CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Army Day 2023 : मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को दी आर्मी-डे पर शुभकामनाएं, बोले- वीर सपूतों के शौर्य को सलाम

Army Day 2023 : मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को दी आर्मी-डे पर शुभकामनाएं, बोले- वीर सपूतों के शौर्य को सलाम

 रायपुर। Army Day 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों को राष्ट्र गौरवपूर्ण सलाम करता है। शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

क्यों मनाया जाता हैं आर्मी-डे

भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा को सम्मानित करने के लिए भारत हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाता है। यह दिन एक महान सैन्य नेता के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की याद दिलाता है जिसने भारत को एक अग्रणी वैश्विक शक्ति के रूप में उसकी वर्तमान स्थिति में मार्गदर्शन करने में मदद की।भारतीय सेना दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं जिन्होंने हमारे देश और इसके नागरिकों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। परेड और अन्य शो राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साथ-साथ सभी मुख्यालयों में आयोजित किए जाते हैं।

भारत के 75 वें सेना दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों का जश्न मनाते हैं जिन्होंने हमारे देश और इसके नागरिकों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम इन सम्मानित पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साथ-साथ देश भर के अपने सभी मुख्यालयों में परेड और अन्य शो आयोजित करते हैं।

छत्तीसगढ़ के पहले शहीद पार्क का सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, अब शहीदों को हर समय लोग रखेंगे याद

छत्तीसगढ़ के पहले शहीद पार्क का सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण, अब शहीदों को हर समय लोग रखेंगे याद

 रायपुर। “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा”। शायद ही कोई हो जिसने ये कविता नहीं सुनी हो। इस कविता में शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले लगने की बात कही गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि शहीदो को याद करने के लिए साल में किसी एक दिन का इंतजार न किया जाए बल्कि उन्हें लोग हर दिन याद करें। इसी सोच के साथ बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रदेश के पहले शहीद पार्क की स्थापना की गई है। मकर संक्रांति के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस शहीद पार्क का लोकार्पण किया।

बलरामपुर में देश के पहले शहीद पार्क को लगभग चालीस लाख रूपए की लागत से तैयार किया गया है, इसके निर्माण के लिए नगर पालिका को नोडल एजेंसी बनाया गया था।

बलरामपुर के शहीद चौक पर स्थापित इस पार्क में शहीद प्रधान आरक्षक लाजरुस मिंज, शहीद आरक्षक महेश राम पैंकरा, शहीद आरक्षक अनिल खलको, शहीद उप निरीक्षक नबोर कुजूर, शहीद प्रधान आरक्षक मनाजरूल हक, शहीद उप निरीक्षक मसीह भूषण लकड़ा, शहीद प्रधान आऱक्षक रामसाय राम की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनकी प्रतिमाओं के नीचे अमर शहीदों का बायोडाटा भी उकेरा गया है ताकि हर कोई इनके अतुल्य योगदान के बारे में जान सके। देश के इन वीर सपूतों को देखने के लिए शहीद पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और इससे इन शहीदों को वो सम्मान मिल रहा है जिनके ये हकदार हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस पहल के बाद अब शहीदों को याद करने के लिए साल में एक बार उनको याद नहीं किया जाएगा बल्कि हर दिन हर पल लोग देश के लिए मर मिटने वाले इन शहीदों को याद करेंगे और इनकी कुर्बानी की दास्तान सुनकर देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होंगे।

कांग्रेस सरकार खुद अब यह मानती है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसके नियंत्रण से बाहर चली गई है : अरूण साव

कांग्रेस सरकार खुद अब यह मानती है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसके नियंत्रण से बाहर चली गई है : अरूण साव

 रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रेस कांफ्रेंस ली। जिसमें उन्होंने ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

अरुण साव और रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर से आपातकाल लगाने की साजिश रची है। अपने साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की राजनीति के तहत उसने प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए ‘रासुका’ लगा दिया है। अत्यधिक असामान्य परिस्थितियों में उठाये जाने वाले इस कदम ने कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की पोल खोल दी है। आप सभी जानते हैं कि भाजपा द्वारा पूर्व में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के बारे में लगातार मामला उठाया जाता रहा है, तब कांग्रेस यह डींगें हांकती थी कि प्रदेश में सब कुछ समान्य है और कानून-व्यवस्था बेहतर है। अब आखिर क्या ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गयी यह गंभीर कदम उठाना पड़ा। क्या कांग्रेस सरकार खुद भी अब यह मानती है कि प्रदेश की कानून-व्यस्था उसके नियंत्रण से बाहर चला गया है और लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के अपने मूल दायित्व को निभाने में सरकार विफल हुई है?

