CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया युवक की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला

CG NEWS : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया युवक की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के औंधी थाना के निडेली गाँव में नक्सलियों ने मुखबिर के शक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को गाँव के बाहर फेंक दिया। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

और घटनास्थल से नक्सली पर्चा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने देर रात युवक को घर से उठाकर ले गए थे। वही आज गांव के बाहर लाश मिली है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई,युवक की हुई मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई,युवक की हुई मौत....

रायपुर : बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक हेमंत पाल पिता गिरधारी पाल उम्र 33 साल ?निवासी दंतेश्वरी चौक वार्ड नंबर 13 रांवाभाटा थाना खमतराई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 28 दिसंबर को रात 1 बजे उसके दोस्त ने फोन पर सूचना दी की प्रार्थी का छोटा भाई सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि प्रार्थी का भाई ग्राम मांढर से अपने दोस्तों के साथ रावाभांठा आ रहा था तभी रात 12.30 बजे के करीब आयुष पेट्रोल पंप धनेली के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसके सिर एवं आंख के पास गंभीर चोट लगने पर 108 वाहन के माध्यम से इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था,हालत में सुधार नही होने पर प्रार्थी उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी 29 दिसंबर को इलाज के दौरान 3:30 बजे दोपहर को मृत्यु हो गई।
 

बीच रास्ते में हुई युवक की संदिग्ध मौत

बीच रास्ते में हुई युवक की संदिग्ध मौत

कोरबा : छत्तीसगढ के कोरबा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राताखार बस्ती निवासी एक युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाये जाते वक्त आज तड़के बीच रास्ते में संदिग्ध मौत होने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार राताखार बस्ती निवासी आकाश साहू उम्र 21 पिता हरिप्रसाद साहू की आज तड़के 5 बजे एकाएक हालत बिगड़ गई, जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां आपातकालीन ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सक ने युवक को देखते ही उसकी बीच रास्ते में ही मौत होने की पुष्टि परीक्षण के दौरान कर दिया।

चिकित्सक द्वारा युवक के बीच रास्ते में मौत होने के मामले को देखते हुए जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई इमरान खान को दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

 

पैरावट में लगी , फायर ब्रिगेड ने किया आग पर काबू

पैरावट में लगी , फायर ब्रिगेड ने किया आग पर काबू

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के बडांजी थाना अंतर्गत ग्राम चौंड़ी मेटावाड़ निवासी किसान बुधराम कश्यप के घर के सामने रखे पैरावट में अचानक आग लग गई। बुधराम पोयम ने बताया कि घर के सामने पैरावाट जमा किया था, वहां पर कहीं से चिंगारी आई और देखते ही देखते आग लग गई है। इसके बाद तत्काल ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर इसके फलने से बचा लिया। आग लगने की वजह घर की मासूम बच्ची निशा पोयम उम्र 05 वर्ष से खेलते खेलते पैरा में आग लगा देना बताया गया, जिसके बाद तुरंत चारों तरफ आग लपटे फैल गई थी।
 

 मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही को सौंपा 12 लाख का चेक...

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही को सौंपा 12 लाख का चेक...

 रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर चित्र कांत साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी।

साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

आकाशीय बिजली का कहर, पूर्व मंत्री के चाचा सहित 3 की मौत

आकाशीय बिजली का कहर, पूर्व मंत्री के चाचा सहित 3 की मौत

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हुई बेमौसम बारिश ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। इस दौरान महासमुंद में आकाशीय बिजली में अपना कहर बरपा दिया। दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतकों में 61 वर्षीय अशोक चंद्राकर भी शामिल हैं, जो भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा है।

पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुजगहन (कुरूद) निवासी अशोक चंद्राकर का ग्राम ठुमसा (पटेवा) में फार्म हाउस है। वहां पर टीन शेड बना हुआ है। इसी में अशोक चंद्राकर बुधवार की शाम को बैठकर मोबाइल से बात कर रहे थे। रिमझिम बारिश हो रही थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली के संपर्क में आ गए। इससे फार्म हाउस में ही मौत हो गई।

