BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोर्ट की चेतावनी के बाद केंद्र ने मानी बात, SC में होगी 5 नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

कोर्ट की चेतावनी के बाद केंद्र ने मानी बात, SC में होगी 5 नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

 सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिलेंगे। राष्ट्रपति( president) ने 5 जजों की SC में नियुक्ति का आदेश जारी किया।इसमें राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पी वी संजय कुमार, पटना हाई कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज मनोज मिश्रा का नाम शामिल है.

शुक्रवार को जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें ऐसा स्टैंड लेने पर मजबूर न करें, जिससे परेशानी हो। इस पर केंद्र ने हलफनामा दाखिल कर बताया था कि सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति के लिए भेजी सिफारिश अगले पांच दिन में मंजूर हो जाएगी।

पत्नी ने पति और साली ने जीजा को दिया चकमा, दो बहनों ने आधी रात को कर डाला कांड

पत्नी ने पति और साली ने जीजा को दिया चकमा, दो बहनों ने आधी रात को कर डाला कांड

 आगरा से बांदा परीक्षा देने आई दो बहनों ने आधी रात को कांड कर डाला। दरअसल अपनी और साली को एक युवक परीक्षा दिलाने आया था। रात होने पर वह रिश्तेदारी में रुक गया। इधर युवक की बीवी और उसकी साली ने आधी रात को प्लान बनाया और फिर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। घर से दोनों बहनें गायब थीं। पति अपनी पत्नी और साली की खोजबीन शुरू की। पति को जब पत्नी और साली की हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो गई। दोनों अपने-अपने प्रेमी संग भागी थीं। पुलिस ने पति की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला आगरा जिले के थाना क्षेत्र डांकी के ग्राम विसरना का है। यहां का रहने वाले युवक की ससुराल जसपुरा थानाक्षेत्र के गांव में है। वह अपनी पत्नी और साली को परीक्षा दिलाने के लिए 30 जनवरी को बांदा आया था। रात में शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने रिश्तेदार के घर रुक गया। वहां से देर रात उसकी पत्नी और साली अपने-अपने प्रेमी के साथ भाग गईं। पति ने दोनों की घर में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पति ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलने पर पति को जो बात पता चली उसे सुनकर वह सन्न रह गया। पति सीधे कोतवाली पहुंचा। पति की तहरीर पर एक नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।

 CRIME NEWS : दो दरिंदो ने नाबालिक को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

CRIME NEWS : दो दरिंदो ने नाबालिक को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दो युवकों ने कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी गांव के ही है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा दिया है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. ये पूरा मामला जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

पीड़िता ने बताया कि मां बकरी चराने गई थी. इसी दौरान गांव के ही दो युवक घर आए और जबरदस्ती मुंह दबाकर एक घर के पास खंडहर में ले गए. जहां दोनों ने एक-एक करके उसके साथ गलत काम किया. जब आरोपियों ने देखा कि उसकी मां आ रही है तो छोड़कर भाग गए. लेकिन मां ने उन्हें भागते हुए देख लिया

जिसके बाद पीड़िता की मां नाबालिक को लेकर लीलापुर थाने गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. थाने से डांटकर भाग दिए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद प्रतापगढ़ पहुंचकर एएसपी से न्याय की गुहार लगाई.

मामले में अब एएसपी के निर्देश पर लीलापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफFIR दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

3 होटलों में पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में 7 लोग गिरफ्तार, छत से कूदकर की भागने की कोशिश

3 होटलों में पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में 7 लोग गिरफ्तार, छत से कूदकर की भागने की कोशिश

 CRIME NEWS : हरियाणा के झज्जर में पुलिस को अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी। डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस ने तीन होटलों पर छापेमारी की. इस दौरान मौके से आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के डर से छत से कूदकर भागने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन पकड़े गए.

झज्जर के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली. पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है.

यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी. पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था. पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई. रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

होटल की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश 

इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए. होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की. मगर, इस कोशिश में वे सफल नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया. डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है. सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है.

