छ्त्तीसगढ़ में एक महिला शुभ मुहूर्त के नाम पर 11 सालों तक अपनी ससुराल जाने से इनकार करती रही। मामला कोर्ट पहुंचा तो न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी और रजनी दुबे की बेंच ने इसे परित्याग का मामला मानते हुए हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत इसे भंग कर दिया। कोर्ट ने ऐक्ट के तहत तलाक को मंजूरी भी दे दी।
दरअसल संतोष सिंह नामक शख्स ने फैमिली कोर्ट में परित्याग के आधार पर तलाक के लिए याचिका डाली थी। कोर्ट ने इस आधार पर तलाक देने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद संतोष ने हाईकोर्ट में तलाक की गुहार लगाई थी। याचिका में संतोष ने कहा था कि 2010 में शादी के बाद उसकी पत्नी सिर्फ 11 दिन उसके साथ रही औऱ फिर मायके चली गई। वहां से उसने अपनी पत्नी को कई बार वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार शुभ मुहूर्त न होने की बात कहकर आने से इनकार करती रही। वहीं पत्नी का कहना था कि उसका पति शुभ मुहूर्त पर उसे लेने नहीं आया, जिसकी वजह से वह ससुराल नहीं जा पाई। पत्नी ने यह भी कहा कि उसने अपने पति को छोड़ा नहीं है, वह बस अपने रिवाजों का पालन कर रही थी।
कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी
इसपर कोर्ट ने कहा कि शुभ मुहूर्त किसी परिवार के सुखी समय के लिए होता है लेकिन इस मामले में इसे एक बाधा के उपकरण के तौर पर प्रयोग किया गया है। कोर्ट ने विवाह को भंग करते हुए हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(आईबी) के तहत तलाक की डिक्री को मंजूरी दी। अपने आदेश में कोर्ट ने यह भी कहा है कि फैक्ट्स के मुताबिक, पत्नी अपने पति को पूरी तरह से छोड़ चुकी थी, इसलिए तलाक पति का हक है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर के एम्स (AIIMS) और पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) जांच की सुविधा शीघ्र शुरू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है। उन्होंने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 का नया वेरिएंट और उसका बदलता स्वरूप वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश के ज्यादातर राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण की खबरें लगातार आ रही हैं। छत्तीसगढ़ कई राज्यों की सीमाओं से घिरा हुआ है। इसलिए यहां भी कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के वेरियंट का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हमें इसके लिए सैंपल भुवनेश्वर (ओड़िशा) भेजकर रिपोर्ट मंगानी पड़ती है जिसमें काफी समय लगता है। जांच की गति धीमी होने के कारण यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि हमारे क्षेत्र में फैलने वाला कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन, डेल्टा या अन्य कोई दूसरा है। इसके कारण कोरोना की रोकथाम, जांच और इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने तथा रणनीतिक तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
श्री सिंहदेव ने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत एम्स रायपुर में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा तत्काल प्रारंभ कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा जल्दी शुरू करने के लिए जरूरी आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है। इनके शुरू हो जाने से समय पूर्व प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव और बेहतर इलाज की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। उन्होंने जन-जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शीघ्र समुचित निर्णय लेकर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की अपेक्षा की है।
रायपुर, लगातार दो दिन की बैठक के बाद रायपुर जिला प्रशासन ने बुधवार को नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का आदेश लागू कर दिया है। वहीं रायपुर जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वीमिंग पूल और लाइब्रेरी आदि को बंद कर दिया है। सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल को क्षमता के एक तिहाई लोगों की उपस्थिति के साथ संचालित की जा सकती हैं।
यहां देखिए कलेक्टर का पूरा आदेश


रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। जिसके बाद वेरिएंट की पुष्टि हुई है।
भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर जिले के अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम आसुलखार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हो गया है।हादसे के बाद इलाके के लोगों ने घायल युवक को फौरन भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक डोया गावड़े 25 वर्षीय निवासी कोयलीबेड़ा और उसका साथी बजारु उयके लामपुरी थाना अंतागढ, यह दोनों ग्राम कुडाल डोया गावड़े के विवाह के लिए लड़की देखकर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया।