कांग्रेस स्पष्ट तौर पर छत्तीसगढ़ में तुष्टीकरण और धर्मांतरण के एजेंडे पर काम कर रही है। किसी सरकार का काम धर्म और संस्कृति को कुचलना तथा धर्मान्तरण को बढ़ावा देना नहीं होता, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस धर्मांतरण के पक्ष में अपने अधिकार का सीधे दुरुपयोग कर रही है। वह मिशनरियों के हाथ में खेल रही है।

छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने अघोषित आपातकाल लागू करने की शुरुआत लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने के लिए कानून बना कर काफी पहले कर दी थी लेकिन इससे जनता के सभी वर्गों का आक्रोश दोगुना हो गया। इससे घबराकर उन्होंने रासुका के बहाने आपातकाल जैसी अलोकतांत्रिक स्थिति का निर्माण कर दिया है। जब राज्य सरकार मान रही है कि उससे राज्य की कानून व्यवस्थाए नहीं संभल रही है तो उसे अपनी विफलता स्वीकार करते हुए कुर्सी छोड़ देना चाहिए।

मिशनरी के सामने समर्पण
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने वास्तव में मिशनरी के सामने समर्पण कर दिया है। प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली जाकर ईसाई धर्म के नेताओं के सामने सफाई दे आये हैं कि वे उनके साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री का यह कृत्य साबित कर रहा है कि वे उनके के प्रभाव में हैं। क्या कारण है? कारण स्पष्ट है कि सोनिया गांधी के दबाव में या फिर सोनिया गांधी को प्रसन्न करने के लिए यह पक्षपात किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपना सिंहासन बचाने के लिए ईसाई मिशनरी की शरण में हैं।

आदिवासी संस्कृति कुचलने की साजिश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रासुका के जरिये आदिवासी संस्कृति को कुचलने का घृणित षड्यंत्र रचा है। वे चाहते हैं कि आदिवासी संस्कृति समाप्त हो जाये। आदिवासी समाज ईसाई समुदाय में कन्वर्ट हो जाये और चर्च के प्रभाव में आ जाए। ऐसा लगता है कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ही आदिवासी समाज में धर्मांतरण के जरिये विखंडन और वर्ग संघर्ष का खाका तैयार किया गया है। आदिवासी संस्कृति के विरुद्ध भूपेश बघेल के बेहद खतरनाक इरादों को यह रासुका व्यक्त कर रहा है। अपनी संस्कृति को बचाने में लगे आदिवासियों के संघर्ष को कुचलने के लिए उन्हें बेवजह जेल में डालने का इंतजाम किया गया है। ताकि आदिवासी समाज को धर्मांतरण का विरोध करने से रोका जा सके।

विभिन्न आंदोलनों का दमन

भूपेश बघेल सरकार द्वारा रासुका के दुरूपयोग के पीछे जो कारण हैं, उनमें एक अहम वजह यह है कि हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध और असंतोष फैला हुआ है। सभी वर्ग इस सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध आंदोलित हैं। कर्मचारियों से लेकर, शिक्षित बेरोजगार युवा सड़क पर उतर रहे हैं। धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार भयभीत है। विरोध के सभी स्वर कुचलने तैयार है। इसीलिए पूरे प्रदेश में रासुका लागू किया है कि कहीं भी किसी भी प्रदर्शन में सरकार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को जेल में ठूंस दिया जाए। भूपेश बघेल रासुका के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। आज अनियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, पंचायत कर्मचारी से लेकर भर्ती के लिए युवा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो इस सरकार से जरा सा भी संतुष्ट हो। इसलिए भूपेश बघेल ने तानाशाही फरमान जारी किया है।

बड़े ही संदिग्ध तरीके से उठाये गए इस कदम ने अनेक आशंकाओं और सवालों को जन्म दिया है। सवाल है कि:-

