BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, वापस लौटी अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट

उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, वापस लौटी अबू धाबी से कालीकट आ रही फ्लाइट

 एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कलीकट आ रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक इंजन में आग दिखाई दी। इसके बाद फ्लाइट को वापस अबू धाबी में ही सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए ने घटना की पुष्टि की है और एक बयान जारी कर कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के B737-800 VT-AYC ऑपरेटिंग फ्लाइट IX 348 (अबू धाबी-कालीकट) के एक नंबर इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई। उस वक्त विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद विमान को सुरक्षित अबू धाबी में लैंड कराया गया। बता दें कि घटना के वक्त फ्लाइट में 184 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ किया और विमान एक हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान के पायलट ने एक इंजन से चिंगारी निकलती देखी, जिसके बाद विमान को तुरंत अबू धाबी एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इससे पहले बीती 23 जनवरी को एयर इंडिया एक्सप्रेस की त्रिवेंद्रम से मस्कट जाने वाली फ्लाइट को 45 मिनट बाद वापस त्रिवेंद्रम में लैंड कराना पड़ा था क्योंकि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। बीते साल 22 दिसंबर को भी दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक सांप पाया गया था। यह विमान कालीकट से उड़ा था और दुबई पहुंचने के बाद विमान में सांप की मौजूदगी का पता चला था।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : मैदान में उतरे 259 उम्मीदवार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : मैदान में उतरे 259 उम्मीदवार

 अगरतला । त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 29 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। 2018 के विधानसभा चुनाव में 24 महिलाओं सहित 297 उम्मीदवारों ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा था। दिनकरराव ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न दलों के 32 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।

सीईओ ने कहा कि 259 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 55 उम्मीदवारों को सत्तारूढ़ भाजपा ने खड़ा किया है, इसके बाद माकपा (43), टिपरा मोथा पार्टी (42), तृणमूल कांग्रेस (28) और कांग्रेस (13) का स्थान है।  भले ही भाजपा ने अपने कनिष्ठ सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को पांच सीटें आवंटित की हैं, लेकिन आईपीएफटी ने छह उम्मीदवार खड़े किए हैं। दक्षिणी त्रिपुरा के अम्पीनगर में भाजपा ने पाताल कन्या जमातिया को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आईपीएफटी ने मौजूदा विधायक सिंधु चंद्र जमातिया को मैदान में उतारा है। 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 58 निर्दलीय उम्मीदवार और विभिन्न छोटे दलों के 14 उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Samsung Galaxy S23 Series : 200MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra लॉन्च, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, कीमत सिर्फ इतनी

Samsung Galaxy S23 Series : 200MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra लॉन्च, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स, कीमत सिर्फ इतनी

 Samsung Galaxy S23 Series को Galaxy Unpacked Event में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इस सीरीज में उतारे गए कंपनी के पहले 200MP Camera Mobile के बारे में बताने जा रहे हैं. Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को 200MP Camera के सतह मार्केट  में उतरा गया है. इसमें प्रोटेक्शन के लिए  गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है.

  • डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर (display and software) : फोन में 1-120 हर्ट्ज का डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की एज क्वाडएचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है जो गेम मोड में 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है. फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 पर काम करता है.
  • चिपसेट (chipset) : फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज है.
  • कैमरा सेटअप (camera setup) : फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी वाइड कैमरा सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (wide angle lens). 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर के साथ 10 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है.
  • कनेक्टिविटी (connectivity) : फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6ई, 4जी एलटीईऔर ब्लूटूथ वर्जन 5.3 सपोर्ट दिया गया है. इस हैंडसेट के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को एस पेन स्टायलस भी ऑफर करेगी.
  • बैटरी क्षमता (battery capacity) : 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करती है. इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर दावा किया गया है कि खोन की बैटरी केवल 20 मिनट में ही 65 प्रतिशत चार्ज हो जाती है.

Samsung Galaxy S23 Ultra Price

स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इस हैंडसेट की कीमत 1199 डॉलर (लगभग 98 हजार 300 रुपये) है, ये दाम फोन के 8 GB RAM /256 GB स्टोरेज वेरिएंट का है. फोन क्रीम, फैंटम ब्लैक, लेवेंडर और ग्रीन रंग में लॉन्च किया गया है.

