CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जेल से भाग निकला खूंखार अपराधी, जेल प्रहरी निलंबित

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जेल से भाग निकला खूंखार अपराधी, जेल प्रहरी निलंबित

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के एक जेल से 4 महीने से बंद दुष्कर्म का आरोपी भाग निकला है। प्रबंधन को इस बात का पता तब चला,जब दूसरे कैदियों ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी तलाश की गई, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका है।


प्रबंधन ने फरार आरोपी के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी मंगतराम नेताम को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के भागने के बाद केंद्रीय जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा ने जेल का दौरा भी किया है।


बताया गया है कि जिले के निवासखार निवासी राजेश उइके मुंगेली उप जेल में पिछले चार महीने से बंद था। उसे रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभी उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को दोपहार के वक्त राजेश उइके जेल की दीवार फांदकर भाग गया।


लंच करने गए थे जेल अधीक्षक
घटना को लेकर जेल अधीक्षक नंदकुमार शर्मा ने बताया कि वह 3 बजे खाना खाने के लिए घर गए हुए थे। तभी उन्हें फोन पर राजेश के भागने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद शाम तक उसका पता लगाया गया। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस पर शनिवार को उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।


इस मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों को लगी तो केंद्रीय जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा ने शनिवार को जेल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि जेल प्रहरी की ड्यूटी उस समय वहीं लगी थी, जहां से कैदी भागा है। इस मामले में जेल प्रहरी की लापरवाही उजागर हुई है। जिसके बाद उसे निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा घटना के बाद जांच के लिए मैंने जेल का निरीक्षण किया है। हम अभी जेल के अंदर और क्या बेहतर हो सकता है, जिससे इस तरह की घटनाएं फिर से न हो, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।


2019 में 4 कैदी भागे थे
इस जेल में कैदियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2019 में इस जेल से 4 कैदी भाग गए थे। हैरानी की बात यह कि इन चारों में से एक कैदी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। पता चला है कि जेल की दीवारों में फेंसिंग नहीं लगी है। इस वजह से भी कैदी भागने में सफल रहा है। फिलहाल प्रबंधन उसका पता लगा रही है।

 

CG CRIME NEWS: किश्त की वसूली के लिए पहुंचे रिकवरी एजेंट की धारदार हथियार से हत्या............

CG CRIME NEWS: किश्त की वसूली के लिए पहुंचे रिकवरी एजेंट की धारदार हथियार से हत्या............

बस्तर: बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में दो युवकों ने किश्त की वसूली के लिए पहुंचे रिकवरी एजेंट की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के दोनो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल दंपती और 2 बच्चे संक्रमित मिले, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल दंपती और 2 बच्चे संक्रमित मिले, मचा हड़कंप

प्रदेश के स्कूलों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। प्रदेश में 9 दिन के दौरान 4 स्टूडेंट सहित एक टीचर पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि रायगढ़ में एक टीचर की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मौत की पुष्टि नहीं की है। अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के तीन अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल दंपती और 2 बच्चे संक्रमित मिले हैं। वहीं मरवाही जनपद पंचायत के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मामला सामने आने के बाद संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया गया है।

पेंड्रा ब्लॉक के एक प्राइवेट स्कूल, गौरेला ब्लॉक के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल पति-पत्नी है। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद उनके दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। राहत की बात है कि दोनों प्रिंसिपल स्कूल नहीं जा रहे थे। हालांकि CMHO का कहना है कि नए वैरिएंट को देखते हुए बाहर से आने के कारण उनका RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा।


एकलव्य छात्रावास के सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव
पेंड्रा ब्लॉक के ही एक स्कूल की 7वीं क्लास की छात्रा और एकलव्य हॉस्टल के 8वीं क्लास का छात्र भी पॉजिटिव मिला है। छात्रा सकोला गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। हालांकि वह तीन दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। वहीं तिरोला गांव के हॉस्टल से छात्र गांव लौटा था। इसके बाद हॉस्टल में रहने वाले सभी 187 बच्चों के सैंपल लिए गए। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गांव में भी बच्चों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।


गांव में सैंपल के लिए भेजी गई टीमें
SDM अपूर्व टोप्पो ने बताया कि छात्र-छात्राओं के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। सभी से सैंपल जांच कराने की अपील कर रहे हैं। टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने प्रिंसिपल दंपती के संपर्क में आने वाले लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। SDM ने बताया कि तीनों स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है। यहां मिले सभी संक्रमित स्कूल नहीं जा रहे थे। ऐसे में वहां संक्रमण का फिलहाल खतरा नहीं दिख रहा।


जिले में ढाई महीने बाद मिले कोरोना संक्रमित
जिले में दूसरी लहर के बाद से कोरोना संक्रमण के एक भी केस सामने नहीं आए थे। करीब ढाई महीने बाद फिर से मिलना शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिनों में जिले में संक्रमण के 6 नए मामले आए हैं। इनमें मरवाही जनपद पंचायत के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि कलेक्टर नम्रता गांधी ने भी की है। उन्होंने जिले में सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के पालन कराने के लिए अफसरों को कहा है। इसके बाद पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समुदाय में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।