आखिर ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हुई थी जिसके कारण रासुका लगाना पड़ा? जनता को इन परिस्थितियों की जानकारी क्यों नहीं दी गयी?
कोई संवेदनशील रिपोर्ट अगर है तो उसे जनता से साझा क्यों नहीं किया गया?
1 जनवरी 2023 से यह आदेश प्रभावशील है, जबकि मीडिया में भी यह 12 जनवरी को आया। आखिर इतने बड़े फैसले को जनता से छिपा कर क्यों रखा गया? आखिर किस बात की परदेदारी है?
इसाई मिशनरियों से सीएम बघेल की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद यह कदम उठाये गए हैं। क्या अपने आलाकमान के साथ मिलकर कांग्रेस कोई बड़ी साजिश रच रही है?
सुकमा के एसपी और बस्तर के कमिश्नर जब इसाई मिशनरियों के खिलाफ सरकार को चेतावनी दे रहे थे, तब यही बघेल सरकार अशांति की किसी आशंका से इनकार कर रही थी, अब आदिवासी जब अपनी संस्कृति बचाने के लिए जागरूक हुए हैं, तो कांग्रेस बौखला क्यों रही है?
प्रदेश में कबीरधाम में मजहबी तत्वों को प्रश्रय देने के कारण पहली बार दंगे हुए, पहली बार कर्फ्यू लगा। अनेक बार बस्तर के आदिवासी बन्धु भी शिकायत करते रहे हैं, तब मजहबी उपद्रवियों के खिलाफ इन्हें ऐसे किसी कदम की आवश्यकता नहीं हुई?
आखिर धर्मान्तरण और अपनी संस्कृति को नष्ट करने के विरुद्ध जब आदिवासी बंधु खड़े हुए हैं, तभी ऐसे कानून क्यों लगाये गए? क्या इस कानून की आड़ में समूचे आदिवासी क्षेत्र का ईसाईकरण करना चाहती है कांग्रेस?
इससे पहले रायपुर में भी मिशनरियों के लिए पक्षपात का मामला सामने आया था जब जबरन मतांतरण कर रहे उपद्रवी को छोड़ कर वह मामला उठाने वाले छत्तीसगढ़ी कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा कर जेल भेज दिया था शासन ने जबकि संविधान जलाने की धमकी देने वाले मिशनरी को छोड़ दिया गया था। क्या रासुका भी ऐसे ही पक्षपात के लिए लाया गया है?
भाजपा का यह स्पष्ट मानना है कि धर्मांतरण का अर्थ राष्ट्रांतरण होता है। पहले कांग्रेस ने इसी आधार पर देश के टुकड़े किये, उसके बाद पूर्वोत्तर भारत में मतांतरण की गतिविधियों के कारण लम्बे समय तक अलगाववाद रहा। अल्पसंख्यकों के वोट की लिप्सा में और चर्च के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का आलाकमान के माध्यम से खिलौना बन रही है कांग्रेस सरकार?
भाजपा की यह स्पष्ट मांग है कि रासुका लगाने की पूरी परिस्थिति पर कांग्रेस सरकार श्वेत पत्र लाये, साथ ही इसका भी जवाब दे कि उसने इस फैसले को छिपाए क्यों रखा? साथ ही तत्काल प्रभाव से इस नव आपातकाल को खत्म करे और प्रदेश में शान्ति-व्यवस्था को कायम रखे। लोकतंत्र की ह्त्या की कोशिश, इस नए आपातकाल के खिलाफ भी भाजपा के कार्यकर्तागण संघर्ष करने तैयार है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहें।

पत्रकार हेमराज डोंगरे बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन रायपुर जिला अध्यक्ष

पत्रकार हेमराज डोंगरे बने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन रायपुर जिला अध्यक्ष

 रायपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश श्रवण यदु ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को प्रदेश में विस्तार करते हुए सीनियर पत्रकार हेमराज डोंगरे रायपुर निवासी को रायपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।

यह मनोनयन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय से विचार विमर्श इस पूर्ण विश्वास के साथ कि आपको नियुक्ति दी गई है। आप रायपुर जिला एवं उनकी कार्यकारिणी इकाई का गठन यथाशीघ्र कर उसकी एक प्रति प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध करा दी जाएगी।

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आपको आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत।

सड़क हादसे में युवक की गई जान, पिकअप वाहन ने बाइक को मारी ठोकर…

सड़क हादसे में युवक की गई जान, पिकअप वाहन ने बाइक को मारी ठोकर…

 बेमेतरा। जिले के मटका गांव के पास नेशनल हाइवे मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पूरा मामला बेमेतरा से रायपुर रोड पर मटका गांव के पास का है। बताया जा रहा कि युवक सोनपुरी गांव से मटका गांव जा रहा था। उसी दरमियान मटका गांव से 200 मीटर पहले बाइक सवार युवक को मध्य प्रदेश पासिंग पिकअप वाहन के चालक ने चपेट में लेकर जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक का शरीर के टुकड़े में बट गया। देखा गया कि इस हृदय विदारक घटना के बाद घायल युवक की सांस चल रही थी। जिसे तत्काल कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। वही बेमेतरा पुलिस ने वाहन को जप्त कर, वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।

पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, फावड़ा से हत्या कर शव को खेत में था दफनाया, खेत की रकम को लेकर हुआ था विवाद

पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, फावड़ा से हत्या कर शव को खेत में था दफनाया, खेत की रकम को लेकर हुआ था विवाद

 दुर्ग. पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पिता पवन पटेल और बेटे सूरज पटेल के बीच दो दिन पूर्व बचे हुए खेत की रकम को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पिता ने बेटे को डांट दिया था। जिसके बाद सिरफिरे बेटे ने पिता को दर्दनाक मौत दे दी। गैती फावड़ा से हमला कर पिता के शव को खेत मे गाड़ दिया था। बोरी थाना पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: क्लिनिक में फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस…

