अनूपपुर/रायपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला बिजुरी थाना क्षेत्र का हैं। जहां एक शादीशुदा व्यक्ति एक स्कूली छात्रा से रास्ते में आते–जाते छेड़खानी करता था। छात्रा कुछ दिनों तक सहती रही लेकीन जब बात आगे बढ़ गई तब मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा को गांव के ही रहने वाले शादीशुदा उमेश साहू नाम का व्यक्ति लगभग 2 से 3 माह से स्कूल जाते समय परेशान करता था। गांव में यह बोलकर बदनाम कर दिया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है। आरोपी की इस हरकत से छात्रा परेशान हो गई। जिसे समझाने के लिए छात्रा उसके घर गई। जहां आरोपी ने छात्रा के साथ बदसलुकी और मारपीट की।जिसके बाद छात्रा ने पूरी आप बीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने छात्रा के साथ इसकी शिकायत थाने में दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़) एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अरूण यादव 18 जनवरी बुधवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर आ रहे है। अरूण यादव 19 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में रायपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.15 बजे राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट एवं मुलाकात करेंगे। शाम 6.55 बजे रायपुर से इंदौर के लिये रवाना होंगे।
रायपुर। रासुका की अधिसूचना पर भाजपा द्वारा दिया जाने वाला प्रदेशव्यापी धरना भाजपा की असुरक्षा को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई दंगा करने का अधिकार मांगने धरना दे रहे थे। उन्हें भय सता रहा कि कही उनके नेता जेल के सलाखों के पीछे न चले जाये इसलिये भाजपाई धरना दे रहे है। रमन सरकार रहते भाजपा ने 9 बार जिस रासुका कानून को लागू किया उसी का विरोध कर रहे है। यह भाजपा की अवसर वादिता है। रासुका कानून केन्द्र सरकार के द्वारा बनाया गया है तथा राज्य सरकारों को इसे अपने राज्य में 90 दिनों के लिये अधिसूचित करना पड़ता है। यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के द्वारा भी अपने अंतिम कार्यकाल में 9 बार ऐसी ही अधिसूचना प्रकाशित किया था। रासुका से वे डरे जो गुंडे बदमाश और दंगाई है, शरीफ आदमी क्यों डरेगा? कड़े से कड़े कानून आपराधियो के लिये होता। शरीफ आदमी उससे नहीं डरता अपराधी उससे डरते है। भाजपा रासुका से क्यों डर रही सभी समझ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कोई मुद्दा नही बचा तो वह सांप्रदायिकता और धर्मातंरण के नाम पर दंगा फैला रही है। 15 साल की भाजपा की सरकार में धर्मातंरण को बढ़ावा दिया। विपक्ष में आने के बाद धर्मातंरण के नाम पर माहौल खराब कर रहे है। भाजपा आदिवासी समाज में विद्वेष पैदा करने के उद्देश्य से यह षडयंत्र रच रही है। भाजपा बताये कि उसके शासनकाल 15 सालों में ही प्रदेश के 98 प्रतिशत चर्च कैसे बने? आरएसएस मसीही भोज आयोजित करता है, भाजपा आंदोलन करती है। भाजपा का चरित्र ही दंगाई प्रवृति का है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की लगभग सारी राज्य सरकारों ने अपने यहां रासुका के संबंध में अधिसूचना जारी किया है। भाजपा की उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, असम, उत्तराखंड, हरियाणा की सरकारों ने रासुका की अधिसूचना जारी किया है। भाजपा शासित राज्यों सहित देश की सभी राज्य सरकारों की अधिसूचना की शब्दावली समान है विषय समान है वैसा ही छत्तीसगढ़ की अधिसूचना में भी है। भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहिन इसलिये वह यहां पर मुद्दा बनाने की कोशिश में है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार देश में रासुका के दुरूपयोग के लिये कुख्यात है। उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा और गौकशी के आरोपियों के विरूद्ध एनएसए लगाया जाता है। हाईकोर्ट इलाहाबाद ने भाजपा शासन के तीन साल में दर्ज किये रासुका के प्रकरणों के मामलों में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं की सुनवाई 2021 में की थी और इसमें से 80 प्रतिशत एनएसए को रद्द कर दिया था। उत्तर प्रदेश में एनएसए के हर 05 में से 04 मामले गलत बनाये गये थे। यूपी में भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विरूद्ध ही रासुका का प्रयोग अधिक किया गया था, ऐसा आरोप भी लगा। भाजपा का चरित्र कानून के दुरूपयोग का है कांग्रेस का नही।
