CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन के मामले में, प्रदेश में प्रथम स्थान पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला

कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन के मामले में, प्रदेश में प्रथम स्थान पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला

 रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला कस्टम मिलिंग के चावल उपार्जन के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में इस साल 4,60,300 क्विंटल चावल उपार्जन के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2,96,870 क्विंटल चावल का उपार्जन किया जा चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 64.49 प्रतिशत है।

जिले में धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। धान खरीदी की व्यवस्था पर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम निरंतर निगरानी रख रही है। सीमावर्ती जिला होने की वजह से सभी चेक पोस्ट पर मालवाहकों की सघन जांच अनवरत रूप से जारी है।

23 उपार्जन केन्द्रो में कुल पंजीकृत 16,022 किसानों में

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 23 उपार्जन केन्द्रो में कुल पंजीकृत 16,022 किसानों में से 18 जनवरी तक 13,066 किसानों से 6,56,681 क्विंटन धान की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जित धान में से 5,27,263 क्विटल धान का परिवहन राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है, जो कि कुल खरीदी का 80 प्रतिशत है। जिले में धान खरीदी का कुल अनुमान 7,95,200 क्विंटल है।

दोहरे हत्याकांड के आरोपी से बदला लेने उसके भाई को जेल गेट के सामने मारा चाकू, गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड के आरोपी से बदला लेने उसके भाई को जेल गेट के सामने मारा चाकू, गिरफ्तार

 रायपुर : सोमवार की रात दो दोस्तों की हत्या करने वाले आरोपी के भाई पर बुधवार की शाम जेल गेट के सामने हमला हो गया। उस समय दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट से जेल दाखिल करवाया जा रहा था।

गंज टीआई आशीष यादव ने बताया के दलदल सिवनी में गोकुल निषाद और जितेंद्र डहरिया की सोमवार आधी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोकुल नंदन साहू, त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस, पारसमणि साहू उर्फ बोड्डा, दीपक साहू, धनेंद्र साहू और नागेश गोस्वामी उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। शाम को पुलिस आरोपियों को लेकर जेल पहुंची। वहां त्रिशाल दुबे का भाई हर्षद दुबे उर्फ गुरु मौजूद था। वह त्रिशाल को कुछ सामान देने जेल परिसर में जा रहा था। तभी दलदल सिवनी निवासी युवराज सिंह ने उस पर हमला कर दिया।

दो पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष का नतीजा बताया जा रहा

पुलिस युवराज के अलावा सूरज चौरे और उनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।चाकूबाजी की वारदात को दो पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष का नतीजा बताया जा रहा है।

23 जनवरी को ग्रामसभा: सभी कलेक्टरों को जारी हुआ परिपत्र, पंचायत डायरेक्टरेट ने ये दिये निर्देश

23 जनवरी को ग्रामसभा: सभी कलेक्टरों को जारी हुआ परिपत्र, पंचायत डायरेक्टरेट ने ये दिये निर्देश

 रायपुर : राज्य शासन के पंचायत संचालनालय ने आगामी 23 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के लिए कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। संचालक, पंचायत श्री कार्तिकेय गोयल ने सभी जिलों के कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के तहत हर तीन महीने में ग्रामसभा का कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूर्व में जारी निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 2 अक्टूबर के साथ ही प्रति वर्ष जून एवं नवम्बर महीने में सुविधाजनक तिथियों में हर गांव में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाना है। पंचायत संचालनालय ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित गांवों में ग्रामसभा के आयोजन के लिए समय सारिणी तैयार करने और स्थानीय जरूरत के अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने के भी निर्देश दिए हैं। 

पंचायत संचालनालय ने 23 जनवरी से आयोजित ग्रामसभा में ग्रामसभा की पिछली बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, विगत तिमाही में पंचायतों के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन तथा पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन करने कहा है। ग्रामसभा में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत ग्राम पंचायत में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा करने, गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन, सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बारी से संबंधित कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों के सत्यापन के संबंध में कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

