CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ ऐसा रहेगा मौसम, जाने क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ ऐसा रहेगा मौसम, जाने क्या कहता है मौसम विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पूर्वी हवा आनी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके चलते रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की चुभन बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस साल पूरे फरवरी में ठंड बनी रही और अब गर्मी में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान भी है कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। अब मौसम शुष्क रहने के कारण आकाश भी साफ रहेगा और किसी भी प्रकार से मौसम में बदलाव होने के संकेत नहीं हैं।

पिछले महीने 22 फरवरी के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इन 11 दिनों में राजधानी रायपुर के न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। 22 फरवरी को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि अब प्रदेश में पूर्वी हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते ही रविवार छह मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 

 

CG NEWS : आंदोलनकारियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप...

CG NEWS : आंदोलनकारियों ने लगाया पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप...

बीजापुर : जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के बूरजी में आन्दोलरत ग्रामीणों ने जवानों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है की आन्दोलन परिसर में आंदोलनकारियों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़खानी और झोपड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है। यह आरोप मूलवासी बचाओ मंच बूरजी की अध्यक्ष सोनी पुनेम और पदाधिकारीयों ने दंतेवाड़ा के DRG जवानों पर लगाया है।

आंदोलनकारियों ने कहा की -पुलिस से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। आन्दोलन के लिए विधिवत अनुमति ली गयी है। बावजूद इसके भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी जवानों पर गांव में 10-12 लॉन्चर दागने का आरोप लगया है। 

CG NEWS : व्यापार प्रकोष्ठ के धरने में समर्थन के लिए पदाधिकारी कल व्यापारी संघो से करेंगे अपील

CG NEWS : व्यापार प्रकोष्ठ के धरने में समर्थन के लिए पदाधिकारी कल व्यापारी संघो से करेंगे अपील

रायपुर : नगर निगम रायपुर द्वारा व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा 9 मार्च को राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा में आयोजित धरना प्रदर्शन को समर्थन देने कल 7 मार्च को व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एमजी रोड, मालवीय रोड, मेडिकल कंपलेक्स, रवि भवन में व्यापारियों से संपर्क करेंगे, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन एवं राजकुमार राठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है

और सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है की छोटे बस्तियों में 40-50 फीट की दुकान में किराना एवं मनिहारी का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से भी 3660/- रुपयों की रसीद फाड़ी जा रही है जो कि पूरी तरह से गलत है।

इसी कड़ी में कल राजधानी रायपुर के व्यापारियों से रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में प्रदेश सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, राजकुमार राठी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री नितेश दुबे, रायपुर जिला प्रभारी अवतार सिंह बाघल, जिला संयोजक विनय बजाज, बबला होतवानी, राजेश सिंघल,जितेंद्र गोलछा, विकास सिंह परिहार, प्रकाश मोरयानी, शरद जाल, कमल पारेख, भावेश भुसारी, दलजीत सिंह सहित व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनसंपर्क कर 9 मार्च के धरने में शामिल होने की अपील करेंगे।
 

क्रिकेट का महासंग्राम 8 मार्च से 13 मार्च तक

क्रिकेट का महासंग्राम 8 मार्च से 13 मार्च तक

रायपुर : शुरू होने जा रहा है रायपुर में क्रिकेट का महासंग्राम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब (स्नष्टष्ट) द्वारा आयोजित बैटल ऑफ़ चैंपियन सीजन 2 यह प्रतियोगिता 8 मार्च से 13 मार्च 2022 तक स्पोर्ट्स अड्डा , डुमारतराई , रायपुर में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता की खासियत यह है

कि यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बॉक्स क्रिकेट लीग होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के भिन् भिन् राज्यों से टीम्स भाग ले रही हैं। 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी, एक की मौके पर हुई  मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी, एक की मौके पर हुई मौत....

रायपुर : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के नया रायपुर जाने वाले छेरीखेड़ी ओवरब्रिज मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंतत्रित होकर पलट गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्ताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक असीम उर्फ रमनी हलधर निवासी माना कैंप मौके से फरार हो गया था। हादसे में १८ वर्षीय अंकुश शोभवनी की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी थे। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश केपीएस स्कूल में ११वीं का छात्र था। सभी दोस्त परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार सुबह घर से पोहा नाश्ता करने एक कार में सवार होकर निकले थे। नया रायपुर से वापस आगे के दौरान से छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज ट्रनिंग के पास कार ब्रिज में न चढ़कर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। और गार्डन में पलट गई।


दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार लगभग १०० के आस-पास थी। पहले खंभे से कार टकराई इसके बाद गार्डन में पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। इस हादसे में आर्या देवांगन १७ साल, महावीर नगर ,अर्पित झा, १७ साल, महावीर नगर,प्रशांत झा, १७ साल, महावीर नगर श्रीयंत्र पाल, १६ साल, माना कैंप हैं।
 

CRIME NEWS : युवक की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार..

