CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : गांजा की तस्करी करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 जगदलपुर। CRIME NEWS : जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतरिक्त पुलिस निवेदिता पाल के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे, उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्यवाही हेतु एक टीम गठित किया गया।

पतासाजी के दौरान टीम को से मुखबिर सूचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही यात्री बस में दो संदिग्ध व्यक्ति सवार है। जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर यात्री बस में आ रहे हैं।  सूचना के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।  जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी करने धार पकड़ कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपूंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया।

जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार एक महिला सहित दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर दोनों प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे। उसके बाद बारीकी से पूछताछ करने पर दो दोनों संदिग्ध ने अपना नाम गुलाबचंद तथा विमला निवासी हिसार हरियाणा का होना बताये। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर दोनों के कब्जे से अलग-अलग बैग से कुल 20.5 किलो मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ।  जिसकी कीमत ₹2,00000 रूपये बतायी जा रही है। पुछ्ताछ् करने पर उक्त गांजा को हरियाणा ले जाना बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरनार में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 राजधानी में फ्री में नाश्ता करने वाली दो महिलायें गिरफ्तार, खुद को सरकारी अफसर बताकर डाकार गई हजारों का चाय नाश्ता

राजधानी में फ्री में नाश्ता करने वाली दो महिलायें गिरफ्तार, खुद को सरकारी अफसर बताकर डाकार गई हजारों का चाय नाश्ता

 रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी से अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, पुलिस ने दो सहेलियों को पकड़ा है। ये मुफ्त का खाना खाने की इतनी शौकीन रहीं हैं कि ठग बन गईं। एक दुकानदार की शिकायत पर इन्हें पकड़ा गया है। ये उस कारोबारी की दुकान में हर राेज जाया करती थीं, मुफ्त के पकवान खाती थीं। इन दोनों औरतों ने कारोबारी से कह दिया था कि हम सरकारी अफसर हैं, इसकी धौंस दिखाकर कारोबारी को दोनों महिलाएं पिछले कई दिनों से लूट रहीं थीं।

इन ठग महिलाओं के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने की टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार हुई औरतों का नाम स्वाति तिवारी अस्थाना है जो कि रायपुर के शिवम विहार कॉलोनी की रहने वाली है। दूसरी औरत का नाम ममता शर्मा है ये हिमालय हाइट्स, डूमर तराई की रहने वाली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इनके खिलाफ सागर शर्मा नाम के कारोबारी ने शिकायत की थी। सागर का शीतला चौक भाठागांव में एक छाेटा सा रेस्टोरेंट है। यहां मिठाईयां, इंडियन स्नैक्स मिलते हैं। डेढ़ महीने पहले इसकी दुकान में स्वाति और ममता आए। दोनों ने सागर से कहा कि हम फूड डिपार्टमेंट की ऑफिसर हैं। लाइसेंस की जांच करनी है। दुकानदार ने लाइसेंस दिखाया जो एक्सपायर हो चुका था। दोनों महिलाओं ने नियम कानून बताया और कहा कि इसे रिन्यू करना होगा नहीं तो कार्रवाई होगी।

बार-बार दूकान आकर करने लगी नाश्ता

दुकानदार का कहना है कि मुझे डराकर इन औरतों से मुझ से 7 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बार-बार मेरी दुकान में आने लगीं और रुपए लेने लगीं। मुझसे कहा करती थीं कि तुम्हारी दुकान में छापा पड़ जाएगा। बदले में हमें नाश्ता कराओ तुमपर कार्रवाई रुकवा देंगे। रेस्टोरेंट में बने पकवान सागर इन्हें परोस देता था, खा-पीकर दोनों औरतें चली जाया करती थीं। इसी तरह हर रोज करीब 5 हजार रुपए का चाय नाश्ता दोनों महिलाएं डकार गईं। तंगआकर सागर ने इन महिलाओं के बारे में पता किया तो ये फर्जी निकलीं। फिर थाने जाकर कारोबारी ने इनकी शिकायत की।

पहले भी कई लोगों के साथ की ठगी 

पुलिस को जानकारी मिली है कि इन महिलाओं ने और भी लोगों के साथ ठगी की है। इन दोनों महिलाओं से अन्य मामलों की भी पूछताछ की जा रही है। बहुत से दुकानदारों ने पुलिस के पास डर के मारे शिकायत ही नहीं की कुछ तो इन्हें सच में फूड ऑफिसर समझकर इनके झांसे में आते रहे। इन महिलाओं को इनके घरों से ही पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज पाली में लेंगे समीक्षा बैठक, तातापानी संक्रांति परब और युवक युवती परिचय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज पाली में लेंगे समीक्षा बैठक, तातापानी संक्रांति परब और युवक युवती परिचय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  बलरामपुर-रामानुजंगज जिले के तातापानी संक्रांति परब 2023 तथा खैरागढ़ में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे और कोरबा जिले के पाली में प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 जनवरी को सुबह 9.30 बजे कोरबा जिले के अंतर्गत पाली में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। वे वहां पाली में 10.35 बजे शिव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.05 बजे पाली स्कूल हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.05 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले अंतर्गत ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां तातापानी संक्रांति परब 2023 में शामिल होंगे।