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बैन के खिलाफ याचिका, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कानून मंत्री बोले- याचिका से समय बर्बाद होगा

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बैन के खिलाफ याचिका, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कानून मंत्री बोले- याचिका से समय बर्बाद होगा

 2002 के गुजरात दंगों पर BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार की तरफ से लगाई गई रोक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इसको लेकर दाखिल एक याचिका में रोक हटाने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई का अनुरोध किया.।

याचिकाओं में केंद्र द्वारा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को चुनौती दी गई है. इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ साल 2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुए दंगों से संबंधित

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया था. विदेश मंत्रालय ने इसे ‘दुष्प्रचार सामग्री’ करार देते हुए कहा था कि इसमें निष्पक्षता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है. बता दें कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ साल 2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुए दंगों से संबंधित है।

शीर्ष अदालत के कीमती वक्त को बर्बाद करते हैं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार( monday) को 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह वे शीर्ष अदालत के कीमती वक्त को बर्बाद करते हैं।

Vastu Tips : जीवन में नही मिल रही सफलता, काम में आती है बाधा, तकिए के नीचे रखें ये चीज, बनेंगे सारे काम

Vastu Tips : जीवन में नही मिल रही सफलता, काम में आती है बाधा, तकिए के नीचे रखें ये चीज, बनेंगे सारे काम

 घर में रखी हर चीज में सकारात्मक( positive) और नकारात्मक( negative) ऊर्जा होती है, जिसका असर घर और उसके सदस्यों पर पड़ता है. अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल रही है या फिर काम में बार-बार बाधा आती है।

मंगलवार ( tuesday) रात को मूंग दाल को हरे रंग के कपड़े में बांधकर तकिये के नीचे रखकर सो जाएं. सुबह उठकर इसे किसी कन्या को दे दें या फिर मंदिर में मां दुर्गा के चरणों में रख दें।ऐसा करने से गृहों का अशुभ प्रभाव दूर होता है।साथ ही करियर में तरक्की मिलती है।

आपको डरावने सपने आते हैं तो

आपको डरावने सपने आते हैं तो तकिए के नीचे लोहे की गोलियां रखकर सोएं. लोहे की गोलियां न मिलें तो इसकी जगह लोहे की चाबी, छोटी कैंची या लोहे की कोई भी चीज रख सकते हैं।

सिंदूर की छोटी से डिब्बी रखकर सोना लाभदायी

सोमवार के दिन तकिए के नीचे सिंदूर( sindoor) की छोटी से डिब्बी रखकर सोना लाभदायी उपाय है. इस संदूर को अगले दिन भगवान हनुमान को अर्पित कर सकते हैं।

Salad recipe : आपकी हाइपरटेंशन को कंट्रोल करेंगे ये हेल्दी सलाद, आज ही डाइट में करें शामिल, ऐसे करें तैयार

Salad recipe : आपकी हाइपरटेंशन को कंट्रोल करेंगे ये हेल्दी सलाद, आज ही डाइट में करें शामिल, ऐसे करें तैयार

 वजन घटाने की चाहत में हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि डाइट में सभी तरह के न्यूट्रिशन्स होना जरूरी हैं. वो चाहें कार्ब्स हों, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स ( vitamins)ही क्यों न हों. इसमें से एक भी कमी शरीर को कमजोर करती है और डाइटिंग के भी आड़े आती है।

आप ऐसी कुछ सलाद रेसिपी ट्राई (Salad Recipe) कर सकते हैं जिसमें प्रोटीन को शामिल कर आप डाइट बैलेंस कर सकते हैं.

चिकपीज सलाद( salad) 

छोले की सब्जी आपने कई बार खाई होगी. इसके साथ मिलाकर बनाई गई सलाद भी फायदेमंद होती है. चिकपीज यानि छोले प्रोटीन का रिच सोर्स हैं. छोले उबाल कर पानी अलग कर दीजिए. अब आपको सलाद में जो भी चीजें मिलानी है मिला लें।

ग्रीन सलाद( green salad) 

इस सलाद में केवल हरी सब्जियों को ही शामिल किया जा सकता है। खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेटस लीव, मटर, पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली को बारीक काटकर शामिल करें। साथ में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर इसे स्वादिष्ट बनाएं।

पीनट सलाद( peanut salad) 

मूंगफली को पहले थोड़ा भून लें. जब मूंगफली मद्दी आंच पर अच्छे से सिंक जाएं, तब थोड़ा सा घर का बना घी डालकर सेंके. सलाद के लिए जरूरी सामग्री को बारीक काटें. उसमें पीनट मिक्स करें।

अंकुरित सलाद

ये सलाद थोड़ी कॉमन है. अंकुरित दालों में प्याज, टमाटर और ककड़ी खाने का चलन पुराना ही रहा है.

