CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : चित्रकोट जलप्रपात में लापता युवक का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप...

CG NEWS : चित्रकोट जलप्रपात में लापता युवक का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप...

जगदलपुर : चित्रकोट पुलिस ने गीदम निवासी लापता युवक का शव चित्रकोट जलप्रपात में 04 दिनों बाद बरामद किया गया। मृत युवक धीरज गुप्ता पिता जुग्गी लाल गुप्ता 31 वर्ष निवासी गायत्री नगर गीदम से परिवार को बिना बताये स्कूटी लेकर कहीं चला गया था।

04 दिन से घर नहीं पहुंचने पर घर वाले लगातार पतासाजी में जुटे थे। परिजनों द्वारा माबाईल से सम्पर्क नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर चित्रकोट में पतासाजी किया जहां पर चित्रकोट पुलिस की टीम ने जलप्रपात से उक्त युवक का शव बरामद किया। युवक
द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है और मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।
 

बड़ी खबर : 2 पक्षों में हुई चाकूबाजी एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से  हुये घायल..

बड़ी खबर : 2 पक्षों में हुई चाकूबाजी एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से हुये घायल..

जांजगीर : जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रौताही मेले में अचानक 2 पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी तक पहुंच गया। चाकूबाजी में एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेले में ये विवाद नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ था। कोसला गांव रौताही मेले का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया।

इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दिनभर के मेले के बाद मेले में ही नाच-गाने का आयोजन किया गया था।देर रात को नाच-गाना चल रहा था। सब मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस घटना में महेश्वर कश्यप 21 वर्ष, कलीराम यादव 24 वर्ष, राजेश्वर कंवर 26 वर्ष और दिल सिंह 25वर्ष घायल हुए थे। मगर बिलासपुर ले जाने से पहले ही महेश्वर कश्यप की मौत हो गई। महेश्वर के सिर से काफी खून बह गया था। बाकी तीनों का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

CG NEWS : नक्सलियों ने ब्लास्ट कर तीन वाहनों को किया आग के हवाले....

CG NEWS : नक्सलियों ने ब्लास्ट कर तीन वाहनों को किया आग के हवाले....

बीजापुर : जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली-मुरदोंडा मार्ग पर बुधवार की रात करीब 09 बजे एक क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने ब्लास्ट करने के बाद तीन वाहनों जेसीबी, टिप्पर व कैंपर में आगजनी कर फरार हो गये। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नही है।


एएसपी डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि रात करीब 09 बजे दर्जनों की संख्या में नक्सली पहुंचे थे। उन्होंने पहले तो आईईडी विस्फोट किया इसके बाद वहां खड़ी जेसीबी, टिप्पर व कैंपर में एक-एक कर आग के हवाले कर दिया। उन्होने बताया कि एहतियातन सुरक्षा बलों की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
 

तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 60-65 यात्री थे सवार, पढ़े पूरी खबर  ...

तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 60-65 यात्री थे सवार, पढ़े पूरी खबर ...

बिलासपुर : अमरकंटक से खैरागढ़ जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना बिलासपुर मुख्य मार्ग में हुई। बस में 60-65 यात्री सवार थे। इस घटना में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए है, घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया जा रहा है । 

घटना अमरकंटक से वापसी के दौरान कारीआम के बंजारी घाट के पास हुई है, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के नांदगांव जिले के रहने वाले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा में कुछ लोगों का इलाज किया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। 

 फाइनल मैच खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मृतु ...

फाइनल मैच खेलने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मृतु ...

रायगढ़ : अंचल में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ । दो युवकों की एक ट्रेलर से भिडंत से मृत्य हो गई । जानकारी के अनुसार वे दोनों  युवा खिलाड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने कुर्मापाली जा रहे थे । लिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे में एक बेलगाम ट्रेलर ने बाइक समेत दोनों को कुचल दिया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवकों में एक का नाम विमल यादव है, वहीं दूसरे का नाम किशन सिदार है। दोनों ग्राम सरडामाल के रहने वाले हैं। 

 खैरागढ़ में वार्ड क्रमांक 4 के मतदान क्रेन्द्र में हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ये आरोप ....

खैरागढ़ में वार्ड क्रमांक 4 के मतदान क्रेन्द्र में हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ये आरोप ....

