BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Asaram Bapu : आसाराम को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने 6 महीने के लिए दी जमानत

Asaram Bapu : आसाराम को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने 6 महीने के लिए दी जमानत

 Asaram Bapub : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए आसाराम बापू को छह महीने के लिए जेल से राहत मिल गई है। आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानती दे दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने अदालत में आसाराम की ओर से पक्ष रखा।

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह माना कि आसाराम को इलाज के लिए जेल से बाहर रहना जरूरी है। अदालत ने बताया कि उनकी बीमारी और उम्रदराज स्थिति को देखते हुए चिकित्सा उपचार के लिए यह राहत दी जा रही है।

करीब 12 वर्षों से जेल में बंद आसाराम को बिना कस्टडी के छह महीने की जमानत दी गई है, जिससे उनके इलाज में सहूलियत हो सकेगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह जमानत केवल उपचार की अवधि तक सीमित रहेगी। बता दे कि आसाराम यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है।

4 या 5 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा ? जानिए क्या है इसक इसका महत्व

4 या 5 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा ? जानिए क्या है इसक इसका महत्व

 Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में जिस तरह तीज-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। ठीक उसी प्रकार कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है की इस दिन स्नान, दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं इस बार कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि

पंचाग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात में 10 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ हो रही है। जिसका समापन अगले दिन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में 5 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।  क्‍योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, जिसने तीनों लोकों में भारी उत्‍पात मचाया हुआ था। इसके बाद देवताओं ने काशी आकर घाटों पर दीपावली मनाई। मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं. ऐसे में इस दिन न सिर्फ गंगा और अन्य पवित्र जल तीर्थ पर जाकर स्नान, ध्यान और धन दान का बल्कि शाम के समय दीपदान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है।

स्नान का शुभ मुहूर्त

इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का मुहूर्त 5 नवंबर की सुबह 04:52 बजे से सुबह 5:44 बजे तक रहेगा।
8th Pay Commission: चपरासी से लेकर अफसर तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी, ये रहा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: चपरासी से लेकर अफसर तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी, ये रहा कैलकुलेशन

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंगलवार 28 अक्टूबर को एक बड़ी खबर आई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के कार्यक्षेत्र को मंजूरी दे दी है। यह कमीशन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, लाभों और कार्य स्थितियों की समीक्षा करेगा।

8th Pay Commission: हालांकि, इसे पूरी तरह से लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है। सबसे अहम सवाल है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी, तो ये रहा कैलकुलेशन…

8th Pay Commission: क्या होगा फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग के लागू होने पर बेसिक सैलरी में वृद्धि फिटमेंट फैक्टर और डीए के मर्जर पर निर्भर करती है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, ऐसे में 8वें में यह 2.46 हो सकता है।

हर वेतन आयोग में, DA शून्य से शुरू होता है। क्योंकि नई बेसिक सैलरी में पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखते हुए बढ़ोतरी की जाती है। इसके बाद, DA धीरे-धीरे फिर से बढ़ता है। वर्तमान में DA मूल वेतन का 55% है। DA के हटने से कुल वेतन (बेसिक + DA + HRA) में वृद्धि थोड़ी कम लग सकती है, क्योंकि 55% DA वाला हिस्सा हटा दिया जाएगा।

कैलकुलेशन से इसे ऐसे समझिए

मान लीजिए कि आप लेवल 5 पर हैं और 7वें वेतन आयोग के अनुसार आपका वर्तमान वेतन है:

मूल वेतन: ₹29,200
महंगाई भत्ता (55%): ₹16060
महंगाई भत्ता (मेट्रो, 27%): ₹7884
कुल वेतन: ₹53144

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.46 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो लेवल-5 के कर्मचारियों का नया वेतन होगा

नया मूल वेतन: ₹29,200×2.46= 71832
महंगाई भत्ता : 0% (Reset)
महंगाई भत्ता (मेट्रो, 27%): ₹19394
कुल वेतन: ₹91226

46 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..!!

