CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : कुएं में डूबने से हुई मौत

CG NEWS : कुएं में डूबने से हुई मौत

जशपुर : जिले के पत्थलगांव के ग्राम तिलडेगा कटँगतराई में 24 दिसंबर की दोपहर कृष्णा एक्का अपने खेत की रखवाली करने गया था वही खेत में स्थित कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गयी, काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरु कर दी। तभी वो खेत पहुंचे औऱ कुंए में देखा तो कृष्णा की लाश तैरती हुई दिखाई दी।

तभी आनन फानन में परिजनों ने शव को कुंए से बाहर निकाला और युवक के जिंदा होने की आश लिए उसे घर ले आये लेकिन उनकी उम्मीद काफी देर पहले ही टूट चुकी थी। ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पत्थलगांव थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी और अभी तक ये बात भी स्पष्ट नहीं हुई है की युवक की मौत कैसे हुई और उसके पिछे का क्या कारण है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

CG NEWS : जंगली भालू के हमले से घायल हुआ ग्रामीण, पढ़िये पूरी खबर....

CG NEWS : जंगली भालू के हमले से घायल हुआ ग्रामीण, पढ़िये पूरी खबर....

जगदलपुर : जिले के बस्तर थाना क्षेत्र के निवासी एक ग्रामीण मिठू आज सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल जा रहा था, इसी दौरान एक जंगली भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, इस दौरान जंगल जा रहे अन्य ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनने के बाद हमलावर भालू को खदेड़कर घायल को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर निवासी मिठू उम्र 35 वर्ष जो आज सुबह घर से 01 किमी दूर जंगल मे लकड़ी काटने जा रहा था, इसी दौरान पीछे से एक बड़े भालू ने मिठू पर हमला कर दिया, भालू के हमले से ग्रामीण मिठू के हाथ, जांघ के अलावा पीठ जख्मी हो गया। अन्य ग्रामीण जो लकड़ी लेने जा रहे थे, उन्होंने भालू को भगाया और घायल को पहले बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया उसके बाद उसे मेकाज रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
 

दुर्ग में दूसरे दिन कोरोना से फिर एक हुई मौत, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप

दुर्ग में दूसरे दिन कोरोना से फिर एक हुई मौत, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप

भिलाई : दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण कम होने की जगह और बढ़ता ही जा रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना से दो मौत और 7 संक्रमित मिलने शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन मौतों के बाद जिले में अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1805 पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो बढ़ कर 38 हो गया है। इसमें दो को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य का उपचार अलग-अलग असपतालों में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को 50 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का इलाज पिछले एक सप्ताह से सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा था। उसे कोविड संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारी होना भी बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की बात करे तो अब तक जिले में कुल 97081 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब तक 95239 लोग ठीक हो चुके हैं। वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान जिले के सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर दस्तक अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन कर रही है। इसके साथ ही हाट बाजार और धान संग्रहण केंद्र में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आने वाले सभी लोगों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। विदेश से आए लोगों का कोविड टेस्ट कराने के साथ ही उन्हें होम कोरंटाइन किया जा रहा है। 

ड्राइविंग लायसेंस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने सरकार ने टेस्ट का नया तरीका निकाला, जाने इसके विषय में ....

ड्राइविंग लायसेंस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने सरकार ने टेस्ट का नया तरीका निकाला, जाने इसके विषय में ....

जगदलपुर : सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक नई गाइड लाइन जारी कि है। इसके तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक को सेंसर आधारित ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट पूरी तरह डिजिटल व मानव रहित होगा जिसमें आवेदक को कैमरों के सामने टेस्ट पास करना होगा। सरकार की इस व्यवस्था से ड्राइविंग लायसेंस में हो रही कई अनियमितताओं पर रोक लगेगी साथ ही इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता आएगी। गत दिनों मंत्रालय में परिवहन विभाग की बैठक में यह प्रस्ताव पारित की किया गया है।

बस्तर जिले में भी यह व्यवस्था जल्द लागू होने वाली है। जिला परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइविंग लायसेंस पाने के लिए अब वाहन धारकों को कम्प्यूटराईज्ड ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
 

सीमा सुरक्षा बल इस तारीख को हॉफ मैराथन आयोजित कर रहा, पढ़े पूरी जानकारी ...

सीमा सुरक्षा बल इस तारीख को हॉफ मैराथन आयोजित कर रहा, पढ़े पूरी जानकारी ...

कांकेर : देश इस वक्त स्वर्णिम विजय दिवस मना रहा। इसके उपलक्ष्य में लोगों को देशभक्ति और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने एक हॉफ मैराथन आयोजित कर रहा है । बता दे कि वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत के विजय की 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश स्वर्णिम विजय दिवस मना रहा है।

सीमा सुरक्षा बल 16 जनवरी 2022 को तहसील भानुप्रतापपुर में हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 16 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के महिला एवं पुरूष भाग ले सकते हैं।

इस मैराथन को सफल बनाने के लिए कमाडेण्ट, 81 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। हॉफ मैराथन के लिए पंजीकरण जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा, जिसका कोई भी शुल्क देय नहीं है।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि वे इस हॉफ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनायें। उन्होंने शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इसमें शामिल होने की अपील किया है।

 

इस नवोदय ‎स्कूल के 13 स्टूडेंट्स मिले कोरोना‎ पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर ...

इस नवोदय ‎स्कूल के 13 स्टूडेंट्स मिले कोरोना‎ पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर ...

रायगढ़ : भूपदेवपुर स्थित नवोदय ‎स्कूल के 13 स्टूडेंट्स कोरोना‎ पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमित 8वीं ‎और10वीं क्लास के स्टूडेंट्स हैं। ‎शुक्रवार की सुबह स्कूल में 3‎ छात्राओं में सर्दी, खांसी बुखार जैसे लक्षण होने पर उनकी कोविड जांच ‎कराई गई। एंटीजन टेस्ट में उनकी‎ रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में‎ सतर्कता बरतते हुए देर शाम उनके संपर्क में आने वालों की जांच‎ की गई।

वहीं उनमें से 10 संक्रमित‎ स्टूडेंट्स और मिले। सभी संक्रमित‎ स्टूडेंट्स को हॉस्टल से गेस्ट हाऊस‎ में शिफ्ट कर दिया है। देर रात‎ ‎साढ़े 10 बजे तक स्वास्थ्य विभाग‎ की टीम स्टूडेंट्स की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग‎ में जुटी रही।‎

सुरक्षा के मद्देनजर भूपदेवपुर‎ स्थित नवोदय स्कूल कैंपस को‎ कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया‎ है। वर्तमान में यहां छठवीं से लेकर‎‎ ‎12वीं तक कक्षाओं में पढ़ाई चल‎ रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों‎ के अनुसार 3 सौ से अधिक स्टूडेंट्स स्कूल परिसर में रहते हैं।‎ 

पीएलजीए गठन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 4 पन्ने का बुकलेट जारी , जाने क्या बताया इसमें ...

पीएलजीए गठन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 4 पन्ने का बुकलेट जारी , जाने क्या बताया इसमें ...

बीजापुर : नक्सलियों ने अपने लड़ाकू संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के दो दशक पूरे होने पर 4 पेज की एक बुकलेट जारी किया है। वर्ष 2000 में नक्सलियों ने पीएलजीए का गठन कर इसे छापामार स्वरूप दिया था, तब से-लेकर अब तक नक्सलियों की यह इकाई छापामार हमले कर सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने एवं आम नागरिकों को निशाना बनाती आ रही है।

नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) पर आधारित जारी बुकलेट में दिसंबर 2000 से अगस्त 2021 तक नक्सलियों को हुए नफे और नुकसान का आंकड़ा जारी किया गया है। नक्सलियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 वर्षों में मुठभेड़ों के अलावा हादसों और बीमारियों से 4739 नक्सलियों के मारे जाने का खुलासा किया है।

नक्सलियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 909 महिला 16 सीसी सदस्य 44 एसएससी, एसजेडसी, एससी सदस्य 09 आरसी सदस्य और 168 जेसी, डीवीसी और डीसी सदस्य इसमें शामिल हैं। पिछले 20 वर्षों में पुलिस एवं फोर्स पर अब तक कुल 4031 छोटे बड़े हमले किए जाने की जानकारी दी गई है। इस दौरान नक्सलियों ने 3054 जवानों को मारने 3672 जवानों को घायल करने 3222 हथियार लूटने और 155356 कारतूस लूटने का दावा भी किया है। हमलों के दौरान 196 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि भी की गई है।

नक्सलियों द्वारा जारी बुकलेट में हेलिकॉप्टर हमले का भी जिक्र करते हुए बताया कि फोर्स ने उन पर हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हमला किया था, लेकिन नक्सलियों ने भी ड्रोन और हेलिकॉप्टर को नुकसान पहुंचाया है। साल 2008 में बीजापुर, 2010 में झारखंड, 2011 रांची और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, 2012 में झारखंड, 2013 में सुकमा हेलिकॉप्टर पर फायरिंग कर नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है।

 

 प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने को कहा , वे सभी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है : मुख्यमंत्री

प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने को कहा , वे सभी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है : मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को क्रिसमस पर्व पर राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिखाया है। जहां प्रेम और सद्भाव होगा वहां विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मूल्य भी यही हैं और छत्तीसगढ़ शासन का मूलमंत्र भी यही है।

बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं कष्ट सहकर भी पीड़ितों की सेवा करते रहने का मार्ग हमें दिखाया है। पिछले दो-तीन दशकों में पूरी दुनिया में मानव-मूल्यों में तेजी से गिरावट आई है। हिंसा और घृणा का वातावरण घना हुआ है। ऐसे में प्रभु यीशु मसीह के संदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। हम सभी को उनकी शिक्षाओं को याद रखने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। नफरत का रास्ता जंग और अशांति का रास्ता है, जबकि प्रेम का रास्ता शांति और सद्भाव का रास्ता है। प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने का आदेश दिया है, वे सभी गुण हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है। सभी तरह के विश्वासों और परंपराओं का आदर ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है।

बघेल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमने अधोसंरचना के निर्माण के साथ-साथ अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया है। तीन वर्ष पहले हम लोगों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था। हमारे सपनों का वह छत्तीसगढ़ आज साकार होकर सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। नवनिर्वाचित बिशप अजय जेम्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विधायक रेणु जोगी, महापौर ऐजाज ढेबर, पूर्व विधायक अमित जोगी सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

ज्ञान कहीं से भी मिले उसे ग्रहण करें, मन में प्रश्न है तो उसे अवश्य पूछें : मुख्यमंत्री

ज्ञान कहीं से भी मिले उसे ग्रहण करें, मन में प्रश्न है तो उसे अवश्य पूछें : मुख्यमंत्री

रायपुर : प्रगति के लिए व्यक्ति का सवाल पूछना जरूरी। पिछड़ने का सबसे बड़ा सबब यही है कि हम सवाल नहीं पूछते। उक्त बातें मुख्यमंत्री बघेल ने ने शुक्रवार की शाम राजधानी के निजी स्कूल में आयोजित नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट 2021 के फाइनल राउंड में कहीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन में प्रश्न है तो शिक्षक से अवश्य पूछिये। बच्चों को उनके प्रश्नों के उत्तर मिलने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्विज कॉन्टेस्ट के विजेता धमतरी, उप-विजेता कांकेर के साथ ही बलौदाबाजार और कोण्डागांव की टीमों को भी मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 51, 31 और 21 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सतत् अध्ययन की आवश्यकता है। सामान्य ज्ञान उसी के पास होगा, जो निरंतर अपडेट रहेगा। आजकल नये-नये खोज हो रहे हैं, पुराने के साथ नये जानकारी का होना भी जरूरी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है। सफलता के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से हम अपनी क्षमता की पहचान होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान कहीं से भी मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए। मन में प्रश्न है तो उसे अवश्य पूछना चाहिए।बच्चों को पूरी शालीनता के साथ बड़ों से सवाल पूछना चाहिए। जो जितना सवाल पूछता है,वह उतनी प्रगति करता है। जिन समाजों ने सवाल पूछे उन्होंने उन्नति की। हम अपने आप से सवाल नहीं पूछते इसलिए हम पिछड़ गए।

नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट 2021...

नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट 2021 की इस विद्यालयीन प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों के 20 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। फाइनल राउंड में कोण्डागांव, कांकेर और बलौदाबाजार की टीमें पहुंची। इस क्विज में कुल 8 राउंड-छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं कला, पहचानों कौन, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ स्पेशल, कोविड-19, खेल-खिलाड़ी, अविष्कार एवं खोज और रैपिड फायर के तहत प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश गोयल, संचालक राजेन्द्र गोयल, एमडी नरेन्द्र गोयल सहित प्रतिभागी स्कूलों के बच्चे, शिक्षक भी उपस्थित थे।

BIG BREAKING : त्यौहार के एक दिन पहले राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, आज रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज

BIG BREAKING : त्यौहार के एक दिन पहले राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, आज रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज

 रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 9 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 01 कुल 01 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 58 है। आज तक रायपुर में 158297 मरीजो की पहचान हुई है और 155098 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 23 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 9 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 296 है | आज प्रदेश में 20932 टेस्ट हुए है |

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जाने किस दिन होंगे चुनाव

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जाने किस दिन होंगे चुनाव

रायपुर | राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के सभी 28 जिलों में पंचायत चुनाव होंगे। प्रदेश के 2 जिलों में आम चुनाव होगा, बाकी जिलों में उपचुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के कोरिया और कोंडागांव जिले में आम चुनाव होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नामांकन होगा, 4 जनवरी को स्क्रूटनी, 6 जनवरी तक नाम वापसी होगी। वहीं 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 20 जनवरी को ही मतगणना की जाएगी।

पंचायत चुनाव में कुल 18 लाख 57 हजार 235 मतदाता हिस्सा लेंगे, जिला पंचायत सदस्य समेत 2075 पदों के लिए चुनाव होंगे। 3 जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद पंचायत सदस्य, 235 सरपंच और 1807 पंच पद के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे, मतपत्र के जरिए चुनाव कराए जाएंगे, गैर दलीय आधार पर चुनाव होंगे। चुनाव वाली जगहों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न पर लगा कोरोना ग्रहण, राज्य सरकार ने जारी की नए साल में जश्न के सम्बन्ध में निर्देश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नए साल के जश्न पर लगा कोरोना ग्रहण, राज्य सरकार ने जारी की नए साल में जश्न के सम्बन्ध में निर्देश

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में नए साल में मनाये जाने वाले जश्न के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी का दी है | जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में नए साल के उपलक्ष्य में आयोजन होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही भाग लेने की अनुमति दी है | 

देखें आदेश :-

CG NEWS : चोरी की 5 मोटर के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : चोरी की 5 मोटर के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

जगदलपुर : थाना केातवाली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी होने की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर थाना कोतवाली की टीम ने शातिर मोटर सायकल चोर यशवंत मण्डावी उर्फ चार्जर उर्फ गोल्डी उर्फ गोलू पिता स्व. बलराम मण्डावी निवासी पुराना मार्केट बचेली जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया, पुछताछ में चोरी के बाद मोटर सायकलों को डिमरापाल अस्पताल में छुपा कर रखना बताया। आरोपी के निशानदेही पर 05 मोटर सायकलों को बरामद किया गया।


चोरी हुये 04 मोटर सायकल के संबंध में थाना कोतवाली, थाना परपा एवं थाना दंतेवाड़ा में पूर्व से ही अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
 

चूल्हे की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस...

चूल्हे की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस...

रायपुर : संजय नगर के मदीना चौक क्षेत्र में चूल्हे की आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 23 दिसंबर की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी। रेस्क्यू टीम पहुँचने के पहले ही अधेड़ युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टिकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

जिस युवक की मौत हुई उसका नाम वीरेंद्र पटेरिया 45 वर्ष बताया जा रहा है। वीरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था। घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था। पुलिस को पता चला कि अधेड़ युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है। उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वो बीमार रहता था। ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा कि खुद आत्महत्या करने के लिए आग लगाई होगी। घर में पूरा सामान जल चुका था। रात के वक्त मकान के बाहर आग दिखने लगी तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया। टीम अंदर पहुंची तो यहां जल चुके युवक की लाश मिली थी। 

अपनी भाभी को तड़पा तड़पा कर मारने वाले देवर और देवरानी को आजीवन कारावास की मिली सजा

अपनी भाभी को तड़पा तड़पा कर मारने वाले देवर और देवरानी को आजीवन कारावास की मिली सजा

 जांजगीर : बलौदा थाना क्षेत्र के देवारपारा गांव में एक दम्पति ने अपनी ही भाभी से पहले तो मारपीट की, फिर रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद मिट्?टी तेल डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह जल गई और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने पाया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला के देवर और देवरानी ने उसे मारा था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला जिला अपर सत्र कोर्ट में चल रहा था। अब 2 साल बाद इस मामले में कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा देने का फैसला सुनाया है।

दर्दनाक सड़क हादसा :  हादसे में दो बाइक सवार युवकों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में दो बाइक सवार युवकों की हुई मौत

गरियाबंद : नेशनल हाइवे 130 (सी) में बूढग़ेलटप्पा इंदागांव के बीच बीती रात 2 युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है। दोनों युवकों का शव इंदागांव के बीच बाकड़ी नाला पुल के नीचे मिला है। इससे पहले भी बुधवार को 5 किलोमीटर के अंतराल में खोखमा पुल के नीचे भी पानी में एक शव मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पुल मोड पर मौजूद है।

हादसा होने का यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार मोड़ में अनियंत्रित होकर पुल के पिल्हर से टकरा गए होंगे। पिल्हर से टकराने के बाद दोनों युवक बाइक समेत पुल के नीचे 30 से 40 फिट दूर जा गिरे। हादसा रात में हुआ है। जिसके कारण घायलों को मदद भी नहीं मिल सकी। दोनों युवक कालीमाटी निवासी परमेश्वर और रूपसिंह की मौत हो गई। पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है।  

परिवारिक विवाद को लेकर ढाई साल की मासूम की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

परिवारिक विवाद को लेकर ढाई साल की मासूम की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र में ढाई साल की एक मासूम की हत्या के प्रयास किया गया था . इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाउराम यादव ने गिधौरी थाना में मामला दर्ज कराया कि 21 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे रिपोर्ट लिक्वाई थी . इसमे उन्होंने बतया कि आरोपी प्रदीप यादव ने परिवारिक विवाद को लेकर ढाई साल की बच्चा मयंक यादव की हत्या करने के इरादा से बास के बड़े से बच्चे के सिर में प्राण घातक चोट पहुंचाई ।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। रतनपुर पुलिस 23 दिसंबर को ग्राम गिधौरी से घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप निवासी को पकड़कर पूछताछ कि।उसने अपना अपरा स्वीकार कर लिया । इसके बाद आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा दिया गया। आरोपी के खिलाफ इन धाराओं के तहत धारा क्रमांक 625 / 2021 धारा 307 अपराध पंजीबद्ध किया गया था .

 

 किशोरी से 8 माह तक करता रहा दुष्कर्म, 11 माह बाद हुई इतने साल कई सजा ...

किशोरी से 8 माह तक करता रहा दुष्कर्म, 11 माह बाद हुई इतने साल कई सजा ...

 बिलासपुर : युवती से दुष्कर्म एक घटना सामने आई है। ये घटना सीपत थाना क्षेत्र कई है । एक शादीशुदा युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। इस दौरान युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने 11 माह बाद 20 साल की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 2 अप्रैल 2020 की सुबह 6 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। एक घंटे बाद भी वह वापस नहीं आई, तब परिजनों ने उसकी खोजबीन की। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान होकर परिजन ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ।

पुलिस नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। करीब 8 माह बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2020 को मोपका से लिंगियाडीह निवासी संतोष उर्फ कृष्ण कुमार वर्मा 41 वर्ष के साथ किशोरी को पकड़ लिया।

पूछताछ में पता चला कि वह किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह शादीशुदा होने के बाद भी उससे शादी करने का झांसा देकर उसे भगाकर ले गया था। इस दौरान उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने की बात भी सामने आई। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल के दौरान युवक को अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाया। लिहाजा, उसे 20 साल कैद व 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
 

कुशाभाऊ ठाकरे के कुलपति को आगरा में इस अवार्ड से किया गया अलंकृत...

कुशाभाऊ ठाकरे के कुलपति को आगरा में इस अवार्ड से किया गया अलंकृत...

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा को ब्रज रत्न अवार्ड 2021 से अलंकृत किया गया। यह अलंकरण आगरा में आयोजित समारोह में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदान किया। समारोह आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस समारोह में समाज एवं कला के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 विभूतियों को अलंकृत किया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रो. बलदेव भाई शर्मा को यह अलंकरण शिक्षा एवं राष्ट्र चिंतन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किया गया। यह आयोजन इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। प्रो. बल्देव भाई शर्मा के अलावा हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को भी ब्रज अलंकरण दिया गया।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा के ब्रज रत्न आवार्ड से अलंकृत होने पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आनंद शंकर बहादुर, डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. शाहिद अली, डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेंद्र शर्मा, डॉ. राजेंद्र मोहंती सहित देश के विभिन्न शिक्षाविदों एवं पत्रकारों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

मुख्य सचिव ने धान के परिवहन को लेकर दिये ये निर्देश, जमा करना है 61 लाख मीट्रिक टन चांवल...

मुख्य सचिव ने धान के परिवहन को लेकर दिये ये निर्देश, जमा करना है 61 लाख मीट्रिक टन चांवल...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग के लिए राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। इसके फलस्वरूप केन्द्रीय पुल में लगभग डेढ़ लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इसके अलावा राज्य सरकार ने केन्द्रीय पुल में जमा कराए गए चांवल को तेजी से परिवहन के लिए भी भारतीय रेल से समन्वय कर इंतजाम किए हैं।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी कलेक्टरों को भारतीय रेल द्वारा खाद्यान्नों के परिवहन के लिए 31 दिसम्बर तक दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय रेल के गुड्स शैड और टर्मिनल में खाद्यान्नों के परिवहन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है, जिससे कि कस्टम मिलिंग कर भारतीय खाद्य निगम में जमा कराए गए चांवल का तेजी से परिवहन हो सके।

जैन ने कलेक्टरों से कहा है कि भारतीय रेल द्वारा दी जा रही सुविधाओं से कस्टम मिलिंग में तेजी आएगी, वहीं राज्य सरकार को केन्द्रीय पुल में चांवल जमा करने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए खाद्यान्न के परिवहन को 31 दिसम्बर तक की अवधि के लिए उच्च प्राथमिकता दी गई है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पुल में लगभग 61 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ में तेजी से कस्टम मिलिंग का काम चल रहा है। राज्य सरकार द्वारा कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 से बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल की गई है। इसके साथ ही मिलरों को संग्रहण केन्द्रों के साथ-साथ धान खरीदी केन्द्रों से ही धान का उठाव करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल बच्चों का त्वरित उपचार करने दिये निर्देश ...

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल बच्चों का त्वरित उपचार करने दिये निर्देश ...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने सुकमा जिले में एक वाहन दुर्घटना में स्कूली बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर से घटना की सम्पूर्ण जानकारी ली और घायल छात्र-छात्राओं के त्वरित और बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के दोरनापाल आश्रम के बच्चे शीतकालीन छुट्टी में अपने घरों के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 10 छात्राएं घायल हुईं हैं।  

छुट्टियां मनाने जा रहे थे घर, हुआ सड़क हादसा, पढ़े पूरी खबर ....

छुट्टियां मनाने जा रहे थे घर, हुआ सड़क हादसा, पढ़े पूरी खबर ....

सुकमा : शीतकालीन छुट्टियों में अपने-अपने घर जा रहे बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा के तेमालवाड़ा गांव की है। शुक्रवार सुबह द्रोणापाल आश्रम से सभी छात्राएं शीतकालीन छुट्ट लगने के बाद वाहन में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान तेमालवाड़ा गांव के पास उनकी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई ।
इस हादसे में आठ से दस छात्राएं घायल हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहाँ पर उपचार जारी है।
 

बड़ी खबर : करोंड़ो रूपये की ठगी करने वाले चिटफंड कम्पनी महानदी एडवायजरी कम्पनी के डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर : करोंड़ो रूपये की ठगी करने वाले चिटफंड कम्पनी महानदी एडवायजरी कम्पनी के डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार

धमतरी : अपराध कमांक - 126 / 2019 धारा 420, 34 भादवि ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिश की धारा 4, 5, 6 एवं छ.ग. निक्षेपको के हितो के संरक्षण अधि0 की धारा 6, 10


महानदी एडवायजरी चिटफंड कंपनी द्वारा निवेशकों से किये गये करोड़ो रूपये की धोखाघड़ी के मामले में मुख्य आरोपी मयंक सोनकर गिरफ्तार
फरार मुख्य आरोपी की विगत ढाई वर्षों से सतत की जा रही थी पतासाजी, संभावित हर स्थानों में दी गई थी दबिश
फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपना पता ठिकाना एवं मोबाईल नम्बर
आरोपी से 01 नग एन्ड्रायड मोबाईल, 03 नग एटीएम कार्ड व पैन कार्ड किया गया जप्त


पूर्व में 03 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप एवं पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार चिटफंड अधिनियम के तहत् दर्ज प्रकरणों में फरार आरोपियों की सतत पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं निवेशकों की धन वापसी की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में चिटफंड के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की सतत पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया गया। जिसमें महानदी एडवायजरी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर मुख्य आरोपी मयंक सोनकर को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित कुशल काम्पलेक्स बठेना अस्पताल धमतरी के सामने वर्ष 2010 से 2016 तक महानदी एडवायजरी कम्पनी का ब्रांच ऑफिस खोलकर आम लोगों से लोक लुभावना वादा कर कम समय में अधिक पैसा रिटर्न करने का प्रलोभन देकर निवेशकों से उनकी मेहनत की कमाई को निवेश कराकर महानदी कम्पनी के डायरेक्टर मयंक सोनकर, कुलेश्वर सोनकर एवं यशवंत सोनकर तथा हेमंत देवांगन व चित्रसेन साहू के द्वारा निवेश की गई राशि को दुर्भावना व कपट पूर्वक अपने स्वयं के हितों में उपयोग कर धोखाघड़ी किया गया। प्रार्थी मोरध्वज कुम्भकार निवासी सेमरा थाना भखारा की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की कायमी के उपरांत से ही आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए फरार होकर लगातार अपना पता ठिकाना बदलते हुए लुक-छिप रहे थे, जिनकी हर संभावित स्थानों में पता तलाश किया गया तथा पूर्व में भी टीम तैयार कर बंगलोर एवं हैदराबाद रवाना किया गया, किन्तु आरोपीगण अपराध कायमी दिनांक से फरार होकर  

भीषण सड़क हादसा : बस का ब्रेक फेल होने से 16 यात्री हुवे घायल, पढ़िये पूरी खबर...

भीषण सड़क हादसा : बस का ब्रेक फेल होने से 16 यात्री हुवे घायल, पढ़िये पूरी खबर...

घटना बिलासपुर जिले के कोटा से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यह हादसा बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्री बस से अमरकंटक से राजनांदगांव जिले के खैरागड़ के लिये वापस आ रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हुआ और बस अंनियत्रित होकर घाट से पलट गई है। घटना के बाद गौरेला पुलिस व बेलगहना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।


मिली जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्री बस राजनांदगांव से अमरकंटक गये हुए थे। सभी यात्री नांदगांव जिले के रहने वाले है सभी मां नर्मदा के दर्शन कर के वापस आ रहे थे। तभी बस बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट के पास अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। जानकारी अनुसार सी जी 04 AK 2264 वाल्वो की बस अमरकंटक से वापसी डेलकडीह, खैरागड़ जा रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस व बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 112 से जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 60 से 65 लोग सवार थे जिसमे से 16 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है तीनों महिला है। पुलिस की जांच जारी है।
 

CG NEWS : कार चालक ने दो वाहनों को मारी ठोकर ..

CG NEWS : कार चालक ने दो वाहनों को मारी ठोकर ..

कोरबा : बालकोनगर थाने की रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत रजगामार ऑटो.बस स्टैंड में गत रात्रि 11 बजे के लगभग कार में सवार चार युवक पूरी तरह से नशे के आगोश में थे। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसने ऑटो एवं बस स्टैंड में खड़े दो चारपहिया वाहनों को ठोकर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चालक अपनी वाहन लेकर निकलने लगा। लेकिन क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के चालकों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद इनके मध्य वार्तालाप शुरू हो गया। बताया जाता है

कि इस घटना में कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई। जिसके कारण दुर्घटनाकारित एवं दुर्घटना प्रभावित वाहनों के चालक व मालिक आपसी वार्तालाप में शामिल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।