होटल मालिकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई- डीएसपी राहुल देव 

सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए पुलिस को शिकायत मिली थी. उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड़ की थी. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

 Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए ये खबर काम की है. केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाती हैं. पीएम क‍िसान गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीनें 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त में दी जाती है.  राशन कार्ड धारकों के ल‍िए राज्‍य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

29 लाख BPL पर‍िवारों को पीले राशन कार्ड

हर‍ियाणा के सीएम ने राज्‍य के 29 लाख बीपीएल (BPL) (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों को नए साल पर पीले राशन कार्ड (yellow ration card) का तोहफा देने जा रही है. 29 लाख पर‍िवारों को नए पीले राशन कार्ड मि‍लने से उनकी बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी. लाभार्थ‍ियों को पीले कार्ड ऑनलाइन जारी क‍िये जाएंगे. इसके अलावा सरकार ने बीपीएल कार्ड के ल‍िए सालाना न्यूनतम आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है.

सरकार की तरफ से सालाना आमदनी का दायरा बढ़ाने से लाभार्थी पर‍िवारों की संख्‍या बढ़कर 28.93 लाख हो गई है. अभी तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 11.50 लाख थी.

अंत्योदय परिवारों को 35 किलो और BPL, ओपीएच पर‍िवार को 5 किलो अनाज 2 रुपये प्रति किलो की दर से द‍िया जाता है.  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्‍येक लाभार्थी को 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त दी जाती है.

 
Ration Card : राशन कार्डधारकों की हुई मौज! सरकार के फैसले पर, देशभर में लागू हुआ अब राशन का नया नियम

Ration Card : राशन कार्डधारकों की हुई मौज! सरकार के फैसले पर, देशभर में लागू हुआ अब राशन का नया नियम

 सरकार की अहम योजना( yojana) ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ को देशभर में लागू कर द‍िया गया है।इसके बाद राशन की सभी दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल (POS) डिवाइस( device) जरूरी कर दी गई है।

बता दे सरकार की तरफ से कहा गया क‍ि ईपीओएस (EPOS) उपकरणों को उचित तरीके से संचालित करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने और 17 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल के अतिरिक्त मुनाफे से बचत को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा (राज्य सरकार की सहायता नियमावली) 2015 के उप-नियम (2) के नियम 7 में संशोधन किया गया है।

डीलरों को हाइब्रिड मॉडल की प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें दी गई

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लाभार्थी को किसी भी सूरत में कम राशन नहीं मिले, इसके लिए राशन डीलरों को हाइब्रिड मॉडल की प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें दी गई हैं. ये मशीनें ऑनलाइन मोड ( online mode)के साथ ही ऑफलाइन( offlline) भी काम करेंगी।

14 दिन के लिए जेल भेजी गई निलंबित आईएएस पूजा सिंघल...

14 दिन के लिए जेल भेजी गई निलंबित आईएएस पूजा सिंघल...

 रांची। मनरेगा और माइनिंग घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने अदालत से मिली अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पूजा सिंघल ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया। इसके तहत 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने मेडिकल ग्रांउड के आधार पर एक महीने की सर्शत अंतरिम जमानत दिया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूजा सिंघल 4 जनवरी को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकली। लेकिन, अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने से पूर्व 4 फरवरी को पूजा सिंघल ने ईडी के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने पूजा सिंघल को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने ईडी की अदालत में पूजा सिंघल समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें बताया गया है कि चतरा, खूंटी और पलामू में डीसी रहते हुए पूजा सिंघल के खाते में सैलरी से 1.43 करोड़ अधिक आए थे। ईडी ने इन तीनों जिलों में उनके डीसी के कार्यकाल के दौरान के अलग-अलग बैंक खातों व दूसरे निवेश की जानकारी जुटाई। खूंटी में मनरेगा का घोटाला फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच हुआ। उस समय पूजा सिंघल वहां की डीसी थीं। ईडी ने पिछले साल 6 मई को तत्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल के सरकारी व निजी आवास, उनके पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन सिंह समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीए सुमन सिंह के आवास से ईडी को 19.31 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए थे। इसके बाद 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।

 कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए Good News, DA-DR में वृद्धि, फैमिली पेंशनर्स के लिए Ex-Gratia की दरें संशोधित…

कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए Good News, DA-DR में वृद्धि, फैमिली पेंशनर्स के लिए Ex-Gratia की दरें संशोधित…

 DA Hike  : कर्मचारी पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर हैं। एक तरफ जहां उनके DA-DR को बढ़ाकर 41 फीसद किया गया है। वही पेंशनर्स के डीआर पर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी आदेश के तहत कर्मचारी पेंशनर्स को डीए डीआर का भुगतान किया जाएगा।(Employees Pensioners DA Hike)

बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया

इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा जारी किए आदेश के तहत बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। 2.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही उनके महंगाई भत्ते को 41.16 फीसद किया गया है। वहीं फरवरी 2023 से जुलाई 2023 की अवधि के लिए महंगाई राहत पर भी आदेश जारी कर दिए गए(Employees Pensioners DA Hike)

सेवानिवृत अधिकारियों सहित आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि-DR में बढ़ोतरी 

इसके तहत 1 जनवरी 1986 से पहले के जीवित सेवानिवृत अधिकारियों सहित सेवानिवृत्त लोगों के जीवित जीवन साथी जो अनुग्रह राशि प्राप्त कर रहे हैं। उनके लिए महंगाई राहत में वृद्धि की गई है।

भारत सरकार वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग 17 दिसंबर 2013 में निहित निर्देश के अनुसार 1 जनवरी 1986 से पहले जीवित सेवानिवृत्ति लोगों को महंगाई राहत फरवरी 2023 से जुलाई 2023 की अवधि के लिए अनुग्रह राशि पर बैंकों की दर निन्मानुसार होगी :-(Employees Pensioners DA Hike)

कर्मचारी-प्रति माह अनुग्रह राशि की औसत राशि-DR की दर प्रति माह-DR की राशि प्रति माह- DR सहित कुल अनुग्रह राशि

    •    1.1.86 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी-350 —-1357.42 —–4751 —-5101 रूपए देय होगा

    •    1.1.86 से पूर्व सेवानिवृत्तों के जीवित पति/पत्नी– 175—-1357.42—– 2375 —-2550 रूपए देय होगा

चर्चित एक्ट्रेस और यूट्यूबर हत्याकांड: फेमस एक्ट्रेस की हत्या मामला... आरोपी गिरफ्तार... मर्डर के लिए हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप.....

चर्चित एक्ट्रेस और यूट्यूबर हत्याकांड: फेमस एक्ट्रेस की हत्या मामला... आरोपी गिरफ्तार... मर्डर के लिए हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप.....

 Actress Riya Kumari Murder: झारखंड की चर्चित एक्ट्रेस और यूट्यूबर रिया कुमारी के हत्याकांड में शामिल एक आरोपी संदीप कुमार सिंह को बंगाल पुलिस ने बेलछी प्रखंड के फतेहपुर गांव से गिरफ्तार किया है. संदीप कुमार सिंह अपने एक रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में आया हुआ था. हत्याकांड में शामिल मिशिर गोंडा कांके रोड रांची निवासी संदीप कुमार सिंह पिता प्रेमचंद सिंह पर हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने का आरोप था. 

संदीप हत्या के बाद से फरार चल रहा था. एक्ट्रेस रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक्ट्रेस रिया की हत्या के बाद हावड़ा जिला के बगनान थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. थानाध्यक्ष ने बंगाल पुलिस की टीम के साथ अभियुक्त संदीप कुमार सिंह के बाढ़ अनुमंडल के फतेहपुर गांव में छापेमारी की.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पश्चिम बंगाल में झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हावड़ा में अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया था. असफल होने पर बदमाशों ने अभिनेत्री की हत्या कर दी थी. रिया कुमारी झारखंड के एक लोकल सीरियल 'वह चलचित्र' की एक्ट्रेस थीं. वे पॉपुलर यूट्यूबर भी थीं. रिया कुमारी का परिवार हावड़ा होते हुए कलकत्ता जा रहा था. 

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर की यह अपील

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर की यह अपील

 नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री का ध्यान कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय की पीड़ा की ओर खींचना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खुला पत्र लिखा है और उसे ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है कि आप इस विषय पर उचित कदम उठाएंगे।

 

उन्होंने इस पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री जी पूरे भारत को प्रेम और एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जारी भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पड़ाव में कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेलकर मुझसे मिला। उन्होंने बताया कि सरकार के अधिकारी उन्हें कश्मीर घाटी वापस काम पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इन हालातों में सुरक्षा और सलामती की पक्की गारंटी के बिना उन्हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना एक निर्दयी कदम है। हालात के सुधरने और सामान्य होने तक सरकार इन कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से अन्य प्रशासकीय और जनसुविधा के कार्यों में सेवाएं ले सकती हैं।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है तब उपराज्यपाल जी द्वारा उनके लिए भिखारी जैसे शब्दों का प्रयोग गैरजिम्मेदाराना है। प्रधानमंत्री जी, शायद आप स्थानीय प्रशासन की इस असंवेदनशील शैली से परिचित न हों।

