CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : गांव में अचानक लैंड हुआ हवाई जहाज, देखने के लिए दौड़े पड़े लोग, जानें क्या है असलियत

CG NEWS : गांव में अचानक लैंड हुआ हवाई जहाज, देखने के लिए दौड़े पड़े लोग, जानें क्या है असलियत

 रायगढ़। CG NEWS : जिले के लैलूंगा गांव के मोहनपुर पंचायत के लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए। जब उन्होंने अपने गांव में अचानक हवाई जहाज लैंड होते देखा। आकार में भले छोटा था पर आकृति हूबहू हवाई जहाज की थी। हालांकि उन्हें बाद में बताया गया कि ये ड्रोन है, जिसे विशेष काम के लिए यहां लाया गया है।

दरअसल, भारत सरकार के सर्वे आफ इंडिया की ओर से जियोग्राफिकल सर्वे किया जा रहा है। लेकिन, अब जमाना चांदा—मुनारा और जुराबों का नहीं रह गया है, बल्कि अब ड्रोन और सैटेलाइट का सहारा लिया जाता है। इसी के तहत सर्वे के लिए खास तरीके से डिजाइन किए गए ड्रोन को लेकर एक टीम पहले मध्यप्रदेश और अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों विशेषकर जंगल , पहाड़ व उससे लगे गांवों में पहुंच रही है। यह ड्रोन बिल्कुल हवाई जहाज की प्रतिकृति है, जिसे देखकर लोगों को एकबार लगेगा कि आसमान में हवाई जहाज उड़ रहा है।

इसी के तहत जब लै​लूंगा ब्लॉक के मोहनपुर में मंगलवार की सुबह जब ड्रोन लेकर टीम पहुंची, तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। इस कौतुहल के बीच तब और अचंभित रह गए। जब ये हवाई जहाज उनके गांव में ही लैंड करने लगा। तब टीम के सदस्यों को भी उन्होंने देख लिया। इस बीच बच्चों से लेकर बड़ों की झुंड जमा हो गई। इसके बाद इन सदस्यों ने उन्हें ड्रोन के बारे में बताया। सर्वे आफ इंडिया के विशेष ड्रोन को देखने के लिए उमड़ पड़े गांव के लोग।

सदस्यों ने मीडियो से की बात, कही ये बात

वाराणसी से आए सुजीत पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे आफ इंडिया की ओर से जियोग्रािफकल सर्वे इस ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा है। इनसे मिले इनपुट के आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे जमीन के सभी प्रकार के भूभागों के क्षेत्रफल से लेकर अन्य तत्थ्यों का सही आंकड़ा निकाला जाएगा।

CG MURDER : गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

CG MURDER : गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

 बिलासपुर। शहर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चौक की है। आसपास के लोगों ने महिला की लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम सत्या सिंह है। उनके ही पर घर के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी मिली है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जिसकी वजह से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। जिसकी वजह से पति पर हत्या कर भाग जाने अनुमान लगा गया जा रहा है।

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी मिल जाएगी। पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुटी गई है।

CRIME NEWS : B.A.M.S एवं B. फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

CRIME NEWS : B.A.M.S एवं B. फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 जांजगीर चांपा। शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है जहाँ सलखन निवासी रामेश्वर प्रसाद श्रीवास की बेटी को बी.ए.एम.एस में एवं गांव के शिवचरण कश्यप को बी फार्मेसी में प्रवेश दिलाने के नाम पर आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल द्वारा 17.06.2019 से 12.03.2021 के मध्य कुल 25 लाख 20 रूपये की ठगी कर धोखाधड़ी किया था। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी बिलासपुर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। और आरोपी से पूछताछ करने पर एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया गया। आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी बिलासपुर गिताजंली सिटी फेस-2 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया । आरोपी को गिरफ्तार करने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

अग्रसेन महाविद्यालय,रायपुर में होगा तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन

अग्रसेन महाविद्यालय,रायपुर में होगा तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में 9 से 11 फरवरी 2023 को तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मीडिया कानूनों का अनुपालन विषय में किया जाएगा। जिसके ब्रोशर का विमोचन महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष अजय दानी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संभवत: यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि कानून को जानना हर वर्ग के लिए जरूरी है। प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य रूप से पत्रकारिता एवं कानून से जुड़े विद्यार्थी,शोधार्थी,अध्यापक एवं प्रोफेशनल भाग ले सकते हैं। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल ने कहा कि यह तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार से विशेष अतिथि भाग लेंगे। विमोचन के दौरान  जे पी अग्रवाल,  अनुराग अग्रवाल, सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
 
CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा हेलीपैड पहुंचे

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा हेलीपैड पहुंचे

 मुख्यमंत्री बघेल के कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर  जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। जनजाति सदस्यों द्वारा खुशी के अवसर पर करमा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान करमा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान कटघोरा क्षेत्र के विधायक  पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका संतोषी दीवान, राम कुमार श्रीवास,  मीरा कंवर, प्रमिला कंवर सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक  बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव और अन्य अधिकारियों ने किया।

ईमानदारी की मिसालःगरियाबंद पुलिस- दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल बचाई जान, परिजनों को लौटाया रुपयों से भरा बैग

ईमानदारी की मिसालःगरियाबंद पुलिस- दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल बचाई जान, परिजनों को लौटाया रुपयों से भरा बैग

गरियाबंद। जिले का पुलिस विभाग जिले में शांति ब्यवस्था यातायात ब्यवस्था कायम रखने के साथ गरियाबंद जिला पुलिस द्वारा समाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम कर जनता और पुलिस की दूरी कम कर आम लोगो को न्याय निलाने का सफल प्रयास किया जा रहा है।जिससे पुलिस और जनता की दूरी खत्म होकर सामंजस्य स्थापित हो रहा है ।और लोग पुलिस के पास य थाने जाकर अपनी समस्या बताने में झिझक नही रहे ।ऐसा ही एक मिशाल सोमवार को गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस फिर पेश किया गया जिससे जनता के बीच पुलिस का विश्वास और बढ़ा है ,जिसमें दुर्घटना में घायल ब्यक्ति के पास रखे बड़ी राशि को पुलिस जवानों द्वारा वापस किया गया।घटना के विषय मे सीटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्रा निवासी
किशुन पटेल सोमवार के शाम को जोबा की ओर से अपनी मोटरसाइकिल सीजी 04 एल एक्स 6453 में वापस अपने घर पेण्ड्रा जा रहा था।उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल रावण भाठा के सामने अनियंत्रित हो गई जिससे किशुन गिर पड़ा जिसे पुलिस सर्चिंग वाहन जिससे सहायक उप निरीक्षक टीकाराम ध्रुव,प्रधान आरक्षक तरुण सिदार,राम कृष्ण साहू, डिगेश्वर साहू,कुंदन जगने,योगेश सिंह,और मुरारी यादव थे उस वाहन के माध्यम से अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल ले गए साथ ही उसके पास रखे थैला भी पुलिस जवान ले गए और घायल ब्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारम्भ कराए तब घायल ब्यक्ति के थैला को देखे जिसमे 48 हजार 500 रुपये रखा था।इतनी बड़ी राशि होने के चलते पुलिस जवानों द्वारा घायल के परिजनों का पताकर उन्हें अस्पताल बुलाया गया और घायल की जानकारी दिये ,साथ ही उनके परिजनों को सीटी कोतवाली लेकर आए और पूरे स्टाप के मौजुदगी में घायल की राशि 48 हजार 500 रुपये के साथ बैंक पासबुक और जमीन खेत सम्बन्धी दस्तावेज को परिजनों के हवाले किये।वही परिजनों द्वारा पुलिस विभाग के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए बताए कि घायल ब्यक्ति एक किसान है जो आज ही सहकारी बैंक से धान बेचने की राशि निकालकर कर्ज चुकाने निकला था।पुलिस विभाग के इस उदाहरण का पूरे नगर में चर्चा है अरहर ब्यक्ति पुलिस विभाग की तारीफ कर रहे है।

CG NEWS: ट्रक और बस के बीच टक्कर, भिड़ंत इतना जबरदस्त …मची चीख-पुकार

CG NEWS: ट्रक और बस के बीच टक्कर, भिड़ंत इतना जबरदस्त …मची चीख-पुकार

बालोद: जिले से बड़ी खबर है। बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 930 में ट्रक और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है. हादसा इतना भयानकर था कि, दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में 5 लोगों घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

बता दें कि, जगदलपुर से रायपुर जाने के दौरान महेंद्रा कम्पनी की बस क्रमांक सीजी 19एफ 0250 की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक और बस में सवार यात्री समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए 108 के जरिए धमतरी ले जाया गया है।