CG Crime: क्लिनिक में फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस…

 भिलाई: भिलाई सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित एक निजी क्लिनिक में युवती का शव फंदे से लटकता मिला है। मृतक युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

CG Crime:जानकारी के मुताबिक, मृतिका की बड़ी बहन भी इसी क्लिनिक में काम करती है। डॉक्टर से पूछताछ में पता चला कि करीब तीन महीने से शिल्पी यहां काम कर रही थी। शनिवार शाम बड़ी बहन श्वेता को वो नजर नहीं आई। उसने श्वेता का कॉल भी रिसीव नहीं किया। बहन को लगा कि वो घर चली गई होगी।

CG Crime:क्लिनिक में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर वर्मा ने बताया कि शिल्पी के फोन नहीं उठाने के बाद हम क्लिनिक बंद कर घर चले गए। जिसके बाद रात में मुझे फ़ोन आया कि शिल्पी अभी तक घर पहुंची नहीं है। श्वेता ठाकुर ने फोन कर अंदेशा जताया कि क्लिनिक की चाबी शिल्पी के पास ही रहती है, कहीं शिल्पी क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। इसके बाद जब क्लिनिक जाकर देखा तो पता चला कि ऊपर का एक कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है।

CG Crime:क्लिनिक में जाकर शिल्पी को जब कॉल किया गया तो मोबाइल की आवाज उस रूम के अंदर से आ रही थी। डॉक्टर और शिल्पी के पिता के साथ पास के कुछ लोगों ने मिलकर रूम का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर शिल्पी की लाश फंदे पर लटकती मिली।

CG Crime:परिजनों और डॉक्टर से पूछताछ में ये भी पता चला है कि शिल्पी का किसी से फोन पर झगड़ा हो रहा था। उनको लगा कि किसी फ्रेंड से कोई मामूली बात हुई होगी। इसलिए उस पर ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 महासमुंद। CRIME NEWS : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पुलिस को हमेंशा मिलती रहती है। और अवैध नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ़  ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन क्रेटा कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा. राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र. तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाॅल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र. का होना बताये।

CG CRIME NEWS : पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर करने लगे ब्लैकमेलिंग, कामयाब नहीं हुए तो कर दी हत्या…

CG CRIME NEWS : पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर करने लगे ब्लैकमेलिंग, कामयाब नहीं हुए तो कर दी हत्या…

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले के सकरी थाना क्षेत्र से भयावह खबर सामने आयीं है कहाँ न्यायधानी के बिल्डर वकील अंसारी की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वकील अंसारी पिछले दो माह से गायब था। उसकी पत्नी की शिकायत पर अपहरण व फिरौती माँगने का एफआईआर (FIR) दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी व उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ब्लैकमेंल कर वकील अंसारी से रकम वसूलना चाहते थे। असफल रहने पर उन्होंने वकील की हत्या कर दी थी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी कालोनी निवासी 35 वर्षीय वकील अंसारी बिल्डर व जमीन का कारोबार करते थे। उनका सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में ऑफिस था। वे 3 नवंबर को अपनी पत्नी को घर से यह बोल कर निकले थे कि वो अंबिकापुर में अपने मित्र आरएस बागड़िया से पैसो व व्यापार के बारे में बातचीत करने के लिए जा रहे हैं। 5 नवंबर तक वापस नही आने पर उनकी पत्नी अकबरी खातून ने सकरी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अंबिकापुर के एक होटल में उनकी सीसीटीवी में एक युवती के साथ होटल के कमरे से निकल कर रिसेप्शन में आने की फुटेज पुलिस को मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वकील अंसारी एक युवती के साथ होटल में रुके हुए थे। वे एक अन्य होटल भी गए थे पर उनके साथ कि युवती का आईडी कार्ड माँगने पर वह वहां नही रुके थे। इसलिए पुलिस पहले मामले को संदिग्ध मान रही थी। इसी बीच वकील के मित्र आरएस बगड़िया ने फोन कर उनकी पत्नी को बताया कि उनके पास वकील अंसारी का फोन आया था। वे काफी डरे हुए भी थे और उन्होंने कहा है कि मेरा अपहरण हो गया है,मैं खतरे में हु और दस लाख तैयार रखना। यह जानकारी आरएस बागड़िया से मिलने पर वकील अंसारी की पत्नी अकबरी खातून ने पुलिस से संपर्क किया। जिस पर 8 नवंबर को पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर वकील की तलाश शुरू की।

