CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ : नाबालिग बेटे ने अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट , इस वजह से की हत्या

छत्तीसगढ़ : नाबालिग बेटे ने अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट , इस वजह से की हत्या

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक भयानक वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता पिता को मौत के घाट उतार दिया है। नाबालिग बेटे ने अपने माता पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने उनके शव को घर में ही दफ़न कर दिया। हत्या के करीब 5 दिन बाद मृतक के भाई ने उदयपुर थाना को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद उदयपुर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और मजिस्ट्रेट के आने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को जमीन खोद कर बाहर निकाला गया। हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों उसे लाड-प्यार नहीं करते थे जिससे नाबालिग अपने माता-पिता से काफी चिड़ा-चिड़ा रहता था। और इसी वजह से नाबालिग ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक का नाम जयराम सिंह उम्र 50 वर्ष, और मृतका फुलसुंदरी बाई उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुटी है।

 

पहले कि फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पहले कि फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र  से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरसअल मामला यह है कि एक युवक की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार और शादी तक जा पहुंची। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन अब युवक ने किसी और लड़की से सगाई कर ली। जब इस बात का पता युवती को चला तब वह युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच गई। 

जानकारी के अनुसार दयालबंद निवासी दिनेश नामक युवक वकालत करता है। करीब चार साल पहले उसकी दोस्ती कोतवाली क्षेत्र के ही एक युवती से हुई थी। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे और मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। इस दौरान दिनेश ने युवती से प्यार का इजहार किया उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया।

युवती को उम्मीद थी कि उसका प्रेमी दिनेश उससे शादी करेगा। इसके चलते दोनों मिलते जुलते रहे और दोनों के बीच शरीक संबंध भी बने। लेकिन कुछ दिन पहले ही युवती को पता चला कि दिनेश उसे धोखा दे रहा है और उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी होने पर युवती ने पहले दिनेश से बातचीत करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दिनेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 

Accident News : बाइक झाड़ से टकराई, मौके पर हुई चालक की मौत

Accident News : बाइक झाड़ से टकराई, मौके पर हुई चालक की मौत

महासमुंद : बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ सेे टकरा गई जिससे चालक की मौत हो गई। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार चंडीभौना निवासी अनिल दास बीते 16 फरवरी को अपने दोस्त धरमदास, रामेश्वर दास के साथ मेला देखने बाइक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 7852 से पोटापारा गया था।

17 फरवरी की सुबह वापसी में बाइक चालक अनिल दास चला रहा था। एनएच 53 में हर्राटार के पास बाइक अनियंत्रित होकर ईमली पेड़ से टकरा गई। जिससे अनिल की मौत हो गई और धरमदास,रामेश्वर दास को साधारण चोटें आई।

 

 पुराने पुल पर मिली अज्ञात की लाश , जाँच में जुटी पुलिस

पुराने पुल पर मिली अज्ञात की लाश , जाँच में जुटी पुलिस

महासमुंद : सांकरा पुलिस को गुरुवार सुबह पुराने पुल पर अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव (55 साल) पानी में डूबा हुआ था। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो पाए।
 

पत्रकार से मारपीट करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

पत्रकार से मारपीट करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

पाटन/दुर्ग : पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी नेता मोरध्वज मोनू साहू पर पत्रकार धीरेंद्र गोस्वामी से मारपीट करने का आरोप है. मोनू साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मोनू साहू ने आरोप लगाया है कि, पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर के वुडआइलैंड कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद दो पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें बीचबचाव के दौरान पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी के साथ भी मारपीट हुई, जिसे रात में ही अस्पताल में दाखिल किया गया था।

 

प्रदेश के इस जिले में बीती रात भूकंप के झटके , तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं

प्रदेश के इस जिले में बीती रात भूकंप के झटके , तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में करीब 11 बजे झटका महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ, कुछ घरों में दरारें आ गई। भूकंप का केंद्र ओडिशा के नवरंगपुर एवं कालाहांडी जिले में था।

ओडिशा से सटे होने के कारण मैनपुर देवभोग क्षेत्र में झटका महसूस किया गया। इलाके में आज 11 बजे हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकम्प के कारण 6 से 7 सेकेंड तक धरती हिलती रही। भूकंप के भय से लोगों में डर बना रहा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 होने की जानकारी दी। भूकंप के झटके से नुकसान नहीं हुआ। कुछ घरों में दरार आ गई।

 

