BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पूरे देश में होगा SIR, इलेक्‍शन कमीशन ने सभी राज्‍यों के चुनाव आयुक्‍तों को भेजा सर्कुलर, जानें कब से होगा शुरु

पूरे देश में होगा SIR, इलेक्‍शन कमीशन ने सभी राज्‍यों के चुनाव आयुक्‍तों को भेजा सर्कुलर, जानें कब से होगा शुरु

 नई दिल्ली। बिहार-बंगाल में स्‍पेशल इंटे‍ंस‍िव र‍िवीजन (SIR) के बाद इलेक्‍शन कमीशन ने पूरे देश में एसआईआर कराने का आदेश द‍िया है। चीफ इलेक्‍शन कमिश्नर ने सभी राज्‍यों के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍तों को एसआईआर की तैयारियां पूरी करने का सर्कुलर जारी किया है। बता दें, बिहार में पिछला SIR को 10 सितंबर 2025 को खत्म हुआ था और अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है।

SIR: बैठक में क्या-क्या हुआ

SIR को लेकर दो दिन चली इस बैठक में देशभर के CEOs ने अपनी-अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। बैठक में असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों के साथ वन-टू-वन मीटिंग हुई, ताकि हर जगह की खास जरूरतों को समझा जा सके, यहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

SIR: सीईओ ने बताया क‍ि आयोग ने हर राज्य से वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने, पुराने को हटाने और क्वालिफाइंग डेट (यानी वोटर बनने की आखिरी तारीख) को फाइनल करने का टास्क लिया। साथ ही, इलेक्टोरल रोल को सही करने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन और पब्लिक कैंपेन चलाने की बात भी हुई।

भारत में कफ सिरप पीकर क्यों मर रहे बच्चे..? WHO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भारत में कफ सिरप पीकर क्यों मर रहे बच्चे..? WHO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 नई दिल्ली। भारत में कफ सिरप पीने के कारण 5 साल से कम उम्र के 17 बच्चों की मौत के मामले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विस्तृत जानकारी जारी की है। WHO ने मौतों का कारण सिरप में खतरनाक रूप से अधिक मात्रा में मौजूद टॉक्सिक केमिकल को बताया है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि भारत में दवा टेस्टिंग और उत्पादन में गंभीर चूकें पाई गई हैं।

Coldrif syrup:मौत का कारण: 500 गुना ज्यादा ज़हर

बच्चों की मौत का मुख्य कारण कफ सिरप में मौजूद ज़हरीला केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकोल (Diethylene Glycol – DEG) था।

1.खतरे का स्तर: यह ज़हरीला केमिकल सिरप में मानक सीमा से लगभग 500 गुना ज्यादा पाया गया था।

  1. नुकसान: स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि DEG एक गंभीर जहर है, जो बच्चों में किडनी फेल्योर, न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स (तंत्रिका संबंधी समस्याएँ) और अंततः मौत का कारण बन सकता है।
    3.सबसे पहले Coldrif सिरप में यह ज़हरीला केमिकल मिला था, जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया। अब, Respifresh और RELIFE सिरप में भी यही ज़हरीला केमिकल पाया गया है।

Coldrif syrup: क्यों हुई भारत में कफ सिरप से मौतें

WHO ने अपनी रिपोर्ट में भारत में दवा उत्पादन प्रक्रिया में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को मौतों का बड़ा कारण बताया है।

  1. टेस्टिंग में कमी: WHO ने कहा कि भारत में दवा के लिए ज़रूरी टेस्ट में कमी है।
    2.कानूनी चूक: कानून के मुताबिक, दवा के हर बैच का टेस्ट करना ज़रूरी है, लेकिन हाल ही में फैक्ट्री चेक में यह नियम अनदेखा पाया गया।
    3.Sresan Pharmaceutical (Coldrif सिरप) की फैक्ट्री बंद कर दी गई है और पुलिस मैनस्लॉटर (गैर इरादतन हत्या) की जाँच कर रही है।
    4.Shape Pharma और Rednex Pharmaceuticals की भी सिरप में मानक कमी पाई गई है और उन्हें उत्पादन तथा बिक्री रोकने का आदेश दिया गया है।