आस-पास के लोगों का कहना है कि ये हादसा ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।हीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तोंगपाल पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को आज सुबह ओडि़शा राज्य मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर मोटर सायकल क्रमांक ओआर -30-3884 में परिवहन करते हुये 02 गांजा तस्कर (01) गुरूदास पिता स्व. रविदास निवासी कालीमेला मलकानगिरी ओडि़शा (02) कार्तिक जानी पिता स्व. बलराम जानी निवासी झाटीमाटी मलकानगिरी ओडि़शा को 14.750 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर : राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में सीमा सुरक्षा बल 17 बटालियन के 6 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीजापुर के बोदली कैंप में रह रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 14 जवान भी कोरोना संक्रमण की वजह से बीमार हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।
सोमवार को कांकेर जिले के कन्हारगांव कैंप में रह रहे सशस्त्र सीमा बल के पांच जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में कोबरा 202 यूनिट के 38 जवान पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है, पॉजिटिव पाए गए अधिकतर जवान छुट्टी से वापस लौटे थे।
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जवानों को उनके कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए जवानों की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रायपुर से लेकर बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह कोरोना विस्फोट सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
रायपुर : कोरोना के बढ़ते मामलों के रोकथाम को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। मंत्री चौबे और कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि राजधानी में दुकान खुलने का समय कम किया जाएगा। उन्होनें कहा कि इसके साथ ही जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी बंद किए जाएंगे। शनिवार और रविवार के लिए अलग से आदेश नहीं जारी होंगे।
जीएडी निर्देश के अनुसार 2 घंटे के भीतर इससे संबंधित गाइडलाइन जारी की जाएगी। उन्होनें कहा कि राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आज से 3 कोविड केयर सेंटर भी शुरू किए जाएंगे।
रायपुर : कोरबा से बनारस दर्शन करने जा रहे एक दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है । यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दिया है। जिसके बाद बनारस दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी है। बोलेरो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक कि हालत गंभीर है।
बता दें कि पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दी है। जिसमें कोरबा सीतामणी से बनारस दर्शन करने गए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है। ठोकर लगने के बाद दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी ।
इस घटना में 10 वर्षीय मासूम डाली उर्फ अशी की मौत हो गई है। तो वहीं, चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ितों का हाल जानने के लिए करीबी परिजन कोरबा पहुंच रहे हैं। बस्ती में शोक की लहर छा गई है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसे देखते हुये सीएम के निर्देशों के बाद अब जिलों में सख्तियां बढ़ी दी गई है। इसी बीच अब कोरिया जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्याम घावड़े आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले में सभी सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगी।
इसके साथ ही होटल-रेस्टोरेंट, सिनेमा, मैरिज हाल, कोचिंग सेंटर एक तिहाई क्षमता के साथ संचालित होंगे। वहीं जिला प्रशासन ने वैवाहिक और अंत्येष्टि कार्यक्रमों पर भी सख्त हो गई है। जिले में अब वैवाहिक कार्यक्रम में 100 लोग और अंत्येष्टि में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सभी सार्वजनिक जगहों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा ।
इसी तरह बिलासपुर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें शादी समारोह व अंत्येष्टि पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन सभी प्रकार के जुलूस में रैली, सभा, सार्वजनिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रम व खेलकूद के आयोजनों पर पर प्रतिबंध लगाया गया है।
वहीं एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर का निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। रिपोर्ट नहीं होने पर एयरपोर्ट में ही जांच करानी होगी। कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने जिले में मंगलवार रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लागू करने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद भी रखने के लिए कहा है। हालांकि 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए शिक्षण संस्थान सोशल डिस्टेंस के साथ खोले जा सकेंगे। सार्वजनिक समारोह के लिए आदेश के अनुसार अनुमति लेनी होगी।