दर्दनाक हादसा : ठोकर के बाद फ्लाईओवर से गिरे ट्रक एवं बाईक सवार,  4 लोगों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा : ठोकर के बाद फ्लाईओवर से गिरे ट्रक एवं बाईक सवार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना हुआ हैं। बीती रात दुर्ग धमधा रोड पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत के बाद फ्लाईओवर से गिरने से चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा फ्लाईओवर से नीचे गिरे ट्रक में बुरी तरह से फंसी ट्रक ड्राइवर की बॉडी को बाहर निकाला गया। मृतक तीनों ही युवक तकिया पारा दुर्ग के बताए गए हैं।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना देर रात 12:30 बजे की बताई जा रही है। दुर्ग से एक ही बाइक क्रमांक सीजी 04 बीएच 7540 में सवार तीन युवक धमधा की ओर फ्लाईओवर से जा रहे थे और दूसरी ओर धमधा की ओर से दुर्ग की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 2989 से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ट्रक दोनों ही फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए। ट्रक करीबन 15 से 20 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज के नीचे खड़े पिकअप वाहन के ऊपर जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस स्थल पर पहुंच गई। घटना में बाइक सवार तीनों ही युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने सभी युवकों की शवों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि नीचे गिरने से ट्रक एवं पिकअप वाहन बुरी तरह से फंस गए थे बड़ी मुश्किल से करीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन एवं गैस कटर की सहायता से धोनी ही वाहनों को अलग किया गया गैस कटर से ट्रक को काट कर के अंदर फं से चालक के शव को बाहर निकाला गया पुलिस ने बताया कि ट्रक बालोद सिकोसा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई चंद्राकर की है। मृतक ट्रक चालक महेश वारले पिता गैंदलाल वरले भी सिकोसा बालोतरा ही रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार सड़क दुर्घटना में मरने वाले सभी युवक तकिया पारा दुर्ग के बताए जा रहे है।

 

छत्तीसगढ़ : गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ : गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खेती में गौमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में गुरुवार को मंत्रालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय, कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में कहा कि रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। रासायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि खेती में जैविक खाद तथा गौमूत्र के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों उच्च क्वालिटी की जैविक खाद तैयार की जा रही है, जिसका उपयोग किसान खेती में कर रहे हैं।

उन्होंने राज्य में खेती-किसानी में गौमूत्र के उपयोग के लिए कृषि वैज्ञानिकों से एकेडमिक रिसर्च की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे गौमूत्र के गुण, गौमूत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के तत्वों की मात्रा और इसके लाभ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी सामने आएगी। उन्होंने राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रदर्शन के रूप में ली जाने वाली फसलों में गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की भी बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि जैविक खाद एवं गौमूत्र के प्रयोग वाली फसलों की स्थिति का अवलोकन भी किसानों को कराया जाना चाहिए, जिससे वह खेती-किसानी में इसके उपयोग के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि गौमूत्र में नाईट्रोजन की प्रधानता और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसका उपयोग रासायनिक उर्वरक यूरिया के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के कृषि वैज्ञानिकों से यूरिया के स्थान पर गौमूत्र के उपयोग की वैज्ञानिक तकनीक विकसित करने का भी आव्हान किया। राज्य में कई किसान कीटनाशक के रूप में गौमूत्र का उपयोग कर रहे हैं। उन्होेंने ऐसे कृषकों को चिन्हित कर एक राज्य स्तरीय कार्याशाला का आयोजन और गौमूत्र के लाभ के बारे में जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग राज्य के किसान खेती किसानी वृहद पैमाने करें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है।

मुख्य सचिव ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि जैविक खाद के उपयोग से फसल अच्छी होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। खेती-किसानी की लागत में कमी आती है और जैविक उत्पाद का बाजार मूल्य अच्छा मिलने से किसानों को ज्यादा लाभ होता है। इस बात को किसानो को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद, रासायनिक उर्वरक डीएपी और सुपर फास्फेट का बेहतर विकल्प है। इसके मद्देनजर उन्होंने राज्य में खरीफ-2022 सीजन के लिए उर्वरक अग्रिम उठाव योजना के तहत सोसायटियों से रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ वर्मी खाद के उठाव के लिए किसानों को समझाईश देेने की बात कही।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति, आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सहकारिता सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं संजय चंदन त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

रायपुर : टारगेट पूरा करने विवाहितों की दूसरी शादी कराने संबंधी खबर भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित - मंत्री श्रीमती भेंड़िया

रायपुर : टारगेट पूरा करने विवाहितों की दूसरी शादी कराने संबंधी खबर भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित - मंत्री श्रीमती भेंड़िया