खैरागढ़ में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे तातापानी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुंचेंगे और वहां राजा फतेहसिंह मैदान खैरागढ़ में आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् अपरान्ह 3.55 बजे खैरागढ़ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

Naxalites in CG: बड़ी सफलता, पस्त होने लगे हैं नक्सलियों के हौसले! बीजापुर जिले में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites in CG: बड़ी सफलता, पस्त होने लगे हैं नक्सलियों के हौसले! बीजापुर जिले में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन इनामी समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार( saturday) को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली राकेश माड़वी 2005 में संगठन में बाल संघम के रूप में भर्ती हुआ था और उस पर पांच लाख रूपए का इनाम था। वहीं दुला पूनेम 2003 में बाल संघम के रूप में भर्ती हुआ था और उस पर दो लाख रुपए का इनाम था।

इन नक्सलियों के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला और आगजनी समेत कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला और आगजनी समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि माओवादियों को आत्मसमर्पण करने पर उत्साहवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 10-10 हजार रूपए दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की शुभकामनाएं

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

बड़ी खबर : रायपुर में DRI ने 3 करोड़ की विदेशी सिगरेट पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : रायपुर में DRI ने 3 करोड़ की विदेशी सिगरेट पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग तीन करोड़ रूपए की विदेशी सिगरेट पकड़ी है। इसके साथ ही विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, आरोपियों के पास से फ्रांस के पेरिस की 30 लाख सिगरेट मिली है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) रायपुर इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमेें एचडीपी (हाई डेंसिटी पालिथीन) बैग में पैक पेरिस ब्रांड की तस्करी की गई सिगरेट जब्त की गई। डीआरआई ने ट्रक चालक और सहकर्मी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इससे पूर्व इस वित्तीय वर्ष में डीआरआई रायपुर इकाई के अधिकारियों ने लगभग 4.16 लाख विदेशी सिगरेट जब्त की है, डीआरआई इंदौर जोनल इकाई के अधिकारियों ने लगभग 11.26 किलोग्राम विदेशी सोना और 1140 किलोग्राम भांग जब्त की है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में अब तक डीआरआई इंदौर करीब 100 करोड़ रुपये की वसूली करने में सफल रहा है। सीमा शुल्क संबंधी धोखाधड़ी में 45.11 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी।

मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेराजगारी बढ़ी : मरकाम

मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेराजगारी बढ़ी : मरकाम

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।

मोहन मरकाम ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई आजादी के बाद सर्वोच्च शिखर पर है, सिर्फ सत्ता की भूख में मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है, फिर भी महंगाई से देशवासियों को लूटने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल 100 के पार, रसोई गैस 1100, खाने का तेल 200 के पार। आम जनता बेबस और लाचार है पर मोदी सरकार केवल अपने चांद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी विगत 7 साल में 258 परसेंट बढ़ाया है और डीजल पर 820 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन तमाम आंकड़ों के बावजूद मोदी सरकार द्वारा महंगाई को झूठलाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि महंगाई को काबू करना मोदी सरकार के बस में नहीं है।

उन्होंने कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?

शाह आए, और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय : कांग्रेस

शाह आए, और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय : कांग्रेस

 रायपुर। कुछ व्यापारियों और नौकरशाहों के यहां ईडी की छापेमारी पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ कर चुनावी तैयारी शुरू करने का ऐलान कर चुके है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक लेने आये थे। उसके बाद भाजपा मोर्चा संगठन के लोग तो सुप्त बने हुये है लेकिन भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा आईटी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी जहां पर राजनैतिक रूप से सीधा मुकाबला नहीं कर पाती, वहां पर वह केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी को आगे कर अपना राजनैतिक मंतव्य साधने का प्रयास करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास जनसरोकारों का कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा लगातार राज्य में जनता का भरोसा खोते जा रही है उसके कार्यकर्ताओं में हताशा का माहौल है ऐसे में अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर वातावरण बनाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है? नान गरीबों के राशन में 36,000 करोड़ का डाका डाला गया है, जब इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है, नान डायरी में सीएम सर, सीएम मैडम, ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे दर्जनों नामों का उल्लेख है जिनका मोटी-मोटी रकम देने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस अवैध लेनदेन की जांच यदि ईडी क्यों नहीं करती है? रमन सिंह के शासनकाल के 15 साल में चिटफंड कंपनियों ने सरकार के संरक्षण में जनता को लूटने का बड़ा षड़यंत्र बनाया था। फर्जी चिटफंड कंपनियों के कार्यालयों का उद्घाटन स्वयं रमन सिंह, उनकी पत्नी और सांसद पुत्र ने किया था। रमन मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन किया था। सरकारी रोजगार मेले में चिटफंड कंपनियों के स्टॉल लगे थे जिनके माध्यम से एजेंटों की भर्तियां हुई थी। इन चिटफंड कंपनियों ने राज्य की जनता से 6,000 करोड़ से अधिक रू. की उगाही किया था। राज्य की पुलिस चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध जांच कर रही कुछ कंपनियों की संपत्तियां कुर्क कर लोगों के पैसे भी वापस करवाया जा रहा। यदि 6,000 करोड़ रू. का अवैध लेनदेन हजारों लोगों के साथ हुआ है तो इस मामले की ईडी से जांच क्यों नहीं हो रही है?

