CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
शादी में अगर DJ बजा तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे इमाम, मुस्लिम समाज की नेक पहल…

शादी में अगर DJ बजा तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे इमाम, मुस्लिम समाज की नेक पहल…

 रायपुर। राजधानी के मुस्लिम समाज ने यह निर्णय लिया है कि मुस्लिम समाज के वैवाहिक कार्यक्रमों एवं दूसरे आयोजनों में होने वाली कुरीतियों एवं बुराईयों को रोकने के लिये मुस्लिम समाज सख्त कदम उठायेगा तथा शादी समारोह, सन्दल चादर में बैण्ड बाजा, डीजे, आतिशबाजी आदि का बहिष्कार किया जाएगा।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए नोमान अकरम हामिद ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वृहत बैठक हुई, जिसमें शहर की लगभग सभी मस्जिदों के इमाम, मौलाना एवं विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुये। बैठक में उपस्थित सभी इमामों ने एक स्वर से यह तय किया कि वे ऐसे किसी भी शादी में निकाह नहीं पढ़ाएंगे जहां बाजा एवं आतिशबाजी का उपयोग किया जाएगा। साथ ही बाहर से आए हुये मौलवी को भी निकाह पढ़ाने नहीं दिया जायेगा। इस फैसले को उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने अपना समर्थन देते हुये एक स्वर में कहा कि अगर इमाम निकाह नहीं पढ़ाएंगे तो हम आम नागरिक भी ऐसी किसी भी शादी में खाने का बहिष्कार करेंगे।

इस मौके पर यह निर्णय भी लिया गया कि अगर यह पता चलता है कि किसी के घर में बाजे इत्यादि का प्रयोग हो रहा है तो उसको शहर की कमेटी जाकर समझायेगी तथा ऐसा नहीं करने के लिए निवेदन करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समाज में बाजा एवं आतिशबाजी की मनाही है, अतः इसका प्रचलन रोकने हेतु कमेटी हर संभव प्रयास करेगी। यह निर्णय पूरे रायपुर जिले में लागू किया जायेगा तथा प्रयास रहेगा कि पूरे राज्य में इसको लागू किया जाए। इस निर्णय को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिये शहर स्तर एवं मोहल्ला स्तर पर रायपुर शहर की दूसरी मुस्लिम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लेकर एक कमेटी बनाई जायेगी, जो ना सिर्फ बाजा, आतिशबाजी बल्कि दूसरी बुरी आदत एवं लत से बचने हेतु शहर के नौजवानों को प्रेरित करेगी।

युवाओं को भी किया जागरूक

इस अवसर पर शहर काजी एवं दूसरे इमामों ने समाज में होने वाली खराबियों को इंगित किया और युवाओं से यह अपील की कि वे गलत राह पर न चले। वे ऐसे काम करें जिससे समाज में किसी प्रकार की अशांति न फैले एवं राज्य एवं देश में अमन एवं शांति का मौहाल बना रहे।

वायु-ध्वनि प्रदूषण से होता है नुकसान

नोमान अकरम ने कहा कि आतिशबाजी एवं बाजा इस्लाम में मना है, साथ ही इसके उपयोग से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात व्यवस्था में खराबी आती है, जो हमारी रोजमर्रा जिन्दगी में भी बहुत नुकसानदायक है। अतः इन चीजों का उपयोग न सिर्फ धार्मिक अपितु सामाजिक रूप से भी निंदनीय है। मुस्लिम सामाज की इस पहल का शहर के अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया है एवं सामाजिक चेतना को जागृत करने वाली संस्था छग नागरिक संघर्ष समिति ने बधाई दी है एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

मुस्लिम समाज की 17 जनवरी को इस मुद्दे को लेकर हुई बैठक में उपस्थित विभिन्न मस्जिदों के इमाम एवं मौलाना, छत्तीसगढ़ उल्मा तंजीम के पदाधिकारीगण एवं मुस्लिम सामाज के सक्रिय एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सामाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिये सार्थक एवं सशक्त प्रयास करने का जिम्मा उठाया है।

न्यायधानी की तरह राजधानी के PHQ में भी लाखों के गबन का मामला उजागर, DGP ने लिपिक को किया SUSPEND

न्यायधानी की तरह राजधानी के PHQ में भी लाखों के गबन का मामला उजागर, DGP ने लिपिक को किया SUSPEND

 रायपुर। SSP ऑफिस बिलासपुर की तरह ही पुलिस मुख्यालय में लाखों रूपए के फर्जी आहरण का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में आरोपी लिपिक राजेश शर्मा को डीजीपी अशोक जुनेजा ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि PHQ के लेखा शाखा में पदस्थ उक्त लिपिक ने भुगतान के पे-ऑर्डर बनाए और विड्राल भी ले लिया है। पे-ऑर्डर बनाने से पहले लिपिक ने कई तरह से गलत नस्तियां तक तैयार की और इन पर आला अफसर मंजूरी की मुहर और हस्ताक्षर करते रहे हैं।

