BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Ration Card 2023 : अब भी मिलता रहेगा मुफ्त राशन, जानिए कैसे

Ration Card 2023 : अब भी मिलता रहेगा मुफ्त राशन, जानिए कैसे

 नई दिल्ली : Ration : गरीबों को हर महीने 5 किलो फ्री राशन प्रदान करने वाली स्कीम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है. लेकिन इसके बाद भी यह स्कीम जारी रह सकती है.

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि सरकार के पास खाद्यान्न भंडार पर्याप्त मात्रा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के बाद भी PMGKAY योजना का विस्तार करने पर विचार करेंगे.

अगर पीएमजीकेएवाई का आगे विस्तार किया जाना है, तो यह फैसला शुक्रवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा. सरकार ने सितंबर में पीएमजीकेएवाई की समयसीमा को तीन महीने के यानी 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था.

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ले सकती है फैसला

कृषि राज्यमंत्री करंदलाजे ने कहा कि कोविड-19 के मामले आ रहे हैं. यह योजना दिसंबर तक के लिए है. इसे आगे बढ़ाने के बारे में फैसला प्रधानमंत्री लेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 28 माह में सरकार ने पीएमजीकेएवाई योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन वितरण पर 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है.

मंत्री ने आगे कहा कि पीडीएस और पीएमजीकेएवाई जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए खाद्यान्न की खरीद को सुचारू रूप से चल रही है. यह धारणा सही नहीं है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में फसल पर सूखे और जलवायु परिवर्तन के कुछ प्रभाव के कारण ‘‘चावल और गेहूं के उत्पादन में गिरावट आने के आसार है.

PMGKAY: अप्रैल, 2020 में हुई थी शुरुआत

पीएमजीकेएवाई की शुरुआत अप्रैल, 2020 में उन गरीबों की मदद के लिए की गई थी, जिनकी आजीविका का साधन कोरोवायरस के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ था. इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों को हर महीनें  5 किलो गेहूं और चावल फ्री में दिया जाता है.

BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात आया कॉल

BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात आया कॉल

 दिल्ली । एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Chief Minister Arvind Kejriwal को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में देर रात दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को यह धमकी भरा फोन कॉल देर रात 12.05 बजे के आसपास आया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, मचा हड़कंप

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, मचा हड़कंप

 BIG NEWS : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह केंद्रीय राजनीति में रहने के इच्छुक भी नहीं हैं, लेकिन राज्य में भाजपा की सत्ता वापसी चाहते हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और वह केन्द्रीय राजनीति में रहने के इच्छुक भी नहीं हैं, पर राजनीति में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव नहीं लड़ने का मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बजाए वह राज्य में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

गौरतलब है कि येदियुरप्पा एक शक्तिशाली लिंगायत नेता हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं अब 80 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं राज्य भर में यात्रा करूंगा और भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित करना भी है। पिछले साल 22 जुलाई को येदियुरप्पा नेता ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया था, जब उन्होंने कहा था कि वह राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में शिकारीपुरा विधानसभा सीट अपने छोटे पुत्र बी वाई विजयेंद्र के लिए छोड़ देंगे।

विजयेंद्र को येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मुझे केंद्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने भी मुझे केंद्र में आमंत्रित किया था, लेकिन मैंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। पार्टी ने मुझे हर संभव सम्मान दिया है और मैं पार्टी हित में काम करने का प्रयास करता रहूंगा।” पार्टी में कई प्रमुख उम्मीदवारों के कारण टिकट वितरण को लेकर भाजपा की खराब हालत पर येदियुरप्पा ने कहा कि केवल जीतने योग्य उम्मीदवार ही चुनाव में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो दौर के सर्वेक्षण के बाद टिकट बांटे जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 140 सीटें जीतेगी।