 

मुख्यमंत्री की अपील का असर, 33 जिलों में हुआ भारी मात्रा में पैरादान

मुख्यमंत्री की अपील का असर, 33 जिलों में हुआ भारी मात्रा में पैरादान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरादान करने की अपील का व्यापक असर हुआ है। प्रदेश भर में किसान पैरादान कर रहे हैं। पिछले दो माह में लगभग 13 लाख 89 हजार क्विंटल से अधिक पैरा गोठानों में संग्रहित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने पैरादान को महादान की संज्ञा देते हुए कहा है कि किसान अपने खेतों में पैरा जलाने के बजाए गोठान में दान करें, इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और पशुओं को चारा भी मिलेगा। इसके अलावा पैरा का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान करने की अपील कर रहें है। इसका असर अब गांव-गांव में दिखने लगा है। किसान स्वमेव पैरादान करने पहुंच रहें हैं।

 जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी 33 जिलों में पैरादान हुआ है, जिसकी दिसम्बर और जनवरी महीने में कुल मात्रा 13 लाख 89 हजार 374 क्विंटल है। इसमें रायपुर जिला प्रथम स्थान जहां 1 लाख 88 हजार 656 क्विंटल, दूसरे स्थान पर जिला जांजगीर-चांपा 1 लाख 41 हजार 809, तीसरा स्थान पर जिला-धमतरी 1 लाख 21 हजार 766 क्विंटल, चौथे स्थान पर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जहां 1 लाख 4 हजार 607 क्विंटल और पांचवा स्थान पर मुंगेली जिला है, जहां 80 हजार 1 क्विंटल पैरादान हुआ है।
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में पैरादान के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया गया जिससे जिले के किसान स्वस्फूर्त आगे आकर सतत रूप से पैरादान कर रहे हैं, जिस कारण जांजगीर-चांपा में रिकॉर्ड पैरादान हुआ। कलेक्टर जांजगीर चांपा के निर्देश पर जिले में पैरादान को अभियान के रूप में लेते हुए प्रथम चरण में 10 से 15 दिसम्बर तक और दूसरे चरण में 26 से 30 दिसम्बर तक पैरादान महोत्सव का आयोजन किया गया। परिणामस्वरूप जांजगीर-चापां के किसानों द्वारा 1 लाख 41 हजार 809 क्विंटल का पैरादान गोठानों में किया गया है।
 
जांजगीर-चांपा जिले में सुराजी गांव योजना के तहत बनाए गए गोठानों में गायों के लिए साल भर के लिए पैरा की कमी न हो और पैरा एकत्रित हो सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरा नहीं जलाने को लेकर सतत रूप से जागरूक किया जा रहा है।
 
रायपुर में बेलर मशीन की व्यवस्था
 
रायपुर जिलें में फसल कटाई के बाद खेतों में पड़े हुए पैरे एकत्रित करने के लिए शासन द्वारा बेलर मशीन की व्यवस्था की गई है। बेलर मशीन से एकत्रित पैरे का उपयोग गोठानों में पशुओं के लिए निःशुल्क चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। रायपुर जिलें में भी जिला प्रशासन द्वारा किसानों से पैरादान करने की अपील करते हुए कहा है कि किसान अधिक से अधिक संख्या में फसल अवशेष प्रबंधन करें जिससे मुख्यमंत्री की मंशानुरूप निकटतम गोठानों में, पैरादान के माध्यम से पशुचारा उपलब्ध हो सके।  

 

कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे : राजेश मूणत

कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे : राजेश मूणत

 रायपुर। चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का शुक्रवार को दसवां दिन रहा। धरने को समर्थन देने रोज राजनैतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठनों के लोग लगातार धरना पंडाल पहुँच रहे हैं। शुक्रवार को धरना स्थल पर सुबह विज्ञान महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र पहुंचे। वहीं देर शाम साहू समाज का महिला समूह भी श्रीमती वंदना साहू और सरिता संपदा के नेतृत्व में 20 से अधिक महिलाओं सहित धरना स्थल अपना समर्थन देने पहुँची।

रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन के लिए धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगो मे इस आंदोलन के समर्थन में जो स्वजागृतता देखने को मिल रही है। यह वाकई में सराहनीय है एवं नगरनिगम के उदासीन अनैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।

राजेश मूणत ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक भी ली। उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार, महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। मूणत ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा की पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था और हम इसके लिए आंदोलनरत हुए। मगर जब हमने धीरे धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमे गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया। स्मार्टसिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट कांग्रेसी महापौर के संरक्षण में बे रोक टोक जारी है। मेरे पास हर कार्य का पूरा PDF है। जिसे हमारे कार्यकर्ता अब धरातल पर जनता के बीच लेकर जाएंगे। बताएंगे जनता को की आपकी सुविधाओं के लिए आधुनिक शहर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा आबंटित राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। अनैतिक निर्माण, अनियमितता, मनमाना टैंडर , भ्रष्टाचार और निजी लोगो को लाभ पहुंचाने का कार्य महापौर की शह पर धड़ल्ले से जारी है। हम हर इन सभी गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज। उठाएंगे कांग्रेस के महापौर और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को जनता की गाढ़ी कमाई के आना पाई का हिसाब जनता को देना होगा। उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि महापौर पहले ही रायपुर में 7 से अधिक चौपटिया है और यह शायद आठवीं और इसके बाद नौंवी की भी तैयारी है। यहाँ से महज 200 मीटर की दूरी पर। कुछ दिनों में लोग रायपुर को कहीं चौपाटीपुर न कहने लगे ।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को हमारे पंडाल आएंगे। हमने भाजपा जिला पदाधिकारियो और नेताओं की बैठक भी ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आंदोलन को प्रत्यक्ष समर्थन हमारे इस नेक नियत को और भी मजबूती प्रदान करेगा। हमारे प्रयासों को और भी सार्थकता प्राप्त होगी। हम सभी साथियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम स्वरूप गरिमामयी हो।

धरना स्थल में आहूत बैठक में आज अशोक पांडेय , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , मीनल चौबे , शिवजलम दुबे ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर , उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल , आशु चंद्रवंशी , श्यामा चक्रवर्ती , ममता चंद्राकर , अमरजीत छाबड़ा , जिला मंत्री अकबर अली , गोपी साहू ,खेमकुमार सेन, मुरली शर्मा , सावित्री जगत , वंदना राठौड , राजू चक्रवर्ती , अमित शाह , गोविंदा गुप्ता , राहुल राव , अर्पित सूर्यवंशी , विशेष शाह , दीपक जयसवाल , भोला साहू , प्रीतम ठाकुर , श्रीनिवास राव, भूपेंद्र ठाकुर , अनिल सोनकर , नवीन शर्मा , सन्नी मावले , रजियन्त ध्रुव , जागो दुबे , विकास सेठिया ,पवन केशरवानी , चंद्रप्रकाश शर्मा , विनय जैन , नितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

CG की छात्रा से शिमला में दुष्कर्म: Facebook से हुई दोस्ती... नाबालिग को भगाकर अपने साथ हिमाचल ले गया युवक... फिर जो हुआ.....

CG की छात्रा से शिमला में दुष्कर्म: Facebook से हुई दोस्ती... नाबालिग को भगाकर अपने साथ हिमाचल ले गया युवक... फिर जो हुआ.....

 Kondagaon: कोंडागांव पुलिस ने अनाचार के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। थाना बड़े डोंगर द्वारा आरोपी ललित कुमार को जेल भेजा गया। नाबालिक लडकी सुबह स्कूल जा रही हॅू कहकर घर से निकली थी। शाम तक वापस नही आयी। जिनका पता-तलाश किया गया। पता नही चलने की रिपोर्ट पर थाना बड़ेडोंगर में अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

CG- महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म: बैंक के ही कर्मचारी ने काम के बहाने ले जाकर महिला कर्मी से किया रेप... आरोपी गिरफ्तार....

CG- महिला बैंककर्मी से दुष्कर्म: बैंक के ही कर्मचारी ने काम के बहाने ले जाकर महिला कर्मी से किया रेप... आरोपी गिरफ्तार....

 Rajnandgaon: बैंक का कर्मचारी काम के बहाने महिला बैंककर्मी को साथ में ले गया. मौका पाकर दुष्कर्म किया. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि यदि तुमने किसी को बताया तो मैं तुम्हें बदनाम करूंगा. फिर बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था. शादीशुदा महिला बैंक में काम करती है. 

बैंककर्मी प्रद्युमन नेताम और महिला बैंक के काम से साथ में ही आया जाया करते थे. महिला ने शिकायत में बताया है कि नवंबर महीने भी आरोपी उसे किसी बहाने से ले गया था. उसके बाद हम जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे. उसने बाइक खड़ी कर दी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद उसने मुझसे रेप किया. घटना के दौरान ही मैंने उसका विरोध किया था. लेकिन वह नहीं माना. 

