CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
ट्रक ने ट्रक को मारी ठोकर, ट्रक चालक अस्पताल में भर्ती

ट्रक ने ट्रक को मारी ठोकर, ट्रक चालक अस्पताल में भर्ती

धमतरी : धमतरी जिले में कोतवाली थाना इलाके के पास बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है. हादसे में दूसरे ट्रक आयशर ट्रक के चालक को चोट आई है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


यातायात पुलिस के प्रभारी देव राजू ने बताया कि आज सुबह 4 बजे बठेना अस्पताल के पास रायपुर की ओर से दो ट्रक आ रहे थे. तेज रफ्तार आयशर ट्रक का चालक शक्ति बले लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था. जिसके बाद उसने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में आयशर ट्रक चालक शक्ति को चोंट आई है. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.


 

छत्तीसगढ़ की महिला आईपीएस की तस्वीर पर रवीना टंडन ने लिखा , पढ़े यहाँ

छत्तीसगढ़ की महिला आईपीएस की तस्वीर पर रवीना टंडन ने लिखा , पढ़े यहाँ

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिला आईपीएस अंकिता शर्मा इन दिनों नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाल रही है। उनकी कुछ फ़ोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, जिसमें से एक सोशल मीडिया पोस्ट पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने पोस्ट पर रीट्वीट करते हुए कमेंट किया है, रवीना ने ट्वीट में लिखा है, `True Blue Blooded Heroines .. #proudindianwomenFlag of india`.

वहीं सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि, `बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला आईपीएस के हाथों में, अंकित वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे बच्चों से भी बहुत प्यार करती है`।
 

 नववर्ष के जश्न में 50 प्रतिशत व्यक्तियों की अनुमति, कोरोना दिशा निर्देशों का करना होगा पालन

नववर्ष के जश्न में 50 प्रतिशत व्यक्तियों की अनुमति, कोरोना दिशा निर्देशों का करना होगा पालन

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोविड-19 धनात्मक प्रकरणों की संख्या में गिरावट को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दुकानों, गतिविधियों को प्रतिबंध से छूट प्रदान करते हुए संचालन की अनुमति प्रदान की है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नया रायपुर के पत्र के परिपालन कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण के लिए पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए, उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नववर्ष के उपलब्ध में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलो पर क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी।
 

सहदेव की सेहत में आया सुधार ,रायपुर में होगा सहदेव का इलाज

सहदेव की सेहत में आया सुधार ,रायपुर में होगा सहदेव का इलाज

 रायपुर : बचपन का प्यार फेम सहदेव सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया था अब सहदेव की सेहत में सुधार आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है. वहीं, अब रैपर किंग बादशाह ने सहदेव दिरदो के हालत को लेकर अपडेट दिया है.

रैपर किंग बादशाह ने ट्वीट करते हुए बताया कि – सहदेव अब बेहतर हैं और उन्हें होश आ गया है. किसी अच्छे न्यूरोसर्जन को देखने रायपुर आएंगे. हाथ जोड़कर प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद. इसके पहले कल भी बादशाह का एक ट्वीट सामने आया था.

बताया जा रहा है कि बच्चपन के प्यार फेम सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर चोटें आई थीं. कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा किया था.

 

दो बाइकों में आमने -सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

दो बाइकों में आमने -सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

महासमुंद :जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से एक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में दोनों ही पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रताप ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ग्राम नारायणपुर में रहता है और खेती किसानी करता है।

जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर को उसका बेटा नितिन बारिक (24) अपनी बाइक सीजी 06 ए 0216 में ढाबाखार से जगदीशपुर अपनी दीदी पायल सरताज के घर त्योहारी रोटी छोडऩे गया था। शाम 4 बजे जब वह ग्राम भालूपतेरा के पास संतोषी राइस मिल के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 2870 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए नितिन की बाइक को टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर लगने के बाद नितिन के हाथ, पैर, नाक व सीने में गंभीर चोट आई है। डायल 112 की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी बसना ले गए, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