आज से जिले में मुनादी, कल से चेकिंग शुरू होगी
जिले में थानों की पुलिस आज पेट्रोलिंग कर रही है, नगर पंचायतों में CEO, ग्राम पंचायतों में कोटवार इसकी मुनादी करा रहे हैं।
लोगों को जांच और वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के साथ ही गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
रविवार से मास्क नहीं पहनने, नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
रविवार को हाट बाजार में भी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सभी धान समितियों में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर अनिवार्य। रैंडम स्क्रीनिंग होगी।
जिले में टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। टारगेट बेस्ड टेस्टिंग की जाएगी।
कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम, डोर टू डोर टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी।
आइसोलेशन सेंटर में बेड, ऑक्सीजन, टॉयलेट, पानी की व्यवस्था करनी है। डॉक्टर, नर्स के ड्यूटी चार्ट तैयार कर लें।
गांव में अगर कम्युनिटी का खतरा है तो उसे सील कर दें। वहां जांच कराई जाएगी टीम भेजकर।


रायगढ़, कोरबा और बलरामपुर के स्कूलों में पहुंचा संक्रमण
कोरोना संक्रमण प्रदेश के रायगढ़, कोरबा और बलरामपुर के स्कूलों में दस्तक दे चुका है। रायगढ़ में 26 नवंबर को संक्रमण के चलते एक टीचर की मौत भी हो चुकी है। वहीं दो दिन पहले कोरबा में एक टीचर पॉजिटिव मिला था। रिपोर्ट आने के बाद भी वह स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहा था। वहीं बलरामपुर में गुरुवार को एक ही स्कूल की 6वीं क्लास की दो छात्राएं संक्रमित मिली हैं।

 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली राहत...

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली राहत...

बिलासपुर: पूर्व आईएएस बीएल अग्रवाल ने ईडी की जांच को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट ने याचिका लगाई थी। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ईडी की जांच पर रोक लगा दी है।
बता दें कि प्रदेश के पूर्व शिक्षा सचिव बीएल अग्रवाल के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर सीबीआई बीते सात साल से जांच कर रही है। इस बीच 2017 में ईडी ने एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच करने का निर्णय लिया। बीएल अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि दोनों ही एजेंसियों अब तक कोई गड़बड़ी साबित नहीं कर पाई है। ऐसे में लंबे समय से जांच जारी रहने पर लगाई गई याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने बीएल अग्रवाल के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाई है।

CG NEWS: स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

CG NEWS: स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

अंबिकापुर: स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक खैरबार पानिकापारा अंबिकापुर निवासी सुरेन्द्रदास 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जमीन सौदा का 1 लाख रुपये वह डिक्की में रख 1 दिसंबर को कोर्ट गया था,वहां भुख लगने पर सुदामा होटल में अपने भाई व अन्य साथियों के साथ नास्ता करने चला गया। जब वापस आया तब स्कूटी की डिक्की में रखा 1 लाख रुपये नही था। किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट 3 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तीर्थयात्रा से लौटा परिवार संक्रमित, इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तीर्थयात्रा से लौटा परिवार संक्रमित, इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित

राजनांदगांव: उज्जैन में महाकाल दर्शन से लौटे एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के केसर नगर ईलाके का एक परिवार कुछ दिनों पहले उज्जैन तीर्थयात्रा के लिये गया हुआ था,जहां से वापसी के बाद लगातार तबियत खराब के चलते उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में परिवार के दो बच्चे और 4 बड़े कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को घर मे ही आईसोलेट किया है। साथ ही इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया हैं।

CG NEWS: असिस्टेंट कमांडेंट चौहान गिरफ्तार, ये है गिरफ्तारी की वजह............

CG NEWS: असिस्टेंट कमांडेंट चौहान गिरफ्तार, ये है गिरफ्तारी की वजह............

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को कुचलने वाले असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना के समय गाड़ी असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान ही चला रहे थे। भीड-भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी असिस्टेंट कमांडेंट की गाड़ी इतनी तेज थी कि बच्चे के सायकिल से गिरने के बाद वह गाडी को कंट्रोल नहीं कर पाए। सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने असिस्टेंट कमांडेंट छठवीं वाहिनी कुंजराम चौहान को अरेस्ट के लिया।

बारह वर्षीय लव मोदी की तब मौत हुई थी जबकि सायकल से ट्यूशन से लौट रहे लव को देखे बग़ैर कार चालक ने गेट खोला और गेट से टकरा कर लव सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही असिस्टेंट कमांडेंट की गाड़ी ने उसे कुचल दिया था। इस मसले में बुलेरो चला रहे आर्म फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट कुंजराम चौहान को गिरफ़्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

CG BREAKING: बदमाशों ने कांग्रेस नेता के बेटों को किया लहूलुहान, दोनों गंभीर...