CM BHENT MULAQAT : कोरबा जिले के ग्राम नोनबिर्रा के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री

CM BHENT MULAQAT : कोरबा जिले के ग्राम नोनबिर्रा के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री

 रायपुर /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा जिले के ग्राम नोनबिर्रा के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री आज कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा और ग्राम रंजना में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।कटघोरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा प्रतिनिधि मंडलो से मुलाकात भी करेंगे।

CRIME NEWS : अवैध शराब का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : अवैध शराब का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

 महासमुंद। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में सायबर सेल और सरायपाली थाना पुलिस ने एक किराए के मकान में रखे 10 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ मकान मालिक और ढाबा संचालक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की कार्रवाई कर मामले को विवेचना में लिया है।


महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि सायबर सेल को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गौटिया ढाबा के संचालक अजित पटेल व अमित पटेल द्वारा अपने ढाबा में शराब बेचने के लिए ग्राम कुटेला निवासी लालचंद मांझी के मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भंडारण कर रख गया है।  मुखबिर कि सूचना पर सायबर सेल की ने टीम एवं थाना सरायपाली की टीम द्वारा ग्राम कुटेला के लालचंद मांझी के मकान में दबिश दे कर 170 कार्टून में छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब बरामद किया गया। अवैध शराब के लिए किराए से मकान देने वाले लालचंद माझी और गोटिया ढाबा का संचालक अजित पटेल व अमित पटेल को गिरफ्तार किया गया है। जप्त शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान व टीम शामिल है।

गैंगवार से दहल उठा राजधानी, चाकूबाजी में गई तीन लोगों की जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

गैंगवार से दहल उठा राजधानी, चाकूबाजी में गई तीन लोगों की जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

 रायपुर। साेमवार देर रात रायपुर में गैंगवार हो गया। 10-12 लड़कों का ग्रुप आपस में भिड़ा, चाकुओं से एक दूसरे पर हमला किया । इस वारदात में दो युवकों की मौत हो गई। दो की मौत की वजह से देर रात तक पुलिस के अफसर जवान बदमाशों को पकड़ने में लगे रहे। कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये घटना दलदल सिवनी इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक सतनामी पारा नाम के मोहल्ले में युवकों का दो गुट भिड़ गया। चाकूबाजी और मारपीट के पुराने मामलों में शामिल लड़कों ने एक दूसरे को पीटा और चाकू से वार किए। इस हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। एक की अस्पताल में तो दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई

सिविल लाइन सीएसपी विरेंद्र चतुवेर्दी ने बताया है कि सोमवार रात दलदल सिवनी हर्ष टावर के पास तालाब के किनारे गोकुल निषाद(22) और जितेंद्र ध्रुव(21) गोकुल नंदन साहू(25) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुराने झगड़ों को लेकर गोकुल नंदन साहू का गोकुल निषाद व जितेंद्र से विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोकुल नंदन साहू ने अपने पास रखे चाकू से गोकुल निषाद और जितेंद्र ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

 
CG Breaking : दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री समेत जम्बो कार्यसमिति घोषित, देखें लिस्ट

CG Breaking : दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री समेत जम्बो कार्यसमिति घोषित, देखें लिस्ट

 रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी और 4 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

देखें लिस्ट ( list)

भिलाई नगर निगम के लिए भाजपा ने की नेता प्रतिपक्ष की घोषणा, उपनेता और सचेतक की इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें सूची

भिलाई नगर निगम के लिए भाजपा ने की नेता प्रतिपक्ष की घोषणा, उपनेता और सचेतक की इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें सूची

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई नगर निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष, उप नेता और सचेतक की घोषणा कर दी है। भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा बनाए गए हैं।

देखे सूची-

CG CRIME BREAKING : MP से काम की तलाश में आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश में जुटी पुलिस

CG CRIME BREAKING : MP से काम की तलाश में आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश में जुटी पुलिस

 सरगुजा : CG CRIME BREAKING : छत्तीसगढ़ में MP की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया है. बता दें MP से काम की तलाश में महिला अंबिकापुर पहुंची थी.

मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा में बैठाने के बहाने आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि MP से मजदूरी करने अपने सहयोगी के साथ महिला अंबिकापुर आई थी. इसी दौरान हैवानों ने उसकी अस्मत लूट ली.

