CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : हाईकोर्ट ने कहा– मामूली बातों पर झगड़ा और विवाद तलाक का पर्याप्त आधार नहीं

CG NEWS : हाईकोर्ट ने कहा– मामूली बातों पर झगड़ा और विवाद तलाक का पर्याप्त आधार नहीं

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले में सुनवाई की है. जहाँ हाईकोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच मामूली बातों पर झगड़ा और चिड़चिड़ाहट जैसी स्थिति तलाक का पर्याप्त आधार नहीं है. पति-पत्नी के बीच प्यार झगड़े तो होते रहते है।  छोटी सी बात पर तलाक तक चले जाना यह अच्छी बात नहीं है। हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच ने यह टिप्पणी करते हुए परिवार न्यायालय के आदेश के खिलाफ पति द्वारा की गई अपील को खारिज कर दिया है।

बता दें कि राजनांदगांव के रहने वाले मनीष राय की शादी 2015 में कांकेर की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के संबंधों में खटास आने लगी. विवाद बढ़ा तो पति ने 4 दिसम्बर 2017 में राजनांदगांव के फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया. पति ने याचिका में बताया कि वह पत्नी की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आ चुका है, इस वजह से उसका एक साथ रहना मुश्किल हो गया है.

पत्नी ने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को ग़लत बताते हुए अपनी सास द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही. इससे पहले परिवार न्यायालय ने क्रूरता साबित नहीं होने पर याचिका खारिज कर दी, जिसे पति ने हाईकोर्ट में चुनौती दी. हाईकोर्ट ने भी मामले की सुनवाई के बाद परिवार न्यायालय के निर्णय को यथावत रखा है।

BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ग्राम पिपरिया में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ग्राम पिपरिया में भेंट मुलाक़ात के लिए हुए रवाना

 रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा korba जिले के ग्राम पिपरिया के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री आज पाली तानाखार vidhansabha विधानसभा के ग्राम पिपरिया और ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

पाली में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से मुलाकात करेंगे।

BREAKING : ईडी के छापे पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा बीजेपी के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार, सरकार को अस्थिर करना उनका काम

BREAKING : ईडी के छापे पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा बीजेपी के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार, सरकार को अस्थिर करना उनका काम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी ED team के छापे पर एक बार फिर राजनीति गरमाने के आसार हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी व इन्कम टैक्स income tax डिपार्टमेंट के छापों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी central agency ही हथियार है। वे यहां लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लड़ नहीं पा रही है। लगातार पदाधिकारी बदले जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में ये बातें कहीं। उन्होंने शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले ही गत दिनों कहा था कि चुनाव तक ईडी की टीम यहां रहेगी। यही होता हुआ दिख रहा है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। यहां सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। अधिकारी-कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा, भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती? केंद्र की टीम रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करे। भाजपा के नेता उसकी शिकायत करें। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ। चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती?

बता दें कि शुक्रवार को सुबह ईडी ने राजधानी रायपुर, भिलाई व महासमुंद में कई ठिकानों पर दबिश दी है। इनमें आईएएस व पूर्व खनिज सचिव अन्बलगन पी., पूर्व विधायक व बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, स्वतंत्र जैन व विपुल पटेल आदि से जुड़े परिसर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : आईएएस अफसर समेत कारोबारियों के घर ईडी की रेड

छत्तीसगढ़ : आईएएस अफसर समेत कारोबारियों के घर ईडी की रेड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश दी जहाँ सुबह 5 बजे आईएएस अधिकारी समेत कई अधिकारी और कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा हैं।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईएएस अफसर के रायपुर और भिलाई के घरों में ईडी का छापा मारा है।

ईडी ने 2004 बैच के आईएएस अनबलगन पी के ठिकाने पर सुबह से ही टीम पहुंची है। फिलहाल ईडी दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही हैं। 

इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय का छापा कांग्रेस नेता अग्नि चंद्रकार और अन्य कारोबारी के ठिकानों पर भी चल रही है।

