CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोये दंतपी की जलने से हुई मौत

CG NEWS : फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोये दंतपी की जलने से हुई मौत

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र में जलने से किसान दंपति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किसान और उसकी पत्नी खलिहान में धान की फसल की रखवाली कर रहा था और आग जलाकर दोनों सोए हुए थे। अचानक आग की लपटें तेज हुई और इसकी चपेट में दोनों आ गए।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही पत्नी विजय बेक 55वर्ष की जलने से मौत हो गई जबकि पति मरियानुस बड़ा 57 वर्ष ने रायपुर अस्पताल इलाज के दौरान जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पूरे मामले में सामरी पाठ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और पुलिस आगे की जांच कर रही है। किसान दम्पत्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर है। 

CG NEWS : दोस्त को शराब पिलाकर कटर से गला रेत मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला....

CG NEWS : दोस्त को शराब पिलाकर कटर से गला रेत मार डाला, जानिये क्या है पूरा मामला....

भिलाई : दोस्त की मां से गये उधारी लेने न देने पर अपशब्द का प्रयोग करना युवक को भारी पडा,एक दो दिन के बाद जाकर दोस्त की मां से माफी भी मांगी किन्तु महिला के बेटे को दोस्त की यह हरकत नागवार गुजरा,महिला के पुत्र ने दोस्त को दारू पिलाकर कटर से गला रेत कर मार डाला,वारदात के बाद आरोपी भाग खडा हुआ व अपने पिता को वारदात की पूरी जानकारी भी दे दी पुलिस ने हत्या की इस वारदात मे आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है,घटना नेवई पुलिस थानान्तर्गत का बताया जाता है हत्या की वारदात मरोदा टैक के पास का बताया जाता है घटना सोमवार की रात का है।


भिलाईनगर सीएसपी राकेश कुमार जोशी व नेवई टी आई निरीक्षक भारती मरकाम ने बताया कि विगत दिवस मोनू साहू पिता चन्दू साहू उम्र 24-25 साल अपने दोस्त अम्बेडकर स्कूल के पास नेवई भाठा निवासी के घर गया उसकी मॉ से कुछ पैसे उधारी मे मांगा महिला ने पैसे देने से इंकार करते बोला की तुम लोग केवल शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे हो नही दे सकती इतने पर से महिला को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की फिर एक दो दिन के बाद आकर दोस्त की मां माफी भी मांग ली किन्तु महिला के बेटे को यह सब नागवर गुजारा महिला के अपचारी बेटे ने सोमवार को दोपहर मे अपने दोस्त को दारू पिलाया फिर संध्या के समय दारू पिलाने मरोदा टैक की तरफ ले जाकर महिला के अपचारी बेटे ने फिर से शराब पिलाई और कटर से मोनु साहू का गला रेत का लाश को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दी रात मे ना आने पर मृतक मोनू साहू के परिजन तलाश करते हुए अपचारी बालक के घर गये अपचारी बालक के न मिलने पर आरोपी के पिता ने मृतक के परिजनो को घटनाक्रम से अवगत कराया,हत्या की जानकारी मिलते ही रात्रि मे ही ष्टस्क्क राकेश कुमार जोशी थाना पहुंचे आरोपी को पुलिस ने भाग दौड कर रात मे ही कुम्हारी से धर दबोचा आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए आज सुबह रवाना कर दिया गया फिलहाल पुलिस अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

सरकार ने दो महिला आईएएस को सौंपा नया दायित्व...

सरकार ने दो महिला आईएएस को सौंपा नया दायित्व...

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की दो महिला आईएएस अफसरों को नया दायित्व सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सरगुजा संभाग की कमिश्नर जिनेविवा किंडो को मंत्रालय में सचिव और नियंत्रक शिखा राजपूत तिवारी को अतरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ नियुक्त किया है। 

 खलिहान में सोये दंपति की जलने से मृतु ...

खलिहान में सोये दंपति की जलने से मृतु ...