दूसरी घटना ग्राम मुड़मार (महासमुन्द) में हुई। अरंड के यादव परिवार के लोग ईंट बनाने का काम कर रहे थे। पानी से ईंट को बचाने का जतन किया जा रहा था। तीन महिला, दो पुरुष व इनके तीन बच्चे कार्य स्थल पर ही झोपड़ी में निवासरत थे। बुधवार शाम सभी झोपड़ी में बैठे थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी। सभी बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो परिजनों को खबर दी।

संजीवनी 108 की मदद से सभी 6 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बालक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण शंकर यादव ने बताया कि घटना में नरेश यादव के आठ वर्षीय पुत्र यशकुमार यादव व हेमलाल यादव के छह वर्षीय पुत्र हर्षकुमार की मौत हो गई। सभी अरंड निवासी हैं। घटना में भानेश्वरी (60), प्यारी यादव (34), हेमलाल (36), नरेश यादव (35), नरेश की पत्नी ललिता (32) घायल हैं।
 

इंजन हुआ बेपटरी, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

इंजन हुआ बेपटरी, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर जोनल स्टेशन के यार्ड में स्थित कटनी मिडिल लाइन में शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे के करीब एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते ही इंजन के पहिए जमीन में धंस गए। घटना के बाद जैसे ही हूटर बजा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंच गए है।

बताया जा रहा है कि घटना क्रास पाइंट में होने के कारण कटनी सेक्शन व मेन लाइन दोनों की गाड़ियां प्रभावित हो रहीं है। कटनी सेक्शन से ट्रेनें बिलासपुर आ सकती है पर यहां से नहीं जा सकेंगी। रेल प्रशासन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न् हो इसलिए अन्य लाइन से परिचालन जारी रखने जद्दोजहद कर रहा है।

 

सावधान रायपुर ! कही ये तीसरी लहर की आहट तो नही , आज रायपुर में मिले इतने कोरोना के नए मरीज

सावधान रायपुर ! कही ये तीसरी लहर की आहट तो नही , आज रायपुर में मिले इतने कोरोना के नए मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 28 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 03 और होम आइसोलेशन से 06 कुल 09 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 101 है। आज तक रायपुर में 158367 मरीजो की पहचान हुई है और 155125 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
Read Also:- कोरोना अपडेट 30 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर, रायगढ़ समेत इन जिलो में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले 150 नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 150 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 32 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 597 है | आज प्रदेश में 24710 टेस्ट हुए है |


 

कालीचरण महाराज को मिली इतने दिन की पुलिस रिमांड

कालीचरण महाराज को मिली इतने दिन की पुलिस रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म संसद के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्ति जनक टिप्पणी के मामले में कालीचरण महाराज को न्यायालय ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि आरोपी महाराज के वकील ने जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी, पर न्यायालय ने इस पर सुनवाई नहीं की।

ये भी पढ़े:- कोर्ट में पेश हुए कालीचरण महाराज, बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थको ने लगाये नारे

कोर्ट में पेश हुए कालीचरण महाराज, बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थको ने लगाये नारे

कोर्ट में पेश हुए कालीचरण महाराज, बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थको ने लगाये नारे

रायपुर। महात्मा गांधी को अपशब्द कहने को लेकर विवादों में घिरे कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य-प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्हें कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ लाया गया और राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जानकारी के मुताबिक जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर गुप्त तरीके से ही कालीचरण बाबा को कोर्ट में पेश होना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच मीडिया के कैमरों से बचाते हुए कालीचरण बाबा को कोर्ट परिसर में पेश किया गया।
रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को क्लास 1 सिविल जज चेतना ठाकुर के समक्ष न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कोर्ट में कई संगठनों के लोग पहुंच गए हैं और वहाँ कालीचरण महाराज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जा रही है। जिससे माहौल लगातार गरमाता जो रहा है। आपको बता दें कि कालीचरण को छत्तीसगढ़ लाने की खबर जैसे आग की तरह देश और प्रदेश में फैल गई। कोर्ट परिसर में भी कई लोगों ने इकट्ठे होकर बाबा के समर्थन में नारेबाजी की।
 