महिला ने शिकायत में बताया है कि उसने कहा कि यदि तुमने इस घटना की जानकारी किसी और को दी तो वो सब से बता देगा कि उसने तुमसे संबंध बनाया है. महिला ने शिकायत में बताया है कि घटना के बाद बार-बार आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने कहता था. आरोपी के बार-बार जबरदस्ती करने के चलते उसे अब पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी प्रद्युमन नेताम को गिरफ्तार कर लिया है.

सौम्या चौरसिया 27 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर, IAS बिश्नोई समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा

सौम्या चौरसिया 27 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर, IAS बिश्नोई समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा

 रायपुर। कोयला परिवहन घोटाला और मनी लाड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री सचिवालय की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी सहित सभी आरोपियों को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपियों को ईडी के स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया। सुनवाई में कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रखने का आदेश दिया है। हालांकि सौम्या के लिए 27 जनवरी और समीर विश्नोई सहित सभी आरोपियों को 14 फरवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सौम्या चौरसिया ने अदालत में जमानत के लिए आवेदन किया था। इस पर सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की गई है। बाकी आरोपियों के मामले में पेश चार्जशीट पर आज बहस होनी थी। हालांकि बहस नहीं हो सकी। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के कारण आज बहस नहीं हो सकी। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

नागा साधुओं की तरह ही बेहद रहस्‍यमयी होती है ‘महिला नागा साधुओं’ की दुनिया! कठिन तप के साथ ही जीतीं हैं ऐसी जिंदगी, पढ़ें ये रिपोर्ट

नागा साधुओं की तरह ही बेहद रहस्‍यमयी होती है ‘महिला नागा साधुओं’ की दुनिया! कठिन तप के साथ ही जीतीं हैं ऐसी जिंदगी, पढ़ें ये रिपोर्ट

 रायपुर (धर्म विशेष): हिन्दू धर्म में भगवान की आराधना को ही सबसे बड़ी साधना माना गया है. कहते हैं कि ईश्वर भी उन्हीं भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं, जो दिन-रात सच्चे मन से उनकी आराधना करते है. ऐसे में देखा जाए तो नागा साधुओं की जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रहती है. ये साधु मोह-माया को त्याग कर सिर्फ और सिर्फ ईश्वर की भक्ति में लीन रहते हैं. यही वजह है कि इन्हें ईश्वरीय भक्ति के सुख की प्राप्ति होती है.

Special Story: नागा साधुओं की दुनिया वैसे ही बेहद रहस्यमयी और रोमांचक है. उस पर यदि बात महिला नागा साधु की हो तो मामला और भी उत्सुकता भरा हो जाता है क्‍योंकि कम ही लोगों को ये जानकारी होगी कि महिलाएं भी नागा साधु बनती हैं.

Special Story: आमतौर पर महिला नागा साधुओं का जिक्र भी काम आता है क्‍योंकि महिला नागा साधु दुर्लभ ही दिखाई देती हैं. यहां तक कि कई लोगों को तो यह भी नहीं मालूम है कि पुरुष नागा साधु की तरह महिला नागा साधु भी होती हैं.

Special Story: हिंदू धर्म में साधु-संतों की नागा साधु वाली बिरादरी को अघोरी भी कहा जाता है. आइए जानते हैं कि महिला नागा साधु कैसे बनती हैं, उनकी वेशभूषा क्या होती है और उनकी दुनिया कैसी होती है और महिला नागा साधु कब दर्शन देती हैं.

Special Story: हिंदू धर्म में जिस तरह पुरुष नागा साधु होते हैं वैसे ही महिला नागा साधु भी होती हैं. महिला नागा साधु बनने के लिए महिलाओं को कड़ा तप करना होता है. उन्‍हें कठिन परीक्षाओं से गुजरना होता है. महिला नागा साधुओं की परीक्षा कई साल चलती है, वे सख्‍त ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करती हैं. फिर जिंदा रहते हुए ही अपना पिंडदान करती हैं, अपना सिर भी मुंडवाती हैं. इसके बाद पवित्र नदी में स्नान करती हैं. तब जाकर उन्‍हें महिला नागा साधु का दर्जा मिलता है.

Special Story: महिला नागा साधु बहुत दुर्लभ मौकों पर ही नजर आती हैं. यह आम जनजीवन से बहुत दूर घने जंगलों, पहाड़ों, गुफाओं में ही रहती हैं और पूरा समय भगवान की भक्ति में ही लगाती हैं. वे जंगल-पहाड़ों से बाहर निकलकर दुनिया के सामने कम ही आती हैं. आमतौर पर महिला नागा साधु केवल कुंभ या महाकुंभ में ही नजर आती हैं और फिर अचानक से गायब भी हो जाती हैं. हालांकि पुरुष नागा साधु भी कम ही नजर आते हैं लेकिन महिला नागा साधुओं का दुनिया के सामने आने के मौके उससे भी कम होते हैं.