Coldrif syrup: वैश्विक स्तर पर चिंता

WHO ने स्पष्ट किया है कि ये तीनों सिरप मुख्य रूप से केवल भारत में बेचे गए, और अभी तक इनका कोई आधिकारिक निर्यात (Export) नहीं हुआ है। हालांकि, WHO ने चेतावनी दी है कि कुछ सिरप अनौपचारिक रूप से विदेशों में भी जा सकते हैं।

बता दें, भारत दुनिया में दवा बनाने में तीसरे नंबर पर है और अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली 40% जेनरिक दवाइयाँ और कई अफ्रीकी देशों की 90% दवा भारत से आती है। इस घटना ने देश और दुनिया में दवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Diwali 2025 : ‘नौसेना के साथ दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य’ : पीएम मोदी

Diwali 2025 : ‘नौसेना के साथ दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य’ : पीएम मोदी

  Diwali 2025 : पीएम नरेंद्र मोदी ने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी ने अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह दीवाली मेरे लिए खास है। उन्होंने कहा कि “दीपावली के पर्व में हर किसी को अपने परिवार के बीच दीवाली मनाने का मन करता है। मुझे भी मेरे परिवार जनों के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है और इसलिए आप जो मेरे परिवार जन हैं, उनके बीच मैं दिवाली मनाने चला जाता हूं। मैं भी ये दिवाली मेरे परिवार जनों के साथ मना रहा हूं।”

शब्दों में कह पाना कठिन

उन्होंने कहा कि समंदर की पानी पर सूर्य किरणों की चमक जवानों द्वारा जलाए गए दीपावली के दिए हैं.. ये हमारी अलौकिक दीपमालाएं हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं नौसेना के जवानों के बीच दीपावली का पर्व मना रहा हूं। विक्रांत पर मनाई गई दीवाली को शब्दों में कह पाना कठिन है। कोई कवि इस तरह से उन अनुभूतियों को प्रकट नहीं कर पाएगा जिस तरह से यहां के जवान कर रहे हैं।

दिवाली कई मायनों में खास बन गई

पीएम मोदी ने कहा कि आपकी तपस्या और समर्पण की ऊंचाई इतनी है कि मैं उसे जी नहीं पाया लेकिन महसूस कर पाया हूं। मैं आपकी धड़कन, सांसों को महसूस कर पा रहा था। मेरी दीवाली कई मायनों में खास बन गई है। उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है, जब INS विक्रांत को देश को सौंपा जा रहा था तो मैंने कहा था कि विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है, विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है बल्कि ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि जिसका नाम ही दुश्मन की साहस का अंत कर दे वह है आईएनएस विक्रांत। मैं इस अवसर पर अपनी सेनाओं को सैल्यूट करना चाहता हूं। तीनों सेनाओं के जबरदस्त समन्यव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर किया था। मैं फिर एक बार आईएनएस विक्रांत की साधना और पराक्रम की स्थली से तीनों सेनाओं को सैल्यूट करता हूं।

Diwali 2025 : देशभर में दीपोत्सव की रौनक, जानें कब करें मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन

Diwali 2025 : देशभर में दीपोत्सव की रौनक, जानें कब करें मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन

 देशभर में आज दिवाली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषियों और पंडितों की गणना के अनुसार, इस वर्ष दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जा रहा है। इस दिन प्रदोष काल और निशीथ काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। परंपरा के अनुसार, लक्ष्मी पूजन से पहले गणेश जी की आराधना की जाती है।

लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त

आज लक्ष्मी-गणेश पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त रात 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त कुल 1 घंटे 11 मिनट का होगा। इस दौरान श्रद्धालु विधिवत पूजा-अर्चना कर मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और वैभव की कामना करेंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रदोष काल में दीप प्रज्वलन का मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं, वृषभ काल रात 7 बजकर 08 मिनट से 9 बजकर 03 मिनट तक चलेगा, जिसे पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