पता चला है कि लिपिक ने 40 लाख से अधिक की रकम निकाली है। एक लम्बे अंतराल में यह धोखाधड़ी की गई है। फ़िलहाल इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

CG Posting Breaking : स्वास्थ्य विभाग ने 73 नए चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना आदेश की जारी, देखें लिस्ट

CG Posting Breaking : स्वास्थ्य विभाग ने 73 नए चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना आदेश की जारी, देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 73 नए चिकित्सा अधिकारियों (एमबीबीएस) की पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इन नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।

 
 

 

देखें लिस्ट

 

 

 

मुसीबत में फंसी महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 और सखी सेंटर से लें मदद, फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से भी मांग सकती हैं सहायता

मुसीबत में फंसी महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 और सखी सेंटर से लें मदद, फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से भी मांग सकती हैं सहायता

 रायपुर : Raipur News : महिलाओं को घर के भीतर और बाहर अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी हर परिस्थिति में महिलाओं की चौबीसों घंटे सहायता करने के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था सखी सेंटर और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की घटना, प्रताड़ना या संकट होने पर महिलाएं त्वरित सहायता और आपातकालीन सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 पर मोबाइल या लैंडलाईन से कॉल कर मदद ले सकती है।

यह नंबर चौबीसों घंटे काम करता है और यह निःशुल्क सेवा है। इसके साथ पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए छत्तीसगढ़ के पुराने सभी 27 जिलों में सखी सेंटर संचालित हैं।

फेसबुक, ट्विटर और वाट्सअप के जरिए भी मांग सकती हैं सहायता

ये सेंटर मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, आश्रय, पुलिस, विधिक जैसी सभी प्रकार की सहायता एक स्थान पर ही उपलब्ध कराते हैं। फोन करना संभव न हो तो महिलाएं वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से भी महिलाएं हेल्पलाइन-181 से मदद ले सकती हैं। वेबसाइट 181bjpehantipad Email Address Imatch/181bjpehantipad फेसबुक पेज prvnbmivavanbvu/181abhbjpehanti, ट्विटर jupjjmtnbvu/181chmuvcham और वाट्सअप 9406005181 के माध्यम से राज्य के किसी कोने से कोई भी महिला या बालिका मैसेज कर सहायता मांग सकती है। महिला हेल्पलाईन द्वारा तत्काल सहायता पहुचाने के लिए राज्य में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, पुलिस, हॉस्पिटल, सुधार गृह सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय कर प्रकरण का निराकरण किया जाता है। सेंटर में प्रकरण दर्ज होने के बाद उसके निराकरण तक फॉलोअप भी किया जाता है।

किसी महिला की तरफ से कोई दूसरा व्यक्ति भी मदद के लिए 181 नंबर पर कॉल कर सकता है। यहां न सिर्फ महिलाओं की हिंसा या दुर्घटना में मदद की जाती है, बल्कि सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास योजना में आने वाली दिक्कतों में भी सहायता की जाती है। यहां विधिक सेवा और सखी सेंटरों की मदद से महिलाओं की न्यायतंत्र तक पहुंच और कानूनी सहायता प्राप्त करने में भी सहायता की जाती है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं भी मदद के लिए फोन कर सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां महिलाओं को कानूनी सलाह, स्वास्थ्य और आश्रय संबंधी सहायता पहुंचाई जाती है।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को संकटकालीन परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से रायपुर में 25 जून 2016 से राज्य स्तर पर महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 का संचालन किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन संेटर पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सहायता के लिए समन्वय करता है और सहेली की तरह महिला की मदद करता है। राज्य में महिला हेल्पलाइन से अब तक 18 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं, इनमें से 15 हजार 417 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है शेष प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं।

BREAKING NEWS : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,राजधानी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई

BREAKING NEWS : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,राजधानी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें नारायण चंदेल जांजगीर चापा से विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। इससे पहले रमन सरकार के दूसरी पारी में वे विधानसभा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2010 से व्यायाम शिक्षिका के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से लगातार शादी का झांसा देकर पलाश चंदेल उसका दैहिक शोषण करता आ रहा है।

फेसबुक से की थी दोस्ती

पीड़िता के अनुसार पलाश चंदेल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।इस बीच पलाश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह लगातार टालता रहा। इस दौरान मारपीट कर धमकाया भी। परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में की थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला पुलिस थाने में धारा 376,376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर लिया है।मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