46 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..!!

   BIG NEWS : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से मंगलवार को 46 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया. कई प्रमुख पदों पर बदलाव किया गया है. इनमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं. राजेश कुमार को मिर्जापुर का कमिश्नर बनाया गया है. जबकि प्रखर सिंह को बनारस का सीडीओ बनाया गया है.

 

 

 
Breaking : मजदूरों से भरी बस में 11 हजार वोल्ट का करंट, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

Breaking : मजदूरों से भरी बस में 11 हजार वोल्ट का करंट, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

 जयपुर।  जयपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मनोहरपुर थाना इलाके के टोडी गांव में मजदूरों से भरी एक बस करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सुचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के भेजवाकर जांच शुरू कर दी है।

 
Breaking : दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री, लगा प्रतिबंध

Breaking : दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री, लगा प्रतिबंध

 नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक के अलावा सभी पुराने वाणिज्यिक माल वाहनों (LGV, MGV, HGV) के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, दिल्ली में पंजीकृत वाहन इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी BS-IV वाणिज्यिक माल वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक सीमित अवधि के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

नोटिस में यह जानकारी दी गई. बीएस-6 अनुपालक वाहन सख्त उत्सर्जन मानकों को पूरा करते हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। परिवहन विभाग द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि बीएस-4 वाणिज्यिक माल वाहनों को एक संक्रमणकालीन उपाय के रूप में केवल सीमित अवधि के लिए, 31 अक्टूबर, 2026 तक, दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि सार्वजनिक नोटिस में स्पष्ट किया गया कि दिल्ली में पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों, बीएस-6 अनुकूल डीजल वाहनों, 31 अक्टूबर, 2026 तक बीएस-4 अनुपालक डीजल वाहनों या सीएनजी, एलएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

नोटिस में कहा गया है कि वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों पर क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) के विभिन्न चरणों के तहत प्रतिबंध उस अवधि के दौरान लागू रहेंगे, जब तक कि कोई विशेष चरण लागू रहेगा।

 
चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा बढ़ा! इन राज्यों में स्कूल बंद, तटीय इलाकों में अलर्ट

चक्रवात ‘मोंथा’ का खतरा बढ़ा! इन राज्यों में स्कूल बंद, तटीय इलाकों में अलर्ट

  Cyclone Montha : दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोंथा’ अब तेजी से ताकतवर होता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात 28 अक्टूबर को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। यह तूफान ‘सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ के रूप में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

26 अक्टूबर को एक डीप डिप्रेशन के रूप में शुरू हुए इस सिस्टम ने कुछ ही घंटों में रफ्तार पकड़ ली। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में तेज हवाएं, भारी बारिश और तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने रायलसीमा, काकीनाडा, विशाखापट्टनम और आसपास के जिलों में 27 से 31 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

तमिलनाडु में भी चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए चेन्नई और तटीय क्षेत्रों के कुछ स्कूलों और कॉलेजों में अस्थायी छुट्टियां दी गई हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत दलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मोंथा का असर 30 अक्टूबर तक बना रह सकता है और इसके कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

 नई दिल्ली।  बिहार विधानसभा होने को है लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दूसरे चरण का ऐलान किया है। जिसे करीब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा। इनमें से कई ऐसे क्षेत्र भी है जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बता दें कि, इसे “स्पेशल इंटेंसिव रिविजन” (SIR) कहा जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य देशभर में मतदाता सूचियों को पूरी तरह से दुरुस्त करना है ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या दोहराव को हटाया जा सके। यह प्रक्रिया हाल ही में बिहार में पूरी हुई थी, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने को है।

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का दूसरा चरण 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा। इन 12 राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार शामिल हैं.

 ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज़ादी के बाद यह SIR अभ्यास देश में नौवीं बार किया जा रहा है। पिछली बार यह 2002 से 2004 के बीच हुआ था। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल लगातार मतदाता सूचियों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहे हैं, इसलिए इस बार आयोग ने विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है।

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भूपेश बघेल समेत इन 40 नेताओं के नाम शामिल

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भूपेश बघेल समेत इन 40 नेताओं के नाम शामिल

 Bihar Election : बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 नाम हैं। इस लिस्ट में केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अजय राय मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा का नाम भी शामिल हैं। ये सभी पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कांग्रेस ने स्टार कैंपेनर लिस्ट जारी करने से पहले ही अपने कई बड़े नेताओं को बिहार भेजा हुआ है। जिसमें केसी वेणु गोपाल, अजय माकन और अशोक गहलोत शामिल है।

 

आज देशभर में होगा SIR की तारीखों का ऐलान, शाम को चुनाव आयोग की PC, पहले चरण में इतने राज्य हो सकते हैं शामिल

आज देशभर में होगा SIR की तारीखों का ऐलान, शाम को चुनाव आयोग की PC, पहले चरण में इतने राज्य हो सकते हैं शामिल

  दिल्ली - भारत निर्वाचन आयोग सोमवार शाम 4:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की तारीखों की घोषणा करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी मौजूद रहेंगे।

एसआईआर अभियान के पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा। इनमें उन राज्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए की जाएगी, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतकों के नामों को हटाना, डुप्लिकेट प्रविष्टियों को निकालना और स्थानांतरण से संबंधित सुधार शामिल होंगे।

चुनाव आयोग की यह पहल विशेष रूप से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों पर केंद्रित है, जहां अगले दो वर्षों में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके, जिससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, अभियान की शुरुआत उन राज्यों से होगी जहां चुनावी तैयारियां प्राथमिकता पर हैं। राजनीतिक रूप से इन राज्यों में स्थिति काफी दिलचस्प बनी हुई है—तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला, पश्चिम बंगाल में टीएमसी बनाम भाजपा की जंग, केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच संघर्ष, असम में भाजपा की पकड़ और पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की भूमिका अहम रहने वाली है।

UIDAI ने बदले कई नियम, अब Aadhaar अपडेट के लिए 50 नहीं, बल्कि देने होंगे इतने रुपए

UIDAI ने बदले कई नियम, अब Aadhaar अपडेट के लिए 50 नहीं, बल्कि देने होंगे इतने रुपए

 दिल्ली-  यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने वर्ष 2025 के लिए आधार कार्ड से जुड़ी कई नई घोषणाएं की हैं, जिनका असर देश के एक अरब से अधिक लोगों पर पड़ेगा। ये बदलाव आधार अपडेट प्रक्रिया, फीस, और डिजिटल सिस्टम से संबंधित हैं।

UIDAI के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से आधार अपडेट कराने की फीस में संशोधन किया गया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में बदलाव कराने के लिए 75 रुपये देने होंगे, जो पहले 50 रुपये थे। वहीं, फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब 125 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 100 रुपये था। ये नई दरें वर्ष 2028 तक लागू रहेंगी। UIDAI का कहना है कि सेवा की गुणवत्ता और तकनीकी सुधारों के लिए यह कदम आवश्यक है।

बच्चों को बड़ी राहत देते हुए UIDAI ने घोषणा की है कि अब 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होगा। बच्चों के चेहरे और फिंगरप्रिंट समय के साथ बदलते हैं, इसलिए यह प्रक्रिया अनिवार्य रखी गई है। स्कूलों को भी इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी बच्चे का आधार निष्क्रिय न हो।

जुलाई 2025 में UIDAI ने आधार अपडेट और नए एनरोलमेंट के लिए दस्तावेजों की नई सूची जारी की थी। अब भारतीय नागरिकों, एनआरआई, ओसीआई कार्डधारकों और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए समान नियम लागू होंगे। UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के पास केवल एक ही आधार नंबर हो सकता है और डुप्लिकेट आधार पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