राजनांदगांव : खैरागढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली । दोनों पार्टियों ने 10-10 सीटों पर कब्जा किया है।लेकिन वार्ड क्रमांक 4 में टाई होने की घोषणा की गई । इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा से विवाद की स्थिति पैदा हो गई ।

भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता फिर से काउंटिंग की मांग करते हुए मतदान केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र में रखी कुर्सियां फेंक दी और मतगणना में भी गड़बड़ी , का आरोप लगाया है । उनका कहना है कि धोखाधड़ी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया गया है  ।

 

सीपत में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ग्रामीणों के उप्पर चढ़ी, पढ़े पूरी खबर ...

सीपत में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ग्रामीणों के उप्पर चढ़ी, पढ़े पूरी खबर ...

बिलासपुर: सीपत क्षेत्र के कुली में एक बड़ा हादसा हो गया। कुली में गुरुवार सुबह छह बजे सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन चढ़ा दी। इस हादसे चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर सीपत पुलिस ने कार जब्त कर​ ली है।

वाहन चालक की तलाश की जा रही है। सीपत के कुली में रहने वाले सौंखी सिहं ठाकुर गांव के ही धनपाल ठाकुर, दिनेश विश्वकर्मा, धिरेंद्र ठाकुर के साथ सड़क किनारे बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार के चालक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार सड़क से उतरकर नाली में घुस गई।

 

दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य ने अपने पद से दिया इस्तीफ, पढ़े पूरी खबर

दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य ने अपने पद से दिया इस्तीफ, पढ़े पूरी खबर

रायपुर : दुर्गा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु कामरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह इस्तीफा कॉलेज प्रबंधन और प्राध्यापकों के मध्य जारी विवाद से परेशान होकर दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं किया गया है। दुर्गा कॉलेज में सालभर के भीतर यह दूसरे प्राचार्य का इस्तीफा है।

पूर्व प्राचार्य आरके तिवारी भी कुछ माह पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके पश्चात डॉ. कामरा को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि उनकी कार्यशैली से छात्र संतुष्ट थे, किंतु प्रबंधन और प्राध्यापकों के मध्य चल रहे विवाद के कारण उन्हें कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यह विवाद शिक्षकों की कमी, वेतन सहित कई मुद्दों को लेकर है। शिक्षकों का कहना है कि नई भर्ती नहीं होने के कारण उन्हें अत्यधिक कार्य करना पड़ रहा है। उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा प्रबंधन के सदस्य अपने रिश्तेदारों की भी मनमानी तरीके से नियुक्ति करते हैं।
 

मतगणना अपडेट : दुर्ग के चारों नगरीय निकायों के कुछ नतीजे जारी , पढ़े अन्य निकायों के अब तक के परिणाम .....

मतगणना अपडेट : दुर्ग के चारों नगरीय निकायों के कुछ नतीजे जारी , पढ़े अन्य निकायों के अब तक के परिणाम .....

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शहरी सरकारों के गठन के लिए जनादेश का समय आ गया है। दुर्ग जिले के चारों नगरीय निकाय और उतई वार्ड 5 में हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। जामुल में भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 2, JCCJ ने 1 और निर्दलीय ने अभी तक 1 वार्ड में अपनी जीत दर्ज की हैं। वहीं रिसाली नगर निगम के लिए भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।

पहले राउंड की गिनती समाप्ति पर कांग्रेस और भाजपा 16-16 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 8 वार्ड में निर्दलीय आगे हैं। दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा को तीसरे और कांग्रेस को चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा है।

रायगढ़ नगर निगम के दो वार्डों 25 और 9 में उपचुनाव हो रहे हैं। वार्ड 25 से कांग्रेस की सपना सिदार और वार्ड 9 से कांग्रेस की ही रंजना कमल पटेल ने जीत दर्ज की। रायगढ़ की सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं तीन सीट पर अभी भी जद्दोजहद जारी है। बिलासपुर के इकलौते वार्ड तारबाहर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के असलम शेख ने बड़ी जीत हासिल की है।

उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 1 हजार 967 वोटों से हराया। नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं। उपर्युक्त में से कोई नहीं को 1 मत मिला है।

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। अब सिक्का उछालकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
 

कार्टूनिस्ट पांडुरंगा राव को एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित, भिलाई इनकी प्रथम कर्मभूमि ...