CRIME NEWS : युवक की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बेमेतरा : जिले के नांदघाट पुलिस ने 28 फरवरी को गिधवा पक्षी विहार के पास मिली जली हुई लाश की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार जली हुई लाश की पहचान खरसोला थाना सरगांव जिला मुंगेली निवासी रंजीत कुमार बर्मन उम्र 17 साल 10 माह से हुई थी। इस मामले में रंजीत के पिता सुखनंद प्रसाद ने नांदघाट में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले को लेकर पुलिस की जांच चल रही थी। जांच के दौरान मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक रंजीत वर्मन पड़ोस के गांव बावली के गोविंद कौशिक की लड़की के साथ दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। एक माह पूर्व मृतक रंजीत बर्मन अपने परिजनों को बताया था कि लड़की के पिता गोविंद कौशिक द्वारा धमकी दी गई कि तुम छोटी जाति के हो, मेरी लड़की का पीछा छोड़ दो। नहीं तो तुम्हें खत्म कर दूंगा। इसी आधार पर पुलिस ने गोविंद कौशिक से कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी गोविंद कौशिक पिता रामकुमार कौशिक(45) व हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी देव प्रसाद कौशिक उर्फ देवी पिता नरेन्द्र कौशिक (39) निवासी बावली थाना सरगांव जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद कौशिक 26 फरवरी को भागवत कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पिपरलोड़ गया था। वापस अपने घर ग्राम बावली आने के दौरान रंजीत बर्मन गांव की एक बाड़ी में दिखा। इसी दौरान गोविंद ने रंजीत को पकड़ लिया व दोनों हाथ को पीछे से बांध दिया। इसके बाद मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी।


घटना के संबंध में आरोपी ने अपने चचेरे भाई को जानकारी दी और घर लौट आया। फिर शाम 6.30 बजे फोन से बात कर देवप्रसाद कौशिक को अपने घर बुलाया। दोनों भाई योजना बनाकर रात करीब 11-12 बजे अपनी इनोवा कार क्रमांक सीजी 04 एचए 9200 में रंजीत बर्मन के लाश को रखकर पिपरलोड़-पुटपुरा होते हुए गिधवा बांध के पास आए और लाश को गाड़ी से उतार कर रोड के किनारे रखे धान पैरावट में रख दिया। रंजीत की लाश को कोई पहचाने न इस कारण जला दिया। इसके बाद जली हुई लाश 28 फरवरी को मिली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों को डर था कि पुलिस उन तक पहुंच सकती है। यहीं कारण है कि आरोपियों ने वारदात के सबूत को जला दिए। रंजीत के गले में एक मेटल बाजारू चैन थी, चैन से रंजीत की पहचान होने का खतरा था। इस लिए उसकी चैन को शव के जलाने से पहले निकाल कर कार के पीछे की डिक्की में छुपा कर रखा दिया। मृतक के चप्पल को शव के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया। पर्स और मोबाइल को भी जला दिया गया।


पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोविंद कौशिक की आपराधिक बैकग्राउंड का पता किया है। इसमें आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज है। सबसे ज्यादा मामले शराब तस्करी के है। वह बलवा, मारपीट समेत अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा चुका है। अब वर्तमान में नांदघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
 

फेरी लगाकर सामान बेचने वाले का खेत में मिला अधजला शव, लोगों में मचा हडकंप..

फेरी लगाकर सामान बेचने वाले का खेत में मिला अधजला शव, लोगों में मचा हडकंप..

