CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
तेजी से पाँव पसार रहा कोरोना,  सोमवार को कोरबा जिले में 38 मरीज मिले

तेजी से पाँव पसार रहा कोरोना, सोमवार को कोरबा जिले में 38 मरीज मिले

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में सोमवार को 38 कोरोना रोगी चिन्हित किए गए। इनमें 13 रोगी कटघोरा ब्लॉक, 3 रोगी पाली ब्लॉक और शेष सभी रोगी कोरबा ब्लॉक में पाए गए हैं।

कटघोरा के जमनीपाली, गेवरा बस्ती, आदर्श नगर कुसमुंडा, ज्योति नगर, दीपिका कॉलोनी, बाकीमोंगरा, यमुना विहार, गोपालपुर, जमनीपाली बस्ती में रोगी पाए गए। वहीं कोरबा ब्लॉक के बालकों रजगामार एसबीएस कॉलोनी भदरापारा, मानिकपुर, महावीर नगर, इंदिरा कमर्शियल कामपलेक्स, शिवाजी नगर, आईटीआई, रामपुर में अनेक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को लगातार पांचवे दिन जिले में बड़ी तादाद में कोरोना के मरीज मिले हैं। इन पांच दिनों में गुरुवार 30 दिसम्बर को 21, शुक्रवार 31 दिसम्बर को 16, शनिवार 01 जनवरी को 14, रविवार 02 जनवरी को 40 और सोमवार 03 जनवरी को 38 कोरोना मरीज कोरबा जिले में चिन्हित किये गए हैं। इस तरह बीते पांच दिनों में 129 नए कोरोना मरीज जिले में पाए गए हैं।
 

 CG Board : विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने एक सप्ताह का समय

CG Board : विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने एक सप्ताह का समय

रायपुर :छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के द्वारा सभी असाइनमेंट जमा किए जाने के लिए निर्णय लिया है कि कम से कम दो असाइनमेंट प्रत्येक विषय के प्रत्येक छात्र को जमा करना अनिवार्य है। जिस छात्र के द्वारा प्रत्येक विषय के दो असाइनमेंट जमा नहीं किए जाएंगे। उसे आगामी मुख्य परीक्षा 2022 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा, अर्थात् परीक्षा हेतु अपात्र माना जाएगा।

अत: जिन छात्रों के द्वारा असाइनमेंट जमा नहीं किए गए हैं वे सभी छात्र आगामी एक सप्ताह की समय-सीमा में असाइनमेंट के उत्तर लिखकर अपने-अपने स्कूल में जमा करें।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत छात्रों को प्रति माह प्रत्येक विषय का एक-एक असाइनमेंट दिए जा रहे हैं। पहला असाइनमेंट अगस्त 2021, पांचवा असाइनमेंट दिसम्बर 2021 में जारी किया गया है। छठवा असाइनमेंट जनवरी 2022 में जारी किया जाएगा।
 

मास्क न लगाने पर लगाया 2900 रूपये का अर्थदण्ड

मास्क न लगाने पर लगाया 2900 रूपये का अर्थदण्ड

कोरबा : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तथा संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, बाजारों में पहुंचने वाले लोगों पर 2900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया, उन्हें हिदायत दी कि वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले, खुद कोरोना संक्रमण से बचे तथा दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएं।

यह उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण पुन: प्रसार की ओर है तथा संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है, इसे देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन ने सभी एहतियाती तैयारियां करने के साथ ही आम लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

इसके साथ ही निगम द्वारा बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलकर सड़कों एसार्वजनिक स्थानों आदि में पहुंचने वाले लोगों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही आज से पुन: प्रारंभ कर दी गई हैं, निगम के विभिन्न जोनांतर्गत कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने 2900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया। जानकारी के अनुसार बालको जोनांतर्गत 1100 रूपये, कोरबा जोनांतर्गत 500, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 300 रूपये तथा कोसाबाड़ी व पंण्रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 1000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

 

शादी में गए व्यक्ति के घर हजारों की चोरी,  मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

शादी में गए व्यक्ति के घर हजारों की चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: भाई के शादी में शामिल होने मकान में ताला लगा कर गए व्यक्ति के घर चोरों ने दिवाल फांदकर नगदी रुपये, सोने का जेवर व बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिव विला कालोनी गली नंबर 06 अमलीडीह निवासी लारेंस तिर्की 57 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी वित्त विभाग में उपसंचालक के पद पर पदस्थ है।