AIR INDIA CASE : फ्लाइट में पेशाब करने वाले आरोपी को मिली जमानत

AIR INDIA CASE : फ्लाइट में पेशाब करने वाले आरोपी को मिली जमानत

 DELHI: दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आरोपी ने वरिष्ठ नागरिक पर पेशाब किया था।

पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई। बता दें कि सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला ने इस मामले की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी ने जिस गवाह का नाम लिया है वह उसके पक्ष में गवाही नहीं दे रहा है। शिकायतकर्ता के बयान और गवाह इला बनर्जी के बयान में विरोधाभास है।

हालांकि आरोपी शंकर मिश्रा की ओर से पेश अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता ने घटना के बाद टिकट की प्रतिपूर्ति की मांग की और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके मुवक्किल को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि उसका आचरण संतोषजनक नहीं था और जांच लंबित थी।
 
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मिश्रा पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आरोपी ने वरिष्ठ नागरिक पर पेशाब किया था। उसने अपने सभी मोबाइल फोन बंद कर दिए थे। फिर हमने उसे आईएमईआई नंबर के जरिए ट्रेस किया। उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया है। उसे दिल्ली पुलिस ने छह जनवरी को गिरफ्तार किया था।
 
क्या है पूरा मामला
26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंची थी और पूछताछ भी की थी। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी थी। आरोपी को छह जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
 
समिति की जांच में शंकर मिश्रा को ‘बुरे व्यवहार वाला यात्री’ पाया गया 
एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, पूर्व जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आंतरिक समिति ने इस मामले में जांच की और शंकर मिश्रा को ‘बुरे व्यवहार वाला यात्री’ पाया। जांच के बाद नागरिक उड्डयन के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार शंकर मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
TECHNOLOGY : आईफोन यूजर्स की हालत खराब! बदल ही नहीं पा रहे Whatsapp सेटिंग्स, आफत लाया नया अपडेट

TECHNOLOGY : आईफोन यूजर्स की हालत खराब! बदल ही नहीं पा रहे Whatsapp सेटिंग्स, आफत लाया नया अपडेट

 technology news : आईफोन यूजर्स की हालत खराब! बदल ही नहीं पा रहे Whatsapp सेटिंग्स, आफत लाया नया अपडेटऐपल आईफोन यूजर्स मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप से जुड़ी एक खामी का सामना कर रहे हैं। ये यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव नहीं कर पा रहे हैं और ऐप में अपना ऑनलाइन स्टेटस नहीं छुपा सकते

प्रीमियम डिवाइसेज में गिने जाने वाले Apple iPhone मॉडल्स में मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की हालत खराब है। दरअसल, आईफोन यूजर्स अपने डिवाइस में वॉट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स ही नहीं बदल पा रहे। यानी कि iOS यूजर्स वॉट्सऐप पर अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को नहीं छुपा सकते।

वॉट्सऐप की ओर से बीते दिनों यूजर्स को नया फीचर दिया गया है, जिसके साथ वे Online स्टेटस छुपा सकते हैं। इस फीचर के साथ बाकियों को पता नहीं चलता कि आप वॉट्सऐप चला रहे हैं। ऐपल आईफोन यूजर्स को मिले लेटेस्ट अपडेट के बाद उनका प्राइवेसी पर से नियंत्रण खत्म हो गया है और वे ऑनलाइन स्टेटस सेटिंग्स नहीं बदल पा रहे।

सर्वर-साइड खामी के चलते यूजर्स परेशान
ब्लॉग साइट WABetaInfo की ओर से बताया गया है कि मेटा की ओनरशिप वाले वॉट्सऐप में सर्वर-साइड खामी के चलते आईफोन यूजर्स प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जब यूजर्स प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर ‘who can see when I’m online?’ पर टैप करते हैं तो उन्हें यह सेटिंग बदलने का विकल्प नहीं मिलता