कोरबा : करतला क्षेत्र के एक खेत में अधजली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त फेरी लगा कर सामान वाले 20 वर्षीय युवक कृष्णा गंगावने के रूप में की गई है। पीडीएस की प्लास्टिक की बोरियों का इस्तेमाल कर शव को जलाया गया।


जानकारी के अनुसार करतला थाना अंतर्गत सबस्टेशन के पास बहने वाले नाला किनारे एक खेत में अधजली लाश कुछ लोगों ने देखा। इसकी सूचना करतला पुलिस को दी गई। स्थल पर पहुंची पुलिस के सामने सबसे पहले शव शिनाख्त करने का प्रयास किया। कुछ देर मालूम चला कि युवक कोरबा पुरानी बस्ती निवासी कृष्णा गंगावने 20 वर्ष है, जो छोटा हाथी वाहन में प्लास्टिक का सामान फेरी लगा कर बेचा करता था।

शुक्रवार को सामान बेचने के लिए कृष्णा घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा। शनिवार को उसका शव मिला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या कर सबूत छिपाने के उद्देश्य से जलाने का मामला कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव के पास उसका छोटा हाथी वाहन भी नहीं मिला है।

अज्ञात लोगों ने हत्या कर लाश जलाया और वाहन भी अपने साथ ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि एक सप्ताह के भीतर करतला थाना क्षेत्र में इस तरह का दूसर मामला सामने आया है। इसके पहले 26 फरवरी को कोटमेर मार्ग में सड़क के किनारे एक अज्ञात पुरुष की निर्वस्त्र लाश कपड़ों में लिपटी हुई मिली थी। मामले में पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अब दूसरा मामला सामने से पुलिस के लिए यह पता लगाना चुनौतीपूर्ण है कि आखिर कौन इस तरह से हत्या कर लाशों को ठिकाने लगा रहा है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम और खोजी डााग बाघा की मदद लेकर गुत्थियों को सुलझाने में करतला पुलिस जुटी हुई है।
मृतक के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि कृष्णा की शादी की तैयारी चल रही थी। बिलासपुर निवासी एक लड़की से रिश्ता हो चुका था और दीपावली के बाद सगाई व शादी किया जाना था। इसके पहले ही उनके पुत्र की हत्या कर दी गई। हालांकि उन्होंने अभी किसी संदेह नहीं जताया है, पुलिस का कहना है कि जल्द रही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।
 

RAIPUR NEWS : महिला ऑनलाइन ठगी का हुई शिकार....

RAIPUR NEWS : महिला ऑनलाइन ठगी का हुई शिकार....

रायपुर : एक महिला को ऑनलाइन कोरियर डिलीवरी बॉय से फोन में बात करना महंगा पड़ा। डिलीवरी बॉय ने महिला को झांसे में लेकर उससे उसके खाते का नंबर एवं यूपीआई पिन पुछ कर उसके खाते से 3 बार में 02 लाख 60 हजार रकम आहरण कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर डीडी नगर निवासी एन कविता देव पति एन एस देव 47 वर्षीय ने कोरियर करने के लिये गूगल पर सर्च कर कोरियर डिलीवरी बॉय का फोन नंबर धारक मनीष कुमार से संपर्क किया।

आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फील करने के लिये महिला से उसके बैंक खाता नंबर पता एवं यूपीआई नंबर की जानकारी मांगी जिसे प्रार्थिया ने दे दिया। इसके बाद प्राथिया के खाते से 03 बार मे 02 लाख 60 हजार 701 रुपये आरोपी द्वारा आहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 420 के तहत अपराध दर्ज कर उसे तलाश कर रही है।
 

दो बच्चों के पिता ने पत्नी के मुंह में तकिया से दबाकर की हत्या....

दो बच्चों के पिता ने पत्नी के मुंह में तकिया से दबाकर की हत्या....

बिलासपुर : बिलासपुर के हिर्री से दर्दनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। इस वारदात में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, जिसके बाद से वह फरार है। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने अपने साले को फोन किया, जिस पर भागता हुआ वह घर तो पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।


प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में हत्या की वारदात हुई है। दो बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। फोन पर जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे विवाहिता के भाई ने जब बहन की हालत देखी दंग रह गया। इसके बाद युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।


जानकारी के अनुसार ग्राम उड़ेला निवासी नेहा यादव पति लक्ष्मीचंद्र यादव 24 वर्ष शनिवार को अपने दोनों छोटे बच्चों व पति के साथ घर पर ही थी, इस बीच सो रही पत्नी के मुंह पर तकिया रख हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने मृतक महिला के भाई को फोन कर कहा कि उसकी बहन बिस्तर से नहीं उठ पा रही है।


हत्या की वजह पता 
नहीं  चल पाई है
इसके बाद युवक के घर पहुंचने के बाद हत्या के बारे में पता चला। बात दें कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं किन कारणों से पति ने अपनी पत्नी की हत्या की पता नहीं चल पाया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

