद बस चालक किसी तरह जगदलपुर सिटी कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि जगदलपुर का रहने वाला जीतू सरदार यात्री बस लेकर जगदलपुर से हैदराबाद के लिए निकला था। तभी नेशनल हाईवे 30 पर बस्तर टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने बस को ओवरटेक किया और बस को साइड दिए बिना ही बीच रास्ते में कार चलाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद कार सवारों ने बस के आगे कार खड़ी कर दी, फिर बस में चढ़कर ड्राइवर पर हाथ-मुक्कों से मारने लगे।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान ड्राइवर मदद की गुहार लगाता रहा पर किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद कार सावर बदमाश फरार हो गए। इधर ड्राइवर किसी तरह से बस लेकर जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत पर 2 से 3 बदमाशों पर मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

CG – तालाब में सफाई के दौरान मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर…..जांच में जुटी पुलिस…..

CG – तालाब में सफाई के दौरान मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर…..जांच में जुटी पुलिस…..

 कोंडागांव। नगर पालिका की सफाई टीम को नियमित सफाई अभियान के दौरान बंधा तालाब में एक शख्स का शव मिला। नगर पालिका के कर्मचारी तालाब से जलकुंभी हटाने के लिए जेसीबी मशीन से सफाई कर रहे थे, तभी अचानक जलकुंभी के बीच फंसा हुआ शव पानी की सतह पर तैरने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सुबह सफाई के दौरान जलकुंभी के बीच कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर कर्मचारियों को शव नजर आया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जो मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवक की मौत दुर्घटनावश पानी में डूबने से हुई या फिर किसी अन्य कारण से। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG – प्रेमिका से विवाद के बाद बौखलाया प्रेमी : मनचले आशिक ने अस्पताल में किया हंगामा, खुद को भी मारा चाकू…..

CG – प्रेमिका से विवाद के बाद बौखलाया प्रेमी : मनचले आशिक ने अस्पताल में किया हंगामा, खुद को भी मारा चाकू…..

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका से विवाद के बाद खुद को चाकू मार लिया। इसके बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसने जिला अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।

अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात

कोंडागांव के जिला अस्पताल में एक युवक ने घायल हालत में हंगामा मचा दिया। इस दौरान युवक ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खुद को चाकू मार लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल नें भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। घटना के बाद युवक को आसपास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान युवक ने अपना आपा खो दिया और अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। साथ ही अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। मौके पर मौजूद स्टाफ ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि

विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और बीआईएस के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में गुणवत्ता की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय था जब सोने जैसी धातुओं की शुद्धता का पता लगाना कठिन था, लेकिन आज हर उपभोक्ता बीआईएस हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदता है। बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने बताया कि बीआईएस द्वारा बोतलबंद पानी, हेलमेट, खिलौने, गहनों से लेकर करीब 22 हजार वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच मानक चिन्हों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मानकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण के कारण आज देश के गांव और कस्बों में बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनों से मानक चिन्हों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि “विकसित भारत का संकल्प उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती से ही पूरा होगा।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि विश्व मानक दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं और समाज में मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह हमारे वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के प्रयासों को सराहने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है और गुणवत्ता सुधार अब केवल नीति नहीं, बल्कि एक संकल्प बन चुका है।

श्री बघेल ने कहा कि “जागो ग्राहक जागो” का संदेश उपभोक्ताओं को सजग और जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को समाज में आगे बढ़ाएं, ताकि उपभोक्ता संरक्षण और अधिक सशक्त हो सके।

भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक श्री एस. के. गुप्ता ने कहा कि बीआईएस का प्रत्येक मानक उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ब्यूरो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

श्री गुप्ता ने ब्यूरो द्वारा संचालित गतिविधियों और विभिन्न उत्पादों के मानकीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीआईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में निर्मित हर उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे।

मुख्यमंत्री ने मानक महोत्सव में विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) तथा अन्य संस्थानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने मानक स्थापना से जुड़ी गतिविधियों और संस्थाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

सिपेट रायपुर के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि संस्था प्रदेश के युवाओं को लघु एवं दीर्घकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, साथ ही उद्योगों को गुणवत्ता परामर्श और तकनीकी सलाह भी उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री ने सिपेट की पहल की सराहना की और इसे उद्योग-शिक्षा समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बीआईएस की रायपुर शाखा द्वारा लगाए गए स्टॉल में उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं आईएसआई, एचयूआईडी और हॉलमार्क युक्त आभूषणों की प्रमाणिकता जांच सकते हैं।

ऐप के जरिए उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें दर्ज करने और आईएसआई मुहर के दुरुपयोग की सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

शैक्षणिक संस्थानों के नवाचारी स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