CG BREAKING: बदमाशों ने कांग्रेस नेता के बेटों को किया लहूलुहान, दोनों गंभीर...

धमतरी: भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज शहर के बठेना अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में धमतरी पुलिस ने 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपी किशन साहू के बेटे रिऋभ और डीगू साहू शुक्रवार की रात अपने घर पर थे। इसी दौरान किसी ने फोन लगाकर दोनो को घर से बाहर बुलाया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। हमले में घायल दोनो भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा एक की हालत नाज़ुक होने पर रायपुर रिफर किया जा रहा है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपी शामिल है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है। मारपीट का कारण अज्ञात है। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा के दौरान डीआराई के टीम से झड़प, पांच बैग में दस्तावेज एवं ज्वेलरी जब्त

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा के दौरान डीआराई के टीम से झड़प, पांच बैग में दस्तावेज एवं ज्वेलरी जब्त

दुर्ग: सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा मारने पहुंची डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) टीम करीब 20 घंटे की जांच के बाद जब लौटने लगी तो उनके साथ झड़प हो गई। दुकान संचालकों ने टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनसे धक्का मुक्की शुरू कर दी। टीम को बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ ही झूमाझटकी की गई। हालांकि फिर टीम के सदस्यों को वहां से बाहर निकाल लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


दरअसल,डीआरआई की 60 सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह सहेली ज्वेलर्स के 5 ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें दुर्ग और भिलाई में दुकान, मकान और कारखाने में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। टीम के सदस्यों ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन और राजेंद्र जैन के परिवार को नजर बंद कर दिया। उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए गए और घर के अंदर से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम के सभी सदस्यों ने वहां दस्तावेज खंगाले और कई अहम दस्तावेज जब्त किए।


इस दौरान टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी सहित उनसे बने आभूषण बरामद किए। जब अधिकारियों ने इनके दस्तावेज मांगे तो ज्वेलर्स संचालक प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने वहां से 5 बैग में हार्ड डिस्क, सीसीटीवी फुटेज, सहित अन्य दस्तावेज और सोना चांदी जब्त कर लिया।

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस और पिकअप में जोरदार टक्कर,12 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस और पिकअप में जोरदार टक्कर,12 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

मुंगेली: मुंगेली में 03 दिसंबर की देर शाम पिकअप से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। हादसे के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बस में आग लगा दी। मामला लोरमी थाना के साल्हेघोरी गांव का है।जानकारी के मुताबिक, यात्री बस लोरमी से डिंडोरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देर शाम साल्हेघोरी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 8 यात्री और पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को लोरमी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही दोनों ही गाड़ी के वाहन चालक फरार हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित, विदेश से आए 2 यात्री भी पॉजिटिव पाए गए

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित, विदेश से आए 2 यात्री भी पॉजिटिव पाए गए

रायपुर: कोरोना के नए वेरिएंट के दहशत के बीच विदेश से आने वाले यात्रियों की लापरवाही की वजह से एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढऩे का खतरा मंडराने लगा है। वहीं यात्रियों के जांच में पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।


जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोग हाल ही में यात्रा कर लौटे है। इसके साथ ही यूएस से लौटे दो यात्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए विदेश से लौटे 53 यात्रियों के सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए हैं।


पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अब कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल की संख्या बढ़ाई है। दूसरी ओर कई यात्रियों ने विदेश से लौटने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। स्वास्थ्य अमला उनकी ट्रेसिंग करने में जुटा हुआ है।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हुई है। यहां निजी स्कूल की प्रिंसिपल संक्रमित पाई गई है। वहीं 15 साल की एक छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि 187 बच्चों का सैंपल लिया गया था। संक्रमित की पुष्टि के बाद प्रशासन ने निजी स्कूल को बंद कर दिया है।

CG BREAKING: फ्लिपकार्ट को भारी पड़ा एक्सचेंज ऑफर, युवकों ने लगाया लाखों का चूना...

CG BREAKING: फ्लिपकार्ट को भारी पड़ा एक्सचेंज ऑफर, युवकों ने लगाया लाखों का चूना...