 पति पत्नी के बीच सेक्स को लेकर बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, एक याचिका के सुनवाई में कही ये बड़ी बात

पति पत्नी के बीच सेक्स को लेकर बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, एक याचिका के सुनवाई में कही ये बड़ी बात

बिलासपुर | बिलासपुर हाईकोर्ट ने पति-पत्नी से संबंधित एक मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी अपने पति से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करे तो वह क्रूरता माना जाएगा. दरअसल, महिला अपने पति को पसंद नहीं करती थी, इतना ही नहीं वह उसे मोटा कहकर दस साल से शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी. ऐसे में परेशान पति ने फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की. लेकिन उसकी याचिका खारिज हो गई.
इसके खिलाफ पति ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अपील की. जहां जस्टिस पी सैम कोशी व जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है.

पत्नी ने बेमेतरा में शिक्षाकर्मी की नौकरी ज्वॉइन कर ली
बिलासपुर के विकास नगर में रहने वाले एन मिश्रा की शादी 25 नवंबर 2007 को हुई थी. शादी के कुछ माह तक उनकी पत्नी ससुराल में रही और उसके बाद वह अपने मायके चली गई. पत्नी अब बेमेतरा में रहती है. मिश्रा ने पत्नी से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया. दायर परिवाद में बताया गया कि पत्नी ने 2011 में पति व ससुराल वालों को बताए बिना ही बेमेतरा में शिक्षाकर्मी की नौकरी ज्वॉइन कर ली. बाद में जब पति ने उससे घर आने के लिए कहा तो वह उलटा पति को ही बेमेतरा में रहने के लिए दवाब बनाने लगी. ऐसे में परेशान पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी.

तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में दी याचिका हुई खारिज
फैमिली कोर्ट ने 13 दिसंबर 2017 को मिश्रा के परिवाद को खारिज कर दिया. इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की. सुनवाई के दौरान पत्नी की तरफ से अपने बचाव में तर्क प्रस्तुत किए गए. कोर्ट ने पति-पत्नी के बयानों के आधार पर पाया कि दंपती में साल 2010 से ही शारीरिक संबंध नहीं था. वह पति को मोटा, भद्दा कहती थी और नापसंद करती थी, पति को जानकारी दिए बिना ही शिक्षाकर्मी की नौकरी ज्वॉइन कर ली थी, जिसमें अपने पति के बजाए मायकेवालों को नॉमिनी बनाया था.

शारीरिक संबंध से इनकार करना क्रूरता के बराबर
हाईकोर्ट ने फैसले में कहा है कि अगस्त 2010 से पति-पत्नी के रूप में दोनों के बीच कोई शरीरिक संबंध नहीं है. पति या पत्नी के साथ शारीरिक संबंध से इनकार करना क्रूरता के बराबर है. क्योंकि किसी भी पति-पत्नी के जीवन के बीच शारीरिक संबंध विवाहित जीवन के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है. लेकिन अगर एक पति या पत्नी के साथ शारीरिक संबंध से इनकार करना क्रूरता के बराबर है. कोर्ट का विचार है कि इस मामले में पत्नी ने पति के साथ क्रूरता का व्यवहार किया है.

पेट्रोल- डीजल के दामों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, इस तारीख तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल- डीजल के दामों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, इस तारीख तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर | यूपी दौरे से देर शाम लौटेने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पेट्रोल डीजल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बिल्कुल पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे इसे कोई नहीं रोक सकता। वो तो चुनाव को देख रहे हैं। जब-जब चुनाव होता है तो पेट्रोल डीजल के भाव नहीं बढ़ते। अभी उत्तर प्रदेश के चुनाव चल रहे हैं, इसलिए पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। लेकिन जैसे ही यहां 7 तारीख को मतदान समाप्त हुआ…एक घंटा भी नहीं बीतेगा पेट्रोल-डीजल के भाव में प्रतिस्पर्धा होगी कौन ज्यादा बढ़ रहा है।

बता दें, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च या उससे पहले ईंधन के दामों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी।

महिला दिवस पर देश में 16 सिलाई केंद्रों का होगा शुभारंभ, माहेश्वरी महिला संगठन का अनोखा प्रयास...

महिला दिवस पर देश में 16 सिलाई केंद्रों का होगा शुभारंभ, माहेश्वरी महिला संगठन का अनोखा प्रयास...