मानक महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए नवाचार आधारित स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचारों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी के विद्यार्थियों ने रक्तचाप जांचने की मशीन और मिट्टी की नमी मापने की मशीन तैयार की। पंडित आर. डी. तिवारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने “एक्सप्लोरर रोबोट” प्रस्तुत किया, जो अंधेरे और दुर्गम स्थानों में रास्ता खोजने में सक्षम है। यह रोबोट खदानों और औद्योगिक स्थलों पर उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अंडा के विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रेन का मॉडल तैयार किया, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से चर्चा की, उनके नवाचारी कार्यों की जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा —“युवाओं की सोच में जब गुणवत्ता और नवाचार जुड़ता है, तभी भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर होता है।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुणवत्ता सिर्फ उद्योग या उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर पहलू का संस्कार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मानक केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “क्वालिटी को क्वांटिटी से पहले रखें” और छत्तीसगढ़ को मानकीकरण, नवाचार और पारदर्शिता में देश का अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने कहा —“जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म समझेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।”

इस अवसर पर एनआईटी रायपुर के निदेशक श्री एन. व्ही. रमन्ना राव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, इस्पात प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक श्री ए. के. चक्रवर्ती, कैट के अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, छत्तीसगढ़ स्टील रिरोलर्स निर्माता संघ के अध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी और छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स संघ के अध्यक्ष श्री कमल सोनी उपस्थित थे।

 
विश्व मानक दिवस महोत्सव में शामिल हुए शामिल हुए सीएम साय, कहा- गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान

विश्व मानक दिवस महोत्सव में शामिल हुए शामिल हुए सीएम साय, कहा- गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है।

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और बीआईएस के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में गुणवत्ता की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक समय था जब सोने जैसी धातुओं की शुद्धता का पता लगाना कठिन था, लेकिन आज हर उपभोक्ता बीआईएस हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदता है। बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने बताया कि बीआईएस द्वारा बोतलबंद पानी, हेलमेट, खिलौने, गहनों से लेकर करीब 22 हजार वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच मानक चिन्हों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मानकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण के कारण आज देश के गांव और कस्बों में बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनों से मानक चिन्हों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि “विकसित भारत का संकल्प उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती से ही पूरा होगा।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि विश्व मानक दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं और समाज में मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह हमारे वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के प्रयासों को सराहने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है और गुणवत्ता सुधार अब केवल नीति नहीं, बल्कि एक संकल्प बन चुका है।

बघेल ने कहा कि “जागो ग्राहक जागो” का संदेश उपभोक्ताओं को सजग और जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को समाज में आगे बढ़ाएं, ताकि उपभोक्ता संरक्षण और अधिक सशक्त हो सके।

भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एस. के. गुप्ता ने कहा कि बीआईएस का प्रत्येक मानक उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ब्यूरो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

गुप्ता ने ब्यूरो द्वारा संचालित गतिविधियों और विभिन्न उत्पादों के मानकीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीआईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश में निर्मित हर उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे।

मुख्यमंत्री ने मानक महोत्सव में विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) तथा अन्य संस्थानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने मानक स्थापना से जुड़ी गतिविधियों और संस्थाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

सिपेट रायपुर के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि संस्था प्रदेश के युवाओं को लघु एवं दीर्घकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है, साथ ही उद्योगों को गुणवत्ता परामर्श और तकनीकी सलाह भी उपलब्ध कराती है। मुख्यमंत्री ने सिपेट की पहल की सराहना की और इसे उद्योग-शिक्षा समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बीआईएस की रायपुर शाखा द्वारा लगाए गए स्टॉल में उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं आईएसआई, एचयूआईडी और हॉलमार्क युक्त आभूषणों की प्रमाणिकता जांच सकते हैं।

ऐप के जरिए उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें दर्ज करने और आईएसआई मुहर के दुरुपयोग की सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

शैक्षणिक संस्थानों के नवाचारी स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

मानक महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए नवाचार आधारित स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। मुख्यमंत्री  साय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचारों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी के विद्यार्थियों ने रक्तचाप जांचने की मशीन और मिट्टी की नमी मापने की मशीन तैयार की। पंडित आर. डी. तिवारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने “एक्सप्लोरर रोबोट” प्रस्तुत किया, जो अंधेरे और दुर्गम स्थानों में रास्ता खोजने में सक्षम है। यह रोबोट खदानों और औद्योगिक स्थलों पर उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अंडा के विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रेन का मॉडल तैयार किया, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी है। मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से चर्चा की, उनके नवाचारी कार्यों की जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा —“युवाओं की सोच में जब गुणवत्ता और नवाचार जुड़ता है, तभी भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर होता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुणवत्ता सिर्फ उद्योग या उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर पहलू का संस्कार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मानक केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “क्वालिटी को क्वांटिटी से पहले रखें” और छत्तीसगढ़ को मानकीकरण, नवाचार और पारदर्शिता में देश का अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने कहा —“जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म समझेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।”