बिलासपुर: फ्लिपकार्ट पर अक्सर एक्सचेंज ऑफर चलते रहते हैं, जिसमे पुराने फोन को एक्सचेंज कर आप नया फोन ले सकते है। पुराने फोन के एवज में कुछ राशि कम हो जाती है। लेकिन न्यायधानी के कुछ शातिर युवकों ने इस ऑफर का फायदा उठाते हुए कंपनी को जमकर चूना लगाया है। दरअसल पुराने फोन का आईएमईआई नंबर बदल कर ये युवक इन्हे महंगे दामों में एक्सचेंज कर नया फोन मंगवाते थे।

ये पूरा मामला थाना सरकंडा क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के लाजिस्टिक कंपनी विली रतनपुर ओडीएच में हब इंचार्ज के पद पर कार्यरत रोशन खान ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट कंपनी फ्लिपकार्ट में एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। जिसके तहत ग्राहक अपने पुराने सामान या मोबाइल आदि को ऑफर के तहत बदल कर नए सामान या मोबाइल ले सकते हैं। कंपनी द्वारा ग्राहकों से ऑनलाइन मोबाइल का मॉडल तथा आईएमईआई पूछकर मूल्य का निर्धारण किया जाता है और इसके एवज में नए मोबाइल फोन को कम कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है।

इस बीच कंपनी को पता चला कि ऑफर के तहत अधिकतर मोबाइल चकरभाटा व पुराना बस स्टैंड के साथ ही रायपुर-भिलाई में अलग-अलग नाम पते एवं मोबाइल नंबर पर डिलीवर हुए हैं। इस तरह से 100 से अधिक मोबाइल फोन डिलीवर उन्हीं क्षेत्र में हुई है। कंपनी को पता चला कि मोबाइल के आईएमईआई गलत है और उनके मॉडल भी अलग हैं। कंपनी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही है। इस पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस दौरान पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की, तब मुंगेली के रहने वाले मास्टर माइंड दुर्गेश वर्मा व अजय दावड़ा का पता चला। उनके साथ गिरोह के दो अन्य सदस्य भी पकड़े गए हैं। उनके पास से नए पुराने मोबाइल सहित 25 लाख का माल जब्त किया गया है।

पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि वह अलग अलग जगहों से पुराने मोबाइल खरीदकर उन मोबाइल के IMEI को एक सॉफ्टवेयर की मदद से चेंज किया करता था। इसके बाद पुराने मोबाइल में महंगे मोबाइल का आईएमईआई डालकर उसे फिल्पकार्ट एक्सचेंज ऑफर में दे कर महंगे मोबाइल मंगवाता था। आरोपी फ्लिपकार्ट कम्पनी से मंगाए गए मोबाइल को अपने मोबाइल दुकान में कम कीमत पर ग्राहकों को बेच दिया करता था। इन कामों में दुर्गेश का साथ उसके तीनों साथी भी देते थे।

फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर की जानकारी दुर्गेश को थी। जिसका फायदा उठाने के लिए यह सैमसंग के पुराने स्मार्ट फोन को रायपुर, बिलासपुर, भिलाई के दुकानों से कम दामों मे क्रय करता था तथा पुराने क्रय किए हुए मोबाइल IMEI नम्बरों को परिवर्तित कर उनको मंहगे मोबाइल के IMEI में फिक्स करके फ्लिपकार्ट को एक्सचेंज ऑफर के तहत भेजकर नए मंहगे मोबाइल मंगवाकर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाता था।
इस घटना को करने के लिए दुर्गेश व अजय दावड़ा दोनों ने मिलकर आईएमईआई एवं नेटवर्क परिवर्तित करने वाला एक साफ्टवेयर आनलाईन आर्डर के माध्यम से भी मंगवाया था, जिसके माध्यम से वह बिलासपुर, रायपुर, भिलाई जैसे अन्य शहरों से खरीदे गए कम दामों के मोबाइल को कनेक्ट कर तथा मंहगे मोबाइल का IMEI डाल कर उस मोबाइल के IMEI तथा नेटवर्क को रिपेयर कर लेता था। जैसे कि, (पुराना मोबाइल जो यह 2 से 4 हजार में लेता था एसेंबल एवं IMEI परिवर्तित करने पर माडल के अनुसार इसकी मूल्य 15 से 18 हजार हो जाता है तथा नया मोबाइल जिसकी कीमत 30000 रूपये है में 18 हजार कम में इसको 12000 रूपये ही देना पड़ता था और उस मोबाइल को 27-28 हजार में बेच दिया करता था। इस तरह से करीब 100 से अधिक मोबाइल मंगवाकर बेच चुका था।

पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 80 नए मोबाइल, 72 पुराने मोबाइल, 25 फ्लिप कवर, 1 मोबाइल चार्जर, 9 सिम कार्ड तथा साफ्टवेयर octa plus drive जब्त किया है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जवाद चक्रवात के चलते 4 और 5 को रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें...

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जवाद चक्रवात के चलते 4 और 5 को रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें...

रायपुर: आंध्रप्रदेश व ओडिशा तट पर संभावित चक्रवाती तूफान जवाद से सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने इस मार्ग की अनेक गाड़ियों का परिचालन रद्द किया है। इसमें दपूम रेलवे से चलने व गुजरने वाली कुछ और ट्रेनें भी रद्द की गई है। जिनमें...
4 दिसंबर को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18517 कोरबा - विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम- कोरबा एक्सप्रेस, बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस, रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08528 रायपुर- विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल तथा दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार 5 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18245 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

CG NEWS : 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

CG NEWS : 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

रायपुर : राज्य शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश आज जारी किया है।
गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार झा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को बलौदाबाजार भाटापारा, श्रीमती पारूल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को बिलासपुर, इंदिरा कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा को सेनानी 11वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक कवर्धा को सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद, लालउमेंद सिंह सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद को पुलिस अधीक्षक कवर्धा, अरविंद कुजूर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी 3 री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा एवं झाडूराम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम 12 के तहत पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार भाटापारा के संवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद के समकक्ष घोषित किया जाता है।
 

CG NEWS : सूरजपुर पुलिस व प्रशासन की सक्रियता से बरदाना चोर पकड़ाए..

