BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मर गई इंसानियत! दर्द से तड़पता रहा कर्मचारी, मालिक चलाता रहा मोबाइल, चंद मिनटों में तोड़ा दम

मर गई इंसानियत! दर्द से तड़पता रहा कर्मचारी, मालिक चलाता रहा मोबाइल, चंद मिनटों में तोड़ा दम

 आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। दर्द से तड़पते हुए वह अपनी कुर्सी पर बैठ गया, लेकिन पास में बैठा दुकान मालिक मदद करने की बजाय मोबाइल चलाता रहा। समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

समय पर मदद मिलती तो बच सकती थी जान

CCTV के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। हार्ट अटैक आने के बाद कर्मचारी कुछ देर तक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मालिक ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी उसके पास पहुंचे, एक ने पानी देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाने में देरी हो गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तमाशा देखता रहा मालिक

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि मालिक अपनी कुर्सी पर बैठा मोबाइल पर व्यस्त है, जबकि सामने उसका कर्मचारी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस अमानवीय व्यवहार ने लोगों में आक्रोश और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेटे की मौत से परिवार में मातम

घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि इंसानियत के प्रति संवेदनहीनता का उदाहरण है।

EPFO Rules 2025: 40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी, लेकिन PF का पैसा नहीं निकाला? जानें पूरा नियम

EPFO Rules 2025: 40 की उम्र में नौकरी छोड़ दी, लेकिन PF का पैसा नहीं निकाला? जानें पूरा नियम

दिल्ली - अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता होगा। यह राशि भविष्य के लिए एक सुरक्षित रिटायरमेंट फंड का काम करती है। सरकार EPFO जमा पर हर साल 8.25% ब्याज देती है, जो किसी भी अन्य सुरक्षित निवेश से बेहतर माना जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर कोई व्यक्ति 40 या 45 साल की उम्र में नौकरी छोड़ देता है और PF का पैसा नहीं निकालता, तो क्या उसकी जमा राशि पर ब्याज चलता रहेगा।

EPFO के नियम क्या कहते हैं?
EPFO के अनुसार, अगर कोई सदस्य 58 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ देता है लेकिन PF राशि नहीं निकालता, तो उसका खाता इनएक्टिव नहीं होता। इसका मतलब यह है कि आपकी जमा राशि पर 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। यानी 40 साल की उम्र में नौकरी छोड़ने के बाद भी अगले 18 साल तक आपके PF पर ब्याज चलता रहेगा।

रिटायरमेंट के बाद ब्याज
अगर कोई व्यक्ति 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होता है और तुरंत PF राशि नहीं निकालता, तो EPFO अगले 3 साल तक इस राशि पर ब्याज देता है। यानी 61 साल तक ब्याज मिलता रहेगा। उसके बाद खाता इनएक्टिव हो जाएगा। ध्यान रहे, इनएक्टिव होने का मतलब यह नहीं है कि आपका पैसा खो जाएगा, बस ब्याज मिलना बंद हो जाएगा।

समय से पहले निकालने से क्या नुकसान होता है?
कई लोग नौकरी छोड़ने के बाद PF निकाल लेते हैं, सोचते हैं कि खाता बंद हो जाएगा। ऐसा करने पर लंबी अवधि का ब्याज नहीं मिलता। अगर आप राशि निकालकर कहीं और निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बेहतर है कि PF खाते में पैसा रहने दें और EPFO की उच्च ब्याज दर का लाभ उठाएं।

 
रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मों का गंदा खेल, मौके पर आ पहुंची पुलिस, दो लोगों को गिरफ्तार

रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्मों का गंदा खेल, मौके पर आ पहुंची पुलिस, दो लोगों को गिरफ्तार

नागपुर। नागपुर शहर से पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां प्रमिला प्रकाश होटल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए तीन लड़कियों का भी रेस्क्यू किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, पुलिस को लंबे से समय सूचना मिल रही थी। शहर के प्रमिला प्रकाश होटल में अवैध धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक को भेजकर होटल में जांच कराई और प्लानिंग के साथ होटल में छापा मारा। इस दौरान दो मुख्य आरोपी कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। बताया गया कि, रैकेट संंचालक युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर फंसाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते थे।

बताया गया कि, ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ महीनों से शहर में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस संचालकों से पूछताछ कर रही है।

Digital payment: अब बनाइए अपनी मनचाही UPI ID — मोबाइल अनलॉक जितना आसान हुआ पेमेंट!