महानिशीथ काल का महत्व

दिवाली की पूजा के लिए महानिशीथ काल भी शुभ समय माना गया है। यह मुहूर्त रात 11 बजकर 36 मिनट से लेकर 21 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस काल में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा करने से वर्षभर घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

Crime News : पिता और पत्नी के रिश्ते पर था शक, बेटे ने धारदार हथियार से कर दी पिता की हत्या

Crime News : पिता और पत्नी के रिश्ते पर था शक, बेटे ने धारदार हथियार से कर दी पिता की हत्या

 रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को अपने पिता और पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना मजदूर नगर सरोरा की है। मृतक की पहचान देवप्रसाद सेन (45 वर्ष) पिता नाथूराम सेन के रूप में हुई है। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जो मृतक का पुत्र है। शनिवार रात करीब 9 बजे पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। पिता द्वारा घर के खर्च और पैसे न देने की बात पर टोका-टाकी करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इसके अलावा आरोपी को अपनी पत्नी और पिता के चरित्र पर भी संदेह था, जो हत्या की एक और बड़ी वजह बना।

घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – “अंधकार पर प्रकाश की विजय का लें संकल्प”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – “अंधकार पर प्रकाश की विजय का लें संकल्प”

 रायपुर। दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”

साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संकल्प लें।”

 
अद्भुत! अयोध्या में राम मंदिर का पहली बार दिखा दिव्य रूप — दीवाली की रौशनी में झिलमिलाया पूरा परिसर

अद्भुत! अयोध्या में राम मंदिर का पहली बार दिखा दिव्य रूप — दीवाली की रौशनी में झिलमिलाया पूरा परिसर

  अयोध्या।  देशभर में दीपावली का पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार अयोध्या की दीपावली ने पूरे भारत का दिल जीत लिया है। राम मंदिर का दिव्य और अलौकिक रूप पहली बार इस तरह से निखरकर सामने आया कि हर भक्त भावविभोर हो उठा।

रामलला के दरबार में इस बार की दीवाली वाकई अद्भुत और ऐतिहासिक रही। पूरा मंदिर परिसर स्वर्णिम रोशनी में नहाया हुआ नजर आया, मानो स्वयं त्रेता युग लौट आया हो। लाखों दीपों की लौ से झिलमिलाती सरयू तट की छटा देखकर हर भक्त के मुख से एक ही स्वर गूंजा — ‘जय श्रीराम!’

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। रामपथ, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और मुख्य मंदिर परिसर में दीपों की अनगिनत पंक्तियाँ जगमगाईं। ड्रोन कैमरों से लिए गए दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्हें देखकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ संख्या में दीप जलाए गए हैं, जिससे अयोध्या का हर कोना सुनहरी आभा में चमक उठा। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में आरती, भजन और दीपदान कर रामभक्ति में लीन होकर दीपोत्सव का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। रामपथ, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और मुख्य मंदिर परिसर में दीपों की अनगिनत पंक्तियाँ जगमगाईं। ड्रोन कैमरों से लिए गए दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्हें देखकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ संख्या में दीप जलाए गए हैं, जिससे अयोध्या का हर कोना सुनहरी आभा में चमक उठा। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में आरती, भजन और दीपदान कर रामभक्ति में लीन होकर दीपोत्सव का आनंद लिया।

 
शर्मसार हुई मानवता, पोस्टमार्टम रूम में महिला के शव के साथ दुष्कर्म

शर्मसार हुई मानवता, पोस्टमार्टम रूम में महिला के शव के साथ दुष्कर्म

 बुरहानपुर।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक बेहद ही शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में महिला के शव के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना अप्रैल 2024 की बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो अब सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां एक अमृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था, लेकिन हवस के प्यासे दरिंदे ने शव को भी नहीं छोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सब के पास खड़े होकर घिनौना कृत्य करते नजर आया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल और स्वास्थ्य केंटो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ी कर दिए हैं। वहीं समाज में इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ी है।v