रायपुर : अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पूरे देश में 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष में 16 सिलाई मशीन केंद्र का एक साथ 1 दिन में उद्घाटन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा, उक्त जानकारी देते हो प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि 'स्वाश्रीता' कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाकर रोजगार देना इसका मुख्य उद्देश्य है।

श्रीमती राठी ने बताया कि इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में 8 मार्च को राष्ट्रीय विद्यालय समिति बाल आश्रम परिसर,कचहरी चौक में केंद्र का शुभारंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ज्योति राठी एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी उषा मोहता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्ष अमिता मूंदड़ा,महामंत्री भावना राठी, कार्यक्रम संयोजिका कल्पना राठी,प्रतिभा नत्थानी,बाल आश्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव रूपचंद श्रीश्रीमाल,कोषाध्यक्ष राजकिशोर नत्थानी सहित माहेश्वरी महिला संगठन की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेगी।
 

CG NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : हत्यारा गिरफ्तार....

CG NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : हत्यारा गिरफ्तार....

रायपुर : दो सप्ताह पानी टंकी में मिली महिला की लाश के मामलें में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा मृतका का जान-पहचान वाला ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।


मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सिनोधा के सुरेश राईस मिल के बाजू नर्सरी के पानी टंकी में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तस्दीक कर महिला की पहचान की और इस मामले में मार्ग कायम किया। पीएम रिपोर्ट के बाद मृतिका कुन्ती बाई साहू निवासी खपरीकला की मृत्यु गला घोटकर हत्या करने से होना पाया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया। मृतका सिनोधा के सुरेश राईस मिल में मजदूरी करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कंूती बाई नर्सरी गई हुई थी तथा नर्सरी के कच्ची पगडंडी रास्ते पर मृतिका ड्यूटी से घर जाने के दौरान उसे गांव का ही महादेव गिरी मिल गया तथा दोनों के बीच आपसी बातचीत में मृतका ने महादेव को मिल से मिले पैसे के बारे में बताया तथा अपने पास रखे 810 रूपए दिखा दिये।

जिसे देखकर महादेव को लालच आ गया और उसने मृतका से पैसे छिनकर अपनी जेब में रख लिया और वापस करने से मना कर दिया जिस पर मृतका ने ये बात मिल में जाकर सबको बताने की बात कही तो मिल वालो को पता चल जाने के डर से महादेव ने मृतिका को पकड़कर वही पर गिरा दिया और अपने पास रखे गमछे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तथा मृतिका की लाश को उठाकर पास के पानी टंकी में डाल दिया और वापस मिल जाकर काम पर लग गया। मामलें में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302,394, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है तथा रिमांड पर भेजा गया है।
 

CG NEWS : मिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा....

CG NEWS : मिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा....

जशपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस मंत्रालय महानदी भवन से राज्य के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव, चावल की कस्टम मिलिंग, फोर्टिफाइड चावल वितरण, फसल चक्र परिवर्तन, स्कूलों में शौचालयों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सुपोषण, नगरीय क्षेत्रों में भूमि व्यवस्थापन, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, लोक सेवा गारंटी के समय-सीमा के प्रकरण, नगरीय निकायों में राशन कार्ड बनाना, जल-जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले भी मौजूद थी। जशपुर जिले से कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस मंडावी और अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सचिन भुदड़ा कृषि विभाग, सहकारिता विभाग,खाघ विभाग, विपणन विभाग और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कस्टम मिलिंग के बाद अच्छी गुणवत्ता का चावल जमा कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने मिलर्स को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में फसल चक्र परिवर्तन के तहत जिलों में किसानवार योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। इसके लिए किसानों को खाद, बीज सहित अन्य सहायता समय पर मिले यह सुनिश्चित करने कहा है। गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यक्तिगत शौचालयों की राशि हितग्राहियों को देने सहित शेष रहे शौचालयों का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निदान एन.जी.टी. के निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।


बैठक में नगरीय निकायों में भूमि के व्यवस्थापन एवं आबंटन के लिए राजस्व अधिकारियों को वर्कशाप करने के निर्देश राजस्व सचिव को दिए है। संभागीय कमिश्नरों को तहसीलों में राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने एवं वहां के अधिवक्ताओं और आम लोगों से चर्चा करने के निर्देश दिए है। बैठक में सचिव कृषि, स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, सचिव अनुसूचित जाति विकास विभाग डी.डी.सिंह, सचिव राजस्व एन.एन. एक्का, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी., सचिव महिला बाल विकास भुवनेश यादव, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, प्रबंध संचालक मार्कफेड किरण कौशल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