Digital payment: अब बनाइए अपनी मनचाही UPI ID — मोबाइल अनलॉक जितना आसान हुआ पेमेंट!

 नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट अब और भी आसान व सुरक्षित हो गया है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI (Unified Payment Interface) में दो नए फीचर जोड़े हैं, जिससे इसका उपयोग पहले से अधिक पर्सनलाइज और प्राइवेसी-फ्रेंडली बन गया है

अब आप न सिर्फ़ फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट कर सकते हैं, बल्कि अपनी मनचाही कस्टम UPI ID भी बना सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको पिन याद रखने की जरूरत नहीं और आपका मोबाइल नंबर भी दूसरों के सामने नहीं आएगा।

अब आपकी UPI, आपकी पहचान

अब तक आपकी UPI ID आम तौर पर इस तरह होती थी —
 7979XXXX46@hdfcbank
 nileshb@axisbank

ऐसी IDs से आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिख जाता था, जो प्राइवेसी के लिहाज से सही नहीं था।
लेकिन अब आप अपनी पसंद की ID जैसे —
NIL2309@hdfcbank
myshop@paytm
बना सकते हैं।

इससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहेगी और पहचान होगी सिर्फ़ आपकी चुनी हुई UPI ID से।

Paytm और Google Pay पर शुरू हुई सुविधा

यह फीचर पहले Google Pay पर देखा गया था और अब Paytm ऐप में भी उपलब्ध है।
जल्द ही अन्य प्रमुख UPI ऐप्स जैसे PhonePe, BHIM, और Amazon Pay पर भी यह फीचर आने की उम्मीद है।

अब UPI पेमेंट उतना ही आसान हो गया है जितना मोबाइल अनलॉक करना।

 ऐसे बनाएं अपनी मनपसंद UPI ID (Paytm ऐप पर)

  1. Paytm ऐप खोलें।

  2. अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।

  3. ‘UPI & Payment Settings’ पर क्लिक करें।

  4. यहां आपके मौजूदा लिंक्ड अकाउंट्स और UPI IDs दिखाई देंगी।

  5. ‘Create a New UPI ID’ पर क्लिक करें।

  6. अब अपने मनपसंद शब्दों और नंबरों से नई UPI ID बनाएं।

  7. चाहें तो बैकअप UPI ID भी तैयार रखें, ताकि पेमेंट फेल होने पर ट्रांजैक्शन न रुके।

 फायदा क्या है?

  • अब PIN याद रखने की जरूरत नहीं।

  • Face ID/Fingerprint से पेमेंट होगा।

  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID छिपे रहेंगे।

  • अपनी पसंद और याद रखने में आसान UPI ID बनाएं।

  • पेमेंट का अनुभव होगा और भी स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड।

 
Government of India: दीपिका पादुकोण बनीं भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’

Government of India: दीपिका पादुकोण बनीं भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’

 नई दिल्ली: Government of India: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अभिनेत्री और द लीव लव लाफ (LLL) फाउंडेशन की संस्थापक दीपिका पादुकोण को देश की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया है।

 
यह पहल भारत में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने इस अवसर पर कहा,
 
“दीपिका पादुकोण के साथ यह साझेदारी मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जन-जागरूकता फैलाने और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।”
 
दीपिका पादुकोण ने कहा,
 
“मुझे यह सम्मान पाकर गर्व है कि मैं भारत सरकार की पहली मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर बनी हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य को राष्ट्रीय प्राथमिकता दी गई है। मैं मंत्रालय के साथ मिलकर देश में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
 
अपने नए दायित्व में दीपिका पादुकोण—
•मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने,
•गलत धारणाओं को दूर करने,
•और टेली-MANAS सहित सरकार की मानसिक स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी।
 
गौरतलब है कि दीपिका द्वारा स्थापित द लीव लव लाफ फाउंडेशन (LLL) ने 10 वर्षों में देशभर के 8 राज्यों के 15 जिलों में 21,000 से अधिक मानसिक रोगियों और उनके परिजनों को सहायता प्रदान की है।
फाउंडेशन की प्रमुख पहलें—“दोबारा पूछो”, “#NotAshamed”, “You Are Not Alone” और “डॉक्टर्स प्रोग्राम”—देश में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा दे रही हैं।
करवा चौथ आज, जानिए क्या है चांद को अर्घ्य देने का मुहूर्त और व्रत का महत्व