31 दिसंबर को अपने भाई के शादी में परिवार सहित मकान में ताला लगाकर गया था,जब वापस आया तो घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर घूसकर देखा कि घर में रखे सभी आलमारी खुला हुआ था सारा सामान कमरे में बिखरा पडा था तब मैने अपने घर में अच्छी तरह से देखा तो पाया कि घर में रखे पीतल के बर्तन, बाथरूम मे लगे टैब, मिक्चर, बैग जिसके अंदर एटीएम कार्ड, पेन कार्ड आर सी बुक, लायसेंस आधार कार्ड तथा आलमारी मे रखे चांदी का दो सिक्का , सोने का टाप्स व क्रास लाकेट, आर्टिफिसियल जेवलरी एवं नगदी रकम 12000 रूपया, तथा पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन तथा मेकब बाक्स आदि किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 

दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ  मामला दर्ज

दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: राजधानी रायपुर में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 10 नग मोबाइल चोरी कर लेने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि साहू किराना स्टोर के पास सतनामीपारा बाजार चौक उरला रायपुर निवासी मनीष मिझी 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का एम वल्र्ड मोबाईल शाप के नाम से सुभाष चौक मेन रोड उरला में दुकान है।

3 फरवरी को उसे सूचना मिली की उसके दुकान का ताला टुटा हुआ है। जाकर देखने पर दुकान का ताला टुटा हुआ मिला तथा दुकान में रखे 10 नग मोबाइल फोन कीमत 68130 नही था। किसी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर दुकान में बेचने के लिए रखा 10 नग मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

 

तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान , 1 गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान , 1 गंभीर रूप से घायल

रायपुर : राजधानी में तेज रफ्तार एक्टीवा अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे गाड़ी चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना पर मंदिर हसौद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पंचनामा व गवाहों का बयान लिया गया। मृतक 1 जनवरी के दिन दोपहर करीब 3 बजे छन्नु यादव पिता रमेश कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गनौद थाना राखी अपने दोस्त के साथ एक्टीवा से घुमने निकला था।

गाड़ी छन्नू यादव चला रहा था इसी दौरान एक्टीवा अनियंत्रित होकर ग्राम गुजरा के पास पुलिया से टकरा गई। जिससे छन्नू यादव को गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया तथा पीछे बैठे युवक के सिर व आंख में चोट लगी। उपचार के लिए मंदिर हसौद पीएचसी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने चेक करने के बाद छन्नू यादव को मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS : मृत्यु के बाद व्यक्ति को जीवित बताकर लाखों रूपए की जमीन फर्जी तरीके से बेची, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : मृत्यु के बाद व्यक्ति को जीवित बताकर लाखों रूपए की जमीन फर्जी तरीके से बेची, जानिये क्या है पूरा मामला...

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल लाभांडी में राजेश कुमार चौधरी की 10 हजार 440 स्क्वेयर फीट जमीन थी जिसे किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) बनाकर एक महिला को बेच दिया।

हालांकि प्रार्थी राजेश चौधरी ने उक्त मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है। साथ ही तेलीबांधा थाने में भी इसकी शिकायत की है। फि लहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये है मामला : अप्रैल 2021 में प्रार्थी राजेश कुमार चौधरी के पिता की मृत्यु के बाद सितंबर 2021 में अज्ञात शख्स ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर नवंबर 2021 में उक्त जमीन का सौदा कर दिया। इसके बाद 15 दिन के भीतर ही नामांतरण भी करा लिया। हालांकि पूरे में मामले में विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। 

बड़ी खबर : चलती ट्रेन में थूकना युवक को पड़ा महंगा, युवक को गवानी पड़ी जान

बड़ी खबर : चलती ट्रेन में थूकना युवक को पड़ा महंगा, युवक को गवानी पड़ी जान

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य के दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहे युवक ने चलती ट्रेन से गेट में लटक कर थूक रहा था। इसी दौरान वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए।दुर्ग जीआरपी के हेड कांस्टेबल राजेश मिंज ने बताया कि दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य 22 वर्ष रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था।

पुष्पक गेट पर ही खड़ा था। जैसे ही ट्रेन भिलाई की तरफ किलोमीटर नंबर 765/1 के पास पहुंची वह गेट से नीचे थूकने लगा। अचानक सामने आया सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया। टक्कर लगने से पुष्पक ट्रेन से नीचे गिरकर पटरी में जा पहुंचा और उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। जब ट्रेन रुकी तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घर वाले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने पंचनामा कार्यवाही करके शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

CG NEWS : 38 जवानों का एक साथ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोंगो में मचा हड़कंप

CG NEWS : 38 जवानों का एक साथ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोंगो में मचा हड़कंप

