BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
PM Kisan Yojana: इंतजार हुआ खत्म; इसदिन किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्‍त की राशि, ऐसे चेक करें आपको 2000 रुपये मिलेंगे या नहीं

PM Kisan Yojana: इंतजार हुआ खत्म; इसदिन किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्‍त की राशि, ऐसे चेक करें आपको 2000 रुपये मिलेंगे या नहीं

 PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. 19 नवंबर, बुधवार को पीएम मोदी 21वीं किस्‍त की राशि के रूप में लाभार्थियों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे. लेकीन चौकाने वाली बात है कि इस बार सभी किसानों के खाते में 21वीं किस्‍त की राशि जारी नहीं की जाएगी.

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं?

  • योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां पर ‘Beneficiary List’ का ऑप्शन चुनें
  • अब यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें
  • इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें

यहां अपना नाम देख सकते हैं. अगर नाम लिस्ट में है, फिर तो चिंता की बात नहीं. लेकिन अगर लिस्‍ट में नाम नहीं है तो आपके खाते में किस्त नहीं आएगी.

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये

अगर पीएम किसान योजना में अब तक अपनी e-KYC नहीं करवाई है, तो 21वीं किस्‍त की राशि अटक सकती है. इसके अलावा बैंक अकाउंट, आधार से लिंक नहीं होना, बैंक की डिटेल में कुछ गड़बड़ी होना जैसी कई वजहें हो सकती हैं.

अगर अब तक e-KYC नहीं कराया है, तो आप दो तरीके से e-KYC कर सकते हैं. ऑनलाइन OTP के जरिये या फिर नजदीकी CSC सेंटर जाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से बायोमेट्रिक eKYC भी करवा सकते हैं.

 
Breaking : सऊदी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों की मौत की खबर

Breaking : सऊदी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों की मौत की खबर

 Big Breaking : सऊदी अरब में आज (17 नवंबर) सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी यात्री उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना जा रहे थे. इसी दौरान करीब 1:30 बजे मुफरिहात के पास बस और डीजल टैंकर में जोरदार भिड़ंत के बाद बस में भीषण आग लग गई.

सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे. हादसे के समय कई लोग सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचने का मौका नहीं मिला.

ये सभी लोग मक्का में धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 42 श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई गई है.

 
 
 
दर्दनाक हादसा: पत्थर खनन में दबे 2 मजदूर, कई अभी भी मलबे में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दर्दनाक हादसा: पत्थर खनन में दबे 2 मजदूर, कई अभी भी मलबे में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई मजदूर मलबे में दब गए हैं. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के पास में ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था. जिसके कारण खनन पर रोक थी. लेकिन इसके बावजूद खनन किया गया.

पत्थर दरकने से हुआ हादसा

पूरा मामला बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का है. यहां कृष्णा माइनिंग वर्क्स के खदान में अचानक पहाड़ दरक गया. जिसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ है.

हादसे के वक्त 15 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे काम

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय खदान में 15 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. इनमें से अभी तक किसी का पता नहीं चल सका है. 2 मजदूरों के मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि कई मजदूर मलबे में दबे बताए जा रहे हैं.

9 कंप्रेशर मशीनों से पत्थर में किया जा रहा था होल

जानकारी के मुताबिक 9 कंप्रेशर मशीनों से पत्थर में होल किया जा रहा था. तभी अचानक एक पत्थर दरक गया. जिससे नीचे खड़े सभी मजदूर दब गए. हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची.

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी फॉर्च्यूनर, 5 युवकों की मौत, शवों को निकालने के लिए कटर से काटी गई कार!

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी फॉर्च्यूनर, 5 युवकों की मौत, शवों को निकालने के लिए कटर से काटी गई कार!

