रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि राजधानी के रावणभाठा मैदान में हुई धर्म संसद मुख्यता कांग्रेस संसद थी, क्योंकि आयोजन मे कांग्रेस के बड़े बड़े नेता है जिसमें महात्मा गांधी के प्रति कही गई अशिष्ट बातों से पल्ला झाड़कर कांग्रेस के लोग अब एक नए राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले में भाजपा के मौन की चिंता न करें और अपने गले में पड़े साँप को भाजपा के गले में डालने की अनैतिक और शर्मनाक कोशिश न करें। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल पहले तो यह बताएँ कि वे अपने पिता नंदकुमार बघेल की हिन्दू देवी-देवताओं और भगवान राम के विरुद्ध की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर क्यों मौन साधे बैठे रहते हैं?
प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि संघ-परिवार और भाजपा के कार्यकर्ता महात्मा गांधी के प्रति पूरा सम्मान रखते हैं और सत्ता की राजनीति के लिए गांधी के नाम का इस्तेमाल नहीं करते। कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र के तराजू पर वे भाजपा की राजनीतिक संस्कृति को तौलने की भूल कदापि न करें। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि तथाकथित कांग्रेसी धर्म संसद में महात्मा गांधी के अपमान पर वक्ता पर तो एफआईआर कर दी गई लेकिन कांग्रेस के नेता और प्रदेश सरकार स्पष्ट करे कि यह आयोजन किसने रखा था और महात्मा गांधी के अपमान के लिए इस कथित धर्म संसद के आयोजकों के ख़िलाफ़ एफआईआआर नहीं कराके प्रदेश सरकार और कांग्रेस आयोजकों को बचाने में क्यों लगी है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजक तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग ही थे, आयोजन स्थल पर स्वयं मुख्यमंत्री बघेल का चित्र लगा था।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मतातंतरण के लगातार सामने आ रहे मामलों और कवर्धा मामले में अपने हिन्दू विरोधी राजनीतिक चरित्र के बेनक़ाब होने के बाद से बौखलाई कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार करके बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को आहत और नित-नए राजनीतिक पाखंड करने में लगी है। राम के नाम पर ज़हर उगलते कांग्रेस नेता आज एकाएक हिन्दू और रामभक्त बनने का डोंग कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी में धर्म संसद का आयोजन कांग्रेस के इसी राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन था, जिसमें बुलाए गए एक वक्ता द्वारा महात्मा गांधी का किया गया अपमान अब कांग्रेस के गले की हड्डी बन गया है। वक्ता के साथ कांग्रेस और प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम के आयोजकों के नाम प्रदेश के सामने सार्वजनिक करके उनके ख़िलाफ़ भी एफआईआर कराए।
कोरबा : गजरा बस्ती निवासी स्व.चंदराम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना कुर्रे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।
इस घटना की सूचना तत्काल बांकी थाना पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। बटीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथा परिजनों से पूछताछ उपरांत ही स्पष्ट किया जा सकता है। मृतका के शव को पीएम के लिए स्थानीय पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया गया।
कांकेर : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलवार कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। केडी अस्पताल से राजीव कुमार मंडावी पिता कृष्णा मंडावी ने पुलिस को बताया कि जंगलवार कॉलेज के पास अज्ञात वाहन चालक ने अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान के लिए सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा कि बच्चा अपने दादा के साथ घर वापस लौट रहा था. तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसके चलते नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, तरजूंगा निवासी पारस ध्रुव (57) बाइक से रविवार शाम को अपने पोते कुलदीप (13) के साथ फिंगेश्वर से वापस अपने घर तरजूंगा लौट रहा था। इस दौरान वे फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पार कर रहे थे. तभी सामने से आ रही यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप वहीं नीचे काफी तेजी से गिरा और उसकी मौत हो गई।
आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क पर गिरते ही कुलदीप के सिर से काफी खून बह गया था। पारस भी काफी चोटिल हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पारस को प्राथमिक उपचार के बाद किसी दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ : राज्य के 60 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना के दोनों टीके लगे , 95 प्रतिशत लोगों को पहला टिका