खबर ये भी है कि ईडी की टीम कारोबारियों के ठिकाने पर भी पहुंची है। अशोका टावर, आश्वर्या किंगडम, शंकर नगर के अलावे कुछ नेता के भी ठिकाने पर टीम पहुंची है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इससे पूर्व भी आईएएस समीर विश्नोई सहित कोयला कारोबारियों के यहां छापे पड़े थे। इस मामले में अभी आईएएस अधिकारी सहित कारोबारी जेल में हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाती रही है। राज्य सरकार का आरोप है कि केंद्र की ओर से सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. राज्य सरकार ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। 

CG Sharab Dukaan Band : दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान, जानें क्या है वजह…

CG Sharab Dukaan Band : दो दिन बंद रहेगी शराब दुकान, जानें क्या है वजह…

 नारायणपुर। शासन आदेशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर मंदिरा के फुटकर दुकानों को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत संचालित मदिरा की फुटकर दुकानों को गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर पूर्णतः बंद किये जाने हेतु आदेशित किया है। उक्त शुष्क दिवसों में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

 Bank Closed : जल्द निपटा लें बैंक के काम, इन दो दिनों के लिए रहेगा बंद, चेक करें तारीख

Bank Closed : जल्द निपटा लें बैंक के काम, इन दो दिनों के लिए रहेगा बंद, चेक करें तारीख

 रायपुर। Raipur Bank Closed : समय रहते महीने के अंत में बैंक में होने वाले काम इस महीने अभी निपटा लें। वर्ना हड़ताल के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक यूनियनों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जनवरी से दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है.

Raipur Bank Closed : अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के अधिकारी ने इसकी बात की जानकारी दी है. अगर 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती है तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वास्तव में 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी रविवार है.

Raipur Bank Closed : एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने जानकारी देते हुए कहा कि यूएफबीयू की बैठक गुरुवार को मुंबई में आयोजित की गई। कई लेटर्स लिखने के बाद भी हमारी मांगों पर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसलिए हमारे आंदोलन को फिर से शुरू करने और 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है.

Raipur Bank Closed : उन्होंने अपनी मांगे दोहराते हुए कहा कि बैंकों में 5 डे वीक वर्किंग किया जाए, पेंशन को अपडेट किया जाए, एनपीएस को खत्म किया जाए, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरू की जाए और सभी डिपार्टमेंट में पर्याप्त भर्ती की जाए.

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, समस्याओं एवं आवेदनों का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, समस्याओं एवं आवेदनों का करेंगे निराकरण

 रायपुर। Bhet Mulakat Program : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम लाफा जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम लाफा से हेलीकॉप्टर से तहसील पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

शरद यादव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, कहा – वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे

शरद यादव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, कहा – वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे

 रायपुर।JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की।75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है।

शरद यादव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा – समाजवादी विचारधारा के पुरोधा और हमारे समय के सबसे सुलझे नेताओं में से एक शरद यादव जी का जाना अत्यंत दुखद ख़बर है। वे मेरे राजनीतिक अभिभावक थे। मैंने सामाजिक न्याय का पाठ उनसे ही सीखा। ईश्वर उनके परिजनों को दुख की यह घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

Chhattisgarh News: बीजापुर से नक्सलियों के छह सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Chhattisgarh News: बीजापुर से नक्सलियों के छह सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

 बीजापुर। Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा के नज़दीक बीजापुर ( bijapur)जिले के दाडेल और मेटागुडेम के जंगल मे  नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स, सीआरपीएफ एवं कोबरा फोर्स( korba force) ने ज्वाइंट ऑपरेशन किया।  इसी बीच अब  नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्रवाई कर नक्सलियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने भैढ़ और बासागुड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर संतोष गुप्ता, प्रिंस शर्मा, विजय साहू, शेख फरीद मस्ताव वली शेख मोमिन और मद्दी सत्यानारायण रेड्डी को गिरफ्तार (arrest) किया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष, प्रिंस और विजय बस्तर क्षेत्र के, शेख फरीद और शेख मोमिन आंध्र प्रदेश तथा मद्दी तेलंगाना के निवासी है

इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर समेत अन्य सामग्री बरामद

इस मामले में विजय साहू को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब तीनों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि उन्हें वह हथियार माओवादी हुंगो मडकामी ऊर्फ हुंगा को देना था। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बासागुड़ा थाना और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कार्रवाई कर पोलमपल्ली डोगल चिंतावागु नाला के पास तीन लोगों शेख फरीद, शेख मोमिन और मद्दी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से डेटोनेटर, जिलेटीन, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।