रायपुर, सोशल मीडिया में ‘टारगेट पूरा करने विवाहितों की करा सकते हैं शादी‘ संबंधित दो साल पुरानी खबर का हवाला देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक और गलत ढ़ंग से गलत तथ्यों को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। समाचार पत्र में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने टारगेट पूरा करने के लिए विवाहितों की शादी कराने जैसा कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कमजोर वर्ग के परिवारों की विवाह योग्य बेटियों की शादी के सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयत्न कर रही है। राज्य सरकार ने योजना के तहत कन्या विवाह हेतु राशि 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दी है। बढ़ी हुई दर पर 6 हजार से अधिक कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है। पिछले साल 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में एक साथ 22 जिलों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी जिले वर्चुअली जुड़े थे। पहली बार प्रदेश में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।  

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, विस्फोटक सामान बरामद

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, विस्फोटक सामान बरामद

कांकेर : प्रदेश के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। परतापुर की पहाड़ियों में डीआरजी जवानों की नक्सलियो से लगभग घंटेभर तक मुठभेड़ चली। नक्सलियों की फायरिंग बंद होने के बाद मौके की तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान, आईडी और पटाखे मिले हैं।

नक्सलियों के उपयोग के भी कई सामान मिले हैं। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिसबल की ओर से कोई केजुअलिटी नहीं हुई है। 

 

गौठान में बने गौकाष्ठ से होगा होलिका दहन, अब तक 13 हजार रूपए के गौकाष्ठ की एडवांस बुकिंग

गौठान में बने गौकाष्ठ से होगा होलिका दहन, अब तक 13 हजार रूपए के गौकाष्ठ की एडवांस बुकिंग

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिलें में गोधन न्याय योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एक और जहां बार जैसे वनांचल क्षेत्र में गौठान बनाकर ग्रामीणों को लाभांवित करनें का प्रयास जारी है वहीं दूसरी और जेल जैसे स्थानों में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कैदियों द्वारा किया जा रहा है। अब इसी कड़ी आने वाले होली त्यौहार को देखेते हुए होलिका दहन के लिए यथासंभव लकड़ी के जगह गौकाष्ठ का उपयोग करनें का निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण से बचाव होगा बल्कि महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगा।

इस विषय पर बलौदाबाजार नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने कलेक्टर को जानकारी देतें हुए बताया की नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा 2 गोठानों का संचालन एसएलआरएम सेंटरों में किया जा रहा है। जहां पर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जाती है। उक्त गोबर खरीदी का कार्य शनिदेव महिला स्व सहायता समूह बलौदाबाजार के द्वारा किया जाता है। जहां पर ना केवल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जाता है।साथ ही यहां पर बड़े पैमाने में गौकाष्ठ का निर्माण भी किया जाता है।

समूह में कार्य करनें वाली सदस्य सुनीता साहू ने बताया कि हमारे समूह में लगभग 59 महिला जुड़ी हुई हैं। हम सभी महिलाएं डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ ही खरीदी किए गये गोबर से वर्मी कंपोस्ट,सुपर कंपोस्ट एवं गोकाष्ठ का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में हमारे समूह के पास लगभग 50 क्विंटल गौकाष्ठ उपलब्ध है। जिसे हम 8 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते है। अभी तक हमारे समूह को 13 हजार रुपए के गौकाष्ठ का आर्डर मिल गया है। जिसमे नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पटेल ने 12 क्विटल का आर्डर हमे दिया है जिसका मूल्य 9 हजार 6 सौ रुपये है।

इसके अतिरिक्त हमें स्थानीय नगरीय निकाय के द्वारा ही लगभग 15 क्विंटल का अतिरिक्त गौकाष्ठ बनाने का आर्डर मिल चुका है। जिसका उपयोग शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में जलने वाले होलिका दहन में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सुनीता साहू ने बताया कि कोविड के दूसरे लहर के दौरान मृतक के अंतिम संस्कार में भी गोकाष्ठ का उपयोग बड़े पैमाने में किया गया है। साथ ही हाल के दिनों में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव के व्यवस्था के लिए गौकाष्ठ का उपयोग किया गया।

 

चाकू से वारकर नगदी रकम लूटने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

चाकू से वारकर नगदी रकम लूटने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : केदार नाथ साहू ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कमरौद थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी है तथा अपने मामा के घर राजिम में रहकर स्वयं का पिकअप वाहन चलाकर धान ढुलाई करता है। प्रार्थी केे नाना हीरालाल साहू ग्राम पारागांव तालाब के पास अकेले रहते है एवं धान खरीदी का कार्य करते है। दिनांक 26.02.22 की रात्रि प्रार्थी के मामा के मोबाईल फोन में पारागांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके नाना हीरालाल साहू को कोई अज्ञात व्यक्ति चाकू मार दिया है।