BREAKING NEWS : प्रदेश के इन स्कूलों में एक बार फिर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, जाने क्या है वजह

BREAKING NEWS : प्रदेश के इन स्कूलों में एक बार फिर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, जाने क्या है वजह

 देश के कई राज्यों में एक बार फिर ठंड तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तमिलनाडु में कल से यानी 1 फरवरी से बारिश होने के चलते कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि यहां आज भी बारिश लगातार जारी है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले में भारी बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के कई हिस्सों में कल से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जहां माइलादुत्रयी जिले में भारी बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं तिरुवरुर जिले में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। इसके साथ ही नागपट्टिनम जिले में भी भारी बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन के चलते इसके आसापास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये डिप्रेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 3 फरवरी तक तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण केरल में इसका असर देखने को मिलेगा।

JOB NEWS : इसी महीने होगी 4200 शिक्षकों की नियुक्ति, प्रदेश के इन स्कूलों में होगी भर्ती, सभी जिलों से मांगे गए आंकड़े

JOB NEWS : इसी महीने होगी 4200 शिक्षकों की नियुक्ति, प्रदेश के इन स्कूलों में होगी भर्ती, सभी जिलों से मांगे गए आंकड़े

 इस महीने झारखंड में कई शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने फरवरी के अंत तक 4200 शिक्षकों की नियुक्ति करेंगी। जिसमें झारखंड के 80 उत्कृष्ट, 325 आदर्श विद्यालय और 203 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। हालंकि नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जानी थी, लेकिन सभी जिलों में अभी यह सुनिश्चित नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने फरवरी माह के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। जिसमें 404 उत्कृष्ट व आदर्श विद्यालय में करीब 3200 और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 1 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। 405 उत्कृष्ट व आदर्श विद्यालयों में अब तक 122 स्कूलों से अभी खाली पदों की संख्या जिला प्रशासन ने नहीं भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम व सिमडेगा सहित कुल 8 जिलों ने अभी आंकड़ा नहीं भेजा है।

सभी जिलों से मांगे गए हैं आंकड़े

शिक्षा विभाग की आंकड़ों को माने तो अब तक मिल चुकी रिक्तियों के मुताबिक, 2,281 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इनमें 1,294 स्नातक प्रशिक्षित तथा 987 स्नातकोत्तर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जिलों से खाली पदों की संख्या आने के बाद इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई की मान्यता के साथ पढ़ाई शुरू होनी है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि फरवरी के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, आम आदमी के लिए खुलेगा उम्मीदों का पिटारा…

LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट, आम आदमी के लिए खुलेगा उम्मीदों का पिटारा…

 नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश कर रही हैं। अगले साल गर्मियों में आम चुनाव का सामना करने से पहले यह नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

BUDGET 2023 : महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किये कई एलान

BUDGET 2023 : महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किये कई एलान

 Nirmala Sitharaman Budget : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर चुकी हैं। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई एलान किए गए हैं। इस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि नौ साल बाद टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा की गई है।

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने राहत देते हुए एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। बता दें पहले यह सीमा पांच लाख रुपये की थी।

 नया टैक्स स्लैब

  • 0 से 3 लाख रुपये – शून्य
  • 3 से 6 लाख रुपये – 5%
  •  6 से 9 लाख रुपये – 10%
  • 9 से 12 लाख रुपये – 15%,
  • 12 से 15 लाख रुपये-20 %
  •  15 लाख से ऊपर- 30%
तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी।

सिगरेट महंगी होगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीयदी बढ़ाया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि सिगरेट महंगी हो जाएगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

मोबाइल और टीवी के दाम सस्ते होंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोबाइल और टीवी के दाम सस्ते होंगे।

Union Budget 2023: युवाओं के लिए बड़े एलान

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरूआत की जाएगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए, एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू किया जाएगा।
आशीर्वाद टावर अग्निकांड: परिवार के 14 लोगों की मौत…उधर, दुल्हन ने लिये सात फेरे, बिदाई से पहले मां-भाई, दादा-दादी की गई जान

आशीर्वाद टावर अग्निकांड: परिवार के 14 लोगों की मौत…उधर, दुल्हन ने लिये सात फेरे, बिदाई से पहले मां-भाई, दादा-दादी की गई जान