Special Story: पुरुष नागा साधु सार्वजनिक तौर पर भी नग्न ही नजर आते हैं. हालांकि महिला नागा साधुओं को नाम जरूर नागा साधु का दिया जाता है लेकिन वे निर्वस्त्र नहीं रहती हैं. अधिकांश महिला नागा साधु वस्त्रधारी होती हैं और केवल गिरवी रंग का बिना सिला हुआ वस्त्र धारण करती हैं.

Special Story: ये गेरुए रंग का कपड़े का टुकड़ा रहता है, जिसे वे अपने शरीर के कुछ हिस्‍सों पर लपेटे रहती हैं. साथ ही महिला नागा साधु अपने माथे पर तिलक लगाती हैं और अपने शरीर के कई हिस्सों पर भस्म भी लगाए हुए रहती हैं. महिला नागा साधुओं को हिंदू धर्म में बहुत सम्मान दिया जाता है और इन्हें माता कहकर बुलाया जाता है.

उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश में होगा 295 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश में होगा 295 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

 रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ। जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये। पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय आलोक द्विवेदी एवं प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय हरीश सक्सेना एवं वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस के लिए 8 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित…

यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस के लिए 8 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित…

 रायपुर। यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रैनिंग पदक के लिए छत्तीसगढ़ के आठ पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण शालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह मैडल प्रदान किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस बार के प्रतिभागियों की घोषणा भी कर दी है-

1. अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव

2.सोहन लाल साहू, एडीपीओ

3. मनोज डहरिया, निरीक्षक

4.मीना साहू, निरीक्षक

5. विक्रम सिंह राजपूत, उ.नि.अ.

6. चन्द्रकांत हरबंश, सहायक प्लाटून कमाण्डर

7.संदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक

8. अनिल कुमार सोरी, प्रधान आरक्षक

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति देशभर में पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में भ्रमण कर प्रशिक्षण, संसाधन व इंडोर क्लास में पढ़ाए जाने वाले प्रशिक्षक व अधिकारियों के स्तर का अवलोकन कर, इस मैडल के लिए योग्य अधिकारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करती है। जिन 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है, उन्हें आने वाले दिनों में होम मिनिस्टर्स एक्सीलेंस मैडल और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिन आठ पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, उनमें अंजली येरेवार पूर्व में ऑल इंडिया बैडमिंटन पुलिस स्पर्धा वर्ष 2018 में भी स्वर्ण पदक और 2020 में मिक्स्ड डबल स्पर्धा में रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

CM BHENT MULAQAT : सीएम ने की बड़ी घोषणाएं

CM BHENT MULAQAT : सीएम ने की बड़ी घोषणाएं

 कोरबा korba news जिले के पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  द्वारा की गई घोषणाएं :-

1. ग्राम पिपरिया में देवगुड़ी समेत कुल 25 देवगुड़ियों का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।

3. ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।

4. पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।

5. अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

7. मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

8. कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।

9. नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।

10. कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।

11. तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।

12. ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में

 छत्तीसगढ़ chhattisgarh में आगामी​ दिनों में विधानसभा vidhansabha election चुनाव होना है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे सुगबुगाहट इस बात की है कि विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार छत्तीगसढ़ को बड़ी सौगात दे सकती है। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट modi cabinet  में छत्तीसगढ़ के किसी सांसद को जगह मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के कुछ नाम भी सामने आए हैं।

कयासों की बात करें तो रायपुर संसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव शामिल को मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी इस सूची में है।

इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। बीजेपी के सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश के हालात पर मंत्रणा करेंगे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में मोदी कैबिनेट में किसे जगह दी जाए इस पर रायशुमारी होगी। प्रदेश के सांसद इस बात पर जोर देंगे कि प्रदेश से भी किसी चेहरे को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाए, ताकी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इसी वजह से तमाम नेता दिल्ली पहुंचे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। सत्ता में वापसी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की रणनीति पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। भाजपा ने पिछले साल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को बदला था। पार्टी गुजरात फार्मूले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।

CRIME NEWS : नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…

CRIME NEWS : नौकर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम : कुछ यू खुला राज, अब हुआ गिरफ्तार…

 रायपुर। कचना में रहने वाले अभिषेक मानिक के घर मे कुछ समय से लगातार चोरियाँ हो रही थी। उनके घर से लाखों रुपये गायब हो चुके थे। साथ ही उनका 3 साल पुराना नौकर अमित चौहान भी छुट्टी के बहाने गायब है। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर जब उनके नौकर के बारे में पता किया। तो उसकी लग्जरी लाइफ देख कर उनके होंश उड़ गए। नौकर से पूछताछ करने पर चोरी का पूरा मामला साफ हो गया।