सुकमा : सुकमा जिले के 38 जवान एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप ,सभी संक्रमित जवान कोबरा बटालियन के है, जिन्हें उपचार के लिए कैम्प के बैरक में ही क्वारन्टीन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कोरापुट हेडक्वार्टर से कोबरा 202 के 75 जवान सुकमा पहुंचे थे, जिसके बाद सभी जवानों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट आज आने पर 38 जवान कोरोना संक्रमित पाये गए।


जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी टेमेलवाडा कैम्प के बैरक में क्वारन्टीन कराया गया है। वहीं इस मामले में एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि, 75 जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमे से 38 संक्रमित पाये गए है। सभी को हल्की शर्दी खांसी है। फिलहाल सभी को क्वारन्टीन कर उपचार जारी है।
 

CG NEWS : क्रिकेट देख रहे दर्शकों को पिकअप वाहन ने रौंदा, चार लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

CG NEWS : क्रिकेट देख रहे दर्शकों को पिकअप वाहन ने रौंदा, चार लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में क्रिकेट देख रहे दर्शकों को पिकअप वाहन ने रौंद दिया। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आरोपी ड्राईवर वाहन समेत फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के गाला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। वहीं मैच देखने आज दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पिकअप वाहन लोगों को रौंदते हुए निकल गया। मचे हड़कंप के बीच लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी पिकअप लेकर फरार हो चुका था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।
 

नाइट क्लब के बाउंसरों ने 3 युवकों के साथ मारपीट

नाइट क्लब के बाउंसरों ने 3 युवकों के साथ मारपीट

कोरबा: कोरबा जिले के पाॅम माॅल में संचालित नाइट क्लब में मारपीट की घटना सामने आई है. मारपीट की घटना रविवार की है. विवाद की वजह बिल भुगतान बताया जा रहा है. जिसकी वजह से नाइट क्लब के बाउंसरों ने 3 युवकों के साथ मारपीट की है।

जानकारी के अनुसार बिल भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. जिसके बाद बाउंसरों ने कुछ और लड़को को बुलाकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान वहां मौजूद नाबालिग छात्र भी मारपीट का शिकार हुए. इतना ही नहीं कर्मियों की ओर से छेड़छाड़ की अफवाह भी फैलाए जाने की खबर है. जिसे पीड़ित पक्ष ने मनगढंत बताया है।

 

 

एम्स रायपुर के आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर, जाने क्या है इनके हड़ताल में बैठने का कारण

एम्स रायपुर के आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर, जाने क्या है इनके हड़ताल में बैठने का कारण

रायपुर | राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारी अस्पताल परिचारक एम्स रायपुर द्वारा विगत 1 जनवरी 2022 से छ: सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं | आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा जो मांगे हैं वो इस प्रकार है-
1. वेतन वृद्धि
2. समय परिवर्तन
3. बोनस प्रावधान
4. ड्यूटी के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर प्राथमिक उपचार
5. अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के ऊपर अभद्र व्यवहार
6. अचानक ड्यूटी परिवर्तन (भेदभाव तरीके से)
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा एम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है | आपको बता दें कि एम्स रायपुर आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट कोविड-19 के भयावह संकट के समय अपने घर परिवार को छोड़कर अपनी जान की परवाह न करके अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। 160 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं |

फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर बेची जमीन ,विभाग की लापरवाही या मिली भगत

फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर बेची जमीन ,विभाग की लापरवाही या मिली भगत

रायपुर : राजधानी में मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल लाभांडी में राजेश कुमार चौधरी की 10 हजार 440 स्क्वेयर फीट जमीन थी जिसे किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) बनाकर एक महिला को बेच दिया।

हालांकि प्रार्थी राजेश चौधरी ने उक्त मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है। साथ ही तेलीबांधा थाने में भी इसकी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला
अप्रैल 2021 में प्रार्थी राजेश कुमार चौधरी के पिता की मृत्यु के बाद सितंबर 2021 में अज्ञात शख्स ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर नवंबर 2021 में उक्त जमीन का सौदा कर दिया। इसके बाद 15 दिन के भीतर ही नामांतरण भी करा लिया। हालांकि पूरे में मामले में विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

 

संक्रमण से बचाने स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण शुरू, कोविन पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

संक्रमण से बचाने स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण शुरू, कोविन पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