 झारखंड झारखंड में धनबाद अग्निकांड में अब तक 14 की मौतें हो चुकी हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। आशीर्वाद ट्विन टावर के जिस घर में आग लगी, वहां बेटी की शादी थी। जब हादसा हुआ, उस समय घर से 500 मीटर दूर सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में इसी परिवार की बेटी स्वाति की शादी की रस्में चल रही थीं।

चौथे फ्लोर पर रहने वाले सुबोध लाल श्रीवास्तव की पुत्री स्वाति की मंगलवार को ही शादी थी। पलक झपकते शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया। दुल्हन की मां, दादा, दादी, मौसी की पुत्री सहित कई करीबी रिश्तेदारों की मौत हो गई। जिस समय अपार्टमेंट में आग लगी उस समय दुल्हन बनी स्वाति ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थीं। स्वाति को मां व अन्य परिजनों की मौत की जानकारी नहीं दी गई। इधर शादी के लिए गिरिडीह न्यू बरगंडा आश्रम रोड से दूल्हा सौरभ बारात लेकर धनबाद पहुंच चुके थे। धनसार मोड़ के पास स्थित होटल सिद्धि विनायक में बारात को ठहराया गया था। देर रात दुखों से अनजान स्वाति ने सौरभ के साथ सात फेरे लिए। स्वाति बार-बार मां के संबंध में पूछ रही थीं। उन्हें बताया गया कि मां घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है।

5 लोगों की उठेगी अर्थी

पुत्री की विदाई के बाद बुधवार को एक साथ सुबोध लाल श्रीवास्तव के घर से आधा दर्जन से अधिक लोगों की शव यात्रा निकलेगी। पटना और बोकारो से आए सुबोध के रिश्तेदारों का शव उनके घर भेजे जाएंगे।

BUDGET 2023 : बजट में बड़ा ऐलान, 7 लाख रुपये तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, जाने बाकि अपडेट भी

BUDGET 2023 : बजट में बड़ा ऐलान, 7 लाख रुपये तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स, जाने बाकि अपडेट भी

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट संसद में पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में मंदी के माहौल में भी भारत की आर्थिक ग्रोथ 7 फीसदी तक रहने का अनुमान है। यह भारत के लिए बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी का आकार बढ़ा है और हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। बीते कुछ सालों में हमने इकॉनमी को मजबूत करने के लिए जो नींव रखी थी, अब उस पर मजबूत इमारत खड़ा करने का मौका है।

वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए श्री अन्न योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा मिलेट्स संस्थान की भी हैदराबाद में स्थापना की जाएगी। बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हर वर्ष 10 हजार करोड़ रुपये की रकम जारी की जाएगी।

Budget 2023 : 7 लाख रुपये तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्सनल टैक्स को लेकर 5 बड़े ऐलान किए। उन्होंने टैक्स छूट को 7 लाख रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है। यह छूट नई औैर पुरानी दोनों टैक्स व्यवस्थाओं पर लागू होगी। उन्होंने कहा कि 9 लाख रुपये तक की कमाई पर 45 हजार रुपये का ही टैक्स लगेगा।

 पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत, जानें कितना जमा कर सकेंगी महिलाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना का ऐलान बजट में किया है। इस स्कीम के तहत महिलाएं दो साल दो लाख रुपये का निवेश कर सकेंगी। इस जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। महिलाओं के लिए यह अपनी तरह की पहली स्कीम है।

महिलाओं के लिए बचत योजना का ऐलान, बुजुर्गों को भी दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री ने महिला बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख तक की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख करने का ऐलान किया गया है।

वाहनों की स्क्रैपिंग पर मिलेगी छूट, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए ज्यादा फंड का आवंटन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पुरानी गाड़ी पर स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत फायदे भी दिए जाएंगे।

डिजिलॉकर को देंगे बढ़ावा, पहचान पत्र माना जाएगा PAN कार्ड

वित्त मंत्री ने बजट में डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर के इस्तेमाल में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा पैन कार्ड को पहचान पत्र की मान्यता भी दी जाएगी।

रेलवे के लिए जारी हुआ 2.4 लाख करोड़ का बजट

रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया जाएगा। रेलवे में 100 नई अहम योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