वॉट्सऐप फॉर iOS अपडेट में बड़ी खामी
रिपोर्ट में कहा गया है कि iOS प्लेटफॉर्म पर वॉट्सऐप को दिए गए अपडेट में मौजूद खामी के चलते ऐसा हो रहा है। हालांकि, इसपर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है और कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। संभव है कि इस खामी को फ्यूचर अपडेट्स के साथ फिक्स किया जाए। ऐसे में वॉट्सऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23

 नई दिल्ली । देश की संसद में, देश के ही आम आदमी से जुड़ा बजट 1 फरवरी को पेश होगा। बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वे को पेश किया। 2024 के लोकसभा चुनाव से एक साल पहले आने वाले इस बजट को सियासी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023 के बजट में हर वर्ग को साधने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था को लेकर निर्मला सीतारमण ने जरूरी आंकड़ों को पेश किए। आर्थिक सर्वे से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की साझा बैठक को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने 2047 तक देश को आत्म निर्भर बनाने की बात कही।

संसद का बजट सत्र शुरू, द्रौपदी मुर्मू ने दिया पहला अभिभाषण...

संसद का बजट सत्र शुरू, द्रौपदी मुर्मू ने दिया पहला अभिभाषण...

 दिल्ली । संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में पहला अभिभाषण है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये युग निर्माण का अवसर, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है।

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अडानी और अंबानी, जानें किस पायदान में मिली जगह

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अडानी और अंबानी, जानें किस पायदान में मिली जगह

 दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। बीते 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की जो रिपोर्ट पब्लिश की गई, उसके बाद से गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली और इसका असर उनकी नेटवर्थ पर ऐसा पड़ा कि हफ्तेभर में वे अमीरों की सूची से ही बाहर हो गए।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की नेटवर्थ में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस रिपोर्ट को पब्लिश हुए अभी हफ्ताभर ही हुआ है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति कम होकर महज 84.4 अरब डॉलर रह गई है। इतनी नेटवर्थ के साथ अब अडानी दुनिया के 11वें अमीर हैं।

इस निगेटिव रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के Stock Market में लिस्टेड सातों कंपनियों के शेयरों में जो गिरावट आई है, उसके चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों के कुल मार्केट कैप में सिर्फ तीन दिनों में ही 5.5 लाख करोड़ रुपये घट गया है। Adani Total Gas और Adani Green Energy के शेयरों में बीते चार दिनों से सबसे ज्यादा 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों Adani Ports से लेकर Adani Wilmar तक के शेयर बुरी तरह टूटे हैं और गिरावट का ये सिलसिला अभी भी जारी है।

Hindenburg रिपोर्ट में क्या है ?

US की फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म Hindenburg ने अपनी जो रिपोर्ट जारी की है। उसमें कहा गया है कि अडानी की कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन पर है। रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के सभी कंपनियों के लोन (Adani Group Debt) पर भी सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप की 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियां 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूज हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट में अडानी ग्रुप से 88 सवाल किए गए हैं। इसी रिपोर्ट से भारतीय निवेशकों का सेंटिमेंट बदल गया. हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से इसे निराधार करार दिया गया है।

मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर खिसके

Bloomberg Billionaires Index के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें पायदान पर पहुंच गए हैंष उनकी कुल नेटवर्थ 82.2 अरब डॉलर है। दोनों भारतीय उद्योगपतियों की नेटवर्थ में अंतर मामूली रह गया है। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में अब 2.2 अरब डॉलर का फासला है।

छोटी बहन को बेटे साईं ने बनाया शिकार, बड़ी से आसाराम करता था रेप, अननेचुरल सेक्स समेत क्या-क्या जुर्म हुआ साबित

छोटी बहन को बेटे साईं ने बनाया शिकार, बड़ी से आसाराम करता था रेप, अननेचुरल सेक्स समेत क्या-क्या जुर्म हुआ साबित