करवा चौथ आज, जानिए क्या है चांद को अर्घ्य देने का मुहूर्त और व्रत का महत्व

 Karwa Chauth 2025: आज सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं बिना जल और अन्न ग्रहण करे बिना व्रत रखती हैं और शाम को विधिवत पूजा के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं।

चंद्रोदय का समय

करवाचौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 8 बजकर 14 मिनट बताया जा रहा है। इस दिन उपवास रखने का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा ।

चांद को अर्घ्य देने का समय

10 अक्तूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक है। इस समय पूजा करना सबसे बेहतर रहेगा। हालांकि, सुहागिन आज पूरे दिन ही पूजा-पाठ में लगी रहती हैं।

करवा चौथ का महत्व 

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। “करवा” या “करक” मिट्टी के उस पात्र को कहा जाता है जिससे चंद्रमा को अर्घ्य (जल अर्पण) दिया जाता है। पूजा में करवा का विशेष महत्व होता है और इसे दान स्वरूप ब्राह्मण या किसी सुहागिन महिला को दिया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं।

मदिरा प्रेमी अब जमकर छलकाएंगे जाम, जॉनी वॉकर समेत ये ब्रांड्स होंगे सस्ते, कम होगी स्कॉच व्हिस्की की भी कीमत

मदिरा प्रेमी अब जमकर छलकाएंगे जाम, जॉनी वॉकर समेत ये ब्रांड्स होंगे सस्ते, कम होगी स्कॉच व्हिस्की की भी कीमत

 UK India Trade Deal: अगर आप भी शराब के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कल दो दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर भारत आए हैं। उन्होंने बुधवार को मुंबई में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापार समझौते पर मुहर लगने वाली है।

बताया गया कि, इस समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाले भारी टैक्स में कटौती की जाएगी। इससे भारत में व्हिस्की पीने वालों के लिए पसंदीदा ब्रिटिश ब्रांड जैसे च‍िवास रीगल, बैलेन्टाइन, ग्लेनलिवेट, ग्लेनफिडिच और जॉनी वॉकर जैसी व्हिस्की सस्ती हो जाएंगी। इस समझौते से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को भी बढ़ाएगा और स्कॉटलैंड में नई नौकरियां भी पैदा करेगा।

अब भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से महंगी शराब सस्ती होने की उम्मीद है। इसका असर भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) पर भी पड़ेगा और उनकी कीमतें भी कम हो सकती हैं। बताया गया कि, अभी तक भारत में स्कॉच व्हिस्की पर 150% का भारी टैक्स लगता था। इससे बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पाते थे। वहीं इस नए समझौते के तहत टैक्स तुरंत 75% तक कम हो जाएगा। इस समझौते से कई बड़े स्कॉच व्हिस्की ब्रांड्स की कीमतों में कमी आएगी।

सस्ते होने वाले प्रमुख ब्रांड्स 

जॉनी वॉकर (Johnnie Walker)
चिवास रीगल (Chivas Regal)
द ग्लेनलिवेट (The Glenlivet)
ग्लेनफिडिच (Glenfiddich)
लैगवुलिन (Lagavulin)
सिंगलटन (Singleton)
टैलिस्कर (Talisker)
मैकलन (Macallan)
जुरा (Jura) और अन्य

बिहार कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर, महागठबंधन में सीट बंटवारा अभी बाकी

बिहार कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर, महागठबंधन में सीट बंटवारा अभी बाकी

  पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में करीब 25 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। हालांकि, महागठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर अभी मुद्दा बना हुआ है, जिसके निपटारे के बाद ही बाकी उम्मीदवारों की घोषणा होगी।

दिल्ली में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डिजिटल माध्यम से जुड़े थे। पार्टी की तरफ से केसी वेणुगोपाल और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी अध्यक्ष खरगे अभी स्वस्थ हैं और बेंगलुरु में इलाज करवा रहे हैं, जबकि राहुल गांधी फिलहाल दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं।

सूत्रों की मानें तो जिन सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं, वे वे सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस जीतने के लिए मजबूत मान रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ फाइनल सीट शेयरिंग के बाद ही पूरी सूची का ऐलान होगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी कहा कि बातचीत के बाद ही सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी।

मंगलवार को हुई इस बैठक का मकसद कांग्रेस को स्पष्ट तौर पर चुनाव के लिए तैयार करना है। पार्टी की कोशिश है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे की खींचतान जल्द खत्म हो और वे अपने प्रत्याशियों पर फोकस कर सकें। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को।