CG NEWS : सूरजपुर पुलिस व प्रशासन की सक्रियता से बरदाना चोर पकड़ाए..

सूरजपुर : सूरजपुर के शिवप्रसादनगर में अज्ञात चोरों ने बार दाने के गोदाम का ताला तोड़कर बारदाना की चोरी कर लिया था लेकिन पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी के आगे चोरों की सक्रियता भी धरी की धरी रह गई लिहाजा 2 घंटों के भीतर ही पुलिस की टीम ने ग्राम सोनपुर के 3 चोरों को धर दबोचा और उनके पास से 224 बारदाना जप्त कर लिया।


दरअसल आज सुबह जानकारी मिली थी कि शिवप्रसादनगर के सोनपुर स्थित बार दाने के गोदाम का ताला टूटा हुआ है जहां से अज्ञात चोरों ने बारदाना चोरी कर ले गए थे मामले की जानकारी लगते ही सूरजपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी बसदेई, एसडीएम व तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे लिहाजा पुलिस और प्रशासन के हौसले के आगे चोरों की चालांकि धरी की धरी रह गई।
 

 CG NEWS : जादू टोना के शक किये गये हत्या का आरोपी गिरफ्तार...

CG NEWS : जादू टोना के शक किये गये हत्या का आरोपी गिरफ्तार...

सुकमा : जिले की गादीरास पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 17 घंटे में ही सुलझाते हुए जादू टोने के शक में हत्या करने के मुख्य आरोपी ताती धनीराम को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसंबर को सूचना मिला की थाना गादीरास क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटमीगुड़ा अतिकारीरास में ग्रामीण जगन्नाथ कश्यप उम्र 45 वर्ष की हत्या कर शव को गड्डे में फेंक दिये है। उक्त सूचना पर एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव द्वारा मौके से शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना की रात को खाना खाने के बाद ताती धनीराम धान मिंजाई के लिए बुलाया था। मृतक जगन्नाथ कश्यप वहीं जा रहा हूं कहकर घर से निकला और वापस नहीं आया। ग्रामीणों ने भी पूछताछ में इस बात का खुलासा किया। जिसके आधार पर ताती धनीराम से सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि जादू टोने के शक में मृतक जगन्नाथ कश्यप को लाठी और डंडे से पीटकर कर हत्या करने के बाद शव को गड्डे में फेंंक दिया था।
 

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के एसपी का हुआ तबादला, देखें किसे कहां भेजा गया...

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के एसपी का हुआ तबादला, देखें किसे कहां भेजा गया...

रायपुर : राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। कई जिलों के एसपी बदले गए है। गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को बिलासपुर भेजा गया है। बिलासपुर एसपी दीपक कुमार झा को बलौदाबाजार भेजा गया है। देखें किसे कहां भेजा गया...  

 

 

 CG NEWS : चोरी के चावल का परिवहन करते युवक गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

CG NEWS : चोरी के चावल का परिवहन करते युवक गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

बिलासपुर : सरकंडा पुलिस ने चोरी के चावल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माजदा जब्त कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि 02 दिसंबर की रात सूचना मिली कि श्यामा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन से चोरी के चावल का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक आशीष साहू पिता केजूराम साहू 26 वर्ष निवासी चांटीडीह टीम को गुमराह करने लगा। साथ ही वह चावल परिवहन के दस्तावेज भी नही दिखा पाया। चोरी के संदेह पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चावल से भरे माजदा को जब्त कर लिया है। 

CG NEWS : फंदे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : फंदे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : शहर में एक घटना सामने आई है जहां पति पत्नी फांसी के फंदे से झूल गए। मामला स्टेट बैंक मुख्य शाखा के ठीक पीछे का है। जानकारी के मुताबिक विवेक गुप्ता एक निजी कंपनी में कर्मचारी था, उसकी पत्नी श्वेता गुप्ता ग्रहणी थी। दोनों की शादी 20 वर्ष हो चुके थे लेकिन उनकी संतान नहीं थी। जिस मकान के सेकंड फ्लोर में पति पत्नी रहते थे ठीक उसके नीचे मृतक के भाई का परिवार रहता था। बुधवार से दोनों पति पत्नी घर से बाहर नहीं निकले थे और घर के अंदर का दरवाजा बंद था।