 राजस्थान RJ  के जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सूरत में एक शिष्या के साथ रेप, अननेचुरल सेक्स समेत कई अपराधों का दोषी पाया गया है। आसाराम की पत्नी समेत छह सबूत के अभाव में बरी। कभी करोड़ों अनुयायियों का गुरु रहा आसाराम एक और रेप केस में दोषी पाया गया है। ऐसे ही एक जुर्म में राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सूरत में एक शिष्या के साथ रेप, अननेचुरल सेक्स समेत कई अपराधों का दोषी पाया गया है। कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद मंगलवार को उसके सजा का ऐलान होगा। सूरत में जिस लड़की के साथ रेप का दोषी आसाराम को पाया गया है, उसकी छोटी बहन को उसका बेटा नारायण साईं हवस का शिकार बनाता था। कोर्ट पहले ही साईं को उम्रकैद की सजा दे चुका है।

एडिशनल सेशन जज डीके सोनी ने आसाराम को दुष्कर्म, गुदामैथुन, छेड़छाड़, अवैध कब्जा, नियंत्रण पाने के लिए बल के प्रयोग, आपराधिक धमकी जैसे जुर्म का दोषी पाया है। कोर्ट ने आसाराम की पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती, मोटेरा आश्रम में पदाधिकारी ध्रुवबेन बालानी, जसवंतीबेन चौधरी, निर्मला, और मीरा समेत छह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। आसाराम के वकील चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिले।

81 वर्षीय आसाराम जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राजस्थान स्थित आश्रम में आसाराम की हवस का शिकार बनी लड़की ने 2013 में रेप का केस दर्ज कराया था। आसाराम को वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेस किया गया। आसाराम को ट्रायल में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश किया जाता रहा है। खराब सेहत और सूरत के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से आसाराम की पत्नी कोर्ट में मौजूद नहीं थीं। आसाराम की बेटी के समय पर नहीं पहुंचने की वजह से कोर्ट को फैसला सुनाने में इंतजार  करना पड़ा।

KISS करते समय आंखें क्यों हो जाती है बंद?  मनोवैज्ञानिकों ने किया खुलासा, सामने आई ये वजह…

KISS करते समय आंखें क्यों हो जाती है बंद? मनोवैज्ञानिकों ने किया खुलासा, सामने आई ये वजह…

 नई दिल्लीः सोशल मीडिया में आपने एक दूसरे को किस करते हुए कई तस्वीरें देखी होगी. इन तस्वीरों में से कई को हम अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी करते है. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इन फोटो में किस करने वाले की आंखें क्यों बंद हो जाती है?. अक्सर यह देखा गया है कि किस करने वालें की आंखें बंद हो जाती है. इसके पीछे की वजह शायद ही कोई जानता हो. पर अब शोधकर्ताओं ने इसके पीछे की वजह पकड़ ली है. जी हां, चुंबन यानि ‘किस’ करते समय हमारी आंखों के बंद होने के पीछे की वैज्ञानिक वजह का पता चल चुका है.

वैज्ञानिक कारणः मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किस करते समय दिमाग एक साथ दो चीजों पर फोकस नहीं कर पाता. मतलब अगर दिमाग को किस करते समय आंखों के द्वारा प्राप्त संकेतों पर भी ध्यान देना पड़े, तो उसके लिए यह मुश्किल होता है. इससे दिमाग की सेंसेशन प्रक्रिया में बाधा आने लगती है, जिसके कारण आंखें बंद हो जाती है.

भावनात्‍मक कारणः  किस करके लोग एक दूसरे के करीब होने को महसूस करते हैं और महसूस कराना चाहते हैं. वह किस से अपने पूरे साथ, सहयोग और सुरक्षा का अहसास पार्टनर के भीतर उतार देना चाहते हैं. एक दूसरे में खोकर दुनिया भूल जाना चाहते हैं. आंखे खुली होने पर बाहरी चीजें और आवाजें उनका ध्‍यान भटका सकती हैं इसलिए किस करते समय लोग आंखें बंद कर लेते हैं.