 

 World Standards Day:  इस अवसर पर एनआईटी रायपुर के निदेशक एन. व्ही. रमन्ना राव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी, इस्पात प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ए. के. चक्रवर्ती, कैट के अध्यक्ष परमानंद जैन, छत्तीसगढ़ स्टील रिरोलर्स निर्माता संघ के अध्यक्ष  संजय त्रिपाठी और छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स संघ के अध्यक्ष कमल सोनी उपस्थित थे।

Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड नक्सली था।

 
बड़ी मुठभेड़ों में रहे शामिल 

जानकारी के अनुसार, मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहें है।

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा नेता की हत्या कर दी है। घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्यम पुनेम की मुखबिरी के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी।

भाजपा नेता सत्यम पुनेम की हत्या 

सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र नक्सलियों का एक समूह देर रात सत्यम पुनेम के घर पहुँचा और उन्हें जबरन बाहर बुलाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सली मौके पर पर्चे फेंककर फरार हो गए, जिनमें पुलिस के लिए चेतावनी और शासन विरोधी संदेश लिखे होने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे तथा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “घटना नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गई है, क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या

श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम का आयोजन

श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम का आयोजन

 रायपुर- आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं की रैली कलेक्ट्रेट परिसर, नगर घड़ी चौक, शास्त्री चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में आई।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी, सहायक निदेशक श्री संदीप शर्मा जी, सहायक निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव जी, सहायक निदेशक एमपी रावत जी तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष माननीय अजय तिवारी जी उपस्थित रहे।

खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी जी तथा निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी ने छात्राओं को अपने उद्बोधन में स्वदेशी अपनाने तथा खादी को प्रोत्साहित करने हेतु छात्राओं को संकल्पित करवाया।

इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया,
छात्राओं ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया और स्वयं चरखा चलाकर खुश हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता घई, एनएसएस अधिकारी सुश्री तेजेश्वरी साहू, संरक्षक डॉ पदमा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Crime: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद, DRI करेगी जांच

Crime: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद, DRI करेगी जांच

 रायपुर/नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नागपुर मंडल टास्क टीम ने बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। यह कार्रवाई आमगांव से गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में की गई। बरामद ज्वेलरी की अनुमानित कीमत 3.37 करोड़ रुपए आंकी गई है।

 RPF को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोंदिया स्टेशन पर संदिग्ध यात्री नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर, गोंदिया की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 683 ग्राम सोना (कीमत लगभग 3.27 करोड़ रुपये) और 7 किलो 440 ग्राम चांदी (कीमत लगभग 10.44 लाख रुपये) बरामद हुई।

 पूछताछ में आरोपी नरेश पंजवानी बरामद ज्वेलरी के लिए कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। मामला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), नागपुर को सौंप दिया गया, जिसने ज्वेलरी को जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नक्सली क्षेत्र “वंजलवाही” में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा कैंप, “नियद नेल्ला नार” योजना से सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

नक्सली क्षेत्र “वंजलवाही” में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा कैंप, “नियद नेल्ला नार” योजना से सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

 सुकमा। नक्सल प्रभावित ग्राम वंजलवाही में जिला सुकमा पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह स्थापना छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” (नई दिशा – नया रास्ता) योजना के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास और जनकल्याण को सुदृढ़ बनाना है।

इस कैंप की स्थापना से कोंटा–गोलापल्ली–किस्ताराम मार्ग अब सीधे जुड़ गया है, जिससे यात्रा दूरी लगभग आधी हो जाएगी। भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए माओवादियों के कोर ज़ोन क्षेत्र में लगातार दो स्थानों पर एक साथ कैंप स्थापित करने में सफलता प्राप्त की।

सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा, साथ ही ग्रामीणों को शासन की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा। यह कदम माओवादियों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि है जो क्षेत्र के नागरिकों के जीवन में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।

वर्ष 2024 से अब तक जिला सुकमा में कुल 20 नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा चुकी है। इसके परिणामस्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय प्रगति हुई है— अब तक 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 64 माओवादी मारे गए, तथा 451 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस सफलता का श्रेय बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण को जाता है।

कैंप की स्थापना से अब क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, पीडीएस व्यवस्था एवं मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। स्थानीय नागरिकों में इस पहल को लेकर अत्यंत उत्साह है।

“नियद नेल्ला नार” योजना अंतर्गत अब तक स्थापित 20 सुरक्षा कैंप:
टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुड़ेम, गोलाकोण्डा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम, उसकावाया, नुलकातोंग, तुमालभट्टी, वीरागंगलेर, मैता, पालागुड़ा, गुंडा, राजगुंडेम, नागाराम एवं वंजलवाही।