जिस पर प्रार्थी अपने मामा के साथ तत्काल पारागांव अपने नाना हीरालाल के दुकान के पास जाकर देखे तो उसके नाना हीरालाल साहू घर के बाहर दरवाजा पास गिरे पडे थे एवं पेट से खून निकल रहा था तथा पेट का अतड़ी बाहर निकल गया था। घर के दरवाजे के पास चाकू भी पड़ा था।पूछताछ करने पर हीरालाल साहू ने बताया कि वह खाना खाकर सो रहा था उसी समय एक व्यक्ति आया और दरवाजा को खटखटाया दरवाजा खोला तो व्यक्ति अपने पास रखें चाकू से उसके पेट में मारा जिससे वह जमीन पर गिर गया तथा वह व्यक्ति दुकान के गल्ला में रखें धान बिक्री का रकम 7,000 रूपये को लूट कर फरार हो गया।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 114/22 धारा 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर  जितेन्द्र चन्द्राकर, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी गोबरानवापारा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में आहत हीरालाल साहू, प्रार्थी एवं उसके मामा से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मुखबीर लगाया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कब्जे से लूट की नगदी रकम 2,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. आर्यन तिवारी पिता संतोष तिवारी उम्र 19 साल निवासी नयापारा वार्ड नंबर 06 रविदास गार्डन के पास जिला महासमुंद।

02. नईम अली पिता जाफर अली उम्र 19 साल निवासी नयापारा वार्ड नंबर 06 रविदास गार्डन के पास जिला महासमुंद।

 

 

 

नए रायपुर के किसानों की समस्या भाजपा के रमन सरकार की देन, भूपेश सरकार का फोकस समाधान पर

नए रायपुर के किसानों की समस्या भाजपा के रमन सरकार की देन, भूपेश सरकार का फोकस समाधान पर

रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर के प्रभावित किसानों के आंदोलन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नई राजधानी क्षेत्र के किसानों की समस्या रमन सरकार की देन है। किसान विरोधी निर्णय, छल, कपट और वादाखिलाफी ही भाजपा का चरित्र है। 2006 और 2013 में प्रभावित किसानों के साथ किए गए वादे और 2006 तथा 2013 में आपसी सहमति से तय पुनर्वास योजना की शर्तों का पालन रमन सरकार ने अंत तक नहीं किया। भूपेश सरकार ने तो किसानों से बातचीत कर मंत्रिमंडल स्तरीय कमेटी बनाई और किसानों के 8 मांग में से 6 मांगों को तत्काल पूरा करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। शेष 2 मांगों पर भी सदभावना पूर्वक विचार जारी है।

नई राजधानी क्षेत्र के प्राभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण की कार्यवाही 7 मार्च से शुरू की जा रही है। प्राधिकरण के संचालक मण्डल की 25 फरवरी को आयोजित बैठक में शासन द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय समिति द्वारा की गई 6 प्रमुख सिफारिशों को मान्य करते हुए उन पर अमल करने का आदेश जारी कर दिया गया है। पहले दिन से ही भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, युवा और महिलाओं के हित में लगातार निर्णय ले रही हैं और आगे भी बाकी के मांगों पर सदभावना पूर्वक विचार जारी रहेगा।

प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान नई राजधानी में केवल कमीशनखोरी के लालच में बिना बसाहट के रोड-रस्तों के निर्माण में 14,000 करोड़ से अधिक की राशि फूक दी गई। दो दो मंजिल की बिल्डिंग में 4-4 लिफ्ट लगाए गए, रमन सरकार के दौरान नई राजधानी में बनाए गए कमर्शियल कंपलेक्स की लागत 10 गुना बढ़ाकर 9425 प्रति वर्ग फुट बताया गया, लेकिन प्रभावित किसानों को उनका हक नहीं दिया गया। विदित हो कि रमन सरकार के दौरान 2013 से एनआरडीए की ऑडिट नहीं करवाई गई थी जिसके कारण सीएजी की आपत्ति की वजह से किसानों को दी जाने वाली राशी रोकी गई थी। संचालक मण्डल द्वारा किसानों के पक्ष में ऑडिट आपत्तियों के निराकरण हेतु सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज एवं वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है।