CG Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने इन 8 ट्रेनों को किया रद्द, सफर से पहले देखें ये लिस्ट

CG Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने इन 8 ट्रेनों को किया रद्द, सफर से पहले देखें ये लिस्ट

 बिलासपुर। मध्य रेलवे कोपरगांव, कान्हेगांव और शालीमार रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य और कोपरगांव, कान्हेगांव रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण का कार्य किया जायेगा।

दिनांक 21, 22 एवं 23 जनवरी 2023 को कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 23, 24 एवं 25 जनवरी 2023 को गोंदिया से चलने वाली 11039 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी

दिनांक 13 एवं 14 जनवरी, 2023 को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। दिनांक 15 एवं 16 जनवरी, 2023 को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी।

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल कल पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में करेंगी भेंट मुलाकात, योजनाओं का लेंगे फीडबैक, जाने पूरा शेड्यूल

Bhet Mulakat : CM भूपेश बघेल कल पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में करेंगी भेंट मुलाकात, योजनाओं का लेंगे फीडबैक, जाने पूरा शेड्यूल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम लाफा जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात वे ग्राम लाफा से हेलीकॉप्टर से तहसील पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

डरे सहमे भूपेश बघेल तानाशाही पर उतर आए- बृजमोहन अग्रवाल

डरे सहमे भूपेश बघेल तानाशाही पर उतर आए- बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार के रासुका संबंधी आदेश को तानाशाही बताते हुए कहा है कि इंदिरा गांधी ने 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई थी और अब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल डर कर आपातकाल लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने डीएनए में प्राप्त संस्कृति के अनुसार छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल लगाने की तैयारी कर रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ मनाने की तैयारी में है और यहां भूपेश बघेल ने गणतांत्रिक व्यवस्था को दरकिनार कर लोकतंत्र को कुचलने के लिए अघोषित इमरजेंसी लगा दी है। छत्तीसगढ़ के राजपत्र में असाधारण सूचना जारी की गई है। जिसमें राज्य के 31 जिलों में कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकते हैं।

कांग्रेस के 4 साल बीतने के बाद जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल कर रही है। भेट मुलाकात में छत्तीसगढ़ का युवा अपना भविष्य खराब करने का सवाल भूपेश जी से पूछ लेते हैं। छत्तीसगढ़ की बेटी प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जी पर आरोप लगाती है। अनुसूचित जाति के युवा आरक्षण में अपनी जाति के साथ हुए धोखाधड़ी को लेकर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का विरोध करते हैं। जनता के इन सवालों से लगता है मुख्यमंत्री अब डर गए हैं। घबरा गए हैं ।इसलिए तानाशाही कर रहे हैं। और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम जैसा काला कानून लेकर आए हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब 2 वर्ष पूर्व जुलाई 2021 को सुकमा के एसपी दिनेश शर्मा ने अपने मातहतों को धर्मांतरण के मुद्दे पर सजग रहने के लिए पत्र लिखा। दिसंबर 2021 में बस्तर कमिश्नर चूरेंद्र जी ने धर्मांतरण के विषय में सजग करते हुए पत्र लिखा। तब इन्हें छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ता नहीं नजर आया।

मई 2022 को प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने समाज के बैठक में लोगों को धर्मांतरण से बचने की सलाह देते हैं। तब इन्हें छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ता नहीं दिखा। आज जब बस्तर का, सरगुजा का आदिवासी वर्ग अपने हक के लिए इन धर्मांतरण करने वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होते हैं। तो उनको डराने के लिए यह रासुका जैसे कानून लागू करते हैं।
सितंबर 2022 को पुरानी बस्ती थाने के सामने ईसाई मिशनरी सीना ठोक के कहते हैं कि धर्मांतरण हमारा अधिकार है और करेंगे। क्या भूपेश बघेल ऐसे लोगों को खिलाफ रासुका लगाएंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से कारण बताए बिना उद्घोषणा की गई है, वह भी आश्चर्यजनक है। इसका निर्णय कौन करेगा कि कौन शांति भंग कर रहा है, इसका निर्णय कौन करेगा कि कौन सरकार को असुरक्षित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी भूपेश बघेल धरना प्रदर्शन के पहले अनुमति लेने का फरमान जारी कर यह साबित कर चुके हैं कि वे जनता के विरोध से कितने भयभीत हैं। सरकारी मशीनरी को रासुका की आड़ में विरोध के स्वर बंद कर लोकतंत्र का गला घोंटने का जो इंतजाम भूपेश बघेल ने किया है, उसे छत्तीसगढ़ की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