पीएम आवास योजना के लिए बजट में इजाफा, 79 हजार करोड़ होंगे जारी

पीएम आवास योजना के लिए बजट में 66 पर्सेंट का इजाफा किया गया है। कुल 79 हजार करोड़ रुपये का फंड इस स्कीम के लिए जारी किया जाएगा।

 पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की होगी शुरुआत, किसे मिलेगा फायदा

कारीगरों एवं शिल्पकारों को मदद के लिए पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान पैकेज शुरू किया जाएगा। इससे उत्पादों की गुणवत्ता में इजाफा होगा और लघु उद्योगों में रोजगारों में इजाफा होगा।

CG BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे है

CG BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे है

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel आज सीएम निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. सबसे पहले लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व, पर्यटन विभाग के बजट की समीक्षा की. बैठक में विभागीय मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिसके बाद इन विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा होगी।

आज इन विभागों की बजट की तैयारियों की होगी समीक्षा

बीस सूत्रीय कार्यक्रम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर (जीएसटी)

नगरीय प्रशासन एवँ विकास, श्रम

स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवँ अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता

Budget 2023: बजट भाषण में इस्तेमाल होने वाले ये है 10 बड़े Terms, आसान तरीके से जानिए इनके मतलब- क्यों अहम हैं ये शब्द

Budget 2023: बजट भाषण में इस्तेमाल होने वाले ये है 10 बड़े Terms, आसान तरीके से जानिए इनके मतलब- क्यों अहम हैं ये शब्द

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। बजट (केंद्रीय बजट 2022 23) से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन बजट में ऐसे कई शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। आइये जानते हैं बजट से जुड़े इन 10 बड़े terms के मतलब-

राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit): राजकोषीय घाटा तब होता है जब वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार का खर्च उसकी आय से अधिक हो जाता है। यह सरकार द्वारा आवश्यक उधार की कुल राशि को दर्शाता करता है।

राजस्व घाटा: राजस्व घाटा (Revenue Deficit) सरकार के दिन-प्रतिदिन के संचालन पर खर्च और टैक्स और अन्य स्रोतों से इसकी कुल आय के बीच का अंतर है। यह दर्शाता है कि सरकार की आय अपने खर्चों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। जब राजस्व घाटा होता है, तो सरकार को अंतर को पूरा करने के लिए धन उधार लेना पड़ता।

टैक्स राजस्व: टैक्स राजस्व सरकार (Tax Revenue) द्वारा आय, लाभ और वस्तुओं और सेवाओं की खपत पर टैक्स से एकत्र की गई राशि है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के टैक्स शामिल होते हैं। टैक्स राजस्व सरकार की आय का प्राथमिक स्रोत है।

प्रत्यक्ष कर: प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) एक प्रकार का कर है जो व्यक्तियों और व्यवसायों की आय पर लगाया जाता है। इस मामले में टैक्स का भुगतान करने वाला व्यक्ति और जिस पर कर लगाया जाता है, वे एक ही हैं। प्रत्यक्ष टैक्स के उदाहरणों में आयकर, कॉर्पोरेट टैक्स, संपत्ति टैक्स और उत्तराधिकार टैक्स शामिल हैं।

अप्रत्यक्ष कर: अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) एक प्रकार का कर है जो वस्तुओं और सेवाओं (goods and services) पर लगाया जाता है। इस मामले में टैक्स देने वाला व्यक्ति और जिस व्यक्ति पर टैक्स लगाया जाता है, वे अलग-अलग होते हैं। अप्रत्यक्ष टैक्स के उदाहरणों में जीएसटी, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क शामिल हैं।

सकल घरेलू उत्पाद (GDP): सकल घरेलू उत्पाद (GDP) सभी वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य का एक उपाय है। यह देश की विकास दर को भी दर्शाता है।

मुद्रास्फीति: मुद्रास्फीति (Inflation) उस दर को संदर्भित करती है जिस पर किसी अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कुल लागत बढ़ रही है।

सीमा शुल्क: सीमा शुल्क (Customs Duty) एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर है जो किसी देश में या बाहर माल के आयात और निर्यात पर लगाया जाता है। इस कर की लागत आम तौर पर माल के अंतिम उपभोक्ता को दी जाती है।

राजकोषीय नीति: राजकोषीय नीति (Fiscal Policy) अपने आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा अपने खर्च और राजस्व संग्रह (करों के माध्यम से) का प्रबंधन करने के लिए की गई कार्रवाइयों को दर्शाता है।