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में कार सवार 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान और अन्य विवरण जुटाने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन को क्रेन की मदद से हटाना पड़ा। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

अब नकली नमक से हो जाएं सावधान, भारी मात्रा में Tata Salt बरामद... मार्केट में मचा हडकंप

अब नकली नमक से हो जाएं सावधान, भारी मात्रा में Tata Salt बरामद... मार्केट में मचा हडकंप

 गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित साहबगंज मंडी में पुलिस और टाटा कंपनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 225 किलो नकली टाटा नमक बरामद किया। यह छापा कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर डाला गया था। अधिकारियों के अनुसार, नमक की पैकिंग इतनी असली जैसी बनाई गई थी कि आम उपभोक्ता असली और नकली में अंतर बिल्कुल नहीं कर सकते थे। पुलिस ने कंपनी अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

नकली नमक से सेहत पर बड़ा खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी नमक मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे नमक का लगातार सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और पेट दर्द, गैस जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। लंबे समय तक इसके प्रयोग से दिल की बीमारियां, कैंसर, किडनी समस्याएं और ऑस्टियोपोरासिस का खतरा भी बढ़ सकता है। इस बरामदगी ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो महीने में दूसरी बड़ी बरामदगी

इस घटना ने पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब इसी इलाके से नकली नमक की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिससे संदेह गहरा गया है कि शहर में मिलावटी नमक का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है और लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।

कंपनी अधिकारी ने बताई पूरी सच्चाई

नोएडा के पालमकोट निवासी और टाटा कंपनी के जांच अधिकारी डमरू आनंद ने तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साहबगंज मंडी में टाटा ब्रांड के नाम पर नकली नमक बेचा जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर 12 नवंबर को कंपनी टीम और राजघाट पुलिस ने संयुक्त छापा मारा।

तलाशी में व्यापारी लवकुश प्रसाद की दुकान से नौ बोरों में भरा 225 किलो नकली नमक मिला। पैकिंग, लेबल और सील इतनी एक जैसी थीं कि असली और नकली में फर्क करना लगभग असंभव था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

SP सिटी ने दी जांच की जानकारी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि व्यापारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बरामद नमक के सैंपल लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

बड़ा सड़क हादसाः बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत

बड़ा सड़क हादसाः बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत

   उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक नाबालिग तीन छात्राओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृत छात्राओं की पहचान नीमगांव थाना क्षेत्र के बिलहारी गांव निवासी दरख्शा (18), उसकी भतीजी खदीजा (13) और उसकी सहेली साहिबा (18) के रूप में हुई है। 

यह हादसा शनिवार दोपहर अहमदनगर गांव के पास गोला-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्नातक की छात्राएं दरख्शा और उसकी सहेली साहिबा संसारपुर गांव से अपनी भतीजी खदीजा को अपने साथ लेकर घर लौट रही थीं, जहां खदीजा अपनी मौसी के साथ रहती थी। 

गोला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंबर सिंह ने बताया कि तीनों को हादसे के बाद गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हैदराबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। 

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म...21वीं किस्त जारी करने की तारीख तय, जल्द पूरा करें रजिस्ट्रेशन

PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म...21वीं किस्त जारी करने की तारीख तय, जल्द पूरा करें रजिस्ट्रेशन

 दिल्ली :- प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि की 21 वीं किस्त को लेकर आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। 19 नवंबर 2025 को लाभार्थी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किश्त ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक जानकारी एक्स पर साझा की गई है।

बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी काफी समय से किस्त का इंतजार कर रहे थे। इंतजार के बीच 14 नवंबर को अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की। तारीख के साथ रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जानकारी दी गई।  पोस्ट में लिखा गया- “पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक 19 नवंबर 2025। कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें।” इसका अर्थ यह है कि जिन किसानों का अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि उन्हें किस्त का लाभ समय पर मिल सके।

पीएम किसान लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन देखना अब बेहद आसान है। किसान अपनी पात्रता की जानकारी कुछ सरल चरणों में प्राप्त कर सकते हैं।

लाभार्थी सूची देखने के लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध किसान कॉर्नर विकल्प का चयन करें। यहां दिए गए लाभार्थी सूची लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने पर लाभार्थियों की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। 21वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिले और कोई भी किसान योजना से वंचित न रह जाए।

यहां पुलिस थाने में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, दिल्ली ब्लास्ट से क्या है इसका कनेक्शन

यहां पुलिस थाने में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, दिल्ली ब्लास्ट से क्या है इसका कनेक्शन

 श्रीनगर। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अब श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल शुक्रवार को रात करीब 11 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस जबरदस्त धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धमाकों में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। यही पुलिस स्टेशन है, जिसकी जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजेएयूएच) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इसे डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद गिरफ्तार किए गए 8 आतंकियों में शामिल है।