भाजपा तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटाये

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगने पर कांग्रेस ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, एफआईआर दर्ज हुआ है और पीड़िता ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं। इसके बाद भाजपा को तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटा देना चाहिए और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। साथ ही कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदलकर बलात्कारी जन पार्टी रख लेना चाहिए छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ हुई दैहिक शोषण छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे उनकी जयकारा लगा रहे थे।

BREAKING : दूसरे वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंची इंडिया और न्यूज़ीलैंड की टीम

BREAKING : दूसरे वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंची इंडिया और न्यूज़ीलैंड की टीम

 रायपुर : RAIPUR BREAKING : टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेली जा रही तीन मैचों के वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच के लिए टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोलस, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर/डग ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन।

 मुगलकालीन दुर्लभ चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिला...पाइपलाइन बिछाते समय हो रही थी खुदाई

मुगलकालीन दुर्लभ चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा मिला...पाइपलाइन बिछाते समय हो रही थी खुदाई

ग्राम बाजार- नवागांव (ग्राम पंचायत बड़गांव-चारभाठा) डोंगरगांव विकासखंड जिला राजनांदगांव से नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाते समय 65 रजत (चांदी) के सिक्के व अन्य पुरावशेष एक मटके से प्राप्त हुए हैं । प्राप्त सामग्री को डोंगरगांव थाने में जमा किया गया। डोंगरगांव के अनुविभागीय अधिकारी सुनील नायक द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर विवेक आचार्य संचालक पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर के निर्देशन में विभागीय दल जिसमें डॉ. प्रताप चन्द पारख उप-संचालक,  डॉ. वृषोत्तम साहू उत्खनन सहायक एवं डॉ. राजीव मिंज तथा डोंगरगांव के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा डोंगरगांव थाना प्रभारी बरेठ के पास जमा पुरावशेषों व प्राप्ति स्थल का निरीक्षण किया। 
 
पुरावशेषों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर में संग्रह हेतु अवाप्ति संबंधी कार्यवाही की जा रही है। 
 
 
पुरावशेषों का विवरण: 
 
1. चांदी के 65 सिक्के, जो लगभग १७००-१८०० ई. मुगलकालीन हैं।
 
2. मिश्रित धातु के 3 बाघनख नुमा अंगूठियां।
 
3. मिश्रित धातु के 2 कड़े।
 
 
प्राप्त चांदी के सिक्कों पर प्रथम दृष्टया मुगलकालीन शासक अहमद शाह बहादुर के काल में जारी हुए प्रतीत होते हैं, जो कटक टकसाल में बने हैं। सिक्कों में उत्कीर्ण लिपि  अरबी-फारसी है।
 
संचालक
 
पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर
CG BREAKING NEWS : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इतने दिन बंद रहेगी शराब दुकान

CG BREAKING NEWS : शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इतने दिन बंद रहेगी शराब दुकान

 छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इस महीने में दो दिन शराब दुकान बंद रहेंगे। दरअसल, जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। इस संबंध कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस है। इन दोनों दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ एल 7 सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रहेंगे।

बता दें कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय कांकेर में सदीय सचिव शिशुपाल सोरी ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों में जुट गई है।

BREAKING : कबाड़ी गोदाम में जोरदार विस्फोट, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

BREAKING : कबाड़ी गोदाम में जोरदार विस्फोट, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

 रायपुर। राजधानी से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ संतोषी नगर क्षेत्र में ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर इलाके में स्थित सुभम के मार्ट के पीछे एक कबाड़ के गोदाम में केमिकल रिएक्शन होने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीँ दो लोग घायल हुए है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं, जिन्हे इलाज के रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर टिकरापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गयी है।

 

छतीसगढ़ में 3000 जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर, शासन के समक्ष रखी 4 मांगें

छतीसगढ़ में 3000 जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर, शासन के समक्ष रखी 4 मांगें

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विभिन्न मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के करीब 3000 डॉक्टर आज हड़ताल पर रहे। उन्होंने एम्स की तर्ज पर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने दोगुनी छात्रवृत्ति देने की मांग रखी है। बता दें कि आज रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव , अंबिकापुर, कांकेर में UDFA and JDA ने संयुक्त रूप से 4 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन कियाय़

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रेम चौधरी, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. मुरारी कुमार साहू, डॉ. आयुष वर्मा, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. एम मनीष, डॉ. विपीन कुमार लहरे, डॉ. अविनाश कुशवाहा, डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि शिष्यावृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार शासन से मांग कर रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। वहीं पिछले चार वर्षों से जूनियर डाक्टर के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जूनियर डाक्टरों का कहना है कि अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक शिष्यावृत्ति मिल रही है।