रायपुर : रायपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी के सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षक स्कूल जा सकेंगे किंतु छात्रों का स्कूल में आना प्रतिबंधित रहेगा। कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद किया गया है। इस दौरान ऑफ लाइन कक्षाएं बंद रहेंगी तथा ऑन लाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
रायपुर : रायपुर जिले में कोरोना की तीसरी लहर का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। रायपुर में स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं को कोरोना चपेट में ले रहा है।इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) भिलाई के रायपुर कैंपस में विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी समेत 87 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
स्वास्थ विभाग द्वारा यहां प्रभावित लोगों को क्वारंटाइन करके इलाज किया जा रहा है। अन्य शिक्षक और विद्यार्थियों की भी जांच की जा रही है। रायपुर में सप्ताह भर के भीतर 6.82 की पाजिटिविटी दर से संक्रमण बढ़ गया है। इसके बाद शहर में 21 कंटेनमेंट जाेन बना दिए गए हैं।
प्रदेश में कल 1059 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर का नाम शामिल है।
रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। अभी कुछ दिनों से प्रदेश में कई इलाकों में ठंड कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले आने वाले दिनों में 9 से 13 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो आज मौसम साफ रहेगा लेकिन गुरुवार से बादल छा सकते हैं। बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 343 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 08 कुल 11 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3142 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 847 है। आज तक रायपुर में 159146 मरीजो की पहचान हुई है और 155157 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
Read Also:- कोरोना अपडेट 4 जनवरी: रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट संख्या 300 के पार , आज प्रदेश में मिले एक हजार से ज्यादा मरीज, 3 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1059 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 343 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 है | आज प्रदेश में 35705 टेस्ट हुए है |
Read Also:- अब फ्रांस से आया कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट IHU, अब तक इतने लोग हुए हैं संक्रमित
रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट सी.जी.चेप्टर के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार दोशी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं कैट सी.जी.चेप्टर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना की रोकथाम हेतु जागरूकता के संबंध में आज व्यापारिक संघों की बैठक आयोजित की गई।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बैठक में उपस्थित सभी एसोसियेशनों/ संघों के पदाधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि आज यदि हम जागरूक नहीं हुए तो कोरोना की तीसरी लहर के लाकडाउन से बच नहीं पायेंगे। सर्वप्रथम आप सब कोविड-19 के नियमों का पालन शत् प्रतिशत ईमानदारी से करें । आप, आपके परिवार, आपके मुहल्ले, आपके परिजनों आदि को यदि वैक्सीनेशन नहीं लगा हो तो उन्हें वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें एवं वैक्सीन अवश्य लगवायें। टीम वर्क में बहुत ही ताकत है, हम चाहते हैं कि शासन एवं चेम्बर सामंजस्य के साथ युद्ध स्तर पर काम करते हुए तीसरी लहर के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिये प्रयास करे ताकि हमारे व्यापारियों की दुकान खुले रहे।
श्री पारवानी ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों में मास्क अवश्य रखें, स्वयं अपने कर्मचारी एवं उपभोक्ताओं को मास्क पहनने हेतु अवश्य प्रेरित करें एवं बिना मास्क दुकान में प्रवेश न करने दें साथ ही सोशल डिस्टेंसिग एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते रहें।
श्री पारवानी ने कहा कि चेम्बर द्वारा प्रशासन की मदद से टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन हेतु अभियान चलाया जा रहा है उसे गति देने की आवश्यकता है। कोरोना जागरूकता हेतु सभी दुकानों में स्टीकर चिपकाया जायगा।
श्री पारवानी ने व्यापारिक संघों के पदाधिकारियों से आग्रह किया के वे अपने-अपने संघ के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें जागरूक करें। हमारे कारण से छत्तीसगढ़ लाकडाउन नहीं होना चाहिये।