वहीं इस धमाके के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी श्रीनगर, डीआइजी सेंट्रल कश्मीर रेंज और आइजी कश्मीर भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे इलाके को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक थाने में रखा गया था या उसका कुछ हिस्सा कहीं और सुरक्षित किया गया था। इसकी जांच जारी है।

जानें क्यों Maruti ने वापस मंगाई 39 हजार से ज्यादा कारें, सामने आई ये बड़ी खामी

जानें क्यों Maruti ने वापस मंगाई 39 हजार से ज्यादा कारें, सामने आई ये बड़ी खामी

 भारत के एसयूवी बाज़ार में लगातार नए मॉडल्स की एंट्री हो रही है, वहीं अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपनी ग्रैंड विटारा एसयूवी के 39,506 यूनिट्स को रिकॉल किया है। यह रिकॉल वाहन में पाई गई एक तकनीकी खामी के कारण किया जा रहा है।

फ्यूल गेज में खामी

मारुति सुजुकी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 तक निर्मित ग्रैंड विटारा एसयूवी के फ्यूल गेज सिस्टम में खामी पाई गई है। फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट, जो स्पीडोमीटर असेंबली में स्थित हैं, कभी-कभी फ्यूल की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से नहीं दर्शाते हैं। इससे वाहन चालक को टैंक में बचे हुए फ्यूल का सही अंदाजा नहीं हो पाता है।

ग्राहकों को दी जाएगी नि:शुल्क मरम्मत की सुविधा

मारुति सुजुकी ने यह भी बताया कि इस रिकॉल से प्रभावित सभी वाहनों के मालिकों से कंपनी या उसके अधिकृत डीलर सीधे संपर्क करेंगे। प्रभावित ग्राहकों को अपने वाहन को नज़दीकी मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर लाने के लिए कहा जाएगा, जहां तकनीशियन इस कंपोनेंट की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे बदला जाएगा। मरम्मत का काम पूरी तरह नि:शुल्क होगा। कंपनी ने इसे एक “प्रिकॉशनेरी स्टेप” बताते हुए ग्राहकों से समय पर प्रतिक्रिया देने की अपील की है, ताकि वाहन की सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित की जा सके।

बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई : पीएम मोदी

बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई : पीएम मोदी

 गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता को जनता की उम्मीदों और सुशासन की जीत बताया

नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिले जनादेश के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए छठी मैया की जय के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी ने कहा, "यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों- जय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हमको जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं।" पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। 

“कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी”
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार ने आज बता दिया है- फिर एक बार एनडीए सरकार। मैंने चुनाव में बार बार कहा था जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे पर कांग्रेस वालों को चुभता था। मोदी जी क्या बोल रहे हैं। लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी।

पीएम मोदी ने कहा, "साथियों बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने वो कर दिखाया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार के लोगों ने मेरा यह आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"

महिला और युवाओं का ‘नया एमवाई समीकरण’
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी बोले, "मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आज की विजय संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। पुरानी कहावत है लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ का।"

नीतीश की तारीफ, मांझी, कुशवाहा व चिराग को भी सराहा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं जनता को नमन करता हूं। मैं सभी को नमन करता हूं। साथियों मैं एनडीए की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। नीतीश जी ने काफी काम किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बहुत काम किया। हमारे मांझी जी, कुशवाहा जी और चिराग जी ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है। पीएम ने एनडीए के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर उनके तालमेल में अद्भुत प्रदर्शन दिखा। पीएम ने कहा, "मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं।"

दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी का मत दर्ज हुआ, हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया। पीएम बोले, "रीपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में ऐसा कोई चुनाव नहीं रहता था, जहां रिपोल नहीं होता था। जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में 1500 से ज्यादा बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब 1500 जगहों पर फिर से चुनाव कराना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे ही स्थितियां ठीक होती गईं। इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षाबल, बिहार के जागरूक मतदाता और बाकी सभी का अभिनंदन करता हूं।"

बिहार के वोटरों को S.I.R को गंभीरता से लिया
पीएम ने कहा, "यह मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है। देश का मतदाता खासकर युवा मतदाता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया है। लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का उसकी अहमियत होती है, उसका हक होता है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें। शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके।"

बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई: पीएम

 
 
 

बिहार में जीत के पीएम मोदी ने कहा, "बिहार वो धरती है, जिसे लोकतंत्र की जननी होने का गौरव मिला है, आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है।"

बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण ने ली
पीएम ने कहा, "बिहार में तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है। संतुष्टिकरण ये सबसे बड़ा मान है। बिहार के लोग अब तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ बिहार अब 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ बढ़ रहा है। बिहार ने सुनिश्चित किया है कि बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने वर्षों तक राजद के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे के आतंक वालों ने बर्बाद किया। ये कॉरिडोर और आतंक के दिन अब इतिहास बन गए हैं।"

विकास के विरोधियों को बिहार ने दिया जवाब
"आज के यह परिणाम उन विकास विरोधियों को भी बिहार का जवाब है, जो कहते थे और बेशर्मी से कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस-वे और हाईवे नहीं चाहिए। बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए। बिहार को ट्रेन और विमान की क्या जरूरत है। आज के यह परिणाम परिवारवाद के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया गया जनादेश है। भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने हमेशा बिहार की एक झूठी छवि बनाई थी। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया था। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली संस्कृति का सम्मान किया और न ही यहां के लोगों की इज्जत की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं वे बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे?"

राजद और कांग्रेस ने छठी मैया अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी

 

"इनकी हेकड़ी देखिए। राजद और कांग्रेस वालों ने छठी मैया से अब तक माफी नहीं मांगी है। बिहार के लोग यह कभी नहीं भूलेंगे। हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हैरिटेज लिस्ट में शामिल कराने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य यह है कि पूरा देश, पूरी दुनिया, इसके महत्व से, इस संस्कृति से जुड़ सके। जब इस बार छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंजे तो हर कोई इस पावन पर्व में सम्मिलित होता दिखा। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया। 60 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला। यह देश के विश्वास का, देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम रहा। लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने जय जवान, जय किसान की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने लगातार तीसरी बार हमें सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। हम 25 वर्ष बाद देश की राजधानी में जीते। और आज बिहार में जहां इतनी बड़ी जनसंख्या ग्रामीण इलाकों में बसती है, हम वहां जीत कर आए हैं।"


20-20 साल बाद भी एनडीए की सरकार पर जनता का भरोसा
पीएम बोले, "भाजपा की एनडीए की सरकारों को 20-20 साल बाद भी जनता चुन रही है तो यह प्रो पीपुल, प्रो गवर्नेंस और प्रो डेवलपमेंट राजनीति की स्थापना है। यह भारत की राजनीति का नया आधार है। इसी आधार पर चलते हुए, हम बिहार को विकसित बनाएंगे। देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर देश की जनता का विश्वास  लगातार घट रहा है। कांग्रेस अनेकों राज्यों में लगातार सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में करीब चार दशक और पश्चिम बंगाल में करीब पांच दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में चुनाव हुए, इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज ही के दिन सिर्फ एक चुनाव में हमारे जितने विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस के उतने विधायक पिछले छह चुनाव में नहीं जीत पाए हैं।"

"कांग्रेस का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है। चाहे चौकीदार चोर का नारा हो या संसद का सत्र बर्बाद करना। हर संस्थान पर वार करना। कभी ईवीएम पर सवाल। कभी चुनाव आयोग को गाली। कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत आरोप। धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटना। देश के बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक नजरिया नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस बन गई है। यानी एमएम कांग्रेस बन गई है।
 
 

पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस में हो सकता है एक और बड़ा विभाजन

 

"ये कांग्रेस मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस एमएमसी है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। कांग्रेस के भीतर अब यही धड़ा पैदा हो रहा है। यह धड़ा नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। यह कांग्रेस के जो नामदार हैं, ये कांग्रेस को जिस रास्ते पर लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। साथियों कांग्रेस के साथी भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी इस नकारात्मक राजनीति से सभी को डुबो रही है। कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर बिहार में खुद डूबने और दूसरों को डुबाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।"

"मैंने पहले भी इसी मंच से कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था कि कांग्रेस एक बोझ है। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत, उसके सहयोगियों को भी है। आज बिहार में राजद को सांप सूंघा हुआ है। बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा जताया है उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।"