कार्टूनिस्ट पांडुरंगा राव को एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित, भिलाई इनकी प्रथम कर्मभूमि ...

भिलाई : इस्पात नगरी भिलाई से अपनी कार्टून कला की शुरुआत करने वाले देश के प्रख्यात कार्टूनिस्ट बीवी पांडुरंग राव के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।

आई कैन फाउंडेशन के संस्थापक गौरव गौतम ने बताया कि यह अवार्ड देशभर के उन चुनिंदा लोगों को दिया गया है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज व देश में विशिष्ट योगदान दिया है। भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त अफसर और वर्तमान में बेंगलुरु में रह रहे बीवी पांडुरंग राव को इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद राहुल कसवां ने सम्मानित किया। वहीं आयोजन में दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के चेयरमैन योगेश वर्मा, इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर अमनप्रीत कौर के साथ परमेश्वर बाली, नेतराम ठगेला व जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के तौर मौजूद थे। इस आयोजन में देश के प्रत्येक राज्य से एक-एक महिला- पुरुष के साथ एक संगठन का चयन इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए किया गया था। जिसमें बीवी पांडुरंग राव को कर्नाटक राज्य से विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

आई कैन डू फाउंडेशन का उद्देश्य ...

आयोजक गौरव गौतम ने बताया कि आई कैन डू फाउंडेशन का लक्ष्य 2023 तक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज में लड़कियों के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित करना है जिससे सैनिटरी नैपकिन की आसान पहुंच के साथ मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बालिकाओं में जागरूकता का प्रसार हो। यह प्रतिष्ठित अवार्ड भिलाई बिरादरी को समर्पित करते हुए बीवी पांडुरंग राव ने कहां कि उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट के प्रोत्साहन से ही अपनी कार्टून कला को विकसित किया था और भिलाई स्टील प्लांट की वजह से ही देश को दुनिया में उन्हें अपनी कार्टून कला का प्रचार प्रसार करने का मौका मिला।

उल्लेखनीय है कि बीवी पांडुरंग राव वरिष्ठ कार्टूनिस्ट है और बीएसपी से सेवानिवृत्ति के बाद बेंगलुरु में रहते हुए देश और दुनिया में अपनी कार्टून कला की धूम मचा रहे हैं। कार्टून कला की वजह से उनका नाम 14 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और 11 बार इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। वहीं उन्हें भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और प्रतिष्ठित यूआरएफ लेजेंड अवार्ड मिल चुका है। राव ने बताया कि इस वर्ष 2021 में उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण अवार्ड कार्टून कला के क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। जिसमें कोरिया, पोलैंड,ब्राजील, जापान, रोमानिया व कोलंबिया में विभिन्न विषयों पर भेजे गए कार्टून के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर विजयवाड़ा में हाल ही में विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।
 

नगर पंचायत बसना के मतदान के नतीजे घोषित, जाने किसने मारी बाजी ...

नगर पंचायत बसना के मतदान के नतीजे घोषित, जाने किसने मारी बाजी ...

महासमुंद : जिले में उप निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 9 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिये गए है। प्रत्याशी शीत गुप्ता विजयी हुए। उन्हें 205 मत मिले। वही निकटतम प्रत्याशी यास्मिन बेगम को 61 मतदाताओं ने अपना वोट दिया। प्रत्याशी गजानंद साव गज्जू को 42 वोट मिले। मतदान में 312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उप निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 9 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के लिए गुरूवार को सुबह 9 बजे से स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल बसना में मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल में प्रेक्षक चंद्रकांत कौशिक, रिटर्निग ऑफिसर आर.पी. बघेल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक सलामे, सेक्टर अधिकारी चंद्रहास नाग, अभ्यर्थियों, उनके गणना सहायकों कीे उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

मतगणना केन्द्र में एक कक्ष और एक ही टेबल पर मतगणना की गई। रिटर्निंग ऑफिसर आर.पी. बघेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कुल 376 मतदाता थे। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 308 अविधिमान्य मतों की कुल सख्या 4 जिसमें से 2 मत खारीज हुआ एवं दो मत नोटा को मिला। 

नक्साली बने विकास कार्य में रोड़ा, प्लांट शुरू होने से पहले किया ब्लास्ट, पढ़े पूरी खबर  ...