रूमानी कारणः  बंद आंखों का फायदा ये है कि इस तरह आप लंबे समय तक एक-दूसरे को किस सकते हैं. जबकि आंखें खुली होने पर कोई ना कोई चीज आपका ध्‍यान भटका देगी और वह लम्हा खत्म हो जाएगा. वैसे भी आप इस समय कुछ ओर देखने की बजाए आप उस पल को महसूस करना चाहते हैं इसलिए आंखें बंद करके उसके आनंद को अपने भीतर उतरने देते हैं.

Parliament Session 2023 : कल से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद होगा सत्र का आगाज, केंद्र सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

Parliament Session 2023 : कल से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद होगा सत्र का आगाज, केंद्र सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

 नई दिल्ली। Parliament Session 2023 : लोकसभा में कल यानी 31 जनवरी से संसद बजट सत्र शुरु होने जा रहा हैं। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद केंद्र सरकार इस साल (2022-23) का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी।

सत्र के पहले भाग का सबसे बड़ा आकर्षण 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक जबकि दूसरा भाग 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

बता दें कि संसद के बजट सत्र से पहले सोमवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें विपक्षी दलों ने अडानी ग्रुप, जाति आधारित गणना और महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का मुद्दा उठाया। वहीं, सरकार ने कहा कि वह संसद में नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है और सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग चाहती है।

Bageshwar dham shadi :सज गया मंडप, शादी की डेट हुई कंफर्म, इस दिन बागेश्वर धाम से धूमधाम से निकलेगी बारात, भक्तों में बढ़ा उत्साह…

Bageshwar dham shadi :सज गया मंडप, शादी की डेट हुई कंफर्म, इस दिन बागेश्वर धाम से धूमधाम से निकलेगी बारात, भक्तों में बढ़ा उत्साह…

 छतरपुर: इन दिनों छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए है। इधर बागेश्वर धाम पर शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रहीं है। जिसके बाद सभी के मन में ये जानने की जिज्ञासा है कि आखिर किसके सिर शहरा सजने वाला है। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बागेश्वर धाम पर सामूहिक विवाह होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही है।

शिवरात्रि पर होगा आयोजन
अगले महीने आने वाली 18 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें 121 गरीब कन्याओं की शादी होगी। दुल्हन के साथ दूल्हे के चयन के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। दुल्हन की घर की आर्थिक हालत के साथ दूल्हे के कैरेक्टर तक की जांच की जा रही है।

घर-घर जाकर कर रहे सर्वे
महाशिवरात्रि पर होने वाले पर सामूहिक विवाह समारोह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहेंगे। शादी के लिए योग्य दूल्हा-दुल्हनों के चयन के लिए बीपीएल की तरह सर्वे कराया जा रहा है। बागेश्वर धाम के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके परिवारों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। कार्यकर्ता यह पता कर रहे हैं कि शादी के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक के घर की हालत कैसी है? उनकी आमदनी कितनी है? घर में क्या सुविधाएं मौजूद हैं?

Ration Card : लोगों पर टूटी आफत, घर में ये चीजें तो रद्द होगा राशन कार्ड, सरकार कर रही बड़ी कार्रवाई

Ration Card : लोगों पर टूटी आफत, घर में ये चीजें तो रद्द होगा राशन कार्ड, सरकार कर रही बड़ी कार्रवाई

 अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप सरकार की तरफ से चलाई जा रही राशन योजना( yojana) का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपको जरूरी पता होनी चाह‍िए। राशन कार्ड ( ration card)पर सरकार की तरफ से नया आदेश जारी क‍िया गया है।

जो अपात्र हैं, लेकिन फिर भी मुफ्त राशन( free ration) का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने का रास्ता तैयार कर लिया है।अगर आप अपात्र हैं तो फिर आपका राशन कार्ड तुरंत रद्द ( cancel)कर दिया जाएगा।