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं भारत के निवेशकों से भी कहूंगा कि बिहार आपके लिए तैयार है। मैं दुनियाभर में बसे बिहार के लोगों से भी कहूंगा कि यह बिहार में निवेश का सबसे उपयुक्त समय है। आज मैं बिहार की एक-एक मां, एक-एक युवा और एक-एक किसान और एक-एक गरीब परिवार को कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा, ये मेरा प्रण है। मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है।"

बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता किया तैयार
बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता का तैयार कर दिया है। भाजपा की ताकत भाजपा का कार्यकता है। जब भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है। आज की इस विजय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। गंगाजी बिहार से होते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी दिया है। मैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भी आश्वस्त करता हूं। भाजपा आपने साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी

पीएम मोदी ने बिहार के जनादेश को सुशासन, विकास और एनडीए के विजन की जीत बताया। पीएम मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। भाजपा-जदयू नीत एनडीए को मिली इस अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। 

 

Election Results : अब तक भाजपा के 52 प्रत्याशी विजयी घोषित, पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे ये नेता, देखें लिस्ट…

Election Results : अब तक भाजपा के 52 प्रत्याशी विजयी घोषित, पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे ये नेता, देखें लिस्ट…

 Bihar Election Results : बिहार चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल साबित हुआ। खबर लिखे जाने तक भाजपा के 52 प्रत्यशी विजयी घोषित हो चुके हैं। वहीं 38 सीटों पर अभी भी बढ़त हासिल हैं।

देखें किन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत ?

 

 

चुनावी रण में चला मैथिली की सुरों का जादू ,भारी मतों से जीत दर्ज कर बनी सबसे कम उम्र वाली MLA

चुनावी रण में चला मैथिली की सुरों का जादू ,भारी मतों से जीत दर्ज कर बनी सबसे कम उम्र वाली MLA

 पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। 84915 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के बिनोद मिश्रा को 73185 वोट प्राप्त हुए। मैथिली ने आरजेडी को 11730 वोटों से हरा दिया है। इस जीत के बाद वे अब सबसे कम उम्र की विधायक बन गई है।

बता दें कि, लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने इस जीत का श्रेय अलीनगर की जनता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह जीत जनता के विश्वास, समर्थन और बीजेपी नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान लोगों का आभार व्यक्त किया।

 साल 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच हुआ, बल्कि इसमें 25 वर्षीय लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है।

वाल्मीकि नगर, फॉरबिसगंज सहित कांग्रेस ने 6 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत, देखें कौन कहां से जीता

वाल्मीकि नगर, फॉरबिसगंज सहित कांग्रेस ने 6 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत, देखें कौन कहां से जीता

 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। राज्य में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने छह सीटों पर विजय हासिल की है। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से हराया।

Bihar Assembly Election Result: इस सीटों पर कांग्रेस को जीत

  1. वाल्मीकि नगर
  • विजेता:- सुरेंद्र प्रसाद (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 1,07,730
  • जीत का अंतर:- 1,675 वोट
  1. चनपटिया
  • विजेता: अभिषेक रंजन (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 87,538
  • जीत का अंतर:- 602 वोट
  1. फॉरबिसगंज
  • विजेता:- मनोज बिश्वास (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 1,20,114
  • जीत का अंतर:- 221 वोट
  1. अररिया
  • विजेता:- अबिदुर रहमान (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 91,529
  • जीत का अंतर:- 12,741 वोट
  1. किशनगंज
  • विजेता:- मो. कमरुल होदा (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 89,669
  • जीत का अंतर:- 12,794 वोट
  1. मनिहारी
  • विजेता:- मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
  • प्राप्त मत:- 1,14,754
    -जीत का अंतर:- 15,168 वोट
NDA के शानदार प्रदर्शन पर गदगद हुए पीएम मोदी, बताया सुशासन की जीत

NDA के शानदार प्रदर्शन पर गदगद हुए पीएम मोदी, बताया सुशासन की जीत

 बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए लगातार आगे बढ़ रही है। जिससे लोगों में काफी उत्साह है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इसे सुशासन की जीत बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ” NDA ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA परिवार के हमारे सहयोगियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। “सुशासन की जीत हुई है सामाजिक न्याय की जीत हुई है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति देगा।”