कोरोना दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्य सचिव

कोरोना दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्य सचिव

रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का प्रारूप, अतिथियों का निर्धारण, जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्ध्द्वसैनिक बलों की टुकड़ियों (गार्ड ऑफ ऑनर) द्वारा सलामी दी जाएगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवन/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 17 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। इसके संदर्भ में विभागों के द्वारा नए अनुपालन, नए एजेंडा को जल्दी तैयार कर भारत सरकार को अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य शहला निगार, सचिव महिला एवं बाल विकास रीना बाबासाहेब कंगाले, जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव गृह विभाग धनंजय देवांगन, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस.भारतीदासन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
 

संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस...

संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस...

 बिलाईगढ़ : चचरेल गांव के रोड किनारे संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शुरूआती जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान बरभाठा गांव निवासी उदय कुर्रे के रूप में हुई है।

पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ट्रैक्टर लेकर रेत का कार्य करने गया था। फिलहाल भटगांव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अवैध शराब का परिवहन ,  2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब का परिवहन , 2 आरोपी गिरफ्तार

भटगांव : भटगांव पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 56 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा जब्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति सलौनीकला रोड तरफ से बिना नंबर मोटर सायकल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।

सूचना पर हमराह स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेमी कुमार रघु और विजय बिसेन के कब्जे से एक मोसा सुपर स्प्लेन्डर पुरानी इस्तेमाली चालू हालत कीमत करीब 40,000 रू. और एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 56 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा जुमला 10.080 बल्क लीटर जुमला कीमती 4480/ रू मौके पर जब्त किया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 202/2021 पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्र0आर0 कलीराम कुर्रे, आरक्षक दिनेश कुर्रे, वीर सिंह प्रभाकर, भालचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा है।


CG NEWS : मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्य के लिए यादव समाज के लोंगो के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

CG NEWS : मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्य के लिए यादव समाज के लोंगो के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रूपए किलो में गोबर खरीद रही है। राज्य में अब तक गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के खाते में 116 करोड़ रूपए राशि अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, गाय नहीं है। वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राउत समाज के कई लोग दैहान का गोबर बेचकर लखपति बन गए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के तेरह लाख से अधिक किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। लगभग पचास लाख मीटरिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। किसानों को धान की राशि का नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। सम्मेलन को संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला कोसरिया राउत यादव समाज के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
 

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटी एक की हादसे में हुई  मौत, तीन लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटी एक की हादसे में हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

सरगुजा : घटना सरगुजा जिले के सीतापुर से सामने आ रही है जहाँ सड़क हादसे में एक की मौत, जबकि 3 लोग घायल हुए है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक रामकुमार धान खरीदी केंद्र केरजु से धान खाली कर ट्रैक्टर में अपने साथी मुन्नाराम लालबहादुर विपिन एवं किशपाल संग वापस आ रहा था। 

इसी दौरान चालक रामकुमार का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर खेत मे जा पलटी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोंढागांव पहुँचे। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुन्नाराम की मौत हो गई वही अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। इस पुलिस इस मामले में चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुये जांच पड़ताल कर रही है। 

ब्रे़किंग न्यूज़ : बचपन का प्यार को गाने वाले सहदेव हुये सड़क हादसे का शिकार..

ब्रे़किंग न्यूज़ : बचपन का प्यार को गाने वाले सहदेव हुये सड़क हादसे का शिकार..

घटना सुकमा जिले से जानकारी सामने आ रही है जहाँ बचपन का प्यार प्रेम सहदेव डिरडो सड़क हादसे का शिकार हो गया है. हादसे में सहदेव घायल हुआ है. घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी मिली है की थोड़ी देर पहले ही शबरी नगर में सड़क हादसे का शिकार हुआ है और उसे 4 टांके लगे हैं ।


सहदेव के सर पर गंभीर रुप से चोटें आई हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा जा रही है
 

मेडिकल कालेज कर रहा छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली, पढ़िये पूरी खबर...