 

बलरामपुर : जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र में जलने से किसान दंपति की मृतु हो गई। जानकारी के मुताबिक किसान और उसकी पत्नी खलिहान में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे और आग जलाकर दोनों सोए हुए थे।

अचानक आग की लपटें तेज हुई और इसकी चपेट में दोनों आ गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही पत्नी विजय बेक 55वर्ष की जलने से मौत हो गई जबकि पति मरियानुस बड़ा 57 वर्ष ने रायपुर अस्पताल इलाज के दौरान जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

पूरे मामले में सामरी पाठ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और पुलिस आगे की जांच कर रही है। किसान दम्पत्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर है।
 

छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह की जयंती पर, स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह आयोजित, पढ़े पूरी खबर ...

छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह की जयंती पर, स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह आयोजित, पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पाण्डेय की 78 वीं जयंती के अवसर पर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन श्री सत्य सांई हॉस्पिटल ऑडिटोरियम नया रायपुर में किया जा रहा है।

स्मार्ट सिनेमा के संचालक पीएलएन लकी ने बताया कि साल 2020 पूरी तरह कोरोना वायरस की गिरफ्त में रहा, लेकिन उस वर्ष भी लगभग 7 छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित हुई थी जिनमें कड़ा मुकाबला होगा और 29 श्रेणियों में अवार्ड वितरित किए जाएंगे साथ ही 4 स्पेशल और एक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।

फिल्मों का प्रदर्शन मंडल ग्राफिक्स के ऑफिस में किया जा रहा है, जिन्हें ज्यूरी के मेंबर देखकर नंबर देंगे, इस वर्ष सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य रूप से बेनाम बादशाह ,जोहार छत्तीसगढ़ ,तै मोर लव स्टोरी, तोर मोर यारी, ससुराल और दईहान जैसी फिल्में शामिल होंगी, अवॉर्ड फंक्शन के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जो फिल्मी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

'छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव' विषय पर निबंध प्रतियोगित आयोजित , पढ़े ज़रुरी जानकारी  ....

'छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव' विषय पर निबंध प्रतियोगित आयोजित , पढ़े ज़रुरी जानकारी ....

रायपुर : नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी ने नालंदा परिसर एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए 'छत्तीसगढ़ मॉडल और उसका मेरे जीवन में प्रभाव' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की है।

यह प्रतियोगिता हिन्दी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा (बोली) में होगी, जिसमें अधिकतम 750 शब्द में निबंध लिखना होगा। इच्छुक सदस्य प्रतियोगता के लिए निबंध बंद लिफाफा में लाइब्रेरियन नालंदा परिसर, सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास में निर्धारित तिथि 27 दिसम्बर को शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए और तृतीय पुरस्कार 1100 रूपए का प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को 551-551 रूपए का सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।

नालंदा परिसार एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी के प्रथम 35-35 प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 7 जनवरी 2022 को दोपहर 2.30 बजे सेन्ट्रल लाइब्रेरी हॉल रायपुर में किया जाएगा।  

पुलिस ने कोलकाता से चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

पुलिस ने कोलकाता से चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : पुलिस ने कोलकाता से एक चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर गौरंगो राय ने करोड़ो रूपये की ठगी की है । उन्होंने वसुंधरा रियलकाॅन लिमिटेड कंपनी के जरिये लोगों से पैसे ऐंठे हैं .

जानकारी के अनुसार दुलारी वाटिका निवासी पवन कुमार झा , गायत्री नगर तेलीबांधा सहित अन्य पीड़ितों ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । उन्होंने बताया कि वसुंधरा रियलकाॅन लिमिटेड़ कंपनी नामक चिटफण्ड कंपनी के संचालक संदीप पारोई एवं डायरेक्टर आशीष सरकार ने पीड़ितों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर करोड़ो रूपये जमा करा लिये तथा रकम की परिपक्वता तिथि पूर्ण होने पर आरोपियान पीड़ितों को रकम वापस न कर चिटफण्ड कंपनी को बंद कर फरार हो गये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 22/2016 धारा 420, 120 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

 

अस्पताल से फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी, पुलिस महकमे में हड़कंप...