 
 
खम्हारडीह थाने में कारोबारी अभिषेक मानिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि पिछले 3 महीने में उनके घर से लाखों रुपए चोरी किए गए है। उन्होंने बताया कि उनके घर में पिछले 3 सालों से सरायपाली बसना का रहने वाला अमित चौहान घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था।
 
लेकिन पिछले 25 दिसंबर को 2 दिनों की छुट्टी लेकर घर गया था, और 15 दिनों से वह लापता है। पुलिस ने जब इस बात की जांच की, तो पता चला कि नौकर अमित चौहान बहुत ही लग्जरी लाइफ जी रहा है। पुलिस ने जैसे ही नौकर से पूछताछ शुरू की वह तोते की तरह सब बोलने लगा। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किस तरह चोरी-छिपे धीरे-धीरे कर पैसा निकाला करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम से क्रय किये गये 1 नग चारपहिया वाहन, 2 नग दोपहिया वाहन, सोनेे के जेवरात एवं 3 नग आईफोन कुल 14 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 381 का अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।
CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति ने CEO के खिलाफ लगाया का भ्रष्टाचार आरोप…

CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति ने CEO के खिलाफ लगाया का भ्रष्टाचार आरोप…

 महासमुंद। CG NEWS : जनपद पंचायत के सभापति दिग्विजय सिंह ने महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर को लिखित शिकायत कर बताया है कि जनपद पंचायत सीईओ निखत सुल्ताना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी विकास कार्य के राशि जारी करने से पहले जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच और जनपद सदस्यों से कमीशन की मांग करती है। जो सरपंच और सदस्य कमीशन देने की मांग स्वीकार करता है। उसी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जा रही है। जनपद पंचायत सभापति ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए जांच की मांग कर जनपद सी ई ओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विकास कार्यों के लिए आया गया धन राशि में से  3 से5 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। जनपद पंचायत के सभापति ने लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि जनपद पंचायत के सीईओ को सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण है। जिसके चलते जनपद पंचायत सीईओ की मनमानी बढ़ती जा रही है।

दिग्विजय सिंह साहू, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद-

निखत सुल्ताना, सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद-

जनपद पंचायत के सभापति ने शिकायत में यह भी कहा है कि जनपद पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के बाबुओं को भी कह रखा है कि जब तक कमीशन की राशि नहीं दी जाती है तब तक किसी भी जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास का कार्य नहीं कराया जाएगा। यह भी शिकायत की गई है कि COE जिला कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहती और रायपुर से आना जाना करती है। जिस वजह से जनपद पंचायत क्षेत्र का काम बाधित हो रहा है और साथ ही लाखों रुपए पेट्रोल के रूप में जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। मामले में जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाया गया है वह निराधार है। जांच उपरांत दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व की प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में डाॅ. महंत ने कहा कि- ये पर्व ओजस्विता और प्रकाश का पर्व है, और अंधकार से प्रकाश की ओर हुए परिवर्तन का पर्व है। सूर्य ऊर्जा का अक्षय स्रोत है और इसी दिन से दिन के समय में वृद्धि हो जाती है ।

यही कारण है कि मकर संक्रांति को पर्व के रूप में मनाने की व्यवस्था हमारे भारतीय मनीषियों द्वारा की गई है। सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सांस्कृतिक सूत्र में आबद्ध करने वाला मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी का यह पर्व सूर्योत्सव का प्रतीक है । लोहड़ी उत्तर भारतीयों विशेषकर दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा में प्रकृति की उपासना एवं आभार प्रकट करने का पर्व है । दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व पोंगल दैनिक जीवन की नीरसता को दूर करके सम्पूर्ण समाज में नयी चेतना और उल्लास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अपने संदेश में डाॅ. महंत ने छत्तीसगढ़ वासियों, उत्तर एवं दक्षिण भारतीयों के प्रति मंगलकामना व्यक्त करते हुए उनका आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व विकास में इन समाजों का सराहनीय योगदान रहा हैं, ये समाज आगे भी इस प्रदेश को उन्नति के शिखर पर पहुचाने में अपनी सहभगिता निभाते रहेंगे।

 
CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मियों के वाहन में लगी आग

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मियों के वाहन में लगी आग

 कोरबा। जिले में पोड़ी उपरोड़ा के पिपरिया गांव में सीएम भूपेश भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे पुलिसकर्मियों की चलती वाहन में गुरुवार को आग लग गई। गाड़ी में धुआं उठता देखकर तत्काल गाड़ी को रोका गया और सभी पुलिसकर्मी नीचे उतरे।

जानकारी के अनुसार CSEB पुलिस चौकी में तैनात 6 पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगी हुई है। ये सभी जवान गाड़ी में सवार हुए। इसके बाद पुलिस लाइन में गाड़ी में डीजल डलवाया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे, इसी दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और आग लग गई। सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा और 3 अन्य पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार थे। इसके बाद किसी तरह से पुलिस वाहन में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फिर से सभी पुलिसकर्मी सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।

भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम पिपरिया

भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम पिपरिया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा जिले के ग्राम पिपरिया पहुंच गए है। बघेल के साथ जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत भी हैं।मुख्यम्नत्री का यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसा दौरान बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। 

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम लाफा जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात वे ग्राम लाफा से हेलीकॉप्टर से तहसील पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

भेंट-मुलाकात : पिपरिया पहुंचे सीएम बघेल, आमजनों से ले रहे फीडबैक...