इनके कार्ड हो जायेंगे रद्द

आय से अधिक अर्जित 100 वर्ग मीटर का प्लाट/फ्लैट या मकान हो, चौपहिया वाहन/ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय गांव में 2 लाख से अधिक तथा शहर में तीन लाख सालाना हो। ऐसे लोगों की अपनी आय होनी चाहिए।

अपात्रों को सूची से हटाने का लक्ष्य( goal) 

अभियान को चलाने का उद्देश्य अपात्रों को लाभार्थियों की सूची से हटाकर पात्र लोगों को मौका देना है. इस दस्तावेज़ में दी गई जानकारी के आधार पर, परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, निवास स्थान आदि का विवरण एकत्र करके एक डेटाबेस तैयार किया जाता है।

Rape Case: शिष्या को मिला न्याय, दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

Rape Case: शिष्या को मिला न्याय, दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

 गुजरात की गांदीनगर कोर्ट ने सोमवार को आसाराम बापू (Asaram Bapu) को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने महिला अनुयायी से रेप (Rape) के मामले में दोषी ठहराया है. अदालत अब इस मामले में कल सजा का ऐलान करेगी।

सूरत की रहने वाली एक महिला ने अक्टूबर 2013 में आसाराम और सात अन्य के खिलाफ बलात्कार और अवैध तरीके से कैद रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. एक आरोपी की मुकदमा लंबित रहने के दौरान मौत हो गई।

आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किय

न्यायाधीश डीके सोनी 31 जनवरी को आसाराम को सजा सुनाएंगे. अदालत ने सबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किया था। जब वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित उसके आश्रम में रहती थी।

पुलिस लाइन्स में धमाका, 17 पुलिसकर्मियों की मौत, 90 घायल

पुलिस लाइन्स में धमाका, 17 पुलिसकर्मियों की मौत, 90 घायल

 नई दिल्ली। BIG NEWS : पाकिस्तान के पेशावर शहर में फिदायीन हमले की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, अब तक 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 90 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है।

जियो न्यूज के मुताबिक, ब्लास्ट काफी ताकतवर था और इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया। इसके बाद फायरिंग की आवाजें आने लगीं

TTP ने ली जिम्मेदारी, मस्जिद में करीब 550 लोग मौजूद थे

​​​​​​​जियो न्यूज के मुताबिक- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक चश्मदीद के मुताबिक- नमाज के वक्त मस्जिद में 500 से 550 के करीब लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स में पहुंचा कैसे, क्योंकि यहां अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। मस्जिद ढह चुकी है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं।

इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पाकिस्तान का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी। घटना के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनमें घायलों को अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है।

ब्लड डोनेशन की अपील

सभी घायलों का इलाज पेशावर के लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आम लोग जितना हो सके, उतनी जल्दी ब्लड डोनेट करने अस्पताल पहुंचें। इस बीच मिलिट्री के डॉक्टरों का एक दल भी इस अस्पताल में पहुंच चुका है।

Love : दो लड़कों को आपस में हुआ प्यार, शादी करने लिंग परिवर्तन कराकर रवी बना रिया ! फिर जो हुआ

Love : दो लड़कों को आपस में हुआ प्यार, शादी करने लिंग परिवर्तन कराकर रवी बना रिया ! फिर जो हुआ

 Transgender Love : पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी (Wedding) रचा ली. ये सब इतना आसान नहीं है. इन दो लड़कों में से एक लड़के रवी ने शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन भी कराया. वह प्यार के लिए रवी से रिया जट्टी बन गया. लेकिन इस शादी को लड़के के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं. शादी के बाद उनको घर में रखने के लिए उनके घरवाले राजी नहीं हैं. दो लड़कों की शादी का ये मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़के का कहना है कि उसके घरवाले उसको रिया को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

शादी के लिए ट्रांसजेंडर बना युवक

अमृतसर में हुई दो लड़कों की शादी के इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है. प्यार में पड़ा रवी नामक नौजवान ट्रांसजेंडर बन गया है. अब उसने अपनी नई पहचान रिया जट्टी के रूप में बना ली है. लेकिन, अब मुश्किल ये है कि रिया जट्टी को लड़के के परिवार वाले एक्सेप्ट करने को राजी नहीं हैं.