अब एक ही ID से पूरी होगी पढ़ाई! नर्सरी से PhD तक चलेगी APAAR ID, इसके बिना नहीं मिलेगा दाखिला…

अब एक ही ID से पूरी होगी पढ़ाई! नर्सरी से PhD तक चलेगी APAAR ID, इसके बिना नहीं मिलेगा दाखिला…

 APAAR ID : छत्तीसगढ़ के बच्चों की पढ़ाई में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आने वाले शिक्षा सत्र 2026-27 से छात्रों को हर कक्षा में नया पंजीयन करवाने के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। अब नर्सरी में दाखिला लेते ही “APAAR ID” जारी कर दिया जाएगा, जो पूरी पढ़ाई के दौरान छात्रों की पहचान बनेगा।

अब तक अलग-अलग कक्षा और कॉलेज में दाखिले के लिए 2 पंजीयन नंबर जारी किए जाते थे। 9वीं कक्षा में स्कूल का और फिर कॉलेज में दाखिले पर नया पंजीयन नंबर जारी किया जाता था। अलग-अलग शुल्क देना पड़ता था और पंजीयन नंबर याद रखना भी कई छात्रों के लिए सिरदर्द बन जाता था। नई व्यवस्था से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में APAAR ID सिस्टम होगा लागू

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब नर्सरी में दाखिला लेते ही बच्चों को ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन (APAAR) नंबर जारी कर दिया जाएगा। इसी नंबर पर स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि इस सिस्टम से ग्रास इनरोलमेंट रेशियो (GER) की सही जानकारी मिलेगी। कितने विद्यार्थी लगातार पढ़ाई कर रहे हैं और कितने बीच में छोड़ रहे हैं, इसकी सटीक जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल राज्य के कई विश्वविद्यालयों में करीब 50 हजार सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें रायपुर का पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, दुर्ग का हेमचंद यादव विवि, बिलासपुर का अटल विवि, अंबिकापुर का संत गुर गहिरा विवि, जगदलपुर का शहीद महेंद्र कर्मा विवि और रायगढ़ का शहीद नंद कुमार पटेल विवि शामिल हैं। ऐसी सीटों पर जरूरतमंद छाओं को मौका देने के लिए भी APAAR ID सहायक होगा।

APAAR ID : संचालक उच्च शिक्षा संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि अपार आईडी बनने के बाद छात्रों को बार-बार पंजीयन की ज़रूरत नहीं होगी। डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए अब बिना ABC और अपार आईडी प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालयों को इस व्यवस्था में स्वायत्तता भी दी जा सकती है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छठ और दीवाली पूजा पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छठ और दीवाली पूजा पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

 Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। चांदशैली घाट पर एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मौके पर ही 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अस्तंबा देवी मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

यह हादसा नंदुरबार जिले के शाहदा थाना क्षेत्र में तब हुआ जब श्रद्धालु दर्शन कर अस्तंबा देवी मंदिर से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चांदशैली घाट के तीखे मोड़ और ढलान पर वाहन का संतुलन बिगड़ा और तेज रफ्तार में होने के कारण पिकअप खाई में पलटती चली गई।

ग्रामीणों ने की मदद

हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचे। पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके नीचे कई लोग फंस गए थे। क्रेन की मदद से वाहन हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

कई घायलों की हालत नाजुक

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम द्वारा इलाज जारी है, लेकिन कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

ओवरलोडिंग और लापरवाही से हुआ हादसा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिकअप में सवारी तय सीमा से अधिक थी और घाट क्षेत्र में चालक ने गति नियंत्रण नहीं रखा। साथ ही, हादसे वाले क्षेत्र में सड़क किनारे रेलिंग या अन्य सुरक्षा इंतजामों की कमी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।

मातम में बदली धार्मिक यात्रा

हर साल की परंपरा के तरह इस बार भी श्रद्धालु अस्तंबा देवी के दर्शन के लिए गए थे लेकिन वापसी के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पर्व को शोक में बदल दिया। मृतकों के गांवों में मातम पसरा है और पूरे जिले में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