कंसोलिडेटेड फंड: भारत का कंसोलिडेटेड फंड एक महत्वपूर्ण सरकारी खाता है जिसमें आपदा प्रबंधन जैसे असाधारण खर्चों को छोड़कर एक वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त राजस्व और व्यय शामिल हैं। सभी गैर-असाधारण सरकारी व्यय इस कोष से किए जाते हैं।

लोकसभा में वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान दी जानकारी, देश में अब तक कितने करोड़ वैक्सीन लगी

लोकसभा में वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान दी जानकारी, देश में अब तक कितने करोड़ वैक्सीन लगी

 Nirmala Sitharaman On Corona Vaccination: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज (1 फरवरी) संसद में मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं. बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन का जिक्र किया. केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि अब तक देश में 102 करोड़ लोगों को वैक्सीन की 220 करोड़ डोज दी जा चुकी है. बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 80 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,82,719 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. भारत में अभी तक कुल 4,41,50,131 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. इसी के सात देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,740 लोगों की जान गई है. 

क्या है पॉजिटिविटी रेट?

भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है. कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,848 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. 

कोरोना के मामलों में कब-कब आया उछाल?

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. 2021 में चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को 

Union Budget 2022: बजट पेश करने के दौरान क्या हुआ ऐसा...संसद में लगे ठहाके, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

Union Budget 2022: बजट पेश करने के दौरान क्या हुआ ऐसा...संसद में लगे ठहाके, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

 Finance Minister Union Budget Speech 2023 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत का बजट पेश कर रहीं थी, अचानक उनके मुंह से निकले एक शब्द ने गंभीर बैठे सांसदो को ठहाका मारने को मजबूर कर दिया. खुद प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य विपक्षी नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाका मार-कर हंस दिए. 

खर्च करें मात्र 10 रूपए और पाएं सोने जैसी निखार, जानें कैसे पाएं सस्ती चीजों से चेहरे पर ग्लो…

खर्च करें मात्र 10 रूपए और पाएं सोने जैसी निखार, जानें कैसे पाएं सस्ती चीजों से चेहरे पर ग्लो…

 नई दिल्ली : चमकदार और ग्लोइंग स्किन भला आज के समय में कौन नहीं पाना चाहता आज जहां लोग अपने कामकाज में इतने बिजी हो चुके हैं जिसके कारण वह आपने स्किन पर ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण चेहरा राठोर ड्राई हो जाता है लेकिन आज हम आपको कम समय में और कम पैसे में खर्च होने वाले कुछ ऐसे स्किन टिप्स बताने वाले हैं जिससे आपका चेहरा सोने की तरह चमकदार हो जाएगा और काफी ब्लॉक करने लगेगा,  अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की खूबसूरती बेहतर हो सके, तो इसके लिए आप महज 10 रुपये में आने वाले बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, बेकिंग सोडा न सिर्फ आपके खाने को स्वादिष्ट बना सकता है, बल्कि इसके प्रयोग से आप स्किन के दाग-धब्बों, पिंपल्स, झुर्रियां जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं, दरअसल, बेकिंग सोडा में मौजूद गुण आपके चेहरे से बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी साबित होते हैं, जो आपकी खूसबूती को बेहतर कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आकी स्किन बेदाग हो तो रोजाना चेहरे पर बेकिंग सोडा  लगाएं। आइए जानते हैं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा कैसे लगाएं-

चेहरे पर बेकिंड सोडा कैसे लगाएं
चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप बेकिंग सोडा का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

नींबू के साथ लगाएं बेकिंग सोडा
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप चेहरे पर नींबू के साथ बेकिंग सोडा लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 नींबू का रस मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में चेहरे को पानी से साफ करें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही स्किन पर निखार आएगा। इतना ही नहीं, बेकिंग सोडा से स्किन की रंगत में सुधार किया जा सकता है।

रंगत में सुधार लाएं एलोवेरा और बेकिंग
बेकिंग सोडा और एलोवेरा का मिश्रण आपकी स्किन को गहराई से साफ कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे स्किन की रंगत बेहतर हो सकेगी।

चेहरे पर लगाएं नारियल तेल और बेकिंग सोडा
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप नारियल तेल और बेकिंग सोडा मिश्रण लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर चेहरे पर लगाएं। बाद में जब पेस्ट सूख जाए, तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरा ग्लो करेगा।

ट्रेक्टर के निशान वाला 5 रुपए का नोट बदल देगा किस्मत, आसानी से कमा सकते है 30 हजार रुपए, क्या आपके पास है?