डॉक्टरों ने 4 मांगे रखी हैं

  1. इंटर्न स्टाइपेंड वृद्धि
  2. पोस्ट एमबीबीएस बोंड सैलरी वृद्धि
  3. पीजी स्टाइपेंड वृद्धि
  4. पोस्ट पीजी बोंड सेलरी वृद्धि

वर्तमान में जूनियर डाक्टरों को मिल रही शिष्यावृत्ति

चिकित्सक – वर्तमान

इंटर्न – 12,000

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष – 53,000

स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष – 56,000

स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष – 59,000

बांड वाले चिकित्सक – 55,000

चिकित्सक – मांग की जा रही बढ़ोतरी की राशि

इंटर्न – 11,272

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष – 41,938

स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष – 41,682

स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष – 42,054

बांड वाले चिकित्सक – 59,552

इस मामले में डॉ. राकेश गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष का कहना है कि आयुष्मान योजना संबंधी भुगतान की विषम परिस्थिति को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से फोन पर बातचीत हुई है। मैंने प्रदेश भर में आयुष्मान संबंधित भुगतान को लेकर विषम और कठिन परिस्थिति की ओर ध्यान दिलाया है।

साथ ही जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर भी उनकी तरफ सम्मत और जायज मांग के लिए स्वास्थ्य मंत्री जी से शिष्यवृत्ती बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने को लेकर सार्थक पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह शिष्यवृत्ती और बॉन्ड संबंधी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स के पंडाल पर पहुंचकर उनकी हड़ताल को सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि हड़ताल अप्रिय निर्णय है और अंतिम विकल्प होना चाहिए।

CG Big Breaking : चलती स्कूल बस में कंडक्टर ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ, रोते हुए घर पहुंची, मां से बोली, दाढ़ी वाले अंकल ने…देखा तो प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून…

CG Big Breaking : चलती स्कूल बस में कंडक्टर ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ, रोते हुए घर पहुंची, मां से बोली, दाढ़ी वाले अंकल ने…देखा तो प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून…

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ में एक सनसनी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक कंडक्टर ने 5 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। एक निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है। आरोपी बस कंडेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनीष तिवारी है।

बताया जा रहा है की, बच्ची स्कूल से कल घर पहुंची तो रो रही थी। मां के पूछने पर उसने बताया कि बस के दाढ़ी वाले अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है। जिस कारण उसे दर्द हो रहा है। माँ ने जब चेक किया तो देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। जिसे लेकर प्राथमिक उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल डॉ. प्रियंका जांगड़े के पास पहुंचे डॉक्टर ने उपचार के दौरान बताया कि बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई है, जिस कारण खून का रिसाव हो रहा है। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी बस कंडक्टर के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनीष तिवारी उर्फ नीलू के विरूद्ध धारा 376 एवी लैंगिक अपराधों से चालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार किया गया।

बच्ची के परिजन आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे है उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को 5 साल की मासूम में हवस नजर आ रहा है ऐसे लोग समाज के लिए घातक ऐसे लोगों को जल्द से जल्द फांसी पर लटका देना चाहिए ताकि समाज से ऐसी गंदगी साफ हो, इसके बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति बंद हो जाएगी।

कुछ ही देर भारत-न्यूजीलैंड की टीम पहुंचेगी राजधानी, होटल में रहेगी तीन लेयर की सिक्युरिटी…

कुछ ही देर भारत-न्यूजीलैंड की टीम पहुंचेगी राजधानी, होटल में रहेगी तीन लेयर की सिक्युरिटी…

 रायपुर : शनिवार को होने वाले डे नाइट वनडे मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम आज रायपुर पहुंचेगी। दोनों टीमें परसदा स्टेडियम के करीब ही बने रिजार्ट में ठहरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी गुरुवार को चार्टर्ड प्लेन से दोपहर 2:00 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके लिए होटल से लेकर स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। 600 के करीब अफसर, जवान तैनात किए गए हैं। दोनों टीमें स्टेडियम से लगे रिसॉर्ट में ठहरेंगी।

शेड्यूल के मुताबिक दोनों टीमें शुक्रवार की सुबह प्रैक्टिस करने स्टेडियम जायेगी। इधर मैच के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। तैयारियों की निगरानी के लिए बीसीसीआई के पदाधिकारी रायपुर पहुंच गए हैं। मैच रेफरी भी धर्मशाला हिमाचल से पहुंच गए हैं। वहीं टीवी ब्राडकास्टिंग टीम भी रायपुर पहुंच चुकी है। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा और अव्यवस्था से निपटने के लिए बीसीसीआई ने 500 बाउंसरों को तैनात किया गया है। इससे पहले बुधवार को जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरुआत हुई, बुकिंग की साइट क्रैश हो गई।