इस दौरान वकील अंसारी का फोन तो बंद था पर उसके एटीएम व फोन पे से देश के अलग अलग जगहों पर राशि का आहरण व भुगतान हो रहा था। जिस पर पुलिस ने तकनीकी जांच कर अंबिकापुर,कांकेर, कोंडागांव, हैदराबाद, नागपुर व आगरा, मथुरा, बिहार में दबिश दी थी। तकनीकी जाँच में पुलिस को पता चला कि जिन जिन स्थानो पर वकील अंसारी के एटीएम से आहरण या भुगतान हुआ है वहां वहां पर कुछ संदिग्ध नंबर हमेशा एक्टिव व उपस्थित थे। नम्बरो का डिटेल निकाल कर पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर भिलाई से तीन लोगों को हिरासत में लिया। तीनो ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

Morning Yoga Tips : अपने बढ़ते मोटापे से है परेशान, तो नियमित रूप से करें ये 5 योगासन, दिखेगा गजब का चेंज

Morning Yoga Tips : अपने बढ़ते मोटापे से है परेशान, तो नियमित रूप से करें ये 5 योगासन, दिखेगा गजब का चेंज

 रायपुर। Morning Yoga Tips : आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा बड़ी समस्या बन चूका है. कई लोग कई प्रकार से अपने मोटापे पर कंट्रोल पाना चाहते है. मगर सारे उपाए असफल हो जाते है. ऐसे में आपको कुछ ख़ास योग आसान को नियमित रूप से करना चाहिए. जिससे आप अपने मोटापे पर आसानी से कंट्रोल पा सकते है.

सर्वांगासन या शोल्डर स्टैंड – इस आसन को करने से पेट पर जोर पड़ता है. इस आसन के दौरान स्पाइन से लेकर पेट तक में खिंचाव होता है. ये पेट की चर्बी को कम करने और मोटापा दूर करने में मदद करता है. Morning Yoga Tips

धनुरासन या धनुष मुद्रा – ये आसन पीठ के साथ-साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है. ये आसन पीठ संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. Morning Yoga Tips

त्रिकोणासन – ये आसन पैरों, टखनों और घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है. ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है. ये पीठ की मांपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. ये फैट बर्न करता है. इससे मोटापे को कम किया जा सकता है. Morning Yoga Tips

नौकासन अभ्यास नियामित रूप से करने से पीठ, पेट और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है. ये आसन मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. Morning Yoga Tips

कटिचक्रासन योग – ये आसन पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है. ये पेट और शरीर के अन्य भागों की चर्बी कम करने और फैट बर्न करने में मदद करता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. Morning Yoga Tips

CM भूपेश बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार जिले का करेंगे दौरा, विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM भूपेश बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार जिले का करेंगे दौरा, विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज, 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 12 बजे बालोद जिले के विकासखण्ड गुंडरदेही के ग्राम कलंगपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रान्तीय महोत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1.10 बजे कलंगपुर से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा के ग्राम खपरीडीह पहुंचेंगे और वहां हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् ग्राम खपरीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर स्थित होटल सायाजी में आउटलुक के कार्यक्रम ‘‘स्पीकआउट रिमैजिनिंग छत्तीसगढ़’’ और 7.15 बजे विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो एक्स्पो 2023 में शामिल होंगे।

 

इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर किया सर्च, फिर बुजुर्ग हुए 14 लाख रूपए की ठगी का शिकार

इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर किया सर्च, फिर बुजुर्ग हुए 14 लाख रूपए की ठगी का शिकार

 रायपुर। राजधानी में एक बुजुर्ग डिजिटल ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से शातिर ठगों ने 14 लाख रुपए पार कर दिये। बुजुर्ग की शिकायत पर मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के अशोका हाइट्स मोवा में रहने वाले 62 साल के सुदर्शन जैन ने मोवा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका खाता ICICI और IDFC बैंक में हैं। इनके पास एक ओटीपी आया, जबकि जैन ने कोई सर्विस के लिए अप्लाय नहीं किया था। उन्होंने अपने बैंक आईडीएफसी जाकर कंपलेन की, तब बैंक वालों ने फोन नंबर चेंज करने की सलाह दी। शुक्रवार को बुजुर्ग ने अपने पेटीएम में मोबाइल नंबर बदलने का प्रयास किया।

गूगल पर जाकर उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उन्हें 9643979797 नंबर मिला । इस नंबर पर कॉल किया गया तो फोन पर बात करने वाले फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी ने प्लेस्टोर से QS सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने कहा। ऐप को ओपन कर बुजुर्ग ने अपने पुराने और नए नंबर को मेन्शन किया। ये करते ही ICICI के खाते से 55999/- HDFC से 245000/-ICICI के क्रेडिट कार्ड से 100000/- इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से 54999/-,9999/-,409438/-,17499/- रुपए, IDFC क्रेडिट कार्ड से 80109/-,35999/-,54999/- रुपए HDFC क्रेडिट कार्ड से 335000/- रूपये इस प्रकार कुल 14 लाख 49 हजार 041 रूपये का आनलाईन ट्रांसफर कर लिए गए।