रायपुर , प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 95 प्रतिशत लोगों ने इसका पहला टीका लगवा लिया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक (26 दिसम्बर तक) तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 504 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख 47 हजार 763 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच प्रतिशत दूर है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।
राज्य के 60 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 17 लाख 95 हजार 741 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
सुकमा, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस जगदलपुर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी। हादसा कोहरे के चलते हुआ है। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुप्ता ट्रेवेल्स की बस जगदलपुर से रात करीब 9 बजे विजयवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। रात करीब 12 से 1 एक बीच बस सुकमा के कोंटा में असिरगुड़ा मोड़ के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे में तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहा, वहीं कल 27 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है, जबकि 28 दिसंबर को उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि प्रदेश के वातावरण में निम्न सतह पर नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। प्रदेश में कल दिनांक 27 दिसंबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।
दिनांक 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
दिनांक 29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
31 दिसम्बर से प्रदेश में पुन: उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्युनतम तापमान में गिरावट संभावित है।
चेतावनी :-
28 और 29 दिसम्बर को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की सम्भावना है । (कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया और सूरजपुर में 28 को; सूरजपुर, सरगुजा, बलराम, जशपुर, बिलासपुर और कोरबा में 29 को)
रायपुर । धर्म संसद में महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। धर्मगुरु के विरुद्ध निगम सभापति प्रमोद दुबे ने 26 दिसंबर को टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराइ, जिसके बाद कालीचरण महाराज पर अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया गया है।
क्या है मामला....
देश के अलग-अलग राज्यों में हिंदू `धर्म संसद` का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्म संसद में जहां हजारों साधु-संतों का जमावरा लगा है वहीं कई धर्मगुरु के भड़काऊ बयानों से विवाद पैदा हो रहा है। राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया। कालीचरण महाराज ने कहा कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार का मुखिया चुनना चाहिए। बता दें कि इससे पहले हरिद्वार में भी धर्म संसद का आयोजन किया गया था जहां एक धर्मगुरु ने हिंदुओं से हथियार उठाने के लिए कहा था।
मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं : कालीचरण महाराज
धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी... इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाईं।
इसके अलावा कालीचरण महाराज ने कहा कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। इसके आगे बोलते हुए कहा कि `हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों... मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं।`
हरिद्वार धर्म संसद में हिंदुओं से हथियार उठाने की अपील
उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण का एक वीडियो सामने आने के बाद से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, इस धर्म संसद में एक वक्ता ने विवादित भाषण देते हुए कहा था कि धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को हथियार उठाने की जरूरत है। वक्ता ने कहा था कि किसी भी हालत में देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री न बने। वक्ता ने कहा था कि मुस्लिम आबादी बढ़ने पर रोक लगानी होगी।
महंत रामसुंदर दास ने जताई आपत्ति
वहीं इस आयोजन में भी कालीचरण महाराज के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कांग्रेस के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहाकि देश की आजादी के लिए सबकुछ कुर्बान करने वाले राष्ट्रपिता के खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया और यहां तालियां बजाई गईं। आजादी के लिए अपना सबकुछ बलिदान करने वाले महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया जा रहा है। रामसुंदर दास ने कहा कि मैं आयोजक से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने इस पर आपत्ति क्यों नहीं उठाई। उन्होंने मामले पर खेद जताते हुए कहा कि मैं इस आयोजन से खुद को अलग कर रहा हूं और मंच से उठकर चले गए।