पंचायत संचालनालय ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि ग्रामसभा में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंचायत द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी दी जाए। ग्रामसभा में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करने एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं के अवलोकन के साथ ही इस संबंध में जागरूकता फैलाने भी कहा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण के लिए पिछले वर्ष की जीपीडीपी में लिए गए कार्यो का आंकलन कर 29 विषयों से संबंधित गतिविधियों को ग्राम पंचायत की आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता तय करते हुए कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार करने तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में भी ग्रामसभा में कार्यवाही की जाएगी।  

पंचायत संचालनालय ने अनुसूचित क्षेत्र (संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत शामिल अनुसूचित क्षेत्र) की ग्रामसभाओं में कुछ विषयों पर विशेष रूप से चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम, 2022 का प्रत्येक ग्रामसभा में वाचन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रत्येक ग्रामसभा में ग्रामसभा के अध्यक्ष का चुनाव एवं ग्रामसभा में पेसा नियम 19 एवं 20 के तहत संसाधन योजना और प्रबंधन (RPMC) तथा शांति एवं न्याय समिति के गठन एवं सदस्यों का चयन शामिल हैं। ग्रामसभा में पेसा नियम के अनुसार प्रस्ताव पास कर सरपंच एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से ग्रामसभा कोष के नाम से कोर बैंकिंग सुविधायुक्त नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाने, मानव संसाधनों एवं स्थानीय संस्थाओं की समीक्षा तथा लघु जल निकायों के लीज एवं बाजारों की नीलामी पर चर्चा के भी निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषयवस्तु को ग्रामसभा के एजेण्डे में शामिल किया जा सकता है। कलेक्टरों को कोविड-19 से बचाव के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामसभा का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। साथ ही पंचायत संचालनालय ने प्रत्येक गांव में आयोजित ग्रामसभा की गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्रामसभा पोर्टलhttps://meetingonline.gov.inएवं जीपीडीपी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

CG BREAKING : जिलों के प्रभारी सचिवों की हुई नियुक्ति, जानिए किस IAS को किस जिले की मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

CG BREAKING : जिलों के प्रभारी सचिवों की हुई नियुक्ति, जानिए किस IAS को किस जिले की मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

 रायपुर। राज्य सरकार ने जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है। नियुक्त किये गए प्रभारी सचिवों को काम से काम प्रति माह अपने जिलों में एक बार भ्रमण करना होगा, जिसकी संछिप्त जानकारी मुख्या सचिव के समक्ष पेश करनी होगी।

देखिये आदेश-

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शतक : भूपेश सरकार की नई उपलब्धि, 101 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शतक : भूपेश सरकार की नई उपलब्धि, 101 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस वार्ता की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, और उद्योग मंत्री कवासी लखमा मौजूद रहे. इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक रिकार्ड बनने जा रहा है. भूपेश सरकार जनहितकारी है. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा क्यों कहा जाता है आज पता चल गया. मैं इस बड़ी उपलब्धि के लिए भूपेश सरकार को बधाई देता हूं.

कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि भूपेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आज सबके सामने है. राज्य में 101 लाख मीट्रिक धान की खरीदी हमने कर ली है. 21 हजार करोड़ की राशि किसानों को आबंटित की जा चुकी है. इस साल पूर्ण सुचारू रूप से धान की खरीदी हुई है. हमारा लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का है. हम इस लक्ष्य के अब बहुत करीब हैं. अगले 13 दिन में हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को 25 सौ रुपये देने का काम किया.

राज्य के किसानों को बधाई- मंत्री चौबे

मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ न्याय हुआ है. मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं. मैं राज्य के किसानों को बधाई देता हूं. राज्य सरकार ने धान का कटोरा किसानों के माध्यम से भर दिया. छत्तीसगढ़ में धान अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तम्भ है.