मेडिकल कालेज कर रहा छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली, पढ़िये पूरी खबर...

कोरबा : विवादास्पद सृष्टि मेडिकल कालेज कोरबा में बी.एस.सी.नर्सिंग के छात्र-छात्राओं से दबावपूर्वक अवैध वसूली की जा रही है। मामले की शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सृष्टि के संरक्षक और विधायक ननकीराम कंवर से की गयी है।


सृष्टि मेडिकल कालेज के बी एस सी नर्सिंग की परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कोर्स कम्पलीसन सर्टिफिकेट की मांग किये जाने पर उनसे अवैध वसूली की गयी है। इसके बाद भी उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 से 2020 की अवधि में नियमित विद्यार्थी रहे अनूपा डहरिया, गीता यादव, हेमा बरेठ, कविता यादव, मनीषा सोनी, नेहा टोप्पो, निशा कंवर, पूजा विश्वास, सौर्या पाण्डेय, शारदा शुक्ला, तरूण यादव, यामिनी जायसवाल, रितू वास्तव को संस्था के संरक्षक ननकीराम कंवर द्वारा पचास फीसदी की छूट फीस में दी गयी है। मगर कोर्स कम्पलीशन सर्टिफिकेट मांगने पर उनसे पूरे शैक्षणिक सत्र की फीस 25, 500 रूपये ले ली गयी है। उन्हें फीस माफी का फायदा नहीं दिया गया।


इसी प्रकार द्रोपदी बिंझवार, रीना बंजारे, दिव्या मनहर, सुमन कंवर और विनिता कंवर का एडमिशन नि:शुल्क कोटे से हुआ है। लेकिन इनसे भी फीस की वसूली कर ली गयी है। सुमन कंवर और विनिता दिवाकर से 2 लाख 60 हजार की दर से 5.20 लाख, द्रोपदी बिंझवार से 1.07 लाख, रीना बंजारे से 92 हजार, दिव्या मनहर से 85 हजार रूपये लिये गये हैं। यही नहीं माह दिसंबर 2021 में कोर्स पूरा करने के बाद भी सभी छात्र-छात्राओं से अतिरिक्त हास्टल फीस वसूल लिया गया है।


छात्र-छात्राओं के अनुसार उनमें से अधिकतर छात्र-छात्राओं का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिक ारी के पद पर हो चुका है। उन्हें कोर्स कम्पलीशन सर्टिफिकेट स्वास्थ्य विभाग में जमा करना है, लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है और तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है। मामले की जानकारी सृष्टि के संरक्षक एवं विधायक ननकीराम कंवर को दी गयी, तो उन्होंने कालेज के प्राचार्य से बात की। उन्हें सर्टिफिकेट देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उप-प्राचार्य द्वारा प्रॉविजनल सर्टिफिकेट दिया जा रहा है, जो उनके काम का नहीं है। छात्र-छात्राओं के अनुसार सृष्टि प्रबंधन उनके रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रहा है।


संस्था के संरक्षक एवं विधायक ननकीराम कंवर ने कहा है कि संस्था के अध्यक्ष और प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से धोखाधड़ी भी की जा रही है। यह पूरी तरह से गलत और अनुचित है। संस्था के अध्यक्ष और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संस्था के संरक्षक एवं विधायक ननकीराम कंवर ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सी.एम.एच.ओ.से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर छात्र-छात्राओं को कोर्स कम्पलीशन सर्टिफिकेट दिलाने की मांग की है।
 

CG NEWS : पुत्र ने पिता का डंडे से मारकर किया हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला..

CG NEWS : पुत्र ने पिता का डंडे से मारकर किया हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला..