बीजापुर : जिले के बाजार पारा में 17 दिसम्बर को जोगी माड़वी पर हमला करने से घायल जोगी माड़वी की मौत के बाद प्रार्थी फगनू राम माड़वी की रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 107/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। 25 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना पर नया बस स्टैण्ड बीजापुर के पीछे से दबिश देकर आरोपी मोटू पोडिय़ामी पिता सोमलू उम्र 21 वर्ष निवासी बोदेनार थाना कोड़ेनार जिला बस्तर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी फगनू राम माड़वी पिता स्व. सोमलू उम्र 55 वर्ष निवासी बाजार पारा ने 17 दिसम्बर को थाना बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 14 दिसम्बर को मृतिका श्रीमति जोगी माड़वी के भांजे मोटू पोडिय़ामी द्वारा शराब के नशे में शराब पीने के लिये पैसे की मांग किया गया पैसा देने से इंकार करने पर आरोपी मोटू द्वारा क्रोधित होकर पास रखे लकड़ी चिरान से जोगी माड़वी के सिर पर वार किया, जिससे जोगी माड़वी के सिर से खून बहने लगा व आरोपी मोटू भय से घर से भाग गया। जोगी माड़वी द्वारा शासकीय अस्पताल में उपचार कराया गया 15 दिसम्बर 2021 को अस्पताल से डिस्चार्ज करने पर वापस घर आ गये। 17 दिसम्बर को घायल जोगी माड़वी की मृत्यु हो गई।
मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध कर आरोपी के द्वारा घटना करना स्वीकार करते हुये आरोपी के द्वारा पेश करने पर खून लगा कपड़ा फूल शर्ट एवं आलाजरब जप्त कर कब्जे में लिया गया। थाना कोतवाली बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आरोपी मोटू पोडिय़ामी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में आज पेश किया गया।
कोरबा : मामला करतला थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम छिंदकोना का है। घटना 24 दिसम्बर की है जिसकी जानकारी 25 दिसम्बर को सुबह के वक्त पुलिस को हुई। यहां के निवासी जीरोन किस्पोट्टा ने पत्नी प्रेमा किस्पोट्टा के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पति-पत्नी दोनों ने शुक्रवार को घर पर शराब बनाया था जिसे पति ने बचा कर रखने को कहा था। रात 9 बजे बाहर से घर लौटा तो शराब खत्म हो चुकी थी। पूछने पर पता चला कि कुछ शराब पत्नी ने पी लिया था और कुछ को बेच दिया। यह जानकर पति ज़ीरोन आग बबूला हो गया। उसे बेल्ट से इतना मारा कि बेल्ट ही टूट गया और पत्नी बुरी तरह चोटिल हो गयी। पिटाई के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। ठण्ड में छोड़ दी गयी पत्नी सुबह के वक्त बाड़ी में मृत हालत में पड़ी मिली।
अत्यधिक रक्त स्राव और ठण्ड को मौत की प्रारंभिक वजह माना जा रहा है। ग्रामीणों से कल मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो मौत की वजह पति निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे जेल दाखिल कराया जाएगा।
कोरबा : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला एक आरोपी सोमनाथ मंडावी पिता स्वर्गीय दिलीप मंडावी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम नर्रा, बालोद जिला-बालोद से गिरफ्तार किया गया है।
कोरबा निवासी एक पीडि़ता ने रामपुर चौकी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सोमनाथ मंडावी पिता स्वर्गीय दिलीप मंडावी निवासी ग्राम नर्रा, थाना बालोद जिला-बालोद से शादी हेतु अगस्त 2021 में रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद से आरोपी बीच-बीच में इसके घर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। संबंध बनाने से मना करने पर शादी करूंगा कहकर बोलता रहा फिर कुछ माह बाद शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर चौकी रामपुर में अपराध क्रमांक-1070/2021 धारा 376,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गम्भीरता एवम संवेदन शीलता की देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण एवम चौकी प्रभारी रामपुर राजीव श्रीवास्तव नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 25 दिसंबर 2021 को आरोपी सोमनाथ मंडावी पिता स्वर्गीय दिलीप मंडावी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम-नर्रा,थाना-बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी आरक्षक तौफीक खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें चोर की जान रोशनदान में फंसने के कारण हो