शुक्रवार की शाम मकान के नीचे रह रहे हैं मृतक के परिजनों को गंध आने लगी। गंध आने से परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। वही जब परिजन घर के ऊपर जाकर देखें तो घर के अंदर का दरवाजा बंद था। अनहोनी होने की शंका होने पर परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंचकर दरवाजा को तोड़ घर के अंदर प्रवेश की तो सभी के होश उड़ गए। पत्नी का शव रसोई घर में फांसी के फंदे से झूल रहा था। जबकि पति कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, इधर दंपत्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर सीएससी पुष्कर शर्मा एवं थाना प्रभारी राहुल तिवारी दल बल के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर पंचनामा प्रसाद पीएम के लिए भेज दी है। वही दंपति ने आत्महत्या क्यों किया इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं में मामले की जांच कर रही है।
 

CG NEWS : विदेश से आए दो लोग मिले  कोरोना पॉजिटिव

CG NEWS : विदेश से आए दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

बिलासपुर में विदेश से आए दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक युवक और एक महिला है। दोनों USA से लौटे हैं। इसके बाद नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन की आशंका से हड़कंप मच गया है। उनके RTPCR टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निगरानी में रखा है। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, विभाग ने दोनों लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आने वालों की जांच शुरू कर दी है।


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि बिलासपुर में 17 नवंबर से अब तक 57 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 15 नागरिकों की पहचान कर उनका RT-PCR जांच की गई। जिसमें से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमितों को विभाग ने निगरानी में रखा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर RTPCR जांच कराई जा रही है।


विदेश से लौटे दो संक्रमित 27 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट अमेरिका गए थे। उनकी जांच के बाद 30 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की रहने वाली है। दूसरा 30 साल का युवक खमतराई रोड में रहता है। महिला को उनके घर में आइसोलेट किया गया है। जबकि युवक रिपोर्ट आने से पहले ही मुंबई चला गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क किया। पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद युवक वापस बिलासपुर आ गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे भी निगरानी में रखा है। उनके परिवार के तीन सदस्यों की RTPCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम ने उसके संपर्क में आने वाले आधा दर्जन लोगों की भी जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

अभी भी विदेश से लौटे 42 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं खोज पाई है। इसलिए इनका सैंपल भी नहीं लिया जा सका है। इन्हें जल्द ही खोजने और जांच के लिए RTPCR सैंपल लेने की बात ट्रेसिंग टीम ने कही है। दरअसल, विदेश से लौटने वाले लोग या तो दूसरे राज्य चले गए हैं या फिर दूसरे शहर पहुंच गए हैं। वहीं, कईयों का मोबाइल नंबर ही बंद मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को उन्हें ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने सरकंडा के नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी को कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से विदेश से आने वालों के साथ ही RTPCR टेस्ट करने वालों की जानकारी लेकर उन्हें ट्रेस भी किया जा रहा है। ट्रेसिंग टीम के नोडल अधिकारी डॉ. समीर तिवारी ने बताया कि विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम निगरानी रख रही है। उन्हें एहतियात के तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। उन्हें स्वास्थ्य खराब होने पर ध्यान रखने व जांच कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सागर होम्स, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, खमतराई, नेहरू नगर, जेल रोड, एसईसीएल के बसंत विहार कॉलोनी, मोपका में विदेश से आए लोगों की पहचान की गई है। ट्रेसिंग टीम सुबह-शाम इन लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर स्वास्थ्य कि जानकारी भी ले रही है।
जीनोम सीक्वेंसिंग क्या है?
किसी जीव के जीनोम की बनावट बेहद उलझी होती है। इसकी स्टडी करने के लिए वैज्ञानिक इसे एक कोड में बदल देते हैं। इस कोड को पता करने की तकनीक जीनोम मैपिंग या जीनोम सीक्वेंसिंग कहलाती है।
साधारण भाषा में कहें तो जीनोम सीक्वेंसिंग एक तरह से किसी जीव का बायोडेटा होता है। इससे उसके रंग-रूप के साथ-साथ व्यवहार का भी पता लगाया जा सकता है। कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के जीनोम कोड तय हैं। दुनिया भर में वायरस के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग चलती रहती है। सीक्वेंसिंग के दौरान वैरिएंट के जीनोम कोड में कुछ बदलाव देखने को मिलता है, जिससे नए वैरिएंट का पता लगाया जाता है।

 

बड़ी खबर : हेरोईन के साथ पकड़ाया युवक...

बड़ी खबर : हेरोईन के साथ पकड़ाया युवक...