राहुल और श्रेयस नहीं खेलेंगे रायपुर में-

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर रायपुर में नहीं खेलेंगे। केएल राहुल ने शादी को लेकर छुट्टी ली है, तो वहीं श्रेयस अय्यर बैक इंजरी की वजह से सीरीज से आउट हैं। बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस की पीठ में चोट लगने के कारण वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वनडे मैच की सीरीज से बाहर है। अय्यर को बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब के लिए भेजा गया है। भारतीय टीम की अगर बात करें तो भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव. हार्दिक पंड्या, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद समी, मोहम्मद सिराज और इमरान मलिक शामिल हैं

CG NEWS :मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

CG NEWS :मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

 बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 40 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक राशि के 17 विकास कार्याें का लोकार्पण और 32 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक  राशि के 24 विकास कार्याें का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस तरह कुल 73 करोड़ 1 लाख 78 हजार रूपए के 41 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए नर्मदा नदी पर निर्मित टिहुलाडीह एनीकेट, सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तखतपुर का उन्नयन कार्य, तहसीलदार कार्यालय सकरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 सड़क निर्माण सकरी से एन.एच. 130 परसदा व्हाया चिचिरदा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 एन.एच. 130 सम्बलपुरी से लाखासार व्हाया बहतराई, भुंडा से मंगला, भैसाझार सड़क निर्माण व्हाया भौहाकांपा, सकरी से डलडलीहापारा सड़क नवीनीकरण कार्य, खपरी-करगीरोड से साल्हेकापा सड़क नवीनीकरण कार्य, टी-02 मुरू से खरकेना सड़क नवीनीकरण कार्य, जिले के मोछ से मेड़पार मुख्य जिला मार्ग का उन्न्यन एवं नवीनीकरण कार्य, बिलासपुर के घुटकू पहुंच मार्ग का उन्नयन एवं डामरीकरण कार्य, बिलासपुर के भरनी मेनरोड मेला स्थल से परसदा की ओर मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के लिम्हा से फुलतराई मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के कोटा मेन रोड से पेंडारी मेन रोड तखतपुर तक मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के बराही से चुलहट मार्ग का निर्माण और बिलासपुर के चोरमा से पकरिया मार्ग के निर्माण कार्याें का लोकार्पण किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने घुईया जलाशय के पाथ वे एवं मंदिर प्लेटफार्म का निर्माण, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में अधोसंरचना निर्माण व उन्नयन कार्य, जल जीवन मिशन अंतर्गत तहत ग्राम पंचायत टिहुलाडीह, कोपरा, खरकेना, सागर, सल्हैया, टांडा, विजयपुर, गमजू, खटोलिया, करनकापा, खम्हरिया, काठाकोनी, बुटेना एवं ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार में जल प्रदाय योजना के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नवापारा से कोटा लोरमी रोड व्हाया तांडा एवं तखतपुर से हरदी व्हाया पकरिया तक वृहद पुल निर्माण, जिले के सिंघनपुरी से सल्हैया मार्ग में स्थित फुलवारी नाला में मध्यम पुल का निर्माण, भाड़म से नरोतीकापा मार्ग के मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य, पाली से बुटेना मार्ग निर्माण, जूनापारा से कठमुड़ा मार्ग निर्माण एवं सिलतरा में हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य एवं तखतपुर में 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का शिलान्यास किया।

Suspend News : कार्य में लापरवाही और संदिग्ध आचरण के चलते 4 कांस्टेबल सस्पेंड, SP ने जारी किया आदेश…

Suspend News : कार्य में लापरवाही और संदिग्ध आचरण के चलते 4 कांस्टेबल सस्पेंड, SP ने जारी किया आदेश…

 महासमुंद। Suspend News : एसपी धमेंद्र सिंह ने दो थानों में पदस्थ 4 कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। चारों कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर शिकायते थी, संदिग्ध आचरण और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए एक ही दिन में 4 आरक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया हैं। एसपी के इस एक्शन के बाद महासमुंद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया हैं।

उक्त प्रकरण में एसपी धमेंद्र सिंह ने एक्शन लेते हुए बसना थाना में पदस्थ आरक्षक दिलीप टण्डन, उत्तरा सांते,यशवंत ध्रुव सहित थाना साकंरा में पदस्थ रमाकांत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में अटेच कर दिया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही एसपी ने साफ कर दिया हैं कि पुलिस कार्य में लापरवाही और संदिग्ध आचरण को कभी भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। ऐसी शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जायेगी। शराब तस्करों पर कार्रवाई- बता दें कि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लाने व अवैध शराब बिक्री पर अभियान चला कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

CG NEWS: पार्टी मनाकर घर लौटा युवक, सुबह मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: पार्टी मनाकर घर लौटा युवक, सुबह मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत बिहारी मोहल्ले में एक युवक की लाश उसके घर के बगल में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में छत से गिर गया जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई कर रही है।