बिलासपुर / के रतनपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक नौकर ने 2 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की मां ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।
तीन माह बाद लौटा था
रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला की दुकान में रतनपुर रेस्ट हाउस के पास रहने वाला शिवमंगल सूर्यवंशी (22) उसकी दुकान पर काम करता था। तीन महीने पहले वह काम छोड़कर बाहर कमाने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह वह काम मांगने आया। इस पर महिला ने उसे काम पर रख लिया।
बेटी को घर से लाने भेजा था
महिला ने युवक को अपनी बेटी को घर से लाने के लिए कहा। इस पर युवक महिला के घर चला गया। वहां पर उसने महिला की बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बेटा भी घर में ही मौजूद था। उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। महिला जब घर पहुंची तब बच्ची रो रही थी। उसे लेकर थाने पहुँची। पुलिस को बेटी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बीजापुर : SUSPEND BREAKING : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की सीधी भर्ती में अनियमितता का मामला सामने आया है. जिसकी अनियमितता की जांच के बाद जांच समिति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMHO ऑफिस बीजापुर में पदस्थ लेखापाल चैन सिंह ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है.
लेखापाल ने सिविल सेवा आचरण नियम के तहत घोर लापरवाही की है. कलेक्टर के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में लेखापाल का मुख्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल में निर्धारित किया गया है.
SUSPEND BREAKING : देखें आदेश :

कबीरधाम। जिले में चालू विपणन वर्ष में कुल लक्ष्य का 90 फीसदी धान खरीदी हो चुका है। खरीदी के अंतिम दिनों धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में प्रशासनिक टीम ने जिले में 11 जगहों पर छापेमारी की।
इस दौरान 1224 बोरियों में 490 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए है। जब्त किए गए धान को कोचिए और बिचौलिए केंद्रों में अवैध तरीके से खपाने की फिराक में थे। लेकिन प्रशासनिक टीम ने इनके गलत मंसूबों को नाकाम कर दिया है। धान का अवैध परिवहन करते 5 वाहन पकड़े गए हैं। बड़ी मात्रा में धान खपाने के लिए अवैध तरीके से परिवहन कर रहे लोगों से पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दिया। वहीं जिन लोगों ने जवाब दिए, उसकी जांच करने पर उनके नाम से पहले ही धान बेचे जाने की पुष्टि हो रही है।
जिले के अंदरूनी खरीदी केंद्रों में कोचिए और बिचौलिए धान के अवैध परिवहन करने की फिराक में लगे हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले के 15 से ज्यादा खरीदी केंद्रों का चिन्हांकन किया गया है, जहां ये अवैध धान खपाए जा सकते हैं। ये वो केंद्र हैं, जहां बीते साल की तुलना में इस बार सर्वाधिक धान खरीदी हुई है, जबकि उन क्षेत्रों में धान का उत्पादन कम है। यहां एसडीएम, तहसीलदार व प्रशासनिक अमला निगरानी कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर श्री विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी के रूप में है विख्यात गौर-लाटा
1225 मीटर ऊंची गौर-लाटा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी है और भौगोलिक संरचना के अनुसार पाट प्रदेश से संबंधित है। इस चोटी से छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बड़े वन क्षेत्र की अद्भुत खूबसूरती नजर आती है। इस पहाड़ी पर कई गुफाएं और प्राकृतिक जलस्रोत भी हैं। फिलहाल ये स्थान स्थानीय लोगों के पर्यटन के लिए पहली पसंद है, लेकिन अब पर्यटन स्थल क्षेत्र घोषित होने से यह क्षेत्र बेहतर रूप में ऊभर कर सामने आएगा।
स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा चोटी है गौर-लाटा