एक भी संक्रमित मिला, तो इलाके को घोषित करें कंटेनमेंट जोन, नए वेरिएंट को लेकर मुख्य सचिव ने ली कलेक्टरों की बैठक में दिए निर्देश

एक भी संक्रमित मिला, तो इलाके को घोषित करें कंटेनमेंट जोन, नए वेरिएंट को लेकर मुख्य सचिव ने ली कलेक्टरों की बैठक में दिए निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को सभी कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग ली और नए वैरिएंट ओमिक्रान के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि जिस भी गांव में एक भी पॉजेटिव मरीज है, उसे कटेनमेंट जोन बनाया जाये, उसी तरह शहरी इलाकों में भी अगर कोई एक भी संक्रमित मिलता है, तो उसे भी कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा। पॉजेटिव मरीज के कांटेक्स ट्रेसिंग में सख्ती के निर्देश दिए हैं। पॉजेटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों को रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रखने के भी निर्देश कलेक्टरों को चीफ सिकरेट्री ने दिये हैं।
मरीजों को हर हाल में 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं विदेश यात्रा से आये लोगों को भी होम क्वारंटीन में तब तक रखा जायेगा, जब तक उनकी जिलों में करायी गयी रिपोर्ट ना आ जाये। कलेक्टरों को इस बात का भी निर्देश दिया गया है रेल, हवाई और सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों की सीमावर्ती सड़क पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की जाये। विदेश से आये लोगों की जांच सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाना जरूरी कर दिया गया है।
 

छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी बैन: इन दो जिलो में पार्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध; बाकी प्रदेश में क्षमता से अब सिर्फ इतने प्रतिशत ही लोग जुट सकेंगे

छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी बैन: इन दो जिलो में पार्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध; बाकी प्रदेश में क्षमता से अब सिर्फ इतने प्रतिशत ही लोग जुट सकेंगे

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में नए साल की पार्टियों और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों पर कुछ हद तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। इसके तहत ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में क्षमता से एक तिहाई यानी 100 की क्षमता वाली जगह पर केवल 33 लोगों को शामिल होने की अनुमति देने को कहा है। रायगढ़, कोरबा सहित कुछ जिलों में प्रशासन ने होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी के आयोजन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक आयोजनों से संबंधित नई गाइडलाइन भेजी है। इसके तहत धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजनों तथा नए साल पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया गया है।
रायगढ़ कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी किया। इसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि नए साल के उपलक्ष्य में होटल और सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी का आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है, इसका उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंध के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कोरबा कलेक्टर ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है, कुछ दूसरे जिले भी ऐसा ही आदेश जारी कर रहे हैं।
पहले 50% क्षमता के साथ आयोजन की छूट थी
इससे पहले राज्य सरकार ने 24 दिसंबर को एक गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता भी जाहिर की गई थी। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट के संक्रमण और इसके नियंत्रण को ध्यान में रखकर यह गाइडलाइन लागू की जा रही है।
इस गाइडलाइन में साफ तौर पर लिखा गया था, धार्मिक त्योहार और नए साल के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर 50% लोग ही जमा हो सकेंगे। यानी कि अगर किसी जगह पर 100 लोगों के इकट्ठा होने की क्षमता है तो वहां सिर्फ 50 लोग ही मौजूद रह सकेंगे।
आयोजन में 200 से ज्यादा लोग तो कलेक्टर की अनुमति जरूरी
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है, किसी भी प्रकार के कार्यक्रम अथवा सभा में 200 से अधिक व्यक्ति आने वाले हैं तो कलेक्टर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह पूर्व अनुमति लिखित प्रारूप में लेनी होगी।
अभी 463 हो गई है कोरोना मरीजों की संख्या, रायगढ़ में सबसे ज्यादा
अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। अभी यहां 463 सक्रिय मरीज हो गए हैं। यह पिछले चार-पांच महीनों के दौरान सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। सबसे अधिक 127 मरीज रायगढ़ जिले में ही हैं। रायपुर में 82, बिलासपुर में 61 और दुर्ग में 45 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सोर्स: भास्कर.कॉम