बुजुर्ग ने तत्काल जानकारी रायपुर के सायबर सेल सिविल लाईन में दी। किसी तरह इनके 409000 रूपये होल्ड कराए गए। इनके 1040041 रुपए अब भी ठगों के पास ही हैं। इस मामले में अब पुलिस बैंक खातों के जरिए ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रायपुर : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. तुषार जैन (स्वशन रोग विशेषज्ञ) द्वारा नि:शुल्क कैंप का होगा कल आयोजन

रायपुर : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. तुषार जैन (स्वशन रोग विशेषज्ञ) द्वारा नि:शुल्क कैंप का होगा कल आयोजन

रायपुर : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. तुषार जैन (स्वशन रोग विशेषज्ञ) द्वारा स्वशन रोग  ग्रस्त मरीजों हेतु नि:शुल्क कैंप का आयोजन उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, नहर रोड, भाटागांव में दिनांक 15 जनवरी 2023 को किया जा रहा है. यदि किसी को इनमे से कोई लक्षण हो, तो कैंप में आ कर अपनी जांच अवश्य करवाए काम करते करते जल्दी थक जाना, बार बार खासी आना , सीने में दर्द एवं फेफड़ो में पानी भरना बार बार सर्दी झखम होना या खासी आना, धुल से बेचैनी एवं एलर्जी होना आदि .
 
कैंप का समय: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक 
अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क करे: 18002021721
BIG NEWS : कांग्रेस ने सभी मंत्रियों के लिए जारी किया फरमान, जिले के पदाधिकारियों को महत्व दें, जानिए और क्या है पार्टी का निर्देश ?

BIG NEWS : कांग्रेस ने सभी मंत्रियों के लिए जारी किया फरमान, जिले के पदाधिकारियों को महत्व दें, जानिए और क्या है पार्टी का निर्देश ?

 रायपुर। CG BIG NEWS: कांग्रेस ने सभी मंत्रियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी मंत्री जिलों के प्रवास के दौरान जिले के पदाधिकारियों को महत्व दें। उनके कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए। पदाधिकारियों से जिले के दौरे के दौरान मंत्री भेंट करें। कांग्रेस भवनों में मंत्री की कार्यकर्ताओं से मुलाकात हो।

बता दें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की बैठक में इस तरह की शिकायतें मिली थी कि मंत्रियों द्वारा संगठन को महत्त्व नहीं दिया जाता। इसी के मद्देनजर शैलजा के निर्देश पर यह पत्र जारी किया गया है।

 
सीएम भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, 976 करोड़ 47 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, 976 करोड़ 47 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

 बलरामपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गये 20 घोषणाओं तथा 3 निर्देशों का शिलान्यास एवं सामरी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के दो घोषणा के कार्यों का लोकार्पण किया । महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 501 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए तथा नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया ।

धार्मिक मान्यताओं व भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर वृहद मेला लगता है। जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों की श्रद्धा व आस्था का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

CG News : मकर-संक्रांति के मौके पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

CG News : मकर-संक्रांति के मौके पर CM बघेल ने की ये बड़ी घोषणाएं

 बलरामपुर। तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई। आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई।

तातापानी महोत्सव का आज से हो रहा भव्य शुरूआत

तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है।

मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की। इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोर-शोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं। 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है।

    • कुसमी लावा जलाशय योजना (25 करोड़ लागत)।
  • भूमिका जलाशय योजना।
  • कुसमी में व्यवहार न्यायालय की घोषणा।
  • चांदो में सहकारी बैंक शुरू करने की घोषणा।
  • नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ निर्माण।
  • तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने की घोषणा।
  • बलरामपुर में गौरव पथ की घोषणा।
वनडे और टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रायपुर में 21 जनवरी को होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

वनडे और टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रायपुर में 21 जनवरी को होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी मेजबानी भी भारत करेगा। बता दें कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम की स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।

सबसे पहले वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेला जाएगा। जिसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में होगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में होगा।

सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शुरू होंगे, वहीं टी20 मैचों का समय शाम को 7 बजे का रहेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक ।

भारतीय टी-20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार ।

कोरबा के चिरौंजी की दुनिया भर में मांग, लगेगा प्रोसेसिंग प्लांट: मुख्यमंत्री

कोरबा के चिरौंजी की दुनिया भर में मांग, लगेगा प्रोसेसिंग प्लांट: मुख्यमंत्री

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि भेंट-मुलाकात सरगुजा से शुरू हुआ, बस्तर होते हुए सभी विधानसभा में पहुंच रहा है। लगातार भेंट-मुलाकात कर लोगों से संवाद कर, योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। 