ट्रेक्टर के निशान वाला 5 रुपए का नोट बदल देगा किस्मत, आसानी से कमा सकते है 30 हजार रुपए, क्या आपके पास है?

 रायपुर। Sell Old Notes : अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और परेशान हैं तो आपके लिए यह सुनहर अवसर हो सकता है। ट्रैक्टर के निशान वाले पांच रुपए 5 Rupees के नोट से आप 30 हजार 30 Thousands रुपए तक कमा सकते हैं। इन पुराने नोटों की असली कीमत कितनी है यह आपको आनलाइन प्लेटफॉर्म antiques और collectables में पता चल जाएगा।

Sell Old Notes : हम आपको पांच रुपए के एक ऐसे नोट के बारे में बता रहे हैं जिसे बेचकर आप हजारों रुपए कमा सकते हैं। इस पांच रुपए के नोट में कुछ जरुरी चीजें होना अनिवार्य है। तभी आपको पांच रुपये के नोट के बदले 30 हजार तक मिलेंगे।

Sell Old Notes : पांच रुपए का वो नोट जिसमें ट्रैक्टर बना हो, उसके बदले आप ऑनलाइन 30 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। जिस नोट को रेयर माना गया है उसमें 786 नंबर भी लिखा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी इस नोट को एक्सट्रिमली रेयर माना जाता है। ऐसे में अगर आपके पास भी ये नोट है, तो आप भी एक के बदले हजारों कमा सकते हैं।

Sell Old Notes : अच्छी बात ये है कि इस पांच रुपये के नोट के बदले पैसे कमाने के लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरुरत नहीं है। आनलाइन ही आप इसे बेच सकते हैं। coinbazzar.com में आपको पुराने नोट के बदले कई गुना पैसे कमाने का मौका दे रहा है।

Sell Old Notes : आपको बस साइट पर जाकर बतौर सेलर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप अपने नोट की तस्वीर को आनलाइन अपलोड सेल पर लगा सकते हैं। वहां से इंट्रेस्टेड लोग आपसे संपर्क करेंगे और आप घर बैठे ही हजारों रुपये कमा सकते है।

Ajab – Gajab News :यहां करो इश्क! वैलेंटाइन डे पर होगा कुछ खास, इस देश में चलेगा विशेष अभियान, आप भी हो सकते है शामिल

Ajab – Gajab News :यहां करो इश्क! वैलेंटाइन डे पर होगा कुछ खास, इस देश में चलेगा विशेष अभियान, आप भी हो सकते है शामिल

 वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया के लोग इस दौरान काफी तैयारी करते हैं और अपने चाहने वालों को गिफ्ट ( gift) भेंट करते हैं। इसी कड़ी में कनाडा में एक ऐसा ऐलान( announce) हुआ है जिसमें वैलेंटाइन डे के दिन कुछ खास होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा ( canada)के टोरंटो जू वाइल्डलाइफ कंजरवेंसी ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक अभियान का ऐलान किया है. इस अभियान का नाम नेम-ए-रोच (name-a-roach) है. इस अभियान के तहत हर किसी को एक कॉकरोच का नामकरण करना है।

मन से नफरत की भावना को निकालना

बताया गया है कि इसका मकसद लोगों के मन से नफरत की भावना को निकालना है। इसके लिए 25 डॉलर (लगभग 2,000 रुपए) देने होंगे। कॉकरोच को नाम देने वालों को एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा, इसमें आपका नाम और आपने कॉकरोच का जो नाम रखा है, वो लिखा होगा।

दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का हुआ निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का हुआ निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 दिग्गज वकील और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन ( death)हो गया। उन्होंने दिल्ली( delhi) स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

शांति भूषण ने मोरारजी देसाई सरकार में 1977 से 1979 तक देश के कानून मंत्री( lawminister) के तौर पर काम किया।

जनहित के कई मुद्दे उठाए हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुखर वक्ता रहे

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रसिद्ध मामले में राजनारायण का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके परिणामस्वरूप 1974 में इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में हटा दिया गया था. उन्होंने जनहित के कई मुद्दे उठाए हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुखर वक्ता रहे हैं।शांति भूषण 97 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मोरारजी देसाई (Morarji Desai) मंत्रालय में 1977 से 1979 तक भारत के कानून मंत्री (Law Minister) के रूप में कार्य किया था।