जिले के सामरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह है और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है । यहां अक्सर प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रुप्स क्षेत्र को विकसित करने का संदेश लेकर गौर-लाटा की चढ़ाई करते हैं। हालांकि कठिन रास्तों के कारण पर्यटकों की अभी भी यहां से दूरी बनी हुई है। इस कठिनाई को आसान बनाने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले से ही प्रयास किया जाता रहा है और अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गौर-लाटा को बलरामपुर के गौरव के रूप में विकसित हो सकेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ ही पर्यटको को भी प्रकृति का प्यार मिल सकेगा।
राजनांदगांव। INTERESTING NEWS : पानी जहाज के सफर में मिले 2 देशों के लोग जीवन के सफर में हमसफर हो गए। दोनों एक दूसरे के करीब हो और दिल में मोहब्बत हो तो देशों कि दूरियां भी खत्म हो जाती है कुछ ऐसे ही मोहब्बत का उदाहरण राजनांदगांव शहर में देखने को मिला। जब एक विदेशी दुल्हन ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले पहुंचकर विवाह रचाया।
पति-पत्नी-

राजनांदगांव शहर के ममता नगर क्षेत्र में हुआ विवाह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शनिवार की रात यहां बारात निकली और विदेश से पहुंची दुल्हन की भारती परंपराओं के अनुरूप शादी संपन्न हुई। शहर के ममता नगर में रहने वाले भावेश गायकवाड़ और फिलीपींस की जैझल की शादी बड़े धूमधाम से हुई। इस खास शादी के साक्षी बनने सैकड़ों लोग शामिल हुए। विदेशी युवती से गठबंधन जोड़ने को लेकर भावेश गायकवाड़ ने बताया कि तुर्की में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के बाद उसे कतर में कैप्टन का जॉब मिला था। कतर में ही उसकी मुलाकात क्रू मेंबर जैझल से हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात मोहब्बत में बदल दी गई और 5 साल का वक्त उन्होंने अपने प्रेम में बिताया। उसके बाद दोनों ने कतर छोड़ने के फैसले के साथ शादी करने का इरादा कर लिया और राजनांदगांव पहुंचकर दोनों ने शादी रचा ली। भावेश ने कहा कि इस विवाह के लिए दोनों के ही परिवार का पूरा सहयोग मिला।

सात समंदर पार आकर भारत में शादी रचाने से जैझल भी काफी खुश है और इसमें उनका परिवार भी उनके साथ हैं। भारतीय सभ्यता को समझते हुए जैझल के परिवार ने यहां अपनी बिटिया की शादी कराने के लिए हामी भरी और सपरिवार वे राजनांदगांव पहुंचकर इस विवाह में शामिल भी हुए। इस शादी को लेकर दुल्हन बनी जैझल ने कहा कि भारत के लोग काफी बेहतर है और भारत एक अच्छा देश है, यहां शादी करना काफी अलग और सुखद अनुभव वाला।
विदेशी दुल्हन और भारतीय दूल्हे के इस अनोखे विवाह की चर्चा आज शहर में हो रही है। इस विवाह ने यह बता दिया कि देशों के दूरियां प्रेम के रास्ते में बहुत छोटी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर अपने पिछले साल के रिकार्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है।
बता दें राज्य में बीते साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बात की जानकारी दी है।
इस साल राज्य में एक नवंबर 2022 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान अभी भी जारी है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा सकती है।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्राधिकरण (कैम्पा ) योजना एडिनशल एपीओ 2020-21 के तहत सूरजपुर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र सूरजपुर के अंतर्गत खोखनिया नाला ( पिलखा पहाड़) में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य कराया गया हैं। नरवा विकास अंतर्गत बनाया गया खोखनिया नाला बांध से सात गांव हो रहा सिंचित एवं क्षेत्र का जलस्तर बढ़ा, पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, प्रतिदिन आते हैं सैकड़ों पर्यटक। वन्यप्राणियो एवं मवेशियों के लिये वर्ष भर जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुआ है। कुँआ एवं बोरवेल के जलस्तर में वृद्धि होने से लगभग 180 हेक्टेयर. खरीफ क्षेत्र सिंचित हुआ हैं जिससे 485 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। नरवा विकास होने से पिलखा पहाड़ के सुंदरता में वृद्धि हुईहै। इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है प्रत्येक दिवस 150-200 व्यक्ति बांध में घुमने आते हैं।