बैठक के पश्चात् चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में रायपुर जिलाधीश से भेंटकर चेम्बर की तैयारियों से अवगत कराया गया और बताया गया कि चेम्बर द्वारा कोरोना से बचाव के लिये व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। चेम्बर ने शासन को टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन हेतु पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता प्रकट की एवं शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का वचन दिया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट सीजी चेप्टर के अध्यक्ष जीतेन्द्र दोशी, चेम्बर सलाहकार दीपक बल्लेवार, भरत बजाज एवं नरेन्द्र दुग्गड़, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी , राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, कपिल दोशी, कार्यालय प्रभारी नरेश गंगवानी, उपाध्यक्ष-निलेश सेठ, टी.श्रीनिवास रेड्डी, नरेश ठक्कर, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, विकास पंजवानी, रामकुमार शुक्ला, हरीश तोलानी, सुनील मंसानी, विनोद कुमार साहू, संगठन मंत्री- प्रवीण पटेल, महेन्द्र कुमार बगरोड़िया, वैभव सिंहदेव,मंत्री- राजेन्द्र खटवानी, विजय पटेल, दिलीप इसरानी, दिनेश पटेल, महेन्द्र गढ़ेवाल, सौम्य कुमार जैन, दीपक लढ्ढा, नीलेश मूंदड़ा, आनंद गायधने, ए.के. त्रिपाठी, अनेश बजाज, सुनिल सोनी, जैन जितेन्द्र गोलछा, राकेश वाधवानी, शंकर बजाज, गोविंद चिमनानी, शंकर सचदेव, राकेश राघवानी, अमित अग्रवाल, मयंक त्रिपाठी, संास्कृतिक मंत्री - आलोक शर्मा एसोसिएशन के पदाधिकारी- नरिंदर सिंह, जय नानवानी, हिमांशु वर्मा, विक्रांत राठौर, एस.सी. खेत्रपाल, दर्शन निहाल, आनंद गुप्ता, दिलीप केड़िया, प्रकाश अग्रवाल, रमेश ठक्कर, श्याम माहेश्वरी, अमरदास खट्टर, सुरेश वाधवानी, गोल्डी जैन, बी.आर. मोदी, मनीष खंडेलवाल, विजय जदवानी, राकेश अग्रवाल, कमल लहेजा, कलीराम साहू, सतीश जैन, दीपक विधानी, अजय अग्रवाल, रूपेश टंक, मिक्की दत्ता, कपिल राठौर , रमन पिल्लई, लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रवीण पटेल, वी.सतीश कुमार, इश्वर पटेल, नरेन्द्र हरचंदानी, महेश प्रसाद राय, बी.के. सिंह, रविन्द्र भसीन, हरमैल सिंह, कन्हैया लाल, पारसमल होतवानी, संदीप जेठानी, अमर ढिंगानी ़, चरनजीत सिंह ओबेराय, दीपक अठवानी, सुनिल धुप्पड़, विनोद कुमार साहू, योगेन्द्र नारंग, गोविंद चिमनानी, पुरूषोत्तम कुमार देवांगन, रविकांत तिवारी, दिलीप केवलानी, महेन्द्र तलरेजा, एन.के. जैन, दर्शन होतवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रायपुर, राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कोरोना के चलते राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. छात्रों का स्कूल में आना प्रतिबंधित रहेगा. शिक्षक स्कूल आएंगे, लेकिन छात्रों पर पाबंदी रहेगी. पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं.
मामले में रायपुर डीईओ एएन बंजारा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों को बंद कर दिया गया है. सभी ऑफलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ये फैसला लिया गया है.
सूरजपुर : जिला बाल संरक्षण अधिकारी को ग्रामीण ने सूचना दी कि गांव में दो बाल विवाह गुप-चुप तरीके से हो रहे हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बाल विवाह की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया को दी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा संयुक्त टीम ले जाकर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ। जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बनाया गया टास्क फोर्स जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, चाईल्ड लाईन एवं रामानुजनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम परशुरामपुर के सेन्दोपारा में मौके पर पहुंची, जांच करने पर पाया गया कि विवाह की तैयारी चल रही है।
परन्तु बालिका के पिता ने बताया की आज सगाई हो रही है। विवाह बाद में करेंगें। लड़के पक्ष का मोबाईल नम्बर लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बात की तो पता चला की मध्यप्रदेश के सिंगरोली जिला से बारात निकल चुकी है, और आज विवाह होने वाला है, तब जाकर बात का खुलासा हुआ। समझाईस पर दोनों पक्ष बालिका के उम्र होने के बाद विवाह करने को सहमत हुए। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। सभी का कथन दर्ज किया गया। बालिका का उम्र मात्र 16 वर्ष हो रहा था। टीम को जानकारी प्राप्त हुई की इसी गांव के गौटियापारा में भी एक बाल विवाह होने वाला है। संयुक्त टीम गौटियापारा गई तो वहां भी विवाह की तैयारी हो रही थी, और विवाह हेतु काफी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। जांच पर पता चला कि बालिका का उम्र मात्र 14 वर्ष ही है।
बालिका का विवाह उसके परिजन जबरदस्ती कर रहे है। जिस पर घरवालों की समझाईस दी गई। मौके पर यह भी पता चला कि दोनों जगह पर एक ही घर से दो सगे भईयों का विवाह होने वाला है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने परिजनों को बताया की विवाह हो जाने पर बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 के तहत् सभी के उपर कार्यवाही होगी और इसमें अधिकतम 2 वर्ष कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। सरकार निर्देशानुसार अब तो लड़कियों का विवाह हेतु उम्र 18 को बढ़ा कर 21 वर्ष भी कर दिया जा रहा है। इसलिए लड़कीयां जब 21 वर्ष की हो जायें तभी विवाह का सोचें।