इस दिन होगी GST काउंसिल की बैठक, पान-मसाला और गुटखा पर होगा बड़ा फैसला

इस दिन होगी GST काउंसिल की बैठक, पान-मसाला और गुटखा पर होगा बड़ा फैसला

 दिल्ली। 18 फरवरी को GST काउंसिल की बैठक, पान-मसाला और गुटखा पर होगा फैसला! ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले एक अन्य मंत्री समूह की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

माल एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की बैठक 18 फरवरी को होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं। GST काउंसिल ने ट्वीट किया-GST काउंसिल की 49वीं बैठक दिल्ली में 18 फरवरी, 2023 को होगी।

किन मुद्दों पर मंथन: काउंसिल के मंत्री समूह की पान मसाला और गुटखा कंपनियों पर टैक्स और एक अन्य मंत्री समूह की अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर सकता है। ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले एक अन्य मंत्री समूह की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। ये तीन रिपोर्ट 17 दिसंबर, 2022 को हुई जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक के एजेंडा में शामिल थीं।

शानदार है कलेक्शन: जनवरी में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। बीते महीने यह 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। जनवरी 2023 में 31 तारीख को शाम पांच बजे तक ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये है। इसमें सीजीएसटी 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 79,599 करोड़ रुपये है।

यह तीसरी बार है कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। जनवरी 2023 में जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए 1.68 लाख करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद दूसरा सबसे अधिक है।

अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

 बिहार के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को उड़ाने की साजिश के मामले में की गई है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया और मेहसा थाना इलाकों में छापा मारा। चकिया के कुंअवा गांव से कुछ युवकों को पकड़ा गया। इसके अलावा मेहसी थाना इलाके के इमामपट्टी से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों का पीएफआई से संबंध है। इसमें एक रियाज मारूफ भी शामिल है, जिसका नाम टेरर फंडिंग केस में भी आया था।

बताया जा रहा है कि हाल ही में जब शालिग्राम शिला नेपाल से अयोध्या ले जाई जा रही थी, तब राम मंदिर को उड़ाने की धमकी और साजिश रचते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में एनआईए ने यह कार्रवाई की है।

हालांकि,आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है इस बारे में भी सटीक जानकारी नहीं है। एनआईए की ओर से आधिकारिक बयान आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

BIG NEWS : CRPF के जवान ने की आत्महत्या, IB डायरेक्टर के आवास पर थे तैनाती

BIG NEWS : CRPF के जवान ने की आत्महत्या, IB डायरेक्टर के आवास पर थे तैनाती

 DELHI NEWS : CRPF  सीआरपीएफ के एएसआई ASI RAJBEER KUMAR राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। राजबीर की आईबी निदेशक के आवास पर तैनाती थी।

दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में आईबी डायरेक्टर IB DIRECTOR के घर पर सुरक्षा में मौजूद सीआरपीएफ के 53 साल वर्षीय एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम सवा चार बजे कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है, इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बड़ी खबर: माता वैष्णो देवी मंदिर भवन के पास लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

बड़ी खबर: माता वैष्णो देवी मंदिर भवन के पास लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

 जम्मू। जम्मू के कटरा से बड़ी घटना सामने आई है। यहां वैष्णो देवी भवन के पास आग लग गई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची ओर आग बुझाने में जुट गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है मंदिर परिसर के निकट ही त्रिकुट पर्वत पर एक स्टोर में आग लगी है।

जानकारी के मुताबिक, ये आग माता वैष्णो देवी भवन के पास स्थित एक स्टोर में लगी। आग की वजह से थोड़े समय के लिए आसपास भगदड़ की स्थिति बनी रही। ऐसे में लोगों को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने में थोड़ा समय लगने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आग लगने की घटना के बावजूद श्रद्धालुओं पर कोई फर्क नहीं पड़ा। और यात्रा थोड़ी ही देर में फिर से शुरू कर दी गई।

भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

 उन्नाव : BIG ACCIDENT : UP के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई है. वहीं 3 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है.

बताया जाता है कि ये कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी, इस दौरान अचानक टायर फट गया. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से जा टकराई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.

यह पूरी घटना जिले के औरास थाना क्षेत्र के लोधा टीकुर गांव अटिया पुल किलोमीटर 238 की है. हादसे में घायलों को इलाज के लिए CHC औरास भेजा गया है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है.