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत-पण्डोनगर (पहाड़गांव) के खोखनिया नाला में निर्मित वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की लम्बाई 165 मीटर ऊँचाई 13 मीटर एवं लागत 120.00 लाख हैं। वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का कैचमेंट एरिया 36000 हेक्टेयर एवं जल भराव क्षेत्र 2000 हेक्टेयर हैं। यह खोखनिया नाला के मुख्य प्रवाह में पिलखा पहाड़ के मध्य में तीन पहाड़ो के बीच में बनाया गया हैं, जिसमें पानी का भराव लगभग 16.50 लाख क्यूबिक मीटर हैं। उक्त वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के पानी से ग्राम पंचायत पण्डोनगर, मदनपुर, अजबनगर, कमलपुर एवं पहाड़गांव के कृषि भूमि सिंचित हो रहे हैं।
बांध की सुरक्षा हेतु समिति का गठन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की सुरक्षा हेतु प्राप्त निर्देशानुसार ग्राम पंचायत – पहाड़गांव, कमलपुर, मदनपुर, अजबनगर, पण्डोनगर, गोपालपुर एवं करतमा के ग्रामीणों की बैठक सरपंचो एवं उपवनमण्डलाधिकारी सूरजपुर व वन अमले के द्वारा लिया जाकर आवश्यक सुझावों पर चर्चा किया गया एवं पिलखा पाठ देव समितिष् का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव किया गया एवं उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही बांध पर आने वाले पर्यटकों की जानकारी भी संधारित करने हेतु चर्चा किया गया।
बांध निर्माण से हो रहे लाभ -वन्यप्राणीयों एवं मवेशियों के लिये वर्ष भर जल कीउपलब्धता सुनिश्चित हुआ हैं। बांध से आसपास स्थित ग्राम पंचायतों के लगभग 165.00 हेक्टे, क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विकास हुआ हैं।कुँआ एवं बोरवेल के जल स्तर में वृद्धि होने से लगभग 180.00 हेक्टर. खरीफ क्षेत्र सिंचित हुए हैं व लगभग 80.00 हेक्टे रबी फसल सीजन में सिंचाई होने की संभावना हैं. जिससे लगभग 485 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के नजदीकी ग्राम पंचायत- पहाड़गांव, कमलपुर, मदनपुर, अजबनगर, पण्डोनगर, गोपालपुर एवं करतमा के भू-जल स्तर में लगभग 30 से.मी. की वृद्धि हुई है, जिससे कुआं नलकूप एवं बोरवेल जिनमें माह दिसम्बर के बाद जलस्तर में कमी हो जाता था उनके जल का स्तर बढ़ गया हैं। वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर में ग्राम पंडोनगर एवं पहाड़गांव के ग्रामीणों द्वारा मत्स्य पालन कार्य किया जा रहा हैं। भू-जल स्तर में वृद्धि होने के कारण पुनरूत्पादन एवं वनौषधियों में बढ़ोतरी पाया गया हैं। वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्मित हो जाने से पिलखा पहाड़ के सुंदरता में वृद्धि हुआ हैं, जिसके कारण पर्यटन केन्द्र बन गया है। प्रत्येक दिवस 150-200 व्यक्ति इस बांध में घुमने आते हैं।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। मामला जनकपुर इलाके का है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी वक्त अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने उस पर हमला कर दिया। घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।
इसके पहले 3 जनवरी को इसने सिंगरौली गांव में एक महिला की जान ली थी। तब लोगों ने मांग की थी कि इसे जल्द पकड़ लिया जाए। फिर इसे पकड़ने जंगलों में पिंजरे लगाए गए थे। फिर भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
रायपुर : 14 जनवरी शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दूसरे चरण में आज रस्सा खींच प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ इस आयोजन में प्राचार्य एकादश और छात्र एकादश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी के नेतृत्व में प्राचार्य एकादश ने जोरदार तरीके से रस्सा खींचकर जीत हासिल की वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में शिक्षिकाओं को छात्राओं ने एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया इससे पहले अलग-अलग कैटेगरी में छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कंप्यूटर संकाय और कला निकाय की टीमें क्रमशः विजेता और उपविजेता घोषित की गई है इसके अलावा आज दूसरे चरण की अन्य प्रतियोगिताओं में शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई है जिसमें टीम विजेता घोषित की गई है इस तरह वार्षिक प्रतियोगिता गूंज के अंतर्गत 2 दिन तक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई यह सभी प्रतियोगिताएं खेल अधिकारी डॉ विजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई आप सभी प्रतिभागियों को वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा
रायपुर। देशभर में कोरोना अपना कहर जमकर बरशा रही है, वहीं चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है लगातार मामले बढ़ रहे है। लोगों की जाने जा रही है. वहीं राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही रायपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों ही एक साथ 6 केस सामने आये थे। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेश की राजधानी में अब कोरोना के 7 संक्रमित हो चुके हैं। महज 383 सैम्पलों की जांच में रायपुर से एक मरीज मिला है। राज्य में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार धीमी और संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है।
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवा वकील सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वकील आयुष मिश्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि आयुष नेहरू नगर ब्रिज से होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान ब्रिज की लाइटें खराब होने से वहां अंधेरा था, जिसके चलते उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आयुष काफी देर तक वहीं अंधेरे में तड़पता रहा। जब तक परिजन वहां पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आयुष मिश्रा पेशे से वकील था। देर रात वह भिलाई टाउनशिप की तरफ से (बाइक सीजी 09 ए 0497) अपने घर कोहका जा रहा था। इसी दौरान नेहरू नगर ओवर ब्रिज के ऊपर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
आयुष को काफी गहरी चोटें आई और वह बेहोश हो गया। उसने किसी तरह अपने घर में फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। ब्रिज के ऊपर की लाइट खराब होने से वहां इतना अंधेरा था कि किसी ने भी आयुष को घायल हालत में नहीं देखा और जब तक पुलिस और घर वाले वहां पहुंचे आयुष की मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुपेला पुलिस का कहना है कि आयुष को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा और वहां से भाग गया। जबकि आयुष के परिजनों का कहना है कि ये दुर्घटना विभागीय लापरवाही के चलते हुई है। ब्रिज के ऊपर की लाइट काफी समय से खराब है। ट्रैफिक, निगम या अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके साथ उस ब्रिज में तकनीकी खामी भी है। इससे वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
जज बनने की तैयारी कर रहा था आयुष
आयुष के चाचा राकेश मिश्रा ने बताया कि आयुष ने लॉ किया था। वह जज बनने की तैयारी कर रहा था, उनका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही रहता था। आयुष सिविक सेंटर में लगे एक्सपो को देखने गया था, जहाँ से लौटने के दौरान उसकी मौत हो गई।
रायपुर। पुंदाग गांव बलरामपुर जिला मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव की आबादी करीब 22 सौ है। इस गांव की जिला मुख्यालय बलरामपुर से कनेक्टिविटी आजादी के 75 साल बाद भी नहीं हो पायी थी। मगर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है जो यहां के लोगों के सपने के सच होने जैसा है।
पुंदाग गांव के पहाड़ी कोरबा जनजाति के अमावस बताते हैं कि मेरी उम्र करीब 40 साल है। लेकिन मैंने अब तक जिला मुख्यालय बलरामपुर नहीं गया हूं । कारण पूछने पर कहते हैं कि यहां से बलरामपुर जाने के लिये सड़क ही नहीं थी। हमारे गांव के लोग काम पड़ने पर झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ आना-जाना करते थे। कभी कोई बीमार पड़ता था तो बड़ी परेशानी होती थी। वे कहते हैं कि सड़क बन जाने से हमारे बच्चों को बड़ा फायदा होगा, वे उच्च शिक्षा के लिये गांव से बाहर जा पायेंगे।
भौगोलिक परिस्थिति और नक्सल समस्या थी बड़ी बाधा