26 साल का सतीश चौधरी अपने दोस्त के घर पार्टी मनाने गया था। उसके साथ उसका मामा भी था। वहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद सतीश अपने मामा के साथ देर रात 12.30 बजे घर आया। दोनों लोग छत के ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। सुबह 6 बजे घर वालों ने देखा कि सतीश छत से नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची।

सतीश तीन भाइयों में मंझला था। वह भिलाई के किसी फेब्रिकेशन प्लांट में काम करता था। उसके पिता जवार चौधरी मकान बनाने का ठेका लेते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से की थी बाइक दिलाने की जिद और फिर…

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से की थी बाइक दिलाने की जिद और फिर…

 कोरबा। जिले के बालको थाना अंतर्गत ग्राम रूमगड़ा में 17 साल के एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रूमगड़ा के शिवनगर में सुनीता कंवर अपने बेटे सागर और बेटी के साथ रहती है। पति की मौत के बाद सुनीता बालको संयंत्र में काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रही है। बुधवार को रोजाना की तरह वो ड्यूटी के लिए बालको गई हुई थी। घर में बेटा सागर अकेला था। दोपहर 12 बजे बेटे ने मां को फोन किया और कोरबा जाने की बात बताई। जब मां शाम में ड्यूटी से वापस लौटने वाली थी, तो उसने बेटे को फोन लगाया, लेकिन सागर ने फोन नहीं उठाया।

जब छात्र ने फोन नहीं उठाया तो मां ने घर के पास रहने वाली एक रिश्तेदार से घर जाकर देखने के लिए कहा। रिश्तेदार जब उनके घर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद मिला। तब उसने सुनीता को ये बात बताई। मां सुनीता और बाकी परिजन जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने खिड़की खोलकर कमरे के अंदर देखा, तो सागर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर बालको पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया और लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पूछताछ में मां ने बताया कि सागर का मन पढ़ने-लिखने में नहीं लगता था। कई बार वो स्कूल जाने का कहकर निकलता था, लेकिन वहां पहुंचता नहीं था। वो 11वीं कक्षा का छात्र था और उसकी लगातार शिकायत स्कूल से आ रही थी। वो स्कूल जाने के बजाय इधर-उधर घूमता रहता था और किसी तरह समय काट दिया करता था। मां के समझाने पर भी वो बात नहीं सुन रहा था। उसके पास एक पुरानी बाइक थी और अब वो नई बाइक खरीदने की भी जिद कर रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा तीन दिवसीय प्रवास पर 20 को आएंगी

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा तीन दिवसीय प्रवास पर 20 को आएंगी

 रायपुर। RAIPUR NEWS : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगी। उनका यह प्रयास 20 जनवरी से होगा। कुमारी सेलजा नियमित विमान सेवा से रायपुर पहुंचेंगी। अधिवेशन की तैयारियों और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर करेंगी समीक्षा और साथ ही हाथ जोड़ो यात्रा के आलावा पार्टी नेताओं से बैठक के बाद चुनाव मोड पर पार्टी नेताओं को लाएंगी।

सेलजा का फ़िलहाल मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय होना है, लेकिन उनकी रायपुर से वापसी 22 जनवरी को होगी।

CG NEWS : बेकाबू बाइक की वाहन से टक्कर, 3 युवकों की मौत, एक की हालत की गंभीर

CG NEWS : बेकाबू बाइक की वाहन से टक्कर, 3 युवकों की मौत, एक की हालत की गंभीर

 रायगढ़। खरसिया के नजदीक कुनकुनी में हाइवे पर वेदांता कोल साइडिंग के नजदीक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। आसपास के लोग घायलों को एम्बुलेंस से नजदीक के चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए चपले अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग 6.30 बजे खरसिया छोटे मुड़पार का यशवंत पटेल (30), सक्ती गढ़गोढ़ी का हरि पटेल (25) और परसकोल का राकेश पटेल (21) और तुलेश्वर पटेल सवार थे। चारों युवक टाइल्स कारीगर थे। ये काम के बाद खरसिया लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक बेकाबू हुई और पास से गुजर रहे भारी वाहन से टक्कर लगी। हादसे में यशवंत, हरि और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। तुलेश्वर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। तुरंत आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, खरसिया पुलिस के अफसर व जवान मौके पर पहुंचे।

CG- दरिंदा पति गिरफ्तार: सूजे से प्राइवेट पार्ट को गोदकर पत्नी की हत्या... नाजुक अंगों पर किया कई वार... फिर घोंट दिया गला... चरित्र पर था संदेह.....

CG- दरिंदा पति गिरफ्तार: सूजे से प्राइवेट पार्ट को गोदकर पत्नी की हत्या... नाजुक अंगों पर किया कई वार... फिर घोंट दिया गला... चरित्र पर था संदेह.....