पति के अफेयर का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, शराबी पति ने तोड़े हाथ-पैर

पति के अफेयर का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, शराबी पति ने तोड़े हाथ-पैर

 बिहार। औरंगाबाद में पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। महिला अकेले सदर अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा। घटना गुरुवार शाम कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र के पूना बाग गांव की है।

23 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के अनुसार उसके पति निरंजन सिंह का एक दूसरी लड़की के साथ संबंध है। वह करीब आठ वर्षों से एक अविवाहित लड़की से बात करता है। विरोध करने पर शोभा के ऊपर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुका है। वह उसी लड़की के साथ मिलकर शोभा को जान से मारने के फिराक में रहता है। उससे शादी करने की बात कहकर हमेशा पत्नी को प्रताड़ित करता रहता।

गुरुवार शाम पति शराब पीकर घर पहुंचा और खाना मांगने लगा। महिला खाना देने जा रही थी कि तभी उसने अपने पैर से जूता निकालकर उसके सिर पर रख दिया। मना किया तो गाली गलौज करने लगा। फिर बेलन लेकर पीटने लगा। जिससे हाथ और एक पैर टूट गया। ग्रामीणों ने महिला की चीख सुनकर उसे बचाया। कई बार महिला ने पुलिस में आवेदन दिया है।

मामले में पुलिस ने कहा जब भी पुलिस टीम उसके घर पहुंचती थी तो महिला खुद अपने पति को वहां से भगा देती। वह सिर्फ अपने पति को डराना चाहती थी। अगर अब इस मामले को लेकर आवेदन मिलता है तो महिला के साथ घर जाकर कार्रवाई की जाएगी।

निकाह के लिए प्रेमिका की ली अग्निपरीक्षा, झुलसी तो ठुकराया; मामला दर्ज

निकाह के लिए प्रेमिका की ली अग्निपरीक्षा, झुलसी तो ठुकराया; मामला दर्ज

 बिहार। प्यार, शारीरिक शोषण और फिर अग्निपरीक्षा का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। इसके बाद प्रेमी ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने प्रेमी के परिजनों को इसकी जानकारी दी तो निकाह के लिए उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

आरोप है कि युवक शाहरूख खान उर्फ अभिषेक (22 साल) ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका यौन शोषण किया। जब युवती निकाह के लिए दबाव बनाने लगी तो प्रेमी ने उसकी अग्निपरीक्षा ली। उसकी बातों में आकर युवती ने बुधवार को अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, जिसमें वह झुलस गई। इसकी जानकारी हुई तो उससे प्रेमी ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

पीड़ित युवती ने महिला थाने में प्रेमी सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शाहरूख खान दो साल से झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। इस बीच वह उससे निकाह करने का आश्वासन देते रहा। युवती ने कुछ दिन पहले जब उसने निकाह की बात कही तो शाहरूख खान ने उसको अग्नि परीक्षा देने की बात कही। इसपर उसने पूछा कि अगर वह अग्निपरीक्षा के दौरान जल जाती है तो निकाह करेगा। युवक की बातों पर विश्वास कर युवती ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई। इसकी जानकारी के बाद शाहरूख खान ने निकाह करने से इन्कार कर दिया और युवती से मारपीट भी की और उसे घर से भगा दिया। युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Adani ही नहीं इन कंपनियों में भी LIC और SBI ने किया है भारी निवेश, कुछ कंपनियों में आधे से भी ज्यादा हिस्सेदारी

Adani ही नहीं इन कंपनियों में भी LIC और SBI ने किया है भारी निवेश, कुछ कंपनियों में आधे से भी ज्यादा हिस्सेदारी

 अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों की कीमत में कमी देखी जा रही है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के बाद से एलआईसी (LIC) और एसबीआई (SBI) को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। एलआईसी ने भी अडाणी के शेयरों में करीब 30 हजार करोड़ रुपये निवेश किए हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में कमी आने के बाद से इन शेयरों के दामों में करीब 16 हजार करोड़ रुपये की कमी देखी गई है।

इन कंपनियों में एलआईसी की बड़ी हिस्सेदारी

एलआईसी ने अडाणी ग्रुप में 30,127 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आने से पहले एलआईसी के इस ग्रुप में निवेश किए गए शेयरों की कीमत 72 हजार करोड़ रुपये से अधिक थी। अब इनकी कीमत करीब 56,142 करोड़ रुपये है। सेबी के मुताबिक एलआईसी ने अडाणी ग्रुप के अलावा आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), सटेंडर्ड बैटरीज (Standard Batteries), वॉडेला वूलन्स (Modella Woollens), आईटीसी (ITC) और एलएंडटी (L&T) जैसी बड़ी कंपनियों में भी निवेश किया है।