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता मादक पदार्थ हेरोईन के साथ आरोपी कमलेश अरोरा को किया गया गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह खबर मिली कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध हीरापुर रोड स्थित सी पी एस स्कुल पास एक व्यक्ति के पास कुछ मादक पदार्थ है। वह उन्हें बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक रत्ना सिंह ने थाना प्रभारी आमानाका याकुब मेमन को आरोपी को मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने का निर्देश दिया।


इस पर थाना प्रभारी आमानाका के निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर युक्त हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया।जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश अरोरा उर्फ लाली निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। वहीं, टीम के सदस्यों ने जब कमलेश की तलाशी ली तो उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन मिला।
प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन रखने पर कमलेश अरोरा से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात दिखाने को कहा गया। लेकिन उसने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। वह टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। इसपर टीम के सदस्यों ने आरोपी कमलेश अरोरा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 05 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन कीमती 50,000/- रूपए जप्त कर लिया।

 

आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 345/21 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन कहां से लाई इस विषय में पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

CG NEWS : युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंट कर की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला

CG NEWS : युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंट कर की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला

जिला कोरबा से सनसनीखेज सामने आ रही है। जहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या कर दी है। इसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया। युवती तीन माह की गर्भवती थी। आरोपी उसे अबार्शन के लिए कह रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। युवती का शव पुलिस को एक दिसंबर को मिला था। इसके बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर गिरारी नाले में एक युवती की लाश ,मिली थी। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी फूल और सड़ चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ गांव के बोरो निवासी बूंदमती कुमारी के रूप में हुई। यह भी पता चला कि वह तीन माह की गभर्वती थी।

पुलिस जांच करते हुए बोरो गांव पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि गांव का ही नरेश पटेल रिश्तेदारी में गया था। वहीं से वह और बूंदमती घूमने जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। इस पर पुलिस ने नरेश की तलाश शुरू की तो वह गांव में ही छिपा मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

चुनरी से गला घोंट कर नाले में फेंका शव

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और बूंदमती का प्रेम संबंध था। 24 नवंबर को दोनों घूमने के लिए निकले और करीब डेढ़ बजे नाले के पास पहुंचे। बूंदमती से गर्भपात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट दिया और शव नाले में फेंक कर भाग निकला।
 

छत्तीसगढ़ में विदेश से आए दो लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में विदेश से आए दो लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विदेश से आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इनमें एक युवक और एक महिला है। दोनों USA से लौटे हैं। इसके बाद नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन की आशंका से हड़कंप मच गया है। उनके RTPCR टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निगरानी में रखा है। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, विभाग ने दोनों लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आने वालों की जांच शुरू कर दी है।


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि बिलासपुर में 17 नवंबर से अब तक 57 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 15 नागरिकों की पहचान कर उनका RT-PCR जांच की गई। जिसमें से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमितों को विभाग ने निगरानी में रखा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर RTPCR जांच कराई जा रही है।


मुंबई पहुंच गया था पॉजिटिव संदिग्ध
विदेश से लौटे दो संक्रमित 27 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट अमेरिका गए थे। उनकी जांच के बाद 30 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की रहने वाली है। दूसरा 30 साल का युवक खमतराई रोड में रहता है। महिला को उनके घर में आइसोलेट किया गया है। जबकि युवक रिपोर्ट आने से पहले ही मुंबई चला गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क किया। पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद युवक वापस बिलासपुर आ गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे भी निगरानी में रखा है। उनके परिवार के तीन सदस्यों की RTPCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम ने उसके संपर्क में आने वाले आधा दर्जन लोगों की भी जांच कराई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विदेश से लौटने वाले 42 की तलाश
अभी भी विदेश से लौटे 42 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं खोज पाई है। इसलिए इनका सैंपल भी नहीं लिया जा सका है। इन्हें जल्द ही खोजने और जांच के लिए RTPCR सैंपल लेने की बात ट्रेसिंग टीम ने कही है। दरअसल, विदेश से लौटने वाले लोग या तो दूसरे राज्य चले गए हैं या फिर दूसरे शहर पहुंच गए हैं। वहीं, कईयों का मोबाइल नंबर ही बंद मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को उन्हें ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।

कंट्रोल रूम को किया गया सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग ने सरकंडा के नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी को कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से विदेश से आने वालों के साथ ही RTPCR टेस्ट करने वालों की जानकारी लेकर उन्हें ट्रेस भी किया जा रहा है। ट्रेसिंग टीम के नोडल अधिकारी डॉ. समीर तिवारी ने बताया कि विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम निगरानी रख रही है। उन्हें एहतियात के तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। उन्हें स्वास्थ्य खराब होने पर ध्यान रखने व जांच कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सागर होम्स, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, खमतराई, नेहरू नगर, जेल रोड, एसईसीएल के बसंत विहार कॉलोनी, मोपका में विदेश से आए लोगों की पहचान की गई है। ट्रेसिंग टीम सुबह-शाम इन लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर स्वास्थ्य कि जानकारी भी ले रही है।

जीनोम सीक्वेंसिंग क्या है?
किसी जीव के जीनोम की बनावट बेहद उलझी होती है। इसकी स्टडी करने के लिए वैज्ञानिक इसे एक कोड में बदल देते हैं। इस कोड को पता करने की तकनीक जीनोम मैपिंग या जीनोम सीक्वेंसिंग कहलाती है।