इस बार कांग्रेस ने अपनी अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने की योजना बनाई है ताकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अनुभवी और मजबूत हों। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और अब उनकी कोशिश 50 से 60 सीटों पर लड़ने की है

परिणामस्वरूप, कांग्रेस की यह सीटों पर घोषणा पार्टी की चुनावी तैयारी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो महागठबंधन की मजबूती और समन्वय में मदद करेगा। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि जल्द ही महागठबंधन के घटक दल सीट बंटवारे के मुद्दे पर समाधान निकालेंगे और फिर पूरी गठबंधन सूची जारी की जाएगी।

Karwa Chauth 2025 : क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए व्रत के नियम और धार्मिक महत्व

Karwa Chauth 2025 : क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए व्रत के नियम और धार्मिक महत्व

 Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखा जाएगा। यह पावन पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन आजकल कई अविवाहित लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं।

ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत करने से न सिर्फ दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि सच्चे जीवनसाथी की प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलता है। अगर आप अविवाहित हैं और यह व्रत रखना चाहती हैं, तो कुछ विशेष नियमों और विधियों का पालन करना जरूरी है।

अविवाहित लड़कियां क्यों रखती हैं करवा चौथ का व्रत?

पारंपरिक रूप से यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए था, लेकिन बदलते समय के साथ अब अविवाहित कन्याएं भी अपने मनचाहे जीवनसाथी, प्रेम या रिश्ते की स्थिरता की कामना से यह व्रत रखती हैं। कुछ लड़कियां अपने भावी पति या सगाई में बंधे साथी की दीर्घायु और खुशहाली के लिए यह व्रत करती हैं।

कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत के नियम (Karwa Chauth Fasting Rules)

1. फलाहारी व्रत रखें – अविवाहित कन्याएं निर्जला व्रत की बजाय फल, दूध और पानी का सेवन कर सकती हैं।

कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत के नियम (Karwa Chauth Fasting Rules)

1. फलाहारी व्रत रखें – अविवाहित कन्याएं निर्जला व्रत की बजाय फल, दूध और पानी का सेवन कर सकती हैं।

2. पूजा विधि में बदलाव करें – विवाहित महिलाएं जहां पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं, वहीं अविवाहित लड़कियां भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर सकती हैं।

3. चंद्र दर्शन की जगह तारों को अर्घ्य दें – कुंवारी लड़कियां चांद की जगह तारों को जल अर्पित करके व्रत पूर्ण करती हैं।

4. लाल या गुलाबी वस्त्र पहनें – यह रंग प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

 
दिवाली बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स का बड़ा अपडेट! जानिए किन्हें देना पड़ेगा टैक्स और किसे मिलेगी राहत

दिवाली बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स का बड़ा अपडेट! जानिए किन्हें देना पड़ेगा टैक्स और किसे मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिवाली आते ही हर कर्मचारी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है — “इस बार बोनस कितना मिलेगा?” कोई कंपनी गिफ्ट देती है, तो कोई कैश बोनस, लेकिन अब इन दोनों पर टैक्स नियमों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स की गणना अलग-अलग तरीके से की जाएगी।

गिफ्ट पर टैक्स: 5,000 रुपये तक फ्री!

अगर आपकी कंपनी दिवाली पर मिठाई का बॉक्स, कपड़े, गैजेट या कोई अन्य वस्तु देती है, जिसकी कीमत ₹5,000 तक है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
लेकिन अगर वही गिफ्ट ₹5,000 से ज़्यादा कीमत का है, तो उसकी पूरी वैल्यू आपकी इनकम में जुड़ जाएगी और उस पर उसी दर से टैक्स लगेगा, जैसे आपकी सैलरी पर लगता है।

बोनस पर टैक्स: सैलरी इनकम का हिस्सा

अगर कंपनी कैश में बोनस देती है, तो यह रकम आपकी सैलरी इनकम का हिस्सा मानी जाएगी।
उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी को ₹30,000 का बोनस मिला है, तो उसे अपनी वार्षिक इनकम में जोड़कर उसी हिसाब से टैक्स देना होगा। इस पर किसी तरह की अलग छूट नहीं मिलेगी।
अगर कोई कर्मचारी बोनस की राशि को ITR में नहीं दिखाता है, तो आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी आ सकता है।