वहीं  इस मामले में सरगुजा SP भावना गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं 2 बलात्कारियों की तलाश की जा रही है.

मुख्यमंत्री बघेल को कृषि मेला-कुम्हारी में शामिल होने का मिला न्योता, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल को कृषि मेला-कुम्हारी में शामिल होने का मिला न्योता, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ युवक प्रगतिशील किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संघ द्वारा 4 व 5 फरवरी 2023 को कुम्हारी के खपरी ग्राम में आयोजित किए जा रहे 6वें कृषि मेला में शामिल होने का न्योता दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही कृषि वैज्ञानिक व कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष मेले में मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, जहां उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ ही साथ फसल बदलाव व उन्नत कृषि के विषय में नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी।

CG Crime News : आपसी रंजिश के चलते हत्या, ताबड़तोड़ चाकू मारकर ली युवक की जान, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime News : आपसी रंजिश के चलते हत्या, ताबड़तोड़ चाकू मारकर ली युवक की जान, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी में जहा चाकूबाजी थमने का नही ले रहा है वहीं  दलदल सिवनी इलाके में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या हो गई है।चाकूबाजी की वारदात में 1 की मौके पर मौत हो गई है. वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं मामले के 2 संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

CG News: नवगठित खैरागढ़ जिले में भाजपा की जंबो टीम घोषित, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

CG News: नवगठित खैरागढ़ जिले में भाजपा की जंबो टीम घोषित, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

 रायपुर/खैरागढ़।  छत्तीसगढ़ के नवगठित खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले में भाजपा की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने घोषित कर दी है। नई जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं सहित युवाओं को भी तवज्जो मिली है।

CG News: प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की अनुशंसा के बाद घोषित भाजपा की पहली टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 जिला मंत्री, 7 मोर्चा के अध्यक्षों सहित 5 मण्डलों के अध्यक्षों, स्थायी आमंत्रित सदस्य सहित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

 

CG News Jumbo team of BJP declared in newly formed Khairagarh district, see who got responsibility

 

ये संभालेंगे मोर्चा

जिला भाजपा की घोषित कार्यकारिणी में युवा मोर्चा के जिला मंत्री रहे आयश सिंह को जिला युवा मोर्चा का पहला जिलाध्यक्ष, नीलिमा गोस्वामी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, हरप्रसाद वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जीवन देवांगन को किसान मोर्चा, अग्रहित नेताम की अनु. जजा मोर्चा, जीवन दास रात्रे को अनु. जाति मोर्चा और नवनीत जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नए जिले के सभी पांच मंडल अध्यक्षों को भी नई कार्यकारिणी में बदला गया है। शहर के दाउचौरा वार्ड पार्षद विनय देवांगन को शहर मंडल अध्यक्ष, केशव चंदेल भोरमपूर कला को ग्रामीण, राजेश मेहता को गंडई मंडल, पारस ठाकरे को साल्हेवारा और नरोत्तम सिन्हा को पाडादाह मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

CG Congress : कांग्रेस की 19 जनवरी को राजीव भवन में बड़ी बैठक, अरुण यादव होंगे शामिल

CG Congress : कांग्रेस की 19 जनवरी को राजीव भवन में बड़ी बैठक, अरुण यादव होंगे शामिल

 रायपुर। CG Congress : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़) एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरूण यादव 18 जनवरी बुधवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। अरूण यादव 19 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में रायपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.15 बजे राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट एवं मुलाकात करेंगे। शाम 6.55 बजे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना होंगे।

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान...इस दिन से होगी प्रारंभिक लिखित परीक्षा…

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान...इस दिन से होगी प्रारंभिक लिखित परीक्षा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले चार सालों से रुकी हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान हो गया है। 29 जनवरी की सुबह दस से सवा 12:15 बजे तक सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। और इसके लिए आज रात 12 से 19 जनवरी की रात 11.59 तक पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। परीक्षा 5 संभाग मुख्यालयों में आयोजित होगी।

गौतलब हो कि प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के रिक्त 971 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही थी। जिसके लिए फिजिकल नाप जोख की प्रक्रिया 5 जुलाई को संपन्न हो चुकी है। 6 नवंबर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था लेकिन प्रदेश में आरक्षण विवाद के चलते परीक्षा टल गई। जिसके लिए युवाओं ने आंदोलन से लेकर धरना प्रदर्शन तक किया है। जिसके बाद फिर से अब परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है।

CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर

CG ACCIDENT NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, जन्मदिन के दिन बच्चे ने गवाई जान, केक लेकर जा रहे थे घर

 कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बच्चे का बर्थडे केक लेकर युवक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में दूसरे बाइक का चालक भी घायल हुआ है। कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल सोमवार को कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा हिमांशु, बड़ा बेटा और पत्नी भी थी। चारों एक ही बाइक में सवार होकर महोत्सव में गए थे।

जन्मदिन के दिन बेटे की मौत

बताया गया कि महोत्सव के बाद चारों हिमांशु का जन्मदिन होने पर केक लेने कटघोरा गए थे। वहां से केक लेने के बाद शाम को करीब 4.30 बजे चारों वापस लौट रहे थे। ये अभी कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर कारखाने के पास पहुंच थे। उसी वक्त सामने से रही बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही अजय और उसके 5 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बड़े बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

परिजनों ने किया चक्काजाम 

उधर, इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोग भड़क गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद किसी तरह से एसडीएम ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

माँ का रो-रो कर बुरा हाल 

वहीं परिजनों का घटना के बाद हिमांशू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि आज बच्चे का जन्मदिन था। मगर यह हादसा हो गया है। जो कुछ हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है।
आज से 18 जनवरी तक झुमका जल महोत्सव का आयोजन, देश और राज्य के कई कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां

आज से 18 जनवरी तक झुमका जल महोत्सव का आयोजन, देश और राज्य के कई कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां

 कोरिया : Jhumaka jal mahotsav 2023 : जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करने जिला प्रसाशन द्वारा झुमका जल महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ 17 जनवरी को होगा। महोत्सव का समापन 18 जनवरी को होगा। महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभागीय प्रदर्शनी के द्वारा जिले की उपलब्धियों से लोग अवगत होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकीय एवं संस्कृति विभाग मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में कलेक्टर लंगेह ने आज कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया तथा सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jhumaka jal mahotsav 2023 : महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1रू00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2ः50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3ः40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6ः00 बजे ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा द्वारा शाम 7ः00 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौर की शाम 8ः00 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को दोपहर 1ः00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2ः00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5ः30 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर द्वारा तथा 6ः45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6ः55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।

CG ACCIDENT NEWS : कार की टक्कर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत, पसरा मातम

CG ACCIDENT NEWS : कार की टक्कर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत, पसरा मातम

 दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से स्कूटर सवार स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज की कार और स्कूटर दोनों के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को पाटन पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के सिकोला गांव निवासी मालिक राम सपहा पिता विनेद प्रमोद सपहा (18 वर्ष) पाटन में स्वामी आत्मानंद स्कूल का 12वीं का छात्र था। वो सोमवार दोपहर एक बजे के करीब पाटन से स्कूटर CG07BW4632 में पेट्रोल भरवाने के लिए कुबेर पेट्रोल पम्प पाटन गया था। वह पेट्रोल भरा कर वापस सिकोला की ओर जा रहा था। 200 मीटर आगे जाते ही मुख्य मार्ग में सिकोला की ओर आ रही कार CG04KU4239 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दिया। दुर्घटन में मालिक राम को सिर व पैर में गंभीर चोटें आयीं। इससे अधिक खून निकल गया और वो वहीं सड़क पर बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मालिक राम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे में जान बचाने वालों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिसकर्मी किये गए पुरस्कृत

सड़क हादसे में जान बचाने वालों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिसकर्मी किये गए पुरस्कृत

 रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में एसएसपी प्रशान्त अग्रवाल निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने तरह-तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पुलिस रायपुर का सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संस्था तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर त्वरित उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन्स (नेक व्यक्तियो) के रूप में सम्मानित किए जाने के निर्देश पर आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को ट्रांजिट मैस रायपुर में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा माननीय विधायक रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि अजय यादव पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता/ रायपुर रेंज, प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर की अध्यक्षता में एवम् जितेंद्र शुक्ला सेनानी 16 वी वाहिनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इन्हे किया गया सम्म्मानित 

उक्त सम्मान समारोह में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान बचाने वाले निम्नलिखित व्यक्तियों को गुड समेरिटन्स (एक नेक व्यक्ति) के रूप में सम्मानित किया गया:-