उन्होंने ने कहा कि लोग शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। लगातार धान खरीदी में बढ़ोतरी हो रही है। कोरबा खेती में आगे बढ़ रहा है। किसानों का रुझान खेती की तरफ बढ़ा है। पिछले 4 सालों में लगभग 4 गुना धान का उत्पादन बढ़ा है, लोगों का खेती के प्रति रुझान बढ़ा है।

 बघेल ने कहा कि पूरे देश में मिलेट्स की सबसे ज्यादा ख़रीदी छतीसगढ़ में की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा की चिरौंजी की मांग दुनिया भर में है, इसलिए कोरबा में चिरौंजी का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है।

महुआ के संकलन के लिए अब तकनीक का उपयोग किया जाएगा, नेट लगाकर संग्रहण का निर्णय लिया है ताकि ज़मीन पर गिरने से महुए की गुणवत्ता ख़राब ना हो, ज़्यादा दाम मिले। नेट विधि से महुआ संग्रहण करके पांच हजार क्विंटल इंग्लैंड निर्यात किया गया।

हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ियां सभी हाट बाजारों में जाए, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 

जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने की मांग आई है।

 

कटघोरा को ज़िला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा- अभी नहीं...

कटघोरा को ज़िला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा- अभी नहीं...

 रायपुर । भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि, कटघोरा को जिला बनाने की मांग की पूरी नहीं हो पाएगी। वहीँ उन्होंने कोरबा जिले के 117 मसाहती गांवों के सर्वे करने के कलेक्टर को निर्देश दिए  है।

ट्रांसपोर्ट नगर के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण को लेकर सचिव स्तर पर अधिकारियों की कमेटी गठित की जाएगी। जांच के बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा के पालीताना क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शुक्रवार को पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

मुख्यमंत्री इस बैठक के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत भी की।

नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पिछले साल सबसे कम घटना हुई, सबसे कम जवान हताहत हुए, सबसे कम आम नागरिक प्रभावित हुए।

गौठान मवेशियों के डे केयर के रूप में उपयोगी साबित हो रहा है। विभिन्न आजीविका गतिविधियां भी गौठानों में संचालित हो रही हैं। यहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है।

फसल सुरक्षा, रोड एक्सीडेंट की घटनाएं कम करने और ग्रामीण अंचल में बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने के लिए गौठान बनाए गए हैं। महिलाएं गौठानों में बिजली उत्पादन भी करेंगी।

जिले में हाथी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथी मानव द्वंद्व नहीं होना चाहिए। नरवा कार्यक्रम इस द्वंद्व को कम करने बेहतर साबित हो रहा है। 13 हजार नालों का ट्रीटमेंट किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि धान संग्रहण केंद्र 1900 से बढ़कर 2500 हो गया है, जिससे किसानों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है।

दूरस्थ अंचलों में भी अंग्रेजी माध्यम की बेहतर शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं।

आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं को बचाना है, संस्कृति संरक्षण के लिए 25 देवगुड़ी के निर्माण की घोषणा कल की गई।

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें  रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों  का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गये 20 घोषणाओं तथा 03 निर्देशों का शिलान्यास एवं सामरी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के दो घोषणा के कार्यों का लोकार्पण किया। 

महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 501 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए तथा नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

धार्मिक मान्यताओं व भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर वृहद मेला लगता है। जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

लोगों की श्रद्घा व आस्था का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने बघेल ने रीति रिवाज से ऐतिहासिक तातापानी में भगवान  शिव की पूजा अर्चना कर यहां स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने  विभिन्न शासकीय योजनाओं पर आधारित विकास कार्यों की स्टॉल के माध्यम से लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

तातापानी संक्रांति परब के अवसर पर स्कूल शिक्षा व आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह सहित क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

अब बिना डरे ट्रेन में अकेले सफर कर सकेंगी बेटियां! सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम!

अब बिना डरे ट्रेन में अकेले सफर कर सकेंगी बेटियां! सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम!

 बिलासपुर: ट्रेन में अकेले सफर करते वक्त महिलाओं व युवतियों को अब डरने की जरूरत नहीं है। दरअसल, रेलवे ने इनकी सुरक्षा के लिए विशेष पहल की है। बिलासपुर रेलवे जोन में अकेली महिला यात्रियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए मेरी सहेली टीम तैनात की गई है।

“Meri Saheli Yojana”: इस टीम में (रेलवे सुरक्षा बल) RPF की महिला आरक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं, जो अकेली महिला और युवतियों की जानकारी लेकर बिना शिकायत के ही उनसे सीधे संपर्क कर रही हैं। इससे महिला और युवतियों का ट्रेन में सफर आसान और सुहाना बन रहा है।

“Meri Saheli Yojana”: बिलासपुर जोन में रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रहीं महिलाएं और युवतियों को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ‘मेरी सहेली योजना’ चलाई जा रही है।