एनआरएएनव्हीपी द्वारा की जाने वाली आगामी निविदाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित ग्राम से हो, यह शर्त जोड़ने की सहमति दी गई है। 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी चबूतरा एवं हॉल का आबंटन लागत मूल्य पर परियोजना प्रभावित परिवारों को किया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर के लेयर-2 के ग्रामों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनुमति की आवश्यकताओं से मुक्त करने की भी अनुशंसा भी कर दी गई है। यह सभी प्रक्रिया आगामी तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। एनआरएएनव्हीपी द्वारा पट्टा वितरण प्रारंभ करने की संभावित तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। सामाजिक न्याय भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता है। जिस प्रकार से पूरे प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय हुआ है, भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, उसी तरह भूपेश सरकार में अब नई राजधानी के किसानों के साथ भी न्याय हो रहा है।
 

प्रदेश में कांग्रेस का शासनकाल अफ़सरशाही और भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी का कलंकित दस्तावेज़ बन गया है : भाजपा

प्रदेश में कांग्रेस का शासनकाल अफ़सरशाही और भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी का कलंकित दस्तावेज़ बन गया है : भाजपा

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि शासन-प्रशाासन में तालमेल और पारदर्शिता नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री सार्वजनिक तौर पर कलेक्टर को चेतावनी दे रहे हैं, कांग्रेस के लोग अपनी ही सरकार के मंत्री पर तबादले के नाम पर उगााही का खुलेआम आरोप लगा रहे हैं, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता सरकारी अफ़सरों से बदसलूकी कर रहे हैं। साय ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर शासन-प्रशासन नहीं चला पाने का ताना मारते थे, अब न तो ‘घोड़ा’ और न ही ‘घुड़सवार’ उनके क़ाबू में हैं। आख़िर शासन-प्रशासन की यह ‘भूपेश-शैली’ छत्तीसगढ़ को और कितना शर्मसार करेगी?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के दावे करती प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसकी प्रशाासनिक मशीनरी भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ धँसी नज़र आ रही है। प्रशासनिक अधिकाारियों के आचरण ने प्रदेशभर में न केवल भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है, अपितु जनकल्याण और जनसुविधा के कामों में उनकी अड़ंगेबाजी ने छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध किया है।  साय ने सवाल किया कि आख़िर इस ‘अधिकारी राज’ के लिए ज़िम्मेदार प्रदेश सरकार अब अफ़सरशाही पर तिलमिला क्यों रही है? क्या मंत्री और अफ़सरों में तक़रार भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ‘अपने-अपने हिस्से’ को लेकर मच रही है? श्री साय ने कहा कि इस बात की जाँच होनी चााहिए कि एसईसीएल द्वाारा राशि जारी होने के बाद भी कोरबा कलेक्टर ने हरदीबाज़ार-तरदा और सर्वमंगला-इमलीछापर सड़क निर्माण की दूसरी किश्त का भुगतान क्यों रोक रखा है जिसके चलते सड़क निर्माण का काम ठप है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने यह कहकर कि, प्रदेश में कांग्रेस का शासनकाल अफ़सरशाही और भ्रष्टाचार-कमीशनखोरी का कलंकित दस्तावेज़ बन गया है, सवाल दागा कि जिस सरकार के मंत्रियों पर उनके ही दल के लोग अवैध उगााही के आरोप सरेआम लगाकर कठघरे में खड़े कर रहे हों, उस सरकार के एक मंत्री का कलेक्टर के ख़िलाफ़ इस तरह मोर्चा खोलना कहीं ‘हिस्से’ को लेकर पर्दे के पीछे छिड़ी ज़ंग का परिणाम तो नहीं है?  साय ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के अपने कार्यकाल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर एक धेले का भी काम नहीं किया है और जो काम जारी थे, उनमें या तो सरकार ने अड़ंगे लगाने का काम करके उन्हें बंद करा दिया या फिर नेता-अफ़सरों-ठेकेदारों की तिकड़ी ने सरकारी राशि की जमकर बंदरबाँट करके विकास के कामों को अपनी-अपनी तिजोरी भरने का ज़रिया बना रखा है और ‘अपने-अपने हिस्से’ को लेकर अब इस तरह की मोर्चाबंदी खुलकर सामने आ रही है। 

आपातकाल में कुंवारों की नसबंदी और अब शादीशुदा की शादी करा रही कांग्रेस सरकार : भाजपा

आपातकाल में कुंवारों की नसबंदी और अब शादीशुदा की शादी करा रही कांग्रेस सरकार : भाजपा