मामले में कार्रवाई तेज

 नंदुरबार पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

fire in train : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में आग, महिला घायल

fire in train : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में आग, महिला घायल

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। शनिवार सुबह अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एसी कोच G-19 में अचानक आग लग गई। यह आग ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास लगी। यात्रियों ने खौफनाक स्थिति का सामना किया, लेकिन एक यात्री ने जल्द ही चेन खींचकर ट्रेन को रोका।

रिपोर्ट के अनुसार, आग ने तीन डिब्बों को प्रभावित किया, जिनमें से एक में धुआं देखकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। एक 32 वर्षीय महिला को हल्की चोटें आईं और उसे फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे बोर्ड ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी विस्फोट या ज्वलनशील पदार्थ का पता नहीं चला है। प्रभावित डिब्बों को रेलवे ने ट्रेन से अलग कर दिया है और जांच जारी है। ट्रेन अफरातफरी के बाद शीघ्र अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।

गुजरात में नए कैबिनेट का विस्तार, सभी 26 मंत्रियों ने ली शपथ, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम

गुजरात में नए कैबिनेट का विस्तार, सभी 26 मंत्रियों ने ली शपथ, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम

 अहमदाबाद। गुजरात में कल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में, उनके अलावा सभी 16 मंत्री ने अपना पद छोड़ दिया। ऐसे में आज कैबिनेट विस्तार का एक बहुत बड़ा राजनीतिक कदम लिया गया।

बता दें कि, नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह आज 17 अक्टूबर 2025 को 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें नए कैबिनेट में हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।वहीं रिवाबा जडेजा को भी मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में लगभग 26 मंत्री शामिल किए गए हैं। इस विस्तार को 2027 की विधानसभा चुनावों की रणनीति एवं राजकीय समीकरण (जातीय, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व) को ध्यान में रखते हुए किया गया माना जा रहा है। नए मंत्रिमंडल की योजनाएँ, विभागों का बँटवारा और अन्य विवरण जल्द सार्वजनिक होंगे।

बता दें कि, ये भाजपा ने गुजरात में कई राजनीतिक प्रयोग किए हैं, जिसमें कार्यकाल के बीच में समूचे मंत्रिमंडल को बदलने का यह दूसरा अवसर है। इस बदल‑फेर के जरिए पार्टी नई ऊर्जा, नए चेहरे और बेहतर समीकरण (जातीय, क्षेत्रीय) को ध्यान में रखकर सरकार को पुनर्गठित करना चाहती है।

Diwali 2025: जानिए किन जगहों पर दीप जलाने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Diwali 2025: जानिए किन जगहों पर दीप जलाने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

 दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख पांच दिवसीय त्योहार है, जो धनतेरस से प्रारंभ होकर भाई दूज तक चलता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व 20 अक्टूबर 2025 को आएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की परंपरा है। मान्यता है कि इस पूजा से घर में धन-समृद्धि स्थायी तौर पर बनी रहती है। पूजा के साथ दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मकता और माता लक्ष्मी का आगमन सुनिश्चित करता है। निम्नलिखित स्थानों पर दीपक जलाने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

घर के आंगन में

घर के आंगन में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इससे धन की कमी कभी नहीं होती और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

घर के मुख्य द्वार पर

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुनिश्चित होता है।

घर की रसोई में

रसोई में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह घर में अन्न-धन की समृद्धि बनाए रखता है।

तुलसी के पास

तुलसी स्थल पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति की स्थायी बनी रहती है।

Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 48 नामों में 5 महिलाएं…

Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 48 नामों में 5 महिलाएं…

  Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गठबंधन की पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर संशय

हालांकि RJD, कांग्रेस और वामदलों के बीच सीटों को लेकर औपचारिक समझौता अभी तक घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सभी दलों ने अपने मजबूत सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में RJD सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस और वाम दलों को पिछली बार से कुछ कम सीटें मिल सकती हैं।

Dhanteras Remedy : धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा! ये मसाला खरीदने पर नहीं होगी धन की कमी…