 बालोद। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। पति ने अवैध संबंध के शंका पर पत्नी को मार डाला। प्राइवेट पार्ट को सूजे से पहले गोदा। नाजुक अंगों पर कई वार किया। फिर गला घोंट दिया। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरथा बाजार की घटना है। ग्राम खेरथा बाजार में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस चौकी सजारी की पुलिस टीम एवं थाना डौण्डीलोहारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

रात्रि होने के कारण घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। थाना डौण्डीलोहारा एवं पुलिस चौकी सजारी की एक विवेचना टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग के 03 / 2023 धारा 174 जा०फौ0 के तहत मर्ग कायम कर पुलिस टीम द्वारा जांच कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी फगनु राम प्रजापति उम्र 40 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक संदेह होने के कारण उसका गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर मृतिका तीजन बाई प्रजापति की हत्या की गई है।

शव का पी०एम० कराने के उपरात शार्ट पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त कर डॉक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतिका की हत्या होना लेख किये जाने पर थाना डौण्डीलोहारा में अप. क. 16 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पत्नी चरित्र पर शक होने के कारण उसकी हत्या करना कबुल किया गया तथा घटनास्थल से आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया सुजा को जप्त कराया गया। 

आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। जिसे जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

पॉवर कंपनी में खेल सप्ताह का शुभारंभ: 25 जनवरी को होगा समापन... एमडी बोले - खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक....

पॉवर कंपनी में खेल सप्ताह का शुभारंभ: 25 जनवरी को होगा समापन... एमडी बोले - खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक....

 रायपुर - छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि एवं पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार ने किया। कंपनी मुख्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से टीम भावना का विकास होता है। खेल मैदान से लेकर कार्यस्थल तक टीम भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने 18 से 25 जनवरी तक खेल सप्ताह के आयोजन पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा बना रहे ये हमारी कोशिश हो। खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और खेल हमें टीम भावना से आगे बढ़ना सिखाता है। 

क्रिकेट मैच का उद्घाटन  कटियार ने बल्लेबाजी के साथ किया। मुख्य अभियंता ज्योति नंनोरे ने गेंदबाजी की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में समूह एवं वैयक्तिक आधार पर आठ अलग- अलग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। पुरुष एवं महिला वर्ग में व्हालीबाल, टेबल टेनिस , ब्रिज, क्रिकेट , कैरम, टेनिस बाल थ्रो बैडमिंटन और शतरंज स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्व सीएल नेताम, संदीप मोदी, मुख्य अभियंता एके वर्मा, वाईबी जैन, हेमन्त सचेदवा, मनोज वर्मा, आरके बंछोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक(जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।

उद्घाटन अवसर पर आयोजित महिला क्रिकेट मैच में जनरेशन कंपनी की टीम ने ट्रांसमिशन कंपनी को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं एक अन्य मैच में रायपुर सिटी सर्किल ने रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की टीम को पराजित कर अपना खाता खोला।

BREAKING: जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर... अनिश्चित काल तक सभी कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय... जानें क्या है मांगें....

BREAKING: जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर... अनिश्चित काल तक सभी कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय... जानें क्या है मांगें....

 Raipur: जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है. जूनियर डॉक्टर्स के मानदेय में उपयुक्त वृद्धि नहीं की जाने के कारण हड़ताल पर जा रहे हैं. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महविद्यालय के सभी जूनियर डॉक्टर्स, इंटर्न तथा मेडिकल छात्रों ने राज्य के अन्य जूनियर डॉक्टर्स सहित दिनांक 19/01/2023 प्रातः 8 बजे से अनिश्चित काल तक सभी कार्यों (Routine and emergency services) का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है.

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों को दिया जा रहा मानदेय अन्य राज्यो की तुलना में काफी कम है जिसके लिए हमारे द्वारा पिछले २ वर्षों से लगातार पत्राचार एवम् बैठक के माध्यम से वृद्धि हेतु प्रस्ताव प्रेषित किए जा चुके है परन्तु अनेकों आश्वासनों के बाद भी जूनियर डॉक्टर्स को केवल निराशा ही प्राप्त हुई है. प्राकृतिक न्याय एवं सामान्य तर्क की अद्वितीय विडंबना है. कि छत्तीसगढ़ में पोस्ट पीजी बोंदेड डॉक्टर्स की ना केवल अपनी श्रेणी से कम अपितु अपने से श्रेणी से भी कम मानदेय दिया जा रहा है.