साधारण भाषा में कहें तो जीनोम सीक्वेंसिंग एक तरह से किसी जीव का बायोडेटा होता है। इससे उसके रंग-रूप के साथ-साथ व्यवहार का भी पता लगाया जा सकता है। कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के जीनोम कोड तय हैं। दुनिया भर में वायरस के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग चलती रहती है। सीक्वेंसिंग के दौरान वैरिएंट के जीनोम कोड में कुछ बदलाव देखने को मिलता है, जिससे नए वैरिएंट का पता लगाया जाता है।

 

RAIPUR BREAKING: भाठागांव स्थित गंगा स्टील फैक्ट्री में लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING: भाठागांव स्थित गंगा स्टील फैक्ट्री में लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आस्क रेसीडेन्सी वालफोर्ट सिटी के पास भाठागांव में रहता है तथा ट्रेक्टर ट्राली निर्माण कार्य गंगा स्टील फैक्ट्री भाठागांव में संचालित करता है। ट्रेक्टर ट्राली खरीदने हेतु कुछ किसानों द्वारा प्रार्थी को एडवांस में करीब 2,80,000/ रूपये दिया गया था। उक्त रकम को प्रार्थी दिनांक 24.11.2021 को फैक्ट्री के आॅफिस रूम में टेबल के दराज में रखकर ताला लगा घर चला गया था। प्रार्थी दिनांक 25.11.2021 को करीब 09ः00 बजे फैक्ट्री आकर आॅफिस रूम का दरवाजा खोला तो देखा कि आॅफिस के रुम का खिड़की का कांच टूटा हुआ था, खिड़की का सिटकनी खुला था तथा टेबल के दराज में रखें नगदी रकम 2,80,000/ रूपये नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के आॅफिस अंदर प्रवेश कर दराज में रखें उक्त नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती मंे अपराध क्रमांक 365/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती श्री बृजेश तिवारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पृथक - पृथक पूछताछ किया जा रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री मंे काम करने वाले अमलेश्वर निवासी लेख राम यादव से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदलकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लेख राम के संबंध में साक्ष्य एकत्र किया जाकर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी लेख राम द्वारा अंततः नगदी रकम चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी लेख राम प्रार्थी के फैक्ट्री में वर्ष 2016 से कार्यरत था तथा उसे फैक्ट्री के लेन-देन संबंधी समस्त जानकारी रहती थी। आरोपी लेख राम द्वारा फैक्ट्री से छुट्टी में रहने के दौरान चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी दिनांक घटना को शाम को अंधेरा होने पर फैक्ट्री के अंदर घुसकर छिप गया था तथा प्रार्थी व फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,20,500/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - लेख राम यादव पिता अशोक यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोपेडीह थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

बड़ी खबर रायपुर: पुराने विवाद को लेकर युवक को मारा चाकू, गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: पुराने विवाद को लेकर युवक को मारा चाकू, गिरफ्तार

रायपुर: पुलिस ने पुरानी विवाद को लेकर चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं पुलिस के मुताबिक प्रार्थी जय प्रकाश तम्बोली ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हनुमान नगर दुर्गा मंदिर के पास लाखेनगर वार्ड पुरानी बस्ती रायपुर में रहता है तथा पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में शासकीय ठेकेदार का काम करता है। 26 नवंबर को रात्रि करीबन 09.30 बजे प्रार्थी का भतीजा निखिल तम्बोली प्रार्थी को फोन कर बताया कि प्रार्थी का लड़का अजेय तम्बोली को किसी ने चाकू मार दिया है। जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल रायपुर ले जा रहे है।


प्रार्थी अस्पताल पहुंचकर अपने बेटे अजेय तम्बोली से मिला एवं घटना के सबंध जानकारी लिया तो अजेय तम्बोली बोला की वह सर्विस रोड डी मार्ट सामने जीप शो रूम के पास स्थित पान ठेला के पास खड़ा था तभी उसके जान पहचान का लडका पराग बरछा अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आया तथा पुराने वाद विवाद की बातों को लेकर पराग बरछा व उसके अन्य तीन दोस्त मुत. अजेय तम्बोली के साथ लडाई-झगडा करते हुये अपने पास रखें चाकू से हत्या करने के नियत से अजेय तम्बोली के शरीर के विभिन्न भागों में चाकू से वार कर प्राण घातक हमला कर चोट पहुचाये। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 484/21 धारा 307, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त को गिरफ्तार आरोपी 01. पराग बरछा उर्फ रघु पिता स्व. भावेश बरछा 19 साल निवासी मालवीय रोड सदर बाजार राम मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर। 02. ऋषि ठाकुर उर्फ गंगाधर पिता तिलक राम ठाकुर 20 साल निवासी बोरियाखुर्द आर.डी.ए. कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर। 03.आकाश पारधी उर्फ आशु पिता राजेन्द्र पारधी 19 साल निवासी मटकोड़वापारा चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।