CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
आर पी एफ और पुलिस ने जप्त किया 22 किलो गांजा, पढ़े पूरी खबर ...

आर पी एफ और पुलिस ने जप्त किया 22 किलो गांजा, पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : सीआईबी डिटेक्टिव विंग आर पी एफ और रामनगर लोकल पुलिस ने गांजे तस्करों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है। रेसुब प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग जगहों से करीब 22 किलो गांजा जब्त किया गया है। गुढ़ियारी साइड पर रनिंग रूम के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर एक स्कूल बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम और पता मानस कुम्हार बताया, जो ओडिशा का रहने वाला है।

आरोपी के पास से 5 किग्रा गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में गांजा होने की सूचना पर रेलवे स्टेशन रायपुर में निरीक्षक एम के मुखर्जी के दिशा निर्देश में रेसुब पोस्ट रायपुर और मंडल टास्क टीम ने कार्रवाई की है।

मुखबिर के बताए अनुसार एक पिठ्ठू और एक ट्रॉली बैग के अंदर लावारिश अवस्था में मादक पदार्थ गांजा पाए जाने पर दोनों बैग को खुलवाकर चेक करने पर नीले रंग के प्लास्टिक से लपेटकर चारों ओर से भूरे प्लास्टिक टेप में लपेटकर रखा गया था। दो बैग में 17 किलो गांजा जब्त किया गया है।

बता दें कि अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये है। गाड़ी के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी दोनों बैगों को अपना होना नहीं बताया। दोनों बैगों को लावारिश अवस्था में पाए जाने पर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार विधिवत कार्रवाई की गई है। दोनों कार्रवाई में 1 लाख 35 हजार रुपये का गांजा जब्त किया गया है।
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले सर्वाधिक मरीज, अब राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले सर्वाधिक मरीज, अब राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 9 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 00 और होम आइसोलेशन से 03 कुल 03 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज राजधानी रायपुर में 0 मरीज की मौत हुई है, मौत का कुल आकड़ा 3141 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 39 है। आज तक रायपुर में 158266 मरीजो की पहचान हुई है और 155086 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

LOCKDOWN BREAKING : 14 जनवरी तक देश में फिर लगा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन की घोषणा 

आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 21 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 11,183 टेस्ट हुए है |

फर्जी दस्तावेज से साढ़े 6 करोड़ की ठगी, पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार...

फर्जी दस्तावेज से साढ़े 6 करोड़ की ठगी, पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार...

रायपुर : फर्जी दस्तावेजों से साढ़े 6 करोड़ की ठगी के आरोपियों पंकज जैन और राजीव जैन को पुलिस ने इंदौर में गिरफ्तार कर लिया। वहां से दोनों को शनिवार को देवेंद्र नगर पुलिस रायपुर ले आई। बताया जा रहा है कि कूटरचित दस्तावेज जमा कर एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हुए यह ठगी की गई है।


इस मामले में यमुना टेक्नो कंसल्टेंट एलएलपी रायपुर के मैनेजर पीयूष कुमार ने पिछले दिनों देवेंद्रनगर थाने में शिकायत की थी और उसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपितों द्वारा जानबूझकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवेदक की कंपनी के एग्रीमेंट का उल्लंघन किया गया। आरोपितों ने कंपनी को छह करोड़ 50 लाख रुपये वापस न कर धोखाधड़ी की है।


पुलिस के मुताबिक मेसर्स यमुना टेक्नो कंसल्टेंट्स एलएलपी का पंजीकृत कार्यालय हीरा आर्केड पंडरी में है। इसकी फर्म हीरा ग्रुप के नाम से प्रचालित होकर स्टील प्लांट फेरो अलायज, पावर प्लांट्स व अन्य कारोबार करती है। वर्ष 2013 में आरोपित पंकज जैन व राजीव जैन ने मेसर्स यमुना टेक्नो कंसल्टेंट्स एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर बीएल अग्रवाल को बताया कि उन्होंने मेसर्स स्केल बैन इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कारोबार शुरू किया है।


बीएल अग्रवाल ने उनकी कंपनी के साथ 12 मार्च, 2013 को एक एडवाइजरी सर्विस एग्रीमेंट किया और कार्य क्षेत्र के लिए पांच करोड़ दिया। शर्त यह थी कि शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो यह रकम उनकी फर्म को वापस करनी पड़ेगी। इसके बाद दिसंबर, 2013 में भी आरोपितों को एक करोड़ रुपये आरटीजीएस किया गया।
 

CG NEWS  : भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, जानिये क्या है पूरा मामला...

रायपुर : अंबिकापुर जिले के दरिमा क्षेत्र में महिला रजनी कुजूर की लाश खुन से लथपथ अवस्था में ग्राम सोहगा खर्रापारा में रोड़ किनारे पड़ी थी, तथा पास ही में मृतिका की स्कूटी पड़ी हुई थी। जिस पर प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा इस एक्सीडेन्टल डेथ होने की संभावना प्रकट किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इसमें हत्या होने की संभावना नजऱ आने पर मृतिका की माता से पुछताछ किया गया, जिससे उनके द्वारा अपने पुत्र केन्दा राम पर ही हत्या किये जाने का अंदेशा प्रकट किया गया।


जिसके बाद पुलिस ने केन्दाराम को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुये बताया कि वह अपने बहन के देर रात आना जाना करने से नाराज रहता था तथा उसे इस कारण सामाजिक अपमान झेलना पड़ता था। इसके अतिरिक्त जमीन सम्बंधी बातों को लेकर भी आये दिन वह अपने बहन से झगड़ता था। घटना दिनांक को रात्रि 10 बजे के लगभग जब मृतिका अपने स्कूटी से घर आ रही थी तो आरोपी केन्दा राम उसे देख कर भड़क गया और पास रखे डंडा को उठाकर सिर तथा गले में प्राण घातक हमला कर मार दिया। घटना पर में अपराध कायम कर प्रकरण के आरोपी केन्दा राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 

CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा चालक की मौके पर हुई मौत

CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा चालक की मौके पर हुई मौत

कांकेर : कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक गिट्टी डंप करने के बाद हाइवा की ट्रॉली को नीचे करना भूल गया। जिससे कुछ दूरी पर जाकर ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पूरी हाइवा में करंट फैल गया। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक, दड़वी साल्हेभाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी सड़क निर्माण काम में रविवार को हाइवा 19 बीएच 6844 से चालक दीपक सरकार गिट्टी डंप कर रहा था। बताया जा रहा है कि कच्ची सड़क में गिट्टी डंप करने के बाद कुछ दूरी पर जाने से हाइवा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगते ही चालक हाइवा से बाहर की तरफ उछल गया,और उसकी मौत हो गई। आप-पास में मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बिजली विभाग ने फौरन उस इलाके की लाइन को बंद करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल लाया है। जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
 

बड़ी खबर : बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जाने क्या थी वजह..

बड़ी खबर : बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जाने क्या थी वजह..

महासमुंद : पारिवारिक विवाद के चलते पिता व पुत्र द्वारा आत्हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद का है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, तो वहीं पिता ने सूनकर जहर पी ली। परिजनों ने पिता का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक दिन पिता व पुत्र की अर्थी इससे परिजन व गांव स्तब्ध हैं।

खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि ग्राम कमरौद निवासी पूर्णानंद पटेल 17 दिसंबर सुबह 6:30 बजे घर से निकला और ग्राम ओंकारबंद के पास तेलीबांधा अंडरब्रिज के पास जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी तकरीबन 11:00 बजे ग्रामीणों को हुई। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से उसके पिता लेखराम पटेल ने देख लिया। जब उनके सुपुत्र के आत्महत्या करने की जानकारी हुई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और जहर सेवन कर लिया। दोपहर 12 बजे ग्रामीणों को पता चलने पर उसे आनन-फानन में महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचाया । शाम 4:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।  

भीषण सड़क हादसा : ट्रक व कार की भिडंत, पिता की मौके पर हुई मौत, पुत्र घायल ...

भीषण सड़क हादसा : ट्रक व कार की भिडंत, पिता की मौके पर हुई मौत, पुत्र घायल ...

महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग - 353 लभरा के पास ट्रक व नैनो कार की आमने सामने भिडंत हो गई। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डायल 112 की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 6 दलदली निवासी अखिलेश अग्रवाल पिता रामसरोज अग्रवाल (70) अपने बेटे अजीत अग्रवाल (45) के साथ अपनी कार क्रमांक सीजी 07 एमए 4137 से कसहीबाहरा गए थे। शाम को वापस लौट रहे थे। लभरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 बी 6607 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते ठक्कर मार दिया। इससे कार में सवार अखिलेश अग्रवाल की मौत हो गई। वहीं पुत्र अजीत घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक भूसा लेकर धमतरी जा रहा था।


शुक्रवार को हादसे में दो की गई जान
शुक्रवार को भी कोतवाली थाना क्षेत्र एनएच - 353 राजिम मोड़ के पास खडे ट्रक से मेटाडोर टकरा गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पटेवा थाना क्षेत्र के एनएच - 53 दर्री पड़ाव के पास रेत से लदे ट्रैक्टर से एक युवक गिर गया। इससे युवक के सिर पर चोट आई थी। गंभीर चोट आने के कारण सीएचसी तुमगांव ले गए,जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


11 महीने में 426 हादसे, 229 की मौत
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जनवरी से नवंबर तक यानी 11 महीने में 426 हादसे हुए हैं। इसमें 229 लोगों की मौत हो गई है वहीं 356 लोग घायल हो गए हैं। पिछले साल जनवरी से नवंबर तक 385 हादसे हुए थे। इसमें 198 लोगों की जानें गई थी। वहीं 310 लोग घायल हुए थे। इस साल हादसे की संख्या अधिक है। वहीं जान गंवाने वाले व घायलों की संख्या भी अधिक हैं। बता दें कि पिछले एक साल से जिन जगहों पर हादसे हुए हैं वहां पुलिस केवल निरीक्षण ही कर रही है, लेकिन बदलाव एक भी जगह नहीं हुआ है। राज्य सड़क सुरक्षा लीड की टीम जिले के कई जगहों पर निरीक्षण की है। प्रस्ताव भी बनाकर यातायात ने भेजा है, लेकिन व्यवस्था जस की तस है।


एक नजर हादसों पर
साल हादसा मृत घायल
2019 502 223 574 (जनवरी से दिसंबर)
2020 427 219 349 (जनवरी से दिसंबर)
2021 426 229 356 (जनवरी से नवंबर )
 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रही महिला की हुई मौत

 रायपुर : रायपुर के आमानाका थानाक्षेत्र अंतर्गत अटारी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है्र।
मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री मंदिर के पास टाटीबंध निवासी लिलाधर निषाद उर्फ राजू 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे के करीब प्रार्थी के चचेरे भाई ने उसे फोन करके बताया कि बायपास रोड टाटी बंध में जयराम किराना स्टोर्स के पास प्रार्थी की माँ को पैदल जाते समय तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 4025 के चालक ने एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगने पर तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 पोकलेन के पलटने से मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर....

पोकलेन के पलटने से मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर....

जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावंड गिट्टी खदान में बीती रात पोकलेन में काम करने के दौरान पोकलेन पलट जाने से एक मजदूर पीलू राम की मौत पोकलेन में दबने से हो गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटेकामा बागमोहलई थाना बस्तर निवासी पीलू राम 23 वर्ष जो त्रिमूर्ति गिट्टी खदान पिपलावंड में करीब 02 वर्षो से गिट्टी खुदाई का काम करता था, बीती रात को भी वह अपने कुछ साथियों के साथ काम कर रहा था, इस दौरान पीलूराम पोकलेन में चढ़कर गिट्टी खुदाई का काम कर रहा था, गढ्ढे के कारण पोकलेन अचानक पलट गया। जिसमें दबने से पीलूराम को गंभीर चोट आई, काम करने वाले साथियो ने घायल को उपचार के लिए मेकॉज लेकर आने के दौरान रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
 

कलेक्टर के निर्देश पर 7 दुकानदारों पर निलंबन की गिरी गाज, बारदाना जमा नहीं करने पर हुई कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देश पर 7 दुकानदारों पर निलंबन की गिरी गाज, बारदाना जमा नहीं करने पर हुई कार्यवाही

बीजापुर | कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम भोपालपटनम ने बारदाना जमा नहीं करने वाले 7 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है और इन उचित मूल्य दुकानों को निलम्बित कर दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा अप्रैल 2021 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाली बारदाना सम्बन्धित लेम्पस समितियों में जमा करने के लिए निर्देश देने के बावजूद उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा बारदाना जमा नहीं किया जा रहा है ऐसे उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी के तहत् एसडीएम भोपालपटनम श्री हेमेन्द्र भुआर्य द्वारा उसूर ब्लाक के पामेड़, तर्रेम, नेला कांकेर, गगनपल्ली एवं लंकापल्ली और भोपालपटनम ब्लाक के सेण्ड्रा एवं एडापल्ली उचित मूल्य दुकान को बारदाना जमा नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर समीपस्थ उचित मूल्य दुकान में संलग्न कर दिया गया है। वहीं शेष सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर खाली बारदाना लैम्पस में जमा किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। बारदाना जमा नहीं करने की स्थिति में सम्बन्धित उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जावेगी।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत् समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार उक्त महत्ती कार्य के लिए नया, मिलर्स एंव पीडीएस बारदानों का उपयोग किया जा रहा है। लक्ष्य के अनुरुप बारदानों की पूर्ति के लिए निरंतर उचित मूल्य दुकानों से पीडीएस बारदाना संकलित किया जा रहा है। इसी के तहत् कार्रवाई कर उचित मूल्य दुकानों का निलंबन किया जा रहा है।

बड़ी खबर : देर रात घर आने से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, इलाके फैला दहशत का माहौल

बड़ी खबर : देर रात घर आने से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, इलाके फैला दहशत का माहौल

अंबिकापुर | जिले के दरिमा क्षेत्र में  महिला रजनी कुजूर की लाश खुन से लथपथ अवस्था में ग्राम सोहगा खर्रापारा में रोड़ किनारे पड़ी थी, तथा पास ही में मृतिका की स्कूटी पड़ी हुई थी। जिस पर प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा इस एक्सीडेन्टल डेथ होने की संभावना प्रकट किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इसमें हत्या होने की संभावना नजऱ आने पर मृतिका की माता से पुछताछ किया गया, जिससे उनके द्वारा अपने पुत्र केन्दा राम पर ही हत्या किये जाने का अंदेशा प्रकट किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने केन्दाराम को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर  आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुये बताया कि वह अपने बहन के देर रात आना जाना करने से नाराज रहता था तथा उसे इस कारण सामाजिक अपमान झेलना पड़ता था। इसके अतिरिक्त जमीन सम्बंधी बातों को लेकर भी आये दिन वह अपने बहन से झगड़ता था। घटना दिनांक को रात्रि 10 बजे के लगभग जब मृतिका अपने स्कूटी से घर आ रही थी तो आरोपी केन्दा राम उसे देख कर भड़क गया और पास रखे डंडा को उठाकर सिर तथा गले में प्राण घातक हमला कर मार दिया। घटना पर में अपराध कायम कर प्रकरण के आरोपी केन्दा राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
बड़ी खबर : अग्रसेन चौक स्थित इस कैफ़े में ताला लगाकर पिलाया जा रहा था हुक्का, पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही

बड़ी खबर : अग्रसेन चौक स्थित इस कैफ़े में ताला लगाकर पिलाया जा रहा था हुक्का, पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर शहर के कैफे में छापा मार कर हुक्का पिलाने दो कैफे संचालको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  उक्त कैफे में तारबहार पुलिस ने हुक्का की कार्यवाही की थी पर दुबारा संचालक कार्यवाही की जद में आ गए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात एसएसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि अग्रसेन चौक स्थित ब्लैक जेक कैफे में संचालक द्वारा हुक्का पिलाया जा रहा हैं। सूचना पर एसएसपी माथुर द्वारा सीएसपी मंजुलता बाज को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर सीएसपी मंजुलता बाज ने तारबहार की पुलिस टीम के साथ उक्त कैफे में दबिश दी। कैफे के बाहर ताला लटक रहा था पर अंदर लाइट जल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा किसी तरह अंदर झांक कर देखा गया तो सारा माजरा स्प्ष्ट हो गया। पुलिस द्वारा चेतावनी दे कर दरवाजा खुलवाया गया और अंदर दबिश दे कर चार हुक्का पीने वाले कालेज के छात्रो व दो हुक्काबार संचालको को पकड़ा गया।
 
पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी का हुआ निधन , मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी का हुआ निधन , मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन शोक संतप्त करने वाला है।

वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा। ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

वहीं प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी जी के आकस्मिक निधन होने की बेहद दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
 

मायाराम सुरजन विद्यालय में इस तारीख से शुरू हो रहा युवा उत्सव , जाने विस्तार से  ...

मायाराम सुरजन विद्यालय में इस तारीख से शुरू हो रहा युवा उत्सव , जाने विस्तार से ...

रायपुर : जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 21 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 10 से मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले के विकासखण्ड आरंग, अभनपुर, तिल्दा एवं धरसीवां के चयनित प्रतिभागी कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र रायपुर/ बीरगांव के प्रतिभागी इस आयोजन में जिला स्तर पर सीधे पजीयन कर भाग ले सकते हैं।

उत्सव के तहत आयोजित की जाने वाली विघाएं है लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिन्दी/ अंग्रेजी भाषा/छत्तीसगढ़ी), शास्त्री गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्री गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बासुरी वादन (शास्त्रीय वादन) तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदगम वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम चादन), गिटार वादन भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), उड़ीसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य), वक्तृत्व कला (तात्कालिक भाषण)।

इन विधाओं के अतिरिक्त अन्य विधाओं में भी प्रतिभागी भाग ले सकते है। जैसे सुआ, पंथी, करमानाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य ज्तपइंस क्ंदबमए राउत नाचा, फुगड़ी, भौरा, गेड़ी दौड/चाल, रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मालित किया जायेगा), पारम्परिक वेशवूषा प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल छत्तीसगढी व्यंजनों के आधार पर, चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, वाद-विवाद तात्कालिक/समसामयिक विषय), क्विज, निबंध, स्थानीय लोक कला (जैसे पेंटिंग, हैण्डी काफ्ट, भित्तीचित्र एवं अन्य), लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी. हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहें यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हो।

उक्त विधाओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण में 20 दिसम्बर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए  कार्यालय फोन-नम्बर 0771-2262203, टी.एन. रेड्डी 9424214947 एवं बालाराम साहू 9826921434 से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत प्रतिभागी विकासखंड पर चयनित प्रतिभागी कलाकार ही जिला स्तरीय  युवा उत्सव में भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार संभाग स्तर पर भाग ले सकेंगे 

 

युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले दो युवक गिरफ्तार ....

युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले दो युवक गिरफ्तार ....

कवर्धा : कोचिग क्लास जानें वाली बच्चियों से गलत अश्लील व आपराधिक व्यवहार करने वाले दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कवर्धा के एकता चौक के पास बाहर से आये एक लॉज में रहने वाले दो युवक ने कोचिग क्लास जाने वाली बच्चियों से दुव्र्यवहार किया , उनसे गंदे गंदे इशारे किये गए । 

पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी लड़कों मोहम्मद जाकिर 24 वर्ष , मोहम्मद इमरान खान 21 वर्ष के द्वारा कोचिंग पडऩे वाली बच्चियों से आपराधिक व्यवहार किया इसके बाद उन पर धारा 294,354(क)354(घ)12 के तहत दोनों गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं मुस्लिम समाज के अध्यक्ष से बात करने पर बताया गया कि अपराधियों के उपर सख्त कारवाई की जाए और वे कहां से आये है और किसके कहने पर आये है इसका भी पता लगाया जाए, कोचिंग जानें वाली दो मुस्लिम समाज की बच्चियां थी जिनसे इन लड़को ने गलत व्यवहार किया .



 

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मृतु ...

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मृतु ...

दुर्ग : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। लोगों उसे तुरंत अस्पताल लेकर निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील चतुर्वेदी पिता गुरुदास चतुर्वेदी 26 वर्ष घासीदास नगर, जामुल का रहने वाला था। 17 दिसंबर की दोपहर वह अपनी बाइक से डयूटी जा रहा था। करीबन 12.45 बजे के आसपास बीके कंपनी के सामने के मोड़ पर वह जैसे ही पहुंचा था कि तभी अचानक तेज रफ्तार में एक ट्रेलर सीजी 04 जेसी 2245 आ गया।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर चालक और गाड़ी मालिक का पता कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


 

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 47300 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 47300 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

रायपुर | राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी इलाके में पुलिस ने देर रात 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 47300 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुढिय़ारी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बीती रात परमेश्वरी भवन के पास गुढिय़ारी में जुआ खेलते मौके पर पहुंच शनिवार को रात 11.30 के करीब घेराबंदी कर 8 जुआरियों को पकड़ उनके कब्जे से नगदी 1 लाख 47300 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम  (1) राजेश शर्मा पिता स्व. हरीलाल वर्मा उम्र 38 वर्ष सा. एलआईजी 127 जनता कालोनी गुढियारी के फ ड से 10,000/- रूपये एवं पास से 6000/- रूपये (2) विनोद चौहान पिता स्व. गोविंद चौहान उम्र 50 वर्ष सा. श्रीनगर सांई बिहार काम्पलेक्स म.नं. 102 थाना खमतराई के फड से 11000/- रूपये एवं पास से 6500/- रूपये (3) अजय लालवानी पिता के.सी. लालवानी उम्र 45 वर्ष सा. एकता नगर कुम्हारे चौक गुढियारी के फड से 9500/- रूपये एवं पास से 8000/- रूपये (4) अमित नत्थानी पिता राजकुमार नत्थानी उम्र 28 वर्ष सा. आदर्श बिहार गुढियारी के फड से 10500/- रूपये एवं पास से 7000/- रूपये (5) राकेश गोयल पिता जैनू गोयल उम्र 39 वर्ष सा. नया तालाब गुढियारी के फड से 9500/- रूपये एवं पास से 6500/- रूपये (6) हरीश महेश्वरी पिता प्रकाश महेश्वरी उम्र 33 वर्ष सा. परसूराम धर्मशाला के पास गुढियारी फड से 15000/- रूपये एवं पास से 10000/- रूपये, (7) कमल अग्रवाल पिता स्व. श्याम अग्रवाल उम्र 40 वर्ष सा. परसूराम भवन के पास गुढियारी के फड से 12500/ रू. एवं पास से 9000/ रू. (8) राजीव सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 42 वर्ष सा. नया तालाब के नीचे गुढियारी के फड से 95000/- एवं पास से 6800/- रू. कुल जुमला 147300/- रूपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
बड़ी खबर रायपुर : पूर्व विवाद को लेकर महिला पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, थाने में मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर : पूर्व विवाद को लेकर महिला पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, थाने में मामला दर्ज

रायपुर | रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व विवाद को लेकर मारपीट व बुजुर्ग महिला के सिर पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मोखला वार्ड 7 आरंग निवासी खुमान साहू 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी 18 दिसंबर को देर शाम अपनी पत्नी के साथ बैल गाड़ी में पैरा लेकर आ रहा था ,तभी रास्ते में गांव का वीरु धीवर पिता राजकुमार धीवर प्रार्थी की पत्नी को देखकर कमेंट करने लगा,इसका विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रार्थी की मां व वीरु के पिता आ गए। झगड़ा होता देख वीरु व उसके पिता राजकुमार प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर प्रार्थी की मां को वीरु ने फावड़ा से सिर पर मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। घायल अवस्था में महिला को 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां इलाज के बाद   थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
 
नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दलों की रवानगी हुई आरंभ, कलेक्टर ने भिलाई में पहले मतदान दल को किया रवाना

नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दलों की रवानगी हुई आरंभ, कलेक्टर ने भिलाई में पहले मतदान दल को किया रवाना

दुर्ग |  नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान दलों की रवानगी आरंभ हो गई है। आज सुबह से ही विभिन्न नगरीय निकायों में मतदान दलों ने अपनी आमद दे दी तथा यहां से पूरी तैयारियों के पश्चात रवानगी आरंभ हो गई। भिलाई में मतदान दलों की रवानगी आरंभ होने के मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित मतदान दलों से बातचीत की। मतदान दलों ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने ट्रेनिंग में दिए गए सारे निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था कर ली है और ट्रेनिंग में बताएं निर्देशों के मुताबिक मतदान कराने उनकी पूरी तैयारी हो गई है। कलेक्टर ने उनसे किट के भीतर सभी सामग्री एक बार पुन: जांच लेने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि आप निर्वाचक नामावली, सुभेदक चिन्ह, मत पेटी की गुणवत्ता सुनुश्चित कर लें। कलेक्टर ने मतदान दलों से इस मौके पर कहा कि किसी भी तरह से दिक्कत होने पर अपने सेक्टर ऑफिसर को तुरंत जानकारी प्रदान करें। निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। मतदान केंद्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करें। पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पहुंचते ही सेक्टर ऑफिसर को अवगत कराएं। यहां किसी तरह की दिक्कत महसूस होने पर तुरंत जानकारी प्रदान करें ताकि अविलंब इसका निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती पद्मिनी भोई से भी तैयारियों की जानकारी ली। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। मतदान दलों को भी सारी सामग्री प्रदान की जा चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क भी किट में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मतदान दलों को निर्देशित भी किया गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का यथोचित पालन करें। उल्लेखनीय है कि भिलाई के साथ रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम, जामुल तथा उतई में भी मतदान दलों की रवानगी आरंभ हो गई है। अधिकारियों ने इन स्थलों का भी भ्रमण किया तथा मतदान दलों से चर्चा की एवं मतदान दलों को कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक सभी तरह की तैयारियां सुनिश्चित कर लें। सेक्टर ऑफिसर से समन्वय कर लें ताकि निर्वाचन निर्विध्न एवं पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।

 

 
मानवता हुई शर्मसार : मां ने अपने १ दिन के नवजात बच्ची को पिल्लों के पास छोड़ा, इलाके में फैली सनसनी

मानवता हुई शर्मसार : मां ने अपने १ दिन के नवजात बच्ची को पिल्लों के पास छोड़ा, इलाके में फैली सनसनी

मुंगेली | जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां 1 दिन के नवजात शिशु को किसी अज्ञात ने गांव के बीच पैरावट में कुत्तों के बच्चों के बीच फेंक दिया। लेकिन कुत्तों ने रातभर बच्ची को कुछ नहीं किया बल्कि उसे पूरी तरह से सेफ रखा। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम सारीसताल का है।

बता दे कि ग्रामीणों ने सुबह एक नवजात शिशु को पैरावट में कुत्तों के पिल्लों के बीच पाया। इसकी जानकारी लोरमी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लोरमी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात शिशु को लेकर तुरंत मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे। यहां नवजात बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चाइल्ड केयर मुंगेली रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में लोरमी पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम सारीसताल में एक नवजात शिशु पाया गया है, जो महज 1 दिन की है। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, अभी छानबीन जारी है। रातभर एक दिन की बच्ची कुत्तों के पिल्लों के बीच रही। इस दौरान कुत्ते के पिल्लों की मां भी वहां आई होगी लेकिन उस बच्ची को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाई।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोलबाजार थाना क्षेत्र में विदेश से लौटे दंपति निकले कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रोन वायरस की है आशंका

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोलबाजार थाना क्षेत्र में विदेश से लौटे दंपति निकले कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रोन वायरस की है आशंका

बिलासपुर | प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है | खबर है कि ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच यूएई से लौटे दंपति में कोरोना पाया गया है| मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही गोलबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी यूएई से बिलासपुर लौटे थे, जिसके बाद दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब दोनों के सेम्पल को जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भुवनेश्वर भेज दिया गया है। 

 
टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पायेगा कि ओमिक्रोन दोनों में है या नहीं। इसी तरह से दो दिनों के अंदर बांग्लादेश, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, अमेरिका सहित फ्रांस से करीब 19 लोग बिलासपुर लौटे है। नए वेरिएंट को देखते हुए सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था। फिलहाल 19 में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग को कहीं न कहीं चिंता पर डाल दिया है।
इधर बिलासपुर में शनिवार को 4 मरीज मील है। रायपुर में भी चार और सबसे ज्यादा रायगढ़ में 15 मरीज मिले है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में शनिवार को टोटल 31 मरीज मिले है। म वहीं अस्पताल और होम आइसोलेशन से कुल 28 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब प्रदेश में टोटल पॉजिटिव प्रकरण 342 हो गए है।
 
मंत्री सिंहदेव को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने इन मांगो को लेकर लिखा पत्र ...

मंत्री सिंहदेव को चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने इन मांगो को लेकर लिखा पत्र ...

रायपुर : चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने 18 दिसम्बर को वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री टीएस सिंहदेव को एक पत्र प्रेषित किया। इस पत्र में वेब पोर्टल को दुरूस्त करवाने और वित्तीय वर्ष 2017-18 के वार्षिक विवरणी (फार्म-18) की तिथि को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाये जाने के संबंध में मांग की गई है .

प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने पत्र के माध्यम से बताया कि वेट पोर्टल की गति लगभग 15 दिनों से धीमी होने के साथ साथ अधिकतर बंद रहा है। जिसके कारण वेट की वार्षिक विवरणी दाखिल करने में रूकावट आ रही है। शासन ने वर्ष 2017-18 की वेट की वार्षिक विवरणी (फार्म 18) को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण समय समाप्त होने के पश्चात् करदाता व्यवसायियों पर अनावश्यक पेनाल्टी अधिरोपित होगी।

माह दिसम्बर 2021 में व्यवसायियों को आयकर विवरणी वर्ष 2020-21 का जीएसटी की वार्षिक विवरणी भी दाखिल करना अनिवार्य है एवं तीनों एक्ट अधिनियमों की पालन की तिथि 31 दिसंबर ही है, जिससे व्यवसायीगण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं एवं उनके निजी जीवन एवं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो रहा है। पारवानी ने मंत्री सिंहदेव से अनुरोध किया कि शीघ्रातिशीघ्र वेट के पोर्टल को दुरूस्त कर वर्ष 2017-18 की वार्षिक विवरणी (फार्म 18) को दाखिल करने की तिथि को 31 मार्च 2022 तक बढ़वाएं।
 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दुर्घटना में हुई मृतु , परिजनों को इतना मुआवजा और नौकरी देने की मांग ...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दुर्घटना में हुई मृतु , परिजनों को इतना मुआवजा और नौकरी देने की मांग ...

बीजापुर : जिले की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा गोरला और पार्वती हेमला बुधवार को दुर्घटना में मारी गई । उनके परिजनों के लिए सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलांडी ने छत्तीसगढ़ शासन से 50 लाख रुपए मुआवजा देने साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

वहीं दुर्घटना में घायल हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए 5 लाख रुपए देने और उन्हें पदोन्नति देने की मांग की गई है। आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलांडी ने आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के गर्भ में आने के पश्चात से उनके स्कूल जाने तक बच्चों का पूरा ध्यान रखती हैं, यहां तक कि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही देती हैं। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को जल्द पूरा करना चाहिए।

युवको ने होटल मैनेजर की जमकर पिटाई की  , विडियो बनाया , पुलिस थाने भी ले गए , देखे तस्वीरे ...

युवको ने होटल मैनेजर की जमकर पिटाई की , विडियो बनाया , पुलिस थाने भी ले गए , देखे तस्वीरे ...

बिलासपुर : जिले में कुछ युवको ने बदला लेने कि मंशा से एक व्यक्ति को खूब पीटा। उनका कहना है उस व्यक्ति ने उन्हें जातिगत अपशब्द कहे थे। युवको ने उसकी पिटाई का वीडियो बना उसे खुद वायरल भी किया है। जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार कि है। वो व्यक्ति जिसे पीटा जा रहा है वो होटल मैनेजर हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

वीडियो में कुछ युवक होटल मैनेजर को गाली देते हुए घूंसों से उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मैनेजर हाथ जोड़कर बार-बार उनसे निवेदन कर रहा है कि उसे न पीटें। इसके बावजूद युवकों ने होटल से बाहर निकालकर भी मैनेजर को खूब पीटा है।

बताया गया कि शनिवार को कुछ युवक शहर के मंगला चौक मौसाजी होटल में जबरदस्ती घुस गए थे। उन्होंने मैनेजर को पीटने से पहले ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने होटल के अंदर से मैनेजर को पीटते हुए बाहर निकाला। फिर बाहर में उसे खूब पीटा। पिटाई के बाद युवक उसे थाने भी ले गए थे।

थाने में उन्होंने मैनेजर पर जातिगत गाली देने का आरोप लगाया और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हो गया और मैनेजर के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया में होटल में घुसकर गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले वीडियो पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

टीआई शनिप रात्रे का कहना है कि दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे। उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। इसके चलते किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

 पीडि़त परिवार आवास के लिए इस तारीख तक करे आवेदन...

पीडि़त परिवार आवास के लिए इस तारीख तक करे आवेदन...

कोण्डागांव : जिले के बड़ेराजपुर ब्लाक में ग्राम बांसकोट में पुनर्वास योजना अंतर्गत नक्सल पीडि़त एवं आत्मसमर्पित व्यक्तियों के लिए आवासों का निर्माण किया गया है। इन निर्मित आवासों का आबंटन लॉटरी पद्धति से जिले के निवासरत नक्सल पीडि़त एवं आत्मसमर्पित परिवारों को किया जाना है।

इसके लिए इच्छुक संबंधित नक्सल पीडि़त एवं आत्मसमर्पित परिवार 27 दिसम्बर तक अपना आवेदन नक्सल सेल पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में प्रस्तुत कर सकते हैं।