भेंट-मुलाकात : पिपरिया पहुंचे सीएम बघेल, आमजनों से ले रहे फीडबैक...

 ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

रायुपर। मुख्यमंत्री बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनता ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। उनके स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। गोंड जनजाति द्वारा खुशी के अवसर एवं गौरा गौरी त्योहार के अवसर पर डंडा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नाच जनजाति सदस्यों द्वरा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाले विशेष नृत्य है।

पिपरिया हेलीपैड में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम और अन्य अधिकारियों ने किया।

भेंट मुलाकात के दौरान निर्मला कुजूर ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशन कार्ड बना है, चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। गैस सिलेंडर महंगा होने की वजह से लकड़ी में खाना बनाती हैं।

चंद्रकला पोर्ते ने मुख्यमंत्री से कहा कि राशन कार्ड में चावल, शक्कर, नमक रेगुलर मिलता है।गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल बहुत महंगा है।

प्रेम सिंह ने बताया कि वनाधिकार पट्टा बना है। धान भी बेचा है, उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों को पट्टा नही मिला है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया के तहत मिल जायेगा।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए जगतपाल सिंह ने बताया कि 1.5 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है। उन्होंने बताया कि अब जमीन में खेती करते हैं, योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

हरनाम सिंह मरकाम ने बताया उन्हें एक एकड़ जमीन का पट्टा मिला है। इसी जमीन में खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने वनाधिकार पट्टा योजना को अच्छी योजना बताया।

तेजकुंवर ने बताया कि 40 हजार का गोबर बेची हूं। पहले तो गोबर फेंक देती थी, अब गौठान में देती हूं। इसी से घर चला रही हूं, बच्चे की शादी में भी इस पैसे का इस्तेमाल किया। एक लाख रूपए खाद बनाकर कमाया है।

संगीता साहू ने बताया कि तेंदू पत्ता तोड़ने का काम कर रहे हैं। आपने रेट बढ़ाया तब से तोड़ना शुरू किया। आपने तेंदूपत्ता संग्राहकों का बीमा कराया है उसकी बहुत खुशी है।

अनीता राज ने बताया कि मैं समूह चलाती हूं। 12 सदस्य हैं,  मैं पढ़ती भी हूं...प्राइवेट बीएड कर रही हूं। तीन साल में 2 लाख 70 हजार का खाद बेची हैं, यहां कॉलेज नहीं है मैं तो दूर जाकर पढ़ी हूं लेकिन आप यहां कालेज खुलवा दीजिए। अनीता की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री ने 50 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की।

ACCIDENT NEWS : NH 30 पर हुआ हादसा, मेडिकल एजेंसी के कर्मचारी की मौत

ACCIDENT NEWS : NH 30 पर हुआ हादसा, मेडिकल एजेंसी के कर्मचारी की मौत

 कांकेर। कांकेर से होकर गुजरने वाली NH30 पर सड़क दुघर्टना हो गया।  जिसमें में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान कांकेर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

अब मृतक के परिजन पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अगर युवक को सही समय पर रेफर कर दिया जाता, तो शायद वह बच जाता। तिलेश खूंटे ने बताया कि उनका भतीजा बस्तर जिले के भानपुरी का निवासी है.

बचपन से उन्ही के साथ धमतरी में रहा और पढ़ाई करता था। वह वर्तमान में पवार मेडिकल एजेन्सी में वह काम करता था और उसी काम सेकोण्डागांव गया हुआ था. निजी काम निपटाकर वापस आ रहा था. जिसने पप्पू ढाबा में रुककर खाना खाते हुए फोन किया था.

युवक ने शाम 5 बजें बताया था कि खाना खाकर निकल रहा हूं। उसके आधे घंटे बाद पुलिस ने फोन कर बताया कि पप्पू ढाबा के करीब आपके भतीजे का सड़क दुघर्टना हो गया है और युवक की हालत गम्भीर है. फूफा तिलेश खूंटे के निवेदन करने के बावजूद बात नहीं मानी गई, तो परिजन कांकेर के लिए निकले. जिन्हे कांकेर आने के बाद बताया गया कि उनकी मौत हो गई है।