अभी तो इन बच्चियों का उम्र 18 वर्ष भी नहीं हुआ है। बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम में विवाह की अनुश्रीमती देनेवाले विवाह का आयोजन करने वाले विवाह को सहयोग करने वाले एवं विवाह में शामील होने वाले सभी के लिए दण्ड के प्रावधान दिये गये है। इसलिए बाल विवाह से बचें और बालिका की उम्र होने पर ही विवाह करें। विवाह स्थल में उपस्थित जिला सदर सूरजपुर इजराईल खान ने कहा की मुस्लिम समाज में हम बाल विवाह नहीं होने देंगें और पुरे जिले में इसकी लिखित सूचना प्रसारित किया जायेगा।
बाल विवाह रोकने में संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजनी साह आउटरिच वर्कर पवन धीवर, सेक्टर सुपर वाईजर श्रीमती धनेश्वरी मराबी थाना रामानुजनगर के सहायक उप निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह, आरक्षक देवचन्द पाण्डेय, आरक्षक दिनेश यादव, महिला आरक्षक समिता सिंह, चाईल्ड लाईन से शोभनाथ राजवाड़े एवं कुमारी शीतल सिंह उपस्थित थे।
सुकमा : जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना चिंतागुफा अन्तर्गत चिंतागुफा व बुरकापाल के मध्य टी-पाईंट के पास जंगल से जिला पुलिस बल, एसटीएफ एवं 150 वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर ग्राम गोगुण्डा निवासी नक्सली
हेमला हड़मा एवं हेमला नंदा को विष्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों के निशानदेही पर 01 नग टिफिन बम लगभग 05 किग्रा. का वजनी, 02 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर 02 मीटर, 02 नग जिलेटिन रॉड बरामद किया गया। बरामद सामग्री को थाना लाकर कार्यवाही करते हुये आज न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार दोनो नक्सलियों 01. हेमला हड़मा पिता हेमला मासा उम्र 24 वर्ष साकिन गोगुण्डा थाना केरलापाल, 02. हेमला नंदा पिता हेमला बोज्जा उम्र 25 वर्ष साकिन गोगुण्डा थाना केरलापाल प्रतिबंधित नक्सली संगठन में वर्ष 2016 से मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। दोनों नक्सलियों ने पूछताछ मे बताये की वर्ष 2020 में बुरकापाल के पास सुरक्षाबलों को जान से मारने की नीयत से आईईडी लगाये थे, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा उक्त आईईडी को बरामद कर विस्फोट किया गया था, तथा 01 नग आईईडी व विस्फोट पदार्थ को पत्थर के नीचे जमीन में दबाकर कर रखना बताये। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 19/2020 धारा 307, 120 (बी) भादवि. 4, 5 विप.अधि. के तहत प्रकरण दर्ज है।
बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 200 रुपए के लेनदेन के विवाद पर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया। फूफा और उसके दो बेटों ने मिलकर चाकू मारकर भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे की है। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाला 28 वर्षीय गोला उर्फ धरमू बंजारे गैस गोदाम में गैस डिलीवरी का काम करता था। उसने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने फुफेरे भाई नरेंद्र जांगड़े को 200 रुपए उधार दिया था। मंगलवार की सुबह वह रुपए मांगने गया था।
इसी बात को लेकर नरेंद्र व उसके भाई अजय जांगड़े से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नरेंद्र और अजय के पिता धरम जांगड़े भी आ गया। देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी और उनमे से एक ने चाकू निकाला और धरमू पर हमला कर दिया। जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाकूबाजी और हत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वारदात के बाद आरोपी अजय जांगड़े फरार हो गया। पुलिस ने धरम जांगड़े व उसके बेटे नरेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
बिलासपुर: बिलासपुर जिले के सरकण्डा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक में दीवार का पिलर गिरने से स्कूली छात्रा की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है, कि मृतका बाथरूम गई. इस दौरान पिलर गिर गया. मृतका दूसरी कक्षा की छात्रा थी. सूचना मिलते ही सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुंची है. और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने सड़क चलती लड़की से पहले उसका नाम-पता पूछा फिर मौका देखकर उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट है। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांकेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। युवक ने पहले अपना नाम अज्जू बताया और कहा कि वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है। इसके बाद लड़की से उसका नाम-पता पूछने लगा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया।
घर में लड़की को अकेला देखकर मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगा इसके बाद किसी को ये बात न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़की डर गई और उसने किसी को ये बात नही बताई। इसके कुछ समय बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाया जाए और नाॅन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
धारा 144 भी लगाया जा सकता है
इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।