विवेकानंद जी को भूल गए मतलब की राजनीति करने वाले- अनुराग अग्रवाल

विवेकानंद जी को भूल गए मतलब की राजनीति करने वाले- अनुराग अग्रवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने युवा दिवस पर शासकीय स्तर पर कोई आयोजन न होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मतलब की राजनीति करने वाले लोग स्वामी विवेकानंद जी को भूल गए। विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले स्वामी जी ने 3 साल का समय रायपुर में व्यतीत किया। उनकी ज्ञान ज्योति से विश्व के युवा प्रेरणा लेते हैं और छत्तीसगढ़ की युवा विरोधी सरकार ने युवा दिवस पर युवाओं के उत्साह वर्धन के लिए कोई आयोजन नहीं किया।

 भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी, तब युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए  सालों साल आयोजन हुए। 12 जनवरी को युवा दिवस के दिन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा उत्सव का आयोजन किया जाता था। यह कांग्रेस सरकार, जिसमें उसका कोई राजनीतिक लाभ न हो, वह आयोजन कतई नहीं करती है।  इसीलिए आज युवा उत्सव का आयोजन विभिन्न बहाने बनाकर नहीं किया गया।
 
भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है लेकिन वे युवाओं को केवल वोट बैंक समझकर बहलाने में भरोसा रखते हैं। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ते का झांसा देकर सरकार बनाने वालों को युवा पीढ़ी की कोई फिक्र नहीं है।
छत्तीसगढ़ के PCCF संजय शुक्ला बने हेड ऑफ फारेस्ट...देखिए आदेश

छत्तीसगढ़ के PCCF संजय शुक्ला बने हेड ऑफ फारेस्ट...देखिए आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ संजय शुक्ला को हेड ऑफ फारेस्ट बनाया गया है। अभी वे वन विभाग के प्रमुख थे मगर हेड ऑफ फारेस्ट नहीं बन पाए थे। इस वजह से उन्हें 225000 का शीर्ष वेतनमान नहीं मिल रहा था। राज्य में इस लेवल के तीन ही पद होते हैं। चीफ सिक्रेट्री, डीजीपी और हेड ऑफ फॉरेस्ट। विभाग के सबसे सीनियर ऑफिसर को यह वेतनमान मिलता है। पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी के रिटायर होने के बाद 86 बैच में अतुल शुक्ला थे और 87 में संजय शुक्ला। दोनों का रिटायरमेंट भी एक साथ इस साल मई में है। अतुल शुक्ला के चलते हेड ऑफ फारेस्ट की पोस्टिंग अटकी हुई थी। मगर सरकार ने आज संजय शुक्ला को हेड ऑफ फारेस्ट का आदेश जारी कर दिया। हेड ऑफ फारेस्ट बनने के बाद संजय शुक्ला को बधाइयों का तांता लग गया है।

CG NEWS : जंगल में मिली महिला की सड़ी गली लाश, मचा हड़कंप

CG NEWS : जंगल में मिली महिला की सड़ी गली लाश, मचा हड़कंप

 कांकेर। जिले में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली है। शहर के मावली नगर से लगे जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार मावली नगर के जंगल में महिला का शव लगभग सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा है, जो कि सड़ी गली अवस्था में मिला है। सुचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। लाश मिलने के कारण आसपास में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव : छत्तीसगढ़ से एक सांसद को सेंट्रल में मिल सकता है मौका, जानिए किसका नाम सबसे आगे ?

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव : छत्तीसगढ़ से एक सांसद को सेंट्रल में मिल सकता है मौका, जानिए किसका नाम सबसे आगे ?

 रायपुर. केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव के बीच छत्तीसगढ़ से किसी सांसद को मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई नेता दिल्ली में मौजूद हैं.