 
फिर सामने आई नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF का जवान घायल

फिर सामने आई नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF का जवान घायल

बीजापुर। Bijapur IED Blast:  छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित भोपालपटनम क्षेत्र में माओवादियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया घटना की आधिकारिक पुष्टि बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा ने की है।IED पर जवान का पैर पड़ने से इस आईईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन जवान घायल हो हैं। लेकिन एएसपी ने एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है।

ASP से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। टीम जब जंगल के अंदरूनी हिस्से से गुजर रही थी, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED पर एक जवान का पैर पड़ गया और जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत मौके से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया।

ASP चंद्रकांत ने बताया कि, घायल जवान की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है, साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को क्षेत्र में रवाना किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि, ऐसी घटनाओं से जवानों का मनोबल कमजोर नहीं होगा। नक्सल विरोधी अभियान और मजबूती से जारी रहेगा।

Bijapur IED Blast: भोपालपटनम का यह इलाका लंबे समय से माओवाद प्रभावित रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इस क्षेत्र में गश्त और डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं ताकि माओवादियों के नेटवर्क को खत्म किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

बस्तर में इस वर्ष में हुई IED ब्लास्ट की घटनाएं 

10 अक्टूबर: बीजापुर में IED ब्लास्ट में आदिवासी बच्चा घायल

9 अक्टूबर: नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी मिला, बीडीएस ने किया नष्ट

4 अक्टूबर: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट, महिला नक्सली घायल

29 सितंबर: अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, 5 विस्फोटक नष्ट

29 सितंबर: बीजापुर में 10 किलो का IED बरामद

30 अगस्त: बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का IED मिला

18 अगस्त: बीजापुर IED ब्लास्ट में जवान शहीद

14 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान जख्मी

5 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल

20 जुलाई: भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में नाबालिग घायल

14 जुलाई: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED पर पड़ा पैर, चार घायल

2 जुलाई: बीजापुर में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण आईईडी की चपेट में आया

9 जून: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

30 मई : बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल.

6 मई : बीजापुर IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी घायल.

26 अप्रैल: बीजापुर में डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आया.

21 अप्रैल: बीजापुर IED ब्लास्ट, सीएएफ जवान शहीद

9 अप्रैल: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल.

7 अप्रैल : अबूझमाड़ के जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

4 अप्रैल : नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल

30 मार्च : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन IED ब्लास्ट, महिला की मौत

28 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल. बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का IED बरामद

23 मार्च : बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल

20 मार्च : बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल

7 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

21 फरवरी: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

15 फरवरी : बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान घायल

18 जनवरी : नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल

16 जनवरी: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल

12 जनवरी: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर में दो पुलिसकर्मी घायल

10 जनवरी : ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की 2 घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल

06 जनवरी : बीजापुर मे आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ाई, 8 जवान शहीद

3 जनवरी : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायलa

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून बाय-बाय, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक!… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून बाय-बाय, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक!… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

 CG Weather Update : दस साल का रिकार्ड तोड़कर 28 मई को सुकमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है. 139 दिन सक्रिय रहने के बाद कांकेर से इसकी रवानगी शुरू हुई है. अगले दो दिन के भीतर इसके रायपुर और सप्ताहभर के अंदर अंबिकापुर छोड़ने की संभावना है.

मानसून की उपस्थिति के दौरान राज्य में 1242 मिमी. बारिश हो चुकी है, जिसमें सर्वाधिक बलरामपुर जिले में 1579 मिमी है. मानसून के प्रदेश से विदाई प्रारंभ होने की सामान्य तारीख 5 अक्टूबर है. इस बार कांकेर से इसकी शुरुआत 6 दिन लेट 13 अक्टूबर को हुई है. माना जा रहा है परिस्थिति अनुकूल होने के कारण सप्ताहभर के भीतर यह पूरा छत्तीसगढ़ छोड़ देगा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेलसियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड 17.8 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान भैरमगढ़ में सबसे ज्यादा 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बीजापुर में 3 सेमी, गंगालूर में 2 सेमी, सुकमा और छिंदगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई है.

कहां हुई कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान भैरमगढ़ में सबसे ज्यादा 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बीजापुर में 3 सेमी, गंगालूर में 2 सेमी, सुकमा और छिंदगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई है.

कुछ स्थानों पर आज बसरेंगे बादल

मौसम विभाग ने प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई कांकेर तक हो गई है. दक्षिणी भाग में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की संभावना जताई है. साथ ही बारिश के आसार हैं. इस दौरान तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस लेकर के बीच रह सकता है.