पुंदाग जाने के लिये घने जंगल और कई घाट पड़ते हैं। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां सड़क बनाना आसान नहीं था। बीच रास्ते में कई सारी चट्टाने और नाले बड़ी बाधा थे। इसके साथ ही ये इलाका अति नक्सल प्रभावित था। इस गांव के तुरंत बाद झारखंड सीमा पर बूढ़ापहाड़ इलाका है जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। राज्य बनने के बाद से इस इलाके में करीब 435 नक्सल घटनायें हुईं थीं लेकिन विगत 4 वर्षों की बात करें तो मात्र 4 छुटपुट घटनाएं हुईं हैं, साथ ही एक भी जान-माल का नुकसाल नहीं हुआ है। पुलिस ने इस क्षेत्र से नक्सलियों को करीब-करीब खदेड़ दिया है।
नक्सलियों से निपटने खोले 4 कैंप
पूर्व में नक्सली घटनाओं के चलते इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति थोड़ी धीमी हो गयी थी । लेकिन विगत 4 वर्षों में यहां 24 किलोमीटर में 4 कैंप स्थापित किये गये हैं । ये कैंप सबाग, बंदरचुआ, भुताही और पुंदाग में लगाये गये हैं । इन कैंप को खोलने में राज्य सरकार ने पूरी सहायता उपलब्ध करायी है। यहां पर जवानों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कई बोर कराये गये हैं । कैंप खुलने का नतीजा ये हुआ कि यहां नक्सली घटनाएं एकदम शून्य की ओर हैं और इलाके में विकास कार्य तेजी से शुरू हो गया है ।
विकास से जोड़ने ग्रामीणों को सभी सुविधायें
बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. बताते हैं कि इस गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाएं पहुंचाने के लिये सबसे जरूरी था कि सबसे पहले सड़क बनायी जाये । जिला प्रशासन ने दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद बंदरचुआ से भुताही तक करीब 6 किलोमीटर सड़क बना दी है । भुताही से पुंदाग तक सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है । इसके साथ ही भुताही में मोबाइल टॉवर और ट्रांसफॉर्मर लग गये हैं । जिस इलाके में फोन पर बात करना मुश्किल था वहां मोबाइल टावर लगने से ग्रामीण 4 जी सेवा का उपयोग कर रहे हैं पुंदाग गांव में इसी माह सब हेल्थ सेंटर भी शुरू होने जा रहा है । स्कूल भवन का रिनोवेशन किया जा रहा है ।
पुंदाग में राशन दुकान, बिजली पोल और धान खरीदी केंद्र जल्द
अंतिम छोर में बसे इस गांव के लोग सड़क ना होने से अब तक राशन लेने के लिये भुताही तक आते थे । लेकिन जिला प्रशासन सड़क बनने के बाद इस गांव में राशन पहुंचाना शुरू कर देगा । यहां के किसान सड़क ना होने की वजह से सामरी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने जाते थे पर अब यहां धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। पुदांग गांव में अब तक सोलर लाइट से ही काम चलता है । सड़क बनते ही यहां बिजली के खंबे लगाने का काम शुरू होने वाला है ।
सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये गौठान भी
पुंदाग गांव में अधिकांश ग्रामीण किसान और पशुपालक हैं। जिला प्रशासन ने यहां गौठान निर्माण का काम शुरु कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान शुरू होने से उनकी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। गोबर और गोमूत्र बेचकर उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी।
रायपुर। रायपुर में गोली चलने की ख़बर सामने आई है। मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर का है।जानकारी के मुताबिक पुलिस( police) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह( public place) पर बंदूक से गोली चलाया है। जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार क्र JH01 DE 7751 के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम उमेश सिंह बताया। साथ ही 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर ( fire)करना स्वीकार किया।
आरोपी गिरफ्तार( arrest)
मौके पर राइफल रखने के संबंध में नोटिस ( दिया.।आरोपी ने राइफल के लाइसेंस की मियाद 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होना बताया। फिल्हाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही आरोपित के कब्जे से 315 बोर रायफल, 26 नग जिंदा कारतूस, 2 नग खाली मैग्जीन बरामद किया है।
रायपुर : Breaking : छत्तीसगढ़ में TAX चोरी पर लगाम लगाने के लिए GST (राज्य कर) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इसी दौरान GST प्रवर्तन अदिकारियों की टीम ने छापा मारकर व्यापारी से करीब 1 करोड़ का टैक्स वसूल लिया है.