14 जून 2025 तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की सुविधा दी गई थी, लेकिन अब यह अवधि समाप्त हो चुकी है। अब किसी भी अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क देना अनिवार्य होगा। हालांकि, UIDAI भविष्य में सीमित समय के लिए फ्री अपडेट सुविधा फिर से शुरू कर सकता है

UIDAI 1 नवंबर 2025 से पूरी तरह डिजिटल अपडेट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत आधार कार्डधारक नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। अब छोटे सुधारों के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नई प्रणाली सरकारी डेटाबेस से स्वतः सत्यापन करेगी, जिससे दस्तावेज अपलोड या मैनुअल जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। अब आधार अपडेट की प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल या UIDAI ऐप के माध्यम से घर बैठे पूरी की जा सकेगी। हालांकि, फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अभी भी सेवा केंद्र का रुख करना होगा।

PM Kisan Yojana : छठ के बाद किसानों के खाते में आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन

PM Kisan Yojana : छठ के बाद किसानों के खाते में आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन

 PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली खत्म हो चुकी है और छठ पर्व के बाद केंद्र सरकार जल्द ही इस नई किस्त को जारी कर सकती है।

 21वीं किस्त कब आएगी?

केंद्र सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। यानी छठ पूजा समाप्त होते ही किसानों के खाते में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

ऐसे करें चेक कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Yojana की लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें —

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  4. Get Data पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

  • जिन किसानों की भूमि सरकारी या कॉर्पोरेट नाम पर है,

  • जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं,

  • या जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशनधारी है — उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है

अब तक सरकार किसानों को कुल 20 किस्तों के रूप में ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। PM Kisan Yojana को दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था और यह आज भी केंद्र की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक है।

बंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा साइक्लोन, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें किन राज्यों से टकराएगा ये तूफान

बंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा साइक्लोन, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें किन राज्यों से टकराएगा ये तूफान

 नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मोंथा साइक्लोन के असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने इस भीषण चक्रवात को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

 मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मोंथा चक्रवात एक ट्रॉपिकल तूफान है, जो जैसे-जैसे आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसके एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है। मोंथा चक्रवात मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास दस्तक दे सकता है।

 चक्रवात का कब और कहां होगा संभावित टकराव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी कर कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) की सुबह एक चक्रवात में बदल सकता है और मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) की शाम या रात को इसके काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट के मछिलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच टकराने की संभावना है।

पूर्व-मध्य अरब सागर में बना दबाव क्षेत्र

पूर्व-मध्य अरब सागर में बना दबाव क्षेत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) को यह गोवा के पणजी से करीब 380 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 400 किमी दक्षिण-पश्चिम, कर्नाटक के मंगलुरु से 620 किमी उत्तर-पश्चिम और लक्षद्वीप के अमिनिदीवी से 640 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में स्थित था।

 गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल में भारी बारिश का अनुमान

वहीं, IMD की शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में इस चक्रवात के लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और इससे गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर की शाम या रात में जब यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास टकराएगा, उस समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है

अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा: 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

अनियंत्रित कार ने राहगीरों को रौंदा: 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

आगरा। आगरा से इस वक्त एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार कार ने 7 राहगीरों को रौंद दिया। जिससे की 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरु की।

दरअसल, यह हादसा आगरा के बुधी इलाके का है। यहां एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। टक्ककर इतनी भीषण थी की देखते ही लोग मौके पर दौड़ पड़े और कार सवार को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शीशे टूट गए थे और हेडलाइट्स पूरी तरह चकनाचूर थीं।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सभी पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचना ‘बबली ,भानु प्रताप ,कमल, कृष्णा और बंतेश के रूप में हुई है। इन सभी के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है की कार सवार शराब के नशे में धुत था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीएम मोदी इस दिन राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज, प्राण प्रतिष्ठा की तरह होगा भव्य आयोजन