LIC की किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी

  • IDBI Bank – 49.24 %
  • LIC Housing Finance – 45.24 %
  • Standard Batteries – 19.99 %
  • Modella Woollens – 17.31 %
  • Cochin Malabar Estates & Industries – 16.77 %
  • ITC – 15.29 %
  • NDMC – 13.67 %
  • Mahanagar Telephone Nigam – 13.25 %
  • Gloster – 12.85 %
  • L&T – 12.50 %

एसबीआई ने इन बड़ी कंपनियों में किया है निवेश

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने निजी सेक्टर से यस बैंक (Yes Bank) में एक चौथाई से अधिक निवेश किया है। वह एमएसपी स्टील (MSP Steel & Power Ltd.), यूटीआई (UTI Asset Management Company Ltd.), राजश्री शुगर (Rajshree Sugar & Chemicals Ltd.)

केंद्र सरकार ने बढ़ाया हज कोटा

केंद्र सरकार ने बढ़ाया हज कोटा

 नई दिल्ली। हज को जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। सऊदी अरब ने भारत के लिए हज कोटा तय कर दिया है और इस बार 175,025 लोग हज के लिए जा सकेंगे ।  कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार होगा जब बड़ी संख्या में हज यात्री मक्का-मदीना पहुंचेंगे ।  हज के लिए पहला जत्था आम तौर पर मई या जून में सऊदी अरब के लिए रवाना होते हैं ।

कोरोना महामारी से उबरने के बाद पिछले साल भारतीय हज को गए थे, लेकिन संक्रमण के ट्रांसमिशन के खतरे को ध्यान में रखते हुए संख्याएं सीमित कर दी गई है. पिछले साल 79000 भारतीय ही हज को जा पाए थे ।  अब इस साल हज कोटा में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है । हज यात्रियों के लिए खासतौर पर सऊदी किंग्डम ने कोरोना को लेकर खास दिशानिर्देश भी जारी किए थे।

हज कोटा को 175000 किया गया
एक लिखित जवाब में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मांग के मुताबिक हज कोटा को लेकर सऊदी किंग्डम से चर्चा की गई थी ।  केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस मामले को द्विपक्षीय समझौते के तहत हज कोटा को अंतिम रूप दिया गया । उन्होंने बताया कि कोरोना की चुनौतियों के बाद हज कोटा को बढ़ाकर 175,025 कर दिया गया है।

हज प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
हालांकि, हज यात्रा को लेकर प्रक्रियाएं अभी शुरू नहीं की हो पाई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रक्रिया शुरू होगी ।  अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में लेटेस्ट अपडेट देखा जा सकता है । सरकार ने ऐसे तो रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ अपडेट नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने की आखिरी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इस बार हज 26 जून से शुरू होने की उम्मीद है और 1 जुलाई तक समाप्ती हो सकती है । 

पीएम मोदी ने 2019 से अब तक 21 बार किए विदेश यात्रा

पीएम मोदी ने 2019 से अब तक 21 बार किए विदेश यात्रा

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से लेकर अब तक कितनी बार विदेश की यात्रा की, इसके लेकर सरकार ने जानकारी दी गई है। बजट सत्र के दौरान विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में इन यात्राओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने आंकड़ें पेश करते हुए कहा कि 2019 से लेकर अब तक पीएम मोदी ने 21 बार विदेश की यात्राएं की हैं।

इसमें कुल 22.76 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. वहीं राष्ट्रपति को लेकर उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक राष्ट्रपति ने 8 विदेश यात्राएं कीं । इस पर 6.24 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए. उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के विदेश दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये और प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये खर्च की।

जयशंकर 86 बार विदेश गए
इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री के दौरे का भी आंकड़ा पेश किया. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने 2019 से लेकर अब तक 86 बार विदेश की यात्रा की है. इनमें 20,87,01,475 रुपये खर्च हुए. बता दें कि पीएम मोदी ने 2019 से लेकर अब तक तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और दो बार यूएई की यात्री की है।

8 में से 7 यात्रा पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने की थी
अगर राष्ट्रपति के विदेश यात्रा की बात करें तो राष्ट्रपति की 8 यात्राओं में से 7 यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि एक यात्रा वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में की थी. महारानी एलिजाबेश-II ने निधन के बाद उन्होंने ब्रिटेन का दौरा किया था।