हमने शतक पूरा किया- अमरजीत भगत

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी में हमने शतक पूरा किया. धान खरीदी में रिकॉर्ड का टूटना और नया बनना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है. छत्तीसगढ़ की उपलब्धि में एक और कड़ी जुड़ गई है. क्रिकेट में जिस तरह से शतक मारने पर खुशी होती है. वैसे ही आज धान खरीदी में 100 लाख मीट्रिक धान खरीदी पर खुशी हो रही है. मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को और राज्य के किसानों को बधाई देता हूं. बीते 4 साल में जो उपलब्धि हमने हासिल की है, वे 4 साल बनाम 15 साल की सरकार में अंतर को दिखाता है. छत्तीसगढ़ सरकार का काम बोल रहा है
छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है.

रिकॉर्ड धान खरीदी पर मुख्यमंत्री को बधाई- मो. अकबर

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा मैं रिकॉर्ड धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं. मैं राज्य के किसानों को बधाई देता हूं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कह रहे थे, केंद्र सरकार के पैसे पर खरीदी हो रही है. मैं अरुण साव को बताना चाहता हूं कि उन्हें खरीदी संबंधी जानकारी नहीं है. अरुण साव को अपनी जानकारी ठीक करनी चाहिए. खरीदी की व्यवस्था राज्य सरकार करती है. सारा खर्च राज्य सरकार व्यय करती है. केंद्र सरकार की ओर से अड़ंगा लगाने के बाद भी किसानों को 25 सौ रुपये दिया है. भाजपा के नेताओं को खरीदी के सिस्टम को समझना चाहिए.

भाजपा को सिर्फ किसानों का शोषण करना आता है- शिव डहरिया

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि भाजपा को सिर्फ किसानों का शोषण करना आता है. मोदी सरकार ने किसानों को धोखा देने का काम किया. किसानों पर रमन सरकार में लाठीचार्ज हुआ है. रमन सरकार में किसानों को बोनस नहीं दिया गया.
मोदी सरकार को किस बात के लिए धन्यवाद दिया जाए ? मोदी सरकार किसानों को पैसे थोड़ी दे रही है. एक भी किसान ने बीते 4 साल में आत्महत्या नहीं की. ये भूपेश सरकार की उपलब्धि है. आज किसान विकसित और मजबूत है.

मोदी सरकार में खाद के लिए लड़ रहे किसान- लखमा

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देता हूं. सरगुजा से लेकर बस्तर तक किसान खुशहाल हैं, सम्पन्न हैं. धान खरीदी की शुरुआत राज्य में हुई है तो यह कांग्रेस की देन है. अटल सरकार के समय राज्य के कांग्रेसियों ने दिल्ली में दबाव बनाया था. भूपेश सरकार ने किसानों को, आदिवसियों को उसके हक और अधिकार को देने का काम किया है. पाकिस्तान में आटा के लिए लोग मर रहे हैं. भारत में मोदी सरकार में किसान खाद के लिए लड़ रहे हैं.

CG NEWS : शराब प्रेमी हो जाए सावधान! देशी शराब के अंदर मेंढक मिलने से मचा हड़कंप…

CG NEWS : शराब प्रेमी हो जाए सावधान! देशी शराब के अंदर मेंढक मिलने से मचा हड़कंप…

 कोरबा : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देशी शराब की बोतल में मेंढक (frog) मिलने से हड़कंप मच गया है. यहाँ के हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देशी शराब दुकान में शराब लेने गए 2 दोस्तों को सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आपको बता दें कि, हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देशी शराब दुकान में मनगांव में रहने वाले दो युवक शराब पीने पहुंचे थे. दोनों मदिरा दुकान से लेकर घर आए और जैसे ही शराब गिलास में डाली तो सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक तैरता हुआ दिखा.