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पूर्व में संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा पत्र क्रमांक एफ/ ७०२७ दिनांक ०१.०७.२०१९ के द्वारा सचिव, छत्तीसगढ़ शासन से जूनियर डॉक्टर्स के मानदेय में वृद्धि का आवेदन किया था एवम् महंगाई भत्ता के एवज में सामयिक वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा था. विगत ४ वर्षों से जूनियर डॉक्टर्स के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है जबकि प्रदेश के हर श्रेणी के कर्मचारियों की शासन द्वारा विभिन्न रूप से वेतन वृद्धि करी जा चुकी है. 

सामान्य अवकाश: इस तारीख को सामान्य अवकाश घोषित... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी.....

सामान्य अवकाश: इस तारीख को सामान्य अवकाश घोषित... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी.....

 जांजगीर-चांपा। मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्र के कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचान 2022-23 हेतु मतदान दिवस 23 जनवरी 2023 को जांजगीर-चांपा जिला के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत पेण्ड्री के सरपंच पद, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत केसला के सरपंच पद तथा चेउडीह के सरपंच पद के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य अवकाश हेतु अधिसूचना जारी किया गया है। 

BREAKING : रायपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 ASP, 8 DSP, 20 TI सहित 100 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई

BREAKING : रायपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 ASP, 8 DSP, 20 TI सहित 100 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई

 रायपुर। राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे है। जिसके बाद पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है। पुलिस ने आज तड़के छापेमार कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से लगभग 30-40 गुंडे बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसपी-टीआई और क्राइम की टीम सहित 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी शामिल है।

दरअसल, राजधानी में पिछले कुछ दिनों में हत्या, मारपीट, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा चाकू बाजी और आम्र्स एक्ट की घटनाएं शामिल है। बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रायपुर पुलिस आज सुबह छह बजे से पुरानी बस्ती, सिविल लाइन, आज़ाद चौक, विधानसभा, उरला सहित कोतवाली के सब डिवीजन थानों में ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने विधानसभा थाना के सड्ढू, ईरानी डेरा, बीएसयूपी, सड्ढू खलबाड़ा, तेलीबांधा थाना के ज़ोरा-लाभांडी, कोतवाली के कालीबाडी, टीकरापारा थाना के संतोषी नगर, संजय नगर, आज़ाद चौक के कोटा के आदि स्थानों पर छापेमारी कार्यवाही की गई है।

इस दौरान पुलिस ने चाकू रखने वाले, निगरानी बदमाश, चौक चौराहे, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मोहल्ले में छापेमारी की। हर थाने का स्टाफ और अफसर सड़क पर उतरा। निगरानी बदमाशों की सूची अफसरों के हाथ में थी। घरों में छापे में मारे गए। इस दौरान जो सामने आया उसे पकड़ लिया गया। घर में गायब बदमाशों को तुरंत थाने पहुंचने का फरमान भेजा गया। कार्रवाई में करीब 40 लोगों को पकड़ा गया। साथ ही कई आरोपियों के घरों से चाकू और नशे का सामान भी जब्त किया गया। छापेमार कार्रवाई में 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 20 टीआई, 70 कॉन्स्टेबल सहित एसीसीयू की पूरी टीम शामिल है।

 
CG News : प्रदेश के सभी स्कूलों में कल शाला प्रबंधन समिति की होगी बैठक

CG News : प्रदेश के सभी स्कूलों में कल शाला प्रबंधन समिति की होगी बैठक

 रायपुर। राज्य में सभी शासकीय शालाओं में इस सत्र में शाला प्रबंधन समिति की तृतीय बैठक 20 जनवरी यानी कल  आयोजित करने के निर्देश प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और जिला मिशन समन्वयकों को दिए हैं।

स्कूल में बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों की स्थिति एवं उनमें सुधार के लिए आवश्यक उपाय करने कहा है। माताओं के उन्मुखीकरण के माध्यम से बच्चों में सुधार हेतु ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम, शालाओं स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए सोशल आॅडिट का आयोजन किया जाए। अर्धवार्षिक परीक्षा, बेसलाइन के परिणामों पर चर्चा एवं सुधार के लिए रणनीति बनाई जाए।शाला प्रबंधन समिति के तृतीय बैठकका विवरण एवं फोटोग्राफ ,सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार -प्रसार किया जाना चाहिए। स्कूलों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ें ताकि उनके साथ आगे निरंतर संपर्क में रहा जा सके।

छत्तीसगढ़ द्वारा दिशा -निर्देश जारी किया गया

शिक्षा सत्र 2022-23 में SMC/SMDC की तीसरी बैठक 20 जनवरी 2023 को शनिवार के दिन होना है। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ,छत्तीसगढ़ द्वारा दिशा -निर्देश जारी किया गया है।

Bhent Mulakaat : मुख्यमंत्री बघेल आज खपरी में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

Bhent Mulakaat : मुख्यमंत्री बघेल आज खपरी में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे।

वे इससे पहले सवेरे 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।