परिवार ने किया शादी का विरोध

लड़के ने कहा कि मैं रिया से प्यार करता हूं और शादी की है. मेरे परिवार वाले मुझे मारते हैं और रिया को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं. लेकिन मैं रिया के साथ रहना चाहता हूं. उसके बिना जीने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता हूं. अपने अनोखे प्यार पर लड़के ने कहा कि ये तो परमात्मा की देन है. जो कर्मों में लिखा होता है वही मिलता है।

लड़के ने दी ये दलील

उसने आगे कहा कि ये रब की देन है. हम दोनों की लड़ाई करवाने के लिए अलग-अलग हम दोनों के कान भरे जा रहे हैं. लेकिन, ये समझना चाहिए कि भाग्य में जो होता है वही मिलता है. पहली बात तो है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है और अगर किया है तो आगे चलकर हम उसे भुगत लेंगे.

OMG! शादी के दूसरे दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश

OMG! शादी के दूसरे दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश

 शादी के दूसरे ही दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश; मौत की वजह कर देगी हैरान शादी वाले घर में उस वक्त मातम छा गया, जब विवाह के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन की अगले ही दिन मौत हो गई और कुछ घंटों में उसकी अर्थी उठानी पड़ी। बताया गया कि दुल्हन बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली थी।

शादी वाले घर में उस वक्त मातम छा गया, जब विवाह के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन की अगले ही दिन मौत हो गई और कुछ घंटों में उसकी अर्थी उठानी पड़ी। बताया गया कि दुल्हन बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। परिजन और दुल्हन का पति अचानक हुई इस घटना के बाद से सदमे में हैं।

गाजियाबाद की रहने वाली दुल्हन की शादी के अगले ही दिन गीजर से गैस रिसाव के कारण मेरठ स्थित उसकी ससुराल में मौत होने का मामला सामने आया है। दुल्हन की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। युवती की मौत की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के जागृति विहार निवासी इंजीनियर पारस त्यागी की पत्नी वैशाली शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर नहा रही थी। बताया गया है कि गीजर से निकली गैस से वैशाली का दम घुट गया और वह बाथरूम में बेहोश हो गई। परिजनों को जब इसका पता लगा तो वह आनन फानन में उसे लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शनिवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर वैशाली का अंतिम संस्कार कर दिया।

मायके वालों ने किया पोस्टमॉर्टम से इनकार : शनिवार को भजन संध्या का आयोजन होने के कारण सुबह ही वैशाली के परिजन जागृति विहार आ गए थे। हादसे के बाद उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

गाजियाबाद की वैशाली की 26 जनवरी को हुई थी शादी

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पीलीभीत में तैनात इंजीनियर पारस त्यागी की 26 जनवरी को गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली से शादी हुई थी। शुक्रवार को पारस त्यागी परिवार के साथ खुशी-खुशी दुल्हन को लेकर घर आए थे। घर में खुशियों का माहौल था। हर कोई पारस और वैशाली को शादी की बधाइयां दे रहा था। दुल्हन के आने पर शनिवार शाम घर में भजन संध्या का आयोजन था। शनिवार सुबह बाथरूम में गीजर से गैस रिसाव से दुल्हन वैशाली की दम घुटने से मौत हो गई।

Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक, शादी के लिए रखी ये शर्त

Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक, शादी के लिए रखी ये शर्त

 हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी का नाम जोड़ा गया था। इसके बाद बागेश्वर धाम ने खुद इस बात का खंडन करते हुए जया को अपनी बहन बताया था। हालांकि, जया ने आज तक बागेश्वर धाम सरकार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे हमेशा कहती हैं कि उनका पहला प्यार ‘भगवान कृष्ण’ हैं और वे यह बात कई बार खुलेआम मंच से कहती नजर आईं हैं। जया किशोरी शादी को लेकर कहती हैं कि सही समय आने पर वे शादी जरूर करेंगी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक शर्त है, अब ये शर्त क्या है आइए जानते हैं।