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का टारगेट पूरा करने के लिए शादीशुदा की भी शादी कराने के बयान पर कटाक्ष किया है कि क्या यह निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है? उन्होंने कहा कि जैसे आपातकाल में टारगेट पूरा करने के लिए कुंवारों की भी नसबंदी होती थी, वैसे ही अब छत्तीसगढ़ में टारगेट पूरा करने कांग्रेस सरकार विवाहितों की शादी करा रही है। कांग्रेस में मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और आपातकाल में जबरिया नसबंदी कराने वाली तब की पीएम तक, सारे कांग्रेसियों की मानसिकता एक ही होती है। तब कुंवारों की नसबंदी करके टारगेट पूरा हो रहा था, अब शादीशुदा की शादी करके भूपेश बघेल की सरकार सुर्खियाँ बटोर रही है। कांग्रेस में सब मुमकिन है। भूपेश हैं तो भरोसा है कि शादीशुदा की फिर शादी हो सकती है। 

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दंतेवाड़ा में सरकारी विवाह सम्मेलन में महिला बाल विकास मंत्री के बयान पर कहा है कि यह सरकार नहीं कांग्रेस का सर्कस है जिसमें भूपेश बघेल से लेकर अनिला भेड़िया तक सारे कलाकर करतब दिखाते रहते हैं। गेस्ट आर्टिस्ट के तौर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस सर्कस में शराब के कुएं में मोटर साइकिल चलाने जैसा रोल करते नजर आते हैं। अब तक तो ये शराबबंदी लागू न करने के लिए तरह तरह के बयान दे रहे थे अब यह भी बता दिया है कि टारगेट पूरा करने के लिए शादीशुदा की भी शादी करा सकते हैं। 

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का जो स्वरूप भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार ने प्रस्तुत किया और विधिवत तरीके से कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया, उस योजना का कांग्रेस ने ढांचा ही ध्वस्त कर दिया है। तंगहाल व्यवस्था में बिना मंगलसूत्र के विवाह सम्पन्न कराये जा रहे हैं। विभागीय मंत्री कह रही हैं कि टारगेट पूरा करने के लिए विवाहितों की भी शादी करा सकते हैं तो इसका मतलब यह है कि कांग्रेस सरकार में गरीब भी अपनी कन्या का सरकारी कन्यादान कराना पसंद नहीं कर रहे इसलिए मंत्री अनिला जी आप अपने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार टारगेट पूरा करने विवाहितों की शादी कराने का ऐलान कर रही हैं। सरकार या तो व्यवस्थित तरीके से विवाह योजना का क्रियान्वयन करे अथवा योजना बंद करके स्पष्ट कह दे कि हे बेटियों हम अक्षम हैं, हमारे भरोसे मत रहना। 

नवा रायपुर परियोजना प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 7 से प्रारंभ होगा पट्टों का वितरण, आदेश जारी...

नवा रायपुर परियोजना प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 7 से प्रारंभ होगा पट्टों का वितरण, आदेश जारी...

रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण की कार्यवाही 7 मार्च से शुरू की जा रही है। प्राधिकरण के संचालक मण्डल की 25 फरवरी को आयोजित 69वीं बैठक में शासन द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय समिति द्वारा की गई 6 प्रमुख सिफारिशों को मान्य करते हुए उन पर अमल करने का आदेश जारी किया गया है।


नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गठित मंत्रीमण्डलीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मान्य करते हुए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने किसानों के हित में 06 बिन्दुओं पर अमल करते हुए आदेश जारी किए गए हैं, इनमें प्रमुख रूप से आवासीय पट्टा वितरण, पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आबंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा जहां पर है वहीं दिया जाना, जिसके लिए विलेज डेव्हलपमेंट प्लान के क्रियान्वयन की शर्त को शिथिल करने की सहमति शामिल है।


इसी प्रकार संचालक मण्डल द्वारा किसानों के पक्ष में ऑडिट आपत्तियों के निराकरण हेतु सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज एवं वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। संचालक मण्डल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न सेवाओं हेतु एनआरएएनव्हीपी द्वारा की जाने वाली आगामी निविदाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित ग्राम से हो, यह शर्त जोडऩे की सहमति दी गई है।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नया रायपुर अटल नगर के विभिन्न सेक्टर्स में निर्मित 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी चबूतरा एवं हॉल का आबंटन लागत मूल्य पर आवेदन आमंत्रित कर लाटरी के माध्यम से परियोजना प्रभावित परिवारों को किया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर के लेयर-11 के ग्रामों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनुमति की आवश्यकताओं से मुक्त करने की भी अनुशंसा की गई है। यह सभी प्रक्रिया आगामी तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।


एनआरएएनव्हीपी द्वारा पट्टा वितरण प्रारंभ करने की संभावित तिथि भी निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 7 मार्च को कयाबांधा में, 11 मार्च को नवागांव (खपरी), 16 मार्च को राखी, 22 मार्च को झांझ, 25 मार्च को खपरी, 31 मार्च को कोटराभांठा, 4 अप्रैल को रीको, 8 अप्रैल को चीचा, 13 अप्रैल को सेंध, 19 अप्रैल को छतौना, 25 अप्रैल को नवागांव (खुटेरा), 29 अप्रैल को तूता और 4 मई को उपरवारा में पट्टा वितरण प्रारंभ किया जाएगा।
 