CG NEWS : ‘पटवारी पैसा मांगते हैं’ CM बघेल से की शिकायत, मुख्यमंत्री ने जांच कर पटवारियों पर कड़ी करवाई के दिए निर्देश

CG NEWS : ‘पटवारी पैसा मांगते हैं’ CM बघेल से की शिकायत, मुख्यमंत्री ने जांच कर पटवारियों पर कड़ी करवाई के दिए निर्देश

 रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भेंट-मुलाकात के लिए आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान पहुंचे। यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल आम जनता से मुलाकात कर उनसे मिले और समस्या भी सुनी। वहीं सीएम भूपेश बघेल को पपुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवारियों के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए।

CRIME NEWS : आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये प्रेमी जोड़े, युवक की हत्या कर कुंए में फेंकी लाश

CRIME NEWS : आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये प्रेमी जोड़े, युवक की हत्या कर कुंए में फेंकी लाश

 बलरामपुर। CRIME NEWS : जिले में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। एक युवक की हत्या के बाद शव को कुएं में फेकने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना में 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह पूरी घटना, वाड्रफनगर पुलिस चौकी के गुरमुटी ग्राम की है. जहां लोधी गांव का निवासी कुलदीप खैरवार दूसरे राज्य में जाकर मजदूरी का काम करता था. मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही वो अपने गांव लोधी आया था. मृतक का गुरमुटी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं मृतक के पिता ने बताया कि, मकर संक्रांति के दिन उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था. जो रात में लौटकर घर नहीं आया, जिसकी परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी. लेकिन घटना के तीन बाद पता चला कि मृतक गुरमुटी गांव में अपने दोस्तों के साथ रात में शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में लड़की के घर पहुंच गया और उस समय लड़की के माता पिता घर से बाहर थे।

उसी दौरान लड़की के अन्य परिजनों ने मृतक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जिसके बाद उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी लड़की के पिता को दी. जिसके बाद लड़की के पिता ने घर पर पहुंचने के बाद लड़के की गर्दन में टांगी से वार कर मौते के घाट उतार दिया. वहीं कत्ल के सुराग मिटाने के लिए मृतक के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित गांव के कुएं में फेंक दिया था।

मामले का खुलासा तो तब हुआ जब मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को वारदात की पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही, जिसमें लड़की का पिता भी शामिल है. वहीं मृतक को घर से लाने वाला उसका दोस्त फिहाल फरार है, जिसको पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

BREAKING : कांग्रेस ने की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें सूची…

BREAKING : कांग्रेस ने की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें सूची…

 रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के बाद 26 जनवरी को प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों समेत 36 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।

बताया जा रहा है कि कल 11.30 बजे प्रदेश कार्यकारणी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षको की बैठक लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे।

देखें सूची

CM BHENT MULAQAT : सीएम ने आयोजित भेंट मुलाक़ात में की कई बड़ी घोषणाएं

CM BHENT MULAQAT : सीएम ने आयोजित भेंट मुलाक़ात में की कई बड़ी घोषणाएं

 BILASPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत बेलपान ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं  :-

1. तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना में तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति की जायेगी।

2. बेलपान मंदिर / मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा ।

3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान हेतु एम्बुलेंस प्रदान की जायेगी।

4. बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जायेगा ।

5. तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा ।

6. उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा ।

7. ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं अहाता निर्माण कराया जायेगा ।

8. ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

9. ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

10. ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

11. ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जायेगा।

12. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्व. ठाकुर बलराम सिंह जी पूर्व विधायक तखतपुर के नाम पर।

13. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने हेतु घोषणा।

14. बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन की भी घोषणा।

15. सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।

CG NEWS : इंजीनियर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट…

CG NEWS : इंजीनियर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट…

 राजनांदगांव। निजी कंपनी में कार्यरत आईटी इंजीनियर ने पांच मंजिला इमारत से कुदकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूलतः रायगढ़ निवासी शास्वत ने रामकृष्ण नगर स्थित पांच मंजिया इमारत से कुदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे की बीच की है। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के कमरे को सील कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। मामले की जांच कर रही है। सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Ind vs NZ : इंडिया-न्यूजीलैंड मैच को 3 दिन शेष, स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का आलम…विदेशी मेहमानों के सामने कैसे बचाएंगे नाक…