कोरबा: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा मंडरा रहा है। महामारी से बचाने के लिए अब बच्चों का टीकाकरण का इंतजार खत्म हुआ शासन के निर्णय के अनुसार आज तीन जनवरी से कोरबा के विभिन्न स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण की शुरुआत हुई है जिसके लिए कोविन पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। इसके बाद टीका लगेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा जिले में लगभग 75 हजार 954 किशोर और किशोरियां हैं, जिनकी आयु 15 से 18 वर्ष के मध्य की है। इस महाभियान में तेजी से बच्चों का वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से संपर्क कर टीकाकरण के लिए स्कूलों में ही पर्याप्त व्यवस्था की है जिससे कि बच्चों को इधर-उधर टीका के लिए भटकना न पड़े।

हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में चलेगा अभियान बच्चों का कोविड.19 टीकाकरण सोमवार से प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने इस संबंध में सभी सीएमएचओ एवं जिला टीकाकरण अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव छग शासन की अध्यक्षता में 30 दिसंबर को जिलों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कोविड.19 टीकाकरण हेतु सत्र का आयोजन किया जाना है।
 

Accident : लापरवाही के चलते ट्रेन से गिरा युवक, कई टुकड़े में बट गया शरीर

Accident : लापरवाही के चलते ट्रेन से गिरा युवक, कई टुकड़े में बट गया शरीर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लापरवाही के चलते एक युवक की मौत की खबर सामने आयी है। दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहा युवक चलती ट्रेन से गेट के बाहर थूक रहा था। तभी वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के नीचे आने से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य रविवार को अपने दोस्तों के साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए दुर्ग एग्जाम देने आ रहा था। ट्रेन भिलाई के पास पहुंची थी उसी समय वह गेट से बाहर थूकने लगा। तभी पुष्पक का सिर सिग्नल से टकरा गया।

टक्कर लगने से पुष्पक अपने आप को सम्हाल नहीं पाया और ट्रेन से नीचे पटरी में गिरने से उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और उसके घर वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
 

कोरोना वायरस : कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट , प्रदेश में फिर से स्कूल बंद करने की तैयारी

कोरोना वायरस : कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट , प्रदेश में फिर से स्कूल बंद करने की तैयारी

रायपुर: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट के बीच राज्य सरकार ने पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद करने जा रही है. इस संबंध में राज्य सरकार कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वरिष्ठ आला अधिकारियों के साथ आज अपने निवास कार्यालय में बैठक की।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अफसरों को जरूरी ऐहतियातन कदम उठाने को लेकर दिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा गया है। रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने कहा गया है।

 

नए साल में  मुख्यमंत्री ने की एक और सौगात की घोषणा , लाखों नागरिकों को मिलेगी राहत

नए साल में मुख्यमंत्री ने की एक और सौगात की घोषणा , लाखों नागरिकों को मिलेगी राहत

रायपुर: नये साल में प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक और सौगात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का शुभारंभ किया है।

बता दें कि अब अपने आशियाने के लिए प्रदेशवासियों को मात्र अब 1 सेकेंड में भवन की अनुज्ञा मिलेगी। डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली पोर्टल 15 दिवस के रिकार्ड समय में तैयार हुआ है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। इससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।


 

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन 11 जनवरी 2022 को मंत्रालय महानदी भवन स्थित उप सचिव, गृह विभाग कक्ष क्रमांक एडी-23 में किया जायेगा।

चयनित अभ्यर्थी को प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पचास रूपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराने संबंधी सूचना पत्र स्पीड पोस्ट से प्रेषित कर दिया गया है।
 

 रात के अँधेरे में कबाड़ चोरों ने काट डाला हाई टेंशन टावर

रात के अँधेरे में कबाड़ चोरों ने काट डाला हाई टेंशन टावर

कटघोरा : कबाड़ चोरों ने छुरी में वंदना पावर प्लांट से लगे हाई टेंशन टावर को ही काट डाला. बड़ी घटना घटने से पूर्व बिजली विभाग ने हाई टेंशन सप्लाई को बंद किया, जिससे चार जिलों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुआ. कबाड़ चोरों के दिनों-दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.

अंजाम से बेपरवाह चोर घटना को अंजाम देने में लगे हैं. ऐसा ही वाकया कटघोरा में देखने को मिला. रात के अंधेरे में कबाड़ चोरों ने छुरी में वंदना पावर प्लांट से लगे हाई टेंशन टावर के फुटिंग को काटने की कोशिश की, जिससे टावर गिरने की स्थिति में पहुंच गया.

घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी और कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हाई टेंशन लाइन की बिजली की सप्लाई को रुकवाने के साथ मरम्मत का काम शुरू किया.