कांकेर : कोरर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उच्चपानी में एक युवक ने अपने ही पिता के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी और मामले को दबाने के लिए पुलिस को झूठी कहानी सुना दिया। गवाहों के पंचनामा के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गुनाह कबुल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर को राजेश कुमार धुर्वे उम्र 21 वर्ष गांव के सरपंच के साथ थाना आकर बताया कि उसके पिता कृष्ण राम धुर्वे 19 दिसम्बर को बयानार बाजार गया हुआ था। जहां से शाम को शराब के नशे में घर आया और आंगन में गिर गया, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम पर भेज पंचनामा कार्रवाई में लिया। पंचों व गहावों से बयान लिया गया जिसके आधार पर आरोपी युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया गया। फिर वह पुलिस को चकमा देने के लिए झूठी कहानी गढऩे लगा।गवाहों के पंचनामा के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गुनाह कबुल कर लिया है।
 

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

धमतरी : नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने वाला आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति 10 नवंबर अपहरण कर ले गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान पतासाजी एवं मुखबिर सुचना के माध्यम से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी कुरूद द्वारा टीम बनाकर पतासाजी के लिए रवाना किया गया। उक्त टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी के घर तक पहुंची और घेराबंदी कर अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी वास्तव कुमार साहू पिता सुध राम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पिपरछेड़ी (गागरा) के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना कुरूद आये । पीडि़ता पूछताछ में अपने कथन पर बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती भगाकर ले आया और मना करने के बाद भी शारिरिक शोषण किया । पीडि़ता के कथन एवं चिकित्सक की परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376,भा.द.वि. एवं 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई। महिला संबंधी गंभीर अपराध पर थाना कुरूद द्वारा तत्परतापूर्व आरोपी को विधिवत् 27 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
 

CG NEWS : कोरोना से अधेड़ की हुई मौत

CG NEWS : कोरोना से अधेड़ की हुई मौत

कोरबा : कोरबा ईएसआईसी अस्पताल के एक 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो जाने के बाद यहां का स्वास्थ विभाग चौकन्न हो गया है। इसी के साथ ही जिला प्रशासन भी चौकस हो गया है।


स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने मातहतों को अलर्ट करते हुए व्यापक पैमाने पर सतर्कता के साथ एहतियात बरते जाने का निर्देश दे दिया है। ईएसआईसी अस्पताल में कोरोना प्रभावित एक ग्रामीण व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसकी पुष्टी होते ही उसके शव को अस्पताल कर्मियों ने पीपीई कीट पहनकर मुक्तांजलि वाहन से उसके गृहग्राम भिजवाया। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मी भी पूरी तरह से सतर्कता बरतने लगे है।
 

crime news : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

crime news : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में धारदार चाकू के साथ आरोपी शाहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत ताज नगर संतोषी नगर स्थित सीरत मैदान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया है।

टीम के सदस्यों द्वारा शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू की तलाशी लेने पर उसके पास धारदार हथियार रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शाहनवाज खान उर्फ सच्चा शानू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 581/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

सुरक्षा बल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन , राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड

सुरक्षा बल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन , राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड

बिलासपुर: आल इंडिया पुरुष आरपीएफ/आरपीएसएफ राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। निरीक्षक विकास कुमार व प्रधान आरक्षक आरिफ खान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं आरिफ ने एक सिल्वर मेडल भी जीते।

इस प्रतियोगिता आयोजन रेलवे सुरक्षा विशेष बल /प्रथम वाहिनी लामड़िग द्वारा 20 से 26 दिसंबर तक किया गया। स्पर्धा की सूचना पहले से ही सभी जोन को भेज दी गई थी, ताकि वहां के खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ स्पर्धा में जौहर दिखा सके।

जोन के रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने भी अभ्यास किया। इसी का नतीजा है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए। निरीक्षक विकास कुमार ने 100 मीटर इंसास राइफल स्टैंडिग पोजिशन में प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