Ind vs NZ : इंडिया-न्यूजीलैंड मैच को 3 दिन शेष, स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का आलम…विदेशी मेहमानों के सामने कैसे बचाएंगे नाक…

 रायपुर। राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिन बाद 21 जनवरी को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे खेला जाना है। बावजूद आज तक मैदान तैयार नहीं हुआ है। खबर आ रही है स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का आलम सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टेडियम के कई हिस्सों में पानी भरा हुआ है। तो वहीं दर्जनों चेयर टूटे हुए हैं। अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पायी है। साथ ही स्टेडियम की रंगाई-पुताई भी नहीं हो पाई है।

चार दर्जन से ज्यादा कुर्सियां टूटी मिलीं। 5 नंबर गेट से लगे टिकट प्लाजा के बाहर पानी भरा था। लोगों ने बताया कि बारिश का है, अब तक खाली नहीं हुआ। स्टेडियम की छत कई जगह टूटी है, पार्किंग का ढंग से इंतजाम ही नहीं हो सका है। इस बारे में एजेंसियों का यही कहना है कि काम चल रहा है, मैच से पहले तैयार कर लेंगे।

पूरे मामले में अफसरों ने पल्ला-झाड़ते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। अफसर कहते फिर रहे हैं तीन दिन शेष बचे हैं। काम पूरा कर लेंगे। विदेशी मेहमानों के सामने कहीं व्यवस्था की पोल न खुल जाये। अब यह डर सताना भी लाजमी है। खबर मिल रही है कि अभी स्टेडियम के बाथरूम इस्तेमाल के लायक नहीं बन पाये हैं।
आशंका जताई जा रही है आने वाले दिनों में राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वर्ल्ड कप में 2 मैचों की मेजबानी की उम्मीद है। उस पर कहीं पानी न फिर जाये। इसके लिए बहुत जरूरी है कि पहले वनडे में इंतजाम ऐसे हों कि बीसीसीआई को यहां मैच करवाने में संशय न रहे। अभी जिस तरह के हालात हैं, जानकारों के मुताबिक अगर ये नहीं सुधरे तो वर्ल्ड कप की मेजबानी नामुमकिन है।
CG News: छत्तीसगढ़ की पहली हिस्टोरिकल फिल्म बलिदानी राजा गुरू बालकदास की शूटिंग हुई शुरू..

CG News: छत्तीसगढ़ की पहली हिस्टोरिकल फिल्म बलिदानी राजा गुरू बालकदास की शूटिंग हुई शुरू..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कि पहली हिस्टोरिकल फिल्म बलिदानी राजा गुरू बालकदास कि शूटिंग हुई प्रारंभ। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी, सतनाम पंथ के संस्थापक गुरु घासीदास के पुत्र हैं गुरु बालकदास पर इन दिनों एक बायोग्राफी बनाई जा रही है। जिसमें एक्टर के रूप में ओम त्रिपाठी एवं एक्ट्रेस सानिया कंबोज नज़र आएंगी। इस बायोग्राफी के निर्देशक अमीर पति एवं निर्माता जे.आर सोनी है।

इस फिल्म में एक्टर ओम त्रिपाठी “बालक दास” के रूप में नजर आएंगे एवं एक्ट्रेस सानिया कंबोज “नीरा माता” के रुप नज़र आएंगी, और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार जैसे पुष्पेंद्र सिंह, लोकेश देवांगन, पुनित सोनकर एवं चंद्रशेखर चाकोर सहित अन्य कलाकार भी अनेक किरदार में नज़र आएंगे। सतनाम पंथ के गुरु खुशवंत साहेब इस फ़िल्म में बालकदास के छोटे भाई के रुप में नज़र आएंगे।