नए टैक्स सिस्टम (New Tax Regime 2025) के तहत दरें

  • ₹0 से ₹4 लाख तक – कोई टैक्स नहीं

  • ₹4 लाख से ₹8 लाख तक – 5% टैक्स

  • ₹8 लाख से ₹12 लाख तक – 10% टैक्स

  • ₹12 लाख से ₹16 लाख तक – 15% टैक्स

  • ₹16 लाख से ₹20 लाख तक – 20% टैक्स

  • ₹20 लाख से ₹24 लाख तक – 25% टैक्स

  • ₹24 लाख से ऊपर – 30% टैक्स

नए टैक्स सिस्टम में ₹12 लाख तक की इनकम पर अब टैक्स नहीं लगेगा क्योंकि इसमें ₹60,000 तक की मानक छूट शामिल की गई है।

 
खूनी विवाद: जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

खूनी विवाद: जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

 सीतामढ़ी : परसौनी थाना क्षेत्र के कन्हौली गजपति गांव वार्ड नं. 12 सोमवार रात उस समय दहल उठा, जब महामाया स्थान मंदिर की जमीन के लंबे विवाद में भतीजे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही चाचा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक प्रह्लाद मिश्रा (45), स्व. राम स्वरूप मिश्रा के पुत्र थे। घटना करीब 11 बजे की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रह्लाद मिश्रा रात को खाना खाकर घर में सोए हुए थे। तभी उनका भतीजा मुन्नू मिश्रा व उसकी मां वीणा देवी रॉड व लाठी-डंडे के साथ घर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर घुसे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट के चलते प्रह्लाद मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पंचनामा तैयार किया।

इस हत्याकांड की जड़ महामाया स्थान मंदिर की जमीन के बंटवारे में है। परिजनों के अनुसार, जमीन पहले ही दो हिस्सों में बंट चुकी थी, इसके बावजूद आरोपी पक्ष कब्जे की नीयत से बार-बार विवाद कर रहा था। कई दफा पंचायतें व सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं। सोमवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रह्लाद मिश्रा की पत्नी संगीता देवी और उनके दो बेटे-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपी मुन्नू मिश्रा और वीणा देवी फरार हो गए थे। पुलिस ने रात होते-होते वीणा देवी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, किंतु पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अब फेस, फिंगरप्रिंट से भी करें UPI पेमेंट, कल से लागू होगा नया फीचर्स, अभी भुगतान के लिए जरूरी था PIN

अब फेस, फिंगरप्रिंट से भी करें UPI पेमेंट, कल से लागू होगा नया फीचर्स, अभी भुगतान के लिए जरूरी था PIN

 नई दिल्ली। UPI Payment: देश में डिजिटल पेमेंट्स को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से लेन-देन करने वाले यूजर्स को भुगतान के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट के जरिए ही अपने ट्रांजैक्शन को अप्रूव कर सकेंगे। यह नई सुविधा 8 अक्टूबर से लागू होगी। यह कदम RBI के हालिया दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जो वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन की अनुमति देते हैं।

UPI Payment: UPI अनुभव होगा और आसान

वर्तमान में, हर UPI ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स को 4 या 6 अंकों का PIN दर्ज करना होता है। नई सुविधा लागू होने के बाद, फेस स्कैन या फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए पेमेंट तुरंत ऑथेंटिकेट हो जाएगा। इससे ट्रांजैक्शन समय घटेगा, सुरक्षा बढ़ेगी, और यूजर अनुभव और सहज होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से धोखाधड़ी की संभावना कम होगी, क्योंकि चेहरा या फिंगरप्रिंट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कॉपी करना मुश्किल है। हालांकि, डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए NPCI और UIDAI के बीच मजबूत तकनीकी प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे

Karva Chauth 2025: किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें अपने शहर का सटीक समय

Karva Chauth 2025: किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें अपने शहर का सटीक समय

 इस साल अखंड सौभाग्य का वरदान देने वाला करवा चौथ व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है।

सुबह सूर्योदय से लेकर रात चंद्रोदय तक महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की विशेष पूजा के बाद वे चंद्र देव के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

सुबह सूर्योदय से लेकर रात चंद्रोदय तक महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की विशेष पूजा के बाद वे चंद्र देव के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ 2025: आपके शहर में चांद निकलने का समय