धनुष साहू ग्राम बेमता,  उमेश साहू ग्राम बेमता, अंकित वर्मा ग्राम निलजा, पप्पू देवांगन ग्राम केसला, नीलेश गोयल खरोरा धीरेंद्र कुमार सिंह ग्राम सिलतरा राज पटेल मंदिर हसौद सूर्य प्रकाश कुशवाहा ग्राम नकटा उमेश पौराणिक ग्राम चंदन डी राजू साहू टाटीबंध उमेश रात्रि ग्राम फरफौद राजा निषाद ग्राम पारा गांव दीनू तांडी ग्राम काठाडीह, रोमा राय कुर्रे ग्राम छछानपैरी मोहम्मद अकबर रिजवी ग्राम तरी सुमित सोनी नवापारा रेशम हुंदल नवापारा संदीप कोटक नवापारा पवन साहू ग्राम तोरला शारदा प्रसाद दुबे टिकरापारा चंद्रकला साहू गनियारी एवं ताम्रध्वज फीवर ग्राम टिकारी जिला रायपुर को गुड समेरिटन्स के रूप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवम् हेल्मेट देकर सम्मानित किया गया।

 स्वयंसेवी संस्थानों का भी हुआ सम्मान 

इसी प्रकार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने वाले निम्नलिखित स्वयंसेवी संस्थानों को सम्मानित किया गया NSS group Durga College Raipur, संचय एक सामाजिक संस्था, मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल, वक्ता मंच सामाजिक संस्था, सुरक्षित भावा फाउंडेशन, Tejaswini foundation, sparsh ek koshish foundation, सौभाग्य फाउंडेशन, एवं प्रांजल सेवा समिति रायपुर के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी किया गया पुरस्कृत

राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित सम्मान की कड़ी में राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निम्नलिखित अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया: – सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिरमौर, रविनंदन पांडे, टीके लालभोई, सोनी लाल कौशीक, प्रधान आरक्षक प्रवीण देवांगन, मदनलाल ध्रुव, राजन सिंह परिहार चैनू सिंग ठाकुर, कमलेश कुमार वर्मा आरक्षक, आरक्षक पंकज साहू, विनय पांडे, समारू राम पटेल, पुन्नूलाल ध्रुव, यशवंत साहू, सुनील क्षत्रिय, शशि ध्रुव, सहदेव राम वर्मा, राजकुमार साहू, मुकेश कुमार वर्मा एवम् महिला आर मनीषा पॉल, सैनिक महेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गुड समेरिटन्स, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त सम्मान समारोह में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी रक्षित निरीक्षक, नीलकंठ वर्मा निरीक्षक, विशाल कुजूर सहायक उप निरीक्षक , टीके लाल भोई एवं यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

CG BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण जारी रखने की अंतरिम राहत देने से किया इनकार,  इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने 58% आरक्षण जारी रखने की अंतरिम राहत देने से किया इनकार, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 बिलासपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ का आरक्षण कानून रद्द होने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे आदिवासी समाज को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने 58% आरक्षण को जारी रखने की अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया। अदालत ने सभी पक्षकारों को 4 मार्च तक लिखित जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 22 मार्च को होगी।

उच्चतम न्यायालय में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी वाले फैसले को लेकर 11 स्पेशल लीव पिटीशन दायर हुई हैं। इसमें से एक याचिका राज्य सरकार की, तीन आदिवासी संगठनों की, तीन आदिवासी समाज के व्यक्तियों की और चार याचिकाएं सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की हैं। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने नोटिस भी जारी किया हुआ है। सोमवार को सुनवाई में आदिवासी समाज के दो व्यक्तियों योगेश ठाकुर और विद्या सिदार की ओर से कोई वकील पेश नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है, ऐसा आर्थिक दिक्कतों की वजह से हुआ है। वहीं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ओर से पेश अधिवक्ता ने 58% आरक्षण जारी रखने की अंतरिम राहत देने की राज्य सरकार की मांग का समर्थन किया। संक्षिप्त सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम राहत देने से साफ इन्कार कर दिया है। अदालत ने चार मार्च तक सभी पक्षकारों को नोटिस का जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई अब 22-23 मार्च को तय हुई है।