गुरु बालकदास जी का जन्म 18 अगस्त सन 1805 ई. को छत्तीसगढ़ में स्थित सोनाखान रियासत के गिरौदपुरी गांव में गुरु घासीदास और सफूरा माता के पुत्र के रूप में हुआ था। वे लगातार कई आंदोलनों सहित समाजिक कार्यों के लिए जानें जाते थे। निर्देशक अमीर पति ने बताया कि यह एक बड़े बजट कि फिल्म हैं और जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।

 26 प्रजातियों के विदेशी रंग-बिरंगे पक्षियों से चहक उठेगा लामनी पार्क, जानिए CM भूपेश कब करेंगे उद्घाटन?

26 प्रजातियों के विदेशी रंग-बिरंगे पक्षियों से चहक उठेगा लामनी पार्क, जानिए CM भूपेश कब करेंगे उद्घाटन?

 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बस्तर में अनेकों पार्क है लेकिन सबसे बड़े लामनी पार्क में हजारों की संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए वन विभाग ने लामनी पार्क में पंछी बिहार नामक एक बड़ा ही प्रोजेक्ट बनाया है जिसमें 26 प्रजाति के एक हजार से जायदा रंग बिरंगे विदेशी पंछी लोग देख सकेंगे।

पंछी बिहार में कुल 31 पिंजरे बनाए गए हैं, जिसमें पंछियों को रखा जाएगा। पंछी बिहार का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को करेंगे। वन विभाग द्वारा निर्मित लामनी पार्क में यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन की सुविधा के लिए लगातार प्रयास हो रहा है. इसके तहत ही करीब 3 साल पहले यहां एक बड़े हिस्से में पंछी बिहार का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण इसके निर्माण में देर हुई थी, हालांकि अब पूर्ण हो चुका है.

पंछी विहार में छोटी-छोटी पंछियों के अलावा बड़ी पंछियों को रखा जाएगा। देसी पंछी नजर नहीं आएंगी लेकिन बतक यहाँ देखने को मिलेगा। वन मंडल अधिकारी दूलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि यहां रंग-बिरंगे पंछियों को लाया जा रहा है. लामनी पार्क में बनाया गया पंछी विहार लोगों को आकर्षित करेगा। पंछियों के देखभाल के लिए दो लोगों की हमेशा ड्यूटी रहेगी और एक डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।

गरियाबंद ब्रेकिंग-दोस्त ने दोस्त की कर दी गला रेतकर हत्या . जाँच में जुटी पुलिस

गरियाबंद ब्रेकिंग-दोस्त ने दोस्त की कर दी गला रेतकर हत्या . जाँच में जुटी पुलिस

 गरियाबंद – जिला मुख्यालय से सात किमी दूर ग्राम पंचायत चिखली के आश्रिम ग्राम कुर्रूभाठा के हाईस्कुल प्रांगण में मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही एक युवक नूतन ध्रुव का शव खुन से लतपथ मिला है। बताया जाता है कि गांव के अन्य युवक राकेश ध्रुव ने शराब के नशे में नूतन ध्रुव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह वहां से भाग निकला। सुचना मिलने की मौके पर पहुॅची पहुॅच गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनो के बीच मारपीट का कारण पता नही चला है। पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी भी अपने घर मे घायल अवस्था मे था जिसे उपचार के लिये लाया जा रहा है पुलिस ने गिरफ्तार नही किया है।

CRIME : रायपुर में डबल मर्डर का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार…

CRIME : रायपुर में डबल मर्डर का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार…

 रायपुर। RAIPUR CRIME : रायपुर से एक बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है।रायपुर निवासी झुरूराम निषाद ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रहता है। प्रार्थी दिनांक 16.01.23 की रात्रि अपने घर में था रात्रि करीबन 10ः20 बजे शोरगुल सुनकर बाहर निकला वहां पर उपस्थित लोगों में किसी ने बोला कि गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिये है। जिन्हें ईलाज के लिए अम्बेड़कर अस्पताल रायपुर ले गये है। प्रार्थी अस्पताल जाकर देखा तो सचमें उनके पुत्र गोकुल निषाद के पेट, कमर व छाती, पसली के पास चोट लगी थीं। और दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। गोकुलनंदन साहू, दीपक साहू व उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र गोकुल निषाद व उसके साथी जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दिये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम और साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोकुल निषाद व जीतू की हत्या करना बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। घटना में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 
गिरफ्तार आरोपी-
 
1. त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे पिता प्रफुल्ल दुबे उम्र 26 साल निवासी एकता चौक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
 
2. दीपक साहू पिता स्व0 टीकाराम साहू उम्र 20 साल निवासी शासकीय स्कुल के पास डबरा गली दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
 
3. धनेन्द्र साहू पिता स्व0 रामजी साहू उम्र 24 साल निवासी एकता चौक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
 
4. पारसमणी साहू उर्फ बोडा पिता स्व. कृष्ण साहू उम्र 22 साल निवासी एकता चौक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
 
5. नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 19 साल निवासी एकता चौक दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलासपुर जिले के तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे मुलाकात, शासन की योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलासपुर जिले के तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे मुलाकात, शासन की योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान और खैरी में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी पूर्वान्ह 11. 00 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी, बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.20 बजे विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम बेलपान पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी पहुंचेंगे और 2.35 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे ग्राम खैरी से अपरान्ह् 4.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम खपरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6.30 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 18 जनवरी को रात्रि विश्राम ग्राम खपरी में करेंगे।

पॉश इलाके में चल रहे हुक्का बार में युवा उड़ा रहे थे धुएं के छल्ले, पुलिस का छापा, डेढ़ लाख का हुक्का और अन्य सामान जब्त

पॉश इलाके में चल रहे हुक्का बार में युवा उड़ा रहे थे धुएं के छल्ले, पुलिस का छापा, डेढ़ लाख का हुक्का और अन्य सामान जब्त

 रायपुर। समता कॉलोनी में किराए के मकान पर कुछ युवक हुक्का बार चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात पुलिस ने वहां छापा मारा। जांच के दौरान वहां 10 से ज्यादा हुक्का मिला है। डेढ़ लाख का हुक्का व अन्य सामान जब्त किया है। मकान को सील कर दिया गया है।

हनुमान नगर के अभिषेक होतवानी और देव धनवानी ने किराया पर लिया है। उनके साथ एक युवती भी जुड़ी है। तीनों कुछ दिनों से वहां हुक्का बार चला रहे थे। हुक्के के लिए 10 से ज्यादा टेबल लगाई गई थी। उसमें हुक्का रखा हुआ था। आरोपी अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का पिलाते थे।

CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

CG Weather Update : रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा, जानें- मौसम का पूरा हाल

 CG Weather Update : राजधानी  रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान बढ़ा गया है। तापमान सभी जगह सामान्य से ऊपर है। इसमें गिरावट की संभावना अभी नहीं है। वृद्धि का ट्रेंड जारी रहेगा।

बिलासपुर, जगदलपुर तथा राजनांदगांव में तापमान 15 डिग्री के करीब रहा। सभी जगह तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। पेंड्रारोड और दुर्ग में ही अपेक्षाकृत थोड़ी ठंड रही। पेंड्रारोड में पारा 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री

रायपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

CG Accident Breaking : तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पलटी, 48 यात्री थे सवार, 8 घायल, मची अफरा-तफरी

CG Accident Breaking : तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर पलटी, 48 यात्री थे सवार, 8 घायल, मची अफरा-तफरी

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस पलटने से अनेक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार होकर यात्री तीर्थ के लिए निकले थे। इनमें से एक बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस बस में 48 लोग सवार थे जिनमें 8 को चोट आई।