नक्साली बने विकास कार्य में रोड़ा, प्लांट शुरू होने से पहले किया ब्लास्ट, पढ़े पूरी खबर ...

बीजापुर : जिले में फिर नक्सलियों का उत्पात दिखा है। बीजापुर में क्रेशर प्लांट में ब्लास्ट और आगजनी की वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गिट्टी क्रेशर प्लांट शुरू होने वाला था।

1 टिप्पर, 1 कैंपर और 1 जेसीबी में आगजनी की खबर सामने आई है। ये पूरी घटना आवापल्ली से लगे मुर्दोण्डा की बताई जा रही है। ये पूरा मामला आवापल्ली थानक्षेत्र का है और एसडीओपी तिलेश्वर यादव ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। 

मतगणना अपडेट : कांग्रेस ने इन जगहों पर खोला अपना खाता, जारी है मतगणना...

मतगणना अपडेट : कांग्रेस ने इन जगहों पर खोला अपना खाता, जारी है मतगणना...

रायपुर: 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। करीब दो हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। इसी गिनती से 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस चुनाव में कुल 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष, 2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल थे।

कुरुद और मारो में कांग्रेस ने अपना खाता खोला ...

वहीं खबर आ रही है कि कुरुद और मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपना खाता खोल लिया है। कुरुद नगर पंचायत के वार्ड एक में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के प्रकाश चनवानी को भारी मतों से हराया है। बेमेतरा जिले में शुरुआती रुझान के मुताबिक मारो नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं यहां वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत हुई है।

भैरमगढ़ में कांग्रेस ...

भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डो में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है। वहीं बेमेतरा के मारो में कांग्रेस प्रत्यासी सुधा तिवारी की जीत हुई है। 53 वोटों से जीत बताई जा रही है। इधर बिरगांव में 11 नंबर वार्ड की मत पेटी खुलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा हल्ला करने की भी जानकारी सामने आ रही है. वार्ड नंबर 22 में भी जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मत पेटी पहले से खुलने का आरोप लगाया है।

बता दें कि 4 नगर पालिका निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, बीरगांव। 5 नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ और 6 नगर पंचायत प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटटनम और मारो में आम चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान किया गया था। जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।

रायगढ़ के इस नगर पालिका निगम में गिनती शुरू ...

इसके अलावा नगर पालिका निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 और 25, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29, राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17, नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14, बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 5 और 11, कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5, भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 9, बसना के वार्ड क्रमांक 9, आमदी के वार्ड क्रमांक 14, कुरुद के वार्ड क्रमांक 1, मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 और थानखम्हरिया वार्ड क्रमांक 11 में उपचुनाव किया गया था। जिसके मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।

जानिए, किस निकाय की मतगणना कहां हो रही है

भिलाई निगम
भिलाई निगम के 70 वार्डों के लिए 463 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना भिलाई के कल्याण कॉलेज, सेक्टर -7 में शुरू हो चुकी है। भिलाई में मेयर का पद अनारक्षित है।

रिसाली निगम
रिसाली निगम के 40 वार्डों के लिए 122 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना रिसाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना शुरू हो चुकी है। रिसाली निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला आरक्षित है।

भिलाई-3 चरोदा निगम
भिलाई-3 चरोदा के 40 वार्डों के लिए 112 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। जिसकी मतगणना स्व। खूबचंद बघेल महाविद्यालय में शुरू हो गई है

बीरगांव निगम
बीरगांव के 70 वार्डों के लिए 95 मतदान केंद्रों में मतदान हुए थे। वोटों 
की गिनती आडवाणी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हो चुकी है।

की गिनती आडवाणी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हो चुकी है।

बड़ी खबर  : घर के अंदर बना रहा था देसी शराब, 55 लीटर अवैध शराब जब्त

बड़ी खबर : घर के अंदर बना रहा था देसी शराब, 55 लीटर अवैध शराब जब्त

रायपुर : घर के अंदर देसी शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 3 ड्रम में भरा 55 लीटर देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत माता स्कूल के पीछे मकान नंबर सीएच 727 में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में देसी शराब बना रहा था। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस आरोपी के घर में छापा मारकर मकान मालिक जगतार सिंह गिल 55 वर्ष इंदर चंद गिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

CG NEWS : फर्जी कम्पनी पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शिविर बंद कराया , पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : फर्जी कम्पनी पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शिविर बंद कराया , पढ़िये पूरी खबर...

अंबिकापुर : गांधी स्टेडियम के पास बिना अनुमति के ऑनलाइन ऋण आवेदन शिविर का आयोजन कर व्यवसाय के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एवं स्टैंड अप योजना के अंतर्गत लोन वितरण करने वाले कंपनी पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शिविर बंद कराया। लोगों से प्राप्त शिकायत के आधार पर एसडीएम प्रदीप साहू ने तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दल शिविर स्थल पर भेजा गया। जांच के दौरान शिविर में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं होने के कारण पूछ-ताछ की कार्रवाई नहीं हो सकी।

तथापि प्रथम दृष्टया कंपनी फर्जी प्रतीत होने पर शिविर स्थल में लगे हुए टेंट पंडाल को जब्त कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कोमल साहू के साथ निगम अमला मौजूद रहा। 

CG NEWS : कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

दुर्ग : पाटन विकासखंड के ग्राम दैमार में एक बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। मां बेटे के बीच सिर्फ काम पर जाने के लिए विवाद हुआ था। मां शांति बाई ने काम पर जाने के लिए बेटे सतीश से कहा तो विवाद हो गया और यह विवाद ही हत्या की परिणिति बन गया। जब आरोपी की मां शांति बाई नहाने के लिए बाथरूम गई तब आरोपी सतीश पीछे से आया और भारी भरकम सब्बल से वार कर अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को पाटन पुलिस ने ग्राम दैमार से ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर रही है। 

नाबालिक ने कलाई काटकर की आत्महत्या, जाने क्या थी वजह....

नाबालिक ने कलाई काटकर की आत्महत्या, जाने क्या थी वजह....

सुकमा : जिले के तोंगपाल में सोशल मीडिया स्नेक वीडियो पर अपनी ही वीडियो वायरल होता देख आत्मग्लानि वश माता-पिता काम से जब घर से बाहर गये तब घर में कोई नही होने पर नाबालिक प्रियंका ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोंगपाल के दिलीप मंडल की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका अपनी दो सहेलियों के साथ स्नेक वीडियो पर अपनी वीडियो बनाई जो वाइरल हो गई। स्थानिय लोगों के बताए अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद आत्मग्लानि वश उसने यह कदम उठाया व अपने हाथ की कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली। उसने जब यह कदम उठाया उस वक्त उसकी मां कपड़े धोने घर से बाहर गई हुई थी, व पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।
 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण और पशु मेला इस तारीख से शुरू होने जा रहा , जाने इसके विषय में ...

जिला स्तरीय प्रशिक्षण और पशु मेला इस तारीख से शुरू होने जा रहा , जाने इसके विषय में ...

महासमुंद : नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं पशु मेला का आयोजन 24 एवं 25 दिसम्बर को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम केदुवा में किया जाएगा । पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ डी डी झरिया ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे से पशु पालकों को पैरा यूरिया उपचार, अज़ोला प्रदर्शन, साइलेज, के निर्माण एवं कम लागत में दुधारू पशु बकरी एवं मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त विकासखण्डों के कृषक एवं पशुपालक भाग ले सकेंगे। मेले में उन्नत नस्ल के पशु-पक्षियों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

इस आयोजन में दुधारू गौवंशीय पशु, बछिया-गिर, साहीवाल, जर्सीकास, एचएफ कास, बैलजोड़ी अंगोल, थारपारकर, दुधारू भैंस वंशीय, पड़िया-मुर्रा, ग्रेडेड मुर्रा, नागपुरी सांड, बकरी वर्ग के पशु शामिल किए जाएगे । जिले के कृषक / पशुपालक उपरोक्त नस्लों के उत्कृष्ट पशुओं के साथ प्रतियोगिता प्रदर्शनी में भाग ले सकेंगे । इसके अलावा अन्य कृषक / पशुपालक भी पशु मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर पशुपालन के आधुनिक तकनीक से अवगत होकर लाभ ले सकेंगे। डॉ झरिया ने जिले के समस्त कृषक पशुपालकों से अपील की अपने उत्कृष्ट पशुओं के साथ पशु मेला प्रदर्शनी में भाग ले । 

माता के मंदिर में हुई बड़ी चोरी , 2 दान-पेटी और गहनो पर हाथ साफ कर गए चोर ...