बड़ी कार्रवाई: CG के इन 3 डाक्टरों की डिग्री पाई गयी फर्जी, बोर्ड ने किया पंजीयन रद्द

बड़ी कार्रवाई: CG के इन 3 डाक्टरों की डिग्री पाई गयी फर्जी, बोर्ड ने किया पंजीयन रद्द

रायपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्सा पद्धति व प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड ने पंजीकृत तीन आयुर्वेद चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने बताया, डॉ. गोविन्द राम चन्द्राकर (ग्राम-हनौदा, दुर्ग), डॉ. अजय कुमार जंघेल (ग्राम-पंडरिया, राजनांदगांव) और डॉ. खगेश्वर वारे (ग्राम-हिर्री, सारंगढ़-रायगढ़) की शैक्षणिक डिग्री संबंधित विश्वविद्यालयों से कूटरचित मिली।

डॉ. संजय शुक्ला ने बताया, छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक, यूनानी तथा प्राकृतिक चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम, 1970 के धारा (9)(घ) एवं धारा 29(1)(ग) के तहत निरस्त कर दिया गया है। उक्त चिकित्सकों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड में पंजीयन के समय बिहार के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, पटना (बिहार) से जारी बी.ए.एम.एस. की अंकसूचियां और डिग्री प्रमाण पत्र संलग्न किया था।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत ऐसे आयुर्वेद चिकित्सा व्यवसायी, जिन्होंने अन्य राज्यों से बी.ए.एम.एस. की डिग्री प्राप्त की है तथा जिनका पूर्व में संबंधित विश्वविद्यालयों से सत्यापन नहीं हुआ है। उनके शैक्षणिक दस्तावेजों को बोर्ड द्वारा सत्यापन करवाया जा रहा है, जिन चिकित्सकों की डिग्रियां फर्जी पायी जायेंगी उनका पंजीयन बोर्ड के अधिनियमों के तहत निरस्त किए जायेंगे।

डॉ. संजय शुक्ला ने बताया उक्त पंजीकृत चिकित्सकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी होने की सूचना प्राप्त होने पर बोर्ड द्वारा गठित सुनवाई समिति के समक्ष चिकित्सकों को पक्ष प्रस्तुत करने हेतु अवसर दिया गया था। सुनवाई समिति के समक्ष दो चिकित्सकों ने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा किन्तु एक चिकित्सक को बार-बार सूचना भेजने के बावजूद उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। सुनवाई समिति के समक्ष चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत अभिकथनों को बोर्ड की दिनांक 08 फरवरी 2022 को संपन्न बैठक में रखा गया, जिसमें सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया जावे।

रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने इस बीच आगे यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड, रायपुर में कुछ ऐसे आवेदकों ने पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है जिन्होंने अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों से डिग्रियां प्राप्त की है ऐसे आवेदकों डिग्रियों की जांच विश्वविद्यालयों से करवाई गयी जहाँ से यह सूचना प्राप्त हुई कि आवेदकों की मार्कशीट और डिग्रीयां फर्जी है फलस्वरूप इन आवेदकों का पंजीयन नहीं किया गया है तथा ऐसे आवेदकों से 3.6 (2) मांगा गया है।

 


 

छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 2 जिले के एसपी सहित 8 अफसरों का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 2 जिले के एसपी सहित 8 अफसरों का हुआ तबादला

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य गृह विभाग ने आदेश जारी कर तीन जिलों के एसपी बदले हैं। इसके अलावा 5 जिलों के ASP का भी तबादला हुआ है। बालोद एसपी सदानंद कुमार को नारायण का एसपी बनाया गया है। डीएसपी आदित्य पांडेय को ऑपरेशन कैंप बासागुड़ा बीजापुर भेजा गया है।

 

 

स्कूटर आर्डर करना पड़ा भारी , ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक

स्कूटर आर्डर करना पड़ा भारी , ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक

रायपुर : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया। 1 लाख 42 हजार रूपए पेमेंट करने के बाद भी अब तक युवक को इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं मिला है और न ही पैसे वापस मिले है। 420 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दीनदयाल थाना क्षेत्र का है।