अस्पताल से फरार हुआ सजायाफ्ता कैदी, पुलिस महकमे में हड़कंप...

रायपुर : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को सोमवार इलाज के लिए लाया गया था। कैदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद आरोपी पी मोहन राव को आंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके साथ जेल प्रहरी रामलाल कोसले की ड्यूटी लगाई गई थी।

कैदी केफरार होने की जानकारी लगते ही रामलाल ने इसकी सूचना तत्काल जेल प्रबंधन और मौदहापारा थाना में दी। बहरहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।
 

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालक किसानों को अब तक 116 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का भुगतान उन्हें गोबर बेचने के एवज में किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गोबर विक्रेता पशुपालकों सहित गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में गौमाता की सेवा में शासन-प्रशासन से लेकर ग्रामीण किसान, पशुपालक और गौठान समिति से जुड़े सभी लोग लगे हुए हैं।   

 मुख्यमंत्री ने एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश जारी करने के साथ ही गौठान मेप एप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीणों से 2 रूपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में इस योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से हुई थी। 20 जुलाई 2020 से लेकर 15 दिसम्बर 2021 तक की स्थिति में 58.32 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में गोबर बेचने वालों को अब तक 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। गौठानों में गोबर से महिला स्व-सहायता समूह बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं।
महिला समूहों द्वारा गौठानों में अब तक 9 लाख 69 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 21 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 48 करोड़ 20 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 9321 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या लगभग 67,272 है। गौठानों से जुड़ने और गोधन न्याय योजना से महिला समूहों में स्वावलंबन के प्रति एक नया आत्मविश्वास जगा है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए कुमारप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट जयपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के मध्य एमओयू हो चुका है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10584 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7836 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। जिसमें से 2029 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना से लगभग 2 लाख ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45 प्रतिशत संख्या महिलाओं की हैं। इस योजना से 89 हजार 892 भूमिहीन परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं।

CG NEWS : उपचार के दौरान युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

CG NEWS : उपचार के दौरान युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

कोरबा : सरहदी जिले जशपुर के दुलदुला थाना जशपुर निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने के कारण उपचार के दौरान कोरबा जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गत रात्रि मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुलदुला थाना जशपुर निवासी गजेंद्र सिंह उम्र 35 सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे प्रारंभिक उपचार के लिए जशपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में गत रात्रि मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अस्पताल चौकी पुलिस मर्ग डायरी जशपुर जिला पुलिस को जांच के लिए रेफर कर रही है। 

BIG NEWS : 5 किलों 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार..

BIG NEWS : 5 किलों 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार..

रायपुर : रायपुर के गुढिय़ारी रामनगर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलों 100 ग्राम गांजा जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब गुढिय़ारी रामनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को गांजा बेचने के फिराक में खड़े होने की जानकारी मिलने पर आरोपी को रेलवे स्टेशन के पीछे रनिग रुम के सामने गुढिय़ारी में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक काले रंग का बैग मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा 5 किलों 100 ग्राम अनुमानित कीमत 50000 रुपये को बरामद कर जब्त की गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मानस कुम्भार 22 वर्ष पिता लभ कुम्भार निवासी कादली मुण्डा किशोर नगर उडि़सा बताया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज की गई है।
 

तेज रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौके पर हुई मौत...

तेज रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौके पर हुई मौत...

धमतरी : रविवार की रात हुए सड़क हादसे में मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी मोड़ के दौरान वह नियंत्रण खो बैठा। एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था। काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था।


मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर परसवानी मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पेड़ में टकरा गई, जिससे वाहन बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार के अंदर जनपद अध्यक्ष पुत्र सौरभ ठाकुर घायल अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया था, यहाँ पर रात में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में जा टकराई, एक की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में जा टकराई, एक की हुई मौत...