Dhanteras Remedy : धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा! ये मसाला खरीदने पर नहीं होगी धन की कमी…

 Dhanteras Remedy : धनतेरस पर हर कोई चाहता है कि घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। लोग सोना-चांदी खरीदने की परंपरा निभाते हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे में एक छोटा-सा उपाय है, जो आपको सोना-चांदी जितना ही शुभ फल दे सकता ह

कहते हैं कि धनतेरस पर अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो धनिया का बीज जरूर खरीदें। जी हां, यह छोटा सा मसाला सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक माना गया है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा का विशेष महत्व रहता है।

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है ?

ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर धनिया खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धनिया का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और बुध ग्रह व्यापार और धन से जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन धनिया खरीदना व्यापार और आर्थिक उन्नति के लिए बेहद शुभ होता है।

धनतेरस पर खरीदे गए धनिया का क्या करें ?

धनतेरस पर खरीदे गए धनिया को पूजा घर में रखा जाता है। कुछ लोग इसे धनतेरस की पूजा में चढ़ाते हैं, तो कुछ दिवाली की पूजा में। पूजा के बाद इन बीजों को जमीन में बो दिया जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे धनिया अंकुरित होता है, वैसे-वैसे घर में समृद्धि भी बढ़ती है

कुछ परिवार पूजा में इस्तेमाल किए गए धनिया को तिजोरी में रखते हैं ताकि पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। वहीं कई जगह दिवाली पूजा के बाद इन्हीं बीजों का उपयोग अगली फसल या नए व्यापार की शुरुआत में किया जाता है।

धनिया के पौधे बताते हैं भविष्य

धनतेरस पर खरीदे गए धनिया को सिर्फ शुभता का प्रतीक ही नहीं बल्कि संकेतक भी माना जाता है। मान्यता है कि जब इन बीजों से घने और हरे पौधे निकलते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर में धन-समृद्धि बढ़ने वाली है। जितने घने पौधे होंगे, उतना अधिक लाभ मिलने की संभावना होती है।

अगर इस धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो चिंता छोड़िए, बस धनिया के बीज लाना मत भूलिए। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर भी बरसेगी।

भारत में 6G का काउंटडाउन शुरू! 2028 से होगी टेस्टिंग, जानें AI से आएंगे क्या-क्या बदलाव…

भारत में 6G का काउंटडाउन शुरू! 2028 से होगी टेस्टिंग, जानें AI से आएंगे क्या-क्या बदलाव…

 6G in India : भारत में डिजिटल रफ्तार अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। अब सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि ऐसा नेटवर्क आएगा जो खुद अपनी गलती भी पहचानकर ठीक कर सकेगा। जी हां, देश में 6G नेटवर्क की तैयारी अब तेज हो गई है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत में 6G टेक्नोलॉजी के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। AI न सिर्फ नेटवर्क को और स्मार्ट बनाएगा बल्कि उसकी ताकत को कई गुना बढ़ा देगा।

2028 में शुरू होगी टेस्टिंग

नीरज मित्तल ने बताया कि 6G नेटवर्क की टेस्टिंग साल 2028 में शुरू कर दी जाएगी। हालांकि पूरी तरह लागू होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन आने वाले सालों में लोग एक नए तरह का तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित नेटवर्क इस्तेमाल करेंगे।

AI से मिलेगी बेहतरीन स्पीड और कॉल क्वालिटी

मित्तल ने बताया कि 6G में AI कई अहम कामों को ऑटोमेटिक मोड में करेगा। ‘एजेंटिक AI’ नाम की टेक्नोलॉजी से नेटवर्क खुद तय करेगा कि कहां दिक्कत है और उसे कैसे ठीक करना है। इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा, नेटवर्क डाउन और कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।

AI के खतरों पर भी चिंता

नीरज मित्तल ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जैसे-जैसे AI आगे बढ़ रहा है, उसका गलत इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। डीपफेक वीडियो, आवाज की नकल और ऑनलाइन धोखाधड़ी अब आम होती जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस पर सरकार और टेक कंपनियों को मिलकर सख्त नजर रखनी होगी।