शहर चंद्रोदय का समय
दिल्ली रात्रि 08:13 बजे
मुंबई रात्रि 08:55 बजे
कोलकाता सायं 07:42 बजे
चेन्नई रात्रि 08:38 बजे
देहरादून रात्रि 08:05 बजे
चंडीगढ़ रात्रि 08:09 बजे
जयपुर रात्रि 08:23 बजे
पटना रात्रि 07:48 बजे
जम्मू रात्रि 08:11 बजे
गांधीनगर रात्रि 08:46 बजे
अहमदाबाद रात्रि 08:47 बजे
शिमला रात्रि 08:06 बजे
भोपाल रात्रि 08:26 बजे
लखनऊ रात्रि 08:02 बजे
कानपुर रात्रि 08:06 बजे
गोरखपुर सायं 07:52 बजे
प्रयागराज रात्रि 08:02 बजे
नोएडा रात्रि 08:12 बजे
गुरुग्राम रात्रि 08:14 बजे
हरिद्वार रात्रि 08:05 बजे
इंदौर रात्रि 08:34 बजे
भुवनेश्वर सायं 07:58 बजे
रायपुर  
रात्रि 08:01 बजे
a
 
हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन से निजी बस मलबे में दबी, 15 यात्रियों की मौत...कई घायल

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन से निजी बस मलबे में दबी, 15 यात्रियों की मौत...कई घायल

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया है। पहाड़ से कई पत्थर मलबे के साथ बस पर गिरे हैं। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, कई अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू कर रहे हैं, घायलों को पास के अस्पताल भी ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले के बरठी के पास एक बस 30 यात्रियों के साथ जा रही थी। तभी पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और काफी मलबा भी नीचे गिरा। कई पत्थर सीधे बस की छत पर गिरे और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना दर्दनाक रहा कि कई लोग उस पहाड़ी मलबे में दब गए। अब तक 18 शव बाहर निकाले गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी, एंबुलेंस भी बुलाई गई। मलबा इतना ज्यादा गिरा था कि लोगों को रेस्क्यू करने में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से बड़े-बड़े पत्थर हटाए गए और यात्रियों को मलबे से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

इस हादसे पर सीएम ने कहा कि बिलासपुर ज़िला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की ख़बर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट…

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों के लिए अंतिम पदस्थापना सूची जारी कर दी है। यह नियुक्ति उम्मीदवारों की परीक्षा परिणाम, दावा-आपत्ति प्रक्रिया और काउंसलिंग के आधार पर की गई है, साथ ही पदस्थापना विभाग की शर्तों के अनुरूप की गई है।

अभ्यर्थियों को बताया गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से एक माह के भीतर अभ्यर्थियों को अपने नाम के सम्मुख कॉलम 4 में अंकित महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उनका नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा और इस संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक पदभार ग्रहण नहीं करने पर उनके पद को रिक्त मानते हुए नियमानुसार अनुपूरक सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। नियुक्त अभ्यर्थियों पर 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि लागू होगी। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है और अस्थायी नियुक्ति के दौरान सेवाऐं किसी भी समय, किसी एक पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस देकर या उसके एवज में एक माह का वेतन एवं भत्ते का भुगतान कर समाप्त की जा सकेगी।

नोटिस देने से पहले या बाद में यदि वह अपने कार्य से बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहते हैं, तो इसे सेवा छोड़ने के समान माना जाएगा। अनुपस्थिति की तारीख से बिना नोटिस दिए सेवा छोड़ने की स्थिति में उन्हें एक माह या नोटिस की अवधि में से जितनी अवधि कम हो, उतनी अवधि का वेतन एवं भत्ते का भुगतान करना होगा। यदि नियुक्त अभ्यर्थी एक माह का नोटिस दिए बिना और उसके एवज में एक माह का वेतन एवं भत्ता दिए बिना शासकीय सेवा छोड़ता है, तो कंडिका 3 के अंतर्गत देय राशि उस व्यक्ति से भू-राजस्व की बकाया राशि के समान वसूली योग्य होगी।

आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र संदेहास्पद होने पर उच्च स्तरीय छानबीन समिति से सत्यापन कराया जाएगा। यदि जाति प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है, तो संबंधित की सेवा समाप्त कर दी जाएगी और झूठा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग श्रेणी के वर्ग में चयनित उम्मीदवारों को दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा स्थायी विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाने पर ही मान्य किया जाएगा।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना रह जाएग व्रत अधूरा