रायपुर : दो बाइक के आपस में टकराने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंडर भट्टा रायपुर निवासी चंद्रशेखर चतुर्वेदी 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का भाई मनीष चतुर्वेदी पंथी नृत्य ग्राम कूंरा आया था,रविवार को शाम 7 बजे के करीब वापस बाइक से सुशील चतुर्वेदी के साथ वापस पंडरा भाट जा रहा था तभी ग्राम कूंरा पंडरा भाट के बीच रनबटोर तालाब के पास मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमएफ 4026 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से उन्हें ठोकर मार दिया।

जिससे मौके पर ही मनीष चतुर्वेदी की मौत हो गई तथा सुशील चतुर्वेदी घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मर्ग कायम कर लिया है।

 

CG NEWS : स्कूल के पीछे छात्र का शव मिलने से आस -पास के इलाकों में मचा हड़कंप...

CG NEWS : स्कूल के पीछे छात्र का शव मिलने से आस -पास के इलाकों में मचा हड़कंप...

कांकेर : जिले के थाना परलकोट क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बापूनगर में आठवीं कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पीछे मैदान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि बच्चे का मूंह बोनफिक्स लगी पॉलीथीन से ढका था जो मौत का कारण बना, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार परलकोट क्षेत्र ग्राम बापूनगर निवासी समर मंडल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सौरभ मंडल 13 वर्ष कापसी के स्कूल में कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रहा था। 

CG NEWS : युवती ने फासी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : युवती ने फासी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

कोरबा : दीपका थाना अंतर्गत सुभाष नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब जांच पड़ताल के बाद दीपका थाने में दुष्कर्म वह आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है ।


रामपुर चौकी अंतर्गत रामपुर निवासी मनहरण चौहान अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका को दीपका के सुभाष नगर में किराए के मकान में रखकर दुष्कर्म कर रहा थाए जहां वे दोनों पति.पत्नी की तरह रहते थेए मनहरण चौहान यंहा रहते हुए कई बार दुष्कर्म किया लेकिन वह रीतिरिवाजों से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। जिस कारण करीब 1 वर्ष पहले 20 अक्टूबर 2020 को परेशान होकर युवती ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में प्रार्थी शिव कुमार सारथी वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही थी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनहरण चौहान के खिलाफ दुष्कर्म आत्महत्या को प्रेरित करने की धारा 376ए 306 के अपराध पंजीबद्ध कर लिया।
 

पुलिस ने की बड़ी कारवाई , 13 जुआडिय़ों को जंगल से पकड़ा , जब्त की इतनी रकम ....

पुलिस ने की बड़ी कारवाई , 13 जुआडिय़ों को जंगल से पकड़ा , जब्त की इतनी रकम ....

 कोरबा : जिले के सरहदी इलाके में ग्राम कुदमुरा के जंगल में 13 जुआरियों को पुलिस ने धर पकड़ा है। करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने मुखबिर की सूचना पर साइबर टीम की मदद से यहां दबिश दी । 

मौके पर 13 जुआड़ी मिले जो फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। दो स्विफ्ट कार और एक महिंद्रा वाहन से यह सभी जुआड़ी यहां पहुंचे थे जिनके पास से 2 लाख16 हजार 200 रुपये नगद, 13 नग मोबाइल और खाने-पीने का सामान बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तनों की जब्ती की गई है।

 

 तीन गांजा तस्करों को 10 वर्ष सश्रम कारावास की हुई सजा , जाने पूरा मामला

तीन गांजा तस्करों को 10 वर्ष सश्रम कारावास की हुई सजा , जाने पूरा मामला

कोण्डागांव : जिले में गांजा तस्करी के मामले में दो वर्ष पहले पकड़े गए गांजा तस्करों को 10-10 वर्ष करावास की सजा न्यायाधीश ने सुनाई है। लोक अभियोजक दिलीप जैन ने बताया कि 19 अप्रैल 2018 को सूचना मिली कि स्कार्पियों में तीन व्यक्ति जगदलपुर से फरसगांव की ओर गांजा ले जा रहे है, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया था।

इस वाहन में बैठे गांजा तस्करों में तोकेश्वर बंजारा बाजू,तारांचद बंजारा एवं मुख्तार अंसारी के कब्जे से गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी में सीट के नीचे एवं डिक्की में गांजा मिला था। तीनों गांजा तस्करोंको 10-10 वर्ष करावास की सजा सुनाई गई है।
 

 बिरगांव नगर निगम चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला आया सामने, देखे पर्ची ...