CG NEWS : प्रतिबंधित नशीली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

CG NEWS : प्रतिबंधित नशीली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद : नाकोटिक्स सेल व सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुंडा चौक के पास ओडिशा के रहने वाले पाइकमल जिला बरगढ़ निवासी रवि प्रधान पिता चुड़ामणी प्रधान (23) एवं बीसी सेठ पिता निर्वास सेठ (21)को नशीली प्रतिबंधित दवाईयां व इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त दवाईयां व इंजेक्शन की कीमत 16350 रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाईयां व इजेंक्शन का सेवन करने वाले युवा लड़कों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे दवाईयों को युवा लड़के नशे के रुप में सेवन कर रहे हैं। ये दवाईयां मेडिकल में लोगों को आसानी से मिल रही है, वहीं सप्लायर भी घुम-घुम कर बेच रहा है। गठित सेल ने सप्ताहभर पूर्व गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महासमुंद जिले में इंजेक्शन व दवाईयां का सेवन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बार्डर इलाके में सप्लायर पहुंचाकर लोगों को इंजेक्शन व दवाईयां उपलब्ध करा रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी नशीली दवाई बेचने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने मेडिकल संचालक से मारपीट भी की थी। जब्त दवाईयां व नशीली इंजेक्शन की धरपकड़ की कार्रवाई को लेकर एसडीओपी विकास पाटले ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति बाइक में प्रतिबंधित नशीली दवाई का परिवहन कर छत्तीसगढ आने वाले हैं।

सूचना पर संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुण्डा चौक पर घेरबांदी कर बाइक के आने का इंतजार कर रहे थे।, उसी समय पदमपुर रोड पर सुबह पौने 11 बजे बाइक क्रमांक ओडी 17आर 5251 में दो व्यक्ति आते दिखे। इधर, पुलिस को देखकर तीनों पदमपुर की ओर भागने लगे जिसे टीम ने घेरबांदी कर पकड़ा। टीम ने आरोपियों के पास रखे थैला की तलाशी ली और तलाशी ली और उसके अंदर से प्रतिबंधित पेंटाजोसिन इंजेक्शन 176 नग एवं नाइट्राजेपाम टेबलट करीब 1000 नग बरामद किए।


छग में अवैध सप्लाई के लिए लाना बताया
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पदमपुर ओडिशा से नशीली दवाई व इंजेक्शन लेकर सरायपाली खपाने के लिए यहां आए थे। इस बात की जैसे ही सूचना टीम को मिली घेराबंदी कर पकड़ लिया। इन दोनों के पास से वैध दस्तावेज भी मंगवाए, लेकिन टीम को नहीं दिखा पाए। बता दें कि ये इंजेक्शन व टेबलेट दर्द की दवा है, इसे युवा लड़के नशे के रूप में सेवन करते हैं। ये दोनों प्रतिबंधित है। वहीं पुलिस ने आरोपी से उनकी बाइक व 4 नग मोबाइल भी जब्त कर ली है। बता दें कि टीम नशीली दवाईयों की बिक्री कराने व खेप पहुंचाने के पीछे जिनके हाथ है,  

दर्दनाक हत्या : धारदार हथियार से प्रधान अध्यापक की हत्या, आस पास इलाकों में डर का मौहाल....

दर्दनाक हत्या : धारदार हथियार से प्रधान अध्यापक की हत्या, आस पास इलाकों में डर का मौहाल....

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक स्कूल के प्रधान अध्यापक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा घटना दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकनपाल का है। बताया जा रहा है कि यहां प्राथमिक शाला टिकनपाल में प्रधान अध्यापक अंबाती राजू पदस्थ थी।

पुलिस के अनुसार शिक्षक स्कूल कैंपस में ही रहते थे। आज सुबह जब स्कूल के एक अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्होंने प्रधान अध्यापक अंबाती राजू की लहूलुहान लाश देखी। इस घटना से दहशत में आये शिक्षक ने तत्काल घटना की जानकारी किरंदुल थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े सुराग को जुटाने का प्रयास किया गया।


पुलिस के मुताबिक शिक्षक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर किया गया है। मौके से कोई पर्चा नही मिला है, जिससे इस वारदात में नक्सलियों के हाथ होने से पुलिस इंकार कर रही है। दंतेवाड़ा के किरंदुल क्षेत्र के DSP करण कुमार उके ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में शिक्षक की हत्या शराब के नशे या फिर आपसी रंजीश में होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़े सुरागों को ईकटठा कर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लेगी।
 

CG NEWS : कैदी ने जेल में किया सुसाइड, लोगों में मचा हडकंप...