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना रह जाएग व्रत अधूरा

 आश्विन माह के बाद कार्तिक माह शुरू होता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है और अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। व्रत का सही पालन करना आवश्यक है, क्योंकि नियमों का उल्लंघन शुभ फल को प्रभावित कर सकता है।

करवा चौथ के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  1. काले रंग के कपड़े न पहनें, इसे अशुभ माना जाता है।
  2. किसी के बारे में नकारात्मक विचार न करें।
  3. घर और मंदिर की सफाई का ध्यान रखें।
  4. व्रत के दौरान किसी भी प्रकार का भोजन न करें।
  5. पति-पत्नी आपस में झगड़ा या विवाद न करें।

करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए 

  • सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत के दौरान भगवान का ध्यान करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर करवा माता की पूजा करें।
  • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • व्रत कथा का पाठ करें।
  • चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।
  • सुहाग का सामान, अन्न, धन और अन्य वस्तुएं दान करें।

करवा चौथ के दिन दान का महत्व

करवा चौथ के दिन सुहाग का सामान दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहती है। इसके अलावा अन्न, धन और वस्त्र का दान भी करना चाहिए।

Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा का सही मुहूर्त

Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा का सही मुहूर्त

 दिल्ली - इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी, इसको लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। 2024 में दो दिन तक दिवाली मनाई गई थी, लेकिन इस बार पंचांग की गणनाओं के कारण विवाद छाया हुआ है। दरअसल, कार्तिक अमावस्या तिथि और प्रदोष काल 20 अक्टूबर को पड़ रहे हैं, जबकि कुछ पंचांग 21 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं।

दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसी कारण दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उदया तिथि को मानने वाले 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, जबकि कई ज्योतिषियों और काशी नि परिषद ने 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उचित बताया है।

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा

विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में होती है, जो इस वर्ष 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसी दिन कार्तिक अमावस्या का प्रदोष काल भी है। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन स्थायी समृद्धि का आधार होता है।

काशी विद्वत परिषद की बैठक में भी 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि 21 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है जो शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

दिवाली से पहले UIDAI ने दिया 6 करोड़ बच्चों को बड़ा तोहफा, जानें क्या है पूरा मामला

दिवाली से पहले UIDAI ने दिया 6 करोड़ बच्चों को बड़ा तोहफा, जानें क्या है पूरा मामला

 भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण (UIDAI) ने 7 से 15 साल के बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के सभी शुल्क माफ करने का अहम फैसला लिया है। यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है और 1 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों के माता-पिता अब अपने बच्चों का आधार मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे।

कौन इस छूट का फायदा नहीं ले पाएगा

पांच साल तक के बच्चों पर यह नियम लागू नहीं होगा क्योंकि उनके आधार में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन की आवश्यकता नहीं होती।

UIDAI ने क्या कहा

UIDAI ने 4 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी है ताकि बच्चे स्कूल में एडमिशन, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं जैसी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें। अपडेट प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नई तस्वीर शामिल होती है।

पहले कितनी लगती थी फीस

UIDAI के इस निर्णय से पहले, बच्चों के पहले और दूसरे एमबीयू (5-7 और 15-17 वर्ष की आयु में) मुफ्त थे, लेकिन इसके बाद प्रति एमबीयू 125 रुपये शुल्क लगता था। अब, इस शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया गया है, जिससे बच्चों के लिए आधार अपडेट करना अब बिल्कुल मुफ्त हो गया है।

Karva Chauth: कब है व्रत? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर — जानिए सही तारीख

Karva Chauth: कब है व्रत? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर — जानिए सही तारीख

 नई दिल्ली।  करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अन्न और जल का त्याग करती हैं। वहीं, व्रत के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय जी और गणेश जी की विधि विधान पूजा की जाती है।

करवा चौथ की तारीख 2025

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। हालांकि तिथि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी, लेकिन पूजा और व्रत 10 अक्टूबर को ही किया जाएगा।

व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • व्रत आरंभ: 10 अक्टूबर, सुबह 06:19 बजे

  • व्रत समापन: 10 अक्टूबर, रात 08:13 बजे (चंद्रोदय के बाद)

  • पूजा मुहूर्त: 10 अक्टूबर, शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक

  • चंद्रोदय का समय: 10 अक्टूबर, रात 08:13 बजे

 कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं व्रत

करवा चौथ सिर्फ विवाहित महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति और अपने सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रख सकती हैं। वहीं, जिन लड़कियों का रिश्ता तय हो चुका है, वे भी व्रत रख सकती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

  नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।