बिरगांव नगर निगम चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला आया सामने, देखे पर्ची ...


रायपुर: बिरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 में फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। दरअसल पहले जिस शख्स के नाम से मतदान किया गया था। वह शख्स जब मतदान करने पहुंचा तो पता चला कि उसके नाम से पहले ही मतदान किया जा चुका है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले में जांच की बात कर रहे हैं। 


 200 एकड़ गन्ने की खेत में लगी भीषण आग , दमकल टीम रही नाकाम , पढ़े पूरी खबर ...

200 एकड़ गन्ने की खेत में लगी भीषण आग , दमकल टीम रही नाकाम , पढ़े पूरी खबर ...

कवर्धा : ग्राम लेंजाखार में किसानो के साथ बड़ी घटना हो गई है . उनके 200 एकड़ गन्ने की खेत में आग लगने की जानकारी मिली है . जिसे बुझाने में दमकल की टीम नाकाम रही। बोड़ला पुलिस मौके पर मौजूद है। नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है । 

किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, जिससे उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इस समय किसानों की स्थिति दयनीय है।  आग ने मेहनत पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दमकल की गाडिय़ों का लगातार आग पर काबू पाने आना जाना लगा है।


 

मतदान केन्द्र में प्रतिनिधियों के बीच हुआ झगड़ा , पुलिस ने कराया शांत , जाने पूरा मामला , देखे तस्वीर ...

मतदान केन्द्र में प्रतिनिधियों के बीच हुआ झगड़ा , पुलिस ने कराया शांत , जाने पूरा मामला , देखे तस्वीर ...

बिलासपुर : जिले के मतदान केन्द्र में दो मुख्य दलों के प्रतिनिधियों के बीच हंगामा होने की जानकारी सामने आई है । वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में विधायक और महापौर बूथ के अंदर पहुंच गए थे । इसे लेकर पूर्व महापौर ,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और  समर्थकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया ।

 

मतदान के दौरान सोमवार दोपहर शहर विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव समर्थकों के साथ बूथ के अंदर पहुंच गए। इस दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और अन्य भाजपाई भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लिहाजा, दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

 

किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद  मामला  शांत हुआ। विवाद और गहमागहमी की स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला । हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए। फिर दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देते हुए शांत कराया गया। विवाद के बाद यहां पुलिस अफसरों ने जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी है। मतदान केंद्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

 

कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर , फिर पिटाई भी की , जाने पूरा मामला ...

कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर , फिर पिटाई भी की , जाने पूरा मामला ...

बिलासपुर : सीपत क्षेत्र के बिटकुला में कार सवार युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार की पिटाई भी की । मारपीट से आहत युवक ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के नेवसा में रहने वाले मनोज कुमार साहू ड्राइवर हैं।

शनिवार को वे अपने मामा के घर सीपत क्षेत्र के बिटकुला गांव गया था। वहां से वे अपने भाई विमल और विवेक के साथ अपने गांव लौट रहे थे। करमा और बसहा के बीच सफेद रंग की कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार का चालक वहां से भाग निकला। युवकों ने दूसरे रास्ते से आगे जाकर कार चालक को रोक लिया।

इस पर कार में सवार जीत्तू ने अपने साथियों अनिल तिवारी और जितेंद्र यादव को फोन कर बुला लिया। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज और उसके भाईयों की पिटाई कर दी। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद कार सवार अपने साथियों के साथ भाग निकला। आहत ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उन्होंने रविवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 मुख्यमंत्री ने जारी किए 3 करोड़ 93 लाख रूपए ,  गौठान मेप एप का भी किया शुभारंभ ...