बिजली सप्लाई बंद किए जाने से कोरबा जिले ग्रामीण क्षेत्र के साथ सरगुजा संभाग के चार जिले – अम्बिकापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शाम तक व्यवस्था सुचारू हो सकती है
 

2 ट्रकों में हुई टक्कर ,  नेशनल हाइवे में लगा लंबा जाम

2 ट्रकों में हुई टक्कर , नेशनल हाइवे में लगा लंबा जाम

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक नन्दनमारा पुल में 2 ट्रकों की टक्कर हुई है. हादसे के बाद 3 घंटे से नेशनल हाइवे 30 जाम लगा हुआ है.और नन्दनमारा पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

मौके से ट्रक चालक फरार बताए जा रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुट गई है।
 

कैप्सूल वाहन और बस आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल

कैप्सूल वाहन और बस आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल

बलौदाबाजार : पलारी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां बलौदाबाजार की ओर से आ रही SBS बस सर्विस की बस और रायपुर की ओर से आ रहे एक कैप्सूल वाहन के बीच भिडंत हो गई. हादसा पलारी के कॉलेज मोड़ के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में बस में सवार 8 से 10 लोगों को मामूली चोटें आई है. हादसे में कैप्सूल चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायलों को पलारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस के बल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया.
 

बड़ी खबर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।

ये भी पढ़े:- कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले 290 नए कोरोना मरीज, लापरवाही पढ़ रही है भारी, देखें जिलेवार आंकड़े
साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।
 

बड़ी खबर : जेल में बंद कालीचरण महाराज को लेने टिकरा पारा थाना पहुंची महाराष्ट्र के ठाणे की पुलिस टीम, जाने क्यों आई है लेने

बड़ी खबर : जेल में बंद कालीचरण महाराज को लेने टिकरा पारा थाना पहुंची महाराष्ट्र के ठाणे की पुलिस टीम, जाने क्यों आई है लेने

रायपुर | धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद रायपुर जेल में बंद कालीचरण पर महाराष्ट्र के अकोला और 19 दिसंबर को पुणे के खड़क थाने में भी मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने पर उन्हे लेने के लिए महाराष्ट्र की ठाणे की पांच सदस्यीय पुलिस टीम रायपुर के टिकरापारा थाने पहुंची है। जबकि अकोला पुलिस ने कालीचरण पर दर्ज केस को रायपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। ठाणे पुलिस के मुताबिक पुणे में 19 दिसंबर को नाटुबाग मैदान में एक कार्यक्रम में आरोपितों ने नफरत भरे भाषण दिए थे, जो लोगों को भड़का सकते थे और धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकते थे।

BIG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की अचानक बिगड़ी तबियत, मंत्री सिंहदेव ने खुद को किया होम आइसोलेट, प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द

BIG BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की अचानक बिगड़ी तबियत, मंत्री सिंहदेव ने खुद को किया होम आइसोलेट, प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द

रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों सरगुजा जिले के प्रवास पर है। आज रविवार को मंत्री सिंहदेव का दरिमा क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मंत्री सिंहदेव के सभी कार्यकर्ताओं को रद्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत बिगड़ी है। हालांकि सर्दी खासी की शिकायत होने से प्रिकॉशन के तौर पर मंत्री सिंहदेव की कोविड जांच कराई गई है। शनिवार की देर शाम कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री का सैम्पल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया है। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आने की वजह से मंत्री टीएस सिंहदेव अपने निजी निवास तपस्या में खुद को होम आइसोलेट कर लिए हैं। मंत्री सिंह देव का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
अनुमात लगाया जा रहा है कि बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी है। बहरहाल देर शाम तक मंत्री सिंह की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसके स्वास्थ्य की स्थिति ओर भी साफ हो जाएगी।

कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान

कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान

रायपुर | कार्टून फ़ेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वी जी नरेंद्रा ने बताया कि चूँकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुख़िया को यह सम्मान प्रदान किया है। इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है। श्री नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक प्रदर्शनी लग चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब हमने तीन फ़ीट बाय दो फ़ीट के कार्टून लगाए हैं और यह भी पहली बार है कि हमने किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से उल्लेखित किया है । उन्होंने कहा कि कार्टून वॉच पत्रिका ने लगातार 25 साल प्रकाशित होने और देश की एकमात्र पत्रिका होने के कारण आज छत्तीसगढ़ कार्टून कला की राजधानी बन गया है। ऐसे में इस प्रदेश का सम्मान तो होना ही चाहिए। इस प्रदर्शनी में डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम और बाला साहेब ठाकरे के केरिकेचर भी लगे हैं.