AI सिक्योरिटी टूल का उपयोग जारी

सरकार ने एक खास AI टूल तैयार किया है, जो संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की पहचान करता है। इसी टूल की मदद से Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स ने अब तक ₹200 करोड़ की धोखाधड़ी रोकी है। 48 लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन ब्लॉक किए जा चुके हैं। इससे आम लोगों के पैसों की सुरक्षा मजबूत हुई है।

इंडिया AI मिशन से होंगे सशक्त

 सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ के लिए 1.25 अरब डॉलर का फंड तय किया है। इसका मकसद AI रिसर्च को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना और एक मजबूत AI इकोसिस्टम बनाना है। जिससे देश में टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी आएगी।

भारत में डिजिटल रफ्तार अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। अब सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि ऐसा नेटवर्क आएगा जो खुद अपनी गलती भी पहचानकर ठीक कर सकेगा। जी हां, देश में 6G नेटवर्क की तैयारी अब तेज हो गई है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत में 6G टेक्नोलॉजी के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। AI न सिर्फ नेटवर्क को और स्मार्ट बनाएगा बल्कि उसकी ताकत को कई गुना बढ़ा देगा।

 

Breaking : भाजपा के सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को सौंपा इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह…

Breaking : भाजपा के सभी 16 मंत्रियों ने सीएम को सौंपा इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह…

  गुजरात : गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आज (गुरुवार) राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार के कैबिनेट विस्तार में लगभग 10 नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि करीब आधे मौजूदा मंत्रियों को बदलने की संभावना जताई जा रही है। यह फेरबदल संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वर्तमान में उनके मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री शामिल हैं, जिनमें आठ कैबिनेट स्तर के और आठ राज्य मंत्री हैं।

नया मंत्रिमंडल शुक्रवार सुबह 11:30 बजे शपथ लेगा। गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 15 प्रतिशत तक मंत्री बनाए जा सकते हैं, यानी अधिकतम 27 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में राज्य के पूर्व मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद राज्य सरकार और पार्टी संगठन दोनों में नई ऊर्जा के साथ तालमेल मजबूत करने की कोशिश होगी।

  • कनुभाई देसाई – फाइनेंस, एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स
  • बलवंतसिंह राजपूत – इंडस्ट्रीज़, लेबर और एम्प्लॉयमेंट
  • ऋषिकेश पटेल – हेल्थ, फैमिली वेलफेयर और हायर एजुकेशन
  • राघवजी पटेल – एग्रीकल्चर, एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज़
  • कुंवरजीभाई बावलिया – वॉटर सप्लाई और सिविल सप्लाईज़
  • भानुबेन बाबरिया – सोशल जस्टिस और विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
  • मुलुभाई बेरा – टूरिज्म, फॉरेस्ट और एनवायरनमेंट
  • कुबेर डिंडोर – एजुकेशन और ट्राइबल डेवलपमेंट
  • नरेश पटेल
  • बच्चूभाई खबाद
  • परषोत्तम सोलंकी
  • हर्ष सांघवी
  • जगदीश विश्वकर्मा
  • मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेल
  • कुंवाजीभाई हलपति
  • भिकुभाई चतुरसिंह परमार
किन्नर समुदाय का दर्दनाक कदम — वर्चस्व की जंग में 24 ने एक साथ पी लिया ज़हर

किन्नर समुदाय का दर्दनाक कदम — वर्चस्व की जंग में 24 ने एक साथ पी लिया ज़हर

इंदौर, 16 अक्टूबर 2025 : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब किन्नर समुदाय के 24 सदस्यों ने सामूहिक रूप से ज़हर पी लिया। यह घटना शहर के नंदलालपुरा इलाके की है, जहां लंबे समय से दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहत भरी जानकारी दी कि सभी की हालत अब खतरे से बाहर है, हालांकि दो किन्नर अभी भी आईसीयू में निगरानी में हैं।

क्या है पूरा मामला?