वहीं प्रधान आरक्षक आरिफ खान ने 40 यार्ड एम्ड में गोल्ड मेडल एवं 25 यार्ड अनएम्ड में सिल्वर मेडल जीता। आरक्षक नरेंद्र कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें ब्रांज मेडल ही मिला। यह मेडल उन्होंने 200 मीटर इंसास राइफल निलिग पोजिशन इवेंट में जीता। रेलवे सुरक्षा बल के पुरुष शूटिंग टीम के पदक विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने प्रशंसा की।
 

covid vaccination : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना टीकाकरण का पहला डोज शत-प्रतिशत हुआ पूर्ण

covid vaccination : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना टीकाकरण का पहला डोज शत-प्रतिशत हुआ पूर्ण

धमतरी: धमतरी जिले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयास से जिले में कोविड-19 के टीकाकरण का पहला डोज शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि कोविड टीकाकरण के पहले डोज का लक्ष्य 05 लाख 79 हजार 971 के विरूद्ध 05 लाख 83 हजार 343 लोगों को लगाया जा चुका है, यानी लक्ष्य के विरूद्ध 100.6 प्रतिशत है।

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने उक्त उपलब्धि के स्वास्थ्य विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही जिलावासियों को भी बधाई देते हुए कहा है कि टीकाकरण को लेकर यहां की जनता ने जिस तरह जागरूकता का परिचय दिया है, वह आशातीत है।

इस संबंध में बताया गया कि जिले में टीकाकरण के तहत कोविशील्ड और कोवैक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण का टीकाकरण अभी जारी है और अब तक लगभग 59 प्रतिशत लोंगो को द्वितीय डोज का टीका सफलतापूर्वक लगवा लिया है, जिसे शत-प्रतिशत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलावासियों से अपील की है कि अभी भी भीड़-भाड़ से बचें और सामान्य सावधानियां जैसे नाक और मुंह ढंककर, मास्क पहनने और खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह से सैनिटाइज जरूर करें।

यह भी कहा गया है कि जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया, वे कोविड-19 टीकाकरण करा लें, ताकि स्वयं, अपने परिवार और समाज को कोरोना महामारी से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में दोनों तरह के टीके (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं
 

Accident news : खेत में पलटा ट्रेक्टर , एक युवक की मौके पर हुई मौत

Accident news : खेत में पलटा ट्रेक्टर , एक युवक की मौके पर हुई मौत

 सरगुजा : सरगुजा जिले के सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है . वही 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस इस मामले अपराध दर्ज करते हुये जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक रामकुमार धान खरीदी केंद्र केरजु से धान खाली कर ट्रैक्टर में अपने साथी मुन्नाराम लालबहादुर विपिन एवं किशपाल संग वापस आ रहा था। इसी दौरान चालक रामकुमार का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर खेत मे जा पलटी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोंढागांव पहुँचे। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुन्नाराम की मौत हो गई वही अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।

कोरोना वायरस : जवाहर नवोदय विद्यालय का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस : जवाहर नवोदय विद्यालय का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव

 जशपुर : जशपुर जिले के कुनकुरी जवाहर नवोदय विद्यालय का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छात्र के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं अब संपर्क में आने वालों का टेस्ट कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार छात्र का एंटीजन टेस्ट कराया गया था। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वहीं अब छात्र का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही छात्र के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों का टेस्ट कराया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी रायगढ़ के नवोदय विद्यायल में एक साथ कई छात्र संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद यहां जांच तेज कर दी गई है।

 

बदमाशों ने की पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई , CCTV फुटेज वायरल

बदमाशों ने की पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई , CCTV फुटेज वायरल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 3 बदमाशों ने मिलकर सरेआम लाठी और लोहे की रॉड से पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई की और फरार हो गए. अब इस पूरे वारदात का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.बता दें कि बीती रात 3 बदमाशों ने नेहरू नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप में जाकर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की.

बदमाशों ने लाठी और रॉड से पेट्रोल कर्मी से मारपीट की है. जिसका CCTV फुटेज वायरल हो रहा है. पेट्रोल पम्प कर्मी के मुताबिक तीनों बदमाश लूटपाट की नियत से आए थे. पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने मारपीट के साथ पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार जिस जगह घटना घटी उसके पास पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कलेक्टोरेट ऑफिस और सांसद निवास भी है.
 