सभी जिलों में जुलूसों, रैलियों, पब्लिक गैदरिंग, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए निजी डाॅक्टरों, निजी अस्पतालों, एनजीओ, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं।
कोरोना संक्रमण नियंत्रण के उपायों का स्थानीय प्रचार माध्यमों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और नकारात्मक तथा असत्य खबरों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, चैम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों, माॅल के मालिकों, थोक विक्रेताओं, जिम, सिनेमा और थिएटर के मालिकों, होटल-रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मेरिज पैलेस, इवेंट मैनेजमेंट समूहों के साथ बैठक करके यह सुनिश्चित करें कि इन स्थानों में क्षमता के केवल एक तिहाई लोगों को प्रवेश दिया जाए। ऐसे जिलों में जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से अधिक है, वहां इनकी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
पुलिस अधीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड-19 के दोनो टीके लगाए जा चुके हैं वे यात्रा की तिथि के 72 घंटे की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम जांच के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को यह निर्देश भी दिए हैं कि जहां आवश्यक हो, वहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए माइक्रो या मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। जहां आवश्यक हो वहां संक्रमितों की पहचान के लिए ट्रेसिंग और ट्रेकिंग की जाए। होम आईसोलेशन वाले संक्रमितों के लिए सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे काॅल सेंटर्स को सक्रिय किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को हाॅस्पिटल बेड, दवाईयों के स्टाॅक, पीएसए प्लांट्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता डेली रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुुनिश्चित करने के यह भी निर्देश दिए हैं कि कोरोना की पिछली दो लहर के दौरान सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी रियल टाईम में ऑनलाईन उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने एनजीओ और निजी संगठनों को कोरोना नियंत्रण के उपायों के लिए सहयोग और आवश्यक सामाग्रियों के दान हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगाते हैं उनका पुलिस और नगर निगम के स्टाफ के माध्यम से सख्ती से चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जब तक बहुत जरूरी न हो हवाई यात्रा या रेल से यात्रा नहीं करने को कहा है।
रायपुर : आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी। पिछले 4 दिनों में आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं।
फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने आईआईटी भिलाई के सेजबहार परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग आईआईटी परिसर के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है। रायपुर के अस्पतालों में अभी कोरोना के 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 3 मरीजों को सोमवार को ही भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल चार मरीज सरकारी अस्पतालों में और 12 मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें से 10 को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। 4 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा है। दो मरीजों की हालत अधिक गंभीर है। इन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया है। शेष मरीज अपने घरों में ही इलाज करा रहे हैं
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदरंगी में सोमवार को देर शाम एक युवक महेश बघेल को नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में गोली मारकर हत्या कर दी है। महेश बघेल कुछ दिनों से कोयलीबेड़ा में रहा था, किसी कार्य के लिए वह बदरंगी बाजार गया था।
युवक के पहुंचने की सूचना पर वर्दीधारी नक्सली बदरंगी बाजार पहुंचकर युवक को गोलीमार दी। बदरंगी बाजार में नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या से अफरा-तफरी मच गई।
जगदलपुर: बस्तर संभाग के सुकमा जिले के धुर नक्सल इलाके तेमेलवाड़ा के पुलिस कैम्प में 38 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव स्थित सशस्त्र सुरक्षा बल के 05 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही कुछ जवान छुट्टी से लौटे थे, संदेह के आधार पर कैंप में कुल 75 जवानों का कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें 38 जवान पॉजीटिव निकले। शेष नेगेटिव जवानों का भी टू नॉट टेस्ट किया जायेगा। जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पॉजीटिव मिले सभी जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम जवानों पर नजर रखे हुए है।
सुकमा जिले में अब तक कुल 42 मरीज पॉजीटिव पाये गये हैं, सभी सुरक्षाबल के जवान हैं। वहीं भानुप्रतापपुर में लम्बे अंतराल के बाद कोरोना से 05 जवान पॉजीटिव मिलने से आम लोगों में दहशत का माहौल है। सभी जवानों को आइसोलेट कर क्षेत्र को कांटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।