मुख्यमंत्री ने जारी किए 3 करोड़ 93 लाख रूपए , गौठान मेप एप का भी किया शुभारंभ ...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में सोमवार को गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरन उन्होंने पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से जारी की जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर " गौठान मेप एप " का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास , मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह,विशेष सचिव कृषि एवं गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ एस भारती दासन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

 
युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने पूरा मामला

युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने पूरा मामला

बिलासपुर :  जुआ - सट्टे की लत के आपको कभ ऊंचाई तक नही पहुंचाती है। बल्कि आपके विनाश का रास्ता सुनिचित करती है । इस तथ्य की पुष्टि ये घटनी कर रही है । एक छात्र की आत्महत्या करने की जानकारी मिली है । युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम संस्कार राठौर था, वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और जांजगीर के रानी बरछा में रहता था।

जानकारी में मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। 17 दिसम्बर से संस्कार घर से बिना बताए ही निकला था और बिलासपुर सरकंडा अशोक नगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी के घर रह रहा था। मृतक के दोस्त अखिल कुरेशी ने पुलिस को बताया कि, संस्कार जुआ और सट्टे की लत में पढ़ गया था। इस वजह से उसपर काफी कर्जा चढ गया था। लेनदार उस पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहे थे। इस बात से परेशान संस्कार बिलासपुर में छुपकर रहा रहा था।


 

मतदान अपडेट : ग्रामीण जनता शहरों लोंगो को मतदान में दे रही मात , जाने विस्तार से ....

मतदान अपडेट : ग्रामीण जनता शहरों लोंगो को मतदान में दे रही मात , जाने विस्तार से ....

रायपुर : नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुके हैं, जिसमे शहरी की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक वोट पड़े हैं।

वोटिंग का आंकड़ा देखें तो सुबह 11.30 बजे तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंटा, भोपालपटनम, प्रेमनगर में मतदान का आंकड़ा 50 फीसदी पार कर गया है। जबकि इसके उलट महानगर की श्रेणी में आ चुके निगम क्षेत्रों जैसे भिलाई और रिसाली में आंकड़ा 12 और 8 फ़ीसदी है।

जो आंकडे आए हैं वो चकित करते हैं और मुस्कुराने को विवश करते है। कस्बाई या कि ग्रामीण इलाक़े के साथ साथ नक्सल क्षेत्र होने की वजह से संवेदनशील कोंटा में मतदान प्रतिशत 55 फ़ीसदी और भोपालपटनम में मतदान का प्रतिशत 51 फ़ीसदी है। प्रेमनगर में 50 और नरहरपुर में 55 फ़ीसदी के क़रीब आँकड़ा है।

इसके ठीक उलट शहरी इलाक़े में मतदान प्रतिशत बेहद धीमा है। भिलाई में यह आँकड़ा बारह फ़ीसदी तो रिसाली में आठ फ़ीसदी है। भिलाई चरौदा में मतदान प्रतिशत क़रीब 16 है। अर्थात शहरी इलाक़ों में कहीं पर भी आँकड़ा 20 फ़ीसदी को नहीं छू पाया है।
 

 नगर निगम बीरगांव के 95 बूथों पर मतदान जारी , पढ़े अपडेट ...

नगर निगम बीरगांव के 95 बूथों पर मतदान जारी , पढ़े अपडेट ...

रायपुर : जिले में नगर पालिक निगम बिरगांव और गोबरा नवापारा में मतदान जारी है। नगर पालिक निगम बिरगांव में सोमवार सुबह 8 बजे से सभी 95 मतदान केंद्रों में मतदान प्रारंभ हुआ।

इसी तरह गोबरा नवापारा के वार्ड 14 के दोनों मतदान केंद्रों में प्रातः 8 बजे से जारी है. जानकारी के मुताबिक बीरगांव नगर निगम के 95 बूथों पर 11 बजे तक 17.31 प्रतिशत मतदान हुआ है.

वही मतदान केन्द्रो में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। सुबह से पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही।