CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
छत्तीसगढ़ के इस जिले में डायरिया का कहर, 2 और लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के इस जिले में डायरिया का कहर, 2 और लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डायरिया ने बेहद विक्राल रूप ले लिया है। यहां एक बार फिर से 2 लोगों की डायरिया से मौत हो गई है। 3 दिन के अंदर डायरिया से 4 लोगों की जान चले गई है। इधर, प्रशासन के सर्वे में डायरिया के 22 नए मरीज मिले हैं। इसके पहले शनिवार को भी 17 मरीज मिले थे। रविवार को भी कई लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत थी।


शुक्रवार को शहर में 2 महिलाओं की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन ने तारबाहर और तालापारा इलाके में सर्वे कराया। जांच में डायरिया के 22 नए मरीज मिले हैं और उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत है। इनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की रात और सोमवार की सुबह फिर से दो मरीजों को मौत हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।


निगम कमिश्नर ने सोमवार की सुबह इन इलाकों का निरीक्षण किया और साफ पानी सप्लाई करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। लगातार मरीज मिलने के बाद इन इलाकों में सर्वे का काम किया जा रहा है।


10 मरीजों को पहले कराया गया था भर्ती
शनिवार और रविवार को मिले दो दर्जन से अधिक मरीजों को अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर 10 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया था। टीम ने रविवार को 400 से अधिक घरों में सर्वे किया। सोमवार की भी सुबह से ही कैंप लगाकर सर्वे किया जा रहा है। इस बीच रविवार की रात तालापारा इलाके में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक अधेड़ की मौत हो गई। वह उल्टी दस्त से बीमार था और घर में अकेले रहता था। वह यहां फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।


सोमवार की सुबह तालापारा में ही एक और अधेड़ की उल्टी दस्त से मौत हो गई। उसे बीते बुधवार से उल्टी दस्त हो रहा था और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डायरिया से चौथी मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही निगम के अफसरों की नींद उड़ गई है।


सर्वे के साथ ही दी जा रही है दवाइयां
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक दीक्षित ने बताया कि तारबाहर और तालापारा क्षेत्र में लगातार सर्वे चल रहा है। सोमवार को भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानीन घर-घर सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर मरीजों को दवाइयां भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मोहल्लों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।

मोहल्ले वालों ने चंदा कर पश्चिम बंगाल भेजा शव
रविवार की रात तारबाहर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले पश्चिम बंगाल के अधेड़ की मौत हो गई। वह घर में अकेले रहता था। दो-तीन दिन से वह बीमार था और उसे उल्टी दस्त की शिकायत थी। उसके घर वालों को इस घटना की जानकारी दी गई है। यहां उसका कोई परिजन नहीं रहता था। इसके चलते मोहल्ले वालों ने आपस में चंदा इकट्‌ठा कर उनके शव को पश्चिम बंगाल स्थित उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।


सोमवार की सुबह तालापारा स्थित रमजानी मस्जिद के पास रहने वाले सैलून दुकान संचालक प्रेम श्रीवास 60 साल की मौत हो गई। वह बीते बुधवार से बीमार था और उल्टी दस्त की शिकायत थी। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।


निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण
3 दिनों से तारबाहर और तालापारा में डायरिया संक्रमण के मामले सामने के बाद निगम की टीम भी सक्रिय हो गई है। मोहल्ले में गंदे पानी की शिकायतों पर अब क्लोरिन डालकर पानी पीने की सलाह दी जा रही है। बीते 3 दिन के भीतर उल्टी, दस्त से ग्रसित 40 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर मरीजों को दवाइयां देकर घर में रहने कहा गया है। निगम आयुक्त अजय शंकर त्रिपाठी ने सोमवार की सुबह इन इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह जगह से पानी का सैंपल लेने और क्षेत्र के नाले-नालियों को सफाई करने के निर्देश दिए।

CG BREAKING: मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 10 मवेशियों में से 2 की मौत, चालक मौके से फरार

CG BREAKING: मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 10 मवेशियों में से 2 की मौत, चालक मौके से फरार

कवर्धा। आज तडक़े बिशेषरा हाफ नदी पुल के पास मवेशियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में 10 मवेशियों में से 2 की मौत हो गई। ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक व हेल्पर फरार हो गए। कबीरधाम जिला से होकर मवेशी तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है चाहे वह पैदल ले जाते हो या फिर ट्रक में भरकर। ट्रक क्रमांक सीजी15 डीजी 9955 अम्बिकापुर पासिंग वाहन है, जो पोंडी की ओर जा रही थी। तभी पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम बिसेसरा के हाफ नदी पुल के पास मोड़ में मवेशियों से भरा ट्रक तडक़े करीब 4 बजे पलट गया। जिससे दो मवेशियों की मौत हो गई, शेष 8 मवेशी घायल हो गए। ट्रक पलटने के बाद ट्रक के चालक व हेल्पर फरार हो गए थे। घटनास्थल पर कुल 10 मवेशी मिले।

दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की भिड़त में 2 मासूम बच्चों की हुई मौत 2 गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की भिड़त में 2 मासूम बच्चों की हुई मौत 2 गंभीर

कोंड़ागांव: जिले के फरसगांव थाना अंतर्गत ग्राम आंवड़ाभाटा चौक नेशनल हाईवे 30 में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई वहीं बाइक चालक पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदली निवासी भारत मरकाम अपने पत्नी सावित्री मरकाम एवं अपने लगभग पांच व छ: वर्षीय बच्चे के साथ बाइक क्रमांक सीजी- 27 एच 5583 से अपने ससुराल माझीं आठगांव आया हुआ था। शाम लगभग 07 बजे छिंदली अपने घर वापसी के दौरान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे बोलेरो क्रमांक सीजी 03-3841 से आमने-सामने भिड़ंत टक्कर हो गई। इस जबरदस्त टक्कर में बाइक चालक एवं उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गए और दो मासूमों की मौत हो गई। कोंडागांव एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल , फरसगांव एसडीओपी मणि शंकर चंद्रा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह मौके पर पंहुचकर गंभीर रूप से घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये..

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये..

कोरबा: कोरबा में आज सुबह एक सरकारी शिक्षक ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने आत्महत्या के पहले एक सुसाइड नोट भी छोडा है। जिसमे बकायदा हस्ताक्षर करने के साथ डेट और टाइम भी लिखा हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरपाली में 45 वर्षिय शासकीय शिक्षक मोहन पराशर निवास करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। आज सुबह पौने 7 बजे के लगभग उन्होंने सोसाईड नोट लिख कर घर के बरामदे में फांसी लगा ली। जिस समय फाँसी लगाई गई उस समय शिक्षक की पत्नी व बच्चे घर मे ही दूसरे कमरे में थे। खुदकुशी की जानकारी मिलने पर पहुँची उरगा थाना की पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमे शिक्षक ने लिखा है कि "जा रहा हु मैं, किसी की कोई गलती नही। सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।

CG NEWS: सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

CG NEWS: सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

भिलाई: दुर्ग जिले में जेपी सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी। रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे, दामाद, और कामवाली के पति सहित 7 लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों को 7 लाख रुपए दिलवाए थे। रुपए पाने के बाद वह नौकरी लगवाने की जगह उन्हें इधर-उधर घुमाने लगे। जब उन्हें ठगे जाने के अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। बंशी विहार कॉलोनी बोरसी निवासी सुरेश चंद सिंगोरे भिलाई इस्पात संयंत्र से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 18 जून 2019 को उन्होंने कहा कि जेपी प्लांट में साल 2019-20 की विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली हैं।

उसकी अधिकारियों से पहचान हैं। वह उनसे कहकर नौकरी लगवा सकता है। उसके बहकावे में आकर सुरेश चंद सिंगोरे ने अपने बेटे कृष्णा सिंगोरे, दामाद मिथलेश प्रसाद, भाई राजेंद्र सिंगोरे, मित्र बीपी महोबे के बेटे इतेश महोबे, काम वाली के पति अमित डेहरे और दामाद के भाई हमू भारद्वाज से उनकी नौकरी लगवाने की बात कहकर 7 लाख रुपए दिलवा दिए। यह रकम उन्हें नगद और चेक के माध्यम से दी गई थी। बाद में जब किसी की भी नौकरी नहीं लगी तो परिजनों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया का प्यार : नाबालिग से पहले किया दुष्कर्म फिर 60 हजार में बेचा, 4 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

सोशल मीडिया का प्यार : नाबालिग से पहले किया दुष्कर्म फिर 60 हजार में बेचा, 4 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

बालोद: बालोद पुलिस की सतर्कता से नाबालिग को सकुशल वापस ला लिया गया है और इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने की सूचना है। बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता को हरियाणा के एक युवक से सोशल मीडिया से बातचीत के बाद प्यार हो गया और उससे मिलने के लिए वे अपने गांव से निकल गई। बालोद पुलिस की पीडि़ता से पूछताछ में पता चला है कि वो 20 अक्टूबर को हरियाणा जाने के लिए अपने घर से निकली थी। ट्रेन से वो पहले दुर्ग और फिर रायपुर से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई।

ट्रेन में ही कुछ युवक उसे उसके प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवती को 60 हजार रुपए में बेच दिया गया, जिसने उससे शादी कर ली। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दर्दनाक सड़क हादसा में सब इंस्पेक्टर समेत दो अन्य की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा में सब इंस्पेक्टर समेत दो अन्य की मौत

सुकमा: जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे मेकाज रेफर किया गया था। सोमवार को सुबह इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई है।

RAIPUR BREAKING: लोगों का पैसा दुगुना करने के नाम पर करोड़ो की ठगी, गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: लोगों का पैसा दुगुना करने के नाम पर करोड़ो की ठगी, गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी समेत पूरे प्रदेश के लोगों का पैसा दुगुना करने के नाम पर करोड़ो की वसूली कर फ़रार हुए सांई प्रकाश प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


आजाद चौक थाना पुलिस की टीम आरोपी को ब्यौहारी, जिला शहडोल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर लाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी डायरेक्टर कई सालों से फरारी के दौरान भेष बदलकर रेत खदान में काम कर रहा था। वहीं कंपनी के अन्य 2 डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और रणविजय सिंह राजस्थान और भुवनेश्वर ओड़ीसा जेल में पहले से ही बंद है।


कंपनी के 3 डायरेक्टर अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से मप्र के मानपुर जिला उमरिया में 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। फिलहाल आजाद चौक थाना पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

बड़ी खबर रायपुर: रसूखदारों से परेशान होकर व्यापारी ने उठाया ये खौफनाक कदम...

बड़ी खबर रायपुर: रसूखदारों से परेशान होकर व्यापारी ने उठाया ये खौफनाक कदम...

रायपुर: रसूखदारों से परेशान होकर राजधानी के एक व्यापारी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। जानकारी मिली है कि लेनदारों से परेशान होकर कारोबारी ने खुद का गला काट लिया है। कारोबारी को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया गया। कर्ज देने वाले सूदखोर तंग कर रहे थे इसके कारण उसने यह कदम उठाया है।


यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां नहरपारा निवासी कारोबारी कमल गोयल सूदखोरों से परेशान चल रहे थे। परेशान होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। इस मामले में गंज थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि कमल गोयल ने कई लोगों से उधार लिया है। पिछले 12 साल से वो उधारी चुका रहे थे। ऐसी जानकारी मिली है कि जिन्होंने इनको कर्ज दिया था, वो इन्हें परेशान कर रहे हैं। फिलहाल उनका प्रारम्भिक तौर पर कथन लिया गया। कमल गोयल के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उनको परेशान करने वाले लोगों का नाम पूछा जाएगा। इसके बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना, इन जिलो में मध्य स्तर के छाये रहे बादल

प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना, इन जिलो में मध्य स्तर के छाये रहे बादल

रायपुर: जवाद तूफान के असर से रविवार को रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में मध्य स्तर के बादल छाये रहे, वहीं 6 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि गहरा अवदाब (चक्रवाती तूफान 'जवाद' के अवशेष) बंगाल के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है, जो गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर था और 05 दिसंबर 2021, 0830 आईएसटी था। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे अक्षांश 18.7 एन और देशान्तर 85.6 पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के पूर्व-उत्तर-पूर्व में लगभग 270 किमी, गोपालपुर (ओडिशा) से 90 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, पुरी (ओडिशा) से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप (ओडिशा) के 210 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में। उन्होंने बताया कि अगले 06 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढऩे, कमजोर पडऩे और पुरी के निकट ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व की ओर ओडिशा तट के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर बढऩा जारी रहने की संभावना है और कमजोर होकर रविवार की मध्यरात्रि के आसपास कमजोर होकर एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज 3.1 केएमएस पर काफी मात्रा में नमी आने के कारण बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग और बस्तर संभाग में मध्य स्तर के बादल छाये रहे। प्रदेश में पूर्व से हवा आने के कारण 6 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

CG NEWS: मुख्यालय का घेराव करेंगे पुलिस परिवार के सदस्य

CG NEWS: मुख्यालय का घेराव करेंगे पुलिस परिवार के सदस्य

रायपुर: पुलिस मुख्यालय का पुलिस परिवार के सदस्य घेराव करेंगे। अलग-अलग जिलों के तीन हजार पुलिस परिवार के सदस्य सोमवार को राजधानी रायपुर में एकजुट होकर अपनी मांग रखेंगे। पुलिस परिवार की मांग है कि निचले स्तर के पुलिस कर्मियों के साथ हो रहा शोषण बंद किया जाए। पुलिस अफसरों की ओर से घरेलू और निजी कार्य कराए जाने वाले अधिकारियों के साथ कार्रवाई की जाए। वेतन विसंगति दूर करने के साथ अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारियों को जो सुविधाएं मिलती हैं, उस तरह की सुविधाएं निचले स्तर के पुलिसकर्मियों को भी दी जाए। साथ ही पुलिस परिवार की सबसे बड़ी मांग है पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश देने के साथ काम का समय निर्धारित किया जाए।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सोमवार से ठप होंगीं आंबेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा, जानिए क्यों.......

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सोमवार से ठप होंगीं आंबेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा, जानिए क्यों.......

रायपुर: राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल आंबेडकर अस्पताल में दूरदराज से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी सोमवार से दोगुनी हो जाएगी। पिछले नौ दिनों से ओपीडी और नियमित ओटी सेवा का बहिष्कार करने वाले जूनियर डाॅक्टरों ने सोमवार से इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करने का फैसला भी लिया है।


देशभर में अटकी पीजी काउंसिलिंग को प्रारंभ कराने के लिए देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी और नियमित ऑपरेशन थियेटर में सेवा देने इनकार कर दिया था। राष्ट्रीय संगठन फ्रोडा के समर्थन में रायपुर मेडिकल काॅलेज के पीजी डॉक्टरों ने अपना काम बंद कर रखा है। उनकी ओपीडी सेवा बाधित करने की वजह से दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल काॅलेज की ओर से सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, मगर व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है और कई मरीजों को दिनभर इंतजार के बाद समय खत्म होने की वजह से बिना जांच और इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है।


सोमवार से उन्हें और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जूनियर डाॅक्टर एसोसिएशन ने सोमवार से अपनी इमरजेंसी सेवा बंद करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि नया बैच नहीं मिलने की वजह से सीमित रेजीडेंट डॉक्टर पर काम का दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण वे मानसिक रूप से थक चुके हैं। इसी तरह मेडिकल पीजी में प्रवेश नहीं होने की वजह से एमडी-एमएस के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पिछड़ गए हैं।

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के IAS अमृत विकास टोपनो ने दिया इस्तीफा, प्रशासनिक गलियारे में मची खलबली

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के IAS अमृत विकास टोपनो ने दिया इस्तीफा, प्रशासनिक गलियारे में मची खलबली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस्तीफा सौंप दिया है. IAS अमृत विकास टोपनो के अचानक इस्तीफे से प्रशासनिक गलियारे में खलबली मच गई है. IAS अमृत विकास को एक सप्ताह पहले ही नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक के पद से हटाकर योजना विभाग भेजा गया था. मिली जानकारी के मुताबिक योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव अमृत विकास टोपनो ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है, हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है, अमृत विकास टोपनो 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. वे नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक थे. सरकार ने 27 नवंबर को एक आदेश जारी कर उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) से हटा दिया था. उन्हें योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी.


 

चाकू से वार कर चोट पहुचाने वाले 03 लोग हुए गिरफ्तार

चाकू से वार कर चोट पहुचाने वाले 03 लोग हुए गिरफ्तार

रायपुर, प्रार्थी जयदास मानिकपुरी ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दलदल सिवनी एकता चैक में मोमोस ठेला लगाता है। प्रार्थी दिनांक 03.12.21 को शाम को अपने ठेला में ग्राहक नहीं होने से मोबाईल देख रहा था, उसी समय मुस्तकिम, जालम पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ आकर प्रार्थी को तुम ज्यादा उचक रहा है, कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाकी स्टीक से प्रार्थी के सिर में मारे एवं किसी धारदार वस्तु से दाहिने कुल्हे में मारकर चोट पहुंचाये। जिस पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 273/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट् का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेख मुस्तकिम, जालम पटेल एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग चाकू जप्त किया जाकर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
 

प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- मुख्यमंत्री बघेल में ज़रा भी नैतिकता शेष हो तो तत्काल अवैध प्लॉटिंग से जुड़े मंत्री को बर्ख़ास्त करें

प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- मुख्यमंत्री बघेल में ज़रा भी नैतिकता शेष हो तो तत्काल अवैध प्लॉटिंग से जुड़े मंत्री को बर्ख़ास्त करें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि आरंग में 22 एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में एक मंत्री की संलिप्तता का उजागर होना इस बात को प्रमाणित करता है कि प्रदेश में ज़मीन मीफ़ियाओं के आगे घुटनों पर आ चुकी प्रदेश सरकार पूरी तरह लाचार हो गई है और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के उसके दावों को इस नाकारा प्रदेश सरकार के मंत्री ही धता बताने पर उतारू हो गए हैं। श्री मूणत ने कहा कि आरंग नगरपालिका दफ़्तर के ठीक पीछे 22 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन पर की जा रही इस अवैध प्लॉटिंग के बारे में संबंधित भू-माफ़िया द्वारा कैमरे के सामने प्रदेश के एक रसूखदार मंत्री को इसी ज़मीन में से लगभग 40 हज़ार वर्गफीट का प्लॉट स्टेडियम के पास देने की स्वीकारोक्ति प्रदेश सरकार की बदनीयती और कलंकपूर्ण राजनीतिक चरित्र को बेनक़ाब करने के लिए पर्याप्त है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि जिस प्रदेश सरकार के मंत्री ही अवैध रूप से ज़मीनें हथियाने में लगे हुए है, भू-माफ़ियाओं पर कार्रवाई की उनकी तमाम डींगें सिवाय ज़ुबानी जमाख़र्च के और कुछ नहीं हो सकती। यह सचमुच हैरतभरा है कि किसानों से एग्रीमेंट करके यह अवैध प्लॉटिंग हो रही है जिसमें प्लॉट लेने वालों को एक वाशिंग मशीन गिफ़्ट करने का ऑफ़र भी है। प्रशासन की नाक के नीचे यह गोरखधंधा किसके इशारे पर चल रहा है? श्री मूणत ने कहा कि संबंधित भू-माफ़िया को ताल ठोककर यह कहते कैमरे में सुना जाना कि ‘कार्रवाई करने की किसकी हिम्मत पड़ेगी’, प्रदेश सरकार की लाचारगी और सत्तावादी संरक्षण में फल-फूल रहे भू-माफ़ियाओं के साथ प्रदेश सरकार के लोगों की आपराधिक स्तर तक की साँठगाँठ का शर्मनाक नमूना है। श्री मूणत ने कहा कि इस समूचे मामले की उच्चस्तरीय जाँच करके न केवल आरंग, अपितु प्रदेशभर में ज़मीन के गोरखधंधे में संलिप्त तमाम माफ़ियाओं और प्रदेश सरकार व सत्तारूढ़ दल के लोगों की भूमिका को जाँच के दायरे में लिया जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। श्री मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में ज़रा भी नैतिकता शेष रही हो तो वे तत्काल अवैध प्लॉटिंग से जुड़े मंत्री को बर्ख़ास्त करें।
 

छत्तीसगढ़ में विदेश यात्रा से वापस लौटे 44 लोग गायब, रायपुर में 180 लौटे, अब तक 450 लोग विदेश यात्रा से आए हैं वापस

छत्तीसगढ़ में विदेश यात्रा से वापस लौटे 44 लोग गायब, रायपुर में 180 लौटे, अब तक 450 लोग विदेश यात्रा से आए हैं वापस

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विदेश यात्रा कर वापस लौटने वाले 44 लोग गायब हो गए हैं। रायपुर शहर में अब तक विदेश यात्रा से 180 लोग लौटे हैं। इनमें से 75 नेगेटिव, 61 के रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं 44 लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जिला प्रशासन और नगर निगम इन यात्रियों की तलाश कर रही है। पूरे प्रदेश में अब तक 450 लोग विदेश यात्रा कर वापस लौटे हैं। अब तक 239 लोगों की जांच हुई, जिनमें 2 पॉजिटिव पाए गए हैं।
सोर्स: ibc24
 

मुख्यमंत्री ने पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी किया 2.92 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री ने पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी किया 2.92 करोड़ रूपए

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया। जिसमें 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीणों से 2 रूपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में इस योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से हुई थी। 20 जुलाई 2020 से लेकर 15 नवंबर 2021 तक की स्थिति में 55.77 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसके एवज में गोबर बेचने वालों को 111 करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। गौठानों में गोबर से महिला स्व सहायता समूह बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं।
महिला समूहों द्वारा गौठानों में अब तक 9 लाख 32 हजार क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 12 हजार क्ंिवटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रहीं हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 48 करोड़ 20 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 9321 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या लगभग 67 हजार है। गौठानों से जुड़ने और गोधन न्याय योजना से महिला समूहों में स्वावलंबन के प्रति एक नया आत्म विश्वास जगा है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरूआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए कुमारप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट जयपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के मध्य एमओयू हो चुका है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10569 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7777 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। जिसमें से 2029 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना से लगभग 2 लाख ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45 प्रतिशत संख्या महिलाओं की हैं। इस योजना से 88 हजार 127 भूमिहीन परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं।
 

CG NEWS: पिकनिक मनाने गए 3 छात्र गहरे पानी में डूबे

CG NEWS: पिकनिक मनाने गए 3 छात्र गहरे पानी में डूबे

अंबिकापुर। पिकनिक मनाने के दौरान पानी में डूबने से हादसा हो गया। घाघी जलप्रपात में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए। लोगों ने मौके पर दो को बचा लिया गया। जबकि एक छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया।
आज ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश करेगी। दरिमा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि घाघी जलप्रपात में छात्र पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान नहाने के लिए कई छात्र जलप्रपात में उतरे थे। वहीं गहराई में जाने से एक छात्र डूब गया।
उसे बचाने के लिए दो छात्रों ने भी छलांग लगा दी। हालांकि दो को मौके से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लापता हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची ग़ोताख़ोरों की टीम रविवार को डूबे छात्र की तलाश करेगी।
 

 बड़ी खबर : शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2व्यक्ति फरार, जानिये क्या है पूरी घटना..

बड़ी खबर : शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2व्यक्ति फरार, जानिये क्या है पूरी घटना..

बीजापुर : जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के मिरतुर मार्ग पर स्थित कडिय़ामपारा पोटाकेबिन के पास 03 नवम्बर 2021 को अज्ञात नकाबपोशों द्वारा कार में सवार शिक्षक महेंद्र तर्मा की देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस घटना को लेकर नक्सलियों ने भी पर्चा जारी करते हुए महेंद्र तर्मा की हत्या से इंकार कर दिया था। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझते हुए हत्या के मुख्य आरोपी अर्जुन कडती को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस इसमें शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि शिक्षक महेंद्र तर्मा की हत्या के बाद नेलसनार थाने में मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया था, विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर अर्जुन कडती पिता बुधराम कडती निवासी पॉलिगुड़ा थाना मिरतुर से पुछताछ के दौरान अर्जुन कडती ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे लूटने के इरादे से घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।
आरोपी अर्जुन कडती ने बताया कि मृतक महेंद्र तर्मा पूर्व में भी दीपावली के समय ज्यादा पैसे लेकर मिरतुर जुआ खेलने जाया करता था, और हमेशा वो अपने पास ज्यादा पैसे भी रखा करता था। आरोपी अर्जुन अपने दोनों साथियों के साथ शिक्षक महेंद्र तर्मा पर नजर बनाए हुए थे। घटना के दिन मृतक महेंद्र तर्मा अपनी निजी कार से नेलसनार कडिय़ामपारा पोटाकेबिन के पास अपने साथी के आने का इंतजार कर रहा था, उसी समय आरोपी अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर देशी कट्टे से गोली मारकर महेंद्र तर्मा की हत्या कर उसके पास रखे 20 हजार रूपये नगद, मोबाईल विवो जेड कीमत 18 हजार शिक्षक के साथी सुदरु राम नेताम के पास से 06 सौ रूपये नगद, विवो मोबाइल कीमत 14 हजार लूट कर भाग गए थे।


घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन कडती के बयान के आधार पर आरोपी के बताए हुए जगहों पर से घटना में इस्तेमाल किया गया होण्डा लाल रंग की मोटरसाइकल व 315 बोर देसी कट्टा, लुटे गए पैसे में से 05 हजार रूपये, घटना के समय पहने कपड़े व मोबाईल पटलीगुड़ा मिरतुर से बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपी अर्जुन के विरुद्ध हत्या और लूट के सबूत पाए जाने के बाद नेलसनार थाने में विधिवत कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। इस घटना में शामिल फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
 

चार हजार रुपये के लिए फाइनेंस कंपनी एजेंट की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

चार हजार रुपये के लिए फाइनेंस कंपनी एजेंट की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

दंतेवाडा : जिले के गीदम के फाइनेंस कंपनी हीरो फ्रिंट क्रॉप में कार्यरत युवक अंकित गुप्ता को किस्त अदा करने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाकर हत्या के दो आरोपियों जोगा और कमलू निवासी गदापाल ने मात्र चार हजार रुपये के लिए उसकी टंगिया से हमला कर हत्या कर दिया है। दोनो हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मामला प्रकाश में तब आया जब मृतक के परिजनों ने मृतक से कल दोपहर 02 बजे से लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई, पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि मृतक ने आखिरी कॉल अपने एक मित्र शानू ठाकुर को किया था, और उसे बताया था कि उसे जोगेंद्र ने उसे किस्त लेने बुलाया है और वो उसी के साथ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगा से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने बताया कि उसने कमलू के साथ मिलकर अंकित गुप्ता की हत्या कर दी है। पुलिस ने कमलू को भी हिरासत में ले लिया है फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की अभिरक्षा में हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। राकेश पांडे

 CG NEWS : गांजा तस्करी की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ढाई किलो गांजा जब्त

CG NEWS : गांजा तस्करी की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ढाई किलो गांजा जब्त

रायपुर : कालीबाड़ी थाना क्षेत्र में 2 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ आरोपी मोह0 जावेद मैमन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी स्थित नगर निगम गार्डन के पीछे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 जावेद मेमन निवासी कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोह0 जावेद मेमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,000 रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 314/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- मोह0 जावेद मेमन पिता युसुफ मेमन 34 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर। 

 सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत, 6 घायल...

सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत, 6 घायल...

अंबिकापुर : जिले में बांगो थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटन में एक पत्रकार की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य घायल हो गए हैं। जानकरी के अनुसार हाईवे पर दो तेज रफ़्तार कार आपस में टकरा गईं, जिसमे कोरबा के पत्रकार की मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य यात्रियों को चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा के पत्रकार जयमंगल राजवाड़े पिछले दिनों अंबिकापुर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शनिवार की सुबह वह अपनी कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बंजारी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार जयमंगल राजवाड़े की कार से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पत्रकार जयमंगल राजवाड़े की मौके पर मौत हो गयी, वही कार में सवार एक अन्य शख्स घायल हो गया। वही इस दुर्घटना में दूसरी कार में सवार 5 लोग भी घायल हुए है। सड़क हादसे में घायल हुए 6 लोगों को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहा उनका उपचार जारी है।
 

CG NEWS : 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

CG NEWS : 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

दंतेवाड़ा : जिले में पुलिस के लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। जिले के किरंदुल थाना पहुंचे 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सभी नक्सली गंगालूर एरिया (पश्चिम बस्तर) कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि नक्सली नेताओं की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्य धारा में जुड़ना था।


दंतेवाड़ा पुलिस ने वर्ष 2020 में घर वापसी अभियान `लोन वर्राटू `की शुरुआत की थी। जिले में सक्रिय नक्सलियों के नाम पुलिस ने चस्पा किए गए थे। जिसके बाद से लगातार दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान को सफलता मिल रही है। इनमें इनामी नक्सलियों सहित जन मिलिशिया सदस्य, ग्राम कमेटी और नक्सली संगठन के दूसरे विंग से जुड़े नक्सली इस घर वापसी अभियान के तहत समर्पण कर रहें हैं।
शनिवार को किरंदुल थाने में एसडीओपी कर्ण कुमार उइके, किरंदुल थाने के उप निरीक्षक शशिकांत टंडन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एसपी दंतेवाड़ा डा. अभिषेक पल्लव लगातार नक्सलियों से समर्पण की अपील कर रहे हैं। जिले में अब तक 475 नक्सली समर्पण कर चुके हैं।
 

खुशखबरी: कमजोर पड़ा 'जवाद' चक्रवात, छत्तीसगढ़ से बरसात का खतरा टला, इस तारीख को बढ़ेगी ठंड

खुशखबरी: कमजोर पड़ा 'जवाद' चक्रवात, छत्तीसगढ़ से बरसात का खतरा टला, इस तारीख को बढ़ेगी ठंड

रायपुर: समुद्री चक्रवात जवाद कमजोर पडऩे से मंडरा रहा खतरा टलता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा यह चक्रवात कमजोर होने से अब पुरी के पास गहरे अवदाब के रूप में प्रवेश करेगा। उसके बाद कमजोर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर चला जाएगा।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जवाद चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके क्रमश: कमजोर होते हुए उत्तर दिशा में अगले 12 घंटे तक चलते रहने की संभावना है। यह तूफान, 5 दिसंबर की दोपहर को उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट की ओर लगभग पुरीÓ के पास एक गहरे अवदाब के रुप में पहुंचेगा। इसके बाद यह लगातार कमजोर होता जाएगा। संभावना जताई जा रही है, यह लगातार कमजोर होते हुए उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर ओडिशा तट से पश्चिम बंगाल तट की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, इस तंत्र के छत्तीसगढ़ से दूर हो जाने के कारण इसका असर 5 दिसंबर के मौसम पर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर का मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना नहीं है। तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 6 दिसंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान मे गिरावट की संभावना बन रही है।

CG BREAKING: स्कूल में पालक ने मचाया हंगामा,प्राचार्य से मारपीट और तोडफ़ोड़ के बाद आरोपी फरार, मामला दर्ज

CG BREAKING: स्कूल में पालक ने मचाया हंगामा,प्राचार्य से मारपीट और तोडफ़ोड़ के बाद आरोपी फरार, मामला दर्ज

बिलासपुर: स्कूल से बेटी को ले जाने के बाद युवक उसे फिर से खोजते हुए आ गया। उसने बच्ची को छुपाने का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा मचाया। साथ ही स्कूल में तोडफ़ोड़ भी की। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। तोरवा में रहने वाले निरंजन बसाक गोंड़पारा के सुब्हानिया अंजुमन स्कूल में प्राचार्य हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे मंगला में रहने वाला सिराज खान स्कूल आया था। उसने अपनी बेटियों शबाना, मदिना और जुबेदा की छुट्टी कराई।

इसके बाद वह अपनी बेटियों को घर छोड़ आया। एक घंटे बाद वह फिर से स्कूल पहुंच गया। उसने अपनी बेटियों के संबंध में पूछा। इस पर स्कूल के कर्मचारियों ने उसे अपनी बेटियों को साथ ले जाने की बात कहते हुए घर जाने कहा। स्कूल कर्मियों की बातों को अनसुना करते हुए युवक वहां हंगामा मचाने लगा। उसकी हरकतों की जानकारी कर्मचारियों ने प्राचार्य को दी। इस पर प्राचार्य युवक को समझाने पहुंच गए।

युवक ने प्राचार्य से ही गाली—गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही स्कूल के सीसीटीवी मानिटर को तोड़ दिया। प्राचार्य से मारपीट और तोडफ़ोड़ के बाद युवक वहां से भाग निकला। प्राचार्य की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।