बता दे ये सब काशी विश्वनाथ के दर्शन करके सभी चंद्रपुर जा रहे थे। यह घटना तपकरा थाना के सिंगीबहार की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया और यात्रियों की चीखपुकार माहौल में गूंजने लगी। बस पलटने के बाद कड़ाके की ठंड में यात्री मदद की गुहार लगाते रहे।

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विस अध्यक्ष सक्ती में, राज्य शासन ने जारी की मुख्य अतिथियों की सूची

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विस अध्यक्ष सक्ती में, राज्य शासन ने जारी की मुख्य अतिथियों की सूची

 रायपुर। Republic Day 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत (Dr. Charandas Mahant) नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज बलरामपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विधायक विनय कुमार भगत जशपुर, विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर, विधायक यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से कब तक होंगे 10 वीं और 12 वीं के एग्जाम

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से कब तक होंगे 10 वीं और 12 वीं के एग्जाम

 रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने इस सत्र की 10 वीं और 12 वीं ओपन बोर्ड परीक्षा (open board exam) की CGSOS 10th Date Sheet 2023 और CGSOS 12th Date Sheet 2023 जारी कर दी है। सीजी एसओएस 10 वीं टाइम टेबल 2023 के अनुसार पहली परीक्षा 1 अप्रैल को और अंतिम परीक्षा 2 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सीजी एसओएस 12 वीं टाइम टेबल 2023 के अनुसार पहली परीक्षा 28 मार्च और अंतिम परीक्षा 2 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8.45 से 11:45 तक निर्धारित किया गया है।  

 

 

CG BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर, छत्तीसगढ़ में इस वजह से 2 दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, आदेश जारी

CG BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए काम की खबर, छत्तीसगढ़ में इस वजह से 2 दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, आदेश जारी

 कांकेर : CG BREAKING : राज्य के उत्तर बस्तर कांकेर में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. कलेक्टर ने शराब दुकानों को लेकर एक आदेश जारी किया है. जिसमें दो दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है.

जारी आदेश के अनुसार इस दिन जिले के सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब और एफएल 7 सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेंगे.

Mukhyamantree kanya vivaah : 20 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन, 157 जोड़े एक साथ लेंगे फेरे

Mukhyamantree kanya vivaah : 20 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन, 157 जोड़े एक साथ लेंगे फेरे

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : Mukhyamantree kanya vivaah : छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह ( Mukhyamantree kanya vivaah) समारोह का आयोजन 20 जनवरी को आयुष कॉलेज मरवाही में किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि जिले के तीनों बाल विकास परीयोजनाओं से पर्यवेक्षकों-कार्यकर्ताओं के माध्यम से विवाह हेतु 157 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद हितग्राहियों की सूची संबंधित जनपद कार्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो, वे 19 जनवरी शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस योजना के तहत 14 हजार रुपए की उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाऐगी। हितग्राहियों के लिए परिधान और परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विवाह स्थल पर रहेगी।

आयरन और फोलिक एसिड की गोली खाने से, 16 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

आयरन और फोलिक एसिड की गोली खाने से, 16 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

 कोटा। स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज प्राथमिक शाला के पहली से पांचवी तक के करीब 75 बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलाने के 15 से 20 मिनट बाद अचानक 16 बच्चे सर और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। इसके बाद तुरंत 112 की मदद से पीड़ित बच्चों को रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अब सवाल ये की इस दवा से बच्चों को परेशानी क्यों हुई? क्या दवाएं एक्सपायरी डेट की थी या फिर दवा नकली या मिलावटी थी? इसकी जांच जरूरी है, क्योंकि इस तरह के मामले सामने आने से स्कूलों में जारी स्वास्थ्य गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ग्रामीण दवा की खुराक लेने से लेकर टीका लेने से भी परहेज करने लगते हैं, इसलिए इस मामले की जांच जरूरी है। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल सभी बच्चे सामान्य और खतरे से बाहर है।