पीएम मोदी इस दिन राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज, प्राण प्रतिष्ठा की तरह होगा भव्य आयोजन

 अयोध्या।  मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इस ध्वज में वाल्मीकि रामायण में वर्णित सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों वाला भगवा रंग का होगा। जिसे 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर लगे 42 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा।बताया गया कि, यह पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा जो 21 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर को समाप्त होगा।  वहीं मंदिर ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए मेहमानों की संख्या 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी है। ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता और उसकी आंधी-तूफान में सहन क्षमता की जांच कराई जा रही है।

किताब की जगह हाथों में शराब की बोतलें… स्कूल यूनिफॉर्म में शराब लेने पहुंची छात्राएं

किताब की जगह हाथों में शराब की बोतलें… स्कूल यूनिफॉर्म में शराब लेने पहुंची छात्राएं

 मंडला। नशा एक ऐसी बीमारी है जो न सिर्फ आपका भविष्य खराब करती है, बल्कि आपके परिवार को भी तबाह कर देती है। नशाखोरी के मामले में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया है। जहां स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ छात्राओं द्वारा शराब खरीदने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आई।

दरअसल, यह पूरा मामला मंडला के नैनपुर इलाके का है। यहां कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्रा को शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद शुक्रवार की शाम ही प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी संबंधित शराब दुकान में पहुंचे। जहां दुकान के दस्तावेज और स्टॉक की जांच की गई है। वहीं पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जिसमें साफतौर से दिखाई दे रहा है कि, स्कूली छात्राओं को शराब बेची गई।

 इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, ऐसे मामलों में ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है।

Bank Holiday: नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां, कुल 10 दिन रहेंगे बंद, समय पर निपटा लें अपने काम

Bank Holiday: नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां, कुल 10 दिन रहेंगे बंद, समय पर निपटा लें अपने काम

 Bank Holiday:  नवंबर के महीने में हालांकि कोई बड़ा राष्ट्रीय त्योहार नहीं है, फिर भी कुल 9 से 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा। इसके अलावा कुछ स्थानीय त्योहारों के चलते कुछ राज्यों और शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर में बैंकों के अवकाश की सूची

  • 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल – बंगलूरू और देहरादून
  • 2 नवंबर: रविवार – पूरे देश में
  • 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा – पूरे देश में
  • 7 नवंबर: वंगाला महोत्सव – शिलांग
  • 8 नवंबर: दूसरा शनिवार – पूरे देश में; कनकदास जयंति – बंगलूरू
  • 9 नवंबर: रविवार – पूरे देश में
  • 16 नवंबर: रविवार – पूरे देश में
  • 22 नवंबर: चौथा शनिवार – पूरे देश में
  • 23 नवंबर: रविवार – पूरे देश में
  • 30 नवंबर: रविवार – पूरे देश में

अवकाश का बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव

हालांकि, जिस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा, उस समय शाखा सेवाएं जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और कैश हैंडलिंग उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं, डिजिटल बैंकिंग चैनल जैसे कि, मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम  सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। यदि कोई महत्वपूर्ण वित्तीय कार्य जैसे लोन चुकौती, आरडी कटौती या निवेश मैच्योरिटी किसी अवकाश पर पड़ती है, तो RBI के गाइडलाइन अनुसार यह अगले कार्य दिवस पर प्रोसेस कर दी जाती है। ग्राहकों को अवकाशों से पहले एक या दो दिन पहले आवश्यक कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी जाती है। रेगुलर ट्रांजेक्शन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।

अमेरिका ने दो रूसी तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, भारत पर भी पड़ेगा असर, जानिए क्यो ?

अमेरिका ने दो रूसी तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, भारत पर भी पड़ेगा असर, जानिए क्यो ?