 

छत्तीसगढ़  वन विभाग में बड़ी संख्या में हुई पदोन्नति, देखे किन्हें मिला इसका लाभ

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी संख्या में हुई पदोन्नति, देखे किन्हें मिला इसका लाभ

रायपुर, राज्य शासन द्वारा 22 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस आशय का आदेश आज 29 दिसम्बर को मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज पिंगुआ ने बताया कि इनमें वनक्षेत्रपाल सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार बागड़े, राजेन्द्र कुमार कुलदीप, गोपाल सिंह परमार, व्ही. के. चक्रवर्ती, जीवनलाल सिंन्हा, एन. के. श्रीमाली, गणराज सिंह नेताम, राजकुमार शर्मा, इन्द्र प्रसाद बंजारे तथा रविशंकर लाल श्रीवास्तव को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है। इसी तरह वनक्षेत्रपाल सर्वश्री देवेन्द्र कुमार गोड़, शालीग्राम प्रसाद सोनी, गोदावली प्रसाद पटेल, अशोक कुमार तिवारी, धरमजीत पटेल, शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट, अखिलेश मिश्रा, आर. एस. मरकाम, श्रीमती सरोज अरोरा, मोहर सिंह मरकाम तथा जगबन्धु राम मरकाम को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है।
 

CG NEWS : बीजेपी विधायक के चाचा की आकाशीय बिजली की चपेट आने से हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : बीजेपी विधायक के चाचा की आकाशीय बिजली की चपेट आने से हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। और 5 लोगों के झुलसेने की खबर मिली है। मृतकों मे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चाचा अशोक चंद्राकर की मौत हो गई है।

अशोक चंद्राकर पटेवा स्थित अपने फार्म हॉउस मे मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी बीच आकाशीय बिजली के चपेटे में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरे मामले में दो मासूम 7,8 वर्षीय बच्चो की भी मौत हो गई। वही 5 लोगो का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सभी मजदूर है और ईट बनाने का काम करते है। पानी से इटो को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेटे में आ गये। मामला ग्राम अरंड का है। 

CG NEWS : संदिग्ध हालात में युवक की लास मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप...

CG NEWS : संदिग्ध हालात में युवक की लास मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप...

कोरबा : सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राताखार बस्ती निवासी एक युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाये जाते वक्त आज तड़के बीच रास्ते में संदिग्ध मौत होने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।


जानकारी के अनुसार राताखार बस्ती निवासी आकाश साहू उम्र 21 पिता हरिप्रसाद साहू की आज तड़के 5 बजे एकाएक हालत बिगड़ गई, जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां आपातकालीन ड्यूटी में पदस्थ चिकित्सक ने युवक को देखते ही उसकी बीच रास्ते में ही मौत होने की पुष्टि परीक्षण के दौरान कर दिया। चिकित्सक द्वारा युवक के बीच रास्ते में मौत होने के मामले को देखते हुए जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई इमरान खान को दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।
 

cg news : गाज गिरने से एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चे की हुई मौत , 3 लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

cg news : गाज गिरने से एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चे की हुई मौत , 3 लोग गंभीर रूप से हुये घायल...

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई की मौत हो गई । वहीं माता, पिता व बहन घायल हो गई है। ये लोग जिला मुख्यालय से लगे ग्राम अरंड के रहने वाले है। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अरंड निवासी नरेश यादव अपनी पत्नी प्यारी बाई, बेटा यश कुमार (8), हर्ष कुमार पिता हेमलाल यादव (6) व बहन भामिनी यादव शाम को अपने घर में एक साथ बेटे थे। उसी समय बिजली गिरी और यश कुमार पिता नरेश यादव (8), हर्ष कुमार पिता हेमलाल यादव (6) की मौत हो गई वहीं नरेश, प्यारी बाई व भामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में ले गए। 

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक  अनियंत्रित  होकर पेड़ से टकराई दो लोग गंभीर रूप से हुये घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो लोग गंभीर रूप से हुये घायल

जगदलपुर : जिले के बडांजी थाना अंतर्गत ग्राम टाकरागुड़ा में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूल सिंह एवं रघुवीर सिंह निवासी रायपुर किसी काम को लेकर ग्राम टाकरागुड़ा में बाइक से जा रहे थे।

इस दौरान फूल सिंह काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों के सिर, पैर और अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। जिन्हें डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद लोहंडीगुड़ा सीएसी में भर्ती किया गया है। साथ ही घायलों की जानकारी रायपुर में रहने वाले परिजनों को दी गई है। 

CG NEWS : भतीजे ने सगे चाचा और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर  कर दी हत्या

CG NEWS : भतीजे ने सगे चाचा और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुंज नगर गांव में एक भतीजे में अपने ही सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनों के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला जय नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी।


वही दोनो के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बड़ गया था कि लड़ाई में बदल गया। आरोपी हत्या के बाद मौके से हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की खोज में जुट गई है। मामला जय नगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव का है।
 

माओवादी का भय दिखाकर पैसा वसूली करने वाले फर्जी नक्सली को किया गया गिरफ्तार

माओवादी का भय दिखाकर पैसा वसूली करने वाले फर्जी नक्सली को किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर : छततीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत माओवादियों का भय दिखाकर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में कुसमी पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


थाना कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरी बकसपुर, नावाडीह, भुलसी, चैनपुर, कोटली, क्षेत्र में पंचायत एवं मनरेगा के तहत चल रहे सीसी रोड सड़क निर्माण एवं अन्य कार्य करा रहे सरपंच सचिव ठेकेदारों को अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश व्यक्तियों के द्वारा रात में आकर नक्सली होने की धमकी देकर लेवी मांगने का दबाव बनाया गया था, जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम ने उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर तत्काल पुलिस स्पेशल टीम गठित कर अपराध के निराकरण एवं वारदात में शामिल आरोपियों के धरपकड़ हेतु निर्देशित किया।


गौरतलब हो कि प्रकरण के प्राची से पूछताछ कर अपराध की विवेचना किया यह अपराधी के द्वारा 27- 11 -2021 को रात करीबन 12 बजे के बीचकुछ नकाबपोश हथियारबंद मेरे घर में जबरदस्ती घुस कर मुझे डराते धमकाते हुए कहने लगे कि हम लोग नक्सली संगठन से जुड़े हैं और हमें पता चला है कि तुम्हारे गांव में बहुत निर्माण कार्य हुआ है इसकी आवाज में हमारे नक्सली संगठन पार्टी एवं हमको ?5लाख दो नहीं तो तुम लोगों का घर व गाड़ी को जला देंगे जान से मार देंगे प्रार्थी अपनी जान के डर से उन लोगों से पैसा देने के लिए 15 दिन का समय मांगा 15 मिनट तक फर्जी माओवादी आसपास के सरपंच सचिव ठेकेदार की जानकारी भी लेना चाह रहे थे इसके बाद प्रार्थी को 16-12- 2021 को रफी के मोबाइल नंबर पर उक्त आरोपियों के द्वारा अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी देते हुए बोला कि पैसे का व्यवस्था हुआ कि नहीं तो प्रार्थी ने जवाब दिया अभी पैसे की व्यवस्था नहीं हुई है तब आपने के द्वारा उसे कहा गया कि 23- 12 -2021 दिन गुरुवार को ?5लाख की व्यवस्था कर लेना अन्यथा तुम्हें मार कर तुम्हारी लाश को गांव में ही फेंक देंगे।


इस घटना के बाद प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 147, 148 ,149 ,452, 384, 506 ,व 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना से पुलिस स्पेशल टीम द्वारा उक्त अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश आरोपियों को पकडऩे के लिए विगत तीन-चार दिन से लगातार पुलिस दल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया इसके बाद संदेह के आधार पर राजेश सोनवानी पिता पियरसाय, नावाडीह थाना कुसमी, चंदर राम, पिता कवल साय सोनवानी,ग्राम हरी , थाना कुसमी, अमर कुमार कुशवाहा पिता चतुर महतो रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 3 थाना रामानुजगंज बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने नक्सली संगठन के लिए पैसा वसूलने की बात स्वीकार किए आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मोबाइल नक्सल साहित्य तलवार गड़ासा कंबल टॉर्च जब किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर मौके पर हुई दो लोंगो की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर मौके पर हुई दो लोंगो की मौत...

बलौदाबाजार : जिले के पलारी गांव में 29 दिसंबर की देर रात अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को अंधाधुंध रफ़्तार से ऐसी टक्कर मारी जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल मे सवार दो लोगों की मौत हो गई।

दोनों मृतक मोटरसाइकिल सवार अपने गांव जंगलोंर से रायपुर के लिऐ घर से निकले थे। दुर्घटना पलारी थाना क्षेत्र के खरतोरा नाका के पास हुई। जिसके बाद पलारी पुलिस घटना की जांच मे जुटी हुई है। 

CG NEWS : सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब से 5 हजार रुपये की राशि

CG NEWS : सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब से 5 हजार रुपये की राशि

बेमेतरा : कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता मे बीते दिनों कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष बेमेतरा मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे मदद करने वालों को मिलेंगे अब 5 हजार रु. दिया जायेगा।

बैठक में ब्लैक स्पॉट की पहचान, सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा नियत प्रोटोकाल, कैलेण्डर के अनुसार कार्यवाही, सड़कों का यातायात संकेतक का पालन करने, चेतावनी, ट्रेफिक कॉलिंग, ड्रायविंग में विचलित करने वाले होर्डिंग्स हटाया जाना, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विस लेन आदि से अतिक्रमण हटाना, दुर्घटनाओं के कारण, स्कूल बस की जांच की समीक्षा कर उपचारात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हेलमेट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों के पालन की कार्यवाही तथा खतरनाक तरीके से वाहन चालन हेतु ड्रायविंग लायसेस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई।


पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लाईसेस की निलंबन की कार्यवाही, दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को तत्काल मदद् चिकित्सा हेतु प्रबंध के संबंध मे जानकारी दी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले मे शासकीय पीजी कॉलेज, कारेसरा चौंक एवं कोबिया तिराहा (बेरला मोड़), खर्रा मोड़, झुलना (मारो) मोड़, को ब्लैक स्पॉट के रुप मे चिन्हित किया गया है।


बैठक मे दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों की तत्काल मदद, चिकित्सा हेतु प्रबंध, जिला सड़क सुरक्षा समिति गठन संबंधी अधिसूचना में दिए गए बिंदुओं का पालन, जिले में विभिन्न विभागों एजेंसियों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, सड़को पर सामान नही फैलाने, शिक्षा एवं जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संतोष साहू, अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि भावेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजिनियर टी के कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।सहयोग ले। इसके लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन गौठान को उपलब्ध कराएं।
 

CG NEWS : आग में जलने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला...

CG NEWS : आग में जलने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला...

कवर्धा : लोहारा थाना अंतर्गत ग ग्राम बोदलपनी में एक अधेड़ महिला बुरी तरह आग में झुलस गई, दरअसल ये महिला अपने परिवार के साथ ठंड से बचने के लिए आग की तपन ले रही थी उसी दौरान अचानक महिला को मिर्गी आ गई जिससे महिला आग पर गिर गई जिससे महिला पूरी तरह आग में जल गई आनन फानन में जलती आग को परिवार वाले ने बुझ्या और परिजनों ने तत्काल डायल 112 को मामले की सूचना दी उसके बाद डायल 112 को को सूचना दी जहां 112 की मदद से महिला को न लोहारा सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है , डॉक्टरों की माने तो महिला का शरीर 40 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है,

मिली जानकारी की अनुसार पीडि़त महिला का नाम लता यादव है और पहले से मिर्गी बीमारी से पीडि़त थी । जिसकी इलाज पहले से चल रही है, फिलहाल महिला को बर्न रूम में रखकर डॉक्टरों ने इलाज किया जा रहा है और अभी इस्थिति पहले से बेहत है। 

 CG NEWS : पैदल जा रहे युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल व नगदी पैसे ले उड़े चोर....

CG NEWS : पैदल जा रहे युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल व नगदी पैसे ले उड़े चोर....

रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला इलाके में एक युवक से बाइक सवार अज्ञात लोगों ने चाकू टिकाकर मोबाइल व नगदी रुपये लूटकर भाग गए। मामले की? रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ धारा 392,34,341 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 21 अटल चौक कैलाश नगर बीरगांव रायपुर निवासी संतोष गुप्ता 29 वर्ष पिता विष्णु प्रसाद गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है

कि वह बजरंग एग्रो कंपनी मे सुपरवाईजर का काम करता हैै। 09 दिसंबर को सुबह करीबन 06.40 बजे पैदल अपने काम पर कंपनी जा रहा था तभी बजरंग एग्रो कंपनी के सामने गुमा रोड बोरझरा के पास मोटर सायकल होण्डा शाईन ब्लेक ग्रे कलर में बैठकर तीन लोग उसके पास आकर अलंकार कंपनी कहां पूछा नही पता कहते ही उन तीनो में से एक व्यक्ति अपने जेब से धारदार बटनदार चाकू निकाल कर प्रार्थी के गर्दन पर रख दिया और दूसरा व्यक्ति उसके हाथ में रखे मोबाईल कीमती करीबन 11000 रूपये को लूट लिया तथा शर्ट के ऊपर जेब में रखे 500 रूपये को भी लूट लिये और धमकी दिये की किसी को बतायेगा तो जान से मार देंगे। इसके बाद तीनो वहां से भाग गये। प्रार्थी डर की वजह से एवं परिवार में सलाह पश्चात मामले की शिकायत 29.12.2021 को उरला थाने में दर्ज कराई है।
 

राजधानी रायपुर में फिर लौटा कंटेनमेंट जोन का दौर, इन जगहों की सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजधानी रायपुर में फिर लौटा कंटेनमेंट जोन का दौर, इन जगहों की सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन के सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 106 नए मरीज मिले हैं। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 मरीजों की पहचान हुई है। इधर बिलासपुर में 17 और जांजगीर में 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये रही कि कल एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा :  पिता की लापरवाही से गई छोटी बच्ची की जान

दर्दनाक सड़क हादसा : पिता की लापरवाही से गई छोटी बच्ची की जान

रायपुर : राजधनी के खरोरा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहाँ मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक राहगीर की शिकायत पर बच्ची के पिता के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि टूटी सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसके चलते बच्ची मां की गोद से उछल कर सड़क पर जा गिरी। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है।

जानकारी के मुताबिक, तिल्दा के खमरिया निवासी विनोद कुमार वर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी यामिनी के साथ डेढ़ साल की बेटी तानिया को लेकर अछोली जा रहे थे। अभी वे सिर्री मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क ऊबड़-खाबड़ और टूटी होने के चलते तानिया अपनी मां की गोद से फिसल कर सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद बच्ची को परिजन खरोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दौरान हादसे वाली जगह से निकल रहे मंदिरहसौद निवासी खम्हन‎ वर्मा ने पुलिस को बताया कि विनोद की बाइक की स्पीड काफी तेज थी। वह लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। स्पीड भी करीब 80 किमी प्रति घंटा होगी। इसी के चलते तानिया फिसलकर सड़क पर गिरी। उसके जबड़े में चोट आई और मौत हो गई। इसके बाद खम्हन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के पिता विनोद वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।