युवक ने बताया कि ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर देखा था जिसे ऑनलाइन खरीदने के लिए वेब साइ्ट में सर्च किया तथा ओला के बेवसाईट में सर्च किया था। कुछ समय बाद मोबाईल नंबर से फोन आया एवं व्हाट्सप से जानकारी लेकर मैने उनके खाते में कुल 1,42,200 रूपये ट्रांसफर किया। इसके बाद भी अभी तक मुझे इलेक्ट्रीक स्कूटर प्रदान नहीं किया गया है और न ही उक्त रकम वापस की गई है। पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

छत्तीसगढ़ : विधानसभा बजट सत्र 7 से, 9 को बजट पेश करेंगे सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ : विधानसभा बजट सत्र 7 से, 9 को बजट पेश करेंगे सीएम बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। 8 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 9 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने शनिवार को बजट सत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से होगी। 8 मार्च को अभिभाषण पर परिचर्चा और कृतज्ञता ज्ञापन के बाद बतौर वित्त मंत्री सीएम भूपेश बघेल 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। फिर 10 मार्च से बजट पर चर्चा शुरू होगी।

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने बताया कि बजट सत्र में प्रश्न उत्तर ऑनलाइन ही मंगाए गए थे। जिसके बाद, प्रश्न, उत्तर और मुद्रण भी ऑनलाइन किया गया। इसमें कुल 1682 प्रश्न आए जिसमें 1499 प्रश्न 90 प्रतिशत ऑनलाइन आएं। इनमें 114 ध्यानाकर्षण की सूचना, 10 स्थगन की सूचना है। वहीं सदन में 1 विधेयक सदन रखे जाने की सूचना है। इस पहल से इससे प्रतिवर्ष 4 लाख 50 पृष्ठ 2.2 टन कागज़ की बचत हो रही है। पेड़ों के कटने, पानी और बिजली की भी बचत हुई है। इस स्तर में 13 बैठकें होंगी। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 9 मार्च को मुख्यमंत्री बघेल 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी पिछले सप्ताह भर से बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी है।

 

 RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , पश्चिम बंगाल से दो नशे के सौदागर गिरफ्तार

RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , पश्चिम बंगाल से दो नशे के सौदागर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नशे के सबसे बड़े सप्लायर पर शिकंजा कसा है। रायपुर पुलिस ने वेस्ट बंगाल और गया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमलेश यादव और सागर मोदी को पुलिस ने रेड कार्रवाई कर धर दबोचा है। मामले का राजफाश पुलिस आज करेगी। नशे की इस बड़ी चैन में अब तक ओडिशा कोलकाता छत्तीसगढ़ से नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कुल 9 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन टेबलेट बरामद की गई थी। अर्णव मजूमदार के संपर्क में पिछले दिनों नारकोटिक्स सेल ने जगन्नाथ पुरी से रिटायर्ड एमआर अर्णव मजूमदार को गिरफ्तार किया था जिसका संपर्क तापस से था। तापस छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में नशीली प्रतिबंधित गोलियां और इंजेक्शन की सप्लाई करता था तापस के साथ समीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अर्णव मजूमदार के फोन लोकेशन और चैटिंग और बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने गया और वेस्ट बंगाल में छापा मारा जहां से अरुणा मजूमदार को नशे की गोलियां और इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले दो बड़े सप्लायर सागर मोदी और कमलेश यादव को पुलिस ने दबोचा।

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का आतंक जारी , सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का आतंक जारी , सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

जगदलपुर : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाक में दहशत का माहौल बन गया है।
जिले के मर्रापी और कलमुच्चे मार्ग में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।

इस बीच कुएंमारी एरिया कमेटी के नक्सली सन्गठन ने निर्माण कार्य में लगे हाइवा, जेसीबी, मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया। वहीं कांकेर एसपी शलभ सिन्हा के मुताबिक कांकेर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने 5 गाडिय़ों को आग के हवाले किया है, जिसमें 1 जेसीबी, 2 मिक्चर मशीन, 2 हाईवा को नक्सलियों ने आग के हवाले किया है।

 Naxal incident in Chhattisgarh Five vehicles engaged in construction work  were set ablaze by Naxalites