 अमेरिका - अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों- रोसनेफ्ट और लुकोइल पर कड़े प्रतिबंध लगाए है। ये कदम यूक्रेन युद्ध की फंडिंग रोकने के मकसद से उठाया गया है, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ने की संभावना है, भारत अपनी कुल तेल जरूरत का लगभग 35 से 40 प्रतिशत हिस्सा रूस से आयात करता है। सस्ते रूसी तेल ने बीते तीन वर्षों में भारत को अरबों डॉलर की बचत कराई थी, मगर अब स्थिति बदलती दिख रही है।

22-23 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा किया कि रोसनेफ्ट और लुकोइल की सभी विदेशी संपत्तियों को फ्रीज किया जाएगा और अमेरिकी व अन्य सहयोगी देशों की कंपनियों को इनसे व्यापार करने से रोका जाएगा। इसके बाद यूरोपीय संघ ने भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। परिणामस्वरूप, वैश्विक तेल कीमतों में 5-7% की बढ़ोतरी हुई और ब्रेंट क्रूड की कीमत $65-70 प्रति बैरल तक पहुंच गई।

भारत प्रतिदिन लगभग 1.5 से 1.7 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल आयात करता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रतिबंधों के कारण यह आयात 40-50% तक घट सकता है। इससे देश पर सालाना $2-3 बिलियन का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। तेल महंगा होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका है, जिससे महंगाई पर दबाव बढ़ेगा और जीडीपी में 0.2 से 0.5% की गिरावट संभव है।

भारत की प्रमुख निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले से ही रोसनेफ्ट से तेल खरीदती रही है। अब वह अपने अनुबंधों को नवंबर 2025 तक समाप्त करने पर विचार कर रही है। इस फैसले से उसकी सालाना आय पर ₹3,000-3,500 करोड़ का असर पड़ सकता है। नायरा एनर्जी, जो रोसनेफ्ट की सहयोगी है, पहले से ही उत्पादन घटाकर 70-80% क्षमता पर चल रही है।

सरकारी कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम फिलहाल यूरोपीय ट्रेडर्स के जरिए आयात जारी रखने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन लंबे समय में यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं मानी जा रही।

भारत के पास वैकल्पिक स्रोतों के रूप में मध्य पूर्व, अफ्रीका, ब्राजील और अमेरिका से तेल खरीदने के विकल्प हैं। सरकार ने ओपेक+ देशों से अतिरिक्त उत्पादन की मांग की है और साथ ही सौर ऊर्जा और इथेनॉल जैसे नवीकरणीय विकल्पों की दिशा में कदम तेज किए हैं। फिलहाल देश के पास 90 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार है और 2030 तक आयात निर्भरता को 77% से घटाकर 65% करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Chhath Puja 2025 : कल से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय, खरना की तिथि और अर्घ्य के शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2025 : कल से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय, खरना की तिथि और अर्घ्य के शुभ मुहूर्त

 छठ पूजा, सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित, आस्था और लोकपर्व का महापर्व 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है. यह चार दिवसीय पर्व लोक संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी और इसका समापन 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा.छठ पूजा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

पहला दिन: 25 अक्टूबर नहाय-खाय
दूसरा दिन: 26 अक्टूबर खरना
तीसरा दिन: 27 अक्टूबर संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को)
चौथा दिन: 28 अक्टूबर उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को)

नहाय-खाय (25 अक्टूबर)

छठ महापर्व का आरंभ नहाय-खाय के साथ होता है. इस दिन व्रती (व्रत करने वाली महिलाएं) गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करती हैं. यदि नदी उपलब्ध न हो तो घर पर ही पवित्र जल से स्नान करके पूरे घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण किया जाता है.

विधि: इस दिन व्रती केवल एक बार सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं. भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है. परंपरागत रूप से लौकी (कद्दू) की सब्जी, चना दाल और चावल का सेवन किया जाता है. भोजन पकाने के लिए भी साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है.