बता दें कि, GST की प्रवर्तन शाखा ने प्राप्त जानकारी के आधार पर राजधानी के महावीर ट्रांस सर्विस भनपुरी, में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इस दौरान प्राप्त दस्तावेजों और वस्तुओं का अवलोकन करने के बाद विभाग द्वारा कारोबारी से करीब 99,56,000 रुपये जमा करवाई है. वहीं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप TAX चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी.
बलौदाबाजार-भाटापारा। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य पर अधिक जोर देते हुए कहा कि मां ही जीवन की पहली गुरु होती है। उनका सिखाया हुआ शिक्षा, संस्कार, व्यवहार आजीवन काम आता है। इसलिए उनकी स्वास्थ्य एवं शिक्षा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम खपराडीह में हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित बलौदाबाजार राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 5 वें राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में जिला मुख्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए 24 घण्टा सातों दिनों खुलने वाला आधुनिक ई-लायब्रेरी, सुहेला के दक्षिण में ग्राम तिल्दाबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम खपराडीह में मंगलभवन एवं मुक्तिधाम के लिए 20-20 लाख रुपये एवं खपराडीह में ही हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कुम्हारी जलाशय सम्बंधित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि- राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को इस वर्ष दिवाली के पूर्व भुगतान किया गया। आगामी 31मार्च को चौथी किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना सहित किसानों, गरीबों और मजदूरों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए चलाई जा रही योजना का विस्तार से उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में तैयार किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उन्होंने गौठान में पैरादान को महाअभियान बनाने पर सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं।
कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सासंद छाया वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, कुर्मी समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर शाम एक निजी होटल में आयोजित स्पीक आउट रिइमेजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए हमने, हमारी सरकार ने हर वर्ग, व्यक्ति के आय मैं वृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। यही हमारी सरकार की प्राथमिक विकास मॉडल है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों की आय में वृद्धि ही हमारा उद्देश्य है। हमने व्यक्ति के विकास के साथ ही कुपोषण और अशिक्षा जैसे बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कार्य किया और आज 41 प्रतिशत 0 से 5 साल के बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके है। इसी कड़ी में किसान, मजदूर, आदिवासी, युवाओं को आय के साधन प्रदान किए जा रहे हैं।
किसानों का ऋण माफ किया गया
किसानों का ऋण माफ किया गया। इससे वह किसान जो खेती से दूर हो चुके थे अब फिर से कृषि कार्यों से जुड़ते जा रहे हैं। धान का समर्थन मूल्य के साथ-साथ इनपुट सब्सिडी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाया। वहीं, अब 2640 से 2660 रुपए पर धान खरीदी हो रही है।
1.10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्
वर्ष 2017 में पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख थी, जो बढ़कर अब 24 लाख हो चुकी है। रकबा पहले 22 लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर हो चुका है। इस खरीफ सीजन में अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं, जनवरी तक 1.10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रख गया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने वाली है।मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर ।
बता दे 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से थे विधायक। राजनीति जीवन उनका रहा उपलब्धियों भरा रहा वे विधायक के साथ कि महत्वपूर्ण पदों पर रहे।पुनीत राम साहूराजिम क्षेत्र के बासीन खपरिपरा के निवासी थे।
गरियाबंद तेंदुआ का नाम सुनते ही लोगों में सिहरन दौड़ जाती है। तेंदुए आमतौर पर रात के वक्त सक्रिय रहते है, दिन में विरले ही नजर आते हैं। लेकिन गरियाबंद जिले के ग्राम रसेला में रविवार सुबह एक तेंदुआ सड़क के किनारे पेड़ के ऊपर सुकून की नींद लेता नजर आया। यह घटना परसूली वन परिक्षेत्र के ग्राम रसेला के समीप कूड़ेरादादर छिंदपारा की है।