RAIPUR : लाखों रुपये के मादक पदार्थ जब्त , 3 तस्कर गिरफ्तार

RAIPUR : लाखों रुपये के मादक पदार्थ जब्त , 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी की आमानाका पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 22 ग्राम हीरोइन जिसकी कीमत 2,20,000 तथा एक i20 कार कीमती 5,00,000 लाख जप्त किया गया है। आरोपी पंजाब के अमृतसर के काठूनागल के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियो की पंजाब पासिंग I-20 कार को रोककर तलाशी ली गई । करवाई के दौरान आरोपियो से कुल 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन जप्त किया गया। सभी आरोपितों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 B के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जप्त हीरोइन ड्रग की कीमत 1 लाख से अधिक है व उसे रायपुर में खपाने के लिए तस्कर यहाँ पहुँचे थे।

गिरफ़्तार आरोपी
सुखदेव सिंह पिता बचन सिंह उम्र 40 साल पता ग्राम ढुढाला थाना कथूनांगल जिला अमृतसर पंजाब।
जसप्रीत सिंह पिता बुटा सिंह उम्र 35 साल पता ग्राम तलवाण्डी दसोदा सिंह थाना कथूनांगल जिला अमृतसर पंजाब।
सिमरनजीत सिंह पिता सरदार अर्जुन सिंह उम्र 34 साल पता ग्राम तलवण्डी दसोदा सिंह थाना कथुनांगल जिला अमृतसर पंजाब। 

CG NEWS : बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुई क्राइम ब्रांच, देखे आदेश...

CG NEWS : बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित हुई क्राइम ब्रांच, देखे आदेश...

रायपुर : राज्य में लगातार बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस प्रयासरत है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच का गठन किया गया है।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के तीन जिलों में क्राइम ब्रांच गठित की गई है। गठन से जिलों में और भी धारदार होगी पुलिसिंग। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में गठित होगी।
 

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत, 15 से 18 वर्ष की 43 प्रतिशत आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत, 15 से 18 वर्ष की 43 प्रतिशत आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 68 लाख 69 हजार 073 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की 82 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 43 प्रतिशत किशोरों को दोनों टीके लग चुके हैं। यहां तीन लाख 78 हजार 611 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 67 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 97 लाख 57 हजार 492 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख पांच हजार 719 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख सात हजार 663 बच्चों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।  दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (3 मार्च तक) कुल तीन करोड़ 81 लाख दस हजार 895 टीके लगाए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ की युवती की हादसे में हुई मौत , साइकिल चलाने के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ की युवती की हादसे में हुई मौत , साइकिल चलाने के दौरान हुआ हादसा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की युवती की एक हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती कर्नाटक के दांदेली जिले में एक सेमिनार में भाग लेने पहुचीं थी। वह मेडिकल की छात्रा थी। वह अपने दोस्तों के साथ दांदेली में हिडन वैली होमस्टे में रुकी थी। बताया जा रहा है कि वह साइकिल चला रही थी।

इसी दौरान वो पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा। देखते ही देखते युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दांदेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में हुआ। 

 

 

छत्तीसगढ़ : जेल में कैदी ने की आत्महत्या करने की कोशिश , अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ : जेल में कैदी ने की आत्महत्या करने की कोशिश , अस्पताल में भर्ती

दुर्ग : दुर्ग सेंट्रल जेल में गुरूवार को दोपहर में एक बंदी आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने स्वयं के गले पर ब्लेड से वार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल बंदी की हालत मे सुधार है और वह खतरे से बाहर है। पद्मनाभपुर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश थापा नाम के बंदी ने गुरुवार को दोपहर को अपने बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। बंदी राजेश थापा ने अपने गले में ब्लेड मार ली थी जिससे ब्लीडिंग होने लगी। दूसरे बंदियों ने देखा और जेल प्रबंधन को सूचना दी। जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय ने जेल में प्रारंभिक चिकित्सा मुहैय्या कराया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में बंदी का तत्काल इलाज शुरू किया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। अभी बंदी राजेश थापा को हॉस्पिटल में ही रखा गया है। वहीं बंदी राजेश थापा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि बंदी द्वारा आत्महत्या की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। बंदी के स्वस्थ्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

 बताया जा रहा है कि बंदी राजेश थापा 2015 से जेल में बंद है। डकैती के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। इधर सेंट्रल जेल दुर्ग के अधीक्षक योगेश क्षत्रीय ने बताया कि दोपहर को सूचना मिलने पर बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी ने किसी नुकीली चीज से अपने आप को घायल किया है। बंदी के सेंट्रल जेल में यहां के एक मामले में सजा काट रहा है वहीं ओडि़शा में भी इसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।