नक्सलियों ने किया आइईडी ब्लास्ट  , 3 मजदूर घायल

नक्सलियों ने किया आइईडी ब्लास्ट , 3 मजदूर घायल

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीमा पर बीएसएफ कैम्प के पास नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस ब्लास्ट में 3 मजदूर घायल हो गए हैं। बीती रात भी नक्सलियों ने इलाके में चेतावनी देते बैनर-पोस्टर लगाये थे। और वहां के पम्प हॉउस में तोड़फोड़ भी की थी।


बीएसएफ कैम्प के नजदीक हुए इस ब्लास्ट में कैम्प के निकट काम कर रहे मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जवानों द्वारा तत्काल नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
 

मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर मजदूरो को बनाया बंधक

मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर मजदूरो को बनाया बंधक

 कवर्धा : कवर्धा जिले के पंडरीपानी इलाके के बैगा मजदूरों को ठेकेदार द्वारा बंधक बनाने की ख़बर आने से हडकंप मचा हुआ है, आरोप है की ठेकेदार 04 नाबालिग सहित कुल 13 लोगों को कर्नाटक में मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर महाराष्ट्र ले गया जहां बंधुआ मजदूर बना दिया गया है।


महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक सभी मजदूरों के मोबाईल भी छीन लिए गए हैं। बंधक बनाए गए सभी मजदूर कवर्धा जिले के पंडरीपानी के निवासी हैं। शिकायत के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

फरार बाबा की तलाश में पुलिस , कई राज्यों के लिए टीम हुई रवाना

फरार बाबा की तलाश में पुलिस , कई राज्यों के लिए टीम हुई रवाना

 रायपुर,  फरार कालीचरण बाबा पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पुलिस तलाश में जुट गई है. आधा दर्जन से अधिक पुलिस टीम अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना हो गई है. धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर टिकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ धारा 294, 505 (2) तहत अपराध दर्ज किया गया है, जिसके बाद फरार बाबा की तलाश के लिए टिकरापारा थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम तैयार हुई है.

पुलिस की आधा दर्जन से अधिक की टीम रवाना मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद से कालीचरण बाबा की तलाश की जा रही है. रायपुर पुलिस से विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस टीम अन्य राज्यों में दबिश देकर तलाश कर रही है. भविष्य में और भी टीमों की रवाना किया जाएगा.

 

हाई वोल्टेज करेंट से अधेड़ की मौत

हाई वोल्टेज करेंट से अधेड़ की मौत

जशपुर , छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बग़ीचा थाना में एक 55 वर्षिय अधेड़ के ऊपर हाई वोल्टेज करेंट की तार टूट कर गिरने से अधेड़ की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। घटना की विवेचना कर रहे बग़ीचा पुलिस के रामानुज पांडेय ने बताया कि ग्राम पसिया का अधेड़ परसों याने 26 दिसंबर दोपहर को अपने मवेशियों को लेकर चराने हेतु गांव के मैदानों में निकला था। थोड़ी देर बाद अन्य मवेशी चरा रहे लोगों को अपने गाय बैल को देखने की बात को बोलकर घर किसी काम से आ गया।

शाम तकरीबन 4.30 बजे अधेड़ अपने मवेशियों को लेने घर से काम निपटाकर निकला, तो उसकी बदकिस्मती कहें या मौत की चाल ! जब वह चराई क्षेत्र में विधुत विभाग के 11000 हाई वोल्टेज तार के नीचे से गुजर रहा था, तभी अचानक खम्बे से गुजरे हाई वोल्टेज तार उसके कंधे ऊपर गिर गया, अधेड़ ने किसी तरह कंधे से तार को हटा तो लिया, पर कंधे से उतरकर उसके बाएं पैर में चिपक गया,जिस हाई वोल्टेज तार की जद में आने से अधेड़ की झुलसने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के काफी देर बाद विधुत लाइन बंद करा कर, शव का पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस ने लाश को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।