माता के मंदिर में हुई बड़ी चोरी , 2 दान-पेटी और गहनो पर हाथ साफ कर गए चोर ...

जगदलपुर : जिले के बकावंड ब्लाक में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरो ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने माता के गहने सहित 2 दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया । जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरी की खबर सामने आई है। चोरो ने माता के गहने सहित मंदिर में रखे दो दान पेटी भी उड़ा ले गये है।

इस बात की जानकारी मंदिर के प्रबंधन को करीब तड़के सुबह चार बजे लगी जिसके बाद प्रबंधन वहा मौके पर पहुंचे और तुंरत इस चोरी की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बस्तर के पूर्व एसपी खुद वहां पहुंचे और मामले का जायजा लिया। जिसके पुलिस की टीम मंदिर के अंदर और बाहर लगे कैमरा की पड़ताल कर रही है। चोरी हुए आभूषण की जानकारी ले रहे हैं। ताकि चोरो को जल्द पकड़ा जा सके।

प्रशासन निभा रहा अपना कर्तव्य, रात्रि में बेसहारों का बन रहा सहारा, पढ़े पूरी खबर

प्रशासन निभा रहा अपना कर्तव्य, रात्रि में बेसहारों का बन रहा सहारा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव को देखते हुए लोगों को ठंड और शीत लहर से बचाने के निर्देश दिये हैं । इस दिशा में प्रशासन सक्रियता से जुटी हुई है। कलेक्टर ने रात में चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण किया जा रहा है।

रैन बसेरो, वृद्धाश्रम और आश्रय गृहों में भी बुजुर्गो, दिव्यांगों और बच्चों को ठंड से बचाने स्वेटर, शॉल, मंकी कैप, मफ्लर, मोजे, कम्बल प्रदान करने के साथ हीटर और कमरों को ठंड से सुरक्षित बनाने अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में जरूरतमंद बेसहारा, विक्षिप्त लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिए जा रहे है । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने और विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग विभाग ने प्रदेश के विभिन्न भागों में शीत लहर के प्रकोप से बचाव के लिए जनसामान्य के लिए सलाह जारी की है। 

युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर की हत्या , जाने पूरा मामला ..

युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर की हत्या , जाने पूरा मामला ..

भिलाई : युवक ने अपनी माता का हुये अपमान का बदला अपने दोस्त की जान लेकर लिया । उसने अपने दोस्त को शराब पिलाने के बाद कटर से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। जानकरी के अनुसार एक युवक ने अपनी दोस्त की माता से कुछ रुपए उधार में देने की माँग की थी । माता ने उसे पैसे देने से इनकार दिया। जिसके बाद युवक ने माता को अपशब्द कहा । फिर बाद में गलती का अहसास होने पर उसने उनसे मांफी भी मांग ली । लेकिन नाबिलग बेटा इसे सहन नही कर पाया था । 

नेवई पुलिस थानान्तर्गत सोमवार को अपचारी युवक ने अपने दोस्त मोनू साहू (24) को पहले दोपहर मेंशराब पिलाई और फिर संध्या के समय एक बार और शराब पिलाने मरोदा टैंक की तरफ ले गया और वंही कटर से मोनु साहू का गला रेत कर लाश को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी भी दी । 

पुलिस ने हत्या की इस वारदात में आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

साहू उम्र 24-25 साल अपने दोस्त अम्बेडकर स्कूल के पास नेवई भाठा निवासी के घर गया। उसकी मां से कुछ पैसे उधारी में मांगा। महिला ने पैसे देने से इंकार करते बोला कि तुम लोग केवल शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे हो, नही दे सकती। इतने पर महिला को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज की। फिर एक दो दिन के बाद आकर दोस्त की मां से माफी भी मांग ली। किन्तु महिला के बेटे को यह सब नागवर गुजरा।