खरना (26 अक्टूबर)
छठ का दूसरा दिन खरना कहलाता है, जिसे ‘लोहंडा’ भी कहते हैं. इस दिन से ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है.

विधि: व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं. शाम को, मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर (रसिया) और घी लगी रोटी बनाई जाती है. सूर्य देव की पूजा करने के बाद व्रती सबसे पहले यह प्रसाद ग्रहण करती हैं. खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती अगले दिन सूर्य अर्घ्य देने तक अन्न-जल का त्याग कर देती हैं.

संध्या अर्घ्य (पहला अर्घ्य – 27 अक्टूबर)
छठ महापर्व का सबसे महत्वपूर्ण दिन, जब अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

विधि: व्रती और श्रद्धालु सूप या बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, और विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों से बने प्रसाद को लेकर नदी या तालाब के किनारे जाते हैं. इस दिन पानी में खड़े होकर, सूर्य की अंतिम किरण को जल, दूध और फूलों से अर्घ्य दिया जाता है. डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व यह है कि जीवन के कठिन दौर का भी स्वागत करना चाहिए.

उषा अर्घ्य (दूसरा अर्घ्य – 28 अक्टूबर)
छठ पर्व का समापन चौथे दिन उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य) के साथ होता है.

विधि: व्रती और परिवार के सदस्य पुनः उसी स्थान पर एकत्रित होते हैं, जहां संध्या अर्घ्य दिया गया था. सूर्योदय से पहले पानी में खड़े होकर, सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य दिया जाता है. अर्घ्य देने के बाद व्रती कच्चे दूध और प्रसाद से अपना व्रत खोलती हैं, जिसे पारण कहते हैं. इसके बाद प्रसाद घर-परिवार और आस-पड़ोस में वितरित किया जाता है.

छठ पूजा का महत्व ( Chhath Puja significance)
छठ पूजा का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्व है. यह पर्व प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव को समर्पित है, जो ऊर्जा, जीवन और स्वास्थ्य के प्रतीक हैं. सूर्य की उपासना से चर्म रोग और अन्य बीमारियों से मुक्ति मिलती है. इस पर्व में छठी मैया (षष्ठी देवी) की भी पूजा की जाती है, जिन्हें संतान की रक्षा करने वाली और मनोकामना पूरी करने वाली देवी माना जाता है. संतान प्राप्ति, संतान की खुशहाली और परिवार की समृद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है. छठ पर्व शुद्धता, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी सामान प्राकृतिक होते हैं और व्रती सात्विक जीवन शैली अपनाती हैं.चार दिनों का यह महापर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह परिवार, समाज और प्रकृति के साथ गहरा संबंध स्थापित करने का एक माध्यम भी बनता है.

दर्दनाक हादसा — बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

दर्दनाक हादसा — बेंगलुरु जा रही बस में लगी आग, 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु- हैदराबाद नेशनल हाईवे (NH-44) पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कावेरी ट्रैवल्स की बस आग का गोला बन गई। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलसकर घायल हो गए। ये बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी और इसमें कुल 38 यात्री सवार थे। हादसा कुरनूल जिले के पास हुआ, जब बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और कुछ ही सेकंड में बस में भयानक आग लग गई।

हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। बस के चालक को शुरू में लगा कि हादसा मामूली था, लेकिन बाइक बस के नीचे फंसी रह गई थी। उसी से निकली चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। जो लोग बाहर निकल पाए, उनकी जान बच गई — बाकी लोग अंदर फंसकर जिंदा जल गए।

चंद मिनटों में बस बनी आग का गोला

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि बस में आग लगने का कारण फिलहाल जांच के दायरे में है।

उन्होंने कहा, “बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हुई थी। दोपहिया बस के नीचे फंस गया था। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम आग के सही कारण की जांच कर रही है।”

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिनमें 9 को सरकारी अस्पताल और 3 को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल यात्रियों का इलाज जारी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लापता यात्रियों की पहचान और पीड़ितों के परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है