गई। मामला गंजपारा की एक आटो पार्ट्स की दुकान का है। घटना शुक्रवार देर रात की है। दरअसल चोरी की नीयत से एक युवक दुकान में प्रवेश करने के लिए रोशन दान का रास्ता चुना। रोशनदान तक वह पहुंच गया और अंदर घुसने के चक्कर में उसका शरीर फंस गया। रातभर इसी तरह लटके रहने से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम का मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी आटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक चोरी की नीयत से पहुंचा। युवक शटर के उपर से बने रोशनदान से गोदाम में प्रवेश की कोशिश करने लगा। वह आधा अंदर चला गया लेकिन इस दौरान उसका शरीर रोशनदान में फंस गया। इसके बाद काफी प्रयास के बाद भी वह निकल नहीं पाया। इस तरह लटके रहने से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।
सुबह जब गोदाम के मालिक नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह पहुंचे और यह नजारा देख भौचक हो गए। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक का शव वहां से उतरवाय और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान गंजपारा निवासी मुकेश ठाकुर (20) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसी सूचना दे दी है।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। घटना सिरगिट्?टी थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी फैजुल शाह ने आरएनएस को बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि सिरगिट्?टी के अभिलाषा परिसर में तेज रफ्तार कार ने कुछ युवकों को टक्कर मार दी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चार युवक मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। वहीं कार भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। दो युवक कार के पहिए के नीचे बदहवास पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी।
एक की इलाज के दौरान हुई मौत:
इधर, पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। सभी युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और यहां वाहन चलाने का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार घटना अभिलाषा परिसर के अंदर की है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार युवकों को रौंद दिया था। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाडिय़ों में जा घुसी थी। आरोपी चालक व उसके साथी क्षतिग्रस्त कार को और गंभीर रूप से घायल युवकों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने कार ष्टत्र 10 ्रष्ट 8777 के मालिक की जानकारी निकाल उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इनकी हुई मौत :
हादसे में उत्तरप्रदेश के खरखा जिले के रहने वाले बीरेश कुमार सिंह (45), मनोज कुमार सिंह (35) और रमेश (35) की मौत हुई है। रमेश मथुरा जिले का रहने वाला था। वहीं सुमित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुमित सिंह घटना में मारे गए मनोज सिंह का भाई है।
कोरबा : घटना कोरबा जिले के भिलाई बाजार से सामने आ रही है जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने से स्कार्पियो सवार कुछ बदमाशों ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्स को खींच कर गाड़ी में बैठा कर अपहरण कर ले गए। रात को हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया, उसे लेकर पुलिस भी सकते में है। हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा में निवासरत बेवा ओम साहू 40 वर्ष
भिलाईबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ है। शनिवार को रात करीब आठ बजे घर से अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीबी 9357 में अस्पताल ड्यूटी जाने निकली। अभी वह अस्पताल के ठीक सामने पहुंची थी कि बिना नंबर की एक स्कार्पियो उसके पीछे पहुंची और उसमें उतरे दो बदमाश रास्ता रोक कर नर्स को स्कूटी से नीचे उतारे और हाथ खींच कर स्कार्पियो में जबरदस्ती बैठा कर अपहरण कर ले गए। इस घटना को अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने देखा।
कुछ लोग चिल्लाते हुए स्कार्पियों का पीछा करने का प्रयास किए, पर देखते ही देखते अपहरणकर्ता लोगों की आंखो से ओझल हो गए। इस घटना की जानकारी नर्स के पुत्र राजा साहू व पुत्री प्रियंका साहू को दी गई, साथ ही पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया। हरदीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभय सिंह बैस भाग कर मौके पर पहुंचे। यहां प्रत्यक्षदर्शियो से जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता भिलाई से हरदीबाजार रलिया रोड की ओर भागे हैं। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई और जिले में नाकेबंदी कर चौक चौराहों में वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। अभी अपहरणकर्ताओं का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले ओम के पति के निधन हो गया। भठोरा में स्थित नर्स का मकान कोयला खदान में समाहित हो गया है। इसलिए वह मकान खाली कर इन दिनों नरईबोध स्थित शत्रुध्न राठौर के मकान में किराए पर रहते हैं।
लितेश सिंह सीएसपी दर्री ने बताया कि भिलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से रात आठ बजे बिना नंबर की स्कार्पियों में आए कुछ लोग नर्स का अपहरण कर लिए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। मामले की जांच की जा रही। नाकेबंदी कर आरोपितों की तलाश की जा रही।
बीजापुर : बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के मुलगू जिले के वेंकटापुरम स्थित सीआरपीएफ 39 बटालियन के जवान ने साथी जवान को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इस घटना में आरोपी जवान गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलगू जिले के वेंकटापुरम में स्थित सीआरपीएफ 39 बटालियन के हेड कांस्टेबल स्टीफन ने रविवार 26 दिसम्बर को सुबह 8.30 बजे साथी जवान उमेश चन्द्र को सर्विस रायफल से गोली मारने के बाद आत्म हत्या करने के उद्देश्य से खुद पर भी गोली चलाया ।
इस घटना में जवान उमेश चन्द्र की मौत हो गई है, वही आरोपी जवान स्टीफन गम्भीर बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए वेंकटापुरम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां आरोपी जवान की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है । घटना के बाद मुलगू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना की बारीकी से छान बिन कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके ।
रायपुर : राजधानी रायपुर में गाडिय़ों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है। वीआईपी रोड के साथ हाइवे में गाडिय़ों की तेज रफ्तार किसी ने किसी के मौत का कारण बन रही है। शनिवार देर रात आरंग जाने वाले हाइवे में जोरा इलाके के पास एक तेज रफ्तार कार बिजली से खंभे से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। खंभे से गाड़ी के टकराने से कार सवार युवक और युवती को चोट आई है। लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि राजधानी के आरंग मार्ग में जोरा इलाके में शनिवार की आधी रात तेज रफ्तार हुंडई कार बिजली के खंभे से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार के सामने के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। हेल्पर साइड सामने का चक्का उखड़कर दूर जा गिरा। गाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार और युवक-युवती गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को गंभीर हालत में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल युवक की पहचान देवेंद्र नगर निवासी आयुष कौशिक के रुप में हुई है। आयुष अपनी महिला मित्र जगदलपुर निवीस सिमरन दुबे के साथ कार में गया था। वापसी के दौरान शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। जिसमें दोनों घायल हो गए।
रायगढ़ : मां ने गांजा की पपुडिय़ा दुबारा देने से इंकार किया तो नशेड़ी बेटे ने उसकी पिटाई के बाद नींद में गाफिल अपने पिता के सिर पर लोहे के तवे से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। नशे के चक्कर में बाप का कत्ल की यह वारदात शहर के खर्राघाट बेलादुला मोहल्लेे की है। चक्रधर नगर पुलिस ने भागने की फिराक में कातिल बेटे को हिरासत में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बेलादुला के आखिरी छोर खर्राघाट रपटा के पास राजमिस्त्री का काम करने वाला धरम सिंह खडिय़ा (60 वर्ष) अपनी बीवी नीला बाई तथा 20 साल के बेटे उपेंद्र सिंह के साथ रहता था। शनिवार रात तकरीबन रात 9 बजे धरम अपने घर में बिस्तर बिछाकर सो गया। चूंकि, उपेंद्र को नशे की बुरी लत है, इसलिए वह अपनी मां से गांजे की एक पुडिय़ा मांगकर पीया, मगर नशा कम होने पर उसने एक और पुडिय़ा की मांग की। नीला बाई ने गांजा पी चुके बेटे को दुबारा पुडिय़ा देने से पल्ला झाड़ते हुए उसे बुरा भला कहा जो उपेंद्र को नागवार गुजरा। फिर क्या, नशे की खुमारी में डूबे उपेंद्र ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए नीला बाई की पिटाई कर दी। बेटे को आक्रामक होते देख दहशतजदा मां जब मदद के लिए अपनी भाई बहू को चिल्लाई तो नशे की झोंक में उपेन्द्र ने आव देखा न ताव और कमरे में सो रहे अपने बूढ़े पिता पर गुस्सा उतारते हुए रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से ऐसा जोरदार हमला किया कि सिर से लहू बहते ही धरम खडिय़ा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अपने नशेड़ी बेटे के हाथों अपने सुहाग को उजड़ते देख बदहवास महिला ने किसी तरह भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी तो जागरूक युवकों ने इसकी खबर चक्रधर नगर थाने में दी।