तेंदुआ तो बड़े मजे से आराम फरमा रहा था, लेकिन.. जैसे ही ये बात लोगों को पता चली, मानो जैसे आफत आ गई हो। गांव के पास ही तेंदुए की खबर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दहशत व जिज्ञासा के बीच लोगो की भीड़ जमा हो गई। हालांकि जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया तेंदुए के हरकत पर वन नज़र रखी जा रही है। वन विभाग ने शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
कांकेर । जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हादसा हुआ। शनिवार को चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
कवर्धा । केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर वहां के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 75 लाख 76 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर 1 करोड़ 37 लाख 36 हजार की लागत से हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम खमरिया में 11 लाख 48 हजार की लागत से शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बरेंडा में 14 लाख 42 हजार की लागत से पंचायत भवन, ग्राम पंचायत रेंगाखार कला में 6 लाख 50 हजार की लागत और ग्राम सरई पतेरा में 6 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल–पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर हाई लेवल पुलिया निर्माण होने से गावों के बीच की दूरी कम होगी। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। बरसात के दिनों में नदी में ज्यादा पानी आ जाने के कारण धमनीडीह, सरई पतेरा के निवासियों को रेंगाखार जंगल जाने के लिए 5 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता था। विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पुल के निर्माण होने से सहूलियत मिलेगी। साथ ही इसके निर्माण होने से सुविधाओं का विस्तार होगा। पंचायत भवन के निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी। गांव के कार्यों के लिए भवन उपलब्ध होगा। साथ ही प्राथमिक शाला भवन निर्माण से गांव का विकास होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी
मंत्री अकबर सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं और ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं इसके साथ ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। इस दौरान मंत्री अकबर ने ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनसे चर्चा कर वहां की मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि उनकी मांग पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन और विभिन्न भवनों का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण होने के बाद उनके आवागमन की समस्या दूर होगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आवेदन भी लिए। इस अवसर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य भगवान सिंह पटेल, नीलकंठ चंद्रवंशी,बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, सदस्य जनपद पंचायत रेंगाखार श्रीमती इंद्रोबाई लेखराम पंचेश्वर, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर। jagdalpur news जगदलपुर में 4 युवकों ने एक 14 साल की नाबालिग का गैंग रेप किया है। दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले के बारे में मीडिया से कुछ कहने बचती नजर आ रही है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को नाबालिग का गैंग रेप हुआ है। रेप की वारदात को अंजाम देने वाले युवक बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, सारे युवक कुछ समय से जगदलपुर में ही किसी कारण से रह रहे थे। इनमें से एक युवक की जगदलपुर की ही रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले से ही दोस्ती थी।
12 जनवरी को युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। फिर शहर में ही किसी ठिकाने पर उसे नशीली दवा पिलाई। जिसके बाद अपने अन्य तीन और दोस्तों को वहीं बुला लिया। सभी ने नाबालिग का गैंग रेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग निकले।
जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले की शिकायत बोधघाट पुलिस से की। पुलिस फौरन युवकों की तलाश में जुट गई थी। उसी दिन तीन लोगों को पकड़ लिया गया था। चौथा मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है।





