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा में स्थित एक किन्नर डेरे में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और आक्रोश में एक गुट के 24 सदस्यों ने फिनायल जैसा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत नहीं होता, लेकिन पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।”

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। साथी किन्नर एक-दूसरे को संभालते और एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समाज के हाशिये पर खड़ा यह समुदाय

इंदौर का किन्नर समुदाय शहर की सामाजिक-सांस्कृतिक बनावट का अहम हिस्सा है। जन्म और विवाह जैसे अवसरों पर आशीर्वाद देना इनकी परंपरा रही है, लेकिन आंतरिक गुटबाजी, क्षेत्रीय वर्चस्व और सामाजिक भेदभाव ने इन्हें बार-बार विवादों के केंद्र में ला दिया है।

2022 में इंदौर में एक किन्नर की हत्या का मामला सुर्खियों में था, जबकि जुलाई 2025 में विजयनगर इलाके में एक संदिग्ध मौत के पीछे भी इसी समुदाय की आपसी रंजिश बताई गई थी।

सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा का कहना है,“किन्नर समुदाय की समस्याएं सिर्फ सामाजिक स्वीकृति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आर्थिक असुरक्षा और मानसिक तनाव से भी जुड़ी हैं। सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।”

प्रशासन सक्रिय, जांच जारी

पुलिस ने दोनों गुटों से पूछताछ शुरू कर दी है। पंढरीनाथ थाने के एसएचओ ने बताया कि वरिष्ठ किन्नरों को बुलाकर सुलह की कोशिश की जा रही है।
वहीं, जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि सभी प्रभावितों को निःशुल्क इलाज और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, “हम इस घटना को समाज के लिए एक चेतावनी मानते हैं। किन्नर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जल्द विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।”

आगे की राह — संवाद ही समाधान

राहत की बात है कि सभी 24 किन्नर अब खतरे से बाहर हैं, और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है— क्या हमारे समाज में अब भी वह जगह बाकी है जहाँ हर पहचान को समान सम्मान मिले?

Crime : राजधानी में दिल दहला देने वाला वारदात! एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या

Crime : राजधानी में दिल दहला देने वाला वारदात! एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या

 नंद नगरी (दिल्ली)। Crime News: पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।

एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार के चलते 20 वर्षीय युवती रिया की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी।
घटना के बाद आरोपी खून से सने हाथों में चाकू लेकर गलियों में घूमता रहा और फिर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।सोमवार को घटी यह वारदात तब हुई जब रिया अपनी मां के कहने पर घर के पास की दुकान से समोसे लेने निकली थी। उस दिन उनकी मां पिंकी ने बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए अहोई अष्टमी व्रत रखा था।
करीब सुबह 10 बजे जब रिया दुकान के पास पहुंची, तभी आरोपी आकाश (23) ने उसे पीछे से पकड़ लिया और चाकू से बेरहमी से कई वार कर दिए।
रिया मौके पर तड़पती रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी ने कहा — “मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी, जाओ शव उठा लो”

जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश, जो दुर्गापुरी इलाके का रहने वाला है और जिसका पिता नगर निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी है, रिया से एकतरफा प्यार करता था।
वह रिया से शादी करना चाहता था, लेकिन रिया ने इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि रिया किसी और युवक से दोस्ती रखती थी, जिससे नाराज़ होकर आकाश ने वारदात को अंजाम दिया।

 

हत्या के बाद आरोपी भागने के बजाय रिया के घर पहुंचा और उसकी मां से कहा —

“मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी, जाओ उसके शव उठा लो।”

इसके बाद उसने मोहल्ले में भी चिल्लाकर लोगों को घटना की जानकारी दी, फिर गली के हैंडपंप पर हाथ धोए और नंद नगरी थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया।

पुलिस जांच जारी, आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और मोबाइल लोकेशन की जांच में जुटी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से रिया का पीछा कर रहा था और सोमवार को जब रिया अकेली निकली, तभी उसने हत्या की योजना पूरी की।