“Meri Saheli Yojana”: यह योजना मुख्य रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। मेरी सहेली योजना के तहत लंबी दूरी के ट्रेनों में RPF के महिला आरक्षकों की टीम तैनात रहती हैं, जिन्हें गाड़ी रवाना होने से पहले ही अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

“Meri Saheli Yojana”: मेरी सहेली टीम में शामिल महिला आरक्षक ऐसी महिला यात्रियों के पास जाकर संपर्क करती हैं और उनसे बातचीत कर उनकी यात्रा की अनुभव की जानकारी भी लेती हैं। इस दौरान किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल उसका निराकरण भी किया जाता है।

 

CG Breaking : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASI बुरी तरह घायल, हालत गंभीर…

CG Breaking : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASI बुरी तरह घायल, हालत गंभीर…

 बीजापुर। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. जिसमें सीआरपीएफ 153 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम की घायल होने की खबर है. ANI के मुताबिक पेगडापल्ली-सुनील चौकी क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था. जवानों की एक टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।

फ़िलहाल घायल एएसआई को बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है.

राजधानी में आज से JIO यूजर्स को मिलेगी 5G की सेवा, लॉन्चिंग के साथ 30 गुना स्पीड से दौड़ेगा मोबाइल

राजधानी में आज से JIO यूजर्स को मिलेगी 5G की सेवा, लॉन्चिंग के साथ 30 गुना स्पीड से दौड़ेगा मोबाइल

 JIO 5G in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक होने वाला हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रायपुर शहर आज से 5G नेटवर्क से जुड़ जाएगा. जियो रायपुर में आज से 5G सेवा की शुरुआत करने जा रहा है. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल 5G सेवा की लॉन्चिंग करेंगे.

 
जानकारी के अनुसार, जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध 5G सेवा की 4G की तुलना में 30 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट चलेगा. इसमें 1GBPS की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. जियो का 5G नेटवर्क अब तक देश के 72 शहरों में एक्टिव हो चुका है. अब 73वें नंबर पर आज से रायपुर में 5G नेटवर्क की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी. रायपुर के बाद आने वाले दिनों में सहित प्रदेश से जुड़े कई शहरों में सेवा शुरू होगी. वहीं अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जियो के बाद एयरटेल भी यहां जल्द ही अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगा.
 
राजधानी रायपुर सहित आसपास के शहरों में जहां ये सेवा शुरू की जा रही है, कंपनी का दावा है ग्राहकों को 1 जीबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. खास बात ये है कि जो ग्राहक अभी जियो 4जी की सेवा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अपने मोबाइल का सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन ये जरूरी होगा कि उनके पास 5जी वाला मोबाइल फोन होना चाहिए. फोन में नई सेटिंग आएगी.ऑप्शन मांगा जाएगा 4जी या 5 जी। 5जी के लिए उसके ऑप्शन को क्लिक करना होगा. इसके बाद मोबाइल में 5जी एपीयर होने लगेगा.
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

 कोरबा। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड की समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में पूरा करने के निर्देश। बैठक में पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड की समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में पूरा करने के निर्देश।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। डीईओ ने बताया कि 800 स्कूलों को मरम्मत के लिए चिन्हांकित किये गए हैं, अगले शिक्षण सत्र के पहले ही मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

धान उठाव के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 98% डीओ कट चुका है और 86% धान का उठाव कर लिया गया है। जिले में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं प्रशिक्षण के संबंध में शासन के उद्देश्य के अनुरूप क्लब के सदस्यों को जनता के बीच जाकर शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।

बैठक में अधिकारियों को डॉ. खूबचंद बघेल विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना आदि का दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश ताकि ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से कोई वंचित ना हो। कहा गया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी जाए ताकि योजनाओं के शत-प्रतिशत उद्देश्य की पूर्ति हो सके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का शत-शत प्रतिशत लाभ आम जनता को दिलाने के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद भी बहुत सी विसंगतियां हैं। आम जनता के जीवन की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

CG News : उपस्थिति नहीं देने वाले 29 MBBS डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, अब सभी से बॉण्ड राशि की होगी वसूली

CG News : उपस्थिति नहीं देने वाले 29 MBBS डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, अब सभी से बॉण्ड राशि की होगी वसूली

 रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जिन्होंने अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) स्नातक प्रवेश नियम के अनुसार बॉण्ड की शर्तों का अनुपालन नहीं करने वाले अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में किए जाने का प्रावधान है। राज्य मेडिकल काउंसिल में एम.बी.बी.एस. स्नातक योग्यता का स्थायी पंजीयन अभ्यर्थी को प्रदान की गई अंतिम डिग्री के आधार पर ही किया जाएगा।