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “… NDA ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA परिवार के हमारे सहयोगियों चिराग… pic.twitter.com/7TBOdKiZNf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

Election Result : बिहार चुनाव में इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, देखें लिस्ट…

Election Result : बिहार चुनाव में इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, देखें लिस्ट…

Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है, वहीं विपक्षी महागंठबंधन के कुछ प्रत्याशी भी अपनी सीटों पर जीतते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए अब तक किन प्रत्शियों ने अपनी जीत दर्ज कर ली है…

NDA

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)

  • जनता दल यूनाइटेड (JDU)

महागंठबंधन

  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

  • कांग्रेस

Bihar Election Result 2025 : रुझानों में NDA को 200 सीटों पर बढ़त, नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी तय

Bihar Election Result 2025 : रुझानों में NDA को 200 सीटों पर बढ़त, नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी तय

 Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए है। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए के सभी दलों को 200 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. BJP को 91, नीतीश कुमार की JDU को 78, चिराग पासवान की LJPR को 21, जीतन राम मांझी की HAM को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 4 सीटों पर बढ़त मिली है.

रुझानों के नतीजे के मुताबिक नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही है.

 
Bihar Election Result 2025 : NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 190 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त

Bihar Election Result 2025 : NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 190 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त

 Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए है। बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। सीएम नीतीश कुमार आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

Bihar Election Result 2025 : बिहार में बंपर बहुमत के साथ NDA की बन रही सरकार! रुझानों में सबसे आगे

Bihar Election Result 2025 : बिहार में बंपर बहुमत के साथ NDA की बन रही सरकार! रुझानों में सबसे आगे

 Bihar Election Result 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद अब मतों की गिनती शुरू हो गई है। सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक NDA बहुमत के साथ सबसे आगे, जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर है।

नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा किया है। बिहार चुनाव को लेकर रुझानों और सबसे तेज नतीजे जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें। यहां आपको पल-पल के अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।

 
 
 
Bihar Chunav Result 2025 : शुरुआती रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत, महागठबंधन 74 सीटों पर आगे, जनसुराज को 2 सीटों पर बढ़त

Bihar Chunav Result 2025 : शुरुआती रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत, महागठबंधन 74 सीटों पर आगे, जनसुराज को 2 सीटों पर बढ़त

 Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में NDA ने बहुत के आंकड़े (122) को पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों में NDA 138 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन (Mahagathbandhan) सिर्फ 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी रुझानों में 2 सीटों पर आगे दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बिहार चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। 75 सीटों पर बीजेपी और 59 सीटों पर राजद आगे चल रही है। इन दो पार्टियों के बीच महामुकाबला चल रहा है। जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जानें आपके क्षेत्र में कौन आगे चल रहा

  • मीनापुर– अजय कुमार आगे
  • मोकामा–अनंत सिंह
  • फुलवारी– श्याम रजक सिह
  • मसौड़ी–अरूण मांझी आगे
  • दरभंगा सदर से संजय सरावगी आगे
  • हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह आगे
  • बरुराज विधानसभा सीट से बीजेपी के अरुण कुमार सिंह आगे
  • मीनापुर विधानसभा सीट से जेडीयू के अजय कुमार आगे
  • बेतिया से रेनू देवी आगे
  • राजनगर से सुजीत कुमार आगे
  • औरई से रमा निषाद आगे
  • बारूराज से अरूण कुमार सिंह आगे
  • साहिबगंज से राजू सिंह आगे
  • ढाका विधान सभा से पहले राउंड में बीजेपी के पवन जयसवाल आगे
  • बनियापुर केदार सिंह भाजपा आगे
  • कटिहार सदर से बीजेपी 4200 तारकिशोर प्रसाद आगे
  • रघुनाथपुर विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? रुझानों में NDA की सेंचुरी

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? रुझानों में NDA की सेंचुरी

 Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद अब मतों की गिनती शुरू हो गई है और रुझानों में NDA को शुरुआती बढ़त भी मिल गई है। अब चुनाव नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि इस बार बिहार में किसकी बहार होने वाली है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया है। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा किया है। 

  • आगे/जीता
  • NDA
    119
  • MGB
    75
  • JSP
    5
  • OTH
    3