केंद्रीय मंत्री की इस रेस में दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. इनके नामों की चर्चा ज्यादा है. उन्हें बड़ा ओबीसी चेहरा माना जा रहा है. मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा कि कुछ लोग मुझे बधाई देने लगे हैं, लेकिन बधाइयां मिलती रहती हैं मैं उसको आत्मसात करता हूं. प्रधानमंत्री किसी मंत्री के समान कम सम्मान सांसदों को नहीं देते. हम अपने आप को मंत्री के समान मानते हैं.

विजय बघेल ने कहा कि ये सब केंद्रीय नेतृत्व तय करता है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अरुण साव समेत अन्य नेता दिल्ली गए हैं उसकी जानकारी मुझे नहीं है. कल मैं कमेटी की बैठक के लिए गया था और रात को वापस दिल्ली से आ गया. मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया है. हम अपने दिमाग को शून्य रखते हैं. जो आदेश होगा उसका पालन करेंगे.

 
बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत, 21 दिन में रेलवे की हुई इतने करोड़ की आय..जानिए

बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत, 21 दिन में रेलवे की हुई इतने करोड़ की आय..जानिए

 रायपुर। बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत को शुरू हुए 1 महीने हो गए. यह ट्रेन अब यात्रियों को पसंद आने लगी है और नागपुर-बिलासपुर-नागपुर के लिए यात्री इस ट्रेन में यात्रा करना पसंद कर रहे हैं.यही कारण है कि महज 21 दिनों में इस ट्रेन से रेलवे को 2 करोड़ से अधिक की आय हुई है. 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी है. यात्रियों को ट्रेन में सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा के साथ खानपान की सुविधा भी प्रदान की जाती है.

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद दोबारा बुझाई हवस, प्रेग्नेंट होने पर फिर से कर लिया ब्रेकअप

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद दोबारा बुझाई हवस, प्रेग्नेंट होने पर फिर से कर लिया ब्रेकअप

 दंतेवाड़ा /  जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। जब गर्लफ्रेंड ने शादी करने को कहा तो मना कर दिया। शिकायत के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि, फिर शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद दोबारा युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।

पेशी के दौरान मुलाकात

इसके बाद साल 2021 में युवती ने बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। फिर 1 दिन पेशी में युवक की युवती से मुलाकात हुई। उस दौरान युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से छूटकर बाहर आया। नवंबर में दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई। तब दोबारा युवक युवती का रेप करता रहा।

जब प्रेग्नेंट हुई तो उसके बाद उसने शादी से फिर से इनकार कर दिया। जिसके बाद 6 जनवरी 2023 को युवती ने फिर से बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, 11 जनवरी को आरोपी भूषण कुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

निजी स्कूलों की मनमानी : नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

निजी स्कूलों की मनमानी : नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

 रायपुर। राजधानी रायपुर के निजी स्कूलों की मनमानी सिर चढ़कर बोलने लगा है। राजधानी के निजी स्कूल संचालकों को लगने लगा है। शैय्या भये कोतवाल तो डर काहे का…नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाना निजी स्कूलों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि समय-समय पर शिक्षा विभाग द्वारा कसावट की बात कही जाती है। जो सिर्फ कागजों में सिमट कर रही जाती है। जब राजधानीवासी ही निजी स्कूलों की मनमानी से हलाकान हैं तो दूरस्थ ईलाकों में लोगों का परेशान होना सामान्य बात है।

आपको बता दें कि 8 जनवरी 2023 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने प्रदेश में बढ़ते ठंड को देखते हुए। जिले में स्कूलों के संचालन सुबह 7 की जगह 8 बजे से करने का आदेश जारी किया है। बावजूद आज तीन दिनों बात भी निजी स्कूलों द्वारा समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। स्कूल अपने पुराने समय 7 बजे ही संचालित किये जा रहे हैं।

 जिसमें राजधानी रायपुर क्षेत्र के सड्ढू में संचालित भवन्स स्कूल से भारी अनियमितता की जानकारी मिल रही है। यहां के संचालकों द्वारा नियमों की धज्जियों उड़ाई जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्कूलों के समय परिवर्तन किये जाने के आदेश जारी किये हैं। बावजूद आज दिनांक तक भवन्स स्कूल संचालक द्वारा पूराने समय पर ही संचालन किया जा रहा है।

देखें आदेश की कॉपी

 

भूपेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कह दी ये बातें...

भूपेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कह दी ये बातें...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा द्वारा आपातकाल लगाने की बात पर सीएम बघेल ने कहा, समय समय पर अलग-अलग कानून बनाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि यहां तो भाजपा के खिलाफ बोलो तो धर्म विरोधी हो जाते हैं वहीं दिल्ली के बारे में बोलो तो राष्ट्रविरोधी कहलाते हैं. साथ ही धर्मांतरण पर बहस करने की बात कही है। 

बघेल ने आगे कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार में एक भी प्रदेश से केंद्रीय मंत्री नहीं बना है जबकि पहले ऐसा नहीं था, हम भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से कोई केंद्रीय मंत्री हो, आज तक प्रदेश से कोई केंद्रीय मंत्री नहीं मिला है। 

साथ ही सीएम भूपेश ने भाजपा सरकार में किए निवेश के आंकड़े भी दिए। उन्होंने बताया कि, बीजेपी के शासन में 1553 करोड़ निवेश हुआ, 2018 में 1 हजार 14 करोड़ हुआ, कांग्रेस के समय में 2020 में 73,567 करोड़, 2021 में 2494 करोड़ और 2022 में 2753 करोड़ निवेश किया गया। ये सभी आंकड़े भारत सरकार की वेबसाइट में है। 

 बघेल ने साथ ही यह भी कहा कि ये आंकड़े बताने के लिए काफी है कि भाजपा में क्या स्थिति थी और कांग्रेस में क्या स्थिति है। 

हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

 00 डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

डे भवन का अवलोकन कर रहे हैं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया। स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी ने युवाओं को उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया।

हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल

BIG BREAKING : सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के सीएम भूपेश बघेल ने दिये निर्देश, 971 पदों पर होगी भर्ती

BIG BREAKING : सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के सीएम भूपेश बघेल ने दिये निर्देश, 971 पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें 971 पदों पर भर्ती होनी है।

दरअसल, आज युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआई भर्ती की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए और जल्द एसआई पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन

स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा

डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है
नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है

उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया।

स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है
स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी

उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया
स्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का संदेश दिया
छत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है
स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी

उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया
छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता

राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है
मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया

यह स्कूल डे भवन में संचालित हो रहा था।

स्कूल भवन का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

Transfer Breaking : बड़ी संख्या में हुआ TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

Transfer Breaking : बड़ी संख्या में हुआ TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

 सक्ती : सक्ती में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियोंं के तबादले हुए हैं। जिसमे निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों के तबादले हुए हैं। सक्ती SP के द्वारा 2 (इंस्पेक्टर / निरीक्षक / थानेदार), 3 (सब इंस्पेक्टर / उप निरीक्षक), 4 हेड कांस्टेबल एवम् 3 कांस्टेबल का एक साथ तबादला कर दिया गया। जिसे एक थाना से दूसरे थाना में भेजा गया है।

वहीं प्रवीण सिंह राजपूत को सक्ती थाना प्रभारी बनाया गया है, तो वहीँ कमल किशोर महतो को डभरा थाना प्रभारी बनाया गया है, और नवीन पटेल को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है.

कुरुद बीईओ का हुआ ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने हटाने दिया था निर्देश

कुरुद बीईओ का हुआ ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने हटाने दिया था निर्देश

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कुरुद बीईओ को राज्य सरकार ने हटाने का आदेश गुरवार दोपहर ही जारी कर दिया है। कुरुद बीईओ फतेह मोहम्मद कोया को हटाकर डीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है, वहीं उनके स्थान पर सहायक संचालक रवींद्र मिश्रा को बीईओ कुरुद का प्रभार दिया गया है। 

इससे पहले धमतरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। एक और जहां मगरलोड तहसीलदार को शिकायत के बाद हटाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ बीईओ को भी हटाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने डीईओ को दिया था।

जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश बीईओ ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि बीईओ को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।

कुरूद बीईओ के बारे में जानकारी मिली है कि कुरूद में एक भागवत कथा होने जा रहा है जिसमें कथावाचक जया किशोरी भी आने वाली है। उसी भागवत कथा को सुनने को लेकर बीईओ ने आदेश जारी किया था।