बता दें कि जया किशोरी बेहद ही कम उम्र में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्त्रोत याद कर लिए थे। जया किशोरी अपने भजनों, कथाओं के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

क्या जया किशोरी शादी करेंगी?
जया किशोरी ने कई बार इस बात को लेकर अपने खुलकर विचार रखे हैं। उनका कहना है कि हां वो शादी जरूर करेंगी। क्योंकि वो भी एक सामान्य युवती की तरह ही हैं। जो शादी भी करेंगी, लेकिन उसमें अभी समय है। जया किशोरी के पिता भी उनकी शादी की बात कई बार कह चुके हैं।

किससे शादी करेंगी जया किशोरी?
जया किशोरी किससे शादी करेंगी, इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त जरूर रखी है। एक टीवी चैनल की ओर से साझा किए गए वीडियो में जया किशोरी ने बताया कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होगी तो ज्यादा उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो कभी भी अपने घर आकर खा सकेंगी। लेकिन अगर उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके माता-पिता भी उसी जगह आस-पास शिफ्ट हो जाएं।

शादी से डरती हैं जया किशोरी?
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शादी करके किसी और के घर जाना पड़ेगा। आगे जया किशोरी कहती हैं कि अपने माता पिता के बिना वो अपनी लाइफ नहीं सोच सकती।

खुफिया विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित इन राज्यों में की जाएगी भर्तियां, दसवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

खुफिया विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित इन राज्यों में की जाएगी भर्तियां, दसवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

  नई दिल्ली। Job in intelligence department : आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में 1675 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 10वीं पास युवा 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। सैलरी 18 हजार से 56 हजार के बीच होगी। इच्छुक उमीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

पढ़िए पूरी जानकारी-

कुल वैकेंसी – 1675 पद

सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल

महत्वपूर्ण तारीख-

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 28-01-2023

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 17-02-2023

आयु सीमा-

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।

इस सरकारी नौकरी में Tier-I & Tier-II Exam में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा। वेतनमान 18,000 – 56,900/- प्रतिमाह रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए IB Job Apply Online लिंक पर क्लिक करें

आवेदन फीस

Gen/OBC/EWS: 450/- & SC/ST/PWD/Women: 450/-

BBC Documentary: ‘बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन संविधान के खिलाफ’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

BBC Documentary: ‘बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन संविधान के खिलाफ’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

 BBC Documentary in Supreme Court देश में 2002 के गुजरात दंगों पर पीएम मोदी के खिलाफ बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary on Modi)  पर ‘प्रतिबंध’ लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 फरवरी को सुनवाई होगी। शीर्ष न्यायालय एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने को राजी हो गया है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष ये याचिका दायर की गई है।

बैन संविधान के खिलाफ

अधिवक्ता एमएल शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (Supreme Court on BBC) की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एक जनहित याचिका डाली है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” पर प्रतिबंध लगाने का केंद्र का फैसला दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक है।

SC को डॉक्यूमेंट्री देखने का आग्रह

अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वे बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के  दोनों भाग देखे और उसकी जांच करे। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो 2002 के गुजरात दंगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार थे।

केंद्र का प्रतिबंध हटाने की मांग

शर्मा ने अपनी जनहित याचिका में एक संवैधानिक सवाल उठाया है और शीर्ष अदालत को यह तय करने को कहा है कि अनुच्छेद 19 (1) (2) के तहत नागरिकों को 2002 के गुजरात दंगों पर समाचार, तथ्य और रिपोर्ट देखने का अधिकार है या नहीं। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बैन के आदेश को अवैध, दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। उनकी याचिका में कहा गया है कि क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा सकती है जो कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (2) के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकार है।