उच्च न्यायालय का प्रशासनिक आदेश भी पेश हुआ

सामान्य वर्ग के दो व्यक्तिगत याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता कौस्तुभ शुक्ला ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का एक प्रशासनिक आदेश पेश किया। इस आदेश के जरिये उच्च न्यायालय की भर्तियों में 50% आरक्षण का फॉर्मुला लागू किया गया है। यानी अनुसूचित जाति को 16%,अनुसूचित जनजाति को 20% और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14% का आरक्षण। यह आरक्षण 2012 का वह अधिनियम लागू होने से पहले लागू था, जिसको उच्च न्यायालय ने असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया था।

आदिवासी समाज को बड़ा नुकसान हो सकता है

इस मामले में सक्रिय एक्टिविस्ट और संविधानिक मामलों के जानकार बी.के. मनीष का कहना है, इस मामले में आदिवासी संगठनों के रुख से समाज को बड़ा नुकसान हो सकता है। उच्चतम न्यायालय ने 58% आरक्षण को जारी रखने की राहत देने से इन्कार कर दिया है। उधर उच्च न्यायालय ने एक प्रशासनिक आदेश से 50% आरक्षण को अपने यहां लागू कर चुका है। मेडिकल कॉलेजों में भी इसी फॉर्मुले से प्रवेश लिया गया है।

ऐसे में संभव है कि इसी फॉर्मूले से आगे भी कॉलेजों में प्रवेश और नौकरियों में भर्ती हो। इससे आदिवासी समाज को केवल 20% आरक्षण मिल पाएगा। इस स्थिति से बचने के लिए समाज को एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़नी होगी। अगर आदिवासी पक्षकार सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण शून्य की स्थिति घोषित करने का आर्ग्युमेंट करते तो आरक्षण को बचाने के लिए दूसरे आरक्षित वर्गों में भी हलचल होती। अभी यह केवल आदिवासी समाज की लड़ाई रह गई है और उच्चतम न्यायालय में उनका यह पक्ष रखने वाला कोई नहीं है।

संयुक्त रणनीति पर चलने की कोशिशें नाकाम

बताया जा रहा है, आदिवासी समाज इस कानूनी लड़ाई को लेकर संयुक्त लड़ाई की कोशिश कर रहा है। लेकिन संगठनों के रवैये से यह अब तक नाकाम रहा है। पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर आदि ने रविवार को रायपुर में एक बैठक कराने की कोशिश की थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में पक्षकार रहे आदिवासी संगठन इसमें शामिल नहीं हुए। इनमें सर्व आदिवासी समाज-भारत सिंह गुट, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ और ओरांव प्रगतिशील समाज जैसे संगठन शामिल हैं। सर्व आदिवासी समाज का सोहन पोटाई गुट किसी अदालती लड़ाई में खुलकर सामने नहीं आ रहा है।

CG Crime News : इंसान बना हैवान, सो रही महिला को बनाया हवस का शिकार, फिर की वो हरकत जिसकी नहीं थी उम्मीद

CG Crime News : इंसान बना हैवान, सो रही महिला को बनाया हवस का शिकार, फिर की वो हरकत जिसकी नहीं थी उम्मीद

 दुर्ग। महिलाएं आज के वक़्त में घर में भी सुरक्षित नही है, बस,ट्रेन, सब जगह उनको तिरछी नज़र का सामना करना पड़ता है। इसी बीच  3 बच्चों के साथ घर पर सोई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता का पति नाइट ड्यूटी करने गया था और पीछे से ये काम हो गया, इसके बाद पीड़िता ने सुबह अपने पति को पूरी घटना बताई और जामुल थाने में पूरे मामले की एफआईआर( FIR) दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में आरोपी शंकर राव (32 वर्ष) के खिलाफ धारा 376, 450 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।ये घटना रात करीब 1 बजे आरोपी शंकर राव उसके घर में घुस गया।महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

सुने मकान से जेवर और नगदी पार करने वाले तीन नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुने मकान से जेवर और नगदी पार करने वाले तीन नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा

 रायपुर। राजधानी के बैजनाथ पारा के सूने मकान में चोरी करने वाले तीनों नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से पुलिस ने नकदी समेत 30 हजार रुपए के जेवर जब्त किए हैं। बता दें, गोकुल नगर निवासी शेख अकरम 10 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने बैजनाथपारा आया था। इस दौरान मौके का फायदा उठा कर अपने दोस्तों के साथ घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा और हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए तीनों की पहचान कर गिरफ्तार किया।