CG NEWS : कैदी ने जेल में किया सुसाइड, लोगों में मचा हडकंप...

दुर्ग : दुर्ग जिले के केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश करने की खबर सामने आ रही है। मौके पर मौजूद पुलिस ने कैदी को ऱोका उसके गले की नस भी काटी हुई मिली जिसे फौरन गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आरोपी राजेश थापा 2015 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था।



CG NEWS : उडऩदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

CG NEWS : उडऩदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2 मार्च सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई। संयुक्त कलेक्टर और जिला नोडल अधिकारी निष्ठा पाण्डे तिवारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकुल दैहान, धनगांव और देवानंद जैन शिक्षा मंदिर राजनांदगांव का निरीक्षण किया।

जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर और गठित उडऩदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक डोंगरगढ़, कन्या डोंगरगढ़, मुरमुंदा, जंगलपुर, अर्जुनी, सोमनी, टेड़ेसरा, कन्या छुईखदान, बालक छुईखदान अतरिया रोड तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले में हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए कुल दर्ज संख्या 18 हजार 841 में से 18 हजार 372 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। अनुपस्थित बच्चों की संख्या 469 रही और किसी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया।
 

CG NEWS : डम्फर की चपेट में आने से माँ-बेटे की मौत...

CG NEWS : डम्फर की चपेट में आने से माँ-बेटे की मौत...

भिलाई : डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। तभी सामने से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, पुरैना के डाकबंगला निवासी शशिकला मिश्रा अपने बेटे अश्वनी मिश्रा (30) को उसके काम पर छोडऩे के लिए सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थीं। अभी वे डबरापारा तिराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी डंपर में फंसकर घिसटती चली गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
 

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास के पास बीच सड़क कार में लगी आग

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास के पास बीच सड़क कार में लगी आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास के पास पुराने भारत माता चौक के पास कार में अचानक आग लग गई। जिस देखकर सड़क के आस पास आने जाने वाले लोगों के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

हादसे की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। ये आग जब लगी तब सड़क पर लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह थी। इस हादसे में कार पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई है।
 

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को ये सुविधा उपलब्ध करायी गयी

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को ये सुविधा उपलब्ध करायी गयी

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 2 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त श्री संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र में 22 फरवरी 2022 से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 134 छात्र-छात्राओं तथा उनके परिजनों से लगातार सतत् संपर्क बना हुआ है।
 

हत्याकांड में शामिल 4 नाबालिग पकड़ाए, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी...

हत्याकांड में शामिल 4 नाबालिग पकड़ाए, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी...

बिलासपुर : बिलासपुर के तालापारा में 25 फरवरी को हुए हत्याकांड व जानलेवा हमले के मामलें में तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले के 4 नाबालिग आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


ज्ञात हो कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में बीते 25 फरवरी की दोपहर राजीव गांधी चौक के पास रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग नवीन महादेवा अपने साथी मंझवापारा निवासी उदय चक्रवर्ती 18 साल के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समता कालोनी गार्डन गैस गोदाम गली के पास खड़े थे। तभी कुछ युवकों ने आकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नवीन महादेवा की मौत हो गई थी, वहीं इस घटना में उदय गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उदय को इलाज के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया, जहां से उसे मेकाहारा रिफर कर दिया गया।

घायल के दोस्त मोहम्मद शाकिर की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना के दिन ही हत्या में शामिल 4 नाबालिगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त किया था। वहीं फरार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है वहीं अब भी फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

छत्तीसगढ़ : युवक का सैप्टिक टैंक में मिली लाश , जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : युवक का सैप्टिक टैंक में मिली लाश , जाँच में जुटी पुलिस

बालौद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ युवक का सैप्टिक टैंक में लाश मिली है। घटना बालोद जिले के ग्राम झलमला स्तिथ घोटिया की है। सूचना मिले के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सैप्टिक टैंक की खुदाई करवा रही हैं। लाश की पहचान महेश कुमार साहू की है। जो बिजली विभाग से रिटायर्ड हो चूका था। वह बिजली विभाग में प्यून के पद पर था पदस्थ।

बताया जा रहा है कि वह 18 सितंबर 2021 से लापता था। घटनास्थल पर एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद है। घटना बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत की है। बता दे की लाश जहा मिली है वह मृतक का ही निर्माणाधीन मकान है।