 

महिला के अपचारी बेटे ने सोमवार को दोपहर में अपने दोस्त को शराब पिलाया। फिर संध्या के समय एक बार और शराब पिलाने मरोदा टैंक की तरफ ले जाकर कटर से मोनु साहू का गला रेत कर लाश को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दी। रात में न आने पर मृतक मोनू साहू के परिजन तलाश करते हुए अपचारी बालक के घर गये। अपचारी बालक के न मिलने पर आरोपी के पिता ने मृतक के परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। हत्या की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही सीएसपी राकेश कुमार जोशी थाना पहुंचे। आरोपी को पुलिस ने भाग दौड कर रात में ही कुम्हारी से धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए आज रवाना कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बस-ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पढ़े पूरी खबर ..

बस-ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पढ़े पूरी खबर ..

कोरिया : जिले से बस और ऑटो की टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ से रांची झारखंड जा रही बस और ऑटो के बीच टक्कर हुई है।

चरचा थाना क्षेत्र के फूलपुर की घटना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों के शव निकटतम शासकीय अस्पताल की मर्च्युरी में रखे गए है। वहीं घायलों को प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। 

CG NEWS : पेड़ पर लटका मिला 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव

CG NEWS : पेड़ पर लटका मिला 10 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव

दंतेवाड़ा : जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम गमावाड़ा के पास सातधार में रविवार की रात फांसी के फंदे में लटके एक अज्ञात युवक का शव मिला है। अज्ञात युवक का शव करीब 10 दिन पुरानी होने से पूरी तरह से सड़ चुकी है। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोंच खाया है।
पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं पर कर रही है, मृतक अज्ञात युवक ने आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है। थाना स्टाफ के साथ इलाके की सरपंच शांति बाई और कोटवार इतवारी भी मौके पर पहुंचे। जंगल में सफेद रंग के गमछा से पेड़ में लटकी हुए अज्ञात शव को पुलिस ने नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अज्ञात शव के पास से एक बैग मिला है, जिसमें बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल फोन भी है।


भांसी थाना के एसआई प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 28 के बीच होने का अनुमान है। अज्ञात युवक का शव पूरी तरह सड़ चुकी है इसलिए कुछ बता पाना अभी मुश्किल है।
 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी  को किया गया गिरफ्तार....

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार....

कोंडागांव : जिले के बांसकोट थाना के पुलिस की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी रायसिंग नेताम को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के परछीपारा उडीसा में होने से जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से टीम गठित कर ग्राम परछीपारा, उडीसा रवाना किया गया, जंहां आरोपी के मकान में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्रवाई में चौकी बांसकोट प्रभारी उप निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल, आरक्षक सोमेश कश्यप, आरक्षक सुकनाथ मरकाम, आरक्षक पवन समरथ का गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

CG NEWS : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार...

CG NEWS : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार...

रायपुर : रुपये दो गुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये लेकर फरार आरोपी गौरंग राय को तेलीबांधा पुलिस ने पांच साल बाद प. बंगाल में छापा मारकर पकड़ लिया है। आरोपी को आज रायपुर लाया गया। बता दें कि चिटफंड कंपनी में कुछ और डायरेक्टर है। उनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

अपने घर भी नहीं आ रहा था। तेलीबांधा पुलिस को उसे पकडऩे में बड़ी मशक्कत करने पड़ी। पिछले 8 दिनों से पुलिस की टीम बंगाल में आरोपी की तलाश कर रही थी। उसके घर के आसपास हुलिया बदलकर बैठे हुए थे। आरोपी सोमवार को जैसे ही अपने घर आया पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वसंधुरा रियल कॉम कंपनी का तेलीबांधा इलाके में ऑफिस था। कंपनी ने रियल स्टेट में निवेश का झांसा दिया था। कंपनी में निवेश करने पर 6 साल में दोगुनी रकम और हर महीने ब्याज का वादा किया था। निवेश करने वालों को कंपनी ने बांड पेपर भी दिया था। जब लोगों को पैसा देने का समय आया तो कंपनी के डायरेक्टर ताला लगाकर भाग निकले। कंपनी में रायपुर और उसके आसपास के लोगों ने 2 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। लोगों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया था।