इधर, बेलादुला खर्राघाट में हत्या की भनक लगते ही हरकत में आए थाना प्रभारी अभिनवकान्त सिंह ने मौके की नजाकत को भांप प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, सतीश पाठक, आरक्षक सुशील यादव, अखिलेश कुशवाहा और डहरु उरांव को तत्काल भेजा। खाकी वर्दीधारियों की टीम जब घेराबन्दी करते हुए मौके पर पहुंची तो गांजे की झोंक में उपेन्द्र लडखड़़ाते हुए भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर थाने ले जाया गया। फिलहाल, हत्प्राण राजमिस्त्री की बीवी अपने एक रिश्तेदार महिला के साथ चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने सिरफिरे उपेन्द्र के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को छानबीन में लिया है।
रायपुर। रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा का भाई सरदार गुरमीत सिंह जुनेजा का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज 26 दिसंबर को उनके निवास स्थान से देवेंद्र नगर शमशान को शाम 4.30 बजे निकलेगी। आप विधायक कुलदीप जुनेजा एवं भूपेंद्र जुनेजा के छोटे भ्राता और अनीश जुनेजा एवमं हर्षित जुनेजा के पिता थे ।

रायपुर, राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार खंभे से जा टकराई। मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि कार में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस देर रात मौके पर आई और कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। रात भर कार खंबे से टिकी हुई थी, जिसकी वजह से बिजली विभाग के लोग भी मौके पर आ गए है।
दुर्ग, ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका।
दरअसल, रात में चिल्लाने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात रात नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह के गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी ऑटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक ने चोरी करने के लिए घुस रहा था। लेकिन शटर में फसने से उसकी मौत हो गई। 20 वर्षीय मुकेश ठाकुर गंजपारा का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। मुकेश पैर की तरफ से घुसा था तो किसी तरह आधा तो घुस गया, लेकिन उसके बाद उसका शरीर फंस गया। गोडाउन के अंदर की तरफ पैर के नीचे कोई सपोर्ट नहीं मिलने से वह छटपटाने लगा। उसका सिर शटर और रोशनदान के बीच में फंस गया था। पूरी रात उसका सिर फंसा रहने से वह सांस नहीं ले पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 5 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 01 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 60 है। आज तक रायपुर में 158302 मरीजो की पहचान हुई है और 155101 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 16 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 313 है | आज प्रदेश में 12,999 टेस्ट हुए है |
37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 20 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/hSjMuBl3Gd
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 25, 2021
रायगढ़ : घटना रायगढ़ जिले से सामने आ रही है जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की कटकर मौत हो गई है। घटना घरघोड़ा तहसील अंतर्गत कंचनपुर की है। दोनों मृतक युवक रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग का काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों लोग रेल ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पेट्रोलिंग का कार्य करते थे। शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से कटकर दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल और कंबल बरामद हुआ है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सुरक्षाकर्मी संजय और करम के शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले। ट्रैक पर शव पड़े देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों की पहचान हो सकी। पहले आशंका जताई गई थी कि दोनों ट्रेन से गिरकर मरे हैं या फिर हत्या कर किसी ने फेंका है। पुलिस को अंदेशा है कि रात करीब 11 से 3 बजे के बीच दोनों की मौत हादसे में हुई है। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुरूद : प्रार्थिया रेणु साहू पिता दौलत राम साहू साकिन सरोजनी चौक कुरुद के लिखित रिपोर्ट लिखाई गई की प्रार्थिया केनाल रोड केंद्रीय स्कूल के पास से जा रही थी तभी अचानक दो लड़के पल्सर मोटर सायकल से आये और पर्स छिनकर भाग गये जिसमें बिना सीम का इनफिक्स कंपनी का टच स्क्रीन स्मार्ट फोन रखी हुई थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अप.क्र.371/21 धारा 379 आईपीसी. कायम कर विवेचना में लिया गया जाँच के दौरान धारा 392,34 आईपीसी.जोड़ी गई।पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुरुद उमेन्द्र टंडन द्वारा पता साजी के लिए टीम रवाना किया गया।
जिस पर आरोपियों के पतासाजी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम करन सारथी पिता सोमनाथ सारथी 19 वर्ष निवासी मेढरका,ईशांत उर्फ इंतु यादव पिता शत्रुघन यादव 20 वर्ष भरदा।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/2021 धारा 392,34 आईपीसी. पंजीबद्ध किया गया है। जिस पर आरोपियों द्वारा चोरी की गई मोबाईल बिना सीम का,लूट में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर गवाहों के समक्ष जप्त किया कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर.आरक्षक लुकेश नेताम ,प्रआर.अश्विनी बंजारे,आर.राकेश बंजारे का विशेष योगदान रहा है।
सूरजपुर : सूरजपुर जिले से फिर एक चिटफंड का मामला सामने आया है। एक चिटफंड कंपनी के दो लोगो को पुलिस ने मुंबई और धमतरी से गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते माह एक पीडि़त ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमे उसने बताया था कि ई टी पी एस ब्राइट कॉम इको सॉफ्ट कम्पनी में उसने पैसा निवेश किया था।
लेकिन कुछ दिन बाद कम्पनी ऑफ लाइन हो गया। ऐसे में पुलिस से शिकायत के बाद कम्पनी के डायरेक्टर समेत दो आरोपी को जिनमे से एक मुंबई से उमेश गायकवाड़ और धमतरी से बृजेश यादव को गिरफ्तार कर सुरजपुर लेकर आया गया है। पूछताछ में पता चला कि सुरजपुर जिले के 192 लोगो से दस लाख रुपए का निवेश कराकर धोखाधड़ी किया गया है। जहा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑडी कार, मोबाइल समेत लगभग 17 लाख के सामान बरामद किए है। वही छत्तीसगढ़ राज्य में करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी की भी पूछताछ में पता चला है कि ऐसे में फिलहाल पुलिस आरोपियों से कई पहलू पर जांच व पूछताछ कर रही है।
कवर्धा : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को महिला तथा बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों का त्वरित निराकरण करने सख्त निर्देश दिया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती - मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भागवत प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में दहेज प्रताडना एवं दुष्कर्म के सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पीडिता के द्वारा दिनांक 18.11.2021 को 181 महिला हेल्प लाईन रायपुर के माध्यम से शिकायत पत्र सखी 1 स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा छ.ग. गस्ती चौक युनियन बैंक बेमेतरा के केन्द्र प्रभारी द्वारा पीडिता के पति एवं उसके परिवार के द्वारा प्रताडना के संबंध में शिकायत पत्र मिली थी। जिसकी काऊंसलिंग कराया गया काऊंसलिंग में आवेदिका द्वारा कानूनी कार्यवाही चाही गई थी। इस तारतम्य में पीडि़ता के शिकायत पत्र पर महिला सेल कवर्धा के द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया। जिसमें पीडिता की शादी 18 जनवरी 2020 को अवधेश साहू कुंआमालगी वाले के साथ हुआ था 19 जनवरी 2020 को विदाई हुई अपने हैसियत के मुताबिक टी वी कुलर आलमरी एवं घरेलू सामान उपहार में दिये थे शादी के दो तीन दिन बाद सभी आरोपीगणों पति अवधेश साहू ससुर ओम प्रकाश साहू, सास अनिता बाई, देवर डोमन, द्वारा शादी में दहेज नहीं मिला है
बोलकर गाली गुप्तार कर मारपीट करने लगे माह फरवरी 2020 को यह घर में अकेली थी तो इनके देवर डोमन द्वारा इसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा डराया धमकाया व दिनांक 21.03.2020 से 1 माह 15 दिन तक तथा नाना ससुर नारायण साहू ,हलधर साहू ,कार्तिकराम साहू, बडा ससुर छबि राम, फुल ससुर हेमंत, सभी मिलकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किये है, पीडि़ता के द्वारा दर्ज कराएं रिपोर्ट के आधार पर जांच किया जा रहा था की दौरान विवेचना के दहेज में दिया गया सामान जप्त किया गया तथा सभी 09 आरोपीयों को गिरुफ्तार कर जेल भेजा गया है प्रकरण के एक आरोपी फरार है। जिसकी पतातलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भागवत प्रसाद तिवारी, उप निरीक्षक डी एन यादव, सउनि रघुवंश पाटिल, प्र आर रत्नेश सिंह, बलदाऊ चंद्रवंशी, आरक्षक हिरेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, नरेश बघेल,अजय चंद्रवंशी, भरत नाथ योगी, शेखर चंद्राकर, महिला आरक्षक